Friday, January 9, 2015

यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान आप भी बनियें ''कैडिट आई''

इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2015-दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2015 तक इंदौर में यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा, इसी तारतम्य में इंदौर, पूर्व क्षेत्र, जोन-2 के सभी 09 थानों के अन्तर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस पहल को '' आगमन '' के नाम से संबोधित किया गया है। इस पहल से यातायात में नये विचार और नये प्रयासों का आगमन होगा। इन प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत प्रमुख रूप से '' कैंडिट आई '' के नाम से एक विडियो मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी  '' इंदौर ट्राफिक पुलिस '' की आफिद्गिायल फेसबुक साईट पर उपलब्ध है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को 02 मिनट का वीडियो यातायात के संबंध में तैयार कर प्रस्तुत करना है, प्रतिभागी अपनी विडियो दिनांक 17.01.2015 तक aspeastzone2.ind@gmail.com पर भेज सकते हैं। निर्धारित दिनांक के पद्गचात इन्ट्रियां मान्य नहीं होगी, जिस प्रतिभागी का वीडियो सर्वश्रेष्ठ चुना जाएगा उस वीडियो को शहर के प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदद्गर्िात किया जाएगा साथ ही उस प्रतिभागी को उचित पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों के कई रंग यातायात के संग, जागरूकता के लिये स्कूली बच्चों ने बनाये चित्र

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2015-इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के तहत बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स इन्दौर में इन्दौर शहर के विभिन्न स्कूलों की एक अन्तर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के 40 स्कूलों के 550 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  प्रतियोगिता 3 प्रमुख वर्गो में आयोजित की गई। 
1. सीनियर वर्ग
2. जूनियर वर्ग
3. मूक बधिर वर्ग
सीनियर वर्ग के लिये विषय ''सुरक्षित वाहन चालन-सुरक्षित जीवन'' safe drive & safe life, जूनियर वर्ग के लिये विषय ''जब हेलमेट हो सर पर सुरक्षित पहुंचे घर पर'' निर्धारित किया गया था ।  प्रतियोगिता में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये स्वयं पुलिस महानिरीक्षक, श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर श्री अनिल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशी बच्चों के साथ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुश्री भारती सरवटे, श्री ईस्माईल लहरी ने निभाई। प्रतियोगिता में विजेता बच्चो को समापन कार्यक्रम के दौरान पुरूस्कृत किया जायेगा । 
        यातायात पुलिस द्वारा महूनाका चौराहे, मृगनयनी चौराहे पर 400 लोक परिवहन वाहनों पर यातायात नियमों के बैनर लगाये गये ।  उक्त दौरान उप पुलिस अधीक्षक, श्री विजय सिंह पंवार, श्री अरविन्द तिवारी, श्री गोविन्द बिहारी रावत बल सहित उपस्थित रहे । 
        यातायात पुलिस द्वारा अन्य गतिविधियों के तहत नापतौल विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुये 120 ऑटो रिक्शा के मीटर चैक किये गये जिसमें 13 ऑटो रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
       इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा सहयोगी संस्थाओं के साथ आमजनता में जागरूकता पैदा किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेगे ।




17 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06स्थायी, 46 गिरफ्तारी, 158 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 056स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 158 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2015- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा कब्रिस्तान के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गाड़ी अड्‌डा हरिजन कॉलोनी निवासी भागीरथ पिता भय्‌यन माठौद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2015- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम आगरा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले महेद्गवर उर्फ महेद्गा पिता रामचंद्र धाकड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2015-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दौलतगंज मेनरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कबूतरखाना निवासी मुन्ना उर्फ आबिद उर्फ आलूवाला पिता मोहम्मद खॉ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 13.00 बजे, हीरानगर कलाली के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बड़ी ग्वालटोली निवासी नीतेद्गा पिता हीरालाल केथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को कृष्णबाग बी सेक्टर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रविदासपुरा सुखलियानिवासी महेद्गा पिता नारायण सूर्यवंद्गाी तथा कृष्णबाग बी सेक्टर निवासी राजाराम पिता रामा बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 06.45 बजे, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन उर्फ बारीक पिता मुकेद्गा राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 8, 2015

स्कूली बच्चों ने किया यातायात का संचालन

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के पूर्व आज दिनांक 08.01.2015 को अनाज मण्डी छावनी, महूंनाका चौराहा, चोईथराम मण्डी चौराहा, गोपुर चौराहे पर 550 टे्रक्टर-ट्रालियों, ट्रकों और लोडिंग वाहनों पर रेडियम रिफ्‌लेक्टर  लगाये गये तथा रेल्वे स्टेद्गान बड़ी लाईन की ओर स्थित सवारी ऑटो रिक्द्गााओं पर यातायात के प्रति जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु फ्‌लेक्स लगवाये गये। इसके साथ ही रेडिसन चौराहे पर यातायात पुलिस एवं एडवांस एकेडमी स्कूल के सड़क सुरक्षा दल के 25 बच्चों द्वारा द्गिाक्षकों के साथ दो घंटे यातायात का संचालन किया गया।

05 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 45 गिरफ्तारी, 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जनवरी 2015 को 05 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जनवरी 2015- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2015 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार शुभम नगर इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें प्रभूकाले, विष्णू, मनोज, अद्गाोक, पवन, दीपक, मंसूर, दीपक, कमलेद्गा, दीपक, अनिल तथा भावेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 800 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2015 को 13.45 बजे, द्गिावाजी नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले दीपक पिता अद्गाोक तागड़े को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जनवरी 2015-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2015 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णपुरा छत्री के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नार्थतोड़ा निवासी मोहम्मद हसन पिता सलीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2015 को 19.10 बजे, रावजीबाजार मेन रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुयेमिले शनी गली इंदौर निवासी राहुल पिता राजा सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2015 को 23.30 बजे, पोलोग्राउन्उ चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले फिरोज गांधी नगर निवासी आद्गाीष पिता दिलीप पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 7, 2015

बच्चों ने दिया यातायात नियमों का ज्ञान, यातायात पुलिस ने लगाये यातायात नियमों के बैनर

इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के तहत पुलिस लाईन में आर.आई. गु्रप के सहयोग से 20 स्कूलों के बच्चों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखय अतिथि श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर द्वारा रंगीन गुब्बारों को नील गगन में उडाते हुये किया गया।  इसके उपरान्त श्री राकेश गुप्ता द्वारा बच्चों एवं अभिभावको को संबोधित करते हुये बच्चों के समाज में योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, विगत 15 वर्षो से आर.आई. गु्रप पुलिस विभाग का बेहतर हम कदम, हम सफर है। आर.आई. गु्रप के बच्चे सभी गतिविधियों में बढ-चढकर भाग लेते है। उन्होने अपने अतीत की एक घटना को याद करते हुये बताया कि आज से 10 वर्ष पूर्व जब मै इन्दौर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के पद पर था तब इन्दौर शहर में देश भक्ति के लिये राष्टीय पर्व पर एक दौड का आयोजन किया गया था तब उस समय प्रथम स्थान प्राप्त करनेवालों में आर.आई. गु्रप के बच्चे थे। मै दूसरे स्कूलों के बच्चों के कार्यकमों में भी शामिल होता हॅू लेकिन आर.आई. गु्रप एवं अन्य स्कूलों के बच्चों में अंतर पाता हॅू वह अनुशासन का है। उन्होने बच्चों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि संगठन के बच्चे सदैव प्रेरक गतिविधियों में भाग लेते रहे और जीवन को सफल बनाते रहे।
    इसके पश्चात्‌ यातायात परेड, यातायात संकेतक प्रतियोगिता एवं ताइक्वान्डो प्रतियोगिता आयोजित की गई । उक्त प्रतियोगिता में लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया।  विगत 3 दिनों से चल रहे कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चो को उप पुलिस महानिरीक्षक, श्री राकेश गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री जसबीर सिंह छाबडा, संचालक व्ही.आई.पी. टवेल्स, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशी, आरआई श्री मोहित बरवंडकर, सूबेदार सुश्री आरती कटिजा, आर.आई.ग्रुप प्रमुख श्रीमती आरती मौर्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।  कार्यक्रम का संचालन डॉ भरत कुमार ओझा द्वारा किया गया । 
ओव्हर ऑल परफार्मेन्स में 
प्रथम स्थान बंगाली हायर सेकण्डरीस्कूल
द्वितीय स्थान संयोगितागंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 
तृतीय स्थान महावीर विद्यालय 
             इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा महूनाका चौराहे, कोठारी मार्केट चौराहे पर 400 लोक परिवहन वाहनों पर यातायात नियमों के बैनर लगाये गये। उक्त दौरान उप पुलिस अधीक्षक, श्री विजय सिंह पंवार, श्री अरविन्द तिवारी बल सहित उपस्थित रहे। यातायात पुलिस द्वारा अन्य गतिविधियों के तहत नापतौल विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुये 125 ऑटो रिक्शा के मीटर चैक किये गये जिसमें 16 ऑटो रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
          इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा सहयोगी संस्थाओं के साथ आमजनता में जागरूकता पैदा किये जाने हेतु आगे भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेगे ।









10 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 37 गिरफ्तारी, 165 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 08 स्थायी, 37 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2015- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें शकील, करम, राजकुमार, राजेश, बाबू, धीरज, सुरेश, संतोष तथा शंभू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1860 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 17.20 बजे, मरीमाता चौराहे के आगे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें गंगाराम, जीवन, महेद्गा तथा कमल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1160 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद कियेगये।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 18.05 बजे, गोविन्द नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1160 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2015- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्याय नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिले सुखलिया निवासी विजय उर्फ बाबूजी पिता लक्ष्मणसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 13 हजार 440 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 21.55 बजे, बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले विजय पिता कमल उर्फ बिल्लू बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 21.00 बजे,तेलीखेड़ा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले आद्गाीष पिता रामलाल शंकत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 07 हॉफ शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 22.25 बजे, अमरापुरी भानगढ़ काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले बाबुपुरी पिता रघुनाथपुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2015 को 10.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पाटनीपुरा चौराहे के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा निवासी आकाद्गा पिता शेलेन्द्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 6, 2015

गोवा में घूमकर चोरी करने वाला अंर्तप्रांतीय गिरोह क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 05 जनवरी 2015- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री दिलीप सोनी को चोरी करने वाले गिरोह की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया था । अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री दिलीप सोनी ने इस पर थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच श्री महेन्द्रसिंह भदौरिया के नेतृत्व में सउनि भारतसिंह यादव की टीम को इस हेतु निर्देद्गिात किया ।  
          सउनि भारतसिंह की टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़के महगें सामान बेच रहे है तथा पैसा खर्च कर रहे है । इस सूचना पर टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार संदेहियान 1. लोकेश पिता विष्णुलाल चौहान निवासी तेजाजी नगर इंदौर 2. समय उर्फ गट्‌टू पिता मोहन थापा निवासी मालवीय नगर हाल न्यू रानीबाग पलाश इंगले का मकान इंदौर 3. पलाश पिता नीलकंठ इंगले निवासी न्यू रानीबाग वीणा पेलेस फ्लेट नंबर 101 खण्डवा रोड इंदौर को पकड़कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने चौकाने वाली बात बताई कि वे घूमने के बहाने गोवा गये थे जहां पर उनके द्वारा चोरी की वारदात की गई है । इस पर सखती सेपूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि अलसदाई चेरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय जो कि शांती निकेतन स्कूल के पास है वहां पर लेपटॉप व कैमरे चोरी किये थे । इस पर गोवा पुलिस से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि उक्त घटना स्थल थाना अंजना जिला नार्थ गोवा के अंतर्गत है थाना अंजना से संपर्क कर जानकारी मिली कि थाने के अपराध क्रमांक 143/14 धारा 380 भादवि में 3 लेपटॉप जिसमें 2 लिनोवो कंपनी के एवं 1 कॉम्पेक कंपनी का तथा 1 सोनी कंपनी का वीडियो कैमरा व 2 डिजिटल कैमरे कुल कीमती लगभग 1,50,000 रूपये का मश्रुका चोरी गया था ।  इस पर उक्त तीनों आरोपियों से संबधित अपराध में चोरी गया उक्त मश्रुका बरामद कर थाना अंजना जिला नार्थ गोवा पुलिस को सूचना दी गई है । आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य प्रांतो में इस गिरोह के द्वारा की गई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है ।  
        उक्त आरोपियों की पतारसी एवं गिरप्तारी में सउनि भारतसिंह यादव ,प्र.आर. रमेद्गा योगेद्गवर ,प्र.आर. ओंकार पाण्डे ,आर. श्याम पटेल ,आर. सुरेद्गा मिश्रा तथा आर. भीमसिंह की प्रशंसनीय भूमिका रही ।

01 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।