Wednesday, January 22, 2014

अवैध शराब सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जनवरी 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरण्डिया बायपास से अवैध शराब ले जाते मिले, यहीं केनिवासी कमलसिंह पिता मोहनसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 16.10 बजे,  भील कालोनी मूसाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी भैयू उर्फ काला पिता बाबूलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 20.25 बजे,  ऋषि वाटिका के पास झोपड़पट्‌टी स्कीम न.-75 से अवैध शराब ले जाते मिले दस्तुर गार्डन झोपड़पट्‌टी निवासी माखनसिंह पिता मेरसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह कांकड़ से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी लखन पिता विक्रम परमार एवं कोमलबाई पति जितेन्द्र बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हीरानगर द्वाराकल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 18.15 बजे,  एमआर-10 पुल के नीचे से अवैध शराब ले जाते मिले शक्कर खेडी निवासी मुकेश पिता रमेश जानी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 13.00 बजे,  भालेकरीपुरा से अवैध शराब ले जाते मिले जिंसी बस स्टेण्ड निवासी रफीक पिता युसुफ (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 14 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी कमल पिता बद्रीलाल जाटव एवं डालीबाई पति मुकेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 06 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 10.30 बजे, पिपलदा घाटी कम्पेल से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी रामसिंह पिता हरिसिंह बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कीगयी।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 12.15 बजे, ग्राम इन्दिरा सिमरोल से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी महेश पिता अमरसिंह जाटव (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, गवलीपुरा मानपुर से अवैध शराब ले जाते मिले रंगवासा बेटमा निवासी लक्ष्मण पिता गिरधारी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 13.50 बजे, सुतारखेड़ी किशनगंज से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी देवकीबाई पति पूनमचन्द्र (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 3 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 11.15 बजे, तेजा मोहल्ला कोदरिया से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी आनंद पिता रामचन्द्र गायकवाड़ (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिसथाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को अम्बेडकर चौराहे के पास से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते मिले, दिलीप पिता अम्बाराम निवासी-काजी मोहल्ला तथा लखन पिता रामचन्द्र निवासी-ग्राम मांचल को पकडा गया। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34, 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जनवरी 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के निवासी बालकिशन पिता छोटेलाल कहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गई। 
           पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 16.10 बजे, भील कालोनी मूसाखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के निवासी भैयू उर्फ काला पिता बाबूलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
         पुलिस थाना विजय नगर  द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 22.25 बजे, स्कीम नं.-54 विजय नगर  से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिले, अहीरखेड़ी राजेन्द्र नगर निवासी अनिल पिता बेगुनियादी (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुकरी जप्त की गई।
          पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2014 को 11.00 बजे, माणिक बाग के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोविंद नगर खारचा निवासी गोलू पिता छेदीलाल पाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 21, 2014

बोरीवली रेल्वे स्टेशन मुबंई में ओमप्रकाश व्यास (53) नाम का इन्दौर का एक मृत व्यक्ति मिला।

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2014- मुबंई कंट्रोल रूम ने इन्दौर कंट्रोल रूम को बताया कि, बोरीवली रेल्वे स्टेशन मुबंई पर दिनांक 17.01.2014 के सुबह के समय एक व्यक्ति की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मृत्यु के पूर्व उसने अपना नाम ओमप्रकाश व्यास, उम्र-35 साल निवासी इन्दौर बताया था। यदि किसी परिवार का इस नाम का कोई व्यक्ति गुमशुदा हो तो, इन्दौर पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नं.-2522500, 5222501 पर संपर्क कर इस संबंध में जानकारी देने का कष्ट करें।

पुलिस एवं जनता के संबंध अच्छे क्यों नही होते ? बच्चों के रोचक प्रश्न एवं पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन के उत्तर




 इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2014- महिलाओं के विरुद्ध अपराध ज्यादा है, महिलाएं कहां सुरक्षित है? इन्दौर शहर का यातायात सबसे खराब है इसके लिये कौन जिम्मेदार है ? हर आदमी पुलिस की मदद करना चाहता है लेकिन पुलिस की कार्यवाही से डरता है क्यों ? कुछ इसी तरह के रोचक एवं गंभीर प्रश्न छात्राओं द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी से किये गये ।  
दिनांक 21-01-2014 को प्रज्ञा गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों से संवाद करने जब पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पूर्व जोन-2, श्री रामजी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात सुश्री अंजना तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद नगर सुश्री सीमाला प्रसाद एवं यातायात के अधिकारी के साथ 500 छात्राओं से सम्मुख हुये।  छात्राओं ने अपने सवाल बडी निर्भय होकर पूछे जिनका बडी ही शालीनता के साथ प्रतिउत्तर अधिकारीगण ने दिया। 
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री माहेश्वरी नेअपने उद्‌बोधन में बताया कि अपनी पुलिस की तुलना सदैव विदेशी पुलिस या फिल्मों की पुलिस की जाती है, किन्तु युक्तिसगंत नही है। पुलिस समाज का आईना होती है जिस प्रकार हमारी जनता होगी पुलिस भी वैसी ही होगी ।  
प्रश्न :- संवाद के दौरान स्कूल की छात्रा अनुष्का द्वारा पूछा गया कि क्या हमारे देश में महिलाओं के विरुद्ध ज्यादा अपराध होते है ? 
उत्तर :- कोई भी ऐसा देश नही है जहां अपराध न होते हो ।  अपराध होने के बहुत कारण है उसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि हम सभी की मानसिकता एवं व्यवहार से परिचित नही होते है ।  जागरूकता के कारण महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कमी हुई है तथा कानून में काफी बदलाव भी हुआ है ।  
प्रश्न :- क्या पुलिस पर राजनैतिक दबाव रहता है ?
उत्तर :- दबाव हर स्तर पर रहता है जैसे आप पर टीचर का, परीक्षा का दबाव ।  यह उस व्यक्ति पर निर्भर रहता है कि वह उसे किस रूप से लें ।  राजनैतिक दबाव को हमेशा विपरीत परिपेक्ष्य में नही लेना चाहियें ।  हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है बहुत सारे लोग अपनी शिकायतें लेकर राजनेताओं के पास भी जाते है जहां से हमे शिकायतें मिल जाती है ।  लेकिन कोई व्यक्ति ईमानदार है तो वह इसदबाव का अच्छे से निर्वहन कर सकता है । 
प्रश्न :- प्राची ने पूछा ''हर आदमी पुलिस की मदद करना चाहता है लेकिन पुलिस के डर से मदद नही करता क्यों ? 
उत्तर श्री माहेश्वरी जी ने बडी ही सहजता से कहां हम यही दूरी तो खत्म करना चाहते है और आप लोग अपनी बात खुलकर रखे साथ ही आपको खुशी होगी कि आज भी पुलिस की सूचना के मुखय आधार समाज के लोग ही है, जो सदैव पुलिस के लिये मददगार होते है लेकिन पुलिस चाहती है कि आप सभी लोग हमारे सहयोग में आगे आये । 
प्रश्न :- इन्दौर शहर का यातायात खराब है इसके लिए कौन जिम्मेदार है । पुलिस या पब्लिक ?
उत्तरः- किसी भी शहर के यातायात का निर्माण उसकी जनता के लोग करते है इसलिये हम हर बात के लिये सिस्टम को दोष नही दे सकते इसके लिये जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता होना चाहिए।  सड़क पर चलते समय अनुशासन बहुत जरूरी है तभी हम शहर में अच्छे यातायात की कल्पना कर सकते है ।
प्रश्न :- क्या एक अच्छी शिक्षा अपराधों को कम करने में सहायक है ?
उत्तर :- निश्चित रूप से शिक्षा एक बडा साधन है ।  बच्चो को प्राप्त मॉरल वेल्यु एवं वेल्यु एजुकेशन का ही जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है ।प्रश्न :- जब आर.टी.ओ. लायसेंस बनवाने जाते है तो ऐजेन्ट को 1500 रूपये देने पडते है । दुर्घटना के समय हमारा गलत नम्बर लिखा दिया जाता है । 
उत्तर :- आप सही प्रक्रिया को ही अपनाये लायसेंस बनवाने हेतु मात्र 300/- रूपये फीस  है। सड़क पर दुर्घटना होती है तो उस समय सड़क पर बहुत गाडियां होती है ।  मानवीय त्रुटि के कारण गलत नम्बर लिखा जाता है । ऐसी स्थिति में आप अपना पक्ष (सबूत) रख सकते है। 
प्रश्न :- दीपांगी, नाबालिग और बालिग में अंतर क्यों किया जाता है ?  क्या नाबालिग का अपराध, अपराध नही होता है ? 
उत्तर :- 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चो को नाबालिग माना जाता है वे अपने निर्णय लेने में सक्षम नही होते है ।  इसलिये संसद ने ऐसा कानून बनाया गया है । 
प्रश्न :- राशि, आटो चालक मीटर से नही चलते है अधिक किराया लेते है ?
उत्तर :- शहर में वर्तमान में 8000 रिक्शा है । उनके लिये मीटर से चलना कानूनी नियम है । हम समय की कमी कारण उनकी बात मान जाते है और बिना मीटर के चल देते है तथा उसकी मर्जी से पैसा दे देते है और उनकी शिकायत भी नही करते है ।  इसलिये उनके विरुद्ध कार्यवाही नही हो पाती है ।  यदि आपके साथ ऐसा होता हैतो आटो चालक का नम्बर नोट करें और यातायात के हेल्प लाईन के नम्बर 07312542575, 9479993730 एवं 07312349103 पर शिकायत करें या सिटीजन कॉप के माध्यम से भी शिकायत भेज सकते है।  
प्रश्न :- स्कूलो में एन.सी.सी एवं एन.एस.एस. के प्रशिक्षण चलाये जाते है।  पुलिस द्वारा क्यों नही ?
उत्तर :- हम इसकी कार्य योजना तैयार करेगे और शीघ्र ही प्रारंभ करेगे । 
अच्छे प्रश्न पूछने वाले तीन बच्चों को पुरस्कार भी दिये गये ।

06 आदतन, 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 80 गिरफ्तारी, 232 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 04 स्थायी, 80गिरफ्तारी व 232 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 7 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सैफी नगर बगीचे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जूजर, अकबर अली, सईद अली, आबिद हुसैन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वल्लभ नगर रिक्शा स्टेण्ड से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें दुबे का बगीचा निवासी सोनू पिता सुरेश, विनोद पिता बालकिशन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 625 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को ओल्ड राजमोहल्ला से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के निवासी जावेद पिता गुलाम मोहम्मद (35) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मजदूर चौराहा हाट मैदान नौलखा से अवैध शराब ले जाते मिले, श्यामाचरण शुक्ल नगर निवासी संतोष पिता दिनेश वानखेडे़ एवं शंकर पिता दिनेश वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15000 रूपयें कीमत  की 6 पेटी (300बोतल) अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना भंवरकुंआ द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिलीप ढाबे के सामने से अवैध शराब ले जाते मिले सिंधी कालोनी निवासी सुनिल पिता हुकुमचंद्र (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2310 रूपयें कीमत की 05 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिकन्दराबाद कालोनीसे अवैध शराब ले जाते मिले जनता कालोनी निवासी सोनू पिता बिमलचंद्र (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 22़15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अराधना नगर शिवमंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते मिले व्यंकटेश विहार निवासी रोहित पिता उमेश चावला (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तिन्छा से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के निवासी राजू पिता नंदराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 15.15 बजे, मुखबिर सेमिली सूचना के आधार पर मूसाखेडी टेम्पो स्टेण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जिला बदर आरोपी, दीपक पिता सुभाष (28), निवासी-भील कालोनी आजाद नगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2014 को 15.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, धोबी मोहल्ला गौतमपुरा निवासी महेश पिता नंदकिशोर प्रजापति (36), को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 20, 2014

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी, 78 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को 01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी व 78 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 28 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को गीता नगर मस्जिद के पीछे, चन्दन नगर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें आरिफ, कल्लू, शब्बीर, सादिक, जावेद, फारूखको पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6375 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गवली पलासिया से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें युसुफ, राजेन्द्र, संतोष, जगदीश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1265 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झाबुआ टावर के पास शिवशक्ति अपार्टमेन्ट से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राजेन्द्र, राजू, विजय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 106 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को बागड़ी मोहल्ला हातोद से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें धर्मेन्द्र, निलेश, कन्हैयालाल, चंदर, जितेन्द्र, दिलीप, जगदीश, शाहनवाज, जावेद, इरफान, गणेश, मनोज, कालू, मुकेश व नूर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3620 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्वजुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्रीन पार्क कालोनी से बिना नम्बर की स्कार्पियों में अवैध शराब ले जाते मिले, चन्दन नगर निवासी आरिफ पिता मुन्नु खां एवं जावेद पिता मुन्नु खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 लाख 16 हजार  रूपयें कीमत की 72 लीटर 400 क्वाटर अवैध शराब तथा उक्त स्कार्पियों जप्त की गयी।
              पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड डे्रगन रेस्टोरेंट राऊ से अवैध शराब पिलाते मिले यही के निवासी देवेन्द्र पिता कृपाल सिंह (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 02 बोतल भरी व तीन आधी खाली अवैध शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नाहर खोदरा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के निवासी सुरेश पिता मांगीलाल (60) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34, 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2014 को 14-15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खाती पुरा तिराहे एमआर-9 रोड़  इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अमर पिता भगवान (32), निवासी-514 कुलकर्णी भट्‌टा इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर मय जिंदा कारतूस के जप्त की गई ।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 19, 2014

03 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी, 128 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को 04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी व 128 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को नौलखा बस स्टेण्ड से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नरेन्द्र, रवि, कालू, नरेन्द्र पिता जगदीश को पकड़ा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5480 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चन्दन नगर थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सिंदू उर्फ गिरधारी, अविनाश, राजाराम, देवेन्द्र, कमल, कल्लू, सुरेश, संदीप, प्रदीप, राहुल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3440 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को बीमा अस्पताल के पास डॉ. अम्बेडकर नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के निवासी चन्दशेखर पिता श्यामलाल कोरवा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1010 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को 11.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोजपुर कालोनी बेटमा से अवैध शराब ले जाते मिले, मारूतिनगर बेटमा निवासी रामगोपाल पिता जनदेल सिह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सिहासा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के निवासी सुरेश पिता बाबूला (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल मार्केट के पास गौरी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवेन्द पिता प्यारेलाल कोरी, निवासी-86 खातीपुरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया । 
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 18, 2014

सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 का समापन सड़क पर पहला हक पैदल यात्री का - संभागायुक्त सुव्यवस्थित यातायात के प्रयास जारी रहेगें - आई.जी.पी. सड़क सुरक्षा सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन, स्पर्धा विजेताओं को पुरस्कृत किया

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014-  किसी भी शहर की छवि उसके बेहतर यातायात से बनती है । बाहर से आने वाले यात्री पर पहला प्रभाव बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व सडक पर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर पडता है । सड़क पर पहला हक पैदल यात्री का होता है ।  पद यात्री के इस अधिकार को सुरक्षा मिलनी चाहियें ।  इन्दौरवासी यातायात नियमों को दैनिक जीवन में उतारे और शहर की छवि को बेहतर बनाये ।
   यह विचार संभागायुक्त संजय दूबेजी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में व्यक्त किये ।  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खण्डवा रोड स्थित आडोटिरियम में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी ने की ।  विशेष अतिथि यातायात विशेषज्ञ श्री जगत नारायण जोशी, रिलायंस जीओ के श्री विनय छजलानी, ऑडी एसोसियेशन के गौरव ऐरन, प्रवीणपटेल, आईशर मोटर्स के रविन्द्रन थे ।  समारोह में पुलिस अधीक्षक, श्री अनिल शर्मा, श्री अनिल कुशवाह, श्री ओ.पी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे ।  कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया ।  इस मौके पर संभागायुक्त श्री दुबे ने शहरवासियां का आव्हान किया की ।  हम दैनिक जीवन में यातायात नियमों की निरन्तरता बनाये रखे ।   उन्होने विकसित देश का एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुये कहा कि पदयात्री के अधिकार को सुरक्षा मिलनी चाहियें ।  सड़क सुरक्षा सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम में और जनजागृति अभियान की उन्होने प्रशंसा की ।   विजेता प्रतियोगियों को शुभकामना दी ।  
  समारोह की अध्यक्षता करते हुये पुलिस महानिरीक्षक श्री माहेश्वरी ने कहा कि जन सहयोग से मनाये गये सड़क सुरक्षा सप्ताह में नागरिको को हम जो संदेश देने चाहते थे उसमें सफल हुये है ।  यातायात नियमों के परिपालन और सुव्यवस्थित यातायात का यह अभियान पूरे वर्ष जिला प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं की सहायता से चलाया जायेगा ।  इसके लिये योजना बनाई जा रही है ।  
         रिलायंस जीओ के श्री छजलानी ने कहा कि यातायात नियमों को पुलिस के डर से नही बल्कि स्वेच्छा से जीवनमें अंगीकार करना चाहियें ।  हमारे शहर में सिविल अवेरनेस बहुत अच्छी है लेकिन ठोस क्रियान्वयन आवश्यक है ।  जिस वाहन की नम्बर प्लेट मोटर व्हीकल के तहत न हो उसे चलने नही देना चाहियें ।  दुर्घटना व्ही.आई.पी. नही देखती, वाहन चलाने वाला सिर्फ चालक होता है ।  यातायात विशेषज्ञ श्री जगतनारायण जोशी ने कहा कि यातायात नियम को तोडने वालो पर चालानी कार्यवाही के साथ अभियोजन भी चलना चाहियें ।  पदयात्री के मौलिक अधिकार का हनन न हों ।  श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के महत्व को बताया और कहा कि भविष्य में शहर की यातायात व्यवस्था में जन सहयोग से सुधार के समुचित प्रयास किये जायेगे ।  प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी ने सप्ताह की रूपरेखा बताई ।  संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-2 श्री विनय पॉल ने किया ।  आभार श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात ने माना । अतिथियों को सुश्री तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये ।  कार्यक्रम में श्री आर.एस. राणावत, से.नि. पुअ, समाजसेवी डॉ मंगल मिश्र, श्री आर.एन. गोयल, श्री सागर चौकसे, श्री रविन्द्र सुबेदार, श्री नन्दनकुमार, श्री सचिनउपस्थित थे ।  
स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार
समारोह में अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रशंसा वितरित किये ।  इस दौरान उन सभी संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होने आयोजनों में सहयोग किया ।  बेहतर यातायात व्यवस्था संभालने के लिये यातायात पुलिस के सउनि सी.पी. राय, देवशरण तिवारी, मंजू, मोतीलाल, जोर सिंह आरक्षक पवन पाटिल, रणजीत, दीपेन्द्र, तोषण, सुरेन्द्र पाण्डेय एवं रामसिंह को श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन ने सम्मानित किया ।  92 वर्षीय श्रीमती निर्मला पाठक ट्राफिक वार्डन का विशेष रूप से सम्मान किया गया । 
चित्रकला प्रतियोगिता के ईनाम

क्रं. नाम (जुनियर ग्रुप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 अर्ना बिन्नानी श्री सत्यसांई विद्या विहार इन्दौर 6-बी प्रथम 
2 खुद्गाी शर्मा डेसी डेल्‌स स्कीम नं. 78 इन्दौर 7 द्वितीय 
3 दिव्यांद्गाु जैन श्री वैष्णव एकेडमी इन्दौर 7 तृतीय 
4 ऑतोषी मंडल आर्मी पब्लिक स्कूल महू 5 सॉत्वना 

क्रं. नाम (सीनियर ग्रुप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 अनुभा  सक्सैना   आर्मीपब्लिक स्कूल महू 11 प्रथम 
2 निमिषा चंदेल श्री सत्यसांई विद्या विहार इन्दौर 9 द्वितीय
3 अनुष्का जैन श्री सत्यसांई विद्या विहार इन्दौर 9 तृतीय 
4 दीपक पांचाल श्री आर.के.डागा माहेद्गवरी एकेडमी 12 सांत्वना 

पोस्टर प्रतियोगिता के ईनाम

क्रं. नाम (जूनियर ग्रूप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 दिव्यांद्गाु जैन श्री वैष्णव एकेडमी राजमोहल्ला 7 प्रथम 
2 मुस्कान शर्मा श्री देवी अहिल्या द्गिाद्गाु विहार 6 द्वितीय 
3 नीयती मूले एस.जी.एस. एमनेम स्कूल 8 तृतीय 

क्रं. नाम (सीनियर ग्रूप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 प्रांजलि सोनी विद्या भवन पब्लिक स्कूल 10 प्रथम 
2 दिव्यांद्गा शर्मा सेन्ट पॉल हा.से.स्कूल 7 द्वितीय 
3 भक्ति सोनसले चौइथराम मानिकबाग स्कूल 9 तृतीय 
4 अनिष्का राजे सिलावट चौइथराम मानिकबाग स्कूल 10 सांत्वना 

मॉडल प्रतियोगिता 
क्र स्कूल का नाम पुरूस्कार
1 विद्याभवन पब्लिक स्कूल प्रथम
2 श्री गुजराती समाज द्वितीय
3 आर.के.डागा स्कूल तृतीय

वाद-विवाद प्रतियोगिता जूनियर ग्रूप 

क्र नाम जूनियर ग्रूप स्कूल का नाम पक्ष/विपक्ष कक्षा पुरूस्कार
1 जय जोद्गाी शिद्गाुकुन्ज इन्टर नेद्गानल स्कूल पक्ष 7 वी प्रथम
2 एन.वैष्णवी सत्यसाईस्कूल पक्ष 7वी द्वितीय
3 प्रशंसा व्यास माता गुजरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल पक्ष 8वी तृतीय
4 दिव्या दुवे तीरथबाई कलाचन्द स्कूल पक्ष 8वी सांत्वना
5 सुभांषी अषाटी सेन्टरेफल्स स्कूल विपक्ष 8वी प्रथम
6 मानसी गोयल शिद्गाुकुन्ज इंटरनेद्गानल स्कूल विपक्ष 7वी द्वितीय
7 विकास यादव आर्मी पब्लिक स्कूल विपक्ष 8वी तृतीय
8 तनिष्क बाकलीवाल सत्यसाई स्कूल विपक्ष 8वी सांत्वना


वाद-विवाद प्रतियोगिता सिनियर ग्रूप 

क्र नाम जूनियर ग्रूप स्कूल का नाम पक्ष/विपक्ष कक्षा पुरूस्कार
1 उल्लास मेहता एडवान्स एकेडमी स्कूल पक्ष प्रथम
2 सनिका नेवास्कर सत्यसाई स्कूल पक्ष द्वितीय
3 सृष्टि आंचलिया सेन्टरेफल्स गर्ल्स स्कूल पक्ष तृतीय
4 मीद्गाा कोडवानी मता गुजरी पब्लिक स्कूल पक्ष 10वी सांत्वना
5 शिखर भारद्वाज एडवान्स एकेडमी विपक्ष प्रथम
6 अरूधंति सिंह तिवारी सत्यसाई स्कूल विपक्ष द्वितीय
7 निधि भूतड़ा सेंटरेफल्स गर्ल्स स्कूल विपक्ष तृतीय
8 सिमरन चुंग मता गुजरी पब्लिक स्कूल विपक्ष 9वी सांत्वना

अन्तर विद्यायलीन क्विज प्रतियोगिता 

क्र नाम जूनियर ग्रूप स्कूल का नाम कक्षा पुरूस्कार
1 रितेष यादव
उल्लास मेहता एडवान्स एकेडमी 10वी
10वी प्रथम
2 सिद्वार्थ गुप्ता 
द्गिाखर मुद्‌ड़ा दिल्ली पब्लिकस्कूल 10वी
10वी द्वितीय
3 शुभाकर भागवत 
कनिष्क पाठक चोईथराम स्कूल माणक बाग रोड़ इन्दौर 9वी
9 वी तृतीय
4 गार्गी सोनी
इद्गिाता गुप्ता वैष्णव सीबीएससी गर्ल्स स्कूल 11 वी
11वी रनर ऑफ सांत्वना
5 अक्षय जैन
कीर्ति जाजू सत्यसाई स्कूल 10 वी
10वी रनर ऑफ सांत्वना
6 आयुष मेहता
नितिन अग्रवाल सेन्टपॉल स्कूल 12वी
10वी रनर ऑफ सांत्वना

मूक बधिर चित्रकला प्रतियोगिता के ईनाम

क्रं. नाम (जूनियर मुखबधिर) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 बालकृष्ण धनगड़े आनन्द डीफ स्कूल 5 प्रथम 
2 कनिष्क पालीवाल आनन्द डीफ स्कूल 5 द्वितीय 
3 अनुराग रायकवार आनन्द डीफ स्कूल 8 तृतीय 


क्रं. नाम (सीनियर मुखबधिर) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 देवराज रघुवंद्गाी आनन्द डीफ स्कूल 10 प्रथम 
2 भेरू सिंह डाबी आनन्द डीफ स्कूल 9 द्वितीय 
3 मान सिंह डाबर आनन्द डीफ स्कूल 10 तृतीय

Junior Devision Winner List
1. First Prize Winner Mitan Vyas (SICA School)
2. Second Prize Winner Rhythm Shukla (Satya Sai Vidhya Vihar)
3. Third Prize Winner Drashti Jain (Queens Collage)

Senior Devision Winner List:-
1. First Prize Winner Swati Namdeo (Marthoma School)
2. Second Prize Winner Aditi Rajput (Standard Public School)
                   3. Third Prize Winner Abbas Ali (Standard Public School)

लिखित क्विज

1. स्वेता चौहान
2. आशीष सैनी
3. मंजू चौहान

निंबध प्रतियोगिता
1. 688 पूनम तिवारी जिला सिहोर प्रथम
2. 3973 दिपिका शर्मा जिला इन्दौर
3. 470 नीरज सिंह जिला अशोक नगर
स्लोगन प्रतियोगिता
1. 3598 गंगा प्रसाद जिला भोपाल
2. 688 पूनम तिवारी जिला सिहोर
3. 332 लक्ष्मीकांत यादव, जिला सिधी
चित्रकला पोस्टर मेंकिंग
1. 3973 दिपिका शर्मा जिला इन्दौर
2. 464 प्रदीप गोयल जिला सागर
3. 688 पूनम तिवारी जिला सिहोर

स्कूली बसों के चालक/परिचालक

प्रथम - स्कूल का नाम - सत्यसाई विद्या विहार इन्दौर
प्रबंधक का नाम - दिनेन्द्रसिंह
चालक का नाम - बद्री चौहान
परिचालक का नाम - आजाद निम्बलकर
द्वितीय- स्कूल का नाम - डेली कॉलेज इन्दौर
प्रबंधक का नाम - के.एस.कपासिया
चालक का नाम - सरदार आवासिया
परिचालक का नाम - रामपाल यादव
तृतीय - स्कूल का नाम - वैष्णव एकेडमी राजमोहल्ला इंदौर
प्रबंधक/प्राचार्य का नाम - सुषमा बड़जात्या
चालक का नाम - धर्मेन्द्र
परिचालक का नाम- रामनरेद्गा मौर्य

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी, 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 23 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 16.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 3/1 छिपाबाखल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजेश, राकेश, वसीम, सिद्वीकी तथा राजेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 36 हजाररूपयें नगदी, 05 मोबाईल, 02 केलक्युलेटर तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 15.00 बजे, चौरसिया के मकान पिगडम्बर से कम्प्यूटर पर सट्‌टा खेलते सुभाष, सन्नी, गोलू, जितेन्द्र, दिलीप आदि कुल 11 लोगों को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9845 रूपयें नगदी, 04 कम्प्यूटर, 04 एम्पलीफायर, 09 मोबाईल तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गुरूशंकर नगर निवासी त्रिलोकचंद्र पिता दुलीचंद्र (39), ऋषि पैलेस निवासी अमन पिता रणछोड़ (20), प्रजापत नगर निवासी विश्वनाथ पिता मंगल (19) तथा साईबाबा नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता माणकचंद्र जैन (36) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 19.45 बजे, कुम्हार का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले चंद्रप्रकाश पिता छोगालाल सेनी (30) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 16.45 बजे, ग्राम कछालिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जितेन्द्र पिता बंशीलाल तथा हुकुम को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 12.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूनानक कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले उमेश पिता विपिन (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 11.40 बजे, पिपलिया राव तालाब के किनारे इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले एकता नगर निवासी अरूण पिता बसंत मराठा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 19.30 बजे, नयाबसेरागांधी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता भैरूलाल मारू (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 10.30 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता उमेश मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 17, 2014

महिला को चाकू मारकर घायल कर सेमसंग मोबाईल लूटने वाले अज्ञात 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- दिनांक 04/01/14 की रात्री लगभग 10.00 बजे ई सेक्टर में जब प्रिती वर्मा पिता रमेश वर्मा निवासी ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर की अपनी सहेली रीना के साथ खाना खाकर बाहर टहल रही थी कि अज्ञात 03 बदमाशों ने महिला को अकेला पकार प्रिती के हाथ में रखा मोबाईल सेमसंग गैलेक्सी कोर मॉडल लूटने का प्रयास किया, तो एक बदमाश का प्रिती वर्मा ने साहस कर विरोध कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश पर महिला हावी होने लगी तो दूसरे बदमाश ने उसके साथी के बचाव में प्रिती पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया व उसके हाथ में लिया मोबाईल छिनकर उसके तीसरे साथी जो एक काले रंग की पल्सर मोटरसायकल र्स्टाट हालत में लिये खड़ा था के साथ बैठकर भागने लगे। चाकू से हमला होने के बाद भी प्रिती के सहेली रीना ने साहसपूर्वक उन्हे पकड़ने का प्रयास किया। मोटरसायकल के पीछे बैठे लड़के को खिचा जो चलती मो.सा. से गिरा व फिर दौड़कर मो.सा. पर बैठकर भाग गया। प्रिती की रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा पर लूट का अपराध पंजीबद्व किया गया, जिसे उपपुलिसमहानिरीक्षक महोदय, इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवती, श्री विनय प्रकाश पॉल, माननीय मुखयमंत्री के नगर इंतजाम व्यस्त होने पर भी घटना सुनकर तत्काल यूनिक अस्पताल पहुॅचे जहॉ प्रिती उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती थी। डीआईजी महोदय ने घटना की पूरी जानकारी लेकर पुलिस को उचित निर्देश देकर आरोपियों की घेराबंदी करने के आदेश दिये। 
अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा उक्त तीनो आरोपियों 1. राकेश पिता रमेश सरसोनिया (20) निवासी 140 द्वारकापुरी इंदौर, 2. सोनू पिता गणपत वानखेड़े (19) निवासी श्रद्वापुरी कॉलोनी, 3. शुभम नेपाली पिता सीताराम यादव (19) निवासी श्रद्वापुरी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया। मोबाईल सेमसंग गैलेक्सी कोर कीमती 14 हजार रूपये का जप्त किया गया। लूट की घटना में प्रयुक्त मो.सा. पल्सर काले रंग की 180 सीसी नं. एमपी-09/एनक्यू/8935 जप्त की गयी। उक्त लूटेरे नशे के आदि है, नशे की पूर्ति व पल्सर की किस्त के लिये लूट की घटना की गयी। मोबाईल बिक्री न होने से मो.सा. ऑटोडिल संचालक द्वारा जप्त कर ली गयी। पुलिस द्वारा अपने विश्वसनीय सूत्रो द्वारा जानकारीलेकर उसके अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

02 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी, 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिंक सिटी के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतेमिलें सोनू, आशीष, गजेन्द्र तथा सेजाद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 17.45 बजे, जनता क्वाटर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें लक्की, शरद, अनिल तथा निलेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2035 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवनराम नगर निवासी कपिल पिता घनश्याम (27), राजीव आवास निवासी नारायण पिता बाबूलाल शर्मा (36), कन्नू पटेल की चाल निवासी राहुल पिता जमनाप्रसाद तथा अंबिकापुरी कॉलोनी निवासी दिलीप पिता छन्नू (35) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 499 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 21.15 बजे, वृन्दावन कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले पंकज पिता सुरेश राजगुरू (37) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, पीठ रोड़ महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले कैलाश पिता भूरा पगारे (41) तथा जितेन्द्र पिता कैलाश पगारे को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 205 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 16, 2014

फुटपाथ न हो तो पैदल यात्री को सुरक्षा के लिये सड़क के किस ओर चलना चाहियें ?

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- फुटपाथ न हो तो पैदल यात्री को सुरक्षा के लिये सड़क के किस ओर चलना चाहियें ? चौराहों पर ट्राफिक सिग्नलों में हरी के पहले यलो का मतलब क्या है ?  बिना गीयर वाली गाडी के लिये लायसेंस किस उम्र में मिलता है ? जेब्रा क्रासिंग क्या है ? कुछ इसी तरह के रोचक और प्रेरक सवालों को लेकर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों के लिये क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बास्केटबॉल में गुरूवार को किया गया।  5 राउंड में चली इस स्पर्धा में 90 सवाल प्रतिभागी छात्रों के लिये चुनौती बने ।  अलग-अलग स्कूलों की टीमों ने उत्साह से भाग लेकर जवाब प्रस्तुुत किये ।  3 घन्टे चली स्पर्धा में 12 स्कूलों ने भागीदारी की जिनमें एडंवास एकेडमी के होनहार छात्रों ने प्रथम स्थान पा कर बाजी मारी ।  इस दौरान कई सवालों में प्रतिभागी छात्र उलझ गये ।  तब क्विज मॉस्टर ने दर्शकों से जवाब मांगा ।  आयोजन यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता के साथ छात्रों के बौद्धिक कौशल के लिये महत्वपूर्ण था ।  
सड़क सुरक्षा सप्ताह के 6 टे दिन गुरूवार को बास्केट बॉल काम्प्लेक्स में स्कूली छात्रों के लिये क्विज स्पर्धा का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया ।  इसका शुभारंभ श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर ने दीप प्रज्जवंल कर किया ।  इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक, मानव अधिकार आयोग श्री एस.एस. लल्ली, से.नि. पुलिस अधीक्षक, रामसिंह राणावत और सुश्री अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात ढव राकेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय एवं श्री रविन्द्र शर्मा ट्रेनिंग विंग प्रभारी आईसर प्रमुख उपस्थित रहें ।  आईशर गु्रप की मदद से आयोजित स्पर्धा में उपुअ लल्ली क्विज मास्टर की भूमिका में थे ।  उन्होने बडे ही रोचक ढंग से प्रतिभागी छात्रों से प्रश्न पूछे।   यह स्पर्धा 5 राउंड में आयोजित हुई जिसके तहत रोड साईन, यातायात नियम व कानून, रोड सेफ्‌टी, व्यवहार के साथ ही सामान्य विषय से जूडे लगभग 90 सवाल प्रोजेक्टर के माध्यम से पूछे ।  इस दौरान 11 टीमों (सेन्ट रीफल गर्ल्स स्कुल, सत्य साई स्कुल, सिक्का स्कुल, प्रज्ञा गर्ल्स स्कुल, दिल्ली पब्लिक स्कुल, एडंवास एकेडमी, सराफा विद्या निकेतन, आर.के. डागा महेश्वरी स्कूल, सेन्ट पाल, चौईथराम स्कूल एवं वैष्णव गर्ल्स स्कूल) में से प्रथम चरण में मात्र 6 टीमें ही अगले चरण में क्वालिफाय कर सकी ।  शेष बच्ची टीमों में सर्वश्रैष्ठ बौद्धिक कौशल, यातायात व्यवहार एवं नियमों के बारें में जानकारी का प्रदर्शन कर एडंवास एकेडमी के बच्चों ने बाजी जीत ली।  आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ बढाया गया ।  
स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहें :-
प्रथम :- रितेश यादव - उल्लास महेता, एडंवास एकेडमी
द्वितीय :- सिद्धार्थ गुप्ता - शेखर मुद्‌डा, दिल्ली पब्लिक स्कूल
तृतीय :- शुभाकर भागवत - कनिष्क पाठक, चौईथराम स्कूल माणिक बाग

पुलिस कैसे पहचान लेती है कि हमारे पास लायसेंस नही है ?
यातायात पुलिस द्वारा सैफी स्कूल में आयोजित संवाद में 400 बच्चे शामिल 
बच्चों के सवालों के जवाब 
  पुलिस हमेशा लेट क्यों हो जाती है, पुलिस कैसे पहचान लेती है कि हमारे पर लायसेंस नही है ? कुछ ऐसे की रोचक बाते थी जब यातायात पुलिस की ओर बच्चों से संवाद रखने हेतु छत्रीबाग के सैफी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया ।  इस कार्यक्रम में 400 से अधिक बच्चे उपस्थित थे ।  यातायात पुलिस की ओर से श्री अविनाश सिंह सेंगर, निरीक्षक यातायात एवं श्री प्रदीप सिंहराणावत, थाना प्रभारी पंढरीनाथ जब बच्चों से रूबरू हुये तों बच्चों के बडे ही तर्कपूर्व एवं रोचक प्रश्न पूछे ।   पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी बच्चों की जिज्ञासाओं को संतुष्ट करते हुये उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी और यातायात से संबंधित साहित्य वितरित की ।

126 वाहनों की चैकिंग, 10 वाहनों पर कार्यवाही 
आर.टी.ओ., नापतौल, प्रदुषण विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया ।  382 वाहनों को चेक किया गया ।  इनमें 4 वाहन बिना परमिट, 6 वाहनों पर नापतौल विभाग एवं प्रदुषण विभाग द्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई ।
कॉलेज की कक्षाओं में किताबें थामने वाले 40 छात्रों ने मंगलवार शाम 6 से 8 बजे के बीच प्रमुख चौराहों पर स्वेच्छा से यातायात नियंत्रण व्यवस्था संभाली ।  इनके साथ 20 ऑटो डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों ने भी प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभालते हुये सजग नागरिक होने का परिचय दिया। 

लोक परिवहन चालकों को प्रशिक्षण 
रेत मण्डी राजेन्द्र नगर चौराहे पर 60 ट्रक/डम्फर चालकों को टाटा समूह केसहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।  
           यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 45 गिरफ्तारी, 321 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 321 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्नप्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदलालपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू, महेश, त्रिलोक, अशोक तथा पवन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3415 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई लोहा मंडी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले हीरानगर निवासी बबलू पिता महेन्द्र सिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 15, 2014

हमें अपने अधिकार याद रहते हैं, तो फिर कर्तव्य क्यों नही ?


इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- हमें अपने अधिकार याद है, तो कर्तव्य क्यों नही ? सड़क पर नादानी, जीवन की हानि ।  दुर्घटना होने पर नई गाडी खरीदी जा सकती है लेकिन जीवन नही खरीद सकते है ।  नियम तो बने है लेकिन सखती जरूरी ।  यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता को लेकर कुछ इसी तरह की भावनाओं के साथ बुधवार को स्कूली सीनियर छात्रों ने यातायात पुलिस द्वारा आयोजित वाद-विवाद स्पर्धा में उत्साह से भाग लिया।  स्पर्धा का विषय था ''सड़क सुरक्षा के नियम भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्यों में शामिल किया जाना चाहिए''।  छात्रों में रोचक तर्क-वितर्को के साथ यातायात नियमों के लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये।  स्पर्धा में शामिल 22 स्कूलों में से एडंवास एकेडमी के छात्रों ने प्रथम स्थान पा कर बाजी मार ली।
             सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन 15 जनवरी को सुबह 10 बजे यातायात पुलिस ने प्रीतमलाल दुआ सभा गृह में कक्षा 9 वी से 12 वी तक के छात्रों के लिये वाद-विवाद स्पर्धा आयोजित की। स्पर्धा में ''सड़क सुरक्षा के नियम भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्यों में शामिल किया जाना चाहिए''विषय पर 44 विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क-वितर्क प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने दुर्घटना के भयावह आंकडे, वाहन चालकों की लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी आदि बातों का जिक्र करते हुये विषय के पक्ष और विपक्ष में पूरजोर ढ़ग से अपने-अपने पक्ष रखे ।  सम्पूर्ण स्पर्धा में विचारों का ताना-बाना और विषय वस्तु यातायात नियम, मौलिक कर्तव्य और अधिकार के इर्द-गिर्द घूमती रही ।  छात्रों ने बेबाक तर्को के साथ अपनी बात कही।   स्पर्धा का शुभारंभ श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन ने किया ।  इस प्रतियोगिता के दौरान श्री कैलाश शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक एवं श्रीमती रूपिन्दर कौर निर्णायक भूमिका में रहें । संजय सोनी, पकंज श्रीवास्तव, संपादक पत्रिका, डॉ राजीव शर्मा एस.आर. केबल, प्रकाश हिन्दुस्तान, डीजी न्यूज चैनल म.प्र. हेड, प्रवीण भाई पटेल, गौरव एरेन डॉ भरत ओझा विशेष अतिथि थे ।  इस मौके पर श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर, श्री अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात इन्दौर उपस्थित रहें । 
स्पर्धा के परिणाम इसप्रकार रहें :-
पक्ष
1. उल्लाश मेहता, एडंवास एकेडमी
2. सारिका, सत्य साई स्कूल
3. श्रृष्टि आचलिया, सेन्ट रेफिल स्कूल
4. मीषा कोडवाली, माता गुजरी स्कूल 
विपक्ष
1. शेखर भारद्वाज एडंवास एकेडमी
2. अरूणधति तिवारी, सत्यसाई स्कूल
3. निधि भुतडा, सेन्ट रेफल
4. सिमरन चुग, माता गुजरी पब्लिक स्कूल 
जनता के सवालों के जवाब 
  सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर द्वारा हैलो- नईदुनिया के तहत 12.30 से 2.30 बजे तक इन्दौर की जनता के द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर दिये गये ।  इस कार्यक्रम में जनता ने यातायात की समस्याओं एवं पुलिस के व्यवहार को लेकर बेबाकी से प्रश्न पूछे गये ।  
382 वाहनों की चैकिंग, 16 वाहनों पर कार्यवाही 
आर.टी.ओ., नापतौल, प्रदुषण विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया ।  382 वाहनों को चेक किया गया ।  इनमें 4 वाहन बिना परमिट, 12 वाहनों पर नापतौल विभाग एवं प्रदुषण विभाग द्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई ।
कॉलेज की कक्षाओं में किताबें थामने वाले 40 छात्रों ने मंगलवार शाम 6 से 8 बजे के बीच प्रमुख चौराहों पर स्वेच्छा से यातायात नियंत्रणव्यवस्था संभाली ।  इनके साथ 20 ऑटो डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों ने भी प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभालते हुये सजग नागरिक होने का परिचय दिया। 
लोक परिवहन चालकों को प्रशिक्षण 
क्विन्स कॉलेज में 125 भारी वाहनों के चालकों को टाटा समूह के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संजय सोनी, आर.टी.ओ. इन्दौर, श्री गोविन्द रावत, श्री आर.एन. त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। 
50 चालकों का नैत्र परीक्षण 
यातायात पूर्व थाने पर रोटरी क्लब के सहयोग से 50 लोक परिवहन चालकों के नैत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 6 को चश्में के लिये एवं 3 चालकों को मेडिकल चेकअप के लिये सुझाव दिये गये  ।  कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इन्दौर, सुश्री अजंना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें । ।  इस दौरान रोटरी क्लब से निखिल अग्रवाल, इन्दौर मेघदुत, अध्यक्ष श्री मनीष बंसल एवं नयन आप्टीकल, सुश्री अंजनातिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उपस्थित रहें।
           यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

01 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 09 गिरफ्तारी, 120 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 09 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वाराविभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राधेश्याम, राजू तथा गजानंद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, अयोध्या नगर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संजय, निलेश, सुनिल, राकेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 14.30 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपक, प्रदीप, महेश, मोनू, प्रदीप तथा चंदू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1770 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 19.00 बजे, जोशी मोहल्ला महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत काजुऑ खेलते मिलें रविन्द्र, दीपक, अब्दुल तथा फूलचंद्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 16.20 बजे, लिम्बोदी तालाब से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें प्रमोद, पवन, मनोज तथा पवन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर से अवैध शराब ले जाते मिले हरियाखेड़ी सांवेर निवासी कल्लू पिता कल्याण सिंह (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 14, 2014

यातायात नियमों के संदेश के साथ पंतगों की उड़ान, रंगोली भी सजी


इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर 14 जनवरी, सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन (मकंर संक्रांती पर) यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता वाले संदेश लिखी 1000 रंग बिरंगी पतंगो का वितरण बच्चों में किया गया ।  सी-21 मॉल के आगंन में बनाई गई जन जागरूकता के संदेश रंगोली में भी झलके । 
राजबाडा से निकली साईकिल रैली, बच्चों से लेकर बुजूर्ग तक शामिल  
इसके पूर्व सुबह 10.30 बजे राजवाडा से यातायात नियमों का संदेश देती विशाल साईकिल रैली भी निकाली गई ।  उधर शहर के प्रमुख चौराहों पर शाम 6 से 8 बजे के बीच यातायातकर्मी के संग आई.पी.एस. एकेडमी के 40 छात्रों ने स्वेच्छा से यातायात व्यवस्था संभाली । 

पंतगो की उडान और साईकिल रैली के साथ संदेश
मंगलवार सुबह यातायात पुलिस द्वारा राजबाडा और अन्य स्थानों पर ज्ञानकृति समूह के सहयोग से बच्चों को 1000 पतंगे बांटी । वही सायास साईकिल यात्री समूह के सहयोग से राजबाडा से 10.30 बजे यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता लिये साईकिल रैली प्रारंभ की गई ।  रैली का शुभारंभ सुश्रीअंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं आरक्षक रणजीत ने हरी झण्डी दिखाकर किया ।  रैली में 10 वर्ष की आयु से लेकर 65 वर्ष तक के बुजूर्ग व गणमान्यजन भी सम्मिलित हुये।  रैली एम.जी. रोड से होकर वापस राजबाडा पर समाप्त हुई ।
पंतग पर हस्ताक्षर  
विजय नगर क्षेत्र में एयरटेल कंपनी की मदद से 100 स्क्वेअर फीट चौडी पतंग बनाकर यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता के लिये हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन ने किया ।  इस मौके पर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, एयरटेल कंपनी के सीईओ म.प्र. रविन्द्र सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहें ।  
छात्रों ने चौराहों पर संभाली व्यवस्था 
कॉलेज की कक्षाओं में किताबें थामने वाले 40 छात्रों ने मंगलवार शाम 6 से 8 बजे के बीच प्रमुख चौराहों पर स्वेच्छा से यातायात नियंत्रण व्यवस्था संभाली ।  इनके साथ 20 ऑटो डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों ने भी प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभालते हुये सजग नागरिक होने का परिचय दिया। 
नियमों की रंगोली भी सजी 
विजयनगर क्षेत्र में सी-21 मॉल के परिसर में रंगोली के जरिये यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया ।  यह रंगोली सुश्री कविता ने बनाई थी ।  



लोक परिवहन चालकों को प्रशिक्षण 
लोहा मण्डी में लगभग 40 भारी वाहनों के चालकों को टाटा समूह के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथही इन वाहन चालकों का नैत्र परीक्षण भी किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री अजंना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, श्री अरविन्द तिवारी, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, श्री आर.एनत्र त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें । 
60 चालकों का नैत्र परीक्षण 
यातायात पूर्व थाने पर रोटरी क्लब के सहयोग से 60 लोक परिवहन चालकों के नैत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 32 को चश्में के लिये एवं 7 चालकों को मेडिकल चेकअप के लिये सुझाव दिये गये  ।  कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इन्दौर, सुश्री अजंना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें । ।  इस दौरान रोटरी क्लब सेनिखिल अग्रवाल, इन्दौर मेघदुत, अध्यक्ष श्री मनीष बंसल एवं नयन आप्टीकल, सुश्री अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उपस्थित रहें।
389 वाहनों की चैकिंग, 31 वाहनों पर कार्यवाही 
आर.टी.ओ., नापतौल, प्रदुषण विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया ।  389 वाहनों को चेक किया गया ।  इनमें 2 वाहन बिना परमिट, 9 वाहनों पर नापतौल विभाग एवं प्रदुषण विभाग द्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई । 
नियमों का पालन करने वाले 1000 चालकों का सम्मान
यातायात नियमों का पालन करने वाले लगभग 1000 वाहन चालकों का सम्मान डामॉनो पिॅजा कंपनी के सहयोग से गुलाब के फूल भेंटकर यातायात पुलिस ने सम्मान किया। 
डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड से प्रचार
यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

Ohh My Traffic

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 के अन्तर्गत फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है, इस प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता का विषय एवं नियम एवं शर्ते निम्नानुसार है :-
विषय :- Ohh My Traffic
प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु नियम एवं शर्ते
1. प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है । 
2. प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है । 
3. प्रतियोगी अधिकतम 4 प्रविष्ठियां भेज सकता है । 
4. प्रविष्ठियां डिजीटल फार्म में कम से कम 12 बाय 8 इंच आकार की *.JPG  फार्मेट में होना चाहियें । 
5. प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां ई-मेल के माध्यम से ट्राफिक पुलिस के ईमेल asptrafficindore@gmail.com पर भेज सकते है। प्रतिभागी ई-मेल के साथ अपना पुरा नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर/फोन नम्बर भी अंकित करेगे । 
6. प्रविष्ठियां 20 जनवरी 2014 तक के सांय 17.00 बजे तक की मान्य होगी ।
7. फोटो प्रतिभागी की मूल कृृति एवं वास्तविक होना चाहियें । फोटो के साथ कैप्शन हिन्दी/अग्रेजी में दिये जायें, जो ज्यादा से ज्यादा एक लाईन के हो तथा फोटो की विषय वस्तुको परिभाषित करते हो । कैप्शन प्रतिभागी द्वारा मूलतः रचित होना चाहियें । 
8. प्राप्त प्रविष्ठियां का मुल्याकंन निर्णायक मण्डल द्वारा किया जायेगा तथा निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम होगा। श्रैष्ठ 4 प्रविष्ठियों को क्रमशः उचित ईनाम एवं प्रशंसनीय पत्र से पुरूस्कृत किया जायेगा । 
9. इन प्रविष्ठियों पर यातायात पुलिस का अधिकार रहेगा जिसका उपयोग जनहित हेतु किया जा सकता है। 
10. अधिक जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक 2532100 पर संपर्क किया जा सकता है।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 40 गिरफ्तारी, 196 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जनवरी2014 को 04 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 25 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कान्हा, बाबू, राजेन्द्र, मनीष, राजेश, हरीश, मोहन, प्रेम तथा जितेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2660 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, ग्राम हतुनिया से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, लखन, रामलाल, संजय, दिनेश, गणेश तथा मलखान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, मालवामील इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अटल, संजीव, विजय तथा राजू को पकड़ा। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जुनेद, रिंकू उर्फ मोहसीन, करारे उर्फ अजहर, अनवर उर्फ सूफी तथा गोलू उर्फ अजहर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदूत नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बलराम पिता भैयालाल तिवारी (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी। 
            पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, हाथीपाला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रावजीबाजार निवासी शुभम पिता महेश राठौर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त कियागया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।