Sunday, November 9, 2014

लोन देने के नाम पर ठगी करने वाला केनरा बैंक का फर्जी मैनेजर क्राईम बांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबीद खान ने शहर में बढ रही लोन देने के नाम पर होने वाली ठगी को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनयप्रकाश पांॅल को निर्देशित किया था । इस पर फर्जी लोन देने वालो की जानकारी निकालने हेतु उनि. श्रध्दा यादव व प्र.आर. विजय सिंह चौहान की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी इकट्‌ठी की जा रही थी तभी एक आवेदककर्ता ने दिनांक 03.11.14 को एस.पी. आंॅफिस इंदौर में लिखित आवेदन देकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, मुखयालय जिला इंदौर को अपने साथ ठगी करने वालो के विरूद्व शिकायत की है।  आवेदनकर्ता ने शिकायत में बताया की दिनांक 28.09.14 को मेरे मोबाईल नम्बर पर राजवीर नाम के व्यक्ति का फोन आया और मुझसे कहांॅ की मैं एस.बी.आई.बैंक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तक्षशीला परिसर भंॅवरकुआ इंदौर से बोल रहा हूंॅ। हमारी बैंक 2 प्रतिशत ब्याज पर पर्सनललोन देती है क्या आपको लोन की आवश्यकता है। मैंने कहा मुझे आवश्यकता है तो राजवीर ने कहांॅ आप अपने आई.डी. प्रूफ के दस्तावेज हमारी मेल आई.डी. customercare.sbi.homeloan.@gmail.com पर मेल कर दो और 4,320 रूपए हमारे बैंक खाता नम्बर 20204080781 में जमा कर दो, मुझे लोन की आवश्यकता थी इसलिए मैंने दिनांक 30.09.14 को उक्त खाते में 4,320 रूपए जमा करा दिए। इसके बाद मुझे मोबाईल नम्बरो से दिनांक 14.10.14 से लेकर 27.10.14 के बीच मैंने करीब 3,33,611 रूपए थोडा थोडा करके उसके अलग-अलग खातो में लोन देने वालो के कहे अनुसार किश्त के रूप में जमा कर दिए, इतने रूपए जमा करने के बाद भी जब मुझे लोन नहीं दिया गया तो मैंने कहांॅ की मुझे मेरा पैसा वापस कर दो मैं लोन नहीं लेना चाहता हूंॅ तब पुलिस ने योजना बनाकर आवेदक से कहांॅ की तुम लोन देने वाले से सम्पर्क करो। इस पर आवेदक ने ठगी करने वाले से क्राईम ब्रांॅच की योजना के अनुसार सम्पर्क किया जिसके बाद आरोपी के मोबाईल नम्बरो की जांॅच एवं गोपनीय पतारसी के आधार पर आरोपी रामचरण सोलंकी पिता शेर सिंह सोलंकी उम्र 23 साल नि. म.नं. 130, स्कीम नं. 94, आईडीयाकांॅलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुकेश अम्बानी से प्रभावित होकर मुकेश अम्बानी की वेब हिस्ट्री व जीवन शैली को कांॅपी कर फर्जी फायनेंस कम्पनी बनाकर शांॅट कर्ट अपनाकर अमीर बनना चाहता था। आरोपी ने फर्जी श्रीराम फायनेंस कम्पनी के नाम से दैनिक भास्कर में लोन देने का विज्ञापन देकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व म.प्र. आदि जगह पर ठगी की है। आरोपी ने केनरा बैंक का मैनेजर बनकर फैसबुक पर प्रोफाईल बनाई जिससे लोग अगर इंटरनेट पर रामचरण सोलंकी को सर्च करे तो उसे भी भरोसा हो जाए। आरोपी से 1,50,000 नगद रूपए, एक पल्सर मोटर साईकिल, अलग-अलग बैंक के 8 ए.टी.एम. कार्ड, 6 मोबाईल, 1 लेपटांॅप, 3 बैंक पासबुक, 6 चैक बुक, अलग-अलग कम्पनीयों की 18 सिम, लोन देने के फार्म एवं केनरा बैंक मैनेजर आर.सी. सोलंकी नाम की नेम प्लेट जब्त की गई। 
इस कार्यवाही में उनि. श्रध्दा यादव, अभिषेक चौबे, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, बलवंत इंगले, आर. योगेन्द्र चौहान, महेन्द्र सिंह, विवेक मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, सुनील बिसेन एवं थाना प्रभारी भंवरकुआ एवं उनके स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

बड़े होटलों में चोरी करने वालेआरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2014- दिनांक 03.11.14 को फरियादी श्रीमति कृति खण्डेलवाल निवासी 105 राधा कॉम्पलेक्स गीता भवन चौराहा इंदौर ने थाना विजयनगर में रिपोर्ट लिखवायी कि वह देवर रोहित के तिलक कार्यक्रम में होटल फार्चुन लैण्डमार्क में गई थी वहां से उसका पर्स चोरी चला गया। पर्स में जेवरात एवं दो मोबाईल फोन व नगदी रखे थे। रिपोर्ट पर धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्व किया गया।
उक्त अपराध में पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री राजेद्गा सहाय के मार्गदर्द्गान में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री के.के. शर्मा के निर्देद्गान में एक टीम गठित की गई। टीम में थाना प्रभारी विजयनगर श्री छत्रपाल सिंह सोलंकी, सउनि जनवेद सिंह, जगदीद्गा मालवीय, आरक्षक शेलेन्द्र मीणा को होटल पर निगाह रखते हुये दिनांक 08.11.14 को एक 11 वर्षीय लड़का, एक महिला जमना बाई जाति सासी को संदिग्ध पाया। जिनसे पूछताछ करते छोटे लड़के ने बताया कि उसे जमना बाई होटल के अंदर बैग उठाने हेतु भेज देती है, बैग उठाकर वह उसे दे देता है। ग्राम कड़िया सासी जिला राजगढ़ जाकर अपना-अपनाहिस्सा कर लेते है। जमना बाई से डायमंड के 03 हार, 02 मोबाईल, अमेरिकन डॉलर, नगदी 13 हजार रूपयें कुल मश्रुका करीबन 06 लाख रूपयें का बरामद किया गया।

32 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन, 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 25 गिरफ्तारी तथा 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को 12 स्थायी, 25 गिरफ्तारी तथा 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को 17.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गौरी नगरइंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, रामकिद्गाोर, राजकुमार यादव, राकेद्गा, प्रभाकर तथा वासुदेव मराठा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6600 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को 21.00 बजे, सुदामा नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले विक्की पांडे, संजय भालेकर तथा शिव चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑं एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को थाना क्षेन्तार्गत से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते राजेद्गा गौड़, जुगल सोनी, राजेद्गा चौहान, राजेद्गा मालवीय, ईद्गवर मालवीय, पप्पू उर्फ भारतसिंह तथा संतोष सोलंकी को पकडा गया। 
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को 20.30 बजें, ड्रीमलैण्डचौराहा महूं से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते राहुल वर्मा, दीपक कुमार तथा प्रेमसिंह को पकडा गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम उमरिया खदान से अवैध शराब बेचते मिलें, यहीं की रहने वाले अनिल पिता बाबूलाल कौद्गाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 27 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को 21.30 बजे, जीत नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते मिलें, यहीं की रहने वाले राधेद्गयाम पिता ताराचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2014 को 10.00 बजे, इन्द्रा नगर मांगल्या इन्दौर से अवैध शराब बेचते मिलें, ग्राम बिज्जुखेड़ी इंदौर निवासी दयाशंकर पिता भेरूलाल कीर को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 8, 2014

हेलमेट क्यों पहनना चाहिये है ? चालान प्रक्रिया क्या है, ई-चालान क्या होता है ?

इन्दौर-दिनांक 08 नवम्बर 2014- हेलमेट क्यों पहनना चाहियें ? इसके फायदे क्या होते है ।  कार में जो ब्लैक फिल्म होती है, वह प्रतिबंधित क्यों है ? चालान प्रक्रिया क्या है, ई-चालान क्या होते है ? फुटपाथ पर जो लोग हेलमेट बेचते है उन पर पुलिस कार्यवाही क्यों नही करती है ? इन्दौर शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग कौन सा है और आप लोग वहां कैसे यातायात व्यवस्था करते है ? कुछ ऐसे ही प्रश्नों का सामना श्री अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला इन्दौर की टीम को करना पडा जब वे पोद्‌दार इन्टरनेशन स्कूल के बच्चों से क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत उपस्थित हुये ।  उक्त कार्यक्रम में श्री अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं पोद्‌दार स्कूल की ओर से श्री कृष्णमुर्ति, नितीन परदेशी एवं विनोद राठौर उपस्थित थे ।   कार्यक्रम में स्कुल के 250 से अधिक बच्चे, पालकगण, स्कूल बस संचालक, बस चालक एवं अन्य स्टॉफ सम्मिलित हुये ।  इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासा को भी शांत किया गया ।   बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
प्रश्न 1हेलमेट क्यों पहनना चाहियें ? इसके फायदे क्या होते है ।  
उत्तर जैसा कि सभी लोग जानते है भारत में सर्वाधिक मौते यातायात दुर्घटनाओं से होती है, जिसमें सर्वाधिक मौते वाहन चालक के सिर पर चोट लगने से होती है । वाहन चलाते समय लोगो का यह मानना है कि इसका काफी वजन होता है तो असहज होता है, जो बिल्कुल गलत है जब आप इसका उपयोग करना शुरू करेगे तो इसकी महत्ता आप स्वयं ही समझ जायेगे ।  यह उसी प्रकार है जब हम किसी को ब्लड डोनेट करके किसी की जान बचाते है उसी प्रकार मात्र हेलमेट के उपयोग से हम अपनी एवं हमारे परिवार की सहायता करते है ।  
प्रश्न 2 कार में जो ब्लैक फिल्म होती है, वह प्रतिबंधित क्यों है ? 
उत्तर कारों में ब्लैक फिल्में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली में हुई घटना के बाद पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी गई है ।  ब्लैक फिल्में लगाकर असामाजिक तत्व अपराध करते थे ।  और आप लोगो को जानकर खुशी होगी कि प्रतिबंध के बाद आम सहमति से लोगो द्वारा इस पहल की सराहना भी की गई है । 

प्रश्न 3 चालान प्रक्रिया क्या है, ई-चालान क्या होते है ? 
उत्तर शासन द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रत्येक नियमहेतु पृथक-पृथक दण्ड निर्धारित किया गया है, उसी के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर चालान बनाया जाता है किन्तु यदि मौके पर वाहन चालक, चालान भरने का इच्छुक नही है तो अपना कोई भी मूल दस्तावेज जमा कर कोर्ट का चालान बनवा सकता है ।  ई-चालान के तहत पुलिस, वाहन स्वामी के घर पर विभिन्न माध्यमों से चालान घर पर भेजती है, जिसका भुगतान यातायात थाने पर किया जा सकता है । 
प्रश्न 4 फुटपाथ पर जो लोग हेलमेट बेचते है उन पर पुलिस कार्यवाही क्यों नही करती है ? 
उत्तर यह पुलिस के क्षेत्राधिकार में नही आता है ।  नगर पालिका निगम एवं अन्य संबंधित विभागो द्वारा समय-समय पर ऐसे व्यवसायी के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है । 
प्रश्न 5 इन्दौर शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग कौन सा है और आप लोग वहां कैसे यातायात व्यवस्था करते है ?
उत्तर ए.बी. रोड, एमजी रोड इन्दौर शहर के व्यस्तम मार्गो में से है, जहां प्रतिदिन लाखो वाहनों का आवागमन होता है ।  उक्त मार्गो पर प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किये जाकर सुगम यातायात संचालित किया जाता है । 
कार्यक्रम समाप्ति पर बच्चो को अच्छे प्रश्न पूछे जाने पर यातायात पुलिस की ओर से पुरूस्कृत भी कियागया । इसके उपरान्त यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा बसों का निरीक्षण किया गया ।  जहां सभी बसों में बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये कैमरे एवं विशेष महिला अधिकारी ''दीदी'' उपलब्ध पाई गई, जो एक अच्छी पहल है ।

लूट व चेन स्नैचिंग के आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 नवम्बर 2014- थाना चंदननगर क्षैत्र में हो रही लूट, चेन स्नैचिंग व वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक पद्गिचम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन-2 श्री आदित्य प्रतापसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया के निर्देद्गान में टीम गठित की जिसमें थाना प्रभारी विनोद दीक्षित, आरक्षक चंद्रद्गोखर काले, आरीफ खान, अभिषेक पंवार, विरेन्द्र चौधरी तथा पंकज सावरिया की टीम बनाकर पतारसी हेतु लगाया जो कल रात दिनांक 07.11.2014 की रात्री में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चंदननगर थाना क्षैत्र एवं अन्य थाना क्षैत्रों में लूटपाट करने वाले कमल एवं देवा अपने साथियों के साथ घुम रहे है। इस सूचना पर टीम द्वारा कमल व भोला को मय बिना नंबर की हीरो होण्डा मोटरसायकल सहित पकड़ा तथा इनका साथी देवा मौके से भाग गया। पूछताछ करते बायपास पर उक्त मोटरसायकल एवं रूपयें, एक व्यक्ति से मारपीट कर लूटे थे। इसी मोटरसायकल से देवा के साथ मिलकर दिनांक 27.10.2014 को थाना चंदननगर क्षैत्र के स्कीम नं. 71 में महिला की चेन लूटी थी जो इनसे बरामद कीगई।
इसी प्रकार थाना राजेन्द्र नगर क्षैत्र में राऊ से मोटरसायकल पल्सर चोरी की थी जो बरामद की जा चुकी है। इनका थाना किद्गानगंज में अपराध क्रमांक 557/14 धारा 394 भादवि, थाना चंदननगर में अपराध क्रमांक 1128/14 धारा 392 भादवि व राजेन्द्र नगर में अपराध क्रं. 867/14 धारा 379 भादवि पंजीबद्व है जो विवेचना में है।
एक अन्य प्रकरण में दिनांक 01.11.2014 को वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर सुरेन्द्र त्रिपाठी निवासी फरीदाबाद हरियाणा के साथ फोटोग्राफी के दौरान सिरपुर तालाब पर हुयी लूट का भी पर्दाफाद्गा किया है, इसमें आकाद्गा पिता मांगीलाल निवासी अहीरखेड़ी को पकड़ा है, उससे घटना में लूटा गया सेमसंग का मोबाईल बरामद किया गया है एवं इसका साथी लालू उर्फ सोनू फरार है। आरोपी आकाद्गा के विरूद्व थाना अन्नपूर्णा में 02 लूट के प्रकरण तथा एक धारा 307 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व है, इसके थाना चंदननगर पर पंजीबद्व सहित कुल 09 अपराध पंजीबद्व है। उक्त आरोपियों से अनुभाग के थानो के अन्य अपराध में पूछताछ की जा रही है, जिनसे और चोरियॉ एवं माल बरामद होने की संभावना है।

26 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 नवम्बर 2014- इन्दौरपुलिस द्वारा कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन, 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 227 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 08 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को 12 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 227 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, तंजीम नगर खजराना से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 316 जल्ला कालोनी खजरना निवासी मो.इमरान पिता मो.असलम  को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 860 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिसथाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को 20.00 बजे, हनुमान मंदिर के पास शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले नितिन उर्फ सैन्डी पिता दीवनसिंह चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को गोकुल धाम मेनरोड़ भागीरथपुरा इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते निरजंनपुर निवासी-लाखनसिंह पिता प्रेमसिंह तथा कुलकर्णी भट्‌टा निवासी-राकेद्गा पिता अमरसिंह बिलाईंया को पकडा गया। 
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को 22.45 बजें, तांगा खाना मेनरोड़ महूं से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते खान कालोनी महूं निवासी-द्गााकीर मंसूरी पिता मो.सलीम मंसूरी को पकडा गया।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को22.25 बजें, बेकरीवाली गली पाटनीपुरा इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते यहीं के रहने वाले मंसूर खान पिता युसूफ खान को पकडा गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 नवम्बर 2014 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचते मिलीं, यहीं की रहने वाली कलाबाई पति राधेश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 7, 2014

एनडीपीएस एक्ट में 02 आरोपियों को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 02 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 07 नवम्बर 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 05/12, आरोपी हयात खान तथा फिरोज खान के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. हयात मोहम्मद खान पिता अशरफ खान (70) निवासी मकान नं. 10, कांच की मस्जिद के पास मंदसौर तथा 2. फिरोज खान पिता मसरूद्‌दीन खान (30) निवासी मोहसीनपुरा देवास को क्रमश धारा 18 (सी) एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 29 सहपठित धारा 18 (सी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं 02 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 14.03.12 को क्षैत्रीय इकाई इंदौर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हयात मोहम्मद खान निवासी मंदसौर ने 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम भोरू भाई निवासी जावरा से खरीदी है और फिरोज निवासी देवास को खजराना चौराहा रिंगरोड़ इंदौर पर देगा। सूचना पर श्री एस. मंडल अधीक्षक, क्षेत्रीय इकाई इंदौर ने संजय कुमार आचार्य आसूचना अधिकारी को जप्ती अधिकारी नियुक्त कर निवारक कार्यहेतु अधिकृत किया। मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते 300 ग्राम अफीम होना पाया गया। उक्त  अफीम को जप्त कर आरोपियों को 8/18 सहपठित 29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल मिश्रा विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

33 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 33 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 23 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06नवम्बर 2014 को 07 स्थायी, 23 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को 00.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रानी पैलेस के मैदान से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, सलमान, अब्दुल नसीर, अब्दुल गफ्‌फार, मो. हमजा, मो.सिराज तथा अब्बास को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8980 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को थाना क्षेन्तार्गत सुहाना पार्क ग्राउण्ड एवं बड़ला मैदान खजराना से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नौद्गााद, अजहर, आद्गिाक, अमजद पटेल, रूस्तम पटेल, सादिक तथा शाहरूख को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2260 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को 10.45 बजे, बाबा रामदेव मंदिर के पास लालगलीपरदेद्गाीपुुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले पिन्टू पिता संतोष चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को 17.00 बजे, झाबुआ टावर के पास आरएनटी मार्ग इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नयापुरा अलका टॉकिज के पास रहने वाले सतीद्गा पिता छोटेलाल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को 15.00 बजे, लालजी बस्ती महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सोलंकी मार्केट गुजरीखेड़ा महूं निवासी विष्णु पिता जगन्नाथ सोनकर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना केआधार पर, बजरंग नगर कांकड़ इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलीं, बजरंग नगर तलावली चांदा निवासी सोनूबाई पति स्व. बाबूलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 08 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को 10.30 बजे, एकता नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं, यहीं की रहने वाली सुनीता पति गोविंद लोधा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को थाना क्षेन्तार्गत पीठ रोड़ महूं एवं जनपद पंचायत चौराहा महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें पीठ रोड़ महूं निवासी-राकेद्गा पिता कैलाद्गा तथा स्टेद्गान रोड़ बाग महूं निवासी-राजेन्द्र पिता जगन्नाथ कौद्गाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को ग्राम बलारिया फाटा से अवैध शराब बेचते मिलें यहीं के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता नेमीचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2014 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रोड़ नं.9 नेहरू नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रूस्तम का बगीचा निवासी अजय पिता पूरन सेऩ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।