Saturday, March 21, 2015

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राधागोविन्द का बगीचा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं के रहने वाले विजय पिता संतोष गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5400 रूपयें कीमत की 12 बोतल अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2015 को 12.25 बजे, उमरिया कालोनी पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, संजय गांधी कालोनी निवासी शुभम पिता बाबूलाल धानक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2015 को21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुपर कॉरीडोर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम लिम्बोदा थाना हातोद निवासी रामकरण पिता राजाराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2015 को 01.20 बजे, नवलखा चौराहा के पास मामा रेस्टोरेंट से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अभिनव नगर चितावद निवासी अन्नू पिता तोताराम बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 20, 2015

चेटीचण्ड श्री भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा पर यातायात डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015-इन्दौर शहर के सिन्धी समाज व्दारा भगवान श्री झूलेलाल की शोभायात्रा कल दिनांक 2103.2015 को सांयकाल 16.00 बजे से निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा छत्रीबाग झूलेलाल मंदिर से प्रारम्भ होकर शिवालय अस्पताल नृसिंगबजार, गोराकुण्ड, राजबाड़ा, यद्गावन्तरोड़, मच्छीबजार, हरसिध्दी, पलसीकर, संत कॅवरराम पुल सिन्धी कॉलोनी, साधू वासवानी नगर उद्यान पर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में शामिल होने वाले जनसमूह की भीड़-भाड होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, चल समारोह की व्यवस्था हेतु इस सम्पूर्ण मार्ग पर अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था तथा चल समारोह के निर्विवाध रूप से संचालन के साथ ही साथ सामान्य यातायात के आवागमन हेतु भी विशेष यातायात प्वाईन्ट लगाये जायेगे 

1-जुलूस के छत्रीबाग मंदिर रूट पर होने की स्थिति में:-सामान्य यातायात को जयरामपुर बड़ा घोड़ा, छोटा घोड़ा बियाबानी, नृसिग बजार, मच्छीबाजार की ओर से आने वाले यातायात को आवद्गयकतानुसार परिवर्तित किया जायेगा ।
2-जुलूस का अगला हिस्स नृसिंगबजार पर होने की स्थितिमें:-सामान्य यातायात को राजमोहल्ला, मालगंज, संजय सेतु, यद्गावन्त रोड़, रामलक्ष्मण बजार से अस्थाई रूप से परिवर्तित किया जायेगा ।
3-जुलूस का अगला हिस्सा गोराकुण्ड पर होने की स्थिति में:- सामान्य यातायात का अस्थाई परिवर्तन मल्हारगंज थाने के सामने से गोबर्धन टेलर्स टी से किया जायेगा ।
4-जुलूस का अगला हिस्सा राजबाड़ा पर होने की स्थिति में:-सामान्य यातायात का अस्थाई मार्ग परिवर्तन सुभाष चौकी पानी की टंकी, अर्पण नृसिंग होम, ईमली बाजार, महेद्गा जोद्गाी टी, मृगनयनी चौराहा, फ्रुट मार्केट चौराहे तथा यद्गावन्त रोड़ चौराहे से किया जायेगा ।
5-जुलूस का अगला हिस्सा यद्गावन्त रोड़ पर होने की स्थिति में:-सामान्य यातायात का अस्थाई मार्ग परिवर्तन नन्दलालपुरा, संजयसेतु, मच्छीबजार, राजमोहल्ला तथा नृसिंग बजार से किया जावेगा ।
6-जुलूस का अगला हिस्सा हरसिद्धि पर होने की स्थिति में:-सामान्य यातायात का मार्ग परिवर्तन हेमू कालानी तिराहा, पलसीकर तथा पागनीस पागा से किया जावेगा ।
7-जुलूस का अगला हिस्सा पलसीकर चौराहे पर होने की स्थिति में:-सामान्य यातायात का अस्थाई मार्ग परिवर्तन हेमू कालानी तिराहा, माणिकबाग, गुलजार पुर चौकी सोनकर धर्मद्गाालासे किया जावेगा ।
8-जुलूस का अगला हिस्सा जबरन कॉलोनी सिन्धी कॉलोनी होने की स्थिति मेः- सामान्य यातायात का अस्थाई मार्ग परिवर्तन टॉवर चौराहा, खातीवाला टैंक, बैराठी कॉलोनी टर्न आदि से किया जावेगा।
        उपरोक्त स्थानों से सामान्य यातायात के आवागमन से सम्बधित अस्थाई मार्ग परिवर्तन आवद्गयकतानुसार किया जायेगा। सामान्य यातायात के आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विशेष यातायात प्वाईन्ट लगाये जाने की व्यवस्था की गयी है ।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को नानू उर्फ जितेन्द्र के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी नानू उर्फ जितेन्द्र पिता मुरलीधर तायडे निवासी 342 मारूति पैलेस हाल व्यास नगर इंदौर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी नानू उर्फ जितेन्द्र को 19 मार्च 2015 को 18.10 बजे, व्यास नगर झोपड़ पट्‌टी के सामने से घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदन नगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

08 आदतन, 27 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वालेसंदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

66 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 229 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मार्च को 66 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 229 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, सारवान मोहल्ला महूं एवं बिजासन कालोनी महूं से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मो.शकील, अजय, गोविन्द, रोद्गान, बाल बहादुर, परवीन, मुकेश, रंजीत तथा नवीन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2980 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को  19.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुपर कॉरीडोर रोड़ बोहरा कालोनी के पास महिन्द्रा पिकअप क्रं एमपी-45 जी-0180 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, 286/3 नंदा नगर में रहने वाले श्यामसिंह पिता फूलसिंह ठाकुर तथा महेन्द्रसिंह पिता हरप्रसाद सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लाख रूपयें कीमत की 178 पेटी (1564 लीटर) अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को एडवांस एकेडमी के पास निपानिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, निपानिया निवासी मुकेश पिता भैयालाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपीगिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अरविंदो अस्पताल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लेक पेलैस कालोनी स्कीम न.51 निवासी विशाल पिता खुमानसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को 15.30 बजे, चम्बल चौराहा गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कृष्णधाम कालोनी देपालपुरा निवासी मनोज टेलर पिता प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2015 को  निरंजनपुर चौराहा देवास नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले निरंजनपुर नई बस्ती निवासी उमाशंकर उर्फ उमाकांत पिता हरिराम सालुंके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 19, 2015

02 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

30 स्थायी, 72 गिरफ्तारी तथा 249 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 मार्च को 30 स्थायी, 72 गिरफ्तारी तथा 249 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, नचवासा कुएं के पास गुजरखेड़ा महूं से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मुकेश, राकेश, सजय,कैलाश, गोलू, पापालाल तथा अमित को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1640 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को 18.30 बजे, शिवाजी मार्केट के पीछे पैदल पुल के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें वाजीब खान तथा महेद्गा ठाकुर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को 22.50 बजे, कुरैशी मटन वाले की दुकान के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सोनू, अशोक, गोलू, रवि तथा राजू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 655 ई सेक्टर चंदन नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं रहने वाले मनोज पिता भेरूलाल राठौर कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 हजार रूपयें कीमत की 400 क्वाटर (8 पेटी) अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को 19.10 बजे, श्रीराम नगर कांकड़ लसूड़ियामोरी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, पिपल्या कुम्हार कांकड़ निवासी प्रदुम पिता विक्रमादित्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मार्डन चौराहा एवं बाणगंगा नाका मेनरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोविंद नगर खारचा निवासी-विनय पिता साहबदास पाल तथा भगतसिंह नगर निवासी-रवि उर्फ चुन्नी पिता किशनलाल सोनेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2015 को 18.30 बजे, भाग्यश्री कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिले गरीब नवाज कालोनी बागड़दा रोड़ इंदौर निवासी रंजीत पिता प्रकाश नामदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 18, 2015

ग्रामीण अंचलों से अनाजमण्डी में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली वाहनों को दुर्धटना से बचाने हेतु यातायात पुलिस का विद्गोष अभियान

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2015-यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा शहर के आस-पास के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन आने वाले अनाज तथा फल के किसानों के वाहन जिसमें ट्रेक्टर-ट्रॉली, वाहनों को रात्रि के समय होने वाली दुर्धटनाओं से बचाने के लिये विद्गोष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें इन वाहनों की टेल लाईट, ब्रेक लाईट, इण्डिकेटर के चालू न रखने वाले वाहनों के विरूध्द चेकिंग कार्यवाही की जा रही है । इस कार्यवाही में इन वाहनों के पीछे भाग पर रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही भी जा रही है,ताकि रात्रि में पीछे से आने वाले वाहनों को आसानी से इन वाहनों को देखा जा सके ।
          यातायात विभाग व्दारा दिनांक 23.02.15 से जारी विद्गोष अभियान के अन्तर्गत छावनी अनाज मण्डी के अन्दर आने वाले तथा अन्दर खड़े वाहनों को चेक कर आज दिनांक तक कुल 358 वाहनों के पीछे दोनों साईड रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी है, यह कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी ।
        इस कार्यवाही के दौरान छावनी अनाज मण्डी में इन दिवसों में ग्रामीण अंचलों से आने वाले अनाज वाहनों की संखया की अधिकता को ध्यान में रखते हुए दिनांक 17.03.15 तथा दिनांक 18.03.15 को विद्गोष कार्यवाही जारी करते हुए 113 वाहनों के पीछे दोनों साईड रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी है ।



अज्ञात हत्या का पर्दाफाश, मृतक के ससुरालवाले निकलें हत्यारे

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2015-थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रान्तर्गत लक्की बेकरी के सामने एक व्यक्ति रियाज पिता नियाज मोहम्मद (30) निवासी-गीता नगर बरकत मस्जिद के पास थाना चंदन नगर इन्दौर रोड़ एक्सीडेंट में घायल होकर दिनांक 17.03.15 को जिला अस्पताल इन्दौर में ईलाज हेतु आने की सूचना प्राप्त हुई थी, जहां से रियाज को गंभीर रूप से घायल होने के कारण एम.वाय.एच. इन्दौर रेफर किया गया था। रियाज बेहोशी हालत में होने के कारण घटना के संबंध में नहीं बता पाया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक का  एम.वाय.एच. में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसकी मृत्यु सिर में गोली लगने के कारण बतायी गयी, जिस पर थाना अन्नपूर्णा पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप. क्रं 197/15 धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         विवेचना के दौरान मृतक के भाई नौशाद ने बताया कि घटना दिनांक को शाम करीब 06.00 बजे उसके पास भाई रियाज का फोन आया था कि, मृतक रियाज ने कहा था कि भाई जान मेरे पास खान साहब का सेंधवा से फोन आया है कि, उनकी गाड़ी सेंधवा से भोपाल तरफजा रही है, तो उन्होने मृतक को कुछ कपड़ें व सामान देने के लिये डी.मार्ट के सामने रेती मण्डी राजेन्द्र नगर के पास बुलाया है। यहीं बात मृतक ने उसकी मां मलका बी को भी फोन पर कहीं कि मै डी.मार्ट के सामने रेती मण्डी राजेन्द्र नगर जा रहा हूं, अगर 15-20 मिनिट में फोन नहीं आए तो आप मुझे फोन लगा लेना। मृतक ने ऐसा इसलिये कहा क्यूकिं मृतक रियाज और उसकी पत्नि शबाना उर्फ सिम्मी के साथ उसका विवाद होता रहता था, वह रियाज से कहती थी कि मेरे साथ बड़वानी या सेंधवा आकर रहो।
        मृतक रियाज स्कूटर डच्09 श्रक् 9392 से डी.मार्ट के सामने रेती मण्डी राजेन्द्र नगर गया, जहां पूर्व से अय्‌यूब पिता निजाम अली (26) निवासी-गुलशन नगर खरगोन ने बातचीत की, जब रियाज अपने स्कूटर से चंदन नगर जा रहा था, तो पैशन मो.सा. डच्46 डक् 2511 से अय्‌यूब पिता निजाम अली तथा असलम उर्फ जानू पिता एजाज खान(22) निवासी-19/1 मोतीबाग सेंधवा ने मृतक रियाज का पीछा कर लक्की बैकरी सुदामा नगर के सामने रिंग रोड़ पर उसे पिस्टल से गोली मार दी, जिससे रियाज स्कूटर सहित रोड़ पर गिर गया। असलम एवं अय्‌यूब ने मृतक को वहीं छोड़कर मो. साइकल से द्वारकापुरी से बायपास से होते हुएश्रीनगर एक्सटेंशन आये, जहां पर साजिद पिता सज्जाद अली निवासी- श्रीनगर एक्सटेंशन  को मोटर साइकल देकर वापस सेंधवा चले गये। उसके बाद मृतक रियाज की मृत्यु की खबर सुनकर उसके ससुराल पक्ष से ससुर एजाज, असलम उर्फ जानू, अय्‌यूब व अन्य रिश्तेदार के मृतक के घर चंदन नगर आये।
पुलिस टीम द्वारा मृतक के भाई नौशाद कुरैद्गाी के बताये अनुसार असलम उर्फ जानू, एवं अय्‌यूब को थाने लाकर पूछताछ की गयी तो दोनों ने बताया कि मृतक रियाज, हमेद्गाा बहन शबाना उर्फ सिम्मी के साथ मारपीट करता था व पिता एजाज से पैसो की मांग करता था। कई बार पैसे ले चुका था, अभी ट्रक खरीदने हेतु रू. मांग रहा था। मृतक रियाज से परेशान होकर हम लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
         इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैया के नेतृत्व में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा दिनेश सिंह चौहान, सउनि बाबूसिंह कुद्गावाह, सउनि गजेन्द्रसिंह सेंगर, पीएसआई सारिका रावत, प्रआर. कमल चौहान, प्रआर. हुकुम शर्मा की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है।

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

26 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 194 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मार्च को 26 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 194 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2015 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, मिलन स्टूडियों के पीछे रूस्तम का बगीचा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपू, अजय, प्रेम, दिनश, हेमंत, विशाल तथा संजय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2015 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, एस.आर. कंपाउंड से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, कैलोद कांकड़ पंचवटी के पीछे रहने वाले भगवानसिंह पिता बापूंिसंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2015 को 14.20 बजे, नगर निगम चौराहे के पास मछली मार्केट से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, तिलक पथ नारायण बाग निवासी सोनू उर्फ सुलतान पिता राजू बदनावरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2015-पुलिस थानासांवेर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2015 का 16.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, दशहरा मैदान सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं रहने वाले राजू पिता बब्बू महंत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 32 बोर की एक देशी पिस्टल जप्त की गयी।
          पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2015 को 10.30 बजे, तीन नम्बर स्कल के पास गली से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 142/2 भागीरथपुरा निवासी रोहित पथरीकर पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2015 को 18.15 बजे, निरंजनपुर चौराहा देवास नाका कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 16/12 विजय नगर निवासी नितिन पिता अशोक कुमार कद्गयप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 17, 2015

01 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 27 गिरफ्तारी तथा 163 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 मार्च को 09 स्थायी, 27 गिरफ्तारी तथा 163 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2015 को  20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, रामकृष्ण बाग महक वाटिका के सामने एमआर 10 रोड़ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें जितेन्द्र टटवाड़े, शांतिलाल गुप्ता, प्रदीप, राज वर्मा तथा लखन बामनिया को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1470 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2015 को 14.05 बजे, एस.के.वन कंपाउंड की दीवार के पास देवास नाका से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, पिपल्या कुम्हार कांकड़ देशी शराब दुकान के उपर रहने वाले रामगोपाल पिता छोटेलाल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1125 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणेश्वर कुण्ड के पीछे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोविंद नगर खारचा निवासी विकास पितालल्लूप्रसाद वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, March 16, 2015

01 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 27 गिरफ्तारी तथा 163 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मार्च को 09 स्थायी, 27 गिरफ्तारी तथा 163 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 24 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, ग्राम बांक मदरसे के पीछे मैदान से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मो.इकबाल, वसीम,मो.शोएब, अ.राजीक, अशरफ, सताउर, मो.आसिफ, मो.परवेज, मो.शाहीद तथा साजिद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  21 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को 15.40 बजे, टेम्पो स्टेण्ड भेरूबाबा मंदिर के पास शिवाजी मार्केट से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कालू, दिनेश, जेकू, विजय तथा रविकांत को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  1250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को 18.25 बजे, महाराजा कॉम्पलेक्स एमजी रोड़ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें पवन, अजय तथा आनंद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 720 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को 15.45 बजे, सुखलिया रेल्वे लाईन के किनारे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें भगवती तथा रामू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को 16.30 बजे, लाल मंदिरके पास कॉम्पलेक्स के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नितिन, राकेश, नरेन्द्र तथा बाबूलाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को 14.30 बजे, पेट्रोल पंप के सामने राजमोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, कलाली के पीछे रेल्वे कालोनी महूं निवासी मो.ताज पिता मो. अय्‌यूब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2015 को 15.30 बजे, ग्राम मंडोत तिराहा सांवेर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं के रहने वाले जितेन्द्र पिता तोलाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, March 15, 2015

03 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 19 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मार्च को 11 स्थायी, 19 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, सन्नी गार्डन के सामने एवं मदरसे के सामने रानी पैलेस से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहींके रहने वाले इरफान उर्फ सोनू पिता अनवर अली तथा असलम उर्फ मो.इरफान पिता मो.इकबाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2015 को 16.30 बजे, बदख मोहल्ला मालवा अस्पताल के पास महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले शब्बीक पिता अनवर खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2015 को, कायस्थखेड़ी रोड़ सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम कायस्थखेड़ी निवासी-गब्बू पिता बालमुकुन्द तथा ग्राम टटावदा सांवेर निवासी-राकेद्गा पिता रामसिंह बागरी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2015-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2015 को 1.35 बजे, ग्राम उषापुरा पुलिया आगरा देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचतेमिलें, यहीं के रहने वाले कमल पिता रामेश्वर कलौता तथा सालगराम पिता कृपाराम कलौता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2015 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, दीपमाला चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवकंठ नगर निवासी-अर्जुन पिता गणेद्गा राठौर तथा नवीन नगर शाजापुर हाल शिवकंठ नगर निवासी-विकस उर्फ गोलू पिता मनोज मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, March 14, 2015

01 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 14 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 मार्च को 17 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 14 मार्च 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 13 मार्च 2015 को 14.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, प्रकाश नगर टेम्पो स्टेण्ड से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें श्रीराम नगर पालदानिवासी-राजेश पिता रामसिंह मीणा तथा संजय गांधी नगर थाना एमआईजी निवासी-नितिन पिता रमेद्गाराव मराठा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1375 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 13, 2015

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के बेटे के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपीगण क्राईम बा्रंच की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा द्वारा थाना एम.जी. रोड़ क्षेत्र में दरगाह टी पर डीआरपी लाईन में रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के बेटे के अंधे कत्ल का खुलासा करने के लिये क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षकद्वय श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय प्रकाश पाल को निर्देशित किया गया। इस पर क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एमजी रोड़ के अप. कं 94/15 धारा 324, 34, 302 भादवि के एक सप्ताह पहले दरगाह टी पर किए गये अंधे कत्ल के आरोपी परदेशीपुरा चौराहे पर घूम रहे है।
        उक्त सूचना परएम.जी. रोड़ पुलिस की मदद से टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियान अमित आदिवाल पिता अद्गाोक (23) निवासी 5/11, परदेशीपुरा इंदौर, सौरभ पिता गजेन्द्र यादव (21) निवासी एम-1 फ्लेट नम्बर 302, अयोध्या नगरी जनता क्वार्टर इंदौर, बंटी उर्फ गेंदालाल पिता रामनाथ वर्मा (24) निवासी 28/6,परदेशीपुरा खटकेवाली गली इंदौर,  धर्मेन्द्र पिता रमेद्गा चौकसे (20) निवासी 23/11, लालगली परदेशीपुरा  एवं सुनील पिता जमुनालाल चौकसे (24) निवासी 24/11, लालगली परदेशीपुरा इंदौर को पकडा गया जिनसे पूछताछ करने पर उन्होने बताया की दिनांक 03.03.14 को रात को लगभग 08:45 बजे आरोपीगण मोटर साईकलों पर सवार होकर हुल्लड करते हुए होली के फ्लेक्स बनवाकर लौट रहे थे उसी समय दरगाह टी के पास मृतक निखलेद्गा पिता प्रकाश टाकलकर निवासी डी.आर.पी. लाईन इंदौर चार पहिया वाहन में हवा भर रहा था। उसी समय वहां साईकिल सवार दो बच्चों से किसी बात पर बहस करने लगा उक्त आरोपीगण उसी समय दरगाहटी के सामने से जा रहे थे जिन्हें ये दोनों बच्चे जानते थे। बच्चों ने अपने परिचित उन लोगो में से बंटी को आवाज लगाई बंटी भय्या यह लडका हमसे बहस कर रहा है इतने में आरोपीगण अपनी मोटर साईकिल रोककर मृतक निखलेद्गा से झगडनेलगे। यह झगडा इतना बढ गया की इन लोगों में से अपने पास हथियर रखे हुए अमित आदिवाल ने  मृतक निखलेद्गा को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया बाद में अपने साथियों के साथ मोटरसाईकिल पर भाग गया। अमित आदिवाल अपने पासहमेद्गाा हथियार रखता है इस  पर  छोटीग्वालटोली, लसूडिया, खजराना, सेन्ट्रलकोतवाली एवं परदेशीपुरा थानों में कई अपराध पंजीबद्व है।
       इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध शाखा के उनि अभिषेक चौबे, सउनि नरेन्द्र सिंह गौर, प्रआर. रमेश योगेश्वर, प्रआर. भगवान सिंह, प्रआर. बलवंत इंगले तथा आर. श्याम पटेल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

शातिर वाहन चोर क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त मे


इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षकद्वय श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय प्रकाश पाल को शहर में वाहनचोरी के अपराधों की रोकथाम हेतू निर्देशित किया गया। क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति एक चोरी की मोटरसाईकल होंडा स्टेनर काले रंग की बेचने के लिये बांणगंगा क्षैत्र में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा बताये हुलिये के अनुसार तलाद्गा की तो एक व्यक्ति एक स्टेनर मोटरसाईकल न. एमपी-09 एमजेड-5109 के साथ शीतलनगर बांणगंगा में दिखा जिसे टीम की मदद से घेरा बंदी कर पकडा जिसका नाम पता पूछते आकाश पिता भरतलाल जाट उम्र 20 साल निवासी गठावद थाना-नागली जिला रतलाम हाल सोनू भट्‌टेवाले का मकान बांणगंगा इंदौर का होना बताया, जिससे मोटरसाईकल के संबध में पूछताछ करते कभी कुछ तो कभी कुछ बताता। सूझबूझ से पूछताछ करने पर उसने थाना बांणगंगा क्षैत्र में सेचोरी करना बताया तथा उसने थाना छोटी ग्वालटोली से दो मोटरसाईकले, थाना तुकोगंज एवं भोपाल कोहेफिजा तथा विदिशा रेल्वे स्टेशन से चोरी करना बताया। 
         मोटरसाइकलें बेचने के लिये अपने पास में रखी होना बताई तथा दो मो0सा0 विष्णु पिता सुखराम व एक मोटरसाइकल राजाबाबू पिता मुन्नालाल को भोपाल में बेचना बताया। आरोपी आकाश की निद्गाानदेही पर 08 मो0स0 एंव बदली हुई नंबर प्लेटें एंव कागजात जप्त किये गये हैं तथा खरीदने वाले राजाबाबू एवं विष्णु को भी गिरफ्‌तार किया गया है। आरोपी ने दर्जनों मोटर साइकलें चोरी करना कबूल किया है। आरोपी से पूछताछ की जारी रही है कई अन्य मामलो का खुलाद्गाा होने की संभावना है। आरोपीगणों से उपरोक्त करीब 04 लाख रूपयें का मश्रुका जप्त किया गया है।
         इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान के नेतृत्व में अपराध शाखा के उनि अद्गाौक सिंह चौहान, उनि नाथूराम दुबे, प्रआर चंदरसिंह, प्रआर. ओमनारायण शुक्ला, प्रआर. रणवीरसिंह तथा आर. अजीत यादव का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

01 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 स्थायी, 64 गिरफ्तारी तथा 269 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 मार्च को 18 स्थायी, 64 गिरफ्तारी तथा 269 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2015-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2015 को 20.00 बजे, भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, नार्थ कमाठीपुरा निवासी मनोज पिता नाथूलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2015- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2015 को   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नावनाथ बाबा के मंदिर के सामने ग्राम सनावदिया आवास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले कालूराम पिता पूरालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 12, 2015

जेल से छूटकर फिर चोरी करने वाला कुखयात नकबजन क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त मे


इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षकद्वय श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय प्रकाश पाल को शहर में बढ़ रही चोरियों के अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देद्गिात किया। इस पर क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान व उ.नि. विनोद सिहं राठौड़ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना चंदन नगर क्षेत्र में एक शातिर चोर है जो काफी चोरियां कर रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु टीम ने तत्काल थाना प्रभारी चंदन नगर श्री विनोद दीक्षित के साथ कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को पकडा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम मोहित उर्फ लल्लू पिता सुनील झबर उम्र 20 साल निवासी 774 बी सेक्टर स्कीम नं. 71 चंदन नगर का होना बताया। 
           मोहित से टीम द्वारा कडी पुछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 28/1/15 को वह चोरियों के मामले में जेल से छूटा है और जेल से आने के बाद एक सवा महिने में मैने थाना चंदन नगर क्षेत्र में3- 4 चोरियॉं की है। आरोपी से सोने-चांॅदी के जेवर बरामद हुए है। अभि0 चंदन नगर का कुखयात नकबजन है और यह अकेला ही रात्रि में सूने मकानो का ताला तोड़ कर चोरियॉं करता है। आरोपी पर पूर्व में चोरी, लूट एवं वाहन चोरी के 16 अपराध थाना चंदन नगर, छत्रीपुरा में पंजीवद्व है। आरोपी मोहित से टीम द्वारा पुछताछ की जा रही है जिससे अन्य मामलों में भी चोरी का खुलासा होने की संभावना है।
          इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान के नेतृत्व में उनि विनोदसिह राठौर, प्रआर 2604 राजभान, प्रआर.ओम सोलंकी, आर. सुभाष सुर्यवंद्गाी एवं दीपक वर्मा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 मार्च को 09 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, गुरूशंकर नगर बाउड्री के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शांतिलाल पाटीदार, नरेश सिंधी तथा द्गिावशंकर प्रजापत को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  4050 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2015 को 15.25 बजे, 52सेठी संबंध नगर नाले के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं के रहने वाली शशि नायक पिता सखाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2015 को 13.20 बजे, बड़ा बागड़दा चौराहे के पास सुपर कॉरिडोर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें महाराणा प्रताप नगर निवासी ऋषि पिता भेरूलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2015-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2015 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 24 क्वाटर प्रथम बटालियन इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले विशाल उर्फ गोटू पिता अशोक खराड़ी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 मार्च 2015 को 11.00 बजे,कुम्हारखाड़ी शमद्गाान घाट के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 292 कुम्हारखाड़ी निवासी लखन पिता धन्नालाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 11, 2015

05 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 10 गिरफ्तारी तथा 20 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 मार्च को 03 स्थायी, 10 गिरफ्तारी तथा 20 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2015-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2015 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, चुन्नीलाल परिसर के पीछे एमजी रोड़ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें वसीम, शोएब,मो.साबिद, मो.शरीफ, शादाब, मो.रियाज, मो.यासीन, फरियाद, मोईन तथा अरद्गाद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2015 को 13.15 बजे, भमौरी पुल नाले के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, छोटी भमौरी पुल के पास रहने वाले कल्ली उर्फ मनोज पिता नारायण कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपयें कीमत की 07 पेटी (350 क्वाटर) अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2015 को 12.20 बजे, राजमोहल्ला माई मंदिर के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले शुभम पिता बाबू वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2015-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पटेल ब्रिज के उपर छोटी ग्वालटोली से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले चंपाबाग रावजी बाजार निवासी आशिफ पिता मो.अनवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
       पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2015 को 22.30 बजे, थाने के सामने इन्दौर रोड़ देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले देपालपुर निवासी कालू उर्फ कल्लू पिता कन्हैयालाल डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2015 को 11.55 बजे, भूसामण्डी सर्विस रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 18 गुरूनगर इंदौर निवासी विक्की पिता गणेद्गा गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 10, 2015

01 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 54 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मार्च को 08 स्थायी, 54 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 मार्च 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2015 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बी.के. हरिजन कालोनी रेल्वे कालोनी के किनारे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले अम्मू उर्फ अमित पिता राजू वैध को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार 600 रूपयें कीमत की 70 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2015 को,  थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें ग्राम बड़ी कलमेर निवासी-हेमराज पिता गोवर्धन, ग्राम बोरिया निवासी-छतरसिंह पिता रूगनाथ तथा राधानगर टापरा हातोद निवासी-निलेश पिता राधांिकशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3300 रूपयें कीमत की 82 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, March 9, 2015

22 फरवरी 2015 को बायपास पर मिलीं अज्ञात लाश की हत्या की गृत्थी सुलझी, पत्नि का प्रेमी निकला हत्यारा

इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2015-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22 फरवरी 2015 को ट्रूबा कॉलेज के पास राऊ बायपास रोड़ के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलीं थी, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। उक्त अज्ञात मृतक की शिनाखती व उसके हत्यारों को पकड़ने में राजेन्द्र नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
          उक्त लाश की गला घोंट कर हत्या की पुष्टि होने पर राजेन्द्र नगर थाने पर अप.कं्र 200/15 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान ने सीएसपी अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैया तथा थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर तारेश सोनी को आवश्यक निर्देश दिये थे।
         पुलिस टीम ने अज्ञात मृतक की पहचान दीपक पिता किशनलाल वर्मा निवासी-टापू नगर परदेशीपुरा के नाम से हुई, जिसकी गुमशुदगी थाना परदेशीपुरा पर मृतक की पत्नि ने दर्ज करवा रखी थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा कि, मृतक दीपक व उसकीपत्नि के बीच उसके अवैध संबंधो को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने इस बिंदु पर छानबीन की तो पता चला कि मृतक की पत्नि के उसके नजदीकी रिश्तेदार रवि पिता रामभरोसे कोरी निवासी शिवाजी नगर इंदौर से अवैध संबंध थे, जो कि घटना के बाद से ही फरार था। मुखबिर की सूचना पर जब रवि कोरी को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मृतक दीपक की पत्नि से बहुत लम्बे समय से प्रेम करता हूं। घटना के पांच दिन पहले वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था, तभी दीपक वहां आ गया और मृतक दीपक ने उससे कहा कि तू मेरे घर क्यों आता है व आइंदा मत आना। इसी बात से खफा होकर रवि ने अपने दोस्त नारायणदास पिता रमेश निवासी-गोमा की फेल एवं मुकेश पिता रामस्वरूप निवासी-पाटनीपुरा के साथ मिलकर दीपक को रास्ते से हटाने की योजना बनायी।
         आरोपी रवि के कहने पर दोस्त मुकेश मृतक दीपक को उसके घर से लेकर आरोपी रवि व नारायणदास के पास पहुंचा। जहां से वे तीनो मृतक दीपक को आपस मे बात करने के बहाने मारूति वैन में बैठाकर ले गये। चारों मारूति वैन में देवास नाके पर एक ढाबे पर पहुंचे, जहां चारों ने साथ बैठकरशराब पी और उसके बाद दीपक को नशे की हालत में लेकर बायपास पहुंचे और वहां पर तीनो आरोपियों ने दीपक का रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी व उसकी लाश को बायपास पर फेंक कर फरार हो गये थे। आरोपीगण रवि, मुकेश एवं  नारायणदास तीनों मालवा मिल क्षेत्र में सब्जी का व्यवसाय करते थे तथा रवि की मालवा मिल क्षेत्र में पान की दुकान भी है। इनमें से आरोपी मुकेद्गा अपराधिक प्रवृत्ति का होकर, इसके विरूद्ध थाना परदेशीपुरा पर हत्या का प्रयास, मारपीट एवं थाना एमआईजी पर मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट के कई प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को गिरफ्‌तार कर, घटना में प्रयुक्त की गई मारूति वैन क्रं MP15 D.5205 जप्त कर ली है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
          इस संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक के.एस. सोलंकी, आरक्षक निलेश तथा महिला आरक्षक सपना का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 104 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मार्च को 09 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 104 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2015-पुलिस थाना लसूड़िय़ा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2015 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, अटल खेल परिसर ग्राउण्ड स्कीम नं.78 से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राहुल, सुनिल, अनिल तथा मनीष को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कलदिनांक 08 मार्च 2015 को 19.30 बजे, ग्रेट इण्डिया ट्रांसपोर्ट के पास ट्रांसपोर्ट नगर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मो.अमीन, मेहमूद खान, मो.आरिफ तथा धर्मेन्द को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2015 को 22.20 बजे, प्रकाश का बगीचा जबरन कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें पंकज, संयोग तथा रवि को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2015 को 19.05 बजे, पटेल नगर बी खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं यहीं की रहने वाली मूलीबाई पति नारायण चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, March 8, 2015

11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 18 गिरफ्तारी तथा 89 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मार्च को 09 स्थायी, 18 गिरफ्तारी तथा 89 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2015 को 16.30 बजे, सीकेडी ढाबे के पीछे राहुल गांधी नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें ग्राम बड़ा मल्हरा जिला छतरपुर हाल रविदास नगर निवासी मुकेद्गा पिता मथुराप्रसाद लोधी को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2015 को 19.30 बजे, पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं यहीं की रहने वाली भागवंती बाई पति श्यामलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2015 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भमौरी प्लाजा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले निरजंनपुर नई बस्ती निवासी दुर्गेश पिता मनोहर भनगाड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2015 को 18.00 बजे, लाल मंदिर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधागोविंद का बगीचा निवासी निलेश पिता जगदीश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2015 को 19.00 बजे, लाल वीणा नगर तिराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले एम-61 वीणा नगर निवासी भीमा उर्फ भीमसिंह पिता श्री किशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, March 7, 2015

क्रिकेट मैच का आनलाईन लाखो का सट्‌टा खेलते आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2015-इन्दौर-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर सुश्री सिमाला प्रसाद ने बताया कि क्रिकेट मैच का आनलाईन लाखो का सट्‌टा खेलने वाले एक दम्पत्ति को  पकड़ने में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
         पुलिस को दिनांक 6.03.2015 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना आजाद नगर क्षेत्र मे आने वाली कालौनी पिंक सिटी के मकान न.128 मे किराये से रहने वाले दमपत्ती अलोक उर्फ गौरव गर्ग पिता रामसिंह उर्फ राधेद्गयाम गर्ग उम्र 35 साल एवं उसकी पत्नि निद्गाा को भारत व वेस्टीन्डीज के क्रिकेट मैच का ऑन लाईन सटटा करते पकडा। आरोपीयान काफी समय से क्रिकेट मैच के सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त थे। उनके कब्जे से 20000/रूपये नगद मिले एवं लाखो रूपये का सट्‌टे का हिसाब उनके पास के लेपटाप व मोबाईलो पर मिला है। आरोपीयान के पास से एक एल.ई.डी.टी.वी. एक वाय.फाय , एक लेपटाप एवं विभिन्न कम्पनीयो के 08 मोबाईल फोन जप्त किये गये है। आरोपीयान का सटटे के सबंध मे काफी बडा कारोबार है एवं कई सटटे के बुकियो से सम्पर्क है। आरोपी भोपाल मे गर्ग फर्निचर केनाम से दुकान चलाता था एवं इन्दौर मे भी नचनी के नाम से साडी बेचने का शोरूम है। आरोपी अलोक उर्फ गौरव एक प्रकरण मे भोपाल के पिपलानी थाना से फरार है उसका भोपाल न्यायालय से स्थाई वारंट क्र. 2557/2009 का लम्बित है। इस सबंध मे भोपाल के थाना पिपलानी पर सूचना की गई है। आरोपीयान के लेपटाप व मोबाईल पर सटटे के सबंध मे बुकिंग की गई है उसकी जानकारी निकाली जा रही है माना जा रहा है कि दिनांक 6.3.15 को भारत व वेस्टीन्डीज के क्रिकेट मैच मे 10 लाख रूपये से अधिक का सटटा खेला गया है ।

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गिरफ्तारी तथा 22 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मार्च को 03 गिरफ्तारी तथा 22 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, तलावली रोड़ कांकड़ गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें धर्मेन्द्र, राजू, जितेन्द्र, कमल, धर्मेन्द्र पाटीदार तथा फारूख को पकड़ा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को 00.05 बजे, सागर विहार कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रामजीवन, चंचल, लोकेश, भूपेन्द्र तथा सोहन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को दीपमाला ढाबे के पीछे एवं दीशा होटल बाणगंगा नाका से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें न्यू शीतल नगर निवासी-दीपक पिता किशोर बिडवाल तथा ग्राम पंचपिपलई जिला उज्जैन हाल गणगौर माता मंदिर के पास राजाबाग कालोनी निवासी-गोपाल पिता औंकारसिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1720 रूपयें कीमत की 43 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को 19.30 बजे, 37/1 छोटी ग्वालटोली से अवैध शराब लेजाते/बेचते मिलें यहीं रहने वाले अजय पांडे पिता महादेव पांडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1395 रूपयें कीमत की 31 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को 15.00 बजे, ग्राम बिज्जूखेड़ी तेजाजी मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले तूफान सिंह पिता मेहरबानसिंह सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को 15.30 बजे, हाट मैदान महूं सुलभ कॉम्पलेक्स के पीछे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले आकाश पिता राजू कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रिंग रोड़ चौराहा खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मालवीय नगर इंदौरनिवासी अप्पू पिता अशोक कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 6, 2015

05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 138 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मार्च को 05 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 138 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2015 को 14.30बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्ला नगर चौराहा  इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं यहीं रहने वाली अन्नपूर्णा बाई पति महेश को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2015 को 21.30 बजे, धार नाका महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें 14 पेंशनपुरा महूं निवासी रवि पिता कैलाश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2015 को 10.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अनाज मंडी नवलखा गेट से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मदीना नगर गेट के पास आजाद नगर निवासी वसीम पिता अब्दुल लतीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2015 को 12.10 बजे, सारवन मोहल्ला काली टंकी के पास महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले महेश पिता नारायण भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 4, 2015

पुलिस विभाग के 180 आवास गृहो का माननीय मुखयमंत्री महोदय द्वारा लोकार्पण व आगामी 5 वर्षो में 25 हजार नए आवास गृहो की घोषणा

इन्दौर-दिनांक 04 मार्च 2015-आज दिनांक 04.03.2015 को जिला इन्दौर पिगडम्बर राऊ स्थित नई पुलिस कालोनी में 23 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 180 पुलिस आवास गृहो का माननीय मुखयमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान महोदय के कर कमलो द्वारा लोकार्पण किया गया।
       माननीय मुंखयमंत्री महोदय जी ने पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निर्मित आरक्षक/प्रधान आरक्षक स्तर के कर्मचारियों के 144 एवं सहायक उप निरीक्षक/उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के 36 आवास गृहों का बारिकी से निरीक्षण किया एवं कहा कि पुलिस विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है एवं इसके कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा सामाजिक जीवन में बहुत ही त्याग किया जाता है। हम लोग आनंद के साथ अपने त्यौहार व खुशियां मना सके, इसके लिये पुलिस विभाग अपनी खुशियां कुर्बान कर देता है। पुलिस विभाग को पहले बहुत ही कम सुविधााएं मिलती थी, उनके आवास गृह भी अच्छी स्थिति के नहीं होते थे, इस कारण उन्हे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
         माननीय मुंखयमंत्री महोदय ने कहा किहम ओर इस ओर ध्यान दे रहे है एवं उन्होने घोषणा की कि-
  • पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये उनकी आवास की समस्या में सुधार हेतु आगामी 5 वर्षो में 25 हजार नये आवास गृह बनायें जावेगें।
  • ग्राम सुरक्षा समिति एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस विभाग में भर्ती के लिये, पुलिस विभाग इन्हे बोनस अंक देने पर विचार करें।
        इस अवसर पर माननीय विधायक सांवेर श्री राजेश सोनकर, मान. विधायक क्षेत्र क्रं 1 श्री सुदर्शन गुप्ता, मान. विधायक क्षेत्र कं्र 5 एवं पूर्व मंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया, पुलिस महानिदेशक मघ्यप्रदेश श्री सुरेन्द्र सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Tuesday, March 3, 2015

05 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 208 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मार्च को 05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 208 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2015 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, राजीव नगर बड़ला खजराना पानी की टंकी के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें शाहरूख,अब्दुल मजीद तथा अताह खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2015 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गाड़ी अड्‌डा पानी की टंकी के पास के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जबरन कालोनी मरीमाता का बगीचा निवासी-गोलू उर्फ अमृतसिंह संधू तथा गुरूनानक कालोनी जूनी इंदौर निवासी-अरूण पिता मनोज गोफने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01  चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2015 को 20.00 बजे, निरंजनपुर चौराहा देवास नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले चिकित्सक नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ राजू पिता तेजराम मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी जा रही है।

Monday, March 2, 2015

08 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मार्च को 03 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, जल्ला कालोनी खजराना से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इनामू, जावेद, अशोक तथा हनीफ कोपकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5870 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2015 को 19.00 बजे, इस्माईल भाई के मकान बोहरा बाखल से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ताहिर अली, साबिर, असगर अली, इकबाल, मो.हुसैन, अखतार तथा मुस्तफा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, March 1, 2015

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2015-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमरपुरी भानगढ़ चौराहे के पास झोपड़ पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें भानगढ़ निवासी दिनेश पिता जगदीश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 18.30 बजे, जम्मू कश्मीर ढाबे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं रहने वाले घनश्याम पिता तुलाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 20.15 बजे, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं सविता पिता महेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2015- पुलिसथाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 09.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हिंगोट मैदान गौतमपुरा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम टकरावदा थाना बड़नगर जिला उज्जैन निवासी मनसुख पिता मोहनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 11.10 बजे, भूतेश्वर मंदिर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदा नगर निवासी दीपक पिता विश्वनाथ पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 28, 2015

शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर, संयोगितागंज की शिकायतों का निराकरण किया गया

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद भापुसे ने बताया कि आज दिनांक 28.02.2015 को थानाघ् पलासिया परिसर मे अनुभाग संयोगितागंज के थाना पलासिया, संयोगितागंज एवं छोटी ग्वालटोली के लंबित शिकायत पत्रो के निराकरण हेतु उनके निर्देशन मे शिकायत निवारण श्विर का आयोजन किया गया जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज एवं थाना प्रभारी पलासिया, संयोगितागंज, छोटीग्वालटोली मय जॉचकर्ताओ के उपस्थित रहे ।
         शिकायत निवारण हेतु कुल लंबित 180 आवेदन पत्रों मे से 146 शिकायत पत्र जो कि मकान, दुकान, जमीन, प्लाट, पैसे, मारपीट, लडाई झगड़ा आदि से संबंधित थे का निराकरण किया गया इस हेतु शिकायत से संबंधित दोनो पक्षो को थाने पर बुलाकर उनकी शिकायतों का विधि सम्मत निराकरण किया गया
        शिविर मे 05 प्रकरणो मे आवेदक एवं अनावेदक को समझाईश देकर उनके परिवारो को विद्यटन से बचाया गया ,इन प्रकरणो मे पति-पत्नि एवं सास ससुर के विवाद के कारण पति-पत्नि अलग- अलग हो गये थे जिन्हे समझाकर विवादखत्म किया गया।

माननीय मुखयमंत्री महोदय करेगें, पुलिस आवास गृहो का लोकार्पण

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 1 मार्च 2015 को शाम 18.00 बजे पिगडम्बर (राऊ) स्थित इन्दौर पुलिस के कर्मचारियों/अधिकारियों के लिये निर्मित किये गये नए आवास गृहो का लोकार्पण माननीय मुखयमंत्री महोदय के कर कमलो के द्वारा किया जावेगा।
        पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन म.प्र. द्वारा पिगडम्बर (राऊ) स्थित नई पुलिस लाईन में आरक्षक/प्रधार आरक्षक स्तर के 136 तथा अराजपतित्रत अधिकारियों (सउनि/उनि स्तर) के 36 आवास गृहों का निर्माण किया गया है। इन आवस गृहों का निर्माण अत्यंत अल्प समय में किया जाकर, इन्दौर पुलिस के कर्मचारियों/अधिकारियों को निशुल्क आवास पात्रता के अधीन दिये जाने हेतु तैयार किया गया है।

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 241 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 फरवरी को 01 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 241 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 13 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, आर-135 डॉक्टर का मकान खातीवाला टैंक से टीवी पर क्रिकेट का हारजीत कासट्‌टा खेलते मिलें आदेश पिता प्रतपाल राजपाल, शैलेन्द्र पिता रामदास राजपू तथा प्रेम डोडेजा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लाख 69 हजार रूपयें नगदी तथा 01 लेपटाप, 02 मोबाइल व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 19.00 बजे, बडला खजराना पानी की टंकी के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमरान तथा इरशाद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2260 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 13.30 बजे, सिरपुर माता मंदिर के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अंसार, राजेश, सोनू, रवि, रहीश, सुरेश, अंसार तथा दिनेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब का सेवन करते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 22.00 बजे, इन्डोजर्म के सामनेसांवेर रोड़ इंदौर से आम रोड़ पर शराब पी रहे सोहन पिता रामेश्वर पंवार, जितेन्द्र पिता गुलाबसिंह तोमर, उज्वल पिता रामअवध शर्मा तथा अप्पू पिता मोतीलाल गेहलोद को पकडा गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राधा गोविंद का बगीचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं यहीं की रहने वाली राधाबाई पति गुड़डू कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 19.00 बजे, मिडलैण्ड ढाबे के पास झोपड़ पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले संतोष पिता नारायण सिंह पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 12.10 बजे, रेत मण्डी चौराहा इंदौर से अवैधशराब ले जाते/बेचते मिलें ग्राम बंजर थाना भीकनगांव जिला खरगोन निवासी अनिल पिता रामकिशन गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नेताजी सुभाष मार्ग जोशी रिफ्रेशमेंट के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 118 अहिरखेड़ी निवासी अजय उर्फ मुन्ना पिता राकेश श्रीवास्तव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 27, 2015

ग्रामीण अंचलों से अनाजमण्डी में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली वाहनों को दुर्धटना से बचाने हेतु विशेष अभियान

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-यातायात विभाग व्दारा इंदौर शहर के आस-पास के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन आने वाले अनाज तथा फल व सब्जियों के किसानों के वाहन जिसमें ट्रेक्टर-ट्रॉली, आदि वाहनों को रात्रि के समय होने वाली दुर्धटनाओं से बचाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें इन वाहनों की टेल लाईट, ब्रेक लाईट, इण्डिकेटर के चालू स्थिति में न रखने वाले वाहनों के विरूध्द चेकिंग कार्यवाही की जा रही है । इस कार्यवाही में इन वाहनों के पीछे के भाग पर रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही भी जा रही है, ताकि रात्रि में पीछे से आने वाले वाहनो द्वारा, इन वाहनों को आसानी से देखा जा सके ।
        यातायात विभाग व्दारा दिनांक 23.02.15 से जारी इस विद्गोष अभियान के अन्तर्गत छावनी अनाज मण्डी के अन्दर आने वाले तथा अन्दर  खड़े वाहनों को चेक कर आज दिनांक तक कुल 300 वाहनों के पीछे दोनों साईड रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी है, यह कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी । इस कार्यवाही के दौरान जिन भार वाहनों में उनकीबॉडी से अधिक लम्बाई वाले असुरक्षित ढंग से सरिये/एंगल का परिवहन करने वाले वाहनों पर आज दिनांक तक 12 वाहनों के विरूध्द मो.व्ही.एक्ट  प्रावधानों के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर कोर्ट चालान बनाया।
        उपरोक्त कार्यवाही के अतिरिक्त यातायात विभाग पद्गिचम क्षेत्र व्दारा महू नाके चौराहे पर बिना नम्बर, गलत नम्बर प्लेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी तथा बिना हेलमेट धारण किये वाहन चालन करते दो पहिया वाहन चालकों के विरूध्द भी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक तक 938 वाहनों का चालान बनाकर 1,23,400 रूपये अर्थदण्ड किया गया है।  यातायात विभाग व्दारा यह कार्यवाही माह जनवरी से प्रारम्भ करते हुए 24 फरवरी-2015 तक बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहनों के चालकों के 9395 चालान कर 9,39,500 रूपयें का अर्थदण्ड किया गया। गलत नम्बर प्लेट वाहनों के 199 चालान करते हुए 72,500 रूपयें  अर्थदण्ड, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी चलते 114 चालान कर 49,500 रूपये तथा बिना रजिस्ट्रेद्गान नम्बर दर्ज किये 14 वाहनो के विरूध्द कार्यवाही कर उनके चालान न्यायालय पेद्गा किया गया । यह अभियान भी लगातार जारी है ।




03 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 246 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी को 05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 246 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, न्यू खिजराबाद कालोनी खजराना एवं स्कीम नं. 134 आयडीए बिल्डिंग के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें तथा सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले साब्बीर उर्फ सब्बन पिता शौकत अली, विजय पिता कैलाश तथा राजकुमार पिता सिद्धनाथ सोलंकी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा एवं ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, सिरपुर माता मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले राजू उर्फ शफीक पिता लतीफ खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 325 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब का सेवन करते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को 22.00 बजे, अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने वाय.एन. रोड़ इंदौर से आम रोड़ पर शराब पी रहे कृष्णा पिता काशीराम लवारिया, बबलू पिता बुद्धा धनोरिया, विजय पिता पूनमचंद भमोरिया तथा भगवानदास पिता रमेश बनगोईयां को पकडा गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।