Thursday, March 17, 2011

७ टाटा मैजिक, २ सिटीवेन तथा ३ आटोरिक्षा सहित कुल ४४८ वाहनों पर ३६,८०० रूपये अर्थदण्ड

इंदौर १७ -मार्च-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में ७ टाटा मैजिक पकड़ी गयी जिन पर रूट नहीं लिखा था,एैसे वाहनों को पकड़कर यातायात में उन वाहनों पर के रूट लिखवाये गये तथा अर्थदण्ड किया गया । २ सिटी वेन, तथा ३ आटोरिक्षा वाहन के विरूध्द रॉग पार्क उल्लंघन पर कार्यवाही की गयी ।
           आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ४४८  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ३६,८०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १२९ रॉग पार्क होने पर, २२७  दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ५७ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ४१ वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंघन करने पर, तथा ४ वाहनों चालकों व्दारा अनाधिकृत रूप  प्रेषर हार्न का उपयोग करने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही ।

चोरी करने की नियत से घुसे ०२ बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ के ०४.१० बजे फरियादी अंबाराम पिता विट्ठल पवांर (५५) निवासी घनष्यामदास नगर इंदौर की रिपोर्ट पर निधी विहार कॉलोनी के पास झोपडपट्टी निवासी रोहित पिता फतेसिंह भील (२०) तथा बाराभाई इंदौर निवासी दिनेष पिता किषोर (२२) के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
            पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक १६ मार्च २०११ के रात्री ०२.३० बजे फरियादी अंबाराम के मकान की बाउन्ड्री वाल कूदकर दरवाजा तोडकर चोरी करने की नियत से आरोपियों ने प्रवेश किया । फरियादी के शोर मचाने पर आरोपियान भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०९ किलोग्राम गांजा कीमती २७ हजार रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २२.१० बजे ग्राम गांधी थाना गोगांव जिला खरगोन निवासी बतीया पिता गंगाराम बारेला (२३) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
             पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी चौराहा के पास से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से ०९ किलोग्राम गांजा कीमती २७ हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा उपरोक्त आरोपी बतीया निवासी गंगाराम बारेला (२३) निवासी ग्राम गांधी जिला खरगोन को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन, २८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थायी, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १० स्थायी, ४५ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०२ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १८.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साकेत चौराहा के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले खजराना ग्राम निवासी सलीम पिता पीर शाह (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १४.३० बजे फूटी कोठी रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले प्रजापति नगर इंदौर निवासी राजेष उर्फ राजू पिता बाबूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार बाणगंगा थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नरवल काकड निवासी दिनेष पिता भगवान सिंह (३३), शीतल नगर इंदौर निवासी जयवंत पिता सुल्तानसिंह (२१), भवानी नगर इंदौर निवासी सोनू पिता हरिसिंह (२२), टिगरिया बादषाह निवासी जगदीष पिता बाबूलाल (४६) तथा विक्रम पिता मानाजी (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२४० रूपए कीमत की १२० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २१.३० बजे न्यू भीम नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली अनिता बाई पति कमल पांचाल (४०) तथा कुसुम बाई पति संतोष (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३२० रूपए कीमत की ४३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २२.०० बजे रविदास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले लखन पिता रामचंद्र (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४०० रूपए कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २३.०० बजे बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी रोहित पिता बाबूलाल अहिरवार (१८) तथा गोलू पिता चुन्नीलाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                  पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को १४.३० बजे खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले बजरंगनगर निवासी ओमप्रकाष पिता कन्हैयालाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                 पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १७ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को ०९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता रामचंद्र (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
              पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को २१.४५ बजे मोती तबेला से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नार्थ हरसिद्वी निवासी मनीष उर्फ मोन्टी पिता रविन्द्र बसोड (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ मार्च २०११ को ११.२५ बजे मूल पैलेस कॉलोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले धीरेन्द्र पिता मोहनलाल राठौर (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।  

Wednesday, March 16, 2011

६ टाटा मैजिक तथा १ सिटीबस सहित कुल ५२९ वाहनों पर कार्यवाही, ४७ हजार २०० रूपये अर्थदण्ड वसूल

इंदौर -दिनांक १६ मार्च २०११- यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में ६ टाटा मैजिक पकड़ी गयी जिन पर रूट नहीं लिखा था, ऐसे वाहनों को पकड़कर यातायात में उन वाहनों पर के रूट लिखवाये गये तथा अर्थदण्ड किया गया । १ सिटी बस, वाहन के विरूध्द रॉग पार्क उल्लंघन पर कार्यवाही की गयी ।
                   आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ५२९  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४७,२०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १८३ रॉग पार्क होने पर, २३९  दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ६६ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ४१ वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंधन करने पर, अर्थदण्ड की कार्यवाही ।
                   व्यस्त मार्गो पर स्थित दुकानदारों के विरूध्द आज यातायात विभाग तथा नगरपालिक निगम ने मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुकानदारों व्दारा अपनी दुकान के सामने दुकान सीमा से अधिक सीमा कवर करते हुए रखे गये विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक सामाग्री को नगरपालिक निगम व्दारा जप्त किया गया । यातायात विभाग व्दारा इन दुकान के सामने रॉग पार्क खड़े १८३ वाहनों के विरूध्द क्रेन कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड किया गया ।  नगरपालिक निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही आज  एम.टी.एच.कम्पाउण्ड से प्रारम्भ होकर रिव्हर साईड रोड़ पर संजय सेतु के बीच की गयी ।

होली, रंगपंचमी के आगामी त्यौहारो के संबंध में नगर सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- नोडल अधिकारी श्री मनोज राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने बताया कि नगर सुरक्षा समिति की आगामी त्यौहारो को देखते हुए एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली रंग पंचमी पर व्यवस्था, नये सदस्यो को शामिल करने का अभियान, सभी संयोजको के कार्यो का मूल्यांकन, सक्रिय सदस्यो को अधिक जवाबदारी देने के लिए, तैराकी तथा फर्स्ट-एड का परीक्षण आदि के संबंध में बताया गया कि जो भी सदस्य इनमें भाग लेने के इच्छुक है वह अपने नाम नगर सुरक्षा समिति के केन्द्रिय कार्यालय में दे सकते है।
              सभी सदस्यो को यह भी समझाया गया कि अपने क्षेत्र में ऐसे जगहो पर होली न जलाने का मोहल्ले/कॉलोनी वासियो से अनुरोध करे जहॉ से यातायात व्यवस्था में व्यवधान हो। बिजली के तारो के निचे होली न जलाई जाये, स्पीकर अधिक आवाज में न बजाये, जबरन किसी पर रंग नही डाला जाये। जल संकट को देखते हुए कम से कम पानी इस्तेमाल किया जाए। होलिका दहन परंपरा का निर्वाह कम से कम लकडी से किया जाए, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने दे, रात्री गस्त में पुलिस को अपना सहयोग करे, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
              नगर सुरक्षा समिति की ओर से जिला संयोजक रमेष शर्मा, जिला प्रवक्ता अमरजीतसिंह सूदन, पूर्वी संयोजक सुधीर ऐरन, पष्चिमी संयोजक तरणजीतसिंह छाबडा ने आष्वस्त किया कि होली, रंगपंचमी का त्यौहार परंपरा अनुसार मनाया जायेगा तथा किसी भी प्रकार कि अप्रिय स्थिति निर्मित नही होने दी जायेगी। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे।

०६ आदतन, २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थायी, ५६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ मार्च २०११ को ०८ स्थायी, ५६ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ मार्च २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वायएन रोड कम्युनिटी हॉल के सामने से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विष्णु, संतोष तथा भगवानदास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
               पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को १६.३० बजे ९ मील फांटा दतोदा से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही दतोदा के रहने वाले मोनू पिता कैलाष कुमावत (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २७० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
               पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को १५.३० बजे भिस्ती मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जूना रिसाला इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता श्यामलाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार ग्राम राजोदा मेनरोड से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम राजोदा निवासी अंबाराम पिता नारायण मोची को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को ११.५० बजे नेहरू नगर राऊ झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली अमृतीबाई पति देवकरण हरीजन (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १६ मार्च २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को ०९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वल्लभ नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विकास पिता अरूण नायक (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १५ मार्च २०११ को ११.१५ बजे पीठ रोड महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेष पिता तुलसीराम वर्मा (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।  

Tuesday, March 15, 2011

प्रायवेट सुरक्षा एजेन्सियों के रजिस्ट्रेषन/लायसेंस हेतु जोनल पुलिस महानिरीक्षक नियत्रंण प्राधिकारी नियुक्त

इन्दौर - दिनांक १५ मार्च २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि राज्य शासन के आदेष क्रमांक ४-१/२००५-सी-१, दिनांक २६.०३.२००७ द्वारा प्रायवेट सुरक्षा एजेन्सियों के रजिस्ट्रेषन/लायसेंस हेतु जोनल पुलिस महानिरीक्षको को नियत्रंण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
        अतः जिन प्रायवेट सुरक्षा एजेन्सियों के पास मध्यप्रदेष का लायसेंस उपलब्ध नही है वे अब एक माह के भीतर अपना लायसेंस प्राप्त करे । बगैर लायसेंस प्रायवेट सुरक्षा एजेन्सी का कारोबार जारी नही रख सकेगें। आवेदन का निर्धारित प्रारूप पुलिस वेबसाईट- www.indorepolice.org पर उपलब्ध है।

उज्जैन का शातिर वाहन चोर (निगरानी बदमाश) वसीम उर्फ वासु अपने साथी नूरउद्दीन के साथ क्राईम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया

इन्दौर - दिनांक १५ मार्च २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेशचंद जैन ने बताया कि शहर में बढ़ती दो पहिया वाहन चोरी पर अंकुश लगाने व वाहन चोरों को पकड़ने हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक किशन पंवार की टीम के  प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, आर. जितेन्द्रसिंह परमार, आर. विनोद शर्मा, आर. गणेश पाटिल आर. अमरसिंह ने दो पहिया वाहन चोर नूरउद्दीन पिता मोईउद्दीन (२१) नि० कुरैशी मोहल्ला कामदारपुरा उज्जैन हाल नि० पठान मोहल्ला कटकटपुरा मस्जिद के पास रावजीवाजार इन्दौर को सैफी होटल के पास संदिग्ध हालत में मो०सा० हीरो होण्डा पेशन एम.पी.-०९/एमके/१३७७ के साथ घूमते हुए पकड़ा, पूछताछ की तो गाड़ी मल्हारगंज क्षेत्र से चोरी करना बताया।
                 नूर उद्दीन ने गहन पूछताछ करने पर एम.जी. रोड कोर्ट के सामने, राजवाड़ा तथा जेल रोड से अपने साथी वसीम उर्फ वासु पिता शहजाद (२१) निवासी अमरपुरा के साथ उज्जैन तथा इन्दौर में वाहन चोरी करना कबूल किया। आरोपी इन्दौर से वाहन चोरी करके एमपी ०९ नंबर पर एमपी १३ का नंबर डालकर उज्जैन में बेच देते थे तथा उज्जैन से चोरी की गई मो.सा. पर एमपी ०९ इन्दौर का नंबर डालकर इन्दौर में बेच देते थे। पकड़े गये दोनों आरोपियों से अभी तक पांच दो पहिया वाहन बरामद किये जा चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली व मल्हारगंज में दर्ज हैं। आरोपियों से और भी वाहनों के संबंध में पूछताछ जारी हैं, इनसे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की संभावना हैं।

१४ टाटा मैजिक तथा ३ सिटीवेन पर कार्यवाही कुल ५१५ वाहनों पर ४६,३०० रूपये अर्थदण्ड

इंदौर १५ -मार्च-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान में ११ टाटा मैजिक पकड़ी गयी जिन पर रूट नहीं लिखा था,एैसे वाहनों को पकड़कर यातायात में उन वाहनों पर के रूट लिखवाये गये तथा अर्थदण्ड किया गया । ३ टाटा मैजिक एवं ३ सिटी वेन, वाहन के विरूध्द रॉग पार्क उल्लंधन पर कार्यवाही की गयी ।
                आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ५१५  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४६,३०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें २०५ रॉग पार्क होने पर, २१२  दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ४५ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ५३ वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंधन करने पर, अर्थदण्ड की कार्यवाही ।

०८ आदतन, १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थायी, ४४ गिरफ्तारी व १६३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १५ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ मार्च २०११ को ०५ स्थायी, ४४ गिरफ्तारी व १६३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।