Monday, December 7, 2009

हत्या के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन थाना प्रभारी रामलखनसिह भदौरिया व उनके अधिनस्थ स्टाफ द्वारा हत्या के मामले मे फरार दो आरोपियो को आज दिनांक ०७ दिसम्बर २००९ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बाणगंगा क्षैत्रान्तर्गत दिनांक २९ नवम्बर २००९ को एफ सेक्टर सांवेर रोड इन्दौर में मयंक श्रीवास्तव पिता सफी श्रीवास्तव निवासी भवानीपुर कालोनी इन्दौर की लोकेश खण्डारे , शरद मिश्रा, पप्पू उर्फ लक्ष्मण कुशवाह, टिन्कू उर्फ विनय पिता रामकिशन बौरासी निवासी दुर्गा कालोनी इन्दौर अमित शर्मा उर्फ अमित चाट पिता रामलखन शर्मा निवासी छोटा बांगडदा इन्दौर तथा अनिल द्वारा हत्या कर दी थी। पुलिस बाणगंगा द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी लोकेश खण्डारे , शरद मिश्रा, पप्पू उर्फ लक्ष्मण कुशवाह, को गिरफ्तार कर लिया था, तथा घटना के समय से फरार चल रहे टिन्कू उर्फ विनय पिता रामकिशन बौरासी निवासी दुर्गा कालोनी इन्दौर अमित शर्मा उर्फ अमित चाट पिता रामलखन शर्मा निवासी छोटा बांगडदा इन्दौर को आज दिनांक ७ दिसम्बर २००९ को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनका एक साथी अनिल अभी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ था कि आरोपी पप्पू को मृतक मयंक से दो हजार रूपये लेना थे, मृतक द्वारा आनाकानी करने पर आरोपी पप्पू ने अपने साथियो के साथ मिलकर मयंक की हत्या कर दी थी। पुलिस बाणगंगा द्वारा टिन्कू उर्फ विनय पिता रामकिशन बौरासी निवासी दुर्गा कालोनी इन्दौर अमित शर्मा उर्फ अमित चाट पिता रामलखन शर्मा निवासी छोटा बांगडदा इन्दौर को आज दिनांक ७ दिसम्बर २००९ को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनका एक साथी अनिल अभी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

डकैती के योजना बनाने के मामले मे फरार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा प्रभारी रामलखनसिह भदौरिया व उनके स्टॉफ द्वारा थाना क्षैत्रान्तर्गत दिनांक २१ मार्च २००८ को डकैती की योजना बनाते हुए आरोपी मनीष, योगेश, राजेश, को गिरफ्तार किया था, आरोपी संजय पिता अजबसिह व आरोपी लोकू उर्फ लोकेश उर्फ लवकुश पिता हीरालाल पटेल (२४) निवासी ग्राम सागवी कसरावद जिला खरगोन के घटना स्थल से फरार हो गये थे, संजय पिता अजबसिह की गिरफ्तारी हेतु १० हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे दो माह पूर्व बाणगंगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया था परन्तु आरोपी लोकू उर्फ लोकेश उर्फ लवकुश पिता हीरालाल पटेल (२४) निवासी ग्राम सागवी कसरावद जिला खरगोन फरार था जिसे आज दिनांक ७ दिसम्बर २००९ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी लोकू उर्फ लोकेश उर्फ लवकुश को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

०७ स्थाई, ३२ गिरफ्तारी, ०१ फरारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०७ स्थाई, ३२ गिरफ्तारी, ०१ फरारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०७ स्थाई, ३२ गिरफ्तारी, ०१ फरारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १५० वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १५० वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई व बिना नम्बर व बिना कागजात के मिले चार वाहनो को थाने पर खडा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १५० वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई व बिना नम्बर व बिना कागजात के मिले चार वाहनो को थाने पर खडा किया गया।

१३ आदतन अपराधीे एवं ३२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए १३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ३२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले दो बदमाश को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को अमरटेकरी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले भीमाजी पिता अशोक डॉन मराठा (२८) को पकडा तथा पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को रामगंज जिन्सी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही रामगंज जिन्सी के रहने वाले मुन्ना पिता गणेश प्रसाद (१९) को पकडा तथा पुलिस मल्हारगंज द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १७ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए १७ जुऑरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को गौरीनगर जाम के बगीचे के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले प्रभाकर, सिद्धनाथ, संजय, तथा वासुदेव को पकडा तथा इनके कब्जे सें दो हजार १० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को ग्राम रंगवासा पानी की टंकी के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले देवकरण, पे्रमकुमार, राकेश, जितेन्द्र, जाकिर हुसैन, तथा रामकुमार को पकडा तथा इनके कब्जे सें एक हजार ३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को बापूगांधी नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राकेश, संतोष, राजू, अखिलेश तथा संतोषकुमार को पकडा तथा इनके कब्जे सें ७९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को लूनियापुरा महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का दाव लगाकर जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले आकाश पिता प्रहलाद, तथा विनय पिता संतोष को पकडा तथा इनके कब्जे सें ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित महिला गिरफ्तार

पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २००९ को लोधी मोहल्ला कोदरिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली मन्जीबाई पति राममूर्ति लोधी (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बडगोंदा द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 6, 2009

बलात्कार व मर्डर का पेशी से भागा सिरियल किलर फिर क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

विगत महिनों में पुलिस कस्टडी से अपराधियों के फरार होने की घटनाओं को मद्दे नजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देऊस्कर को निर्देशित कर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी व उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह को कस्टडी से फरार व पुराने फरारी बदमाशों को गिरफ्तार कराने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी ने क्राइम ब्रांच की सभी टीमों को निर्देशित किया गया कि पुराने फरारी बदमाशों की जानकारी एकत्रित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जावें। इस पर उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान की टीम ने हाल ही में पेशी पर लाते समय कोर्ट रुम से फरार हुए तीन महिलाओं के साथ बलात्कार के उपरांत हत्या का अपराधी राजू भिलाला पिता भुवानसिंह उम्र २४ साल निवासी कादवी गांव जुलवानिया थाना राजपुरा जिला बड़वानी हाल मुकाम गंगा बगीची नंदननगर,इंदौर की गिरफ्तारी हेतु कार्य प्रारंभ किया गया, टीम के आरक्षक मनोज राठौड़ ने सूचना संकलित कर जानकारी दी कि राजू भिलाला कोर्ट से फरार होकर सीधा जुलवानिया गया था और ट्रक से बाम्बे भाग गया है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम के कर्मचारियों के साथ राजू भिलाला को गिरफ्तार करने की योजना बनायी मुखबिर से लगातार सम्पर्क में रहकर आर. मनोज राठौड़, रामप्रकाश वाजपेयी, रामपाल पाल, सुरेश यादव व रविन्द्रसिंह कुशवाह द्वारा निरंतर उद्योग नगर पालदा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जाल बिछाये रखा। दिनांक ०५/१२/०९ को माननीय मुख्यमंत्री के इंतजाम के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजू भिलाला ट्रक से उद्योग नगर आने वाला है जिस पर अलग अलग टीम बनाकर आने के संभावित स्थान के आसपास छिप कर रात भर बैठे रहे दोपहर को पता चला कि चाय की दुकान पर आकर राजू बैठा है, हुलिया के आधार पर उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो ट्रकों आड़ लेकर उद्योग नगर में भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा तो उसने पहले अपना नाम कालू बताया परन्तु बारिकी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू भिलाला होना स्वीकार किया। गहन पूछताछ पर उसने बताया कि जेल के अंदर पूर्व से रह रहे कैदियों ने उसे बताया कि तुझे तो फांसी हो जायेगी जिससे वह काफी डर गया था जिसके कारण उसने जेल से भागने की योजना बनाई तथा दिनांक २४/११/२००९ को पेशी के दौरान मौका देखकर अचानक दौड़ लगा दी और भीड़ का लाभ लेकर फरार हो गया, उक्त बदमाश के खिलाफ थाना एमजी रोड़ पर अपराध क्र. ५३५/०९ धारा २२४ भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश के प्रयास किये जा रहे थे। विदित हो कि उक्त आरोपी द्वारा थाना भंवरकुआं क्षेत्र में अकेली महिलाओं के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या कर देता था, ऐसे तीन अंधेकत्ल के अपराध आरोपी द्वारा घटित किये गए थे अंतिम अपराध (मसंद फार्म हाउस ) के बाद क्षेत्र में काफी भय व्याप्त हो गया था। इस सीरियल किलर को पूर्व में भी क्राइम ब्रांच द्वारा ही गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा दिनांक १५/०१/०९ को डॉ. हैदरी के फार्म हाउस खण्डवा रोड़ पर मृतिका मंसूरी बाई पति संतोष की तार से गला रेत कर हत्या कर दी थी, दिनांक ०५/०३/०९ को होल्कर साइंस कॉलेज स्टाफ क्वार्टर में मृतिका सुनिता पति जगदीश भील की डोरी का फंदा लगाकर हत्या कर दी थी तथा दिनांक १०/०७/०९ को राजेश मसंद का फार्म हाउस खण्डवा रोड़ के बाथरूम में मृतिका दुर्गाबाई पति हरिसिंह बंजारा की गले में गमछा बांधकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने फरारी के दौरान ट्रक पर क्लीनरी की, जुलवानिया में रहा तथा फरारी में पत्नी से मिलने भीकनगांव नहीं गया। भीकनगांव में गुरूवार की हाट में मुलाकात की व उसकी पत्नी ने कहा कि तुमने अच्छा काम नहीं किया है इसलिये मैं तुमसे सम्पर्क नहीं रखूंगी। सीरियल किलर बदमाश गिरफ्तार नहीं होता तो और भी घटना घटित करने की मंशा रखता था।

हत्या के मामले मे गिरफ्तार तीनो आरोपियों ने हत्या केकारण का खुलासा किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा गिरीश सूबेदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयन्त राठोर द्वारा पुलिस थाना राजेन्द्रनगर के अपराध क्रमाक ७११/०९ धारा ३०२.३४ भा.द.वि. मे गिरफ्तार, पुलिस रिमान्ड पर आरोपी प्रमोद पिता गुरूचरण (१९) निवासी दुर्गा कालोनी राऊ इन्दौर, धर्मेन्द्र उर्फ कालू पिता बाबूलाल (१९) निवासी नयापुरा राऊ इन्दौर, तथा रवि पिता रमेश पाटीदार पांचाल (२२) निवासी सत्यसांई कालोनी राऊ इन्दौर से मृतक पवन पिता शान्तीलाल पांचाल (२२) निवासी स्टेशन रोड राऊ इन्दौर की हत्या करने के कारण के सम्बन्ध गहन पूछताछ की गई तो आरोपीगणों ने हत्या का वास्तविक कारण बताया कि आरोपी प्रमोद का भाई आर्मी मे होकर चार माह से जम्मू मे है मृतक पवन आरोपी प्रमोद की भाभी पर बुरी नीयत रखता था और आये दिन परेशान करता था जिसके बारे मे आरोपी प्रमोद ने पवन को कई बार समझााया था परन्तु पवन के नही मानने पर उसको रास्ते से हटाने के लिए प्रमोद ने अपने दोस्त रवि व धर्मेन्द्र के साथ योजना बनाई , घटना दिनांक को आरोपी प्रमोद अपने साथ पवन को रेल्वे क्रासिंग के पास अण्डे के ठेले पर अण्डे खिलाने का बोलकर ले गया जहां प्रमोद ने मोबाइल कर अपने दोस्त रवि व धर्मेन्द्र को बुलाया धर्मेन्द से एक दुकान से रस्सी व मिर्ची खरीदवाई फिर वहा से चारो इकठे होकर प्रमोद की मोटर सायकल पर बैठकर राऊ वॉइन शॉप पर गये जहां शराब की बाटल , गिलास पानी के पाउच व नमकीन लेकर हाउसिग बोर्ड कालोनी राऊ बायपास नवनिर्माणाधीन पर गये जहां चारो ने एक साथ बैठकर शराब पी, पवन को अधिक शराब पिलाकर सर्वप्रथम प्रमोद ने पवन के पेट मे चाकू से वार किया भागने का प्रयास किया तो धर्मेन्द्र ने रस्सी गले मे डाल दी रवि ने ऑखों मे मिर्ची डाल दी उसके बाद प्रमोद ने गला रेत दिया और पवन की लाश को वहीं गडडे मे फेक दिया । पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपियो के कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त रस्सी , खून से सने कपड़े , चाकू व मोटर सायकल बरामद कर ली है।

सोयाबीन चुराते हुए तीन गिरफ्तार

पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५/१२/२००९ को ग्राम हासलपुर फरियादी के नव निर्माणाधीन मकान से ५५ किलो सोयाबीन चुराते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस मानपुर द्वारा दिनांक ०५/१२/२००९ के २३ बजे मनोजसिह पिता ओंकारसिह राजपूत (४६) निवासी ग्राम हासलपुर की रिपोर्ट पर ग्राम भागपुरा मानपुर निवासी भाईसिह , नरेन्द्रसिह तथा अवधेशसिह के विरूद्ध धारा ४५७.३८० भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ०५/१२/२००९ के २२ बजे आरोपी भाईसिह , नरेन्द्रसिह तथा अवधेशसिह द्वारा फरियादी मनोजसिह के नव निर्माणाधीन मकान मे रखी ५५ किलो सोयाबीन कीमती एक हजार ५०० रूपये की चुराते हुए मोके पर ही पकड़ लिया । पुलिस मानपुर द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए इनसे पूछताछ की जा रही हैं तथा इससे अभी और भी चोरी की वारदातों का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०९ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०९ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०९ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामीलकिये गये।

११ आदतन अपराधीे एवं २५ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक ०५ दिसम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले बदमाश को छुरा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २००९ को सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर के रहने वाले कल्लू उर्फ कालूराम उर्फ अशोक पिता शंकरसिह (२८) को पकडा तथा पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आठ गिरफ्तार

पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २००९ को मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाली सुगनबाई पति नारायण (३६) तथा प्रेमबाई पति महादेव (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से ८२ क्वाटर अंग्रेजी व देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सिमरौेल द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २००९ को ग्राम नयागांव सिमरोैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले अमरसिह पिता मोतीलाल (३०) तथा रेखाबाई पति सुरेश (३५) को पकडा तथा इनके कब्जे से ३५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २००९ को ग्राम चितावद कांकड़ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुरेश पिता दयाराम (२९) को पकडा तथा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २००९ को फूट तालाब से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले गोविन्द पिता सीताराम (२९) को पकडा तथा इसके कब्जे से ०५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २००९ को पूआड़ल+ा जनारदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले राधेश्याम पिता गणपत (४०) को पकडा तथा इसके कब्जे से ०५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 5, 2009

१६ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १६ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १६ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १६८ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १६८ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई व बिना नम्बर व बिना कागजात के मिले सात वाहनो को थाने पर खडा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १६८ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई व बिना नम्बर व बिना कागजात के मिले सात वाहनो को थाने पर खडा किया गया।

४२ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ४२ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ४२ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले चार बदमाशो को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २००९ को तहशील कार्यालय के सामने सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम कटकिया के रहने वाले दिलीप पिता विक्रमसिह (२६) , ग्राम चिमली निवासी इन्दर पिता लक्ष्मणसिह (२५) , ग्राम कछालिया निवासी तेजराम पिता सेवाराम (३५) तथा चन्द्रावतीगंज रेल्वे स्टेशन के सामने से ग्राम पिपलिया निवासी राजेश पिता अन्तरसिह (२०) को पकडा तथा इनके कब्जे से दो छुरे , एक चाकू व एक तलवार बरामद की है। पुलिस सांवेर द्वारा चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ व सट्टा खेलते हुए आठ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेशकोर्स रोड यशवन्त कलब के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दशरथ ,दिलीप, बाबूलाल तथा विक्रम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९० रूपये व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यादव मोहल्ला महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले नवीनकुमार तथा निर्मलकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४७ रूपये व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वीरसावरकर मार्ग इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त कमला नेहरू कालोनी इन्दौर निवासी सम्पत पिता नाथूलाल (५०) को पकडा तथा इसके कब्जे से १३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्वहारा नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले संजय पिता किशनलाल जायसवाल (३३) तथा अशोक पिता रामप्रसाद (२६) को पकडा तथा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।