Wednesday, September 2, 2015

तीन साल से पैरोल से फरार हत्या का आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले अपराधियों एवं फरार अपराधियों की पतारसी कर उन्हे गिरफ्‌तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम द्वारा तीन साल से जेल से फरार हत्या के आरोपी मंशराम पिता त्रिलोकचंद (27) निवासी ग्राम पितावली पालिया थाना हातोद को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
                आरोपी मंशाराम के पिता त्रिलोकचंद द्वारा थाना सनावद जिला खरगोन के ग्राम दातोरा की एक महिला से प्रेम विवाह कर लिया था, इसी रंजिश के चलते महिला के परिजनों द्वारा त्रिलोकचंद की मां व आरोपी मंद्गााराम की दादी के साथ मारपीट कर, उनका बलात्कार कर उनकी नृशंस हत्या कर उक्त प्रेम विवाह का बदला लिया था। मंशाराम बचपन से ही ग्राम दातोरा में अपनी दादी के पास रहता था, जिसने उसकी दादी का यह जघन्य हत्याकांड देखा था और तभी से इसका बदला लेने की ठान ली थी। मंशाराम ने वर्ष 2006 में ग्राम दातोरा के रामेशवर नामक व्यक्ति की धारदार गंडासे गर्दन काट कर हत्या करके फरार हो गया था। जिस पर पुलिस थाना सनावद द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर चालान न्यायालय पेश किया गया था। मान. न्यायालय द्वारा आरोपी मंशाराम को आजीवन कारावास से दण्डित किया गया था।
                आरोपी मंशाराम के परिजनों द्वारा दिनांक 30.01.08 को दण्डित बंदी मंशाराम को बड़वाह उप जेल से सेन्ट्रल जेल इन्दौर स्थानांतरित करवा लिया था। आरोपी मंशाराम अपने गांव पितावली की एक लड़की से प्रेम प्रंसंग चल रहा था। इंदौर आने के बाद उस लड़की से मिलने के लिये आरोपी मंशाराम पेरोल पर अपने गांव पितावली पालिया आने लगा। दिनांक 23.07.12 को 15 दिन के पैरोल पर आने के बाद आरोपी मंशाराम पुनः जेल में नहीं जाते हुए फरार हो गया। फरारी अवधि में आरोपी जिला धार के माण्डव थाना क्षेत्रान्तर्गत जहांगिरपुरी गांव के पास डुगनी गांव में एक ढाबे पर अपना नाम बदल कर काम करने लगा और वहीं गांव में एक मकान किराये से लेकर, ग्राम पितावली इन्दौर की लड़की को भगाकर, अपनी पत्नी बनाकर रख लिया। ढाबे पर काम करने के दौरान ही पास के गांव डुगनी की रहने वाली एक और लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और पहली प्रेमिका को उसके मर जाने की बात बताकर और बहला फुसला कर दूसरी लड़की को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखने लगा। दोनों लड़कियों से मंशाराम ने शादी नहीं रचाई किन्तु पुलिस से बचने के लिये उन दोनो के साथ ग्राम गंधवानी, डुगनी, जहांगिरपुरी, धामनोद जिला धार तथा जिला खरगोन के विभिन्न क्षेत्रो में मकान किराये पर लेकर छुपता फिरता रहा, जिसके कारण क्षेत्र में दो लुगाई वाले के नाम से फेमस भी हो गया।
                माह मई 2015 में आरोपी मंशाराम के साडू़भाई विजय गोस्वामी निवासी पितावली पालिया के साथ धामनोद से इन्दौर आते वक्त थाना मानपुर क्षेत्र में एक्टिवा का एक्सीडेंट होने से विजय की मृत्यु हो गई थी तथा मंशाराम बुरी तरह से घायल हो गया था, जहां मानपुर पुलिस को भी उसके द्वारा गलत जानकारी बताई जाकर, स्वयं का नाम सुरेश पिता राधेश्याम सोलंकी निवासी गंधवानी बताया था एवं पुलिस से बचने के लिये एम्बूलेंस से एम.वाय. अस्पताल इन्दौर लाते समय रास्ते से ही फरार हो गया था।
                आरोपी मंशाराम द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिये अपने हाथ में गुदा हुआ नाम मंशाराम को भी जलाकर मिटाने का प्रयास किया गया था,साथ ही सीने पर पूर्व प्रेमिका की याद में गुदाया हुआ अंग्रेजी में लिख पी.एम. को भी एसिड एवं सर्फ से जलाकर जखमी कर लिया था। वह पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
                क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार आरोपी के मूवमेंट पर निगाह रखी जा रही थी, किन्तु शातिर आरोपी द्वारा अपना ठिकाना बदलने व नाम बदलने के कारण पुलिस उस तक नहीं पहुच पा रही थी। इसी दौरान टीम द्वारा थाना मानपुर के एक्सीडेंट की जानकारी के आधार पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का क्लेम लेने व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के हस्ताक्षर की बात को लेकर छानबीन करने पर आरोपी मंशाराम के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि वह वर्तमान में दूधी बायपास पर गैरेज में ट्रको की रकाब कसने एवं ग्रिसिंग करने का काम कर रहा हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ट्रक के नीचे छुपे आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना एमजी रोड़ के सुपुर्द किया गया है।
                उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री विनय प्रकाश पॉल के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 02 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            06 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणगंगा नाका इंदौर से स्कूटर क्रं.  एमपी-09/जेएन/9623 से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, ग्राम पालदा संजय गांधी नगर इदौर निवासी पप्पू उर्फ यशवंत पिता विशाल आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 6800 रूपये कीमत की 170 क्वाटर अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 02 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याणचक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                              02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   09 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 92 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                       सट्‌टे की गतिविधियोंमें लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सांईबाबा मंदिर के पीछे सांईनाथपुरी कालोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, कमल पिता भागीरथ वर्मा, दत्रातरे पिता शंकरराव, भूपेन्द्र पिता रविन्द्र बोरा, सुनिल पिता किशोर राव, दिनेश पिता काशीराम चौधरी तथा हितेश पिता बालचंद्र तेजलानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2620 रूपये नगदी, 04 मोबाईल फोन तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 सितम्बर 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 01 सितम्बर 2015 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोती तबेला चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 44/1 मोती तबेला इंदौर निवासी फैजल पिता इकबाल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपीे कोगिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 1, 2015

वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर दो मोटरसायकल सहित पुलिस की गिरफ्‌त में साथ मे नकली रजिस्ट्रेशन कार्ड तैयार करने वाला साथी भी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 01 सितम्बर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर को दिनांक 30.08.15 को सूचना मिलीं कि थाना क्षेत्रान्तर्गत कादिर उर्फ डान उर्फ भैया पिता मो हनीफ मोटरसायकल की चोरी कर उसके नकली रजिस्ट्रेशन तैयार कर बेचता है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को एक मोटर सायकल के साथ पकडा जिसमे नम्बर प्लेट एमपी/09/एमएल/9031 की लगी होना पायी गयी, जिसका चेचिस नम्बर घिसा हुआ था व इंजन नम्बर 07बी08एम11282 अंकित मिला। उक्त रजिस्ट्रेशन नम्बर से वाहन के मालिक का पता ज्ञात करने पर, वह गलत निकला, फिर इंजन नम्बर के आधार पर वाहन मालिक का नाम यशवंत पगारे पिता बाबूलाल जी निवासी ओल्ड 66 न्यू 233 रामानंद नगर इंदौर अंकित होना पाया गया। वाहन के बारे मे पकडे गये व्यक्ति कादिर से सखती से पूंछतांछ करने पर उसने बताया कि यह गाडी कीमती गार्डन के पास धार रोड इंदौर की वाईन शाप के सामने से करीब 06 माह पूर्व चुराई थी। अतः उक्त वाहन थाना चंदननगर मे पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 185/15 धार 379 भादवि से सम्बद्ध होना पाया गया।
पुलिस द्वारा प्रस्तुत किये गये रजिस्ट्रेशन कार्ड के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी तो यह बताया कि रामानंद नगर में दसवी गली मे शिखर स्टूडियो के विशाल से कम्प्यूटर से तैयार कराये है। अतः आरोपी कादिर के बताये अनुसार, विशाल पिता रमाकांत बारगल (37) निवासी 36 अहिल्या नगर इंदौर को पकडकर पूंछतांछ की गयी, तो उसने यह बताया कि आज से करीब तीन-चार माह पूर्व कादिर के कहने पर उसके द्वारा एक मोटर सायकल के रजिस्ट्रेशन की फोटो के आधार पर स्टूडियो मे रखे कम्प्यूटर से एडिटिंग कर दूसरी गाडी का नम्बर रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अंकित किया गया था। विशाल के द्वारा यह स्वीकारोक्ति करने पर तथा यह बताने पर कि रजिस्ट्रेशन कार्ड की प्रति स्टूडियो मे रखे कम्प्यूटर से सी पी यू से ही तैयार की गयी थी। विशाल से सीपीयू जप्त किया गया व प्रकरण मे इस व्यक्ति की संलिप्तता पाये जाने पर, इसे आरोपी पाया जाने से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे वाहन चोरी करने व नकली रजिस्ट्रेशन कार्ड तैयार करने का अपराध कारित किया जाना पाया गया जो अपराध धारा 420,467,468,471  भादवि का पाया जाने से धारा बढायी गयी। आरोपी कादिर से अन्य वाहन के बारे मे पूंछतांछ करने पर एक वाहन और राजवाडा इंदौर के पास चुराया जाना बताया है वाहन जप्त किया गया  इस वाहन मे भी आरोपी ने चेचिस नम्बर समाप्त कर दूसरा नम्बर अंकित किया है। वाहन के स्वामी तथा पंजीबद्ध अपराध के के बारे मे जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है,  जिनसे और भी वाहन मिलने की संभावना है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनकी टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

वाहन एवं मोबाईल चुराने वाला शातिर चोर पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्‌तार, चोरी की एक मोटर सायकल सहित, सात मोबाईल बरामद

इन्दौर-दिनांक 01 सितम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना को 31.08.15 को मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली की साजन काला नाम का एक व्यक्ति रोजाना बदल-बदल कर मोबाईल अपने पास रखता है और उनका उपयोग कर रहा है, ऐसा लगता है कि यह मोबाईल कहीं से चुराता है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार स्कीम न.134 मे पानी की टंकी के पास से साजन को एक मोटर सायकल के साथ पकड़ा। उस मोटर सायकल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर, उसने बताया कि यह मोटर सायकल हिरो होन्डा सी.डी डीलक्स क्रं एमपी/09/एमपी/0953 करीब डेढ माह पहले कादर कालोनी मस्जिद के पास से चोरी की थी। इस पर थाना खजराना का अप.क्र.592/15 धारा 379 भादवि का मश्रुका होने से उसे जप्त कर आरोपी साजन उर्फ काला पिता मुन्ना सदवाने (21) निवासी 72, विश्वधाम कालोनी खजराना इंदौर को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी साजन से उसके द्वारा बदल बदल कर उपयोग करने वाले मोबाईल के संबंध में पूछताछ कि गई तो उसने बताया कि वह मोबाइल मौका पाकर चुरा लेता था जो विभिन्न कंपनियो के है, जो उसके घर विश्वधाम कालोनी मे रखे है। जिस पर आरोपी के घर से विभिन्न कंपनियों के सात मोबाईल जप्त किये है। जप्त मोबाईलो की कीमत करीब 60 हजार रूपये है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया है व यह मोबाईल उसने कंहा से चोरी किये है इसके संबंध पूछताछ की जा रही है तथा उनके फरियादियों के संबंध में भी पूछताध की जा रही है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्चार्ज थाना प्रभारी खजराना श्री श्याम किशोर त्रिपाठी के नेतृत्व में उनकी टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

चैकिंग के दौरान 6 पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस सहित, दो आरोपी पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 01 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधों पर नियत्रंण हेतु संदिग्ध वाहनों की चैकिंग व संदिग्ध व्यक्तियो की तलाशी सघन तरीके से करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस विजय नगर के मार्गदर्शन मे दिनांक 31.08.15 को पुलिस थाना लसूडिया क्षैत्र मे सघन चैकिंग की जा रही थी। देवास नाका क्षैत्र मे वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकल क्र. एमपी/41/एमएम/3704 स्पेलेण्डर प्रो काले रंग की पर बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा रोका गया, लेकिन वे नही रुके तथा वाहन को अधिक गति से भगाने के चक्कर में चौराहे पर गिर गये। मोटर सायकल से गिरने पर इसमे से पीछे बैठा व्यक्ति सरदार होकर तेज दौड लगा कर भागने लगा जिसे चैकिंग मे लगे पुलिस कर्मीयो द्वारा दौड़ लगाकर पकडा तथा मोटर साईकल सहित गिरे व्यक्ति को मौके पर मौजूद जनता व पुलिस द्वारा उठाया तो उक्त व्यक्ति मोटर साईकल छोड कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे मौके पर मौजुद पुलिसकर्मीयो द्वारा पकडा गया।
पुलिस द्वारा मोटर साईकल के चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुकेश पिता प्रभुलाल पटवा सिकलीकर (27) निवासी 87 इन्द्रजीत नगर स्कीम न 103 तेजपुर गडबडी इन्दौर बताया, जिसकी तलाशी लेते कमर मे दोनो साईड तथा पीठ मे पीछे कुल तीन पिस्टले मिली तथा दो पिस्टलो मे दो जिंदा कारतुस मिले, जिनके लाईसेन्स के बारे मे पूछने पर नही होना बताया। मोटर साईकल मे पीछे बैठे सरदार व्यक्ति ने अपना नाम गुरमीत सिह पिता अंतर सिह पंजाबी सिकलीकर (31) निवासी सरकारी अस्पताल के पीछे शिशु मन्दिर रोड बाकानेर थाना मनावर जिला धार का होना बताया। पुलिस द्वारा इसकी तलाशी लेने पर इसकी कमर व पेन्ट मे फसाई तीन पिस्टल मिली तथा एक पिस्टल मे चार जिंदा राउण्ड मिले जिनके कोई लाईसेन्स नही होना बताया। पुलिस थाना लसूडिया द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध अप.क्रं 800/15 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट तथा 801/15 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त आरोपियों कोपकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूडिया श्री प्रदीप सिह राणावत के नेतृत्व में सउनि राकेश चौहान, प्रआर चन्द्रशेखर पटेल, प्रआर प्रकाश, आर. मुकेश यादव, आर. अंकुश दांगी, आर. लोकेन्द्र, आर. जयदीप, आर. दिनेश जरीया, आर. गोविन्द तथा आर. नितिन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।