Friday, March 27, 2015

वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान सट्‌टा खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2015-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2015 को ग्राम लिम्बोदी स्थित श्रीकृष्ण एवेन्यू मथुरा महल फ्‌लेट क्रं जी-1 से आस्टे्रलिया-भारत के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान हारजीत का सट्‌टा लगाते मिले राजेश पिता प्रहलाद, गुरमित पिता गुरवचन, विक्रम पिता पंचमसिंह, अशोक पिता नंदकिशोर राठौर तथा राकेद्गा पिता उदयसिंहसभी निवासी धार को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9660 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये । पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
       इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजी नगर शिवकांत दुबे के नेतृत्व में उनि हरनाथ सिंह, उनि श्रीकृष्ण यादव, प्रआर. 1702 जबरसिंह, आर. 2763 संजय देशला, आर. 930 किर्तीराम रावत, तथा आर. 3226 विजेन्द्रसिंह का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2015 को बाबू उर्फ सुरेश उर्फ टैंकर के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी बाबू उर्फ सुरेद्गा उर्फ टैंकर पिता बद्रीलाल माली निवासी 314 गुरूशंकर नगर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी बाबू उर्फ सुरेश उर्फ टैंकर को 26 मार्च 2015 को 11.30 बजे, सांई बाबा नगर चौराहे के पास से घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदन नगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमनेवाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

124 स्थायी, 68 गिरफ्तारी तथा 227 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मार्च को 124 स्थायी, 68 गिरफ्तारी तथा 227 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2015 को ग्राम फुलान माता मंदिर के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले लाखन बागरी, अशोक बागरी, राधेश्याम बागरी, विष्णु बागरी, बाबू बागरी तथा लखन बागरी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जगजीवनराम नगर से अवैध शराब बेचते मिलें, यहीं रहने वाले अन्नू पिता श्यामलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब, जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2015 को   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, निरंजनपुर चौराहा देवास नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले एएस-3 स्कीम नं. 78 निवासी लोकेन्द्र पिता गंगाराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 26, 2015

01 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

49 स्थायी, 64 गिरफ्तारी तथा 215 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मार्च को 49 स्थायी, 64 गिरफ्तारी तथा 215 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे/जुऍं की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2015 को एमवायएच टेम्पा स्टेण्ड से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें उमेश पिता सुरेश तथा इरफान पिता तूराफ खान कोपकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2015 को थाना क्षेत्रान्तर्गत रूस्तम का बगीचा एवं नेहरू नगर रोड़ नं.6 से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रूस्तम का बगीचा निवासी-हीरालाल उर्फ लाल पिता गुरूदयाल तथा सोमनाथ की नई चाल निवासी-बाबू पिता चैनसिंह वर्मा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2015 को   18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, आकाश नगर गोंदवले धाम से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुरेश पिता विश्राम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2015 को बाम्बे हॉस्पिटल चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले चिकित्सक नगर झोपड़पट्‌टी निवासी राजू पिता जगन चौहान को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खंजर जप्त किया गया।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2015 को चिड़ियाघर के सामने आजाद नगर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गीता नगर चंदन नगर निवासी रफीक पिता हुसैन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 25, 2015

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

41 स्थायी, 68 गिरफ्तारी तथा 258 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मार्च को 41 स्थायी, 68 गिरफ्तारी तथा 258 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे/जुऍं की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2015 को थाना क्षेत्रान्तर्गत निरंजनपुर चौराहा देवास नाका कलाली के पास एवं खालसा चौक चौराहा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें करतारसिंह, विकास,रामचंद्र, भूपेन्द्रसिंह, माखनसिंह तथा गब्बरसिंह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3440 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2015 को सब्जी मण्डी गेट नं.1 के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें चन्द्रभागा जूनी इन्दौर निवासी शेखर पिता देवा गुरोले को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 103 लाबरिया भेरू झोपड़पट्‌टी से अवैध शराब ले बेचते मिलें, यहीं रहने वाले हिम्मत पिता रज्जूलाल कंजर तथा कविता पिता रज्जूलाल कंजर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 क्वाटर अवैध शराब, मय अवैध शराब बिक्री के 36590 रूपयें के जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 243 मार्च 2015 को ग्राम बुरानाखेड़ी नदी चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहींके रहने वाले बद्रीलाल पिता काशीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2015-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2015 को   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम अजनोद तिराहा सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले समंदर पिता उमराव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2015 को 20.00 बजे, बंधन गार्डन के पास लवकुश आवास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मां शारदा नगर निवासी तरूण पिता सुनिल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 24, 2015

01 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

47 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 240 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 मार्च को 47 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 240 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे/जुऍं की गतिविधियों में लिप्त मिलें 15 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2015 को   मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम झोन विजय नगर चौराहा एवं एमआर-10 रोड़ दरगाह के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें पटेल बाग भूसामण्डी निवासी-गुड्‌डू उर्फ असलम पिता गफूर खां, अग्रवाल नगर निवासी-मनोज पिता भोलाराम, बाबा पब्लिक स्कूल अनिल नगर निवासी-बंशीलाल पिता बुद्धालाल जाटव तथा मालवीय नगर निवासी-हरिराम पिता लटूरचंद्र अहिरवार को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2015 को 00.30 बजे, हनुमान मंदिर के पास जंगमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, बबलू, जितेन्द्र, संतोष तथा विजय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2015 को 23.00 बजे, रूस्तम का बगीचा मंदिर के पीछे वाली गली से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें गोलू, सोनू, रजनीश, किशोर, मनीष तथा हेमंत को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 मार्च2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हाथीपाला चौराहा इंदौर से मोटर साइकल क्रं एमपी-09 एनक्यू-0733 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, बाराभाई थाना छत्रीपुरा निवासी अर्जुन पिता सुभाष जादम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब, मय वाहन के जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2015 को 18.05 बजे, तलाई नाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली, यहीं की रहने वाली कांताबाई पति परसराम लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।