Friday, July 29, 2011

जवाहर मार्ग पर का आवागमन सुगम हुआ, रहवासी एवं व्यापारियों व्दारा यातायात पुलिस एवं नगरपालिक निगम की संयुक्त कार्यवाही की प्रषंसा की

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजयसिंह ने बताया कि यातायात विभाग एवं नगर पालिक निगम का संयुक्त अमला आज प्रातः १२ बजे से २ बजे तक यषवन्त रोड चौराहे से लेकर राजमोहल्ला चौराहे के बीच जहॉ यातायात का दबाव अत्यधिक बना रहता है, इस सम्पूर्ण हिस्से में मार्ग के दोनों ओर मार्ग अतिक्रमण करने वाले दुकान दारों के विरूध्द कार्यवाही जारी करते हुए २ ट्रक व्यवसायिक सामान जप्त किया गया, कई दुकानदारों व्दारा यातायात विभाग एवं नगरनिगम की कार्यवाही में सहयोग प्रदान करने हुए स्वेच्छा पूर्वक अपने सामान दुकान सीमा में रख लिया । वही यातायात पुलिस व्दारा ६९ चार पहिया वाहनों तथा १९ दुपहिया वाहनों के विरूध्द कार्यवाही करते हुए जवाहर मार्ग को सामान्य आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाये जाने की कार्यवाही की गयी ।
           यातायात विभाग एवं नगरपालिक निगम के साथ ही साथ थाना सराफा के थाना प्रभारी एस.के.एस.तोमर पूरे समय थाना बल के साथ रहकर यातायात सुधार की इस कार्यवाही में सहयोग प्रदान करते रहे जिससे यातायात पुलिस एवं निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थाना बल का भी सहयोग प्राप्त रहा । यातायात विभाग,नगरपालिक निगम तथा थाना बल व्दारा आज सम्पादित कार्यवाही के जवाहर मार्ग के व्यापारिक वर्ग,आम रहवासियों ने सराहना की और इस प्रकार की कार्यवाही से जवाहर मार्ग का आवागमन सुगम एवं सुव्यवस्थित होने पर प्रसन्नता जाहिर की ।

१ वेन बिना परमिट, स्कूली बच्चों को लाते ले जाते पकड़ी गयी ५ बस वाहनों में ओव्हर लोड संख्या में स्कूली बच्चों को लाते-ले जाते पकड़ा गया

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा  प्रातः सेन्ट रेफिल स्कूल,व्हाईट चर्च के पास कार्यवाही की गयी जिसमें वाहन क्रमाक एमपी-०९/एस/५०३५, एमपी-०९/१७३०, एमपी-०९/एस/५१०७, एमपी-०९/एस/७०२६ तथा एमपी टीए-२३५९ सभी वेन एवं आटो बिना परमिट के पकड़ी गयी दोपहर बाद सेन्ट लॉरेन्स इन्टर नेषनल स्कूल  चॉदा तलावली की बस वाहनों को चेक किया गया  जिसमें बस क्र. एमपी-०९/वायसी/८७७६, एमपी-०९/एफए/२०८१ में ५३ बच्चे, एमपी-०९/एफए/०९८२ में ४६ बच्चे, ,एमपी-०९/एस/८०२८ में ३६ बच्च, एमपी-०९/एफए/२७१४,जिसमें ५४ बच्चे, बैठे पाये गये। सिटी वेन एमपी-०९/वी/५०९ बिना परमिट पायी गयी, जो क्षमता से अधिक होने से उपरान्त सभी वाहनों को जप्त करउनके चालान पेष न्यायालय किये जावेगें ।

०१ आदतन, ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२० स्थाई, ८७ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ जुलाई २०११ को २० स्थाई, ८७ गिरफ्तारी व १९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियो में लिप्त मिले १५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०११- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०११ को १५.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खुड़ैल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले रामेष्वर, शेलेन्द्र, वासुदेव, नवाब, मांगीलाल, रषीद, हाफिज, हैदर शाह, केदार तथा रमेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०११ को २०.०० बजे कुम्हारखाड़ी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सुनिल, सन्नी, रामेष्वर तथा ओम शर्मा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६२० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०११ को २०.०० बजे रंजीत हनुमान मंदिर के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी विजय पिता प्रेमकुमार (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इमली पालदा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अनिल पिता मांगीलाल (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ जुलाई २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २८ जुलाई २०११ को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदननगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले आषिक पिता शाबिर मंसूरी (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 28, 2011

३१ जुलाई रविवार को इन्दौर शहर के समस्त पुलिसकर्मियों के लिए यलो कार्ड नि:शुल्क बनाये जायेंगें।

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- अति. पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के आदेशानुसार ३१ जुलाई को इन्दौर शहर के समस्त पुलिस कर्मियो के वाहनों के यलो कार्ड नि:शुल्क बनाये जावेंगें।  नि:शुल्क यलो कार्ड बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को अपना आई डी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। यह सुविधा यातायात थाना, एम टी एच कम्पाउण्ड मे प्रात: १० बजे से शामं ५ बजे तक रहेगी।
          श्री सिंह ने बताया कि यलो कार्ड से वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस कर्मियों को सुविधा होती है एवं वाहन चालक को वाहन के पेपर रखने की आवश्यकता नही होती, जिससे वाहन चालक के ओरिजन पेपर खराब नही होते व पेपर के चोरी या गुम होने का डर नही रहता इसके अलावा परिवार अथवा किसी संस्थान में एक से अधिक वाहन चालक हो तो एक से अधिक कार्ड बनवा कर समस्त चालक को कार्ड दिया जा सकता है। निजी वाहनों के अलावा व्यवसायिक वाहन (ऑटो, बस, लोडिंग, परिवहन वाहन, माल वाहक वाहन आदि) के भी कार्ड बनाये जाते है।
            व्यवसायिक वाहनो के कार्ड में फिटनेस, बीमा, परमिट, सत्यापन, पाल्युशन, लायसेंस आदि जानकरी एक ही कार्ड में होती है अत: कार्ड के अतिरिक्त वाहन चालक को अन्य किसी पेपर को साथ रखने की आवश्यकता नही होती।
            यलो कार्ड महू नाका स्थित यातायात थाना एवं एम टी एच कम्पाउण्ड यातायात थाने पर बनाये जाते है। वर्तमान में निजी वाहनों के कार्ड की कीमत १२ रु. व व्यवसायिक वाहनो के कार्ड की कीमत २५ रु. है।

०५ वैन, ०१ टाटा मैजिक बिना परमिट, स्कूली बच्चों को लाते-ले जाते पकड़ी गयी, ०४ बस वाहनों एवं ०३ आटोरिक्षा वाहनों को ओव्हर लोड संख्या में स्कूली बच्चों को लाते-ले जाते पकड़ा गया

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा आज  नगर के विभिन्न षिक्षण संस्थान से सम्बध्द स्कूली बस,मिनीबस,आटोरिक्षा, में होने वाली ओव्हरलोड़िग एवं बिना परमिट स्कूली बच्चों को लाने एवं ले जाने में संलग्न वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग कार्यवाही की गयी। बिना परमिट के वेन नम्बर एमपी.०९ वी-९८४७,एम.पी.०९एस-६६३८,एमपी०९वी-७७०७,एम.पी.०९वी-८११५,एमपी-३८-९२२० तथा टाटा मैजिक वाहन एमपी१७टीए-०२७६ बिना परमिट के स्कूली बच्चो परिवहन करते सिक्का स्कूल के सामने से पकड़ी गयी । इसी षिक्षण संस्थान के सामने से एमपी०९एफए-२३७८,जिसमें ४३ बच्चे, एमपी०९एफए-२३७९ में ४२ बच्चे, तथा एमपी०९एफए-२०७५ में ४३ बच्चे बैठे पाये गये जो क्षमता से अधिक होने से उपरोक्त सभी वाहनों को जप्त कर उनके चालान न्यायालय पेष किये गये ।  कार्यवाही के दौरान डी.पी.एस. स्कूल की बस क्रमांक एमपी०९एफए-२९०४ को चेक करने पर इसमें ६८ बच्चे बैठे पाये गये । सेन्टपाल एवं सेन्ट रिफिल्स स्कूल पर अभियान के दौरान चेक करते हुए आटोरिक्षा वाहन क्रमाक एमपी०९ केबी-४८९०,एमपी०९टीए-०४५०,एमपी०९केसी-३३५८ में ओव्हरलोड़ बच्चे बैठे पाये जाने पर इन तीनों आटोरिक्षा वाहनों को भी जप्त कर यातायात थाने लाया गया जिनके चालान पेष न्यायालय किये गये ।

१५ से अधिक देशो से आये छात्रों के दल ने थाना छत्रीपुरा के संजीवनी बाल मित्र केंद्र के बच्चों को वहा की शिक्षा पद्धति एवं संस्कृति से परिचय कराया


इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- दिनांक २७-०७-११ को थाना छत्रीपुरा पर १५ से अधिक देशो से शैक्षणिक प्रंबधन हेतु इंदौर आये अंतराष्ट्रीय छात्र दल ने थाना छत्रीपुरा पर संचालित गरीब कमजोर वर्ग के उपेक्षित एवं अपराधियों एवं कैदियो के बच्चों हेतु संचालित संजीवनी बाल मित्र परामर्श केदं्र पर आकर इनसे मिले एवं इन बच्चों के बारे में अधिक से अधिक जानने की कोशिश की एवं उनके देश कि शैक्षिणक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों को रूबरू कराया बच्चें भी विदेशो से आये अतिथि छात्रों के दल से थोडी देर में ही घुलमिल गये एवं छात्रांें के दल ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया तथा बच्चों को अतिथि छात्रों ने चायना, कोरिया , चेक गणराज्य , स्लोविया , जापान , जर्मनी , पोलेंड इंग्लेंड आदि देशो की शिक्षा पद्धिति एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बताया । विभिन्न देशों से आये सभी छात्रों ने पुलिस द्वारा इस प्रकार का स्कुल पहली बार देखा उन्होने इन्दौर पुलिस के इस कार्य की काफी प्रशंसा की।  इस अवसर पर थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूध वाधिया, चेतन चौहान व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे आरक्षक संजय राठौर संचालक ने बच्चों के बारे में बताया एवं अतिथियों का सम्मान किया ।

०२ आदतन, ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ फरारी, १३ स्थाई, ७७ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को ०१ फरारी, १३ स्थाई, ७७ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेषीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी बाबू पिता मोहनलाल भोई (२५) तथा जगजीवन रामनगर इंदौर निवासी उमेष पिता गजराज (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९२० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७४३ न्यू गौरीनगर इंदौर निवासी शनि पिता राजू (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा १२ बोर बरामद किया गया।
         पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को १७.१५ बजे ग्राम आम्बा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अर्जुन पिता चंदरसिंह राजपूत (२१) तथा दिनेष पिता चंदरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०९ एमएम पिस्टल बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 27, 2011

कुख्यात बदमाश लोडेड रिवाल्वर सहित पकड़ाया

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय को मुखबीर से सूचना सूचना प्राप्त हुई थी कि रावजी बाजार क्षेत्र का सूचीबद्ध गुण्डा दीपू काला अवैध हथियार लेकर घूम रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर जितेन्द्रसिंह द्वारा उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, आर० अमरसिंह, सुरेश मिश्रा, राजेश राठौर व योगेशसिंह परमार की टीम को उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था, जो मुराई मोहल्ला में तलाश करते आरोपी दीपू उर्फ दिलीप काला पिता गोकुल प्रसाद कुशवाह  (२६) नि० ३२/३ मुराई मोहल्ला इन्दौर को पकड़ा जिसके पास से देशी रिवाल्वर एवं ६ जिंदा राउण्ड पाये। आरोपी के विरूद्ध थाना रावजी बाजर में हत्या का प्रयास, मारपीट, अड़ीबाजी व चाकूबाजी के मामले पंजीबद्ध हैं।

नकबजन गिरोह गिरफ्तार, टीवी, डीवीडी प्लेयर आदि करीब ५० हजार से अधिक का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा, इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को शहर में बढ़ती हुई चोरी/नकबजनी के अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देश दिये गये, जिस पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर जितेन्द्रसिंह के निर्देषन में निरीक्षक उम्मेदसिंह बोराना की टीम के राजभान, ओंकारनाथ शुक्ला, रामप्रकाश बाजपेयी, राजेश पाटिल व सैनिक रफीक खान को उक्त अपराधों की रोकथाम हेतु लगाया गया।
        मुखबीर की सूचना पर अपराध शाखा की उपरोक्त टीम द्वारा सुदामा नगर झोपड़ पट्टी में रहने वाले रवि पिता बाबूलाल जाति मानकर को पकड़ा व अपराध शाखा लाकर सख्ती पूछताछ करने पर आरोपी अपने साथियों १. रवि पिता रमेश गामड़ जाति भील नि० व्यासनगर चंदन नगर, इन्दौर २. रवि पिता अशोक मराठा नि० सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इन्दौर ३. बीजू उर्फ विजय पिता सुभाष मानकर नि० सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इन्दौर ४. गोना पिता राजू मानकर नि० सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इन्दौर के साथ मिलकर थाना चंदन नगर के द्वारकापुरी क्षेत्र में चोरी की बारदात करना कबूल किया।
        उपरोक्त आरोपियों से अपराध शाखा एवं थाना चंदन नगर की टीम द्वारा अलग-अलग सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि द्वारकापुरी, सुदामानगर, अन्नपूर्णा क्षेत्र के सूने मकानों में टामी की सहायता से दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया व गाड़ियों की डिक्की से पर्स भी चुराना बताया तथा अन्नपूर्णा क्षेत्र से कार के कांच फोड़कर बैग में रखे नगद रू० चुराना कबूल किया हैं।  आरोपियों के कब्जे से टी.वी.,डीवीडी प्लेयर, चांदी व सोने के बिछोड़ी, चैन, लाकेट, चांदी के सिक्के आदि जप्त किये गये। चुराया गया कुल मश्रुका करीब ५० हजार रूपये का बरामद किया जा चुका हैं। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना चंदन नगर सुपुर्द किया जाकर पूछताछ जारी हैं। आरोपी रवि पिता अशोक पूर्व में थाना अन्नपूर्णा में चोरी, व चोरी की योजना बनाने में तथा रवि पिता रमेश थाना अन्नपूर्णा में चैन स्नैचिंग के अपराध में बंद हो चुके हैं।

०५ आदतन, २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१३ स्थाई, ८६ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को १३ स्थाई, ८६ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को १५.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ओडी का बगीचा खेत धार नाका महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले धारनाका निवासी लालबहादुर पिता चुन्नीलाल तथा गोपाल पिता षिवकुमार (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९४०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बीबीखेड़ी सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बहादुर पिता दुलीचंद्र (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।