Tuesday, January 14, 2014

Ohh My Traffic

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 के अन्तर्गत फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है, इस प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता का विषय एवं नियम एवं शर्ते निम्नानुसार है :-
विषय :- Ohh My Traffic
प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु नियम एवं शर्ते
1. प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है । 
2. प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है । 
3. प्रतियोगी अधिकतम 4 प्रविष्ठियां भेज सकता है । 
4. प्रविष्ठियां डिजीटल फार्म में कम से कम 12 बाय 8 इंच आकार की *.JPG  फार्मेट में होना चाहियें । 
5. प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां ई-मेल के माध्यम से ट्राफिक पुलिस के ईमेल asptrafficindore@gmail.com पर भेज सकते है। प्रतिभागी ई-मेल के साथ अपना पुरा नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर/फोन नम्बर भी अंकित करेगे । 
6. प्रविष्ठियां 20 जनवरी 2014 तक के सांय 17.00 बजे तक की मान्य होगी ।
7. फोटो प्रतिभागी की मूल कृृति एवं वास्तविक होना चाहियें । फोटो के साथ कैप्शन हिन्दी/अग्रेजी में दिये जायें, जो ज्यादा से ज्यादा एक लाईन के हो तथा फोटो की विषय वस्तुको परिभाषित करते हो । कैप्शन प्रतिभागी द्वारा मूलतः रचित होना चाहियें । 
8. प्राप्त प्रविष्ठियां का मुल्याकंन निर्णायक मण्डल द्वारा किया जायेगा तथा निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम होगा। श्रैष्ठ 4 प्रविष्ठियों को क्रमशः उचित ईनाम एवं प्रशंसनीय पत्र से पुरूस्कृत किया जायेगा । 
9. इन प्रविष्ठियों पर यातायात पुलिस का अधिकार रहेगा जिसका उपयोग जनहित हेतु किया जा सकता है। 
10. अधिक जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक 2532100 पर संपर्क किया जा सकता है।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 40 गिरफ्तारी, 196 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जनवरी2014 को 04 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 25 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कान्हा, बाबू, राजेन्द्र, मनीष, राजेश, हरीश, मोहन, प्रेम तथा जितेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2660 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, ग्राम हतुनिया से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, लखन, रामलाल, संजय, दिनेश, गणेश तथा मलखान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, मालवामील इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अटल, संजीव, विजय तथा राजू को पकड़ा। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जुनेद, रिंकू उर्फ मोहसीन, करारे उर्फ अजहर, अनवर उर्फ सूफी तथा गोलू उर्फ अजहर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदूत नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बलराम पिता भैयालाल तिवारी (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी। 
            पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, हाथीपाला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रावजीबाजार निवासी शुभम पिता महेश राठौर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त कियागया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 13, 2014

अज्ञानता के बजाए खुदगर्जी के कारण यातायात नियमों की अवहेलना अधिक होती है







इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- आज दिनांक 13 जनवरी 2014 को सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 के अन्तर्गत आयोजित जूनियर वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से लगभग 300 बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया ।  
यातायात विभाग द्वारा कक्षा 5 वी से 8 वी तक के बच्चों की अज्ञानता के बजाए खुदगर्जी के कारण यातायात नियमों की अवहेलना अधिक होती है, विषय पर प्रीतम लाल दुआ सभा गृह में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें निर्णायक के रूप में श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, पूर्व जिला इन्दौर कैलाश शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक, सुश्री रूपीन्द्र कौर, शिक्षक, श्री जगत नारायण जोशी, वरिष्ठ यातायात सलाहकार, डॉ प्रतीक श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं विशेष संवाददाता, डॉ जी.डी. अग्रवाल लाइब्रेरियन देवी अहिल्या लाईब्रेरी, श्री प्रवीण भाई पटेल, चेयरमेन ऐसासियेशन ऑफ आटोमोबाईल डीलर्स इन्दौर, गौरव ऐरन सचिव ऐसासियेशन ऑफ आटोमोबाईल डीलर्स इन्दौर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर एवं श्री अरविन्द तिवारी उप पुलिस अधीक्षक, यातायातजिला इन्दौर द्वारा की गई । 
प्रतियोगिता का निर्णय निम्नानुसार रहा :-
पक्ष                 स्थान स्कूल का नाम
जय जोशी         प्रथम शिशुकुंज इन्टरनेशनल
वैष्णवी         द्वितीय सत्यसाई स्कूल
प्रशंसा व्यास तृतीय माता गुजरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल
दिव्यम दुबे सांत्वना तीरथ बाई कलाचन्द्र जूनी इन्दौर

विपक्ष                 स्थान स्कूल का नाम
सुभांषी अंसारी        प्रथम         सेन्टरेफल्स स्कूल
मानसी गोयल        द्वितीय शिशुकुंज इन्टरनेशनल
विकास यादव        तृतीय आर्मी पब्लिक स्कूल
तनिष्क बाकलीवाल सांत्वना सत्यसाई स्कूल

              एम.टी.एच. कम्पाउण्ड में रोटरी क्लब के सहयोग से 80 लोक परिवहन वाहन चालकों का नैत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 16 चालको को चश्में की सलाह एवं 5 को मेडिकल चैक अप करने की सलाह दी गई ।  इस दौरान रोटरी क्लब से निखिल अग्रवाल, इन्दौर मेघदुत, अध्यक्ष श्री मनीष बंसल एवं नयन आप्टीकल, सुश्री अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उपस्थित रहें । 
टाटा मोटर के सहयोग से 80 वाहन चालकों/परिचालकों का आई.आई.एस.टी राउ में प्रशिक्षण दिया गया ।  
          आर.टी.ओ., नापतौल एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर 250 वाहनों को चेक करने पर 15 बिना परमिट, 16 वाहनों पर नापतौल विभागद्वारा अनियमितता पाये जाने से कार्यवाही की गई । 
यातायात नियमों का पालन करने वालों का डामॉनो पिॅजा कंपनी द्वारा सम्मान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप डिस्काउंट कूपन वितरित किये गये । 
कॉलेज के 40 बच्चें एवं 20 डीलरर्स एसोसियशन के सदस्यों द्वारा इन्दौर शहर के प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था संभाली गई ।  
संस्कार भारती ग्रुप द्वारा अभिनव पहल करते हुये ट्रेजर आईलैण्ड में यातायात नियमों को दृष्टिगत रखते हुये रंगोली बनाई गई, जो बेहद ही आकर्षण का केन्द्र रहा । 
यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देद्गय से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया।  साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 06 गिरफ्तारी, 96 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 01 स्थायी, 06 गिरफ्तारी व 96 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 19 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारआश्रम इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, नितिन, संदीप, प्रदीपतथा निहाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2670 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूूॅ द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बाबूलाल, उमाशंकर, विश्वास, लेखराज, राहुल, गोविंद तथा शकील उर्फ गुड्‌डू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 15.45 बजे, जल्ला कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अखतर, इकबाल, यासीन, विक्रम, हसन, अफसर तथा रईस को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2010 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 78 इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले महावर नगर निवासी लाला उर्फ अविनाश पिता प्रेम नारायण गुप्ताको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार 250 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 15.00 बजे, त्रिवेणी कॉम्पलेक्स से अवैध शराब ले जाते मिले नंदबाग निवासी बबलू पिता हरिदयाल कोरी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 10.25 बजे, चंद्रावतीगंज से अवैध शराब ले जाते मिले बदलखेड़ी उज्जैन निवासी गणपत पिता ओमकार बलाई (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को सिमरोल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले जोशी गुराड़िया निवासी राजेश पिता गेंदालाल भील (22) तथा सिकली निवासी रोहित पिता मोहन भील (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें कीमत की 10 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जिलाबदर आरोपी हुकुमचंद कॉलोनी निवासी मोनू पिता सुधाकर राव मराठा (26) तथा ऋषि विहार कॉलोनी निवासी सुनिल उर्फ बारिक पिता अनारसिंह बंजारा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू तथा 01 कटार जप्त की गयी। 
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 16.50 बजे, तलाई नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोर्वधन पिता दुलीचंद्र कुर्मी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 21.40 बजे, बीपीओ चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणेश नगर निवासी विजय पिता नंदकिशोर कुशवाह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को 12.15 बजे, साउथ तोड़ा इंदौर से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोहम्मद इसरार पिता मोह. उमर (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 12, 2014

यातायात पुस्तिका का विमोचन एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन






01 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 17 गिरफ्तारी, 146 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 02 स्थायी, 17 गिरफ्तारी व 146 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रघुनंदन बाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेश, पतेह तथा भरतको पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले इदरिश नगर निवासी केशव पिता राजकुमार मद्रासी (25) तथा शांतीनगर निवासी किशनलाल पिता घीसालाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3700 रूपयें कीमत की 74 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2014 को 19.30 बजे, ग्राम माचल से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले रवि पिता नारायण सरगरा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 11, 2014

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात पुस्तिका का विमोचन एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कल दिनांक 12 जनवरी 2014 को प्रातः 10.00 बजे डेली कॉलेज ऑडिटोरियम में यातायात पुस्तिका का विमोचन एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्‌घाटन पुलिस महानिदेशक म.प्र. पुलिस श्री नंदन दुबे द्वारा किया जावेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिकों एवं सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मिडियाकर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है।

25वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014 - इंदौर पुलिस व्दारा दिनांक 11 जनवरी 2014 से 17 जनवरी 2014 तक मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ आज प्रातः 11:00 बजे सत्यसाई स्कूल एबी रोड़ इन्दौर से पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन, इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी व्दारा रैली को हरी झण्डी देकर कर रवाना किया गया। वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होकर यातायात पार्क पहुॅची।  
टाटा मोटर के सहयोग से यातायात पुलिस के व्दारा राउ इन्दौर में प्रातः 10:00 बजे से 12:00बजे तक 45 वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया गया ।  
प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक एम.टी.एच.कम्पाउण्ड चौराहा पर नापतौल विभाग एवं यातायात पुलिस व्दारा सयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 150 वाहनों को चैक किया गया, 27 वाहनों पर अनियमितताऐं पायी जाने पर कार्यवाही की गई। 
यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेतु आर.आई.ग्रुप के लगभग 100 बच्चों व्दारा मधुमिलन चौराहा एवं गॉधी चौक मानव श्रृखंला बनाई गई।  साथ यातायात नियमों का पालन करने के उद्‌देश्य से डिजीटल बोर्ड के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर एन.सी.सी के कैडेट व्दारा यातायात नियमों के पम्पलेट वितरित किये गये। साथ ही यातायात मोवाईल एवं क्रेनों व्दारा शहर में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

24 लाख रूपयें की लूट का 24 घन्टे में पर्दाफाश, लूटे गये रूपयों के साथ सभी 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दिनांक 09.01.2014 को दोपहर 15.50 बजे पी.डी.पी.एल (पैरेंटल ड्रग्स इंडिया प्राईवेट लि.मि.) की महिन्द्रा बस के 24 लाख रूपयें लेकर लौटते वक्त थाना खुड़ैल क्षैत्रांतर्गत बड़िया खाल इंदौर नेमावर रोड़ पर मोटरसायकल पर आये 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा बस को रोककर राशि लूटकर फरार हो गये थे। घटना के संबंध में थाना खुड़ैल में पी.डी.पी.एल. कंपनी के कैशियर अशोक पाटीदार की रिपोर्ट पर अप. क्रं. 15/2014 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुये उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम, जिला इन्दौर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूू श्री अरविन्द तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर पतारसी करने के निर्देश दिये गये।
       पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा बताया गया कि घटना स्थल के समीप ही स्थित टोल नाके के सी.सी.टी.व्ही. फुटेजप्राप्त कर उसके अवलोकन से घटना के वक्त बस की गति अत्यंत कम होने से ड्रायवर गणेश मिश्रा के आचरण पर संदेह उत्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त घटना को देखते हुये यह भी लग रहा था कि पी.डी.पी.एल. कंपनी में पूर्व में कार्यरत किसी कर्मचारी को जिसे रूपयों के आने-जाने के संबंध में जानकारी हो की घटना में संलिप्तता होने की संभावना को ध्यान में रखकर कंपनी से विगत 06 माह में निकाले गये कर्मचारियों की सूची प्राप्त की गई। उक्त दोनो बिन्दुओं के आधार पर चालक गणेश मिश्रा एवं धीरज गुर्जर निवासी दुधिया से पूछताछ करने पर घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इस आधार पर आरोपी 1. गणेश पिता राजेन्द्र मिश्रा (34) निवासी रामनगर पालदा इंदौर, 2. धीरज पिता मोहन गुर्जर (20) निवासी ग्राम दुधिया तथा 3. लोकेश पिता इन्दर गुर्जर (35) निवासी ग्राम दुधिया को गिरफ्तार कर लूटे गये 24 लाख रूपयें आरोपी धीरज एवं इन्दर गुर्जर के घर से बरामद किये गये।
        आरोपियों से पूछताछ कर बताया है कि आरोपी धीरज गुर्जर पूर्व में कंपनी में काम करता था करीब 03 माह पहले उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। धीरज गुर्जर की बस चालक गणेश मिश्रा से पूर्व से पहचानथी एवं आरोपी लोकेश एवं धीरज गुर्जर चचेरे भाई है। धीरज एवं लोकेश ने मिलकर गणेश को प्लाट का लालच देकर बस के आने के संबंध में जानकारी देने को कहा था। गणेश ने यह भी बताया कि बस के दरवाज की चटकनी खराब है उसे जोर से धक्का देने पर वह खुल जाती है। घटना दिनांक को जीपीओ चौराहा स्थित स्टेट बैंक से निकलते वक्त गणेश ने लोकेश को फोन के माध्यम से सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने हंक बाईक से हेलमेट लगाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाईक, 02 हेलमेट तथा लूटी गयी संपूर्ण राशी रूपयें 24 लाख बरामद कर ली है।
       लूट की इस सनसनीखेज घटना का 24 घंटे में ही पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गये पूरे 24 लाख रूपयें बरामद करने में सफलता प्राप्त करने में थाना प्रभारी खुड़ैल विनय आर्य, उनि पप्पूलाल शर्मा, उनि सरदार सिंह सोलंकी, पीएसआई अशोक सिंह चौहान, सउनि जितेन्द्र मिश्रा, गणेश सोलंकी, प्रआर. भगवत सिंह रघुवंशी, आरक्षक मुकेश नागर, योगेश रघुवंशी, आर्दश दीक्षित तथा अंजनी तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

मैजिक चालक को चाकू अड़ाकर लूटने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- दिनांक 07/01/14 को 12.45 बजे अजय पिता रमनरेश पटेल (25) निवासी शांतीनगर महूॅ अपनी मैजिक क्रं. एमपी-09/जी/5299 को लेकर अपने घर शांतीनगर से पिथमपुर स्टॉफ को लेने जा रहा था। अजय के घर के पास से 01 अज्ञात व्यक्ति बैठ तथा उसने करीब 01 किलोमिटर आगे मैजिक को रूकवाया जहॉ पर पहले से ही एक अन्य अज्ञात व्यक्ति खड़ा था, उक्त दोनो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अजय की गर्दन पर चाकू अड़ाकर मारपीट कर उससे 05 हजार रूपयें नगदी तथा 01 मोबाईल फोन लूटकर ले गये। अजय के भाई संदीप पटेल की रिपोर्ट पर 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्व थाना किशनगंज पर अपराध धारा 394 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अजय पटेल की मैजिक पिथमपुर की एक एलोपैथिक कंपनी में अटैच थी जिसमें पूर्व में विक्रम निवासी गायकवाड़ की मैजिक अटैच थी, परंतु बाद में अजय की मैजिक अटैच की गयी। इस तथ्य को ध्यान में रखकर विक्रम से पूछताछ की गयी तो उसने अपने मौसी के लड़के साजन निवासी द्वारकापुरी के साथ उक्त घटनाक्रम को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी 1. विक्रम पिता हीरा (24) निवासी गायकवाड़तथा 2. साजन पिता रूप कुमार (23) निवासी द्वारकापुरी को गिरफ्तार कर इनसे चाकू, सरिया तथा लूटी गये 05 हजार रूपयें बरामद किये गये। उक्त लूट का पता लगाने में थाना प्रभारी किशनगंज रमेशचंद्र भास्करे, सउनि अजीत सिंह यादव, प्रआर. अजीत सिंह, आरक्षक नीरज तथा राकेश का सराहनीय योगदान रहा।

04 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

39 गिरफ्तारी, 170 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 39 गिरफ्तारी व 170 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बहादुर सिंह, मुकेश, रघुवीर, दिलीप तथा जगदीश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, एलआईजी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नेहरूनगर निवासी विपिन पिता हरीप्रसाद चौबे (35) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 14.05 बजे, लालगली परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले अमीन पिता शेख असलम (20) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले करण पिता तुकाराम मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, ग्राम गाजिंदा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले निहाल पिता ओमकार भीलाला (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 10, 2014

यातायात सप्ताह 2014 कार्यक्रम




01 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी, 170 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को 03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 170 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को 20.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले सीलनाथकेम्प झोपड़पट्‌टी परदेशीपुरा निवासी सुनिल पिता बाबूलाल खटीक (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को 16.30 बजे, रंगवासा रोड़ राऊ इंदौर से अवैध शराब बेचते मिले शिवलोक कॉलोनी निवासी रमेश पिता अंबाराम ढोली (43) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1530 रूपयें कीमत की 34 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को 17.00 बजे, ग्राम चंदेर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता रामसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को 19.20 बजे, निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले पप्पू तिा रतननाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड दरगाह के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुम्हारखाड़ी इंदौर निवासी विशाल पिता अशोक पाल (25) तथा गोविंदनगर खारचा निवासी मोनू पिता विजय दुबे (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2014 को 12.50 बजे, न्यू प्रकाश नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संतोष पिता मंडू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 9, 2014

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत स्कूली बच्चो की अन्तविद्यालयीन प्रतियोगिता

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2014 - आज दिनांक 09 जनवरी 2014 को यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2014 के अन्तर्गत स्कूली बच्चों की अन्तविद्यालयीन प्रतियोगिता नेहरू स्टेण्डियम में आयोजित की गई। जिसका विधिवत्‌ शुभारंभ निर्णायक मण्डल की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे किया गया।  इस प्रतियोगिता में इन्दौर शहर के 54 स्कूलों के 850 बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया, इसके अतिरिक्त लगभग 50 मुख-बधिर बच्चों की पृथक से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई ।  
                     चित्रकला प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई, प्रथम वर्ग जिसमें 5 वी से 8 वी तक के बच्चे एवं द्वितीय वर्ग जिसमें 9 वी से 12 तक के बच्चे शामिल थे ।  बच्चों द्वारा अपने-अपने वर्ग के विषयों पर चित्रकला बनाई गई । 
जुनियर बच्चों हेतुः- ''इकोफ्रेण्डली यातायात''  कक्षा 8वी तक के लिए,
सीनियर बच्चों हेतुः- ''ध्वनि प्रदुषण'' कक्षा 9 वी से 12 वी तक के लिए।
                 इसी स्थान पर पोस्टर/मॉडल अन्तविद्यालयीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें लगभग 25 बच्चों द्वारा अपनी-अपनी कृतियां जमा की गई । 
                  कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन प्रसिद्ध काटूनिस्ट श्री ईस्माइल लहरी, खयाती प्राप्त चित्रकार सुश्री भारती सरवटे एवं श्रीमती शोभा वैद्य द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिये श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, इन्दौर, श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, मुखयालय जिला इन्दौर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, इन्दौर, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर उपस्थित रहें। श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चों से बातचीत की और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया ।  
    चयनित कृतियो का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी के माध्यम से किया जावेगा साथही उत्कृष्ट कृतियों को पुरूस्कृत किया जायेगा । 

02 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतनतथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी, 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जनवरी 2014 को 03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2014 को 15.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले भगतसिंह नगर निवासी निलेश पिता हीरालाल (24) तथा पप्पू पिता विनायक (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 800 रूपयें कीमत की 336 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2014 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआर पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोहिनूर कॉलोनी निवासी वसीम उर्फ मोहसीन पिता फिरोज खान (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2014 को 11.30 बजे, संचार नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हीना कॉलोनी निवासी इकबाल पिता रशीद (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2014 को 21.35 बजे, श्याम नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शंकर कुम्हार का बगीचा निवासी निलेश पिता दीवान सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 8, 2014

अनफिट टाटा मैजिक व सिटी वेन के फिटनेस रद्‌द

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2014- आम जनता को शहर में सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने हेतु यातायात पुलिस द्वारा अनफिट (खटारा) टाटा मैजिक व सिटी वेन के फिटनेस रद्‌द करवाये जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से 10 वाहनों के फिटनेस निरस्त कराये गये।
क्रं. वाहन का प्रकार       दिनांक रजिस्ट्रेशन नम्बर पुलिस कार्यवाही        आर.टी.ओ. कार्यवाही
1. टाटा मैजिक          21.12.13 MP 09 T 4989         फिटनेस निरस्त हेतु           फिटनेस निरस्त
2. टाटा मैजिक           24.12.13 MP 09 T 6954         फिटनेस निरस्त हेतु           फिटनेस निरस्त
3. सिटी वेन              28.12.13 MP 09 T 4290         फिटनेस निरस्त हेतु           फिटनेस निरस्त
4. टाटा मैजिक          01.01.14 MP 09 T 6739         फिटनेस निरस्त हेतु           फिटनेस निरस्त
5. टाटा मैजिक           03.01.14 MP 09 T 8080         फिटनेस निरस्त हेतु           फिटनेस निरस्त
6. टाटा मैजिक           03.01.14 MP 09 T 4838         फिटनेस निरस्त हेतु           फिटनेस निरस्त
7. टाटा मैजिक           07.01.14 MP 09 T 6947        फिटनेस निरस्त हेतु            लंबित
8. टाटा मैजिक           07.01.14 MP 09 T 4861         फिटनेस निरस्त हेतु           लंबित
9. टाटा मैजिक           07.01.14 MP 09 TA 5738 परमिट निरस्त हेतु            लंबित
10. सिटीवेन              07.01.14 MP 09 T 4445           परमिट निरस्त हेतु           लंबित

01 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 42 गिरफ्तारी, 163 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को 06 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 163 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 57 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 147 सुभाष मार्गइंदौर से कम्प्यूटर पर हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दुकान संचालक सुनिल यादव तथा सुरेश भाऊ सहित जीतू राठौर, अ. रईस, गोपी, जितेन्द्र, विवेक, संजय, जितेन्द्र, आनंद, विजय, देवेन्द्र, दिनेश, नरेन्द्र, महेन्द्र आदि कुल 43 लोगों को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 38 हजार 930 रूपयें नगदी, 06 क्वाईन मशीन, 21 कम्प्यूटर तथा 01 टर्नमिनिशन बॉक्स बरामद किया गया।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को 20.30 बजे, बड़ी ग्वालटोली इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोहर, महेश, नितिन, धीरज, इन्द्रपाल, सुनिल तथा कमल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6470 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को एमआईजी थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें त्रिलोक, रमेश, जितेन्द्र, अंसार, विक्रम तथा अंकुश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1720 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को 17.00 बजे, रेडीसन होटल के पीछे विजयनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिलें चित्रानगर खजराना निवासी श्याम पिता मूलचंद्र (30) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को 16.40 बजे, पानी की टंकी के पास खुड़ैल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम खुड़ैल निवासी हैदर पिता सत्तार (53) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1520 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-09 की शराब दुकान के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 21/1 रेसकोर्स रोड़ इंदौर निवासी दिलीप पिता रामराज (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 7, 2014

यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिये यातायात पुलिस का विशिष्ट प्रयास




इन्दौर -दिनांक 07 जनवरी 2014- आज दिनांक 07 जनवरी 2014 को यातायात पुलिस इंदौर द्वारा लोक परिवहन चालको एवं आमजनता में यातायात नियमों की जानकारी बढ़ाने के लिये विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे शिवाजी मार्केट में लगभग 200 लोकपरिवहन चालको को जैन सोसायटी के पदाधिकारीयों द्वारा व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ मार्ग पर होने वाली असुविधा एवं आमजनता के हितकर बातो को संज्ञान में लाते हुये यातायात नियमों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जैसाकि विदित है लोक परिवहन वाहन का एक मुखय प्रकार मैजिक भी है, जिससे प्रतिदिन लगभग लाखो लोगो का सामना होता है। मैजिक एसोसियेशन द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से लगभग 500 मैजिक वाहनों पर यातायात नियमों को लिखवाया गया। इस पहल से आमजनता यातायात नियमो के प्रति जागरूक होगी।
इस अवसर पर सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, उपपुलिस अधीक्षक यातायात श्री विजय श्री पंवार, श्री गोविन्द रावतख श्री अरविन्द तिवारी तथा श्री विक्रम सिंह रघुवंशी एवं थाना प्रभारी यातायात व मैजिक, ऑटोरिक्शा एसोसियशन केपदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 44 गिरफ्तारी, 182 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जनवरी 2014 को 10 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जनवरी 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2014 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चन्दूवाला रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सिलावटपुराइंदौर निवासी राकेश उर्फ कालू पिता दुर्गाशंकर (27) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 980 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2014 को 18.00 बजे, टापूनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अमित तथा आकाश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2014 को 19.30 बजे  नेहरूनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें प्रविण, अतुल तथा मुकेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 190 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जनवरी 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2014 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन ईमली चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले मयूर नगर मूसाखेड़ी निवासी जितेन्द्र पिता बाबूलाल चौहान (30) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 हजार रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2014 को 20.30 बजे, वीर सावरकर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता शंकरलाल पाल (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 6, 2014

अज्जू खटीक के अंधेकत्ल का पर्दाफाश, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जनवरी 2014- दिनांक 01/01/2014 को फरियादी नवीन राजोरे ने थाने पर रिपोर्ट किया कि उसके भांजे अज्जू उर्फ अजय खटीक की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुॅचाकर नार्थतोड़ा में हत्या कर दी है। अपराध पंजीबद्व कर मौके पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा, थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली मय पुलिस बल के पहुॅचे। घटना स्थल का निरीक्षण तात्कालिक पूछताछ, साक्षियों से पूछताछ पर किसी व्यक्ति का नाम उस समय सामने नही आया था। मामला पूर्णतः अंधेकत्ल का था, मृतक को धारदार हथियार से चेहरे तथा गर्दन पर चोट पहुॅचाकर नृशंस हत्या की गयी थी तथा मौके पर 03 खाली कारतूस भी बरामद हुये थे। मृतक के पोस्ट मार्टम में मृतक के चेहरे के पिछले हिस्से में गर्दन के ऊपरी हिस्से पर 02 गोली लगना एक्सरे फिल्म से स्पष्ट हुआ था। 
              पुलिस की टीम बनाकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया, मृतक के पास से बरामद 02 मोबाईल फोन के डाटा प्राप्त कर उनका अवलोकन किया गया तथा मृतक के मित्रो से मृतककी रंजिश की जानकारी ली गयी जिससे प्रथम दिवस में ही 8-10 लोग संदिग्ध के रूप में चिन्हित किये गये। साक्षियों से पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या अनिल मराठा, गिरवा उर्फ गिरीराज, संदीप उर्फ गोल्डी, रोहित तथा मुन्ना पिता दीपचंद ने की है। इस प्रकार उक्त 5-6 लोग प्रमुख संदेही के रूप में सामने आये। लगातार नजर रखी जा रही थी एवं मुखबिरो से भी लगातार संपर्क किया जा रहा था इसके आधार पर आज दिनांक 06/01/14 को करीब 11.15 बजे सरवटे बस स्टैण्ड के पास घमंडी लस्सी की दुकान के सामने आरोपियों को जबकि वे महाराष्ट्र भागने की तैयारी में थे, थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली राजेन्द्र सोनी ने पुलिस पार्टी के साथ दबोच लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों अनिल मराठा पिता प्रभाकर तायड़े (23) निवासी नार्थतोड़ा, 2. गिरवा उर्फ गिरीराज पिता अशोक (21) निवासी नार्थतोड़ा, 3. संदीप पिता मोहनलाल मोची (27) निवासी नार्थतोड़ा, 4. रोहित पिता दिनेश सूर्यवंशी (20) निवासी नार्थतोड़ा, 5. मुन्ना पिता दीपचंद अहिरवार (19) निवासी नार्थतोड़ा ने बताया कि मृतक अज्जू खटीक से वे सभी बहुत परेशान थे क्योकि अज्जू खटीक ने उनके साथ अनेक बारदादागिरी करते हुये मारपीट की थी तथा वे डर के कारण रिपोर्ट नही करते थे। अज्जू खटीक का मोहल्ले में बहुत आंतक था, बार-बार पिटाई होने तथा मॉ बहन की गंदी गालियॉ अज्जू खटीक द्वारा कई बार दिये जाने से वे सभी बड़ी ग्लानि महसूस करते थे। दिनांक 31/12/13 को नये साल के जश्न की तैयारी में शाम को घटैया बाबा के पास बियर पी रहे थे तब अज्जू खटीक वहा आया व उनको चांटे मारकर गालियॉ दी तथा 04 बियर की बोतल उठाकर ले गया तभी उन्होने तय कर लिया था कि अब अज्जू खटीक को मार डालेगे और अगले दिन 01/01/14 को सभी आरोपी दोपहर से ही हथियारों से लैस होकर अज्जू के आने की प्रतिक्षा कर रहे थे कि शाम करीब 06.15 बजे अज्जू घटना स्थल पर पहुॅचा तब 10-15 मिनट बाद उन्होने मौका देखा और संदीप गोल्डी ने पीछे से अज्जू खटीक को गोली मारी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद शेष आरोपी उस पर चाकू लेकर टूट पड़े और उसकी नृशंस हत्या कर दी। बाद आरोपी एक साथ ओकारेश्वर भाग गये थे। आरोपियों में अनिल तथा संदीप उर्फ गोल्डी से मेमोरेण्डम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त 02 पिस्टल 7.65 बोर जप्त की गयी है। अभी आरोपियोंसे चाकू तथा रक्त रंजित वस्त्र इत्यादि जप्त करना शेष है, जिसके लिये उन्हे पुलिस रिमाण्ड पर लिया जावेगा। 

दो पहिया वाहन एवं मोबाईल चोर गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी से चोरी के 3 मोटर साईकिल, 15 मोबाईल एवं 6 एल.सी.डी. बरामद

इन्दौर -दिनांक 06 जनवरी 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को शहर मे वाहनचोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु क्राईम ब्रांॅच के स्टाफ को लगाने के लिए निर्देशित किया था। उपरोक्त आदेशानुसार अति पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार एवं दिलीप सोनीे द्वारा उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया। उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान को सूचना प्राप्त हुई थी की साऊथतोडा के रहने वाले साहरूख, फैजल उर्फ बडु एवं गोपाल सावडे फूलमंडी पढंरीनाथ वाले मोटरसाईकिल चुरा रहे है एवं इन्ही चोरी की मोटरसाईकिलो से सुनसान इलाको में पैदल चलने वाले राहगीरो से मोबाईल भी लूट रहे है। 
      क्राईम ब्रांॅच के सउनि. गोविन्द सिंह कुशवाह,प्र.आर. दीपक पंवार, रजाक खान, आभाराम यादव, आर. धर्मेन्द शर्मा, नरेन्द्र सिंह तोमर को साऊथ तोडा के रहने वाले शाहरूख, फैजल उर्फ बडु एवं गोपाल  को तलब कर पूछताछ की गई तब इन्होने थाना राजेन्द्रनगर, थाना पंढरीनाथ एवं थाना रावजी बाजार से अलग-अलग स्थानो से तीन मोटर साईकिले चोरी करना बताई। उपरोक्त आरोपियों द्वारा बताया गया कि अकरम और शब्बु उर्फ साबीर कटकटपुरा वालो को भी मोटर साईकिले दी है। आरोपी साबीर उर्फ शब्बु एवं अकरम पिता बाबूशाह को तलब कर पूछताछ की गई। उपरोक्त आरोपियो से थाना पंढरीनाथ के अप.क्र. 256/13 धारा 379 भा.द.वि में मोटर साईकिल एम.पी. 09 एम.आर. 8899, सी.डी. डान करीब 25 हजार रूपए की एवं थाना राजेन्द्रनगर के अप.क्र. 541/10 धारा 379 भा.द.वि में मोटर साईकिल क्र. एम.पी. 11 एम.डी. 9943 हीरो होंडा करीबन 20 हजार रूपए की एवं रावजी बाजार के अप.क्र. 440/13 धारा 380 भा.द.वि में मोटर साईकिल क्र. एम.पी. 09 एम.एम. 6535 हीरो होंडा करीब 25 हजार रूपए की बरामद की गई है। पकडे गए आरोपियों के नाम पते इस प्रकार है। 1 फैजल पिता मुत्तलीफ अंसारी उम्र 18 वर्ष नि. मकान नं. 4 साऊथ तोडाइंदौर 2 शाहरूख खान पिता सलिम खंॅान उम्र 18 वर्ष नि. नीचे वाली मस्जिद साऊथ तोडा इंदौर 3 गोपाल पिता भास्कर सावडे उम्र 20 वर्ष नि. फूलमंडी पंढरीनाथ थाने के सामने 4 साबीर उर्फ शब्बु पिता अब्दूल माजीद अंसारी उम्र 23 वर्ष नि. नवाब खांॅन का मकान कटकटपुरा इंदौर 5 अकरम पिता बाबू शाह उम्र 32 वर्ष नि. 14/3 कटकटपुरा थाना रावजी बाजार इंदौर। आरोपी शाबीर उर्फ शब्बु के विरूद्व थाना कोतवाली इंदौर में क्रमशः अप.क्र. 66/11 एवं 379/11 धारा 457, 380 के अपराध दर्ज है। आरोपी शाहरूख, शाबीर उर्फ बडु तथा गोपाल सावडे से विभिन्न कम्पनीयों के अलग-अलग स्थानो से लूटे गए 15 मोबाईल फोन भी बरामद हुए है।
इसी पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ की राधागोविन्द के बगीचे में रहने वाले शुभम,, निलेश, रवि एवं कृष्णा ने लोहामंडी के ट्रंसपोर्ट इलाके की एक दूकान का शटर उठाकर 6 एल.सी.डी. चुराई है कि सूचना पर क्राईम ब्रांॅच की उपरोक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहंॅुच कर हीकमातमली से निम्नलिखित आरोपियान को पकडकर लाए एवं पूछताछ उपरान्त थाना जूनी इंदौर के अपराध क्रमांक 7/14 धारा 457,380 भा.द.वि में चुराई गई 6 एल.सी.डी. आरोपियान 1शुभम पिता बाबूलाल पंवार उम्र 18 साल नि. राधागोविन्द का बंगीचा 2 निलेश पिता जगदीश विलोरी उम्र 20 साल नि. सदर 3 रवि पिता करण उम्र 18 साल नि. सदर 4 कृष्णा पिता रामकिशोर उम्र 20 साल नि. रेल्वे पटरी के पास राधा गोविन्द का बगीचा से चुराई हुई 6 एल.सी.डी. बरामद की गई। 
उक्त आरोपी को पकड़ने में सउनि गोविन्द सिंह कुशवाह, प्र.आर. दीपक पंवार, रजाक खान, आभाराम यादव, आर. धर्मेन्द शर्मा, नरेन्द्र सिंह तोमर सराहनीय योगदान रहा।

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 01 फरारी, 08 गिरफ्तारी, 101 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2014को 01 स्थायी, 01 फरारी, 08 गिरफ्तारी व 101 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जनवरी 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले कपिल, देवेन्द्र, अंतरसिंह, सुरेश तथा अजय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9 हजार 995 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 15.00 बजे, कैलोद काकड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनिल, दीपक, सुरेश, कालू, उदय, दिनेश, अजय तथा राजाराम को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को जोशी गुराड़िया से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मांगीलाल, राजू, देवराज, महेश तथा हेमराज को पकड़ा। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 1010 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जनवरी 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाबरिया भैरू झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले रूपेश पिता सजन सोदागर (32), सुरम्भु उर्फ सुषमा पति भरत (30) तथा कविता पति हिम्मत कंजर (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 55 हजार रूपयें कीमत की 1100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 20.40 बजे, बी सेक्टर सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले भागीरथपुरा निवासी दीपक पिता मानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2600 रूपयें कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, बिचोली मर्दाना से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली सीमा पति पप्पू (35) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, भांगिया काकड़ से अवैध शराब ले जाते मिले निरंजनपुर निवासी राजा उर्फ दरबार सिंह खनूजा (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 16.30 बजे, नौगांव से अवैध शराब ले जाते मिले गौतमपुरा निवासी हेमसिंह पिता लक्ष्मण (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, ग्राम असरावद से अवैध शराब ले जाते मिले बिचोली मर्दाना निवासी कल्याण सिंह पिता वासुदेव (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जनवरी 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅनाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले टाटपट्‌टी बाखल इंदौर निवासी मज्जू उर्फ मजीद पिता अब्दुल शकूर (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 5, 2014

मोबाईल चोर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी से चोरी के 14 मोबाईल बरामद

इन्दौर -दिनांक 05 जनवरी 2014 -उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में बढ रही नकबजनी की घटनाओं को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार व अति पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक आर. एस. राजपूत व थाना प्रभारी भंवरकुऑ अशोक तिवारी की टीम का गठन कर इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिरों को लगाया गया। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भंवरकुआ थाना क्षेत्र में चोरी के मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहा है। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताये हुलिया के व्यक्ति को पकडा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नवीन उर्फ मुकेश पिता सुरेब निमाडी नि प्रोफेसर कालोनी विद्यानगर झोपडपट्‌टी भंवरकुआ रहना बताया। कडी पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी मनीष उर्फ देंडू और कान्हा के साथ भंवरकुआ क्षेत्र में मोबाईल शोरूम से मोबाईल चोरी करना बताया। जिसमें मनीष उर्फ देंडू और कान्हाघटना दिनांक से फरार है। पकडे गये आरोपी की निशानदेही पर से 14 मोबाईल बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किया गया। आरोपगण पूर्व में थाना परदेशीपुरा, पलासिया, भंवरकुआ, जूनी इंदौर, राजेन्द्र नगर इंदौर में नकबजनी के अपराधों में बंद हो चुके है। आरोपीगण चोरी करने के आदतन अपराधी है। पकडे गये आरोपी से अन्य नकबजनी के अपराधों में पूछताछ जारी है जिसमें अन्य अपराधों की जानकारी मिलने की संभावना है।  
उक्त आरोपी को पकड़ने में उनि विनोद सिह राठौर, सउनि नरेन्द्र सिंह गौर, प्रआर अमर ंिसह, अनिल सिलावट, आर भगवान सिंह, जितेन्द्र सिंह परमार, विनोद शर्मा, मनीष तिवारी, देवेन्द्र परिहार, जितेन्द्र सेन, विशाल दीक्षित, जितेन्द्र परमार, ह्‌देश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी, 135 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को 03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी व 135 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जनवरी 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमोरी पुल के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले वासुदेव, हरी, संजय, जगदीश तथा शिवराज को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5621 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, पिपलियाहाना इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले सुखदेव पिता हरीकिशन (57) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जनवरी 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धीरजनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले दुर्गा कॉलोनी निवासी पंकज पिता संतोष (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3500 रूपयें कीमत की 70 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को 17.00 बजे, नंदलालपुरा चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले गुरूनानक कॉलोनी निवासी संतोष पिता लालचंद्र (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 12 बॉटल अवैध बियर जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को 18.00 बजे, कायस्थखेड़ी रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राजेश पिता भीकाजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिसथाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2014 को 16.15 बजे, रेल्वे स्पोर्टस कॉम्पलेक्स महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले कोदरिया बड़गौंदा निवासी राकेश पिता नाथू कौशल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 4, 2014

प्रकाशोत्सव पर्व की यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 04 जनवरी 2014 -यातायात व्यवस्था दिनांक 05.01.2014 को गुरू गोविंदसिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाने सिख समाज द्वारा शहर के निम्नलिखित मार्गों से जुलूस निकाला जाएगा। आम जनता से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए जुलूस मार्गों पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का ध्यान रखते हुए शहर भ्रमण हेतु निकलें।
जुलूस मार्ग निम्नानुसार रहेगा - टॉवर चौराहे से विकास रेखा कॉम्पलेक्स होते हुए गुरू गोविंद सेतु से प्रताप नगर के सामने से पलसीकर चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, मोती तबेला, गुरूद्वारा इमली साहेब, राजबाड़ा, किशनपुरा होकर तोपखाना गुरूद्वारा पर समाप्त होगा। इन मार्गों पर यातायात का दबाव होने पर यातायात वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था नियमानुसार रहेगी।
- पलसीकर चौराहे से हेमू कालोनी तिराहा के लिए जूनी इंदौर तरफ से महूनाका तरफ आना चाहते हैं तथा महूनाका के तरफ जूनी इंदौर आना चाहते हैं वह पलसीकर चौराहा से माणिकबाग ब्रिज के नीचे से आरटीओ कार्यालय होते हुए नईदुनिया तिराहे से महूनाका तरफ जा सकेंगे तथा इसी मार्ग से जूनी इन्दौर तरफ से आ सकेंगे।
-      नरसिंहबाजार, राम लक्ष्मण बाजार आदि चौराहे से पटेल प्रतिमा तरफ जाना चाहते हैं वे राजमोहल्ला से बड़ा गणपति सुभाष मार्ग होते हुए आ जा सकेंगे। इसी प्रकार पटेल प्रतिमा की तरफ से लोकवाहन जो राजमोहल्ला तरफ जाना चाहते हैं, संजय सेतु से मृगनयनी, नगर निगम चौराहा होते हुए बड़ा गणपति, राज मोहल्ला तरफ जा सकेंगे।
- जब जुलूस मृगनयनी एवं तोपखाना गुरूद्वारा पर आ जाता है तब वह लोक वाहन जो रीगल से जवाहर मार्ग तरफ जाना चाहते हैं वह एमटीएच कंपाउंड खातीपुरा उतार रिवर्स साईड से जवाहर मार्ग पर जा सकेंगे, एवं जो सुभाष मार्ग तरफ से गांधी चौक तरफ आना चाहते हैं वह नगर निगम चौराहा से चिमनबाग चौराहा श्रम शिविर पत्थर गोदाम, शास्त्री ब्रिज के नीचे से लाल अस्पताल, शास्त्री ब्रिज के उपर जा सकेंगे।

अमितेष नगर में डॉक्टर वर्मा के घर डकैती डालने वाला गिरोह, पेट्रोल पम्प लूट की योजना बनाते गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जनवरी 2014 - उपपुलिस महानिरीक्षक, इंदौर रेंज (शहर) श्री राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 03 एवं 04 जनवरी 2014 की दरम्यानी रात्रि में लगभग 11.35 बजे पुलिस थाना राजेन्द्र नगर पर मुखबिर से टेलिफोन पर सूचना प्राप्त हुयी किबायपास पर न्यूयार्क सिटी के पास खेत में छुपकर कुछ बदमाश बैठे हैं जो नजदीक के भारत पेट्रोल पम्म को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा अपने नेतृत्व में दो टीमें बनाकर मौके पर दबिश दी गई। जहॉ खेत में करीब 10 बदमाश दिखाई दिये जिनमें से पुलिस द्वारा 06 को पकड़ लिया जबकि 04 बदमाश भागने में सफल रहे, पकड़े गये बदमाशो से देशी कट्‌टा, एयर गन एवं चाकू बदामद हुये है।
पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाश 1. पातलिया उर्फ स्वरूप, 2. ठकरिया उर्फ ठाकुर, 3. स्वरूप सिंह, 4. हिम्मन सिंह, 5. खिम्मत सिंह एवं 6. भूरा सिंह है जो सभी भील होकर ग्राम खरबड़िया थाना गंधवानी, जिला धार के रहने वाले है। पूछताछ में पता चला कि जो बदमाश फरार हुये उनके नाम 1. मगन सिंह निवासी खरबड़िया, 2. हीर सिंह निवासी खरबड़िया, 3. सुमेर सिंह निवासी सिरोंज थाना गंधवानी एवं 4. मेहताब निवासी खरबड़िया हैं, जिनकी तलाश हेतु पुलिस पार्टी धार भेजी गई है।
बदमाशों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उन्होने पिछले दिनों अमितेष नगर में रहने वाले डॉक्टर अश्विन वर्मा के घर पर भी डकैती को अंजाम दिया था, जहॉडॉक्टर के जाग जाने एवं फायर करने पर वे डकैती में अधिक संपत्ति नहीं लूट सके थे एवं केवल चौकीदार का मोबाईल लूटकर भाग गये थे। पूछताछ में बदमाशों ने यह भी बताया कि दीवाली के समय उन्होनें ग्राम दूधिया के एक घर में भी चोरी की थी, जहॉ से रूपया-पैसा एवं जेवरात चुराये थे तब भी उनकी गैंग के ये सभी सदस्य साथ थे।
पुलिस अधीक्षक, जिला इंदौर (पश्चिम) श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा बताया गया कि पकड़े गये बदमाश भूरा सिंह पिता ठकरिया भील ने बताया कि वह काफी दिनों से लसुड़िया थाना क्षेत्र में मालवा टेक्नीकल कॉलेज के पास प्लेटिनक पेराडाईज नामक निर्माणाधीन भवन की टॉपरी में रहता है एवं मजदूरी करता हैं। उसके पास एक दिन राजू पिता बाबू भील निवासी गंधवानी हाल मूसाखेड़ी आया और कहा कि अमितेष नगर में एक बड़ी पार्टी है जिसके पास करोड़ो रूपयें का केश रहता है, तुम अपने लोगो को बुला लो तो काफी माल मिलेगा। इस पर उसने अपने साले हिम्मन से बात की, जिसने अपने सभी साथियों को बुलाकर सभी ने अमितेष नगर में जाकर डकैती डाली थी। इस पर राजू भील को पकड़कर पूछताछ की गई तो राजू भील ने बताया कि उसे जितेन्द्र सिंहनिवासी कोटा जिला धार हाल मूसाखेड़ी एवं करण सिंह पिता कलाल सिंह निवासी बागदरी थाना भगवानपुरा जिला खरगोन हाल निवासी मूसाखेड़ी जो क्रमशः ड्राईवर एवं कंडक्टर है ने डकैती डालने के लिये जगह बताई थी, इस पर तीनो को भी गिरफ्तार किया गया। बदमाशों से पूछताछ की जा रही हैं एवं इनसे और भी वारदातों के खुलने की संभावना है।
बदमाशों को पकड़ने, पूछताछ करने एवं अन्य कार्य को अंजाम देकर सफलता अर्जित करने में श्री कल्याण चक्रवर्ती (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-1, श्री आर.एस. घुरैया, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा, निरीक्षक कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर, उपनिरीक्षक पॉल, धार्वे, सउनि राजेन्द्र एवं नायक के साथ पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

02 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 34 गिरफ्तारी, 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 04 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जनवरी 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू मार्ग दिलीप नागर के घर के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले दिलीप, मनोज, रहीश तथा योगेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 13.50 बजे, ग्राम खुड़ैल से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले जगदीश, आरिफ, प्रहलाद तथा भूरू खां को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा ताशपत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, रामानंद नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मुरलीधर तथा मनोज को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 16.30 बजे, नार्थतोड़ा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले अवंतीलाल उर्फ कालू पिता मुन्नालाल (29) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 360 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
              पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 20.50 बजे, पेनजॉन कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले मनीष पिता शीला जायसवाल (21) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 40 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जनवरी 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को10.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा सागौर रोड़ ग्राम बद्रीपुरा से आल्टो कार में अवैध शराब ले जाते मिले राजकुमार उर्फ राजेश, कल्याण यादव तथा भूषण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 हजार रूपयें कीमत की 60 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जनवरी 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टैण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मदीना नगर निवासी गुलरेज पिता कय्‌यूम खान (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा मय मैगजीन जप्त किया गया।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2014 को 10.15 बजे, डमरू उस्ताद चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालगली परदेशीपुरा निवासी मोहसीन पिता अब्दुल लतीफ (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 3, 2014

ऑटो रिक्शाओं के पीछे लगे यातायात नियमों के बैनर

इन्दौर -दिनांक 03 जनवरी 2014- आज दिनांक 03 जनवरी 2014 को यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा यातायात नियमों की जागरूकता बढाने के लिये आटो रिक्शाओं में पीछे की ओर यातायात नियमों के बैनर लगाये गये। उक्त अभियान का शुभारंभ श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, मुखयालय जिला इन्दौर द्वारा थाना यातायात पूर्व पर अपने हाथों से आटो रिक्शा पर बैनर लगाकर की गई। इस अवसर पर सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, श्री विजय सिंह पंवार, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात गोविन्द रावत, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी यातायात उपस्थित रहें।    
          यातायात पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान आज लगभग 300 ऑटोरिक्शा पर बैनर लगाये गये, इस अभियान को निरन्तर जारी रखा जायेगा।

एनडीपीएस एक्ट में 02 आरोपियों को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 03 जनवरी 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 05/09, आरोपी अभयकुमार पिता समरथमल जैन तथा भरत पिता गोपाल के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. अभयकुमार पिता समरथमल जैन (45) निवासी 745 बी स्कीम नं. 71, इंदौर तथा 2. भरत पिता गोपाल (26) निवासी ग्राम नामली जिला रतलाम को धारा 15(ग) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 वर्ष के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
                  उपरोक्त आरोपियों को धारा 26 एनडीपीएस एक्ट कें अपराध में भी दोषी पाते हुये 02 वर्ष के कठोर कारावास एवं 02 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें, उक्त दोनों सजाये एक साथ चलेगी।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक18.07.05 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता इंदौर के तत्कालिन उपनिरीक्षक इन्द्रजीतसिंह चौहान द्वारा पी.एस.3 लायसेंस 53 निरंजनपुर एबी रोड़ देवास नाका, इंदौर का विधिवत निरीक्षण किया व दुकान पर भरत पिात गोपाल पाये गये। दुकान पर उपलब्ध कराई गयी अनुज्ञा क्रं. 01 दिनांक 09.06.05 को तीन हजार किलो बिना पीसा पापीस्ट्रा तथा 26/07.07.05 अनुसार पच्चीस सौ किलो पीसा हुआ पापीस्ट्रा दुकान में पाया गया। सत्यापन पर पापीस्ट्रा की मात्रा अनुज्ञात कर लाये गये पापीस्ट्रा की मात्रा से अधिक होने पर पीसा हुआ तथा बिना पीसा हुआ स्टाक हिसाब पंजी में एवं जप्ती लिखा होने से पंजी के अंतिम स्कंध से सत्यापित स्कंध अधिक पाये जाने से पीसा हुआ 1564 किलो अधिक पाये जाने से 1560 किलो बोरों में भरकर तथा चार किलो लूज जप्त किया गया। प्रकरण का समस्त अभिलेख सम्मिलित कर अभयकुमार एवं भरत के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 26 एवं 37 क पापीस्ट्रा नियम का अपराध पाये जाने से प्रकरण अनुसंधान पश्चात्‌ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 गिरफ्तारी, 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 32 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 25 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जनवरी 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मैकेनिक नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले विनोद, ब्रजेश, हरीश, नरेन्द्र, नारायण तथा गगन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 38 हजार 725 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 18.45 बजे, बालाजी फूल कांटे वाली गली इंदौर से कम्प्युटर द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले शिवकुमार, प्रमोद, विक्की, सुभाष, संजय तथा सुभाष को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार रूपयें नगदी, 03 कम्प्युटर तथा 07 मोबाईल फोन बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 15.30 बजे, गवली मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले संतोष, सुनिल, विजय, प्रताप, किशोर, जितेन्द्र तथा संजय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1230 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 21.00 बजे, मंसूर नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें साबिर, करण तथा साबिर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1660 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 13.55 बजे, सुदामानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें खंडवा नाका निवासी चंदन पिता मोतीलाल (30) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1435 रूपयें नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को पंढरीनाथ थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मोती तबेला इंदौर निवासी रफीक पिता इब्राहिम (70) तथा नयापीठा निवासी गोलू उर्फ अथर अहमद पिता अनीस अहमद (23) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जनवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 05.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम शंकरखेड़ी से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मनोज पिता प्रकाश जायसवाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 15.00 बजे, ग्राम आराखेड़ा से अवैध शराब ले जाते मिले गौतमपुरा निवासी गणेश पिता आत्माराम (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें कीमतकी 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जनवरी 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 14.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सागौर रोड़ बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आवास कॉलोनी बेटमा निवासी अखिलेश पिता कैलाश (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 12 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 11.00 बजे, ग्राम मेंमदी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता लक्ष्मण (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2014 को 11.00 बजे, महेश साहू के मकान के पीछे वाली गली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले चंदननगर निवासी सुधीर पिता शोभाराम (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।