Monday, July 13, 2015

लम्बे समय से फरार दो गैर जमानती वारंटी, पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे स्थाई एवं फरार वांरटीयों के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा 34 साल पुराने प्रकरण में फरार गैर जमनती वारंटी कन्हैयालाल पिता नाथूलाल सुनार (60) निवासी ग्राम खाकरीपुरा तराना जिला उज्जैन को गिरफ्‌तार किया गया है।
                उक्त वारंटी कन्हैयालाल कोतवाली के अप.क्रं. 483/1981 धारा 420 भादवि के प्रकरण में आरोपी था। आरोपी कन्हैयालाल ने जब अपराध किया था, जब उसकी उम्र 26 वर्ष थी, और अब इसकी उम्र 60 वर्ष है। नकली बालक बीड़ी बनाने के मामले में वर्ष 1981 में इसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था, और जब से ही यह फरार था। जिसे आज पुलिस ने तराना जिला उज्जैन से पकड़ा गया।

                इसी प्रकार 19 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार आरोपी अरविंद पिता रामनिवास अग्रवाल (45) निवासी न्यू अग्रवाल नगर इन्दौर को भी सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है। वारंटी अरविंद कोतवाली के अप. क्रं 244/96 धारा 13जुऑ एक्ट के अन्तर्गत आरोपी था, जो अपना पता बदलकर अन्य जगह चला गया था, जिसको आज पुलिस ने मनोरमागंज इन्दौर से गिरफ्‌तार किया गया।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली श्री तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में प्रआर. 1583 मो. अजीज गौरी, प्रआर. 2274 गुरूप्रसाद, प्रआर. 192 भारत, आर. 2944 शेरसिंह, आर. 865 विक्रम तथा आर.चालक 3521 महेश का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।



अज्ञात महिला की लाश को हाईवे पर फेंकने वाले, दोनों आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015-पुलिस थाना मानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.6.2015 के सुबह 9:00 बजे किसी व्यक्ति ने मानपुर थाने पर फोन से सूचना दी कि इंदौर मुम्बई फोरलेन के पास ग्राम बिचौली के पास खेत पर एक अज्ञात लडकी की लाश पडी हुई है। सूचना पर पुलिस थाना मानपुर द्वारा मर्ग क्रमांक 33/15 धारा 174 जाफौ कायम जांच में लिया गया। घटना स्थल पर तत्कालीन थाना प्रभारी मानपुर श्री फतेह बहादुर सिंह बैस,  पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी, एसडीओपी महूं श्री अरूण मिश्रा एवं एफएसएल अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा मौके पर पहुचें एवं घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। एफएसएल अधिकारी द्वारा घटना स्थल एवं मृतिका के शव के निरीक्षण के आधार पर पुनःस्थापन कर,  बताया था कि अज्ञात मृतिका की मृत्यु हैंगिग द्वारा होने के उपरांत शव को घटना स्थल पर फेंक गया है। मृतिका का पीएम कराया गया, पीएम रिपोर्ट में भी मृतिका की मृत्यु हैंगिग द्वारा बताई गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौरशहर श्री संतोष कुमार सिंह ने अज्ञात मृतिका की पहचान सुनिश्चित कराने एवं वास्तविक घटना स्थल के पतारसी करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा अज्ञात लाश की शिनाखतगी एवं पतारसी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर द्वारा टीम को सूचना मिली कि पवन नगर पीथमपुर में किराये से रहने वाली हिना पटले विगत कुछ समय से गायब है। उक्त सूचना पर हिना के परिजनों से सम्पर्क करने पर, अज्ञात लाश की शिनाखतगी हिना उर्फ सीमा पिता जियालाल पटले निवासी ग्राम खमरिया तहसील कटंगी जिला बालाघाट हाल पवन नगर पीथमपुर के रूप हुई। प्रकरण में विवेचना के दौरान मृतिका हिना को प्रताडित कर आत्महत्या हेतु मजबूर करने व पहचान छिपाने के आशय से साक्ष्य मिटाने का अप. क्रमांक 339/15 धारा 306, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा प्रकरण के आरोपी 1. अमित पिता रामआश्रय यादव (29) निवासी ग्राम ग्वारी थाना खसगॉव निवासी बरदरी थाना बगदून जिला धार, 2. घनश्याम पिता रामबाबू सोनी (23) निवासी बरदरी थाना बगदून जिला धार को गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एमपी/09/एलएफ/1883 भी जप्त की गई।
                आरोपियों से पूछताछ में यह कहानी सामने आयी कि मृतिका हिना करीब 8 माह पूर्व बालाघाट से पीथमपुर आयी थी, वह धीरेन्द्र रघुवंशी के हीरो शोरूम में काम करती थी। उसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग आरोपी अमित से हो गया, जो तिरूपति बालाजी में काम करता था एवं उसकी बरदरी में इलेक्ट्रीशियन की दुकान भी थी। अमित ने ही उसे अलग से मकान पीथमपुर में दिलाया था व शादी-शुदा होने के बावजूद उसे लगातार झॉसा दे रहा था व प्रताडित कर रहा था। दिनांक 22.6.2015 को हिना से मिलने उसके ग्राम के संजय, संतोष व छोटू आये थे, जिन्हें रात्रि होने से हिना ने अपने पास रहने वाले राजेश पिता रमेशचन्द्र दुंगें निवासी पोखरनी तहसील खिरकिया जिला हरदा हाल पटेल नगर पीथमपुर के यहॉ रूकवा दिया था। इसी बात पर रात्रि में अमित ने हिना से चरित्र शंका की बात को लेकर विवाद किया, जिससे प्रताडित होकर रात्रि में करीब ढाई बजे हिना ने रूपट्‌टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हिना की लाश को देखकर अमित डर गया व पास में रहने वाले दोस्त घनश्याम सोनी को साथ में लेकर, मोटर साईकिल नंबर एमपी/09/एलएफ/1883 पर लाश को बीच में बैठाकर घटना स्थल के पास फेंककर भाग गया। वापस आने के बाद उसने रूम में रखे हिना के दस्तावेज भी जलाकर नष्ट कर दिये व मकान भी खाली कर दिया। आरोपियों ने पुलिस से बचने का पूरा प्रयास किया परन्तु टीम की सक्रियता व उत्कृष्ट सूचना संकलन के चलते घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
 इस संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सउनि जितेन्द्र मिश्रा थाना बेटमा, सउनि सीताराम रावत थाना मानपुर,  प्रआर. 590 राकेश थाना महू, प्रआर. 323 संजय गायकवाड, आर. 2190 योगेश रघुवंशी, 2418 मुकेश नागर, आर. 1848 गुरूदेव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 164 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             01 आदतन एवं 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              25 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को 25 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                   जुऑ खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें हेमन्त पिता भेरूलाल मनोपिया, सोनू पिता हरिराम पिजिलिया, आकाश पिता राम जाधव, दीपक पिता राजेन्द्र महाशय, कृष्णराव पिता शशीराव, कैलाश पिता बाजीराव तागड, गणेश पिता बापुराव तथा विट्‌टल पिता राजेन्द्र उम्बे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 7200 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध शराब सहित 02आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को 11.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमन नगर रोड माताजी मंदिर के पीछे मूसाखेडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिले शांति नगर गली नं. 1 मूसाखेडी इंदौर निवासी विनोद पिता गजराज बलाई तथा शांति नगर मूसाखेडी निवासी राजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 18/3 नंदानगर इंदौर निवासी शेरू उर्फ सुनील पिता दौलतराम तथा 2/14 नंदा नगर इंदौर निवासी सोनू उर्फ भिकारी पिता मोहन लाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 13 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 93 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              05 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन एवं 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              26 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जुलाई2015 को 26 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 64 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                               जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को 21.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रेशम गली बिजली के खम्बे के नीचे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें परमेश पिता सुभाषचंद, मोहन पिता प्रहलाद मालवीय, सचिन पिता राजेन्द्र, सतीष पिता रतनलाल सेरतिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 790 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                             अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिले 209 भावना इंदौर निवासी राज उर्फ संजू पिताहुकुमचंद बलाई, जोशी मोहल्ला देवश्री पुलिस लाईन के पीछे मकान नं. 9 निवासी दीपक वर्मा पिता राजेश वर्मा तथा जबरन कॉलोनी निवासी सूरज पिता सुरेश मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6100 रूपये कीमत की 122 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को 17.35 बजे त्रिवेणी तिराहा किशोर बाग रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिले 1046 द्वारिकापुरी इंदौर निवासी रिंकु उर्फ अवतार सिंह पिता भूपेन्द्र सिंह सलूजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को 16.10 बजे बक्षीबाग दरगाह के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिले यही के रहने वाले हरीश पिता देवीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                             अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 251 जल्ला कॉलोनी खजराना निवासी मोहम्मद शकील पिता रफीक अली तथा 96 विजय पैलेस थाना राऊ निवासी इमरान पिता अनवर खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2015 को, 21.00 बजे फारेस्ट टोल नाके के पास जवाहर टेकरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरसोरा निवासी महेश पिता मोहन लाल बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 12, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 12 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                          02 आदतन एवं 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          11 गैरजमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को 11 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                               जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, म.न. 172 सीएस-4 स्कीम नं. 78 के सामने से ताश पत्तों द्वारा जुऑ खेलते मिलें 172 स्कीम नं. 78 निवासी-रवि पिता सांताराम वाडेकर, मालवीय नगर निवासी-राजेश पिता शोभाराम सपू तथा 194 स्कीम नं. 78 निवासी जगपाल सिंह पिता विशाल सिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1300 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैधशराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को 13.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाले के पास रोड नं. 6 सर्वहारा नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिले 219 टापू नगर इंदौर निवासी रवि पिता राजू यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को 20.40 बजे हनुमान मंदिर के पास एमआर-10 रोड़ इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिले 15/1 परदेशीपुरा इंदौर निवासी सुशील पिता दुर्गाप्रसाद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 12 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों केविरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 53 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                             06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन एवं 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                    11 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को 11 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 91 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2015 को मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर, ललित पाटीदार का बाड़ा ग्राम रूणजी गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा जुऑ खेलते मिलें गौतमपुरा मेन बाजार निवासी-संजय उर्फ लालू पिता कंवरलाल जैन, चम्बल नाका गौतमपुरा निवासी-विजय पिता कालूराम पाटीदार तथा रूणजी नाका गौतमपुरा निवासी-दिनेश पिता रणछोड़लाल पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 10 हजार 520 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

दिन दहाडे हुई लूट की घटना का पर्दाफास आठो आरोपी गिरफ्तार




इंदौर – दिनांक 12 जुलाई 2015 :- पुलिस थाना हातोद अंर्तगत ग्राम बिसनावदा में श्री साधुराम समानी की साबुन की फेक्ट्री के मेनेजर श्री शाकिर अली निवासी 233 खातीवाला टेंक इन्दौर दिनांक 01.07.15 को, कर्मचारियो को वेतन देने के लिए 189000/- रुपये काले रंग के बेग में रखकर तथा बेग को अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर घर से लेकर निकला जैसे ही वह 11.15 बजे ग्राम सिंहासा से आगे आया वैसे ही अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर गाडी से नीचे गिरा दिया तथा मारपीट कर गाडी की डिक्की में रखे रुपये से भरा बैग, कागजात सहित लेकर दो अलग-अलग पल्सर गाडियो पर सबार होकर भाग गए |
     उक्त लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा घटना की पतारसी तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु निर्देश दिए गए | उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री अंजना तिवारी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस साँवेर श्री आर.के.सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी हातोद एस.आर.उच्चारिया के अधीन टीम का गठन कर आरोपीयो की पतारसी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
     मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा फेक्ट्री में कार्यरत कैलाश खारोल एवं उसके पुत्र सुभाष खारोल नि. शान्तीनगर से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने फरियादी साकिर अली को लूटने की पूर्व योजना का खुलासा किया जिसके  अनुसार आरोपियान (1) गोविन्द पिता मदन जाति बलाई उम्र 19 साल निवासी शान्तीनगर काँकड (2) दिनेश उर्फ रांगा पिता जयराम जाति बलाई उम्र 25 साल  निवासी बगदून (3) शकील पिता रजाकशाह उम्र 22 साल निइण्डोरामा (4) कपिल पिता प्रकाश बागरी उम्र 21 साल नि. पिवडाय (5) दीपक पिता बाबुलाल जाति बलाई उम्र 19 साल नि. शान्तीनगर (6) जितेन्द्र उर्फ गुड्डु पिता रामसिहं खारोल उम्र 20 साल नि. शान्तीनगर काँकड जो पूर्व से जवाहर टेकरी पर मौजूद थे | फरियादी द्वारा रुपये लेकर निकलने की सूचना, कैलाश व उसके पुत्र सुभाष द्वारा दी गई,  इस पर आरोपियो द्वारा दो पल्सर से घटना स्थल सिंहासा पहुचकर फऱियादी को रोककर गाडी से नीचे गिराकर गाडी की डिक्की में रखे काले बैग में रखे 189000/- रुपये लूटकर उज्जैन रोड पर जाकर आपस में बटवारा कर वापस अपने-अपने घर चले गये थे ।
     प्रकरण के सभी आरोपियो को आज दिनांक 12.07.15 को थाना प्रभारी हातोद एवं उनके द्वारा गठीत टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से गिरफ्तार किया जाकर घटना में लूटा गया 189000/- रुपये नकद मय बैग व आवश्यक दस्तावेज के जप्त किये गये।
     उपरोक्त घटना का पर्दाफास करने में थाना प्रभारी हातोद एस.आर. उच्चारिया व उनकी टीम के सउनि यशवन्तसिंह बैस, सउनि नरेन्द्र कटियार, प्र.आर.2246 कैलाससिंह, प्र.आर.केसरसिंह, प्रधान आर. अन्थ्रेस एक्का, आर. बलराम, आर. अशोक, आर. सचिन ,आर,सत्यदेव का सराहनीय योगदान रहा।

कुखयात ईनामी बदमाश हितेन्द्र उर्फ हितेश उर्फ डेनी पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2015- पुलिस थाना चंदन नगर के अप0 क्र0 572/14 धारा 147, 148,149, 294, 302 भादवि में फरार आरोपी त्रिलोक ठाकुर की आर्र्थिक सहायता करने वाले 5000 के ईनामी कुखयात बदमाश हितेन्द्र उर्र्फ डेनी उर्फ हितेश पिता हरीसिंह नि 50 दिलीप नगर इंदौर को चंदन नगर पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार कर लिया गया है ।

    ऐसे बदमाश जो फरार आरोपियों की आर्थिक या अन्य प्रकार से सहायता करते है इनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये थे उसी निर्देश के पालन में हितेन्द्र उर्र्फ डेनी उर्फ हितेश को अप0 क्र0 572/14 धारा 147, 148,149, 294, 302 भादवि में फरार आरोपी त्रिलोक की फरारी में मदद्‌ के कारण हितेन्द्र उर्र्फ डेनी उर्फ हितेश  को आरोपी बनाया गया था एंव इस पर 5000 रूप्ये का ईनाम वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा घोषित किया गया था ।

      आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुखयात बदमाद्गा हितेन्द्र उर्र्फ डेनी उर्फ हितेश अपने खेत पर गया है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर उनि पदमसिंह कायत आरक्षक राकेश  थाना चंदन नगर द्वारा घेराबंदी करके उसे उसके खेत पर धर दबोचा।
        हितेन्द्र उर्र्फ डेनी उर्फ हितेश एरोड्रम थाना क्षेत्र का बदमाश है इसके खिलाफ मारपीट व अवैध वसूली अपहरण बलात्कार लूट के जघन्य अपराध एरोड्रम हातोद मे पंजीवद्व है। बदमाश के खिलाफ कुल मिलाकर 16 अपराध पंजीबद्व है।

नौकरी और शादी का धोखा देकर नगदी गहने हडपने वाला गिरोह पकडाया



इंदौर- दिनांक 12 जुलाई 2015 - खण्डवा का एक परिवार अपनी लडकी व 4 चार साल के बच्चे को ढूंढते-ढूंढते इंदौर आकर मदद के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह से मिला। मामले में गुम इन्सान की पतारसी की जबाबदारी वी केयर फॉर यू को दी गई। गुमशुदा के इंदौर में सम्पर्क स्थानों पर पतारसी प्रारम्भ की गई इसी कडी में प्रशांत श्रीवास्तव के संबंध में जानकारी हासिल करने पर चौकाने वाले तथ्य सामने आये। तब क्राईम ब्रांच की एक यूनिट को वी केयर फॉर यू के साथ मामले का पर्दाफाश करने हेतु लगाया गया। टीम के द्वारा प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ राजेश भागवान पिता प्रेमं सिंह उम्र 30 साल हाल नि. पाटनी प्रिंस सिटी म.न.152 इंदौर से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि गत आठ वर्षो से विभिन्न समाचार पत्रों में ''रोशनी कम्पनी को चाहिए हर शहर मे ट्रेंड अनटे्रंड लडकी व लडकिया जॉब करके अच्छा कमायें '' विज्ञापन देकर लोगों को नौकरी का झांसा देकर रजिस्टे्रशन के नाम पर 3,000 रू तक के बैंक अकाउंट में डलवाकर अपने दोस्त अजय पटेल को कम्पनी का मालिक बताकर साक्षात्कार लेकर अन्य फण्ड के लिए आवश्यकता बताकर अतिरिक्त राशि बसूल कर धोखाधडी करता रहा है।
        ऐसी ही एक शिकायत की जानकारी वी केयर फॉर यू में कुछ दिन पूर्र्व प्राप्त हुई थी जिसकी जॉच में प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा धोखाधडी करना स्वीकार किया गया इस संबंध में थाना बाणगंगा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घर की तलाशी में कबीर फाउंडेशन मार्केंटिंग प्रायवेट लिमिटेड जगदलपुर, कबीर इंटरप्रायजेज सीहोर एवं दर्जनों पहचान पत्र मिले है। ऐसा ही विज्ञापन देखकर क़ल्पना (काल्पनिक) ने 3,000 रू की राशि बैंक अकाउंट में जमा किये तथा जबलपुर में साक्षात्कार कराकर कुछ दिन बाद नौकरी के संबंध में सूचित करना बताया।
         6 जुलाई 2015 को मोबाइल फोन से देवास की एक कम्पनी में नौकरी लगने की सूचना मिलने पर महिला अपनेबच्चे के साथ इंदौर आई तब प्रशांत ने कल्पना को कम्पनी के मालिक अजय पटेल सपरिवार जयपुर विवाह समारोह में शामिल होने व नौकरी की कुछ औपचारिकतायें पूर्ण होने तक कम्पनी द्वारा दिये गये मकान में ठहरने लिए भेज दिया। देवास के दिये पते पर पुलिस के द्वारा छानबीन करने पर कल्पना वहॉ अपने बच्चे के साथ मिली।
         प्रशांत एवं अजय के विषय में पता करने पर उनका एक और चेहरा सामने आया जिसमें वे अपनी पत्नियों अर्चना एवं सिमरन के साथ मिलकर मैरिज ब्यूरों चलाना पाया गया। ये समाचार पत्रों के माध्यमों से अपनी पत्नियों के हुलिये से शादी का विज्ञापन द्वारा भोले भाले परिवारों में शादी कराते थे एवं रस्म अदागयी के पश्चात्‌ आंटी (देवास में रहने वाली) को मॉ बनाकर भेजकर दुल्हन को जेबरात और नगदी के साथ रफूचक्कर हो जाते थे। अपराध करने के पश्चात्‌ से सभी अपने मोबाइल नम्बर व मकान बदल लेते थे। ये देवास के रहने वाला जितेंद्र पिता हरपाल सिंह भूटानी से प्रीएक्टिवेटेड सिम लेकर वारदात में इस्तेमाल करना स्वीकार किया है। पूछताछ में जयपुर, राजगढ, उज्जैन, बडवाह, कई जगह इस प्रकार से शादी कर गहने व राशि हडपने की वारदात स्वीकार की है। बदमाश प्रशांतश्रीवास्तव के इंदौर, उज्जैन, राजगढ, एवं सीहोर में पूर्व में अपराध पंजीबद्ध है एवं अजय 2011 से सीहोर जिले के अपराध में स्थाई वारंटी है।

नाइट्रावेट की दवा बेचते, दवाई स्टोर संचालक एवं खरीददार दोनों गिरफ्‌तार नाईट्रावेट टेबलेट के 32 पत्ते व 18500 रूपये नगदी बरामद

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 11.07.2015 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चंदन नगर में रोनक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप ड्रगस बेच रहे है। उक्त सूचना पर थाना चंदन नगर व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा लोहागेट चंदन नगर पर रोनक मेडिकल स्टोर पर पहुचे जहां पर मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद इफ्तखार पिता मो. इस्माईल (42) निवासी 22/1 रामगंज जिंसी इंदौर से गुलाम जिलानी पिता नूर मोहम्मद खान (42) निवासी 22/1 रामगंज जिंसी इंदौर किसी डाक्टर के बिना सबक्रिबसन्स (दवाई पर्ची) के नाईट्रावेट खरीदते मिला। गुलाम जिलानी मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद इफ्तखार से नाईट्रावेट की 10-10 टेबलेट के 32 पत्ते खरीद रहा था जिसके के पास से 32 पत्ते नाईट्रावेट टेबलेट तथा 18,500 रूपये नगदी मिले। उक्त दोनो आरोपियों का कृत्य माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेश का उल्लंघन होने से धारा 188 भादवि का में अवैध नाईट्रावेट की टेबलेट व नगदी रूपये जप्त किये गये।
            उक्त दोनो आरोपियों द्वाराअवैध रूप से ड्रग्स मेडिकल स्टोर पर रख कर लोगो को बेचते थे। इस संबंध में ड्रगस डिपार्टमेंट को भी सूचना देकर बुलाया गया है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को किया गया है, इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाहीं की जा रही है।
             उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना चंदन नगर व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम की सराहनीय भुमिका रही।