Saturday, January 18, 2014

सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 का समापन सड़क पर पहला हक पैदल यात्री का - संभागायुक्त सुव्यवस्थित यातायात के प्रयास जारी रहेगें - आई.जी.पी. सड़क सुरक्षा सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन, स्पर्धा विजेताओं को पुरस्कृत किया

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014-  किसी भी शहर की छवि उसके बेहतर यातायात से बनती है । बाहर से आने वाले यात्री पर पहला प्रभाव बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व सडक पर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर पडता है । सड़क पर पहला हक पैदल यात्री का होता है ।  पद यात्री के इस अधिकार को सुरक्षा मिलनी चाहियें ।  इन्दौरवासी यातायात नियमों को दैनिक जीवन में उतारे और शहर की छवि को बेहतर बनाये ।
   यह विचार संभागायुक्त संजय दूबेजी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में व्यक्त किये ।  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खण्डवा रोड स्थित आडोटिरियम में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी ने की ।  विशेष अतिथि यातायात विशेषज्ञ श्री जगत नारायण जोशी, रिलायंस जीओ के श्री विनय छजलानी, ऑडी एसोसियेशन के गौरव ऐरन, प्रवीणपटेल, आईशर मोटर्स के रविन्द्रन थे ।  समारोह में पुलिस अधीक्षक, श्री अनिल शर्मा, श्री अनिल कुशवाह, श्री ओ.पी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे ।  कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया ।  इस मौके पर संभागायुक्त श्री दुबे ने शहरवासियां का आव्हान किया की ।  हम दैनिक जीवन में यातायात नियमों की निरन्तरता बनाये रखे ।   उन्होने विकसित देश का एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुये कहा कि पदयात्री के अधिकार को सुरक्षा मिलनी चाहियें ।  सड़क सुरक्षा सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम में और जनजागृति अभियान की उन्होने प्रशंसा की ।   विजेता प्रतियोगियों को शुभकामना दी ।  
  समारोह की अध्यक्षता करते हुये पुलिस महानिरीक्षक श्री माहेश्वरी ने कहा कि जन सहयोग से मनाये गये सड़क सुरक्षा सप्ताह में नागरिको को हम जो संदेश देने चाहते थे उसमें सफल हुये है ।  यातायात नियमों के परिपालन और सुव्यवस्थित यातायात का यह अभियान पूरे वर्ष जिला प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं की सहायता से चलाया जायेगा ।  इसके लिये योजना बनाई जा रही है ।  
         रिलायंस जीओ के श्री छजलानी ने कहा कि यातायात नियमों को पुलिस के डर से नही बल्कि स्वेच्छा से जीवनमें अंगीकार करना चाहियें ।  हमारे शहर में सिविल अवेरनेस बहुत अच्छी है लेकिन ठोस क्रियान्वयन आवश्यक है ।  जिस वाहन की नम्बर प्लेट मोटर व्हीकल के तहत न हो उसे चलने नही देना चाहियें ।  दुर्घटना व्ही.आई.पी. नही देखती, वाहन चलाने वाला सिर्फ चालक होता है ।  यातायात विशेषज्ञ श्री जगतनारायण जोशी ने कहा कि यातायात नियम को तोडने वालो पर चालानी कार्यवाही के साथ अभियोजन भी चलना चाहियें ।  पदयात्री के मौलिक अधिकार का हनन न हों ।  श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के महत्व को बताया और कहा कि भविष्य में शहर की यातायात व्यवस्था में जन सहयोग से सुधार के समुचित प्रयास किये जायेगे ।  प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी ने सप्ताह की रूपरेखा बताई ।  संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-2 श्री विनय पॉल ने किया ।  आभार श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात ने माना । अतिथियों को सुश्री तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये ।  कार्यक्रम में श्री आर.एस. राणावत, से.नि. पुअ, समाजसेवी डॉ मंगल मिश्र, श्री आर.एन. गोयल, श्री सागर चौकसे, श्री रविन्द्र सुबेदार, श्री नन्दनकुमार, श्री सचिनउपस्थित थे ।  
स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार
समारोह में अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रशंसा वितरित किये ।  इस दौरान उन सभी संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होने आयोजनों में सहयोग किया ।  बेहतर यातायात व्यवस्था संभालने के लिये यातायात पुलिस के सउनि सी.पी. राय, देवशरण तिवारी, मंजू, मोतीलाल, जोर सिंह आरक्षक पवन पाटिल, रणजीत, दीपेन्द्र, तोषण, सुरेन्द्र पाण्डेय एवं रामसिंह को श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन ने सम्मानित किया ।  92 वर्षीय श्रीमती निर्मला पाठक ट्राफिक वार्डन का विशेष रूप से सम्मान किया गया । 
चित्रकला प्रतियोगिता के ईनाम

क्रं. नाम (जुनियर ग्रुप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 अर्ना बिन्नानी श्री सत्यसांई विद्या विहार इन्दौर 6-बी प्रथम 
2 खुद्गाी शर्मा डेसी डेल्‌स स्कीम नं. 78 इन्दौर 7 द्वितीय 
3 दिव्यांद्गाु जैन श्री वैष्णव एकेडमी इन्दौर 7 तृतीय 
4 ऑतोषी मंडल आर्मी पब्लिक स्कूल महू 5 सॉत्वना 

क्रं. नाम (सीनियर ग्रुप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 अनुभा  सक्सैना   आर्मीपब्लिक स्कूल महू 11 प्रथम 
2 निमिषा चंदेल श्री सत्यसांई विद्या विहार इन्दौर 9 द्वितीय
3 अनुष्का जैन श्री सत्यसांई विद्या विहार इन्दौर 9 तृतीय 
4 दीपक पांचाल श्री आर.के.डागा माहेद्गवरी एकेडमी 12 सांत्वना 

पोस्टर प्रतियोगिता के ईनाम

क्रं. नाम (जूनियर ग्रूप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 दिव्यांद्गाु जैन श्री वैष्णव एकेडमी राजमोहल्ला 7 प्रथम 
2 मुस्कान शर्मा श्री देवी अहिल्या द्गिाद्गाु विहार 6 द्वितीय 
3 नीयती मूले एस.जी.एस. एमनेम स्कूल 8 तृतीय 

क्रं. नाम (सीनियर ग्रूप) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 प्रांजलि सोनी विद्या भवन पब्लिक स्कूल 10 प्रथम 
2 दिव्यांद्गा शर्मा सेन्ट पॉल हा.से.स्कूल 7 द्वितीय 
3 भक्ति सोनसले चौइथराम मानिकबाग स्कूल 9 तृतीय 
4 अनिष्का राजे सिलावट चौइथराम मानिकबाग स्कूल 10 सांत्वना 

मॉडल प्रतियोगिता 
क्र स्कूल का नाम पुरूस्कार
1 विद्याभवन पब्लिक स्कूल प्रथम
2 श्री गुजराती समाज द्वितीय
3 आर.के.डागा स्कूल तृतीय

वाद-विवाद प्रतियोगिता जूनियर ग्रूप 

क्र नाम जूनियर ग्रूप स्कूल का नाम पक्ष/विपक्ष कक्षा पुरूस्कार
1 जय जोद्गाी शिद्गाुकुन्ज इन्टर नेद्गानल स्कूल पक्ष 7 वी प्रथम
2 एन.वैष्णवी सत्यसाईस्कूल पक्ष 7वी द्वितीय
3 प्रशंसा व्यास माता गुजरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल पक्ष 8वी तृतीय
4 दिव्या दुवे तीरथबाई कलाचन्द स्कूल पक्ष 8वी सांत्वना
5 सुभांषी अषाटी सेन्टरेफल्स स्कूल विपक्ष 8वी प्रथम
6 मानसी गोयल शिद्गाुकुन्ज इंटरनेद्गानल स्कूल विपक्ष 7वी द्वितीय
7 विकास यादव आर्मी पब्लिक स्कूल विपक्ष 8वी तृतीय
8 तनिष्क बाकलीवाल सत्यसाई स्कूल विपक्ष 8वी सांत्वना


वाद-विवाद प्रतियोगिता सिनियर ग्रूप 

क्र नाम जूनियर ग्रूप स्कूल का नाम पक्ष/विपक्ष कक्षा पुरूस्कार
1 उल्लास मेहता एडवान्स एकेडमी स्कूल पक्ष प्रथम
2 सनिका नेवास्कर सत्यसाई स्कूल पक्ष द्वितीय
3 सृष्टि आंचलिया सेन्टरेफल्स गर्ल्स स्कूल पक्ष तृतीय
4 मीद्गाा कोडवानी मता गुजरी पब्लिक स्कूल पक्ष 10वी सांत्वना
5 शिखर भारद्वाज एडवान्स एकेडमी विपक्ष प्रथम
6 अरूधंति सिंह तिवारी सत्यसाई स्कूल विपक्ष द्वितीय
7 निधि भूतड़ा सेंटरेफल्स गर्ल्स स्कूल विपक्ष तृतीय
8 सिमरन चुंग मता गुजरी पब्लिक स्कूल विपक्ष 9वी सांत्वना

अन्तर विद्यायलीन क्विज प्रतियोगिता 

क्र नाम जूनियर ग्रूप स्कूल का नाम कक्षा पुरूस्कार
1 रितेष यादव
उल्लास मेहता एडवान्स एकेडमी 10वी
10वी प्रथम
2 सिद्वार्थ गुप्ता 
द्गिाखर मुद्‌ड़ा दिल्ली पब्लिकस्कूल 10वी
10वी द्वितीय
3 शुभाकर भागवत 
कनिष्क पाठक चोईथराम स्कूल माणक बाग रोड़ इन्दौर 9वी
9 वी तृतीय
4 गार्गी सोनी
इद्गिाता गुप्ता वैष्णव सीबीएससी गर्ल्स स्कूल 11 वी
11वी रनर ऑफ सांत्वना
5 अक्षय जैन
कीर्ति जाजू सत्यसाई स्कूल 10 वी
10वी रनर ऑफ सांत्वना
6 आयुष मेहता
नितिन अग्रवाल सेन्टपॉल स्कूल 12वी
10वी रनर ऑफ सांत्वना

मूक बधिर चित्रकला प्रतियोगिता के ईनाम

क्रं. नाम (जूनियर मुखबधिर) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 बालकृष्ण धनगड़े आनन्द डीफ स्कूल 5 प्रथम 
2 कनिष्क पालीवाल आनन्द डीफ स्कूल 5 द्वितीय 
3 अनुराग रायकवार आनन्द डीफ स्कूल 8 तृतीय 


क्रं. नाम (सीनियर मुखबधिर) स्कूल का नाम कक्षा पुरस्कार 
1 देवराज रघुवंद्गाी आनन्द डीफ स्कूल 10 प्रथम 
2 भेरू सिंह डाबी आनन्द डीफ स्कूल 9 द्वितीय 
3 मान सिंह डाबर आनन्द डीफ स्कूल 10 तृतीय

Junior Devision Winner List
1. First Prize Winner Mitan Vyas (SICA School)
2. Second Prize Winner Rhythm Shukla (Satya Sai Vidhya Vihar)
3. Third Prize Winner Drashti Jain (Queens Collage)

Senior Devision Winner List:-
1. First Prize Winner Swati Namdeo (Marthoma School)
2. Second Prize Winner Aditi Rajput (Standard Public School)
                   3. Third Prize Winner Abbas Ali (Standard Public School)

लिखित क्विज

1. स्वेता चौहान
2. आशीष सैनी
3. मंजू चौहान

निंबध प्रतियोगिता
1. 688 पूनम तिवारी जिला सिहोर प्रथम
2. 3973 दिपिका शर्मा जिला इन्दौर
3. 470 नीरज सिंह जिला अशोक नगर
स्लोगन प्रतियोगिता
1. 3598 गंगा प्रसाद जिला भोपाल
2. 688 पूनम तिवारी जिला सिहोर
3. 332 लक्ष्मीकांत यादव, जिला सिधी
चित्रकला पोस्टर मेंकिंग
1. 3973 दिपिका शर्मा जिला इन्दौर
2. 464 प्रदीप गोयल जिला सागर
3. 688 पूनम तिवारी जिला सिहोर

स्कूली बसों के चालक/परिचालक

प्रथम - स्कूल का नाम - सत्यसाई विद्या विहार इन्दौर
प्रबंधक का नाम - दिनेन्द्रसिंह
चालक का नाम - बद्री चौहान
परिचालक का नाम - आजाद निम्बलकर
द्वितीय- स्कूल का नाम - डेली कॉलेज इन्दौर
प्रबंधक का नाम - के.एस.कपासिया
चालक का नाम - सरदार आवासिया
परिचालक का नाम - रामपाल यादव
तृतीय - स्कूल का नाम - वैष्णव एकेडमी राजमोहल्ला इंदौर
प्रबंधक/प्राचार्य का नाम - सुषमा बड़जात्या
चालक का नाम - धर्मेन्द्र
परिचालक का नाम- रामनरेद्गा मौर्य

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी, 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 23 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 16.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 3/1 छिपाबाखल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजेश, राकेश, वसीम, सिद्वीकी तथा राजेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 36 हजाररूपयें नगदी, 05 मोबाईल, 02 केलक्युलेटर तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 15.00 बजे, चौरसिया के मकान पिगडम्बर से कम्प्यूटर पर सट्‌टा खेलते सुभाष, सन्नी, गोलू, जितेन्द्र, दिलीप आदि कुल 11 लोगों को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9845 रूपयें नगदी, 04 कम्प्यूटर, 04 एम्पलीफायर, 09 मोबाईल तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गुरूशंकर नगर निवासी त्रिलोकचंद्र पिता दुलीचंद्र (39), ऋषि पैलेस निवासी अमन पिता रणछोड़ (20), प्रजापत नगर निवासी विश्वनाथ पिता मंगल (19) तथा साईबाबा नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता माणकचंद्र जैन (36) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 19.45 बजे, कुम्हार का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले चंद्रप्रकाश पिता छोगालाल सेनी (30) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 16.45 बजे, ग्राम कछालिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जितेन्द्र पिता बंशीलाल तथा हुकुम को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 12.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूनानक कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले उमेश पिता विपिन (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 11.40 बजे, पिपलिया राव तालाब के किनारे इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले एकता नगर निवासी अरूण पिता बसंत मराठा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 19.30 बजे, नयाबसेरागांधी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता भैरूलाल मारू (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2014 को 10.30 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता उमेश मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 17, 2014

महिला को चाकू मारकर घायल कर सेमसंग मोबाईल लूटने वाले अज्ञात 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- दिनांक 04/01/14 की रात्री लगभग 10.00 बजे ई सेक्टर में जब प्रिती वर्मा पिता रमेश वर्मा निवासी ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर की अपनी सहेली रीना के साथ खाना खाकर बाहर टहल रही थी कि अज्ञात 03 बदमाशों ने महिला को अकेला पकार प्रिती के हाथ में रखा मोबाईल सेमसंग गैलेक्सी कोर मॉडल लूटने का प्रयास किया, तो एक बदमाश का प्रिती वर्मा ने साहस कर विरोध कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश पर महिला हावी होने लगी तो दूसरे बदमाश ने उसके साथी के बचाव में प्रिती पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया व उसके हाथ में लिया मोबाईल छिनकर उसके तीसरे साथी जो एक काले रंग की पल्सर मोटरसायकल र्स्टाट हालत में लिये खड़ा था के साथ बैठकर भागने लगे। चाकू से हमला होने के बाद भी प्रिती के सहेली रीना ने साहसपूर्वक उन्हे पकड़ने का प्रयास किया। मोटरसायकल के पीछे बैठे लड़के को खिचा जो चलती मो.सा. से गिरा व फिर दौड़कर मो.सा. पर बैठकर भाग गया। प्रिती की रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा पर लूट का अपराध पंजीबद्व किया गया, जिसे उपपुलिसमहानिरीक्षक महोदय, इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवती, श्री विनय प्रकाश पॉल, माननीय मुखयमंत्री के नगर इंतजाम व्यस्त होने पर भी घटना सुनकर तत्काल यूनिक अस्पताल पहुॅचे जहॉ प्रिती उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती थी। डीआईजी महोदय ने घटना की पूरी जानकारी लेकर पुलिस को उचित निर्देश देकर आरोपियों की घेराबंदी करने के आदेश दिये। 
अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा उक्त तीनो आरोपियों 1. राकेश पिता रमेश सरसोनिया (20) निवासी 140 द्वारकापुरी इंदौर, 2. सोनू पिता गणपत वानखेड़े (19) निवासी श्रद्वापुरी कॉलोनी, 3. शुभम नेपाली पिता सीताराम यादव (19) निवासी श्रद्वापुरी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया। मोबाईल सेमसंग गैलेक्सी कोर कीमती 14 हजार रूपये का जप्त किया गया। लूट की घटना में प्रयुक्त मो.सा. पल्सर काले रंग की 180 सीसी नं. एमपी-09/एनक्यू/8935 जप्त की गयी। उक्त लूटेरे नशे के आदि है, नशे की पूर्ति व पल्सर की किस्त के लिये लूट की घटना की गयी। मोबाईल बिक्री न होने से मो.सा. ऑटोडिल संचालक द्वारा जप्त कर ली गयी। पुलिस द्वारा अपने विश्वसनीय सूत्रो द्वारा जानकारीलेकर उसके अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

02 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी, 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिंक सिटी के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतेमिलें सोनू, आशीष, गजेन्द्र तथा सेजाद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 17.45 बजे, जनता क्वाटर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें लक्की, शरद, अनिल तथा निलेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2035 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवनराम नगर निवासी कपिल पिता घनश्याम (27), राजीव आवास निवासी नारायण पिता बाबूलाल शर्मा (36), कन्नू पटेल की चाल निवासी राहुल पिता जमनाप्रसाद तथा अंबिकापुरी कॉलोनी निवासी दिलीप पिता छन्नू (35) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 499 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 21.15 बजे, वृन्दावन कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले पंकज पिता सुरेश राजगुरू (37) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, पीठ रोड़ महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले कैलाश पिता भूरा पगारे (41) तथा जितेन्द्र पिता कैलाश पगारे को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 205 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 16, 2014

फुटपाथ न हो तो पैदल यात्री को सुरक्षा के लिये सड़क के किस ओर चलना चाहियें ?

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- फुटपाथ न हो तो पैदल यात्री को सुरक्षा के लिये सड़क के किस ओर चलना चाहियें ? चौराहों पर ट्राफिक सिग्नलों में हरी के पहले यलो का मतलब क्या है ?  बिना गीयर वाली गाडी के लिये लायसेंस किस उम्र में मिलता है ? जेब्रा क्रासिंग क्या है ? कुछ इसी तरह के रोचक और प्रेरक सवालों को लेकर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों के लिये क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बास्केटबॉल में गुरूवार को किया गया।  5 राउंड में चली इस स्पर्धा में 90 सवाल प्रतिभागी छात्रों के लिये चुनौती बने ।  अलग-अलग स्कूलों की टीमों ने उत्साह से भाग लेकर जवाब प्रस्तुुत किये ।  3 घन्टे चली स्पर्धा में 12 स्कूलों ने भागीदारी की जिनमें एडंवास एकेडमी के होनहार छात्रों ने प्रथम स्थान पा कर बाजी मारी ।  इस दौरान कई सवालों में प्रतिभागी छात्र उलझ गये ।  तब क्विज मॉस्टर ने दर्शकों से जवाब मांगा ।  आयोजन यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता के साथ छात्रों के बौद्धिक कौशल के लिये महत्वपूर्ण था ।  
सड़क सुरक्षा सप्ताह के 6 टे दिन गुरूवार को बास्केट बॉल काम्प्लेक्स में स्कूली छात्रों के लिये क्विज स्पर्धा का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया ।  इसका शुभारंभ श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर ने दीप प्रज्जवंल कर किया ।  इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक, मानव अधिकार आयोग श्री एस.एस. लल्ली, से.नि. पुलिस अधीक्षक, रामसिंह राणावत और सुश्री अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात ढव राकेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय एवं श्री रविन्द्र शर्मा ट्रेनिंग विंग प्रभारी आईसर प्रमुख उपस्थित रहें ।  आईशर गु्रप की मदद से आयोजित स्पर्धा में उपुअ लल्ली क्विज मास्टर की भूमिका में थे ।  उन्होने बडे ही रोचक ढंग से प्रतिभागी छात्रों से प्रश्न पूछे।   यह स्पर्धा 5 राउंड में आयोजित हुई जिसके तहत रोड साईन, यातायात नियम व कानून, रोड सेफ्‌टी, व्यवहार के साथ ही सामान्य विषय से जूडे लगभग 90 सवाल प्रोजेक्टर के माध्यम से पूछे ।  इस दौरान 11 टीमों (सेन्ट रीफल गर्ल्स स्कुल, सत्य साई स्कुल, सिक्का स्कुल, प्रज्ञा गर्ल्स स्कुल, दिल्ली पब्लिक स्कुल, एडंवास एकेडमी, सराफा विद्या निकेतन, आर.के. डागा महेश्वरी स्कूल, सेन्ट पाल, चौईथराम स्कूल एवं वैष्णव गर्ल्स स्कूल) में से प्रथम चरण में मात्र 6 टीमें ही अगले चरण में क्वालिफाय कर सकी ।  शेष बच्ची टीमों में सर्वश्रैष्ठ बौद्धिक कौशल, यातायात व्यवहार एवं नियमों के बारें में जानकारी का प्रदर्शन कर एडंवास एकेडमी के बच्चों ने बाजी जीत ली।  आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ बढाया गया ।  
स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहें :-
प्रथम :- रितेश यादव - उल्लास महेता, एडंवास एकेडमी
द्वितीय :- सिद्धार्थ गुप्ता - शेखर मुद्‌डा, दिल्ली पब्लिक स्कूल
तृतीय :- शुभाकर भागवत - कनिष्क पाठक, चौईथराम स्कूल माणिक बाग

पुलिस कैसे पहचान लेती है कि हमारे पास लायसेंस नही है ?
यातायात पुलिस द्वारा सैफी स्कूल में आयोजित संवाद में 400 बच्चे शामिल 
बच्चों के सवालों के जवाब 
  पुलिस हमेशा लेट क्यों हो जाती है, पुलिस कैसे पहचान लेती है कि हमारे पर लायसेंस नही है ? कुछ ऐसे की रोचक बाते थी जब यातायात पुलिस की ओर बच्चों से संवाद रखने हेतु छत्रीबाग के सैफी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया ।  इस कार्यक्रम में 400 से अधिक बच्चे उपस्थित थे ।  यातायात पुलिस की ओर से श्री अविनाश सिंह सेंगर, निरीक्षक यातायात एवं श्री प्रदीप सिंहराणावत, थाना प्रभारी पंढरीनाथ जब बच्चों से रूबरू हुये तों बच्चों के बडे ही तर्कपूर्व एवं रोचक प्रश्न पूछे ।   पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी बच्चों की जिज्ञासाओं को संतुष्ट करते हुये उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी और यातायात से संबंधित साहित्य वितरित की ।

126 वाहनों की चैकिंग, 10 वाहनों पर कार्यवाही 
आर.टी.ओ., नापतौल, प्रदुषण विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया ।  382 वाहनों को चेक किया गया ।  इनमें 4 वाहन बिना परमिट, 6 वाहनों पर नापतौल विभाग एवं प्रदुषण विभाग द्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई ।
कॉलेज की कक्षाओं में किताबें थामने वाले 40 छात्रों ने मंगलवार शाम 6 से 8 बजे के बीच प्रमुख चौराहों पर स्वेच्छा से यातायात नियंत्रण व्यवस्था संभाली ।  इनके साथ 20 ऑटो डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों ने भी प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभालते हुये सजग नागरिक होने का परिचय दिया। 

लोक परिवहन चालकों को प्रशिक्षण 
रेत मण्डी राजेन्द्र नगर चौराहे पर 60 ट्रक/डम्फर चालकों को टाटा समूह केसहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।  
           यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 45 गिरफ्तारी, 321 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 321 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्नप्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदलालपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू, महेश, त्रिलोक, अशोक तथा पवन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3415 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2014 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई लोहा मंडी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले हीरानगर निवासी बबलू पिता महेन्द्र सिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 15, 2014

हमें अपने अधिकार याद रहते हैं, तो फिर कर्तव्य क्यों नही ?


इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- हमें अपने अधिकार याद है, तो कर्तव्य क्यों नही ? सड़क पर नादानी, जीवन की हानि ।  दुर्घटना होने पर नई गाडी खरीदी जा सकती है लेकिन जीवन नही खरीद सकते है ।  नियम तो बने है लेकिन सखती जरूरी ।  यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता को लेकर कुछ इसी तरह की भावनाओं के साथ बुधवार को स्कूली सीनियर छात्रों ने यातायात पुलिस द्वारा आयोजित वाद-विवाद स्पर्धा में उत्साह से भाग लिया।  स्पर्धा का विषय था ''सड़क सुरक्षा के नियम भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्यों में शामिल किया जाना चाहिए''।  छात्रों में रोचक तर्क-वितर्को के साथ यातायात नियमों के लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये।  स्पर्धा में शामिल 22 स्कूलों में से एडंवास एकेडमी के छात्रों ने प्रथम स्थान पा कर बाजी मार ली।
             सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन 15 जनवरी को सुबह 10 बजे यातायात पुलिस ने प्रीतमलाल दुआ सभा गृह में कक्षा 9 वी से 12 वी तक के छात्रों के लिये वाद-विवाद स्पर्धा आयोजित की। स्पर्धा में ''सड़क सुरक्षा के नियम भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्यों में शामिल किया जाना चाहिए''विषय पर 44 विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क-वितर्क प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने दुर्घटना के भयावह आंकडे, वाहन चालकों की लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी आदि बातों का जिक्र करते हुये विषय के पक्ष और विपक्ष में पूरजोर ढ़ग से अपने-अपने पक्ष रखे ।  सम्पूर्ण स्पर्धा में विचारों का ताना-बाना और विषय वस्तु यातायात नियम, मौलिक कर्तव्य और अधिकार के इर्द-गिर्द घूमती रही ।  छात्रों ने बेबाक तर्को के साथ अपनी बात कही।   स्पर्धा का शुभारंभ श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन ने किया ।  इस प्रतियोगिता के दौरान श्री कैलाश शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक एवं श्रीमती रूपिन्दर कौर निर्णायक भूमिका में रहें । संजय सोनी, पकंज श्रीवास्तव, संपादक पत्रिका, डॉ राजीव शर्मा एस.आर. केबल, प्रकाश हिन्दुस्तान, डीजी न्यूज चैनल म.प्र. हेड, प्रवीण भाई पटेल, गौरव एरेन डॉ भरत ओझा विशेष अतिथि थे ।  इस मौके पर श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर, श्री अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात इन्दौर उपस्थित रहें । 
स्पर्धा के परिणाम इसप्रकार रहें :-
पक्ष
1. उल्लाश मेहता, एडंवास एकेडमी
2. सारिका, सत्य साई स्कूल
3. श्रृष्टि आचलिया, सेन्ट रेफिल स्कूल
4. मीषा कोडवाली, माता गुजरी स्कूल 
विपक्ष
1. शेखर भारद्वाज एडंवास एकेडमी
2. अरूणधति तिवारी, सत्यसाई स्कूल
3. निधि भुतडा, सेन्ट रेफल
4. सिमरन चुग, माता गुजरी पब्लिक स्कूल 
जनता के सवालों के जवाब 
  सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर द्वारा हैलो- नईदुनिया के तहत 12.30 से 2.30 बजे तक इन्दौर की जनता के द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर दिये गये ।  इस कार्यक्रम में जनता ने यातायात की समस्याओं एवं पुलिस के व्यवहार को लेकर बेबाकी से प्रश्न पूछे गये ।  
382 वाहनों की चैकिंग, 16 वाहनों पर कार्यवाही 
आर.टी.ओ., नापतौल, प्रदुषण विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया ।  382 वाहनों को चेक किया गया ।  इनमें 4 वाहन बिना परमिट, 12 वाहनों पर नापतौल विभाग एवं प्रदुषण विभाग द्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई ।
कॉलेज की कक्षाओं में किताबें थामने वाले 40 छात्रों ने मंगलवार शाम 6 से 8 बजे के बीच प्रमुख चौराहों पर स्वेच्छा से यातायात नियंत्रणव्यवस्था संभाली ।  इनके साथ 20 ऑटो डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों ने भी प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभालते हुये सजग नागरिक होने का परिचय दिया। 
लोक परिवहन चालकों को प्रशिक्षण 
क्विन्स कॉलेज में 125 भारी वाहनों के चालकों को टाटा समूह के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संजय सोनी, आर.टी.ओ. इन्दौर, श्री गोविन्द रावत, श्री आर.एन. त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। 
50 चालकों का नैत्र परीक्षण 
यातायात पूर्व थाने पर रोटरी क्लब के सहयोग से 50 लोक परिवहन चालकों के नैत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 6 को चश्में के लिये एवं 3 चालकों को मेडिकल चेकअप के लिये सुझाव दिये गये  ।  कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इन्दौर, सुश्री अजंना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें । ।  इस दौरान रोटरी क्लब से निखिल अग्रवाल, इन्दौर मेघदुत, अध्यक्ष श्री मनीष बंसल एवं नयन आप्टीकल, सुश्री अंजनातिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उपस्थित रहें।
           यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

01 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 09 गिरफ्तारी, 120 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 09 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वाराविभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राधेश्याम, राजू तथा गजानंद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, अयोध्या नगर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संजय, निलेश, सुनिल, राकेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 14.30 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपक, प्रदीप, महेश, मोनू, प्रदीप तथा चंदू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1770 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 19.00 बजे, जोशी मोहल्ला महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत काजुऑ खेलते मिलें रविन्द्र, दीपक, अब्दुल तथा फूलचंद्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 16.20 बजे, लिम्बोदी तालाब से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें प्रमोद, पवन, मनोज तथा पवन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर से अवैध शराब ले जाते मिले हरियाखेड़ी सांवेर निवासी कल्लू पिता कल्याण सिंह (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 14, 2014

यातायात नियमों के संदेश के साथ पंतगों की उड़ान, रंगोली भी सजी


इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर 14 जनवरी, सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन (मकंर संक्रांती पर) यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता वाले संदेश लिखी 1000 रंग बिरंगी पतंगो का वितरण बच्चों में किया गया ।  सी-21 मॉल के आगंन में बनाई गई जन जागरूकता के संदेश रंगोली में भी झलके । 
राजबाडा से निकली साईकिल रैली, बच्चों से लेकर बुजूर्ग तक शामिल  
इसके पूर्व सुबह 10.30 बजे राजवाडा से यातायात नियमों का संदेश देती विशाल साईकिल रैली भी निकाली गई ।  उधर शहर के प्रमुख चौराहों पर शाम 6 से 8 बजे के बीच यातायातकर्मी के संग आई.पी.एस. एकेडमी के 40 छात्रों ने स्वेच्छा से यातायात व्यवस्था संभाली । 

पंतगो की उडान और साईकिल रैली के साथ संदेश
मंगलवार सुबह यातायात पुलिस द्वारा राजबाडा और अन्य स्थानों पर ज्ञानकृति समूह के सहयोग से बच्चों को 1000 पतंगे बांटी । वही सायास साईकिल यात्री समूह के सहयोग से राजबाडा से 10.30 बजे यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता लिये साईकिल रैली प्रारंभ की गई ।  रैली का शुभारंभ सुश्रीअंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं आरक्षक रणजीत ने हरी झण्डी दिखाकर किया ।  रैली में 10 वर्ष की आयु से लेकर 65 वर्ष तक के बुजूर्ग व गणमान्यजन भी सम्मिलित हुये।  रैली एम.जी. रोड से होकर वापस राजबाडा पर समाप्त हुई ।
पंतग पर हस्ताक्षर  
विजय नगर क्षेत्र में एयरटेल कंपनी की मदद से 100 स्क्वेअर फीट चौडी पतंग बनाकर यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता के लिये हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन ने किया ।  इस मौके पर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, एयरटेल कंपनी के सीईओ म.प्र. रविन्द्र सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहें ।  
छात्रों ने चौराहों पर संभाली व्यवस्था 
कॉलेज की कक्षाओं में किताबें थामने वाले 40 छात्रों ने मंगलवार शाम 6 से 8 बजे के बीच प्रमुख चौराहों पर स्वेच्छा से यातायात नियंत्रण व्यवस्था संभाली ।  इनके साथ 20 ऑटो डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों ने भी प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभालते हुये सजग नागरिक होने का परिचय दिया। 
नियमों की रंगोली भी सजी 
विजयनगर क्षेत्र में सी-21 मॉल के परिसर में रंगोली के जरिये यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया ।  यह रंगोली सुश्री कविता ने बनाई थी ।  



लोक परिवहन चालकों को प्रशिक्षण 
लोहा मण्डी में लगभग 40 भारी वाहनों के चालकों को टाटा समूह के सहयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथही इन वाहन चालकों का नैत्र परीक्षण भी किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री अजंना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, श्री अरविन्द तिवारी, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, श्री आर.एनत्र त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें । 
60 चालकों का नैत्र परीक्षण 
यातायात पूर्व थाने पर रोटरी क्लब के सहयोग से 60 लोक परिवहन चालकों के नैत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 32 को चश्में के लिये एवं 7 चालकों को मेडिकल चेकअप के लिये सुझाव दिये गये  ।  कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इन्दौर, सुश्री अजंना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें । ।  इस दौरान रोटरी क्लब सेनिखिल अग्रवाल, इन्दौर मेघदुत, अध्यक्ष श्री मनीष बंसल एवं नयन आप्टीकल, सुश्री अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उपस्थित रहें।
389 वाहनों की चैकिंग, 31 वाहनों पर कार्यवाही 
आर.टी.ओ., नापतौल, प्रदुषण विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया ।  389 वाहनों को चेक किया गया ।  इनमें 2 वाहन बिना परमिट, 9 वाहनों पर नापतौल विभाग एवं प्रदुषण विभाग द्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई । 
नियमों का पालन करने वाले 1000 चालकों का सम्मान
यातायात नियमों का पालन करने वाले लगभग 1000 वाहन चालकों का सम्मान डामॉनो पिॅजा कंपनी के सहयोग से गुलाब के फूल भेंटकर यातायात पुलिस ने सम्मान किया। 
डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड से प्रचार
यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

Ohh My Traffic

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 के अन्तर्गत फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है, इस प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता का विषय एवं नियम एवं शर्ते निम्नानुसार है :-
विषय :- Ohh My Traffic
प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु नियम एवं शर्ते
1. प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है । 
2. प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है । 
3. प्रतियोगी अधिकतम 4 प्रविष्ठियां भेज सकता है । 
4. प्रविष्ठियां डिजीटल फार्म में कम से कम 12 बाय 8 इंच आकार की *.JPG  फार्मेट में होना चाहियें । 
5. प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां ई-मेल के माध्यम से ट्राफिक पुलिस के ईमेल asptrafficindore@gmail.com पर भेज सकते है। प्रतिभागी ई-मेल के साथ अपना पुरा नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर/फोन नम्बर भी अंकित करेगे । 
6. प्रविष्ठियां 20 जनवरी 2014 तक के सांय 17.00 बजे तक की मान्य होगी ।
7. फोटो प्रतिभागी की मूल कृृति एवं वास्तविक होना चाहियें । फोटो के साथ कैप्शन हिन्दी/अग्रेजी में दिये जायें, जो ज्यादा से ज्यादा एक लाईन के हो तथा फोटो की विषय वस्तुको परिभाषित करते हो । कैप्शन प्रतिभागी द्वारा मूलतः रचित होना चाहियें । 
8. प्राप्त प्रविष्ठियां का मुल्याकंन निर्णायक मण्डल द्वारा किया जायेगा तथा निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम होगा। श्रैष्ठ 4 प्रविष्ठियों को क्रमशः उचित ईनाम एवं प्रशंसनीय पत्र से पुरूस्कृत किया जायेगा । 
9. इन प्रविष्ठियों पर यातायात पुलिस का अधिकार रहेगा जिसका उपयोग जनहित हेतु किया जा सकता है। 
10. अधिक जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक 2532100 पर संपर्क किया जा सकता है।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 40 गिरफ्तारी, 196 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जनवरी2014 को 04 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 25 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कान्हा, बाबू, राजेन्द्र, मनीष, राजेश, हरीश, मोहन, प्रेम तथा जितेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2660 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, ग्राम हतुनिया से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, लखन, रामलाल, संजय, दिनेश, गणेश तथा मलखान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, मालवामील इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अटल, संजीव, विजय तथा राजू को पकड़ा। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जुनेद, रिंकू उर्फ मोहसीन, करारे उर्फ अजहर, अनवर उर्फ सूफी तथा गोलू उर्फ अजहर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदूत नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बलराम पिता भैयालाल तिवारी (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी। 
            पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, हाथीपाला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रावजीबाजार निवासी शुभम पिता महेश राठौर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त कियागया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 13, 2014

अज्ञानता के बजाए खुदगर्जी के कारण यातायात नियमों की अवहेलना अधिक होती है







इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- आज दिनांक 13 जनवरी 2014 को सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 के अन्तर्गत आयोजित जूनियर वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से लगभग 300 बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया ।  
यातायात विभाग द्वारा कक्षा 5 वी से 8 वी तक के बच्चों की अज्ञानता के बजाए खुदगर्जी के कारण यातायात नियमों की अवहेलना अधिक होती है, विषय पर प्रीतम लाल दुआ सभा गृह में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें निर्णायक के रूप में श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, पूर्व जिला इन्दौर कैलाश शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक, सुश्री रूपीन्द्र कौर, शिक्षक, श्री जगत नारायण जोशी, वरिष्ठ यातायात सलाहकार, डॉ प्रतीक श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं विशेष संवाददाता, डॉ जी.डी. अग्रवाल लाइब्रेरियन देवी अहिल्या लाईब्रेरी, श्री प्रवीण भाई पटेल, चेयरमेन ऐसासियेशन ऑफ आटोमोबाईल डीलर्स इन्दौर, गौरव ऐरन सचिव ऐसासियेशन ऑफ आटोमोबाईल डीलर्स इन्दौर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर एवं श्री अरविन्द तिवारी उप पुलिस अधीक्षक, यातायातजिला इन्दौर द्वारा की गई । 
प्रतियोगिता का निर्णय निम्नानुसार रहा :-
पक्ष                 स्थान स्कूल का नाम
जय जोशी         प्रथम शिशुकुंज इन्टरनेशनल
वैष्णवी         द्वितीय सत्यसाई स्कूल
प्रशंसा व्यास तृतीय माता गुजरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल
दिव्यम दुबे सांत्वना तीरथ बाई कलाचन्द्र जूनी इन्दौर

विपक्ष                 स्थान स्कूल का नाम
सुभांषी अंसारी        प्रथम         सेन्टरेफल्स स्कूल
मानसी गोयल        द्वितीय शिशुकुंज इन्टरनेशनल
विकास यादव        तृतीय आर्मी पब्लिक स्कूल
तनिष्क बाकलीवाल सांत्वना सत्यसाई स्कूल

              एम.टी.एच. कम्पाउण्ड में रोटरी क्लब के सहयोग से 80 लोक परिवहन वाहन चालकों का नैत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 16 चालको को चश्में की सलाह एवं 5 को मेडिकल चैक अप करने की सलाह दी गई ।  इस दौरान रोटरी क्लब से निखिल अग्रवाल, इन्दौर मेघदुत, अध्यक्ष श्री मनीष बंसल एवं नयन आप्टीकल, सुश्री अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उपस्थित रहें । 
टाटा मोटर के सहयोग से 80 वाहन चालकों/परिचालकों का आई.आई.एस.टी राउ में प्रशिक्षण दिया गया ।  
          आर.टी.ओ., नापतौल एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर 250 वाहनों को चेक करने पर 15 बिना परमिट, 16 वाहनों पर नापतौल विभागद्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई । 
यातायात नियमों का पालन करने वालों का डामॉनो पिॅजा कंपनी द्वारा सम्मान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप डिस्काउंट कूपन वितरित किये गये । 
कॉलेज के 40 बच्चें एवं 20 डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों द्वारा इन्दौर शहर के प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभाली गई ।  
संस्कार भारती ग्रुप द्वारा अभिनव पहल करते हुये ट्रेजर आईलैण्ड में यातायात नियमों को दृष्टिगत रखते हुये रंगोली बनाई गई, जो बेहद ही आकर्षण का केन्द्र रहा । 
यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 06 गिरफ्तारी, 96 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 01 स्थायी, 06 गिरफ्तारी व 96 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 19 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारआश्रम इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, नितिन, संदीप, प्रदीपतथा निहाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2670 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूूॅ द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बाबूलाल, उमाशंकर, विश्वास, लेखराज, राहुल, गोविंद तथा शकील उर्फ गुड्‌डू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 15.45 बजे, जल्ला कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अखतर, इकबाल, यासीन, विक्रम, हसन, अफसर तथा रईस को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2010 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 78 इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले महावर नगर निवासी लाला उर्फ अविनाश पिता प्रेम नारायण गुप्ताको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार 250 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 15.00 बजे, त्रिवेणी कॉम्पलेक्स से अवैध शराब ले जाते मिले नंदबाग निवासी बबलू पिता हरिदयाल कोरी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 10.25 बजे, चंद्रावतीगंज से अवैध शराब ले जाते मिले बदलखेड़ी उज्जैन निवासी गणपत पिता ओमकार बलाई (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को सिमरोल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले जोशी गुराड़िया निवासी राजेश पिता गेंदालाल भील (22) तथा सिकली निवासी रोहित पिता मोहन भील (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें कीमत की 10 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जिलाबदर आरोपी हुकुमचंद कॉलोनी निवासी मोनू पिता सुधाकर राव मराठा (26) तथा ऋषि विहार कॉलोनी निवासी सुनिल उर्फ बारिक पिता अनारसिंह बंजारा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू तथा 01 कटार जप्त की गयी। 
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 16.50 बजे, तलाई नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोर्वधन पिता दुलीचंद्र कुर्मी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 21.40 बजे, बीपीओ चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणेश नगर निवासी विजय पिता नंदकिशोर कुशवाह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 12.15 बजे, साउथ तोड़ा इंदौर से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोहम्मद इसरार पिता मोह. उमर (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 12, 2014

यातायात पुस्तिका का विमोचन एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन






01 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 17 गिरफ्तारी, 146 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 17 गिरफ्तारी व 146 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रघुनंदन बाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेश, पतेह तथा भरतको पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले इदरिश नगर निवासी केशव पिता राजकुमार मद्रासी (25) तथा शांतीनगर निवासी किशनलाल पिता घीसालाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3700 रूपयें कीमत की 74 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 19.30 बजे, ग्राम माचल से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले रवि पिता नारायण सरगरा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 11, 2014

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात पुस्तिका का विमोचन एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को प्रातः 10.00 बजे डेली कॉलेज ऑडिटोरियम में यातायात पुस्तिका का विमोचन एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्‌घाटन पुलिस महानिदेशक म.प्र. पुलिस श्री नंदन दुबे द्वारा किया जावेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिकों एवं सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मिडियाकर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है।

25वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014 - इंदौर पुलिस व्दारा दिनांक 11 जनवरी 2014 से 17 जनवरी 2014 तक मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ आज प्रातः 11:00 बजे सत्यसाई स्कूल एबी रोड़ इन्दौर से पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन, इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी व्दारा रैली को हरी झण्डी देकर कर रवाना किया गया। वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होकर यातायात पार्क पहुॅची।  
टाटा मोटर के सहयोग से यातायात पुलिस के व्दारा राउ इन्दौर में प्रातः 10:00 बजे से 12:00बजे तक 45 वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया गया ।  
प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक एम.टी.एच.कम्पाउण्ड चौराहा पर नापतौल विभाग एवं यातायात पुलिस व्दारा सयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 150 वाहनों को चैक किया गया, 27 वाहनों पर अनियमितताऐं पायी जाने पर कार्यवाही की गई। 
यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु आर.आई.ग्रुप के लगभग 100 बच्चों व्दारा मधुमिलन चौराहा एवं गॉधी चौक मानव श्रृखंला बनाई गई।  साथ यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देश्य से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर एन.सी.सी के कैडेट व्दारा यातायात नियमों के पम्पलेट वितरित किये गये। साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

24 लाख रूपयें की लूट का 24 घन्टे में पर्दाफाश, लूटे गये रूपयों के साथ सभी 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दिनांक 09.01.2014 को दोपहर 15.50 बजे पी.डी.पी.एल (पैरेंटल ड्रग्स इंडिया प्राईवेट लि.मि.) की महिन्द्रा बस के 24 लाख रूपयें लेकर लौटते वक्त थाना खुड़ैल क्षैत्रांतर्गत बड़िया खाल इंदौर नेमावर रोड़ पर मोटरसायकल पर आये 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा बस को रोककर राशि लूटकर फरार हो गये थे। घटना के संबंध में थाना खुड़ैल में पी.डी.पी.एल. कंपनी के कैशियर अशोक पाटीदार की रिपोर्ट पर अप. क्रं. 15/2014 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुये उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम, जिला इन्दौर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूू श्री अरविन्द तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर पतारसी करने के निर्देश दिये गये।
       पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा बताया गया कि घटना स्थल के समीप ही स्थित टोल नाके के सी.सी.टी.व्ही. फुटेजप्राप्त कर उसके अवलोकन से घटना के वक्त बस की गति अत्यंत कम होने से ड्रायवर गणेश मिश्रा के आचरण पर संदेह उत्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त घटना को देखते हुये यह भी लग रहा था कि पी.डी.पी.एल. कंपनी में पूर्व में कार्यरत किसी कर्मचारी को जिसे रूपयों के आने-जाने के संबंध में जानकारी हो की घटना में संलिप्तता होने की संभावना को ध्यान में रखकर कंपनी से विगत 06 माह में निकाले गये कर्मचारियों की सूची प्राप्त की गई। उक्त दोनो बिन्दुओं के आधार पर चालक गणेश मिश्रा एवं धीरज गुर्जर निवासी दुधिया से पूछताछ करने पर घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इस आधार पर आरोपी 1. गणेश पिता राजेन्द्र मिश्रा (34) निवासी रामनगर पालदा इंदौर, 2. धीरज पिता मोहन गुर्जर (20) निवासी ग्राम दुधिया तथा 3. लोकेश पिता इन्दर गुर्जर (35) निवासी ग्राम दुधिया को गिरफ्तार कर लूटे गये 24 लाख रूपयें आरोपी धीरज एवं इन्दर गुर्जर के घर से बरामद किये गये।
        आरोपियों से पूछताछ कर बताया है कि आरोपी धीरज गुर्जर पूर्व में कंपनी में काम करता था करीब 03 माह पहले उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। धीरज गुर्जर की बस चालक गणेश मिश्रा से पूर्व से पहचानथी एवं आरोपी लोकेश एवं धीरज गुर्जर चचेरे भाई है। धीरज एवं लोकेश ने मिलकर गणेश को प्लाट का लालच देकर बस के आने के संबंध में जानकारी देने को कहा था। गणेश ने यह भी बताया कि बस के दरवाज की चटकनी खराब है उसे जोर से धक्का देने पर वह खुल जाती है। घटना दिनांक को जीपीओ चौराहा स्थित स्टेट बैंक से निकलते वक्त गणेश ने लोकेश को फोन के माध्यम से सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने हंक बाईक से हेलमेट लगाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाईक, 02 हेलमेट तथा लूटी गयी संपूर्ण राशी रूपयें 24 लाख बरामद कर ली है।
       लूट की इस सनसनीखेज घटना का 24 घंटे में ही पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गये पूरे 24 लाख रूपयें बरामद करने में सफलता प्राप्त करने में थाना प्रभारी खुड़ैल विनय आर्य, उनि पप्पूलाल शर्मा, उनि सरदार सिंह सोलंकी, पीएसआई अशोक सिंह चौहान, सउनि जितेन्द्र मिश्रा, गणेश सोलंकी, प्रआर. भगवत सिंह रघुवंशी, आरक्षक मुकेश नागर, योगेश रघुवंशी, आर्दश दीक्षित तथा अंजनी तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

मैजिक चालक को चाकू अड़ाकर लूटने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- दिनांक 07/01/14 को 12.45 बजे अजय पिता रमनरेश पटेल (25) निवासी शांतीनगर महूॅ अपनी मैजिक क्रं. एमपी-09/जी/5299 को लेकर अपने घर शांतीनगर से पिथमपुर स्टॉफ को लेने जा रहा था। अजय के घर के पास से 01 अज्ञात व्यक्ति बैठ तथा उसने करीब 01 किलोमिटर आगे मैजिक को रूकवाया जहॉ पर पहले से ही एक अन्य अज्ञात व्यक्ति खड़ा था, उक्त दोनो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अजय की गर्दन पर चाकू अड़ाकर मारपीट कर उससे 05 हजार रूपयें नगदी तथा 01 मोबाईल फोन लूटकर ले गये। अजय के भाई संदीप पटेल की रिपोर्ट पर 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्व थाना किशनगंज पर अपराध धारा 394 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अजय पटेल की मैजिक पिथमपुर की एक एलोपैथिक कंपनी में अटैच थी जिसमें पूर्व में विक्रम निवासी गायकवाड़ की मैजिक अटैच थी, परंतु बाद में अजय की मैजिक अटैच की गयी। इस तथ्य को ध्यान में रखकर विक्रम से पूछताछ की गयी तो उसने अपने मौसी के लड़के साजन निवासी द्वारकापुरी के साथ उक्त घटनाक्रम को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी 1. विक्रम पिता हीरा (24) निवासी गायकवाड़तथा 2. साजन पिता रूप कुमार (23) निवासी द्वारकापुरी को गिरफ्तार कर इनसे चाकू, सरिया तथा लूटी गये 05 हजार रूपयें बरामद किये गये। उक्त लूट का पता लगाने में थाना प्रभारी किशनगंज रमेशचंद्र भास्करे, सउनि अजीत सिंह यादव, प्रआर. अजीत सिंह, आरक्षक नीरज तथा राकेश का सराहनीय योगदान रहा।

04 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

39 गिरफ्तारी, 170 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 39 गिरफ्तारी व 170 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बहादुर सिंह, मुकेश, रघुवीर, दिलीप तथा जगदीश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, एलआईजी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नेहरूनगर निवासी विपिन पिता हरीप्रसाद चौबे (35) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 14.05 बजे, लालगली परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले अमीन पिता शेख असलम (20) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले करण पिता तुकाराम मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, ग्राम गाजिंदा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले निहाल पिता ओमकार भीलाला (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।