Tuesday, December 22, 2009

आईआईएम मे हुई प्रोफेसर की हत्या का पर्दाफॉश,

इन्दौर-दिनांक १७-१८ दिसम्बर २००९ की मध्य रात्री को आईआईएम परिसर में प्रोफेसर अमृता पंचोली के अन्धें कत्ल की घटना का पर्दाफॉश कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक १७-१८ दिसम्बर २००९ की मध्य रात्री में आईआईएम परिसर स्थित मकान न० ३२ बी में प्रोफेसर अमृता पंचोली की रक्त रंजित लाश पाई गई थी, घटना के सम्बध मे घरेलू नौकरानी श्रीमती शारदाबाई द्वारा रिपोर्ट लिखाने पर थाना किशनगंज में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई। आईआईएम परिसर में उपरोक्त गम्भीर घटना घटित होने पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो श्री संजय राणा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ उप महानिरीक्षक इन्दौर, श्री डी.श्रीनिवास वर्मा पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश विवेचना हेतु दिये गये, तथा उपरोक्त अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिये श्री डी. निवास वर्मा पुलिस अधीक्षक (पश्चिम ) के नेतृत्व मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ला, अरविन्द्र तिवारी, एसडीओपी मनीष खत्री, एवं अपराध शाखा , किशनगंज, व महू थाने की एक समर्पित टीम तैयार की गई, घटना के सम्बध मे पतारसी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा १० हजार रूपये के पुरूष्कार की घोषणा की गई, घटना स्थल का निरीक्षण एफएसएल के प्रभारी एव ज्येष्ट वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. श्री सुधीर शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया जाकर घटना स्थल पर अविलम्ब पहुॅच कर घटना स्थल को सुरक्षित कर उत्तम तरीके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये, मृतिका के उदयपुर व जयपुर के सम्बध में जॉच हेतु डीएसपी क्राईम श्री जितेन्द्रसिह के नेतृत्व मे एक दल भेजा गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतिका के दो मोबाइल फोन सोनी एरिक्शन, नौकिया, कम्पनी के तथा एटीएम कार्ड, जेवरात, व लेडिज हाथ घडी एवं नगदी रूपये भी लूटे गये है तत्पश्चात प्रकरण मे धारा ३९४.३९७. भादवि बढाई गई, उपरोक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य जानकारी मे आया था कि मृतिका अमृता पंचोली जो कि अकेली रहती थी उनकी प्रायवेट अल्टो कार मे साफ-सफाई या अन्य कार्य तथा बाजार खरीदी करने के लिये जाते समय आईआईएम के ड्रायवर अनिल पटेल को साथ ले जाती थी, एवं घटना के दूसरे दिन सुबह मृतिका के माता-पिता व परिवारजन राजस्थान से आने वाले थे, उनको रिसीव करने हेतु अल्टो कार को ले जाना था, इसलिये उसकी साफ-सफाई कराने एवं स्टेपनी जुडवाने हेतु ड्रायवर अनिल पटेल को मृतिका द्वारा भेजा गया था इसके पश्चात्‌ दिनांक १७ दिसम्बर २००९ को शाम करीब ६ बजे से ८ बजे के बीच मृतिका अमृता पंचोली के घर व घटना स्थल के आस-पास ड्रायवर अनिल पटेल को टहलते हुए देखा गया था एवं आईआईएम से बाहर जाने वाली बसो से ड्रायवर अनिल पटेल का परिसर से बाहर जाना नही पाया गया, इस आधार पर अनिल पटेल की पूर्व मे थाना सेन्ट्रल कोतवाली इन्दौर मे मोटर सायकल चोरी का अपराधिक रिकार्ड होने से अनिल पटेल को संदिग्ध होना पाया जाने से अनिल पटेल से पूछताछ की गई, जो पूर्व में ना नुकुर किया, किन्तु उसके विरूद्ध पाये गये तथ्यो को बताने पर अनिल पटेल ने प्रोफेसर अमृता पंचोली की चाकू से हत्या करना एवं दो मोबाइल फोन, जेवरात,एटीएम कार्ड,नगदी, लूटना कबूल किया। आरोपी अनिल पटेल को गिरफ्तार किया गया, आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना के समय आरोपी द्वारा पहिने खून अलूदा कपडे तथा लूटा गया मश्रुका जिनमे दो मोबाईल फोन, सोनी एरिक्शन तथा नौकिया कम्पनी के, एवं मृतिका का एटीएम कार्ड, जेवरात, लेडिज हाथ घडी एवं नगदी ४६० रूपये जप्त किये गये एवं मश्रुका खुर्द-बुर्द करने तथा अपराधिक षड़यंत्र करने वाले आरोपी भावेश सोनी को धारा ३०२१.२०१.१२०बी. ४१४ भादवि के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनिल पटेल से की गई पूछताछ मे बताया कि दिनांक १५ दिसम्बर २००९ को मृतिका अमृता पंचोली द्वारा आईआईएम के ड्रायवर अनिल पटेल को उनकी अल्टो कार की स्टेपनी पंचर जुडवाने के लिये दी थी, जिसे वापस लाने के लिये दिनांक १७ दिसम्बर २००९ को अनिल पटेल को कार की चॉबी देकर भेजा था, तब अनिल पटेल द्वारा स्टेपनी को मोटर सायकल पर ले जाकर आईआईएम परिसर के गेट नम्बर १ के बाहर पंचर जुडवाई और वापस स्टेपनी कार मे रख दी, चूॅकि मृतिका के साथ बाजार जाने के दौरान अनिल पटेल को कार मे घर की चॉबी रखी जाने की जानकारी थी, इसी दौरान अनिल पटेल के दिमाग मे लालच आया, इसलिये कार के अन्दर मृतिका के घर की रखी हुई चॉबी उठा ली और मृतिका के घर जाकर घर का ताला खोलकर अन्दर जाकर पीछे के दरवाजे की चटकनी खोल दी और पर्दा लगा दिया इसके बाद पुनः मृतिका के मकान को लॉक कर चॉबी वापस कार मे रखकर, कार लॉक कर कार की चॉबी मृतिका को कार्यालय में देकर चला गया, आरोपी अनिल को इस बात की भी जानकारी थी कि मृतिका कार्यालय से अक्सर लेट आती है इस लिये आरोपी शाम को मृतिका के घर के आस-पास ही घूमता रहा और जब शाम ७.३० बजे अंतिम बस व सभी कर्मचारी चले गये तब आरोपी अनिल पटेल मृतिका के घर में पीछे के दरवाजे से घुसकर चटकनी अन्दर से बन्द कर छत पर सीढियो के पास छुपकर बैठ गया, आरोपी मृतिका के वापस आकर सोने का इंतजार करता रहा तब रात करीब १२ बजे जब मृतिका सो गई तब आरोपी अनिल पटेल द्वारा मृतिका को धमकाया, एवं एटीएम व उसके कोड नम्बर के सम्बध मे पूछा मृतिका द्वारा विरोध करने व चिल्लाने पर चाकू से मारपीट कर हत्या कर दी, व मृतिका के दो मोबाइल फोन सोनी एरिक्शन व नौकिया कम्पनी के जेवरात, नगदी, व एटीएम कार्ड लूट लिया, आरोपी अनिल पटेल सुबह ५.३० बजे तक मृतिका के घर मे रहा, व उसके बाद पिछले दरवाजे से निकल कर चला गया, इसके बाद दोस्त भावेश सोनी के साथ मिलकर स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के अन्नपूर्णा व सपना संगीता रोड स्थित एटीएम से नगदी रूपये निकालने का असफल प्रयास किया। गिरफ्तार शुदा आरोपीगण १- अनिल पटेल पिता रामचन्द्र पटेल (३०) जाति खाती, निवासी ३४ ए बृजबिहार कालोनी अन्नपूर्णा रोड इन्दौर हाल ड्रायवर आईआईएम इन्दौर, २- भावेश पिता अनौखीलाल सोनी (१९) निवासी २०७ बृजबिहार कालोनी अन्नपूर्णा रोड इन्दौर ,गिरफ्तार शुदा आरोपीगणो का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया जा रहा है और बारीकी से पूछताछ की जावेगी। आरोपी अनिल पटेल ने घटना के समय जो कपडे (पेन्ट,शर्ट,मोजे, आदि) पहिन रखे थे, उन्हे धो दिया था, किन्तु ज्येष्ट वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा द्वारा आरोपी के कपडो मे रक्त का वैन्जिडीन टेस्ट किया गया, जो धनात्मक पाया गया है । उपरोक्त अन्धेकत्ल का पर्दाफॉश कर आरोपियो को गिरफ्तार करने एवं लूटा गया माल-मश्रुका बरामद करने में थाना प्रभारी महू, दौलतसिह गुर्जर, थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद, निरीक्षक क्राईम ब्रान्च एस.एस. यादव, उपनिरीक्षक मनीषराजसिह भदौरिया,दलसिह परमार, अनिल यादव, सी.बी.चड़ार एवं दिपिका शिन्दे, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, मेहताबसिह, मनोहर बडोदिया, आदेश, पन्नालाल, आरक्षक इफ्‌त्खार, योगेश रधुवंशी, ओंमप्रकाश तिवारी, दीपकपंवार, रज्जाक खान, विजयसिह, आर्दश दिक्षित एवं अनिल अहिरवार,मनीष जाट की सराहनीय भूमिका रही है, जिन्हे पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।

०३ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई ४४ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई ४४ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०३ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १४९ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १४९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १४९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए एक बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को पंचम की फैल इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेश पिता मनोहरलाल जायसवाल (४०) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुराई मोहल्ला इन्दौर से अबैध शराब सहित यही मुराई मोहल्ला इन्दौर निवासी नन्दू पिता प्यारेलाल (४२) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम राऊखेड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए रघुवंशी कालोनी मांगलिया निवासी अखलेश पिता मांगीलाल (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम असरावदखुर्द से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले गोकुल पिता लक्ष्मण (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०४ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा व्यवसायिक वाहनों के चालकों की सुविधा के लिए ब्लु कार्ड व सी एन जी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड का प्रावधान रखा गया है जिसके अंतगर्त सभी यात्री वाहन, माल वाहक वाहन, स्कूल वाहन व समस्त प्रकार के वाहन जिनका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है , उनके चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र बनाये जा रहे है। अतः वाहन संचालको से अनुरोध से है कि वे अपने चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र दिनांक ३०.१२.२००९ तक बनबा लेवे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। परिचय पत्र बनवाने के लिये ड्रायविंग लायसेंस, बीमा, फिटनेस, परमिट की कॉपी एवं फाटो संलग्न करे। चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र बनवाने के लिये प्रातः १० बजे से शाम ५ बजे तक का समय यातायात थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर रखा गया है व दिनांक २२.१२.२००९ से महू नाका (यातायात) थाने पर यह सुविधा जारी रहेगी।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त चार गिरफ्तार

पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त वालमीक नगर इन्दौर निवासी स्वामीनाथ पिता गुमानसिह (५०) तथा भोलेनाथ कालोनी इन्दौर निवासी राजेश पिता इन्दूसिह (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ८१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमवाला रोड चन्दन नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले मोहम्मद फैय्‌याज पिता मोहम्मद रफीक (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार २३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ ब्रजबिहार कालोनी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यहीके रहने वाले गोलू पिता फूलसिह मेहरा (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ४ क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 21, 2009

धार्मिक स्थलो पर डिस्टरवेन्स करने, वाहनो को जलाने व धार्मिक भडकाऊ परर्चे बाटने दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा ने पुलिस थाना महू क्षैत्रान्तर्गत जनवरी २००९ से लगातार धार्मिक स्थलो पर डिस्टरवेन्स करने , वाहनो को जलाने तथा धार्मिक भडकाऊ परर्चे बाटने की हो रही घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष टीम गठित की गई थी जिसके द्वारा आज दिनांक २१ दिसम्बर २००९ को दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी, ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महू मनीष खत्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महू दोलतसिह गुर्जर व उनके अधिनस्थ आरक्षक मुन्नालाल व कुॅवरजी ने जनवरी २००९ से लगातार हो रही घटनाऐं जिसमें १४-१५ वाहनो में आग लगाने की घटनाऐं दो धार्मिक स्थलो को डिर्स्टवेन्स करने की घटनाऐं तथा दो घटनाऐं धार्मिक भडकाऊ परर्चे बाटने की घटनाऐं करने वाले आशुतोष पिता सोहनलाल चौरसिया (२३) निवासी मैन स्ट्रीट महू तथा जाहिद खान पिता सुभान खान (१९) निवासी शंकर बिजली वाले का बगीचा सिमरोैल रोड महू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महू द्वारा दोनो आरोपियो को दिनांक २२ दिसम्बर २००९ को न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर इनके द्वारा घटित किये गये करीबन २० मामलो मे विस्तृत पूछताछ की जावेगी।

२३ वर्ष पुराना स्थाई नकबजन वारंटी गिरफ्‌तार

थाना छत्रीपुरा के अपराध क्रं. २७०/८६ धारा ४५७,३८० भादवि का स्थाई फरार वारंटी हमीद हुसैन पिता सफाअत हुसैन नि. ६८,६९ छत्रीबाग इंदौर को गिरफ्‌तार करने में छत्रीपुरा पुलिस को सफलता मिली । आरोपी मरघटिया मंदिर के पीछे म.न. ७ मे भोपाल रहने चला गया था , आरोपी के विरूद्व पूर्व में टी.वी. चोरी करने का आरोप था जो घडी सुधारने का काम करता था, वर्तमान मे अपने लडको के साथ भोपाल मे रहने चला गया था । आरोपी पारिवारिक विवाद में इन्दौर आया था जो मुखबीर की सूचना पर पकडा गया । पुलिस क्षत्रीपुरा द्वारा फरार स्थाई वारंटी हमीद हुसैन पिता सफाअत हुसैन नि. ६८,६९ छत्रीबाग इंदौर को गिरफ्‌तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

ऑइल डिपो के सिक्यूरिटी गार्ड द्वारा डिपो से पेट्रोल चुराने का प्रयास गार्ड गिरफ्तार

पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ के २१ बजे अभिलाश पिता मधुकरराव (४५) निवासी एचपीसीएल डिपो मांगलिया इन्दौर की रिपोर्ट पर एचपीसीएल ऑइल डिपो के सिक्यूरिटी गार्ड संगमनगर इन्दौर निवासी ज्ञानेन्द्रप्रतापसिह पिता छोटेलाल के विरूद्ध धारा ३८१,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं, पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक २० दिसम्बर २००९ के २०.३० बजे ऑइल डिपो के सिक्यूरिटी गार्ड ज्ञानेन्द्रप्रतापसिह द्वारा एचपीसीएल ऑइल डिपो से पेट्रोल चुराने का प्रयास, जिसे मौके पर ही पकड लिया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा आरोपी ज्ञानेन्द्रप्रतापसिह को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१६ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १६ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १६ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०४ आदतन अपराधी एवं २६ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १२९ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १२९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १२९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा व्यवसायिक वाहनों के चालकों की सुविधा के लिए ब्लु कार्ड व सी एन जी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड का प्रावधान रखा गया है जिसके अंतगर्त सभी यात्री वाहन, माल वाहक वाहन, स्कूल वाहन व समस्त प्रकार के वाहन जिनका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है , उनके चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र बनाये जा रहे है। अतः वाहन संचालको से अनुरोध से है कि वे अपने चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र ३०.१२.२००९ तक बनबा लेवे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। परिचय पत्र बनवाने के लिये ड्रायविंग लायसेंस, बीमा, फिटनेस, परमिट की कॉपी एवं फाटो संलग्न करे। चालक एवं परिचालको के पहचान पत्र बनवाने के लिये प्रातः १० बजे से शाम ५ बजे तक का समय यातायात थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर रखा गया है व २२.१२.२००९ से महू नाका (यातायात) थाने पर यह सुविधा जारी रहेगी।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक २० दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए दो बदमाशो को हथियारो सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ को किबे कम्पाउण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले कलाली मोहल्ला छावनी इन्दौर निवासी रवि पिता मोतीलाल वर्मा (१८) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ को खण्डेलवाल पेट्रोल पम्प के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम शायदा लाखन पिता पूनाजी (२३) को पकडा तथा पुलिस इनके कब्जे से एक छूरा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए ११ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले नरेन्द्र , अक्कू,राजेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भावनानगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले महेश व प्रकाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर समाजवादनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद शानू, मोहम्मद तारीख, मो० भूरूखान, मो० कयूम, तथा मोह० असरफ को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जामली तालाब के पास से अवैध शराब सहित यही ग्राम जामली की रहने वाली शान्तीबाई पति भैरूलाल (६०), रामकन्याबाई पति तेजराम (४५) को पकडा तथा पुलिस इनके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जलोदिया खान से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले अन्तरसिह पिता बोन्दरसिह (४०) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से ४ बाटल देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 20, 2009

कटी गर्दन एवं धड़ का रहस्य सुलझा, आरोपी गिरफ्ताररूपयों के लेनदेन के कारण हुयी हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल के नेतृत्व मे नगर पुलिस पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह कें मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिह यादव व उनकी टीम के उप निरी. युवराजसिह चौहान सहा.उप निरी. आर एस पाटीदार व बी आर सिसोदिया, प्रधान आर. संतोष याज्ञिक तथा आरक्षक शैलेन्द्रसिह , देवेन्द्रसिह तथा प्रवीणकुमार द्वारा कटी गर्दन एवं धड़ का रहस्य सुलझाते हुए घटना मे संलिप्त रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना एमआयजी कालोनी क्षैत्र मे दिनांक १५/१२/२००९ को प्रातः एक अज्ञात युवक का कटा सिर लक्ष्मी मेमोरियल हास्पीटल के पास नाले मे मिला था तथा बाद दिनांक १६/१२/२००९ को छोटी खजरानी मे सिर कटा धड पानी की होद में पाया गया जिनका पूृथक-पृथक पोस्टमार्टम करवाने से पता चला कि कटा हुआ सिर व धड एक ही शरीर के अंग है, मृतक के शव की शिनाख्त मुजीबुल उर्फ राजू पिता मोहम्मद फिरोज मुसलमान उम्र २५ साल निवासी ग्राम धीरनपट्टी थाना मुसरी ब्लाक जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल मुकाम छोटी खजरानी के रूप मे हुई, इस संबंध में जॉच करते मामला हत्या का पाया जाने से थाना एमआयजी पर अपराध क्रंमाक १५६८/०९ धारा ३०२, २०१ भादवि का दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रारम्भिक रूप से कटी गर्दन मिलने पर पुलिस तथा जनता द्वारा नाले के पास सघन सर्चिंग की, उस समय धड नही मिला था किन्तु दूसरे दिन छोटी खजरानी स्थित पानी की होदी मे धड मिलने से यह स्पष्ट हो गया कि मृतक की हत्या का घटनास्थल आसपास ही होना चाहिये, इस आधार पर विवेचना एवं पतारसी की गई तथा मृतक की शिनाख्त के पश्चात्‌ मृतक के दोस्त, रिश्तेदार व इसके साथ काम करने वालो से पूछताछ की गई, व इसी बिन्दू पर विवेचना करने पर मृतक की हत्या का रहस्य कंहा-कहां आता जाता था, इसी बिन्दु पर विवेचना करने पर मृतक की हत्या का रहस्य सुलझा जिसके फलस्वरूप हत्या का मुख्य आरोपी १- मोहम्मद अरमान उर्फ मोहम्मद वाहिद पिता मोहम्मद शमीम मुस. (२१) निवासी धीरजपट्टी थाना मुसरी ब्लाक जिला मुजफ्फरपुर बिहार, २- मोहम्मद अनवर पिता मोहम्मद अजीज मुस० (३५) निवासी शेखपुरा कनोती थाना महनार जिला बैशाली बिहार तथा उनके साथी सुदामा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुंक्त आलाजरब लोहे का धारदार मांस काटने वाला गंडासा खून अलूदा कपडे, चटाई, गोदडी, की खोल आदि जप्त किया गया है। प्रकरण मे रूपयो की उधारी एवं टी.वी. अपने नाम करने व रूपयो के लेनदेन को लेकर रंजिशन हत्या की गई हैं, आरोपी अनवर जो कि मृतक का जीजा है, तथा पूर्व मे भी रूपयो को लेकर इनमे झगडे हुए थे। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

चोरी करने की नीयत से घर मे घुसा बदमाश गिरफ्तार

पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २००९ के २१ बजे फरीद खान पिता अब्दुल मजीद खान (५५) निवासी बडवाली चौकी इन्दौर की रिपोर्ट पर मोहम्मद सिद्धकी पिता मोहम्मद सफी निवासी गरीब नवाज कालोनी इन्दौर के विरूद्ध धारा ४५७ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं, पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १९ दिसम्बर २००९ के २०.३० बजे फरियादी के मकान स्थित ५३ बडवाली चौकी इन्दौर मे आरोपी मोहम्मद सिद्धकी चोरी करने की नीयत से अन्दर घुसा था, जिसे मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सदरबाजार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।