Thursday, December 17, 2009

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों वकर्मचारियो को ईनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा दिनांक ०६/०८/२००९ को पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली के अपराध क्रमांक १९५/०९ धारा ३९४, ३९७, ३०२,भादवि के अज्ञात आरोपियों को पकड़कर पूछताछ मे घटना में लूटे गये ३१ हजार रूपये एवं चाकू बरामद किया था, उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अपराध शाखा की उप निरी, सोमा मलिक, को ५००० रूपये तथा आरक्षक राजभान, को २००० रूपये तथा आरक्षक सुरेश मिश्रा व आरक्षक इफ्‌त्खारखान को १५००-१५०० रूपये का नगद ईनाम दिया है। इसी तरह पुलिस थाना मल्हारगंज के अपराध क्रमांक ५५०/०९ तथा थाना छोटी ग्वालटोली के अपराध क्रंमाक १९२/०८, २१८/०९, थाना छत्रीपुरा के अपराध क्रंमाक ४३५/०९, ६२७/०९, तथा थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रंमाक ६७५/०९, के आरोपियो को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपियो ने उपरोक्त अपराधो में चैन स्नैचिंग करना स्वीकार किया, इनके कब्जे से ६ सोने की चैने, बरामद की गई, व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद की गई, उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अपराध शाखा की उप निरी सोमा मलिक, को २०० रूपये तथा आरक्षक राजभान को १०० रूपये, व आरक्षक सुरेश मिश्रा, इफ्‌त्खारखान, बलरामसिह, ओंकार पाण्डे, को ५०-५० रूपये का नगद तथा मुखबिर को भी २५० रूपये का नगद ईनाम दिया है। इसी प्रकार दिनांक ०८/०५/२००९ को अपराध शाखा की टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चैन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाशो को गिरफ्तार कर १३ थाना क्षैत्रो में की गई २३ जगह की चैन स्नेचिंग की वारदातो का खुलासा कर इनके कब्जे से २३ सोने की चैने बरामद की गई, उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अपराध शाखा की उप निरी. सोमा मलिक, को १००० रूपये तथा आरक्षक राजभान को ७५० रूपये, व आरक्षक सुरेश मिश्रा को ५०० रूपये का नगद ईनाम तथा मुखबिर को भी १००० रूपये का नगद ईनाम दिया है।

एचपीसीएल डिपो के पीछे रेल्वे सेटिंग से पेट्रोल व कैरोसिन चुराते हुए कार सहित पॉच गिरफ्तार

पुलिस थाना क्षिप्रा क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को स्थित मांगलिया एचपीसीएल डिपो के पीछे रेल्वे सेटिंग से पेट्रोल व कैरोसिन चुराते हुए कार सहित पॉच बदमाशो को गिरफ्तार किया है तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९० लीटर पेट्रोल व १५० लीटर कैरोसिन बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मन्जुलता खत्री के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी क्षिप्रा उप निरी. आर.के. शिवहरे व उनके अधीनस्थ सहा.उप निरी. एस.आर. सुनेर प्रधान आर. अनिल द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षिप्रा क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को स्थित मांगलिया एचपीसीएल डिपो के पीछे रेल्वे सेटिंग से पेट्रोल व कैरोसिन चुराते हुए राजेश पिता शिवनारायण बैरागी (२२) निवासी लवकुश कालोनी मांगलिया, बिक्रमदास पिता भगवानदास बैरागी (२१) निवासी लवकुश कालोनी मांगलिया, महेश पिता रमेशचन्द्र (३०) निवासी रघुवंशी कालोनी एबीरोड मांगलिया, प्रदीप पिता वीरेन्द्र (२५) निवासी लवकुश कालोनी मांगलिया तथा भेरूलाल पिता जग्गनाथ शैखावत (३१) हाट मदान मांगलिया को मारूती कार एमपी ०९/एटी/ ७८०७ सहित गिरफ्तार किया है तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन केन जिसमे ९० लीटर पेट्रोल व पॉच केनो मे १५० लीटर कैरोसिन कीमती ०६ हजार ५०० रूपये का बरामद किया है। पुलिस क्षिप्रा द्वारा पॉचो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर आज दिनांक १७/१२/२००९ को न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

०३ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०१ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०१ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए चार बदमाशो को हथियारो सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को अंकित होटल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले भोलेनाथ कालोनी इन्दौर निवासी मगनसिह पिता बाबूसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को व्हीआयपी रोड पोलोग्राउण्ड चौराहा के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ३९ जोशी मोहल्ला इन्दौर निवासी जग्गा पिता रामप्रसाद (३०) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को लोहार पट्टी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही लोकनायक नगर इन्दौर निवासी सुन्दरलाल पिता सूरजमल कुमावत (३५) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को बस स्टेण्ड देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही देपालपुर निवासी राजेश उर्फ टंटा पिता भैरूलाल सोनी (३१) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५/२७ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त २१ गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत जुऑ/सट्टा की गतिविधियो मे लिप्त हुए २१ लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार गुरूनानक कालोनी बगीचा के पास वैष्णमाता मन्दिर के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अमिताभ,धरमू, लखन, रवि,राकेश, हर्षसिह, जसपाल, नितिन, विक्की, कुनाल, तथा योगेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७ हजार ९०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को रविदासनगर मैदान के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता रतनलाल, अनिल पिता चम्पालाल, विजय पिता गणेश, शरद पिता कैलाश तथा संजय पिता मोहनलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को शासकीय स्कूल के पास गुमटी के पीछे सावेर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले प्रकाश, सुभाष, तथा राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस सिमरौल द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चॉदनी गेट चौराहा सिमरौल से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले ताराचन्द पिता बाबूलाल सेनी (४०), तथा नारायण पिता भागीरथ सुतार (४१) को पकडा तथा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए चार लोगो को देशी व अग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले मिथुन पिता मदनलाल (२०), अमित पिता शेरसिह (२२), तथा श्रीराम नगर इन्दौर निवासी अरविन्द पिता प्रकाश (१९) को पकडा तथा पुलिस इनके कब्जे से एक हजार ८०० रूपये कीमत की ६० क्वाटर अग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १६ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दतोदा से अवैध शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बद्रीलाल पिता डूंगाजी बलाई (५०) को पकडा तथा पुलिस इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 16, 2009

झगड़ा कर मारपीट करने के मामले मे दोनो तरफ के ०६ लोगों को हिरासत मे लिया

पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २००९ को ग्राम गोकुड़पुर निवासी राजूबाई पति गंगाराम बलाई (४५) की रिपोर्ट पर इसी ग्राम के रहने वाले दिनेश पिता अम्बाराम , कलाबाई पति अम्बाराम तथा विष्णुबाई पति दिनेश के विरूद्ध धारा २९४,३२३,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है तथा विष्णुबाई पति दिनेश की रिपोर्ट पर राजूबाई पति गंगाराम बलाई (४५), जितेन्द्र पिता गंगाराम, तथा राहुल पिता गंगाराम, के विरूद्ध भी धारा २९४,३२३,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १५ दिसम्बर २००९ के १८ बजे ग्राम गोकुडपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दोनो पक्षो ने एक दूसरे के साथ मारपीट की, गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस देपालपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए दोनो पक्षो की महिलाओं सहित ०६ लोगो को हिरासत मे लेकर कार्यवाही की जा रही है।

१७ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १७ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १७ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०३ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २००९ को ग्राम पिवडाय निवासी रवि पिता पे्रमनारायण चौधरी (२१) की रिपोर्ट पर इसी गांव के रहने वाले कमल पिता गेन्दालाल चौधरी, आसिफ पिता कमल चौधरी, तथा पिन्टू पिता कमल चौधरी के विरूद्ध धारा ३४१.२९४.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १५ दिसम्बर २००९ के १५ बजे ग्राम पिवडाय में तीनो आरोंपियो ने मिलकर रवि चौधरी को रोककर मारपीट की गालिया दी व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस खुडैल द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

पुलिस महू द्वारा दिनांक १५ दिसम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए दो बदमाशो को एक-एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २००९ को मोहन टाकीज के पास महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले किशनगंज निवासी विनोद पिता गोपाल (२५) तथा हम्माल मोहल्ला महू निवासी मोहम्मद इलियास पिता मोहम्मद सादिक (२३) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक-एक तलवार बरामद की। पुलिस महू द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त दो गिरफ्तार

पुलिस सिमरौल द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेन्ड सिमरौल से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले दिनेश पिता रमेश गवली (२५) तथा राजेश पिता राधेश्याम (२६) को पकडा तथा इनके कब्जे से ७१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस सिमरौल द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ४ क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 15, 2009

गांजा ले जाते हुए युवक गिरफ्तार,

पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १३ दिसम्बर २००९ को तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द निवासी रतनसिह पिता नानसिह बारेला (२०) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १३ दिसम्बर २००९ के १३.३० बजे ग्राम तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द में तालाब की पाल के पास से गांजा ले जाते हुए यही ग्राम तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द निवासी रतनसिह पिता नानसिह बारेला (२०) को पकडा तथा तलाशी लेने पर इसके कब्जे से ८ हजार रूपये कीमत का चार किलो १०० ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस खुडैल द्वारा आरोपी रतनसिह के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर इसको गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

२६ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २६ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

०३ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

दहेज के लियें प्रताडित करने पर ०६ के विरूद्ध प्रकरण

पुलिस महू द्वारा दिनांक १४ दिसम्बर २००९ के १६.४५ बजे श्रीमती माला पति ब्रजकिशोर वर्मा (२२) निवासी बंगला नम्बर १२७ सिमरोल रोड महू की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले सूरजपाल वर्मा , नन्दकिशोर वर्मा, नेहा पुत्री नन्दकिशोर वर्मा, राधा पति नन्दकिशोर वर्मा, राखी पुत्री सूरजपाल वर्मा तथा रेखा के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपीगण दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट करते रहते है। पुलिस महू द्वारा सभी आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

प्रताडना से दुःखी होकर फॉसी लगाकर आत्महत्या,एक के विरूद्ध प्रकरण

पुलिस थाना ऐरोड्रम क्षैत्रान्तर्गत दिनांक २५ सितम्बर २००९ को १६ बजे स्कीम नं० ५१ इन्दौर निवासी पलक पुत्री विनोद ने अपने घर में फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा मर्ग कायम कर जॉच की गई तो यह ज्ञात हुआ कि संगमनगर इन्दौर निवासी सागर पिता लक्ष्मीनारायण पलक को ब्लेकमैलिंग करता रहता था, जिससे दुःखी होकर उसने फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा की गई जॉच मे आरोपी सागर को दोषी पाये जाने पर इसके विरूद्ध धारा ३०६.भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार,

पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २००९ को बक्षीबाग इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए यही ६२ बक्षीबाग इन्दौर के रहने वाले कालू पिता भैरूलाल (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २००९ को मच्छीबाजार चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए यही के रहने वाले किशोर पिता राजू कोशल (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 14, 2009

दिनांक १५-१२-२००९ को मतगणना हेतु नेहरू स्टेडियम में यातायात के लिये विषेष प्रबन्ध एवं पार्किग व्यवस्था

पार्किग व्यवस्था :-१- वरिष्ठ पुलिस एवं प्रषासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किग रेसीडेन्सी की बाउण्ड्रीवॉल के किनारे रखी गयी है । २- प्रेस वाहनों की पार्किग स्टेट बैंक ग्राउण्ड में रखी गयी है। एैसे सभी वाहन गेट नम्बर १ से प्रवेष कर पार्किग स्थल पर पहुॅचेगे। ३- निर्वाचन एजेन्ट,वार्ड प्रत्याषियों एवं उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किग जीमखाना ग्राउण्ड पर रखी गयी है । जो व्हाईट चर्च से मेडिकल होस्टल टी होकर जीमखाना मैदान अपने वाहन पार्क कर नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर ३ ए.बी.रोड़ एवं गेट नम्बर-५ जीमखना से मतगणना स्थल में प्रवेष कर सकेगें । ४- मतगणना में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ं के वाहनों की पार्किग जी.पी.ओ. रावण दहन ग्राउण्ड मे ंरखी गयी है । एैसे सभी वाहनों कोजी.पी.ओ.चौराहा आकर अपने वाहन इस स्थान पर पार्क करने के बाद पैदल ही मुख्य गेट(मुष्ताक अली गेट) से होकर मतगणना स्थल पर जाने दिया जावेगा ।
मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-१- मतगणना के समय कोई भी व्यक्ति एवं वाहन जीपीओ या स्टेट बैंक टी से स्टेडियम के सामने कलेक्टर बंगला होकर रेडियों कॉलोनी की ओर नही जा सकेगा । २- इसी प्रकार रेंडियों कॉलोनी से जीपीओ एवं स्टेट बैंक टी की ओर वाहन स्टेडियम के सामने होकर नही जाने दिया जावेगा, एैसे वाहन व्हाईट चर्च से मेडिकल होस्टल टी होकर आवागमन कर सकेगें । ३- मतगणना स्थल पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता के लगातार आवागमन के कारण व्हाईट चर्च से लेकर जीपीओ एवं इन्दिरागॉधी प्रतिमा के बीच ए.बी.रोड़ का सामान्य यातायात भी आवष्यकता पड़ने पर कुछ समय तक अस्थाई परिवर्तित किये जाने की व्यवस्था की गयी है । परिवर्तित यातायात व्हाईट चर्च से आजाद नगर होते हुए नौलखा चौराहे से आवागमन करेगा ।उपरोक्त प्रतिबंध अस्थाई रूप से वाहनों पर प्रतिबंध मतगणना चलने तक जारी रखा जावेगा, मतगणना समाप्ति के बाद से यथावत पूर्वानुसार वाहनों का आवागमन जारी कर दिया जावेगा ।