Monday, April 4, 2011

जुऑ खेलते हुए मिले १२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ अप्रेल २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेठी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले देवेन्द्र, रितेष, पप्पू, विनोद, मुकेष, रवि तथा रितेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४८५ रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २०.३० बजे इमली बाजार इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विनोद, प्रवीण, अनोखीलाल, मोनी तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ अप्रेल २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले राजाराम नगर इंदौर निवासी दीपक पिता नंदलाल तथा गोविंद नगर खारचा निवासी राजेन्द्र पिता जसवंत सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७६० रूपए कीमत की ३८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १९.४५ बजे चमार मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले काकरिया निवासी अखलेष पिता मोहन (३२), हातोद निवासी राधेष्याम पिता चेनाजी (५५) तथा हाट मैदान निवासी भगवता बाई पति मेहरबान सिंह (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७०० रूपये कीमत की १७ बॉटल बियर तथा २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १२.४५ बजे जूना रिसाला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राकेष पिता लक्ष्मण लोधी (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १८.०० बजे चंद्रावतीगंज पोटलोद चौराहा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले इषान पिता कमल हरिजन (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १८.०० बजे ग्राम पिवडाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रंजीत पिता भागीरथ भील (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १२.०० बजे लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू पिता नारायण मराठा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०४ अप्रेल २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम पगारा धरमपुरी निवासी मकसूद पिता जामगीर (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २०.३० बजे षिवधाम मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी आषीष पिता दिलीप पाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ खंजर बरामद किया गया।
          पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १२.१५ बजे मच्छी बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोयला बाखल निवासी दीपक पिता छोटेलाल (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २०.३५ बजे पडाव चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मेहतर मोहल्ला निवासी प्रभू पिता बलराम (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 3, 2011

फर्जी दस्तावेजो के आधार पर, बैंको द्वारा फायनेंस वाहनो को रजिस्टर्ड कर धोखाधडी करने वाले ०६ आरोपी गिरफ्तार, ४० लाख रूपये से अधिक के ०९ चार पहिया वाहन जप्त

इन्दौर - दिनांक ०३ अप्रेल २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक २९.०३.११ को थाना राजेन्द्र नगर इंदौर पर ऋतुराज सिंह सीनियर मैनेजर एचडीएफसी बैंक द्वारा संदीप सिंह ठाकुर निवासी ४८४ जवाहर नगर प्रोविनेन्ट एकेडमी स्कूल जबलपुर व अन्य के खिलाफ एचडीएफसी बैंक द्वारा ०७ लाख ५० हजार फायनेंस की गई टवेरा गाडी इंजन नं. ३एचके११२२०५, चेसिस नंबर एम६एबी६०५एचएएच१११५६८ को फर्जी दस्तावेजो के आधार पर इंदौर आरटीओ में एमपी-०९/सीएच/७४४३ पर राजेन्द्र पिता अंबाराम पटेल निवासी २६५ बिजलपुर इंदौर के नाम रजिस्टर्ड होने की जानकारी प्राप्त होने पर बैंक के साथ की गई धोखाधडी के संबंध में रिपोर्ट लिखाई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्र नगर पर अपराध क्रं. १५५/११ धारा ४२०,४०६,३४ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
                 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोज सिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के निर्देषन में, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयंत राठौर व उनकी टीम को विवेचना के दौरान पता चला कि अंतराज्जीय गैंग बैंको में अपने लोगो से बैंको से वाहन फायनेंस कराकर वाहन विक्रय करने वाली एजेन्सियों द्वारा जारी सेल लेटर इनवाईस बीमा पॉलिसी को संबंधित आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत न करते हुए अन्य शहरो में वाहनो को विक्रय कर फर्जी सेल लेटर इनवाईस बीमा पॉलिसी बेचे गये व्यक्ति के नाम पते पर तैयार कर इंदौर आरटीओ कार्यालय व अन्य शहरो के आरटीओ कार्यालय में उनके नाम पर रजिस्टर्ड कराकर, बैंको द्वारा फायनेंस किये गये लाखो रूपये धोखाधडी पूर्वक हडप लेती है।
                 बैंको द्वारा फायनेंस वाहनो को इन्दौर आरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड कराने वाले १. संदीप उर्फ अंकित ठाकुर पिता खेमसिंह ठाकुर निवासी जवाहर कॉलोनी आधारतल जबलपुर तथा इसके अन्य साथी २. कमल पटेल पिता मोरध्वज पटेल निवासी ग्राम धरावरा थाना बेटमा जिला इंदौर, ३. मोहम्मद सफी पिता इंदुजी खत्री निवासी १२९ स्नेहलतागंज इंदौर, ४. अतीष उर्फ राजेष विष्वकर्मा पिता गोविन्द शर्मा उर्फ राधेलाल विष्वकर्मा निवासी मानेगॉव रांझी जबलपुर, ५. जगदीष उर्फ जग्गु अन्ना निवासी संजय नगर रांझी जबलपुर, ६. दुर्गेष पिता रूपनारायण शर्मा निवासी अषोक नगर आधारतल जबलपुर से, बैंको द्वारा फायनेंस कराये गये ०९ वाहन जिसमें टवेरा-१, टाटा एसी-४, इंडिका कार-२, तूफान-१, वैगनऑर-१, कुल कीमती ४० लाख रूपये से अधिक के वाहन जप्त किये गये तथा उपरोक्त आरोपियो को पकडा गया।
               आरटीओ कार्यालय इंदौर में उक्त वाहन टवेरा नं. एमपी-०९/सीएच/७४४३, वैगनऑर नं. एमपी-०९/सीजे/१४२६, तूफान नं. एमपी-०९/बीसी/३११०, टाटा एसी नं. एमपी-०९/एलपी/०८४९, एमपी-०९/एलपी/१३३९, एमपी-०९/एलपी/११४९, इंडिका कार वेस्ता नं. एमपी-०९/सीएच/२३७० व इंडिका कार नं. एमपी-४९/टी/०२६१ रजिस्टर्ड हुई है। उक्त आरोपियो द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर कई वाहन अन्य शहरो में भी फर्जी रूप से बेचे गये है। आरोपिगणो से पूछताछ की जा रही है, इनसे धोखाधडी के अन्य मामलो का भी पता चलने की प्रबल संभावना है।

०२ आदतन २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१६ स्थायी, ०१ फरारी, ८४ गिरफ्तारी व ९५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०३ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को १६ स्थायी, ०१ फरारी, ८४ गिरफ्तारी व ९५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ अप्रेल २०११- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को १५.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केडिया का मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले आसिफ, हफीज, इमरान तथा सदाकत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९५० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ अप्रेल २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को ०१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रलायता से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले लक्ष्मण पिता नंदराम माली (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६०० रूपए कीमत की १६० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को २०.०० बजे हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले प्रेम पिता पूनमचंद्र लोधी (४०) तथा सुमन बाई पति प्रेम लोधी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की १५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को १५.०० बजे ग्राम बडकुऑ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कन्हैयालाल पिता छगन भील (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०३ अप्रेल २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को ०९.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पगारा फाटा धरमपुरी निवासी दीदार पिता युसुफ खान (३७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को १२.३० बजे धीरज नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भूरी टेकरी निवासी जितेन्द्र पिता मदनलाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को १२.३० बजे हैदराबादी बस्ती प्रतिक्षालय से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले डोंगरगॉव निवासी नजीर पिता वजीर खान (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 2, 2011

थाना भंवरकुआ में लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार, 4,00,000 रुपये नगद तथा एक्टीवा बरामद



bUnkSj & fnukad 02 vizsy 2011& iqfyl v/kh{kd if’pe Jh Mh-Jhfuokl oekZ us crk;k fd दिनांक 08.03.11 को  पलसीकर कालोनी में रहने वाले व्यवसायी श्री रमेश श्रीधर अपने नेमावर रोड़ स्थित हिन्दुस्तान लीवर कंपनी  के ऑफिस से अपनी एक्टीवा  सिल्वर कलर क्र. MP09 LC 6371 से राधा स्वामी सतसंग होते हुए घर जाने के लिये निकले थे । शाम करीब साढे छः बजे राधास्वामी संतसंग के पिछले हिस्से के गेट क्र.12 एवं 13 के बीच में दो अज्ञात व्यक्तियों ने रमेश श्रीधर का रास्ता रोक कर उन्हे एक्टीवा से गिरा दिया एवं चाकू मारकर घायल कर एक्टीवा एवं उसकी डिक्की में रखे  7,92,000-/-रुपये  तथा नोकिया कम्पनी का मोबाईल फोन लूट कर भाग गये थे। घायल अवस्था में रमेश श्रीधर को उनके पुत्र ने शुक्ला नर्सिगं होम में भर्ती कराया था। थाना भंवरकुआ पर सूचना पर से अपराध क्र.225/11   धारा-394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रीनिवास राव,पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र  श्री  निवास वर्मा , अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोज सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक जुनी इन्दौर बिट्टू सहगल तथा  थाना प्रभारी भंवरकुआ आनंद यादव पहुँचे एवं घटना से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारीयाँ एकत्रित की ।
                     घटना की समीक्षा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक जुनी इन्दौर बिट्टू सहगल के निर्देशन में  थाना प्रभारी भंवरकुआ आनंद यादव के नेतृत्व में उनि नीरज सारवान ,सउनि केशव सिंह कुश्वाह, आर.रविन्द्र, सुरेन्द्र सिंह , प्रदीप सिंह , नीरज, व अनिरुद्ध सिंह की एक टीम आरोपियों की पतारसी एवं बरामदगी हेतु गठित की गई तथा घटना की पतारसी एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नगद इनाम रुपये 10,000/-की घोषणा की गई । उक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास कर अनेक संदेहियों एवं पूर्व अपराधियों से पूछताछ की । वरिष्ठ अधिकारीयों के लगातार मार्गदर्शन में उक्त टीम ने घटना का पर्दाफाश करते हुए लूटी गई  एक्टीवा  सिल्वर कलर क्र. MP09 LC 6371 तथा लूटी गई राशि में से नगद चार लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा ,एक चाकू तथा एक हिरो होन्डा पेशन मो.सा. क्र.MP09-MA-4078  आरोपीगण 1.अनिल पिता योगेश जयासवाल (23) नि.रालामण्डल इन्दौर ,2.संजू पिता राजाराम बलाई (22) नि.कैलोद कर्ताल इन्दौर ,3.रवि पिता ठाकुर सिंह खैर (23) नि. कैलोद कर्ताल इऩ्दौर ,4.शांतिलाल पिता रामअवतार भिलाला (23) नि. श्रीराम नगर पालदा इन्दौर ,5.शेखर पिता प्रेम सिंह बलाई (22) नि. संजय गांधी नगर पालदा तथा 6.चिन्टू पिता नंद किशोर (22) नि. तेजाजी चौक पालदा इन्दौर से बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
                        घटना में शामिल आरोपीगण शांतिलाल पूर्व में जनवरी 2011 तक फरियादी रमेश श्रीधर के डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में डिस्पेच का कार्य करता था एवं अन्य आरोपीगण शेखर व चिन्टू वर्तमान में भी फरियादी के ऑफिस में डिलेवरी बॉय का काम करते हैं,इन तीनों के द्वारा एकमत होकर फरियादी को लूटने की योजना बनाई गई। इनको इस बात की पुरी जानकारी थी कि फरियादी किस समय तथा किस रास्त से कितना पैसा लेकर निकलता है। इसी जानकारी के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से इन्होने अपने अन्य आरोपी साथीगण अनिल,संजू तथा रवि को घटना के लिये तैयार किया  एवं दिनांक 08.03.11को फरियादी रमेश श्रीधर के अपने ऑफिस से पैसा लेकर निकलने पर शेखर ,चिन्टू एवं शांतिलाल ने बीच रास्ते से घटना स्थल पर पहले से मौजूद आरोपी अनिल,संजू तथा रवि को सूचित किया ।
                        जैसे ही फरियादी रमेश श्रीधर राधास्वामी सतसंग गेट क्र.12 एवं 13 के बीच पहुँचे वैसे ही आरोपी अनिल जयासवाल एवं सजूं ने सामने से आकर फरियादी को कन्धे पर चाकू मारकर धक्का दिया जिससे वह एक्टीवा वाहन सहित नीचे गिर गये तथा दोनों आरोपीगण द्वारा एक्टीवा एवं उसमें रखे रुपये 7.92.000/-रुपये एवं नोकिया कम्पनी का मोबाईल फोन लूट कर ले गये । इस दौरान आरोपी रवि खैर हीरो होन्डा पेशन गाड़ी पर घटनास्थल से कुछ दुरी पर खड़ा होकर घटना में कवर दे रहा था। आरोपियों द्वारा घटना के बाद लूटी गई राशि का बंटवारा किया गया ।
                        घटना के बारे में थाना भंवरकुआ के आरक्षक सुरेन्द्र सिंह  ने अपने स्त्रोतों से महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की तथा घटना में शामिल आरोपीगण तथा लूटी गई राशि एवं एक्टीवा वाहन के बारे में पतारशी की । गठित की गई टीम के सदस्यों  थाना प्रभारी भंवरकुआ आनंद यादव के नेतृत्व में उनि नीरज सारवान ,सउनि केशव सिंह कुश्वाह, आर.रविन्द्र, प्रदीप सिंह , नीरज, व अनिरुद्ध सिंह द्वारा आरोपियों को आज दिनांक 02.04.11को गिरफ्तार कर लूट का मश्रुका  बरामद किया गया है एवं बाकी मश्रुका की बरामदगी तथा अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रीनिवास राव ने उक्त घटना की पतारसी एवं बरामदगी करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


कुख्यात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर - दिनांक ०२ अप्रेल २०११-पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ०१.०४.११ को पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत लोकनायक नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ कालूू पेट्रोल पिता भेरूसिंह पवार (२५) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुख्यात बदमाश कालू पेट्रोल को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया जिसे सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश कालू उर्फ कालूू पेट्रोल पिता भेरूसिंह पवार (२५) निवासी लोकनायक नगर इंदौर के विरूद्व थाना छत्रीपुरा तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या का प्रयास , मारपीट , गुडागर्दी , लोगो से जबरन अवैध हफ्‌ता वसूली , शासकीय आदेश की अवहेलना आदि जैसे कुल १५ प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। बदमाश अभी हाल ही में  जिलाबदर अवधि समाप्त होने से घर वापस आया था जिसने क्षेत्र में आते ही फिर लोगो को डराना धमकाना व अवैध वसूली करना शुरू कर दिया। बदमाश का क्षेत्र में काफी आतंक व खौफ है ।  नगर पुलिस अधीक्षक सराफा गीतेष गर्ग के निर्देषन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा राकेष व्यास तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाष कालू पेट्रोल को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुष लगाने तथा लोक परिषांति बनाये रखने के उद्देष्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

०६ आदतन १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२३ स्थायी, ८० गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०२ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ अप्रेल २०११ को २३ स्थायी, ८० गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ अप्रेल २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०१ अप्रेल २०११ को १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रीपल १ सीएच ३ स्कीम नं. ७८ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले २०५ रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी दिनेष पिता हरीषंकर अहिरवार (३२) तथा १११ सीएच ३ स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी दीपक पिता बाबूलाल अहाके को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६०० रूपये, ०८ मोबाईल, ०१ केल्क्युलेटर तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ अप्रेल २०११ को १३.३० बजे तेजाजी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कैलोद करताल निवासी चैनसिंह पिता नारायण राजपूत (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ अप्रेल २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०१ अप्रेल २०११ को ००.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयंक अस्पताल के सामने से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले श्रद्वाश्री कॉलोनी मनोरमागंज इंदौर निवासी संजय पिता बाबूराव (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३३० रूपए कीमत की ३८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ अप्रेल २०११ को १४.०० बजे नई बस्ती तेजाजी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता भागीरथ जाटव (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०१ अप्रेल २०११ को २०.१० बजे गुर्जरखेडा महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पत्थरनाला निवासी सुनील पिता शंकरलाल कुर्मी (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 1, 2011

विष्वकप क्रिकेट के फाईनल मैच के दौरान आम नागरिको से अपील

इन्दौर - दिनांक ०१ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा इंदौर शहर के आम नागरिको से अपील की है कि कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को क्रिकेट के विष्वकप के फाईनल मैच के दौरान आम नागरिक स्पीड बाईकिंग न करे ( तेज रफ्तार से मोटरसायकल/अन्य वाहन न चलाये ) एवं फाईनल मैच के दौरान/उपरांत अपनी खुषी का जष्न मनाते समय यदि कोई एम्बुलेंस वाहन अथवा फायर ब्रिगेड का वाहन आता है तो उसे तुरंत निकलने हेतु रास्ता दिया जाए, जिससे वह समयावधि में गंतव्य तक पहुॅचकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सके।

०४ आदतन २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थायी, ८० गिरफ्तारी व १८२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०१ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३१ मार्च २०११ को ०४ स्थायी, ८० गिरफ्तारी व १८२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ अप्रेल २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नरलाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुरेष पिता चुन्नीलाल तथा ग्राम सिंदोडा निवासी हरि पिता अमर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५०० रूपए कीमत की १०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई । इसी प्रकार कल दिनांक ३१ मार्च २०११ को २०.०० बजे ग्राम कलारिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रामेष्वर पिता मांगीलाल जायसवाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९२० रूपए कीमत की २४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०११ को दषहरा मैदान तेलीखेडा महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले डायमंड कॉलोनी महूॅ गॉव निवासी धर्मेन्द्र पिता रमेष भील (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपये कीमत की २८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०१ अप्रेल २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०११ को १८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नूरीनगर निवासी रसूल पिता एम.ए.शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३१ मार्च २०११ को १७.२० बजे कुषवाह नगर ए सेक्टर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शीतलनगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता श्रीराम कुषवाह (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।