Thursday, September 1, 2011

यात्री बस वाहनों के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि डी.एस.पी.यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान के मार्गदर्षन में यातायात विभाग व्दारा यात्री बस वाहनों के विरूद्व संचालित अभियान के अन्तर्गत आज भी बिना परमिट ०४ बस वाहनों पर कार्यवाही की गयी विवरण निम्नानुसार है :- 

क्रमांक    वाहन     संचालित स्थान     वाहन क्रमाक  कार्यवाही करने का स्थान   कार्यवाही का कारण
१-    बस  इंदौर से बुरहानपुर मॉ. शारदा ट्रेवेल्स     एमपी०९-एफए-०३९९    छोटी लाईन     बिना परमिट
२-    बस इंदौर-उज्जैन, भाटिया ट्रेवेल्स    एम.पी.१३-बी-०५५५    छोटी ग्वालटोली    बिना परमिट
३-    बस इंदौर-देवास बालाजी ट्रेवेल्स     एमपी४१-एमजे-११११    नेहरू प्रतिमा    बिना परमिट
४-    बस  उपनगरी, इंदौर देवास    एमपी०९-एफए-०३३९    मधुमिलन     कागजात के अभाव में

            यातायात विभाग व्दारा अभियान के अन्तर्गत जप्त किये गये सभी वाहनों के चालान  का निराकरण न्यायालय से कराया जावेगा ।

क्राईम ब्रांच द्वारा, एक लोडेड पिस्टल मय ४ राउंड तथा खुखरी सहित ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेंद्रसिंह को त्यौहारों के अवसर पर आदतन अपराधियों व अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर सतत निगाह रखने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में डीएसपी जितेंद्रसिंह ने निरीक्षक जयंत राठौड़ के नेतृत्व में प्र.आर. नरेन्द्रसिंह, आरक्षक भगवानसिंह, मनोज राठौड़, मनीष तिवारी की टीम गठित कर मुखबीर से तथ्यात्मक सूचना हेतु टीम को पष्चिमी क्षेत्र में पाबंद किया ।
        सूचना प्राप्त हुई कि एक फरार व्यक्ति है जो किसी को जान से मारने की नियत से घूम रहा है। सूचना की तस्दीक एवं मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को सतर्कता से खोज करने पर एक मोटर सायकल पल्सर पर उक्त हुलिया के दो लड़के जाते हुए दिखायी दिये। टीम द्वारा उक्त मोटर सायकल को रोका गया तो मोटर सायकल चालक ने गाड़ी तेजीपूर्वक बढ़ा ली। गाड़ी का पीछा कर रोकने पर पीछे बैठा हुआ लड़का भागने लगा जिसे पकड लिया गया। उक्त दोनो लड़को से पूछताछ की गई तो उन्होने अपना नाम १. राहुल उर्फ झटका पिता काषीराम मराठा (१९) निवासी पंचमुर्ति नगर तथा २. रवि पिता अनिल पारखे (२२) निवासी बाराभाई थाना छत्रीपुरा का रहना बताया एवं तलाषी लेने पर राहुल के कब्जे से एक पिस्टल लोडेड मय ४ राउंड तथा रवि के कब्जे से एक खुखरी तेजधारदार बरामद की गई। टीम द्वारा सख्ती से हथियारों के बारे में पूछताछ की गई तो राहुल झटका ने बताया कि पंचमुर्ति में अवैध शराब बेचने वाले माफिया गिरोह राकेष घूघरू,दिलीप,भूरू शर्मा एवं विजय साल्वी से राहुल तथा उसके साथी विनोद मराठा, नवीन गुड़वा,मोंटी भावसार व राजू पटेल का विवाद दिनांक १४/०८/११ को हो गया था। जिसमें दोनों गिरोह की रिपोर्ट थाना चंदन नगर में हुई थी तथा कायमी दिनांक से ही राहुल, विनोद मराठा, नवीन गुड़वा,मोंटी भावसार व राजू पटेल फरारी में चल रहे थे।
        राहुल ने पूछताछ में टीम को बताया कि विनोद मराठा और राजू दो दिन पहले ही थाने से गिरफ्तार होकर जेल चले गये है। विनोद ने षड़यंत्र पूर्वक जेल जाने के पूर्व राकेष घूंघरू की हत्या कराने लिए उसे नवीन तथा मोंटी को फरारी काटने के लिए सुंदर नगर में गणेष पहलवान के मकान में ठहराया था एवं खर्च के लिए दो हजार रूपयें भी देकर गया था।
        राहुल के विरूद्व थाना चंदननगर एवं मल्हारगंज में अपराध पंजीबद्ध है। वह पूर्व में मल्हारगंज में हत्या के मामले में बंद हो चुका है एवं वर्तमान में वारंट में फरार है। आरोपी आदतन अपराधी है। अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना चंदननगर के सुपुर्द किया गया है, आरोपियो से पूछताछ जारी है।

०१ आदतन, ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ६९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३१ अगस्त २०११ को ०२ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ६९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ सितम्बर २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०११ को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गांधी पैलेस इंदौर निवासी मोनू पिता आनंद मकवाना (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०११ को १७.५० बजे बिजलपुर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले महादेव नगर इंदौर निवासी राजेष पिता ओंकार (३४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ३१ अगस्त २०११ को १६.०० बजे ग्राम दतोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मांगीलाल पिता हाना (४२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 31, 2011

०३ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १९६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० अगस्त २०११ को ०४ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १९६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०११ को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जल्ला कॉलोनी खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अजहरूद्दीन, कांतीलाल, इकबाल, इब्राहिम तथा पप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०११ को ११.१० बजे ग्राम पत्थरनाला से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले लक्ष्मण, नंदकिषोर, नर्मदा तथा कैलाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०११ को १३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम टीही से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले भैरूलाल पिता बालू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३१ अगस्त २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०११ को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गीता नगर इंदौर निवासी आदिल पिता मोहम्मद शाह (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ३० अगस्त २०११ को २२.४५ बजे एमव्हाय परिसर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सर्वहारा नगर इंदौर निवासी दीपक पिता चंदन (३४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 30, 2011

यात्री बस वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि डी.एस.पी.यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान के निर्देषन में यातायात विभाग व्दारा यात्री बस वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान बिना परमिट संचालित बस ९ बस वाहन तथा बिना परमिट संचालित ७ टाटा मैजिक, दस्तावेज के अभाव में २ आटोरिक्षा तथा १ नगर सेवा सहित १९ वाहनों पर कार्यवाही की गयी ।
            यातायात विभाग व्दारा चलाये गये इस अभियान में बस वाहन क्रमाक एमपी०९एस-८८९१ जिसको दिनांक २३-अगस्त-२०११ से ३१-अगस्त-२०११ तक मदुरई का टूरिस्ट परमिट प्राप्त था,उक्त बस को इंदौर से बड़वानी सवारी ढोते पकड़ा गया । इसी प्रकार बस वाहन क्रमाक एमपी०९-एस-४९२४ जिसको बाद मध्यान्ह १५०० बजे इंदौर से सनावद का परमिट प्राप्त था,उक्त बस को प्रातः ७ बजे इंदौर से सनावद सवारी ले जाते पकड़ा गया, बस क्रमाक एमपी०९-जेड-९०९९ जिसका परमिट समय प्रातः ९ बजे इंदौर से उज्जैन जाने का निर्धारित होने के उपरान्त यह बस प्रातः ७ बजे सवारी ढोते पकड़ी गयी । एक स्कूल बस क्रमांक एम.पी.०९-एफए-१७९६ को बिना परमिट संचालित होने पकड़ा गया ।
बस एमपी०९-एफए-२२६६                बिना परमिट
बस एमपी०९-एस-४९२४                बिना परमिट
बस एमपी०९-जेजेड-९०९९                बिना परमिट
बस एमपी१५-डी-५७८९                बिना परमिट
बस एमपी०४-बीए-०३४७                बिना परमिट
बस एमपी०९-एफए-२७९९                बिना परमिट
बस एमपी०९-एफए-०४३६                बिना परमिट
बस एमपी०९एस-८८९१                बिना परमिट
स्कूल बस एमपी०९-एफए-१७९६            बिना परमिट
टाटा मैजिक एमपी०९-टी ६९९७            बिना परमिट
टाटा मैजिक एमपी०९-टी-४९०६            बिना परमिट
टाटा मैजिक एमपी०९-टी-४८१२            बिना परमिट
टाटा मैजिक एमपी०९-टीए-९२०९            बिना परमिट
टाटा मैजिक एमपी०९-टी-६७७४            बिना परमिट
टाटा मैजिक एमपी०९-टी-६८६९            बिना परमिट
टाटा मैजिक एमपी०९-टी-६४०४            बिना परमिट
सिटीवेन  एमपी०९-टी ४३८९                बिना परमिट
आटोरिक्शा एमपी०४-टी-७६०८            दस्तावेज के अभाव में
आटोरिक्शा एमपी०९-टी-१२९५            दस्तावेज के अभाव में
नगरसेवा एमपी०९-एस-९१५०            दस्तावेज के अभाव में
    यातायात विभाग व्दारा अभियान के अन्तर्गत जप्त किये गये सभी प्रकार के  वाहनों के चालान  का निराकरण न्यायालय से कराया जावेगा ।

महिला की मृत्यु पर मर्ग कायम कर विस्तृत जांच पड़ताल जारी

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.सांई मनोहर ने बताया कि कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को एक महिला रेखा पति ब्रजेन्द्र सिंह गौर (३५) निवासी १२३ पाटनीपुरा इंदौर की लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल से रेफर होकर एमव्हाय अस्पताल इंदौर में भर्ती की गई थी। उक्त महिला रेखा, उसके भाई शेरा ठाकुर को शाम ०७.०० बजे मेघदूत गार्डन में मिली थी जिसके द्वारा रेखा को कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया था। शेरा ने बताया था कि रेखा को किसी ने जूस में पाईजन मिलाकर पिला दिया था। रात्री में उक्त महिला रेखा को एमव्हायएच रेफर कर दिया गया था, पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर रात्री में महिला के बयान लिये गये जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन के पति विनोद तथा अन्य दो लोगो ने उसे जूस में जहर मिलाकर पिलाया दिया था। आज दिनांक ३० अगस्त २०११ को सुबह करीब ०४.३० बजे उक्त महिला की मृत्यु हो गयी। जिसपर से थाना विजयनगर पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
        मर्ग जांच में पता चला कि उक्त महिला रेखा की थाना एमआयजी पर दिनांक २६.०८.११ को गुमषुदगी दर्ज की गई थी जिसमें बताया गया था कि वह ०९.०० बजे मंगलसिटी जाने का कहकर गयी थी जो वापस नही लौटी। उक्त महिला रेखा का पीएम कराया गया, मर्ग जांच करते विनोद पिता श्रीपालसिंह तथा दिनदयाल पिता षिवाजीराव से पूछताछ की जा रही है, पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात्‌ अग्रिम आवष्यक कार्यवाही की जावेगी। 

क्राइम बांच द्वारा अवैध हथियार सहित ०३ आरोपी गिरफ्तार, तीन देषी कट्टे एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद


इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.सांई मनोहर ने बताया कि त्यौहारों के अवसर पर अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास वर्मा को निर्देश दिये थे जिस पर उनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय एवं डीएसपी. जितेंद्रसिंह को अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर सतत निगाह रखने के निर्देश दिये गये थे।
        क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत राठौड़, उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में प्र.आर. नरेन्द्रसिंह, आरक्षक भगवानसिंह, मनोज राठौड़, मनीष तिवारी, बषीर खान, इफ्तेखार की टीम गठित कर मुखबीर से तथ्यात्मक सूचना हेतु टीम को पाबंद किया गया था। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पष्चिमी क्षेत्र में कुछ पूर्व अपराधिक रिकार्ड वाले बदमाष किस्म के लोग अवैध हथियार के खरीद फरोख्त के व्यापार में संलिप्त है। टीम द्वारा सूचना पर बताये गए हुलिया के एक व्यक्ति को पूछताछ में लिया गया तो उसने अपना नाम १.मोहित उर्फ डमरू पिता दिनेष जोषी उम्र २२ साल निवासी आदर्ष इंदिरा नगर का रहना बताया। टीम द्वारा उसकी तलाषी ली गई तो उसके कब्जे से एक देषी कट्टा बरामद किया गया एवं सख्ती से पूछताछ की गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि मोहित ने २.विजेन्द्र उर्फ कालू पिता षिव कुमार बोयत निवासी हरिजन कॉलोनी और  ३. विषाल मस्ताना पिता अषोक परमार नि. नगीन नगर को भी हथियार बेचा है। टीम द्वारा उक्त दोनो बदमाषों को पकड़कर पूछताछ कर उनके कब्जे से एक - एक देषी कट्टा बरामद किया गया। इस प्रकार तीनो आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए तीन देषी कट्टे एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये है। आरोपियो को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुंआ के सुपुर्द किया गया जहॉ आरोपियों से पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी अवैध हथियारो के बारे जानकारी प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

चोरी करने की नियत से घुसे ०२ बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०११ के १८.०५ बजे फरियादी लोकेष पिता रामचंद्र मेहता (३४) निवासी ९५ संविद नगर इंदौर की रिपोर्ट पर सम्राट कॉलोनी इंदौर निवासी नासिर पिता इस्माईल (३०) तथा बड़वानी निवासी राजेन्द्र पिता मोहन के विरूद्व धारा ४५४ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को  १६.०० बजे फरियादी के मकान में चोरी करने की नियत से आरोपी नासिर तथा राजेन्द्र ने प्रवेश किया। फरियादी तथा आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर आरोपियो को आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया।
        पुलिस पलासिया द्वारा आरोपी नासिर पिता इस्माईल (३०) निवासी सम्राट कॉलोनी इंदौर तथा राजेन्द्र पिता मोहन निवासी बड़वानी को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ०१ फरारी, ५० गिरफ्तारी व १६२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को ०३ स्थाई, ०१ फरारी, ५० गिरफ्तारी व १६२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- पुलिस थाना भवरकुऑॅ द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चितावद काकड़ मेनरोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता घनष्याम सिलावट को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को ०८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनवाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले आषीष पटेल (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अगस्त २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २९ अगस्त २०११ को ११.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांतीनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले धम्मू उर्फ धर्मराज पिता जगन्नाथ (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 29, 2011

नकली नोट का तस्कर गिरफ्‌तार, एक लाख पांच हजार रूपयें जप्त, त्यौहारों के अवसर पर नकली नोट खपाने की जुगत में था गिरोह

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०११- पुलिस अधीक्षक  पष्चिम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय एवं डीएसपी. अपराध शाखा जितेंद्रसिंह को त्यौहारों के अवसर पर अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने एवं पुराने अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर गतिविधियों पर सतत निगाह रखने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में डीएसपी जितेंद्रसिंह को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आगामी त्योहारों के अवसर पर शहर में बड़ी मात्रा में नकली नोट बाजार में चलाने की फिराक में कुछ व्यक्ति है। इस सूचना पर कार्यवाही हेतु निरीक्षक जयंत राठौड़ व उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया की टीम जिसमें प्र.आर. दीपक पंवार एवं रज्जाक खान को लगाया गया।
        पुलिस की उक्त टीम को मुखबिर से तथ्यात्मक सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में नकली नोट प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका नरेश पंवार एवं उसका साथी बंटी आजकल नकली नोट के कारोबार में पुनः संलिप्त है। सूचना पर उक्त टीम द्वारा योजना बनाकर नकली नोट खरीदने हेतु स्वयं व्यापारी बनकर नरेश पंवार एवं बंटी से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा एक लाख के नकली नोट के बदले चालीस हजार असली नोट की मांग की गई। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा शर्त मान लेने पर आज पैसे देने की बात तय होने पर नरेश पंवार एवं बंटी द्वारा क्राइम टीम को अलग अलग स्थानों पर बार-बार बुलाते रहे। अंततः उनके मन से शंका दूर होने पर एलआयजी तिराहे पर टीम को बुलाया जैसे ही वे टीम के पास आये पूर्व से जाल बिछाई क्राइम ब्रांच टीम द्वारा बंटी को हेंड बेग सहित पकड़ लिया। थोड़ी ही दूर से नजर रख रहा नरेश पंवार माजरा देख भाग गया। पकड़े गए आरोपी बंटी उर्फ शिवेंद्र पिता सुरेद्र भाटी निवासी ३०४/५ नेहरू नगर, इंदौर की तलाशी लेने पर उसके हेण्ड बेग से १००० एवं १०० रूपयें के कुल १,०५,००० रूपयें नकली नोट मिले।
        आरोपी शिवेंद्र उर्फ बंटी से प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि वह परदेशीपुरा थाने में अवैध पिस्टल रखने के मामले में नरेश पंवार के साथ बंद हो चुका है। नरेश पंवार पूर्व में भी हीरा नगर थाने में नकली नोट के प्रकरण में अपने भाई अजय एवं पिता बलवंत के साथ बंद हो चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है इससे बड़े रैकेट के खुलासा होने की संभावना है। अग्रिम कार्यवाही थाना एमआयजी द्वारा की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयंत राठौड़,उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया,उप निरीक्षक दीपिका शिंदे तथा प्र.आर. दीपक पंवार, प्र.आर. रज्जाक खान, आरक्षक मनोज राठौड़, भगवानसिंह, मनीष तिवारी एवं सैनिक संजय भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।