Thursday, December 16, 2010

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुद्वनगर मल्टी के पास मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले हरीओम, प्रकाष, नाना, मुकेष, गणेष तथा ज्ञानसिंग को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को २२.४० बजे हाट मैदान झुग्गीझोपडी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद नवाब, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अफजल, नंदू तथा सलीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८४५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १२.१५ बजे एनटीसी ग्राउन्ड जनता क्वाटर परदेषीपुरा से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १८४/२ गोरीनगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता गोकुलदास बैरागी (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १५.३० बजे कलाली के सामने देपालपुर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले रविदास मार्ग देपालपुर निवासी वासुदेव पिता सिद्वाजी बलाई (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को २०.३० बजे जिंसी हाट मैदान इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १०३/१ जिंसी मेनरोड इंदौर निवासी योगेष पिता बाबूलाल (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०८ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडवाल कॉलोनी भागीरथपुरा बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही रेडवाल कॉलोनी भागीरथपुरा इंदौर के रहने वाले गोपाल पिता प्रेमप्रकाष (२०), भागीरथपुरा इंदौर निवासी विक्की पिता मुन्नालाल कोरी (१९) तथा राहुल उर्फ बटका पिता परमानंद कोरी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक फालिया, एक तलवार तथा एक ३१५ बोर का देषी कट्टा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १७.२५ बजे तलाई नाका सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मोगरादेव उदयनगर देवास निवासी दयाराम पिता प्रभु भीलाला (३०) तथा ग्राम सेमली देवास निवासी भवंरसिंह पिता मोतीसिंह भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १२.३० बजे नगर निगम चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम उदयपुर थाना मनावर जिला धार निवासी मानसिंह पिता देवा भील (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे रेती मण्डी रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सांधवरी थाना तिरला निवासी भारत पिता कन्हैया भील (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १४.४५ बजे नंदलाल रोड बाडा गेट के पास हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बागरी मोहल्ला हातोद निवासी पप्पू पिता अम्बाराम बागरी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, December 15, 2010

राजमोहल्ला पेट्रोल पम्प के पास की गई हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १५ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिंह के निर्देषन, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेत्र गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा राकेष व्यास व उनकी टीम के उनि अजय सोनी, प्रआर मनोहर , आर. मनोहर, प्रहलादसिंह , बलराम को मल्हारगंज राजमोहल्ला पेट्रोल पम्प के पास हुई हत्या के आरोपियों को पकड़ने मेंं सफलता मिली है।
        घटनाक्रम इस प्रकार है कि दिनांक २८ नवम्बर २०१० को रात्री २१.४५ बजे पवन पिता भेरूलाल नि. इंदिरानगर झुग्गी झोपडी की राजमोहल्ला पेट्रोल पम्प के पास हत्या की गयी थी जिसमें राकेष, गोलू तथा महेष के नाम सामने आ रहे थे। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए आरोपियो की तलाष की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर १. राकेश पिता जमनालाल बैरागी (२५) निवासी लोकनायक नगर इंदौर, २. गोलू पिता बद्रीलाल चौहान नि. जयभवानी नगर इंदौर  तथा ३. महेश उर्फ नाना उर्फ सतीश (नीले ट्रेकसुट वाला) पिता नंदकिशोर कुमावत (२२) निवासी अशोकनगर इंदौर को इन्द्रानगर प्रफुल्ल टॉकीज के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया ।
        पुलिस छत्रीपुरा द्वारा पकडे गये आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि मृतक पवन तथा राकेष बैरागी के बीच पूर्व से ही रंजीश चली आ रही थी तथा इसी विवाद के चलते दिनांक २८.११.१० को आरोपियो ने मिलकर पवन की हत्या कर दी थी। मृतक पवन पिता भेरूलाल एवं आरोपी राकेश बैरागी दोनो अपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति है। उक्त तीनो आरोपियो १.राकेश पिता जमनालाल बैरागी (२५) निवासी लोकनायक नगर इंदौर, २. गोलू पिता बद्रीलाल चौहान नि. जयभवानी नगर इंदौर  तथा ३. महेश उर्फ नाना उर्फ सतीश पिता नंदकिशोर कुमावत (२२) निवासी अशोकनगर इंदौर को पकडने हेतु पुलिस अधीक्षक इंदौर द्वारा २०००-२००० रूपयें का ईनाम घोषित किया गया था।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर-दिनांक १५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० के २१.२५ बजे हम्माल कॉलोनी महूॅ निवासी अफसाना बी पति मोहम्मद जफ्फार खान (३०) की रिपोर्ट पर राम रहीम कॉलोनी राऊ राजेन्द्र नगर इंदौर निवासी इसके पति मोहम्मद जफ्फार पिता मोहम्मद नवाब, ससुर मोहम्मद नवाब, सास पुसिना बी पति मोहम्मद नवाब, देवर मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद नवाब तथा मोहम्मद वहाब के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि शादी मे फरियादिया अफसाना बी के पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद भी सभी आरोपीगण दहेज की मांग को लेकर आये दिन फरियादिया को शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते हैं।
         पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा फरियादिया अफसाना बी की रिपोर्ट पर इसके पति मोहम्मद जफ्फार पिता मोहम्मद नवाब, ससुर मोहम्मद नवाब, सास पुसिना बी पति मोहम्मद नवाब, देवर मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद नवाब तथा मोहम्मद वहाब के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

३० आदतन २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ३० आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ फरारी, ५३ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को १ फरारी, ५३ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ फरारी, ५३ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को १८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किठोदा फाटा सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले लोहागढ सांवेर निवासी कैलाष पिता सालिगराम बागरी (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को १७.१५ बजे ग्राम पितावली रोड हातोद से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राज पिता घनष्याम सुतार (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार बेकरी गली इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही ४६५ बेकरी गली इंदौर के रहने वाले गोलू उर्फ राहुल पिता डालचंद्र (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०३५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को १५.३० बजे धार नाका मंदिर के पास महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मनोज, आकाष, इमरान, इषांत, नरेन्द्र तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।       
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे सुतारखेडी किषनगंज से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले गोविंद, विपिन, दीपक, अंकित, प्रकाष तथा निर्मल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे ग्राम कच्छालिया सांवेर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले कालू तथा मांदर शाह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १४ दिसम्बर २०१० को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बागरी मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता रामचंद्र बागरी (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, December 14, 2010

१६ आदतन १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १६ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १४ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को ५१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५१ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टाल मोहल्ला महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अताउल रहमान पिता अब्दुल रहमान (४८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १६.१० बजे ग्राम गिरोडा देपालपुर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरपत पिता गंगाराम कलोता (५२) तथा ग्राम खजराया निवासी जीवन पिता गब्बूलाल परमार (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की १७ क्वाटर, ०४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे ग्राम जामली रोड बडगौदा से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजा पिता बाबूलाल बलाई (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १४.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार मराठी मोहल्ला बिजलपुर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले विनोद पिता कन्हैयालाल खरे (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११ हजार २० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को २०.०० बजे ग्राम अजनोद सांवेर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले कमल पिता रामेष्वर खाती (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १८.३० बजे आदर्ष बिजासन नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नितेष पिता मुकेष तथा संजू पिता हीरालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।       
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे फोरलेन रोड महेन्द्रा शोरूम के पीछे ग्राम केवटी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले आषिक, अफसर, फिरोज तथा मुस्ताक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।           
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, December 13, 2010

बिना कागजात की मोटर सायकल पर घूमते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ दिसम्बर २०१०-पुलिस थाना मानपुर द्वारा आज दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे मोटर सायकल चालक लोकेष पिता बाबूलाल भील (२०) निवासी ग्राम कोलानी खेडा मानपुर के विरूद्ध धारा ४१(१)१०२ जा०फो० तथा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया लिया गया है। पुलिस मानपुर थाना प्रभारी आर.एस.अम्ब , को आज दिनांक १३ दिसम्बर २०१० को १६ बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोलानी खेडा मानपुर निवासी लोकेष पिता बाबूलाल भील चोरी की हीरो होण्डा पेषन पल्स मोटर सायकल क्रमाक एमपी-११/एमसी/४५५५ पर घूम रहा हैं । इस सूचना पर थाना प्रभारी मानपुर आर.एस.अम्ब व उनके अधिनस्थ सहायक उप निरीक्षक पी.पी.पाल, आरक्षक धन्नालाल व लाखनसिह द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार आरोपी लोकष पिता पिता बाबूलाल भील को बस स्टेण्ड के पास मानपुर मे उक्त हीरोहोण्डा पेषन प्लस मोटर सायकल क्रं एमपी-११/एमसी/४५५५ पर जाते हुए पकडा गया, पुलिस द्वारा आरोपी लोकेष से जब उक्त मोटर सायकल के कागजात के सम्बध मे पूछताछ की गई तो आरोपी सन्तोषप्रद जबाब नही देते हुए पुलिस को गुमराह कर टालामटोली करने लगा। पुलिस मानपुर द्वारा आरोपी लोकेष पिता बाबूलाल भील (२०) निवासी ग्राम कोलानी खेडा मानपुर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त हीरोहोण्डा पेषन प्लस मोटर सायकल एमपी-११/एमसी/४५५५ बरामद कर पूछताछ करते हुए अन्य वाहन चोरियो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है ।
         पुलिस मानपुर द्वारा इंजन नम्बर व चैसिस नम्बरो का मिला कर वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।

१७ आदतन २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १७ आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १३ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए १४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोयल नगर की गली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १० अषोक नगर इंदौर निवासी मूलचंद्र पिता महाराजजी (४७) तथा बालमुकुन्द पिता कांताप्रसाद (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२५० रूपये कीमत की १०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १५.५० बजे आगरा पेट्रोल पंप के सामने देपालपुर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम आगरा निवासी रामू पिता भागीरथ भील (३५), भंवरसिंह पिता छितूसिंह भील (२३) तथा ग्राम खिमलावदा निवासी भंवरसिंह पिता गुलाब बागरी (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की १२ बॉटल देषी दुबारा शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० हातोद थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम बोरसी निवासी धनसिंह पिता छगन कुषवाह (३८) ग्राम पालिया निवासी विजय तिपा दरयावसिंह नट (२६) तथा ग्राम बिसनावदा निवासी ईष्वर पिता हीरालाल भील (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये कीमत की १० १२ बॉटल देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को सांवेर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम सोलसिन्दा निवासी दुलीचंद्र पिता पीराजी (३०) ग्राम रालामण्ड निवासी जगदीष पिता कुंजीलाल (५५) तथा ग्राम करकिया निवासी संजय पिता घासीराम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४७० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १५.३० बजे एबीरोड चौधरी का ढाबा से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम सीतापुर निवासी बलराम पिता यषवंतसिंह चौधरी (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे शीतलामाता पाल सुनहरा कुऑ के पास से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले प्यारेलाल पिता भीकालाल भील (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १३.०० बजे बरदरी पडाव सिमरोल से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अमर पिता मोतीलाल खारोल (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १७ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार विष्णुपुरी कॉलोनी नाले के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विक्की उर्फ निकुंज, ओमप्रकाष, गुरमीतसिंह, दिलीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५ हजार ७५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १४.४५ बजे तेलीखेडा महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दुर्गाप्रसाद, राधेष्याम तथा राजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे गणेषधाम कॉलोनी बाणगंगा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नरेन्द्रसिंह, सूरजंिसह, रामगोपाल दुबे को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।       
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १९.३५ बजे बीमा अस्पताल मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जितेन्द्र, सुनिल, अमित तथा गरभीत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।           
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १८.५० बजे हुसैनी चौक जूना रिसाला इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सादाब, अजय तथा फरहान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को ०७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा के पास इंदौर से अवैध रूप से दो जिवित कारतूस लेकर घूमते हुये मिले १२७/७ खान मण्डी जालंधर पंजाब निवासी केप्टन राजीव राणा पिता उधमसिंह राणाा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक ३१५ बोर का जिवित कारतूस तथा एक ऑटोमेटिक गन का जिवित कारतूस बरामद किया गया।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १७.१५ बजे पिपल्या काकड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले प्रकाष पिता देवीचंद्र मालवीय (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे महादेव नगर मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ९० महादेव नगर इंदौर निवासी पप्पू पेजर पिता कालूराम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ दिसम्बर २०१० को १५.०० बजे यषवंत सागर तालाब के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मिर्जापुर निवासी प्रवीण पिता सुभाष (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक धारिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, December 12, 2010

क्राईम ब्रांच द्वारा अनिल बोरासी हत्याकांड का मुख्य आरोपी, ५००० रूपये का ईनामी बदमाष योगेष सोनकर गिरफ्‌तार



इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री श्रीनिवास वर्मा ने थाना एमजी रोड के अप०क्र० ५०६/१० धारा ३०२ भादवि में अनिल बोरासी हत्याकांड के मुख्य ईनामी आरोपी योगेष सोनकर को पकडने हेतू अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा को निर्देशित किया था।
        अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा, इन्दौर महेषचंद्र जैन को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना एमजी रोड क्षेत्रान्तर्गत नयापुरा में दिनांक २२.११.२०१० की रात्रि में ठेकेदार अनिल बोरासी की हत्या का मुख्य आरोपी योगेष सोनकर हवा बंगला के पास किसी से मिलने आया हैं। सूचना पर कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया की टीम को उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। उक्त टीम के आरक्षक दीपक पंवार ने मुखबीर के बताये सूचना को तस्दीक कर आरोपी योगेष सोनकर के सही ठिकाने की जानकारी प्राप्त कर ली। जिसके आधार पर उक्त टीम द्वारा हवा बंगला क्षेत्र में घात लगाकर योगेष सोनकर के आने का इंतजार करने लगे थोड़ी देर बाद योगेष सोनकर श्रीराम कालोनी हवाबंगला में जाते हुए दिखा, तभी टीम द्वारा घेराबंदी किया गया तब योगेष सोनकर भागने का प्रयास करने लगा परंतु क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड लिया गया।
आरोपी योगेष सोनकर पिता स्व० इंदर सोनकर नि० लालजी की बस्ती महू जिला इन्दौर से क्राईम ब्रांच द्वारा पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि करीब १५ वर्षों से उसके द्वारा अनिल बोरासी के साथ मिलकर रेल्वे की ठेकेदारी का काम किया जा रहा था। विगत एक वर्ष से अनिल बोरासी व उसके बीच पैसे तथा अधिपत्य को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद अधिक बढ़ जाने से अनिल बोरासी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया तथा प्लानिंग के तहत दिनांक २२.११.१० को योगेष सोनकर ने अपने साथियों के द्वारा अनिल बोरासी की गोली मारकर हत्या करवा दी। विदित हो कि आरोपी योगेष सोनकर पूर्व में भी रेल्वे ठेकेदारी के विवाद में महेन्द्र उर्फ टिम्मा की हत्या का आरोपी रह चुका हैं।
आरोपी योगेष सोनकर अनिल बोरासी की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा  ५,०००/- ( पांच हजार रूपये ) का नगद ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी योगेश सोनकर को अग्रिम कार्यवाही हेतू थाना एमजीरोड सुपूर्द किया गया हैं । ईनामी आरोपी को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया, प्र०आर० पन्नालाल, आरक्षक दीपक पंवार, दिनेष सरगैया, राजभान का सराहनीय योगदान रहा।

लोहे कें एंगल व गाडर चुराने वाले ५ आरोपी गिरफ्तार, ८ टन लोहे कें एंगल, गाडर कीमती करीबन ३ लाख २० हजार रूपये से अधिक का माल बरामद

इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना जूनी इंदौर क्षेत्रांतर्गत दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को फरियादी नवीन पिता मोहनलाल गर्ग (४८) निवासी ३८ बी सम्पत फार्म ४ पिपल्या इन्दौर ने रिपोर्ट की थी कि उसके ८१८ जीवनदीप कॉलोनी इंदौर स्थित गोडाउन से कोई अज्ञात बदमाष लोहे के एंगल तथा गाडर चोरी कर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जूनी इंदौर पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही था।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र मनोजसिंह के निर्देषन तथा नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आर.एस.झाला व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक राजललन मिश्रा, आरक्षक ओमप्रकाष सोलंकी, साहेबराव पाटिल, पुष्पराजसिंह, किषोर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लालबहादुर शास्त्री नगर आरटीओ रोड पर आस्ट्रांग आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने एक आयषर खडी है जिसमें लोहे की गाडर व एंगल भरे है जो बेचने की फिराक में है संभवतः माल चोरी का हो सकता है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की उक्त टीम द्वारा आस्ट्रांग आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने पहुॅचकर घेराबंदी कर मुकेष उर्फ लंगडा, रूपेष उर्फ कल्लू, अनिल, दिनेष तथा ड्रायवर प्रदीप को पकडा गया जिनसे आयषर गाडी में रखे माल के बारे मे पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होने आयषर गाडी में रखा माल चोरी का होना बताया तथा यह माल ८१८ जीवनदीप कॉलोनी इंदौर गोडाउन से चुराना बताया।
        पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी १. मुकेष उर्फ लंगडा पिता रमेष लोहार (२३) निवासी टंकी चौक बिजलपुर इंदौर, २. रूपेष उर्फ कल्लू पिता रमेष लोहार (२४) निवासी सदर, ३. अनिल पिता बद्रीलाल जायसवाल (२८) निवासी ग्राम गुराडिया जिला खरगोन, ४. दिनेष पिता रमेष भामी (२२) निवासी फतेबाद सांवेर, ५. प्रदीप पिता रमेषचंद्र वर्मा (३३) निवासी लालबहादुर शास्त्री नगर आरटीओ रोड इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से उक्त आयषर वाहन क्रं. एमपी-०९/जीई/८८२९ तथा उसमें रखा ८ टन लोहा जिसमें लोहे के एंगल व गाडर आदि कीमती करीबन ३ लाख २० हजार रूपये से अधिक का माल बरामद किया गया।
    पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त पकडे गये आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि कुछ माल इन्होने मोहम्मद असलम तथा कुदरत नायता नामक कबाडियो को बेच दिया था। पकडे गये आरोपियो की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा मोहम्मद असलम पिता मोहम्मद इब्राहिम हम्पी (४२) निवासी २/२ दौलतगंज इंदौर तथा कुदरत पिता पीर मोहम्मद नायता (३२) निवासी ग्राम बांक सिरपुर इंदौर को पकडा गया तथा इन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पकडे गये आरोपियो से अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से महंगे एलसीडी टीवी खरीदने वाला गिरोह पकडाया, ६ आरोपी गिरफ्तार, २ लाख ८० हजार से अधिक के एलसीडी बरामद

 
इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- अति० पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदौर महेष चन्द्र जैन ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुर्इ्र कि कुछ लोग फर्जी कागजात के आधार पर फायनेन्स करवाकर महंगे इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जैसे एलसीडी आदि इलेक्ट्रानिक्स दुकान से फायनेन्स करवा कर ले रहे हैं और फायनेन्स कंपनी इनको बाद मे फायनेंस के रूपयो के लिये ढूंडती रह जाती हैं ।
         इस आधार पर उप पुलिस अधीक्षक(अपराध) इंदौर जितेन्द्र सिंह को निर्देष दिया गया जिन्होने उप निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में एक टीम बनाई जिसमें सुरेष मिश्रा, सुरेष यादव, रामपाल , अजीज खान को काम पर लगाया जिस आधार पर सर्व प्रथम मुखबीर की सूचना पर अतुल पिता प्रकाष जावरे (२१) नि० ७५८ अषोक नगर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ५५८ अषोकनगर एरोड्रम क्षैत्र में रहने वाला मुकेष गुप्ता द्वारा फर्जी बिजली बिल , बैंक स्टेटमेंट, पैन कार्ड, वोटर आयडी, चैक बनाने के लिये दिये जाते हैं जिससे वह कम्प्यूटर १८८ कालानी नगर पर जाकर बनवाकर मुकेष गुप्ता को दे देता था ,वह उसका क्या उपयोग करते थे उसे नहीं मालूम। अतुल की सूचना पर मुकेष गुप्ता पिता बिठठल प्रसाद गुप्ता (३०) नि० ५५८ अषोक नगर से पूछताछ की जिस पर उसने बताया  कि वह अपने अन्य साथीगण हेमंत पिता बापूसिंह (३०) निवासी २२४ साकिन व्यंकटेष बिहार इंदौर के साथ मिलकर विभिन्न दुकानो से फर्जी कागजातो से बजाज कंपनी से ३२ इंच की एलसीडी फायनेंस करवा लेता था एंव उसे सस्ते दामो मे बेच देता था।  मुकेष गुप्ता द्वारा अपने साथी हेमंत एंव संदीप पिता हरिओम जादौन (२६) नि० २३६ कालानी नगर इंदौर द्वारा अब तक लगभग १५-२० केस पर फर्जी कागजातो के आधार पर काम किया जा चुका हैं ।
अतुल द्वारा पूछताछ मे बताया कि उसके द्वारा आजतक १५-२० केषो के पेपर बनाकर मुकेष गुप्ता को दिये हैं व इन पेपरो को प्रो कम्प्यूटर क्लासेस कलाानी नगर इंदौर में जीतू उर्फ जितेन्द्र शर्मा पिता मनोहरलाल नि० ३३५ हुकुमचन्द्र कालोनी इंदौर व अषोक राठौर पिता मदनसिंह २२ साल नि० महावीर मार्ग गांधीनगर इंदौर के द्वारा स्केनिंग, प्रोग्रामिंग, एडिटिंग करके दूसरे के वोटर आयडी, पैनकार्ड, बैंक स्टेटमेंट इत्यादि का उपयोग कर मोटी रकम लेकर फर्जी कागजात बनाकर देते थे जिनका उपयोग कर मुकेष गुप्ता द्वारा ए-वन रेडियो नंदलालपुरा इंदौर से एक विडियोकॉन कंपनी का एलसीडी ३२ इंच मुकेष गुप्ता का फोटो लगाकर अजय जैन के नाम से दस्तावेज लगाकर फायनेंस बजाज कंपनी से करवाकर बैच दी। मुकेष गुप्ता ने अपना फोटो लगाकर अजय शर्मा कालानी नगर के नाम से दस्तावेज लगाकर एमटीएच कम्पाउण्ड में सैल मोर कंपनी से एक ३२ इंच का सेमसंग का एलसीडी फायनेंस करवाकर बेच दिया। हेमंत बाबूसिंह का फोटो लगाकर महेष यादव उषानगर के नाम से फर्जी दस्तावेज लगाकर एक ३२ इंच एलसीडी आरएनटी मार्ग सेमसंग प्लाजा से फायनेंस कराकर बेच दिया। हेमंत बाबूसिंह का फोटो लगाकर महेष तिवारी नि. मिश्रनगर अन्नपूर्णा का फर्जी दस्तावेज लगाकर ए-वन रेडियो नंदलालपुरा से एलजी कंपनी की ३२ इंच एलसीडी बजाज फायनेंस से करवाकर बेच दी। रवि किषन जैन के नाम से एमटीएच कम्पाउण्ड विडियोकॉन की दुकान से फर्जी कागज के आधार पर ३२ इंच एलसीडी विडियोकॉन फायनेंस कराकर बेच दी। नवीन जैन के नाम से फर्जी कागजात बनवाकर सेन्ट्रल मॉल स्थित सेमसंग से ३२ इंच एलसीडी फियुचरमनी कंपनी से फायनेंस करवाकर बेच दी।
             इस प्रकार आरोपियो द्वारा अब तक करीब एक से देड दर्जन घटनाओं को करना स्वीकार किया हैं। आरोपियो के कब्जे से लगभग २ लाख ८० हजार रूपये की एलसीडी बरामद की गई हैं। आरोपियो से पूछताछ की जारी हैं एंव इस प्रकार के अन्य मामलो का खुलासा होने की संभावना है।

५०० ग्राम गांजा कीमती २००० रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १३.५० बजे रविदास नगर इंदौर निवासी जगदीष पिता बलदेव मोची (३९) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।    
    पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति रविदास नगर के पीछे मैदान में अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खडा है इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी हीरानगर आर.के.सोनकर द्वारा अपने अधिनस्थ पुलिस फोर्स व कोबरा स्कवॉड की मदद से घेराबंदी कर रविदासनगर के पीछे मैदान में पहुॅचकर मुखबिर से प्राप्त सूचना में बताये हुलिये के अनुसार उक्त व्यक्ति को पकडा तथा इससे नाम पता पूछते इसने अपना नाम जगदीष पिता बलदेव मोची (३९) निवासी रविदास नगर इंदौर का बताया । पुलिस टीम द्वारा तलाषी लेने पर इसके कब्जे में अवैध रूप से रखा हुआ ५०० ग्राम गांजा मिला।
    पुलिस हीरानगर द्वारा आरोपी जगदीष पिता बलदेव मोची (३९) निवासी रविदास नगर इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से ५०० ग्राम गांजा कीमती २००० रूपये का जप्त कर इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

२८ आदतन ३३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २८ आदतन तथा ३३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, १०३ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, १०३ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, १०३ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए १२ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांवेर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम कायस्तखेडी निवासी गब्बू पिता बालमुकुन्द (२५), ग्राम गुलावट सांवेर निवासी गोपाल पिता केषरसिंह राजपूत (३५), ग्राम खतेडिया जुजु निवासी छतरसिंह पिता ब्रह्‌मानंद कलोता (४५), ग्राम धतुरिया निवासी चंदर पिता मानसिंह कलोता (४०), ग्राम सोलसिन्दा सांवेर निवासी गट्टू पिता पीराजी बलाई (३०) तथा ग्राम लक्ष्मणखेडी सांवेर निवासी कमल पिता रामचंद्र (४९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८८० रूपये कीमत की ११५ क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे ग्राम अरोदा कोट देपालपुर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले भैरूलाल पिता शंकर (५०) तथा शायदा निवासी चन्दर पिता केषरसिंह भोई (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १५.०० बजे ग्राम जामनझिरी दतोदा तथा ग्राम मेंमदी से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम जामनझिरी दतोदा निवासी रामचंद्र पिता अंबाराम मालवीय (४०) तथा ग्राम मेंमदी सिमरोल निवासी मुकेष पिता कन्हैयालाल राजपूत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये कीमत की १० लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १८.१५ बजे ग्राम जम्बुडी हप्सी से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गणपत पिता नंदाजी मोची (४५) तथा ग्राम सगवाल निवासी कल्याण पिता प्रताप राजपूत (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १२ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को ०२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार गौतमपुरा मैदान के सामने इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले घनष्याम, सुनिल, शेलेन्द्र, सोनू तथा महेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे देपालपुर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले अर्जुन, कालूराम तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६६० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १४.२० बजे तेलीखेडा महूॅ से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही १६ तेलीखेडा महूॅ निवासी लालबहादुर पिता चुन्नीलाल (४८) तथा गोपाल पिता षिवकुमार कष्यप (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १५.१५ बजे आमवाला रोड ६वी गली इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले चंदूवाला रोड चंदननगर इंदौर निवासी मकबुल पिता चांद खॉ (४९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३४५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १८.३० बजे जावरा हाऊस के पास कंडीलपुरा से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले २९ गोकुलगंज इंदौर निवासी प्रकाष पिता रमेष यादव (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को ०९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाडी अड्डा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सौरभ पिता विष्णु शर्मा (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक ११ दिसम्बर २०१० को १२.३० बजे बजाज खाना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले एनर्जी टॉवर इंदौर निवासी लक्की उर्फ लखन पिता महिपाल (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

लाखो के एलसीडी टीवी जप्त फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीक से महंगे एलसीडी टीवी खरीदने वाला गिरोह पकडा


इन्दौर - दिनांक १२ दिसम्बर २०१०- मुखबीर से सूचना प्राप्त हुर्इ्र कि कुछ लोग फर्जी कागजात के आधार पर फायनेन्स करवाकर महंगे इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जैसे एलसीडी आदि इलेक्ट्रानिक्स दुकान से फायनेन्स करवा कर ले रहे हैं और फायनेन्स कंपनी इनको बाद मे फायनेंस के रूपयो के लिये ढूंडती रह जाती हैं ।
 इस आधार पर अति० पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदौर महेष चन्द्र जैन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक(अपराध) इंदौर जितेन्द्र सिंह को निर्देष दिया जिस पर श्री सिंह ने उप निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में एक टीम बनाई जिसमें सुरेष मिश्रा, सुरेष यादव, रामपाल , अजीज खान को काम पर लगया जिस आधार पर सर्व प्रर्थम मुखबीर की सूचना पर अतुल पिता प्रकाष जावरे २१ साल नि० ७५८ अषोक नगर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ५५८ अषोकनगर एरोड्रम क्षैत्र में रहने वाला मुकेष गुप्ता द्वारा फर्जी बिजली बिल , बैंक स्टेटमेंट, पैन कार्ड, वोटर आयडी, चैक बनाने के लिये दिये जाते हैं जिससे वह कम्प्यूटर १८८ कालानी नगर पर जाकर बनवाकर मुकेष गुप्ता को दे देता था ,वह उसका क्या उपयोग करते थे उसे नहीं मालूम । अतुल की सूचना पर मुकेष गुप्ता पिता बिठठल प्रसाद गुप्ता ३० साल नि० ५५८ अषोक नगर से पूछताछ की जिस पर उसने बताया  कि व अपने अन्य साथीगण हेमंत पिता बापूसिंह ३० साल २२४ साकिन व्यंकटेष बिहार इंदौर के साथ मिलकर विभिन्न दुकानो से फर्जी कागजातो से बजाज कंपनी से ३२ इंच की एलसीडी फायनेंस करवा लेता था एंव उसे सस्ते दामो मे बेच देता था।  मुकेष गुप्ता द्वारा अपने साथी हेमंत एंव संदीप पिता हरिओम जादौन २६ साल नि० २३६ कालानी नगर इंदौर द्वारा अब तक लगभग १५-२० के फर्जी कागजातो के आधार पर ये काम कर चूके हैं ।अतुल द्वारा पूछताछ मे बताया कि उसके द्वारा आजतक १५-२० केषो के पेपर बनाकर मुकेष गुप्ता को दिये गये हैं व इन पेपरो को प्रो कम्प्यूटर क्लासेस कलाानी नगर इंदौर में जीतू उर्फ जितेन्द्र शर्मा पिता मनोहरलाल नि० ३३५ हुकुमचन्द्र कालोनी इंदौर व अषोक राठौर पिता मदनसिंह २२ साल नि० महावीर मार्ग गांधीनगर इंदौर के द्वारा स्केनिंग, प्रोग्रामिंग, एडिटिंग करके दूसरे के वोटर आयडी, पैनकार्ड, बैंक स्टेटमेंट इत्यादि का उपयोग कर मोटी रकम लेकर फर्जी कागजात बनाकर देते थे जिनका उपयोग कर मुकेष गुप्ता द्वारा ए-वन रेडियो नंदलालपुरा इंदौर से एक विडियोकॉन कंपनी का एलसीडी ३२ इंच मुकेष गुप्ता का फोटो लगाकर अजय जैन के नाम से दस्तावेज लगाकर फायनेंस बजाज कंपनी से करवाकर बैच दी। मुकेष गुप्ता ने अपना फोटो लगाकर अजय शर्मा कालानी नगर के नाम से दस्तावेज लगाकर एमटीएच कम्पाउण्ड में सैल मोर कंपनी से एक ३२ इंच का सेमसंग का एलसीडी फायनेंस करवाकर बेच दिया। हेमंत बाबूसिंह का फोटो लगाकर महेष यादव उषानगर के नाम से फर्जी दस्तावेज लगाकर एक ३२ इंच एलसीडी आरएनटी मार्ग सेमसंग प्लाजा से फायनेंस कराकर बेच दिया। हेमंत बाबूसिं का फोटो लगाकर महेष तिवारी नि. मिश्रनगर अन्नपूर्णा का फर्जी दस्तावेज लगाकर ए-वन रेडियो नंदलालपुरा से एलजी कंपनी की ३२ इंच एलसीडी बजाज फायनेंस से करवाकर बेच दी। रवि किषन जैन के नाम से एमटीएच कम्पाउण्ड विडियोकॉन की दुकान से फर्जी कागज के आधार पर ३२ इंच एलसीडी विडियोकॉन फायनेंस कराकर बेच दी। नवीन जैन के नाम से फर्जी कागजात बनवाकर सेन्ट्रल मॉल स्थित सेमसंग से ३२ इंच एलसीडी फियुचरमनी कंपनी से फायनेंस करवाकर बेच दी।
इस प्रकार आरोपियो द्वारा अब तक करीब एक से देड दर्जन घटनाओं को करना स्वीकार किया हैं ।  आरोपियो के कब्जे से लगभग २ लाख ८० रूपये की एलसीडी प्राप्त की गई हैं । आरोपियो से पूछताछ की जारी हैं एंव इस प्रकार के अन्य मामलो का खुलासा होने की संभावना है।

Saturday, December 11, 2010

सनसनी खेज लूट का पर्दाफार्ष ०६ आरोपी गिरफतार आरोपियो से चैन स्चेचिंग की वारदातो का खुलासा, चोरी की दो मोटर सायकल ,दो पिस्टल, ३२ हजार रूपये नगदी, दो सोने की चैन एवं घटना मे प्रयुक्त चाकु बरामद



इन्दौर - दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- विजयनगर पुलिस द्वारा लूट के आरोपियो संजय पिता छोटेलाल तंवर बलाई (२२) नि. नादिया नगर इंदौर , सावन पिता गोपाल शर्मा (२४) नि. संजयगांधी नगर , विनोद पिता सुभाष सिकरवार (२२) नि. रामकृष्णा बाग कालोनी वेलोसिटी के पीछे इंदौर , दीपक पिता कन्हैयालाल हरिजन (१९) साल नि. एमवायएच हास्पीटल के पीछे परिसर इंदौर , राहुल पिता सुरेष गारी (१८) निवासी राजनगर इंदौर को गिरफतार किया गया व विस्तृत पूछताछ की गयी जिसपर आरोपियो द्वारा गोयल नगर एवं गे्रटर कैलाष पलासिया मे दो लुट की वारदात एवं तीन चैन लूटने व मोटर सायकल चुराना कबुल किया है।
         पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रीनिवास वर्मा एवं ंअति पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ द्वारा पुरानी लूट की घटनाओ के मद्देनजर विषेष स्पेषल इन्वेस्टीगेषन टीम गठीत करने के आदेष दिये गये थे। उसी आदेष के पालन मे विजयनगर अनुभाग मे नगर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह द्वारा अपने नियंत्रण मे टीम गठीत टीम के सउनि विजेन्द्र शर्मा , प्रआर राकेष तिवारी , आरक्षक शैलेन्द्र ंिसह पंवार, शैलेन्द्र मीणा, जितेन्द्र ंिसह सिसौदिया को लूट व बढती घटनाओ की पतारसी व आरोपियो को पकडने हेतु लगाया गया था। उक्त आरोपियो द्वारा दिनांक ०९.०८.१० को पलासिया मे फरियादी मुन्नालाल चौधरी पिता किषनलाल चौधरी नि. सोलंकी नगर से दिन मे २.०० बजे ७७ हजार रू लुटे गये थे। जिसपर थाना पलासिया पर अपराध क्र ५५३/१० धारा ३९२ भादवि का कायम किया गया था व दिनांक २६.११.१० को रामप्रसाद पिता गिरधारीलाल मालवीय नि. गणेष धाम इंदौर को चाकुओ से गोद कर करीबन ५५ हजार रू लुटे थे। जिसपर थाना पलासिया मे अपराध क्र ७९१/१० धारा ३९२,३९४ भादवि का कायम हुआ था। उक्त आरोपियो द्वारा विजयनगर व पलासिया थाना क्षेत्र की चैन लूटने की वारदाते कबुल की है।
        घटना के सह आरोपी विजय पिता शंकरलाल पाटीदार (२२) नि. नादिया नगर उक्त आरोपियो को अपनी मोटर सायकल नं एमपी-०९/एनए/६१८५ लगभग तीन व सात हजार रूपये मे लूट करने के लिए देता था तथा उनसे पैसे प्राप्त करता था। आरोपियो से दो पिस्टल बरामद हुई है जिसमे एक नकली व एक असली है। आरोपियो द्वारा लूट मे प्रयुक्त चाकू व दोनो लूट के ३२००० रू नगदी , दो सोने की चैन , दो मोटर सायकल बरामद की गयी है।उक्त आरोपियो से शहर मे हो रही अन्य लूट व चैन स्नेचिंग की घटनाओ के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिनसे अन्य घटनाओ के खुलासे की संभावना है। उक्त लूटो की पतारसी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

क्राईम ब्रांच द्वारा ईनामी एवं कुख्यात चंदन तस्कर गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद जैन ने बताया कोतवाली थाना क्षेत्र का फरारी इनामी चंदन तस्कर को पकड़ने के लिये क्राईम ब्रांच को निर्देषित किया गया था। क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाष साजिद चंदनवाला रानीपुरा क्षेत्र में अपनी काली स्पार्कियों गाड़ी नंबर एमपी ०९ वी ९६४० में घूम रहा हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान, उप निरीक्षक मनीषराज भदौरिया, आरक्षक रामपाल, बसीर, राजभान की टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करने हेतु रवाना किया।
        मुखवीर द्वारा मिली सूचना के आधार पर रानीपुरा क्षेत्र में घेराबंदी किया तो साजिद चंदनवाला गाड़ी तेजी से चलाकर भागने का प्रयास करने लगा। परंतु क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा फुर्ती दिखाते हुए घेराबंदी कर कुख्यात बदमाष को पकड़ लिया। कुख्यात बदमाष साजिद पिता दाउद खान (४५) नि० १७/१ पत्ती बाजार रानीपुरा काफी दिनों से फरारी काट रहा था, जो थाना से० कोतवाली के अप०क्र० २२१/१० धारा ३४१,३२३,२९४,५०६ भादवि एवं अन्य अपराध में फरार था, जिस पर ५०००/- रू० का ईनाम भी घोषित हैं। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना से०कोतवाली को सौंपा गया हैं, जहां उससे पूछताछ की जा रही हैं।

०८ आदतन ४२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा ४२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ७१ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०८ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुकमाखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सी ब्रजविहार कॉलोनी इंदौर निवासी सोनू पिता नाहरसिंह पाटीदार (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार ५०० रूपये कीमत की ३०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १६.१० बजे बंडा बस्ती महूॅ से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही ५७० बंडा बस्ती महूॅ निवासी अजीज पिता मजीद (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो प्लास्टिक की केन में भरी हुई ३००० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १३.४० बजे ग्रेटर कैलाष अस्पताल के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पिपल्यापाला इंदौर निवासी रामसिंह पिता भारतसिंह ठाकुर तथा रघुनंदन पिता हरीप्रसाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३००० रूपये कीमत की ११ बॉटल देषी शराब तथा २४ बॉटल बियर बरामद की गई।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १२.३० बजे ग्राम कायस्तखेडी सांवेर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता मांगीलाल कीर (२०) तथा सांवेर निवासी छगनलाल पिता राधेष्याम कुम्हार (७०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४५० रूपये कीमत की ४३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे ग्राम मेंमदी सिमरोल से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेन्द्र पिता रामचंद्र पटेल (४०) तथा ग्राम षिवनगर निवासी मुन्नालाल पिता हरीनारायण राजपूत (४७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की ११ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १९ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १५.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आईडिया के सामने विजयनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कमल, लक्ष्मण, गणेष, विषाल, रवि, विनोद तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १५.०५ बजे बदख मोहल्ला महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले बबलू, संजय, सुरेष, मोहम्मद नौषाद, मोहम्मद इरफान तथा अब्दुल रषीद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को २१.३० बजे गीता चौक के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अंजली नगर इंदौर निवासी संदीप, मूलचंद्र, धर्मसिंह तथा संजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५९५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे एसआर पेट्रोल पंप राऊ इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ग्राम रंगवासा इंदौर निवासी गुड्डा पिता रामप्रसाद पाण्डेय (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १११५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १५.०५ बजे बराबसेरी देपालपुर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले शेरू पिता रहमान खान (२८) तथा गणेष मंदिर मार्ग देपालपुर निवासी जगदीष पिता नंदराम माली (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनकच्छ धर्मषाला के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ९७ जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी अमर पिता सालिकराम बिसाने (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १० दिसम्बर २०१० को ११.५० बजे अजनोद चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम पानौद निवासी आत्माराम पिता देवाजी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, December 10, 2010

०६ आदतन १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १० दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब तथा भांग बेचते हुए ०७ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को १५.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हम्माल संघ कॉलोनी पशु आहार फेक्ट्री के पास इंदौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुए मिले ग्राम कोदरा थाना कुक्षी जिला धार हाल हम्माल संघ कॉलोनी इंदौर निवासी इन्दर पिता अमरसिंह (५०) तथा मंजू निवासी सदर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०४ हजार रूपये कीमत की ५८ किलो भांग बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को १८.२५ बजे दधीची प्रतिमा चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले वैभव लक्ष्मी नगर खजराना इंदौर निवासी योगेन्द्र पिता बच्चेलाल (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १२ बॉटल बियर बरामद की गई।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को १८.०० बजे हाट मैदान मांगलिया से अवैध शराब बेचते हुए मिले इन्द्रनगर मांगलिया निवासी रमेष पिता काछीराव मालवीय (३२) तथा मांगलिया विहार कॉलोनी निवासी संजीव पिता राजाराम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११५० रूपये कीमत की ३८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे ग्राम कोकया सिमरोल से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम सिमरोल निवासी बेजान पिता कालू बाटेला (२९) तथा नानूबाई पति बाबू भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को २१.१५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर न्यू प्रकाष नगर झोपडपट्टी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मुकेष, सजन, गणेष तथा जीवन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को २०.४५ बजे नयापीठा मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रईस, अजय, कैलाष तथा शौकत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को १८.०० बजे आम्रकुंज के पीछे मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले लक्की, नवीन, अजय, राजेष तथा सुनील को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जंजीरवाला चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३/२ न्यू पलासिया इंदौर निवासी विषाल उर्फ मोटा पिता इंदर यादव (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को २०.०५ बजे शुक्ला आटा चक्की के पास एरोड्रम इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले छोटा बांगडदा निवासी असलम पिता अकबर उर्फ जाकीर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे ग्राम दुधिया कलाली के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम दुधिया निवासी दामोदर पिता रतनलाल जाट (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, December 9, 2010

स्कार्पियो वाहन में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ ने बताया कि आज दिनांक ०९ दिसम्बर २०१० को प्रातः ०६.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस थाना एमजी रोड के सहायक उपनिरीक्षक रमेष कुमार बौरासी, प्रआर. विनोद तथा पुलिस के कोबरा-२ स्कवॉड के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र परिहार, प्रआर. लोकेन्द्र, आरक्षक सुभाष, जितेन्द्र सिंह, लखनलाल, कृष्णकुमार तथा भगवानसिंह द्वारा एमजी रोड के पास तिलकपथ इंदौर से स्कार्पियो वाहन क्रं. एमपी-०९/एमक्यू/०००८ में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए विक्की उर्फ विनय पिता महेन्द्रसिंह (मद्दा) रघुवंषी (२०) निवासी स्कीम नं. ५१ के पास सुभम पैलेस कॉलोनी इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा वाहन की तलाषी ली गई तो उक्त स्कार्पियो वाहन में देषी मदिरा शराब भरी हुई थी । पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन के चालक विक्की उर्फ विनय से स्कार्पियो वाहन क्रं. एमपी-०९/एमक्यू/०००८ में भरी २ हजार ३९० क्वाटर कीमती ८९ हजार ६०० रूपये की बरामद की गई ।
        पुलिस एमजी रोड द्वारा आरोपी विक्की उर्फ विनय रघुवंषी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४(२) आबकारी अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर उक्त स्कार्पियो वाहन जप्त कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६६ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ६६ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ६६ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को ०२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शीतलनगर पॉवर हाऊस के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी ओमवीर पिता षिवकुमार (२६) तथा ग्राम खरगोन निवासी पवन पिता रमेष वर्मा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार रूपये कीमत की २ केन में भरी हुई ६० लीटर देषी शराब २० क्वाटर अंग्रेजी शराब तथा २४ बॉटल बियर बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को २१.०० बजे छापरी आमरास्ता इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शंकर पिता डुंगरसिंह (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे रेल्वे क्रासिंग के पास पिगडम्बर से अवैध शराब बेचते हुए मिले हरीजन कॉलोनी पिगडम्बर निवासी बाबूलाल पिता रघुनाथ हरीजन (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को २२.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर महादेव नगर मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले पाण्डू, सत्यनारायण तथा नाना उर्फ श्रवण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को १६.१५ बजे झाबुआ टॉवर के सामने इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजू, मुकेष, विजय, राजेष तथा विरेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को १२.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम मंडी गेट के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सेक्टर ए चंदननगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता सचिन लोधा (२०) तथा महूनाका इंदौर निवासी गुलाब पिता छोटेलाल लोधा (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ छुरे बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०८ दिसम्बर २०१० को १३.०० बजे भेरूघाट बडा मोड सिमरोल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मेंदला सिमरोल निवासी मनीष पिता मानसिंह भील (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, December 8, 2010

घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते दो के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को २०.३० बजे खाद्य विभाग अधिकारी शंकरलाल पिता एच.आर. आडवाडी (५२) की रिपोर्ट पर नौलखा इंदौर निवासी किषोर पिता सुर्दषन चौरसिया (५०) के विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी किषोर चौरसिया अपनी नौलखा बस स्टैण्ड इंदौर स्थित के.के. स्वीट्स नामक दुकान में घरेलू गैस टंकी का व्यवसायिक उपयोग करते हुये पाया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे खाद्य विभाग अधिकारी संतोष पिता पुरूषोत्तम दुबे (५०) की रिपोर्ट पर १६० ब्रह्‌मपुरी कॉलोनी पिपल्या राव इंदौर निवासी मोहनलाल पिता कचरू द्विवेदी (५०) के विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी मोहनलाल द्विवेदी अपनी भवरकुऑ चौराहा के पास स्थित गायत्री भोजनालय नामक दुकान में घरेलू गैस टंकी का व्यवसायिक उपयोग करते हुये पाया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्व धारा ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५७ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५७ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५७ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को २१.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवास नाका इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले संजय नगर इंदौर निवासी वीरू उर्फ वीरेन्द्र पिता कमल सोलंकी, स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी ओमवीर पिता षिवकुमार (२४) तथा सन्जूपाल पिता नाथूराम पाल (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४०० रूपये कीमत की ७८ क्वाटर देषी शराब तथा २० बॉटल बियर बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १२.३० बजे ६४१ भागीरथपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रतनलाल पिता धन्नालाल (६२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५००० रूपये कीमत की १०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १६.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर छावनी चौराहा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले आर.एन.टी. मार्ग इंदौर निवासी लतीफ तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे मार्डन चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १४५ नरवल सांवेर रोड इंदौर निवासी अषोक पिता सचिन (४३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अहिरखेडी इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता रामू मराठा (१९), गायत्री नगर इंदौर निवासी युवराज पिता नाथूराम पाटिल (५०) तथा देवेन्द्र नगर इंदौर निवासी गोविन्द पिता राजू डामोर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ छुरे तथा १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे नेहरू नगर रोड नं. ९ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सोमनाथ की चाल इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता रामनारायण बोरासी (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १५.२५ बजे चोईथराम मण्डी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजपुर गडबडी इंदौर निवासी राजू पिता जगन्नाथ (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, December 7, 2010

पुलिस संयोगितागंज द्वारा चोर गिरोह का पर्दाफाष, सात शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का २.५ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद, नकबजनो ने १० से अधिक नकबजनी की वारदात करना कबूला

इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि शहर में बढती हुई चोरी की रोकथाम हेतु दिषानिर्देष जारी किये गये थे । नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर एवं उनकी टीम के उपनिरीक्षक एसबी शर्मा, आर. शेरसिंह, योगेन्द्र तथा जितेन्द्र द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार प्रेम पिता मिठ्ठूलाल कुषवाह निवासी नेमावर, दिनेष उर्फ राजू पिता सीताराम निवासी राहुल गांधीनगर इन्दौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इन्होने अपने साथी राकेष, पिरू, सुरेष, गगन तथा जीतू के साथ मिलकर इन्दौर शहर व जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रो के घरो में ताला तोडकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उक्त गिरोह में से आरोपी दिनेष, प्रेम और राकेष ने मिलकर लगातार पिछले तीन सालो से चोरी की वारदात करना बताया तथा बाद में अपने साथ पीरू, सुरेष, गगन तथा जीतू को अपने गिरोह में शामिल किया। आरोपियो ने चोरी का माल कुछ अपने घर तथा कुछ रिष्तेदारो के घर और अन्य दुकानो पर बेच देना बताया।
        पुलिस संयोगितागंज द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीगण १. प्रेम पिता मिठ्ठूलाल कुषवाह (२६) निवासी छोटी लखानी नेमावर रोड इंदौर, २. दिनेष उर्फ राजू पिता मदनलाल भील (२०) निवासी राहुल गांधीनगर इन्दौर, ३. राकेष पिता रामकिषोर वर्मा (२२) निवासी दुर्गानगर पाल्दा इंदौर, ४. पीरू पिता रसीद (२२) निवासी मनावर, ५. सुरेष पिता जगदीष बंजारा (२१) निवासी राहुल गांधीनगर इंदौर, ६. गगन पिता इंद्रजीत सतसंगी (१८) निवासी ९३ श्रीयंत नगर खंडवानाका इंदौर तथा ७. जीतू उर्फ रोहित पिता निरंजन वर्मा (२१) निवासी पिपल्या राव इंद्रपुरी इंदौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उक्त आरोपीगणो ने थाना संयोगितागंज के ८ अपराधो की थाना भंवरकुऑ की १ तथा थाना एरोड्रम की १ वारदाते कबूली है। आरोपीगणो से १३ गैस सिलेण्डर, २ सायकलें व सोने चांदी के आभूषणो में सोने की झुमकी, कान के टॉप्स, सोने की चूडिया, चांदी की चैन, चांदी की पायजेब, चांदी का कमरबंद, चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी एवं सीडी प्लेयर, कैमरा व अन्य सामान सहित करीब २.५ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद किया गया है।
        उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आरोपीगण थाना संयोगितागंज एवं भवरकुऑ क्षेत्र के निवासी होकर घटना कर वापस अपने घर चले जाते थे। इनके विरूद्व पूर्व से कोई अपराधिक रिकार्ड नही होने से इनको तलाषा जाना बडा कठिन कार्य था। पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीगणो को गिरफ्तार कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

क्रिकेट के सट्टे में लिप्त ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा आज दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को करीब १६.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ४१५/६ नेहरू नगर इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही ४१५/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी मुकेष पिता दत्तू मराठा, २. ४४९/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी पंकज पिता ओमप्रकाष तिवारी तथा चिन्टू पिता बिहारीलाल महाजन को पकडा।
        पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होने बताया कि यह भारत तथा न्यूजीलैण्ड द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट मैच के ऊपर सट्टा ले रहे थे। पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपी ४१५/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी मुकेष पिता दत्तू मराठा, २. ४४९/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी पंकज पिता ओमप्रकाष तिवारी तथा चिन्टू पिता बिहारीलाल महाजन के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर इन्हे गिरफ्तार इनके कब्जे से ७५ हजार ८५ रूपये नगदी व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।

लाईफ लाईन अस्पताल से सीसी टीवी कैमरा तथा टूल कीट चुराने वाला बदमाष गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस थाना एमआयजी क्षेत्रांतर्गत स्थित लाईफ लाईन अस्पताल से दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादी राकेष पिता हीरालाल पाल (३२) निवासी ४७९ अमरटेकरी विकासनगर इंदौर का एक कपडे का बैग काले रंग का जिसमें कि ४ सीसी टीवी कैमरा, ड्रील मषीन, एक मल्टी मीटर टूल कीट रखे थे मौका पाकर चुरा ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना एलआयजी पर अपराध धारा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी।
        नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव तथा उनकी टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अर्जुन नगर उज्जैन रोड निवासी अकरम पिता अनीस खान (१८) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी के साथ उक्त चोरी करना किया। पुलिस एलआयजी द्वारा आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ४ सीसी टीवी, एक टूल मषीन, १४ कंटेनर टूल बॉक्स बरामद कर लिये गये है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये इसके अन्य साथी की तलाष की जा रही है जिसके मिलने पर और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते दो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को २१.३० बजे थाना एलआयजी क्षेत्रांतर्गत भमोरी पुलिया के पास घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते तथा ऑटोरिक्षा में गैस भरते हुए ३३५/१२ छोटी भमोरी इंदौर निवासी जयबाबू पिता कन्हैयालाल (२८) तथा महेष पिता साहबलाल (३७) को पकडा गया।
        पुलिस एमआयजी द्वारा इनके कब्जे से ०२ गैस सिलेण्डर, ०१ रेग्युलेटर तथा ऑटो रिक्षा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन ४१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा ४१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२८ गिरफ्तारी व १४५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २८ गिरफ्तारी व १४५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २८ गिरफ्तारी व १४५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०५ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदलालपुरा चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले ७७३ भागीरथपुरा इंदौर निवासी महेष पिता बाबूलाल (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की २० क्वाटर शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को ११.३० बजे माणिकबाग इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले हरीजन कॉलोनी इंदौर निवासी रघुवीर पिता कालू यादव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपये कीमत की १२ बॉटल बीयर बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे रिंगरोड केलू का ढाबा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले २२ सी सेक्टर मयूर नगर इंदौर निवासी संतूर उर्फ सतीष (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की एक पेटी मसाला शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १२.५५ बजे षिव सिटी के पीछे पाटलियापुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मुकेष पिता प्रेमचंद मराठा (२०) तथा राऊ इंदौर निवासी लीलाबाई पति नंदकिषोर (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०० रूपये कीमत की २० क्वाटर तथा ५ लीटर देषी कच्ची बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १६.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सोलंकी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सुरेन्द्र, ओमप्रकाष, राजेष, भारत, लक्ष्मण तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार ३७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे भोई मोहल्ला इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, भोला, संजू, महेष, विनोद, जितू, अतुल, अनिल, बाबूराव, प्रेमकुमार, सतीष, पप्पू तथा अष्विनी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को २२.४० बजे संजय गांधी कॉलोनी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले किषोर, मुकेष, प्रकाष तथा ओमप्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे बरगुण्डा मोहल्ला देपालपुर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, राजेष तथा नाथू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १५.२० बजे सेन्ट्रल बैंक के सामने वाय एन रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ग्राम निटियाखेडी खाचरोद जिला उज्जैन निवासी नंदकिषोर पिता रामनारायण जाट को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २६०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १८.१५ बजे मंगल नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १९१ राजरानी बाग इंदौर निवासी गजानंद पिता मांगीलाल (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआयजी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बेकरी गली इंदौर निवासी कल्लू पिता षिवप्रसाद (४०), रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी नितीन पिता किषन (२०) तथा आकाष पिता ओमकार (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १८.२० बजे गोविंद कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही १३२ गोविंद कॉलोनी इंदौर निवासी नितीन पिता मुकेष (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को ११.३० बजे मन्डी के पास बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम रावत निवासी जानवाकर पिता थीमसिंह पारदी (३०) तथा ग्राम अटावदा निवासी इंदर पिता जगदीष बलाई (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार तथा एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, December 6, 2010

वाहन चैकिंग के दौरान चार शातिर अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के चार वाहन बरामद

इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिंह के निर्देषन में थाना प्रभारी लसूडिया विजयषंकर द्विवेदी के मार्गदर्षन में पुलिस थाना लसूडिया के सहायक उपनिरीक्षक बी.आर. प्रजापत, प्रआर. कैलाष मिश्रा, आर. आषाराम, विजयसिंह तथा गोरखनाथ की टीम द्वारा आज दिनांक ०६ दिसम्बर को देवास नाका इन्दौर से वाहन चैकिंग के दौरान १. राहुल पिता सचिदानन्द साही (२४) निवासी इंदिरानगर गायत्री मंदिर के पीछे ठाणा मुबंई हाल मुकाम भुवन्स स्कूल के सामने निपानिया पेराडाईज कॉलोनी रूम नं. २१ इंदौर, २. राहुल पिता अजीत मिश्रा (२०) निवासी राठी ग्राम थाना जाले जिला दरभंगा बिहार हाल मुकाम भुवन्स स्कूल के सामने निपानिया पेराडाईज कॉलोनी रूम नं. २१ इंदौर ३. विष्णु पिता श्रीराम चौहान (२७) निवासी ग्राम राममंदिर रोड इटावा उत्तरप्रदेष हाल मुकाम कैलाष कबाडी की दुकान के पास देवास, ४. तेजकरण पिता शंकरलाल मालवीय (२५) निवासी ५२ राहुल गांधीनगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस लसूडिया द्वारा इनके कब्जे से बिना नंबर का एक ट्रक, एक आयषर, एक महिन्द्रा पिकअप तथा एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुल पिता सचिदानन्द साही अपने साथियो के साथ चार पहिया वाहनो की चोरी कर अपने साथियो से मिलकर इनके नकली दस्तावेज तैयार कर मध्यप्रदेष, उत्तरप्रदेष आदि स्थानो से चुराये गये वाहन महाराष्ट्र, बिहार आदि प्रांतो में कम दामो पर तथा महाराष्ट्र, बिहार से चुराये गये वाहनो को मध्यप्रदेष व उत्तरप्रदेष में कम दामो पर बेच दिया करते है।
        उपरोक्त गैंग चार ग्रुप में काम करती है, एक ग्रुप वाहन की चाबिया तैयार करता है, दूसरा ग्रुप वाहन की चोरी करता है उसके बाद तीसरा ग्रुप चुराये गये वाहन को अपने साथियो के साथ ठिकाने लगाता था तथा चौथा ग्रुप चुराये गये वाहनो के दस्तावेज तैयार कर बिकवा देता है । इस ग्रुप का मास्टरमांईड सॉफ्टवेयर इंजिनियर है जो इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को भी खत्म कर उसकी चाबियॉ बनाकर गाडिया उठवा देता है।  पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यह गैंग गाडियो की डिलेवरी देने वाली है पुलिस द्वारा इनकी शेष गैंग के सदस्यो के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
        पुलिस लसूडिया द्वारा जप्त वाहनो के इंजिन नंबर तथा चेसिस नंबर के आधार पर गाडियो के मालिको का पता लगाया जा रहा है तथा इनके शेष साथियो की सरगर्मी से तलाष की जा रही है।

क्विक हील की लैपटॉप ट्रैकर सर्विस का शुभारम्भ, म.प्र. में इन्दौर पहला शहर

इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०-लैपटॉप के खो जाने अथवा चोरी हो जाने वाली परेषानी से अब मुक्ति मिल पाना संभव है। क्विक हील द्वारा विकसित इस सर्विस का शुभारम्भ आई.जी.पी. श्री संजय राणा ने दिनांक ०६.१२.२०१० को इन्दौर में लांच किया। इस अवसर पर कम्पनी के कोर्प कम्यु हेड एम.जे. श्रीकान्त भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि क्विक हील देष की अग्रणी एन्टी वाइरस बनाने वाली कम्पनी है। मध्यप्रदेष में इन्दौर ऐसा पहला शहर है जहॉ पर यह सुविधा लांच की गई है।
        इस सुविधा के माध्यम से लैपटॉप उपभोक्ता अब आसानी से चोरी/खोये हुए लैपटॉप को ढूॅढ सकेगा साथ ही यह सुविधा पुलिस विभाग के लिए भी अचूक साबित होगी। क्विक हील ने इस सर्विस को अपने कॉर्पोरेट सोषल रेस्पॉसिंबिलिटी के तहत्‌ लांच किया है यह सर्विस पूर्णतया निःषुल्क है। इस सुविधा को सभी लैपटॉप उपभोक्ता इस्तेमाल कर सकते है, भले ही वो क्विक हील के ग्राहक हो या नही।
        शुभारम्भ के बाद आई.जी.पी. श्री संजय राणा ने क्विक हील कम्पनी की तारीफ करते हुए उन्हे पुलिस प्रषासन के लिए उपयोगी बताते हुए इस सर्विस को लांच करने के लिए धन्यवाद दिया।     लैपटॉप उपभोक्ता को अपनी मषीन कि '' मैक आई डी'' क्विक हील द्वारा विकसित साईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू ट्रेक माय लैपटॉप. नेट (ूूूण्जतंबाउंलसमचजवण्दमज) पर रजिस्टर करनी पडेगी। यदि वही लैपटॉप कही खो जाता है अथवा चोरी हो जाता है तो इस सर्विस से लैपटॉप की लोकेषन ट्रैक की जा सकती है, इसी जानकारी के माध्यम से पुलिस भी लोकेषन पर पहुॅचकर लैपटॉप का कब्जा ले सकती है।
        इस सर्विस के बारे में जानकारी देते हुए प्रबन्ध निदेषक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कैलाष काटकर ने कहा ''यह सुविधा आमजन के साथ पुलिस के लिए अत्यन्त कारगार साबत होगी। लैपटॉप चोरी अथवा खो जाने पर ऐसी कोई ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध न होने पर उपभोक्ता को बेहद निराष होना पडता था। क्विक हील का यह प्रयास उन्हे जरूर राहत पहुॅचायेगा। हम इस माध्यम को और सटीक बनाने के लिए प्रयासरत है।''
        निदेषक एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी संजय काटकर ने बताया यह सर्विस तीन तरह से उपयोगी रहेगी। एक तो चोरी हुए लैपटॉप को ट्रैक कर पाने में सक्षम, दूसरा पुलिस प्रषासन को लैपटॉप तक पहुॅचा सकने मे सक्षम और तीसरा और मुख्य बिन्दु यह है कि आने वाले समय में सेकण्ड हैण्ड लैपटॉप का मार्केट बढेगा तब इस सुविधा से उपभोक्ता यह जान पाएॅगे कि जो लैपटॉप वह खरीद रहे है-कही वह चोरी का तो नही है।
        इस लांचिग के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक झोन इन्दौर झोन श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद जैन, ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा उपस्थित रहे।

१६ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १६ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ फरारी, १५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ फरारी, १५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ फरारी, १५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए १० गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्द नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले बाणगंगा नाका इंदौर निवासी जीतू पिता विक्रमसिंह ठाकुर (२५), २२० कुम्हारखेडी इंदौर निवासी अनिल पिता षिवादयाल (२६) तथा गोविन्द नगर खारचा इंदौर निवासी कालू पिता रमेष लोहार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०० रूपये कीमत की ६० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को २२.५० बजे मच्छीबाजार चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले लाबरिया भैरू झोपडपट्टी इंदौर निवासी रितेष पिता सुरेष (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २ हजार रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे प्रिंस ढाबा बायपास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ९/७ बजरंग नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता शेखावत कदम (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १४.१० बजे विजयश्री नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ३५ ई सेक्टर इंदौर निवासी अजय पिता इन्दर कुमार तथा वाल्मीक नगर इंदौर निवासी मुकेष पिता सुनील सूर्यवंषी (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार रूपये कीमत की १४ बॉटल बीयर बरामद की गई।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १७.३० बजे कायस्थखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले ईष्वर पिता भैरूसिंह कीर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १८.०० बजे सेन्ट्रल पाईन्ट एबी रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम खेडी निवासी राजवीर पिता प्रेमसिंह ठाकुर (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे ७/१ साउथ गाडराखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले छीतर पिता सामजी (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए ३४ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १५.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर विनोबा नगर कालका मंदिर के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनिल, जितेन्द्र, रमेष, उमेष, सबरलाल, रोषन, अषोक, विजय, दिनेष तथा विष्णु को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.२५ बजे बुद्वनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले भजन, धारू, अमृत, ओंकार, भोला, राहुल, उदयसिंह, मुकेष, इन्दर तथा नानूराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १५.३० बजे कुलकर्णी का भट्टा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नन्दकिषोर, अमर, रमेष, उमेष, मनोहर, गेंदालाल, मिश्रीलाल तथा मुन्नालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे गौरीनगर टेम्पो स्टैण्ड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गोपाल, प्रमोद, देवेन्द्र तथा सतीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे राधा गोविन्द का बगीचा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कोला तथा कुन्दन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १२.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पडावा चौराहा हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बडी कलमेर हातोद निवासी शंकर पिता मजरूहसिंह (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे महूरोड फाटा तलाईनाका से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मेण्डल सिमरोल निवासी कपूलिया पिता मानसिंह भील (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, December 5, 2010

ट्रक की बैटरी,सेल्फ तथा तार चुराते हुए दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को ०८.१० बजे सुनील पिता सोहनलाल (४३) निवासी कृष्णपुरी कॉलोनी किषनगंज की रिपोर्ट पर शरीफ पिता रफीक कुरैषी (३२) निवासी ३३ माणकबाग इंदौर के विरूद्ध धारा ३७९,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० के ०५.०० बजे फरियादी सुनील का ट्रक कृष्णपुरी कॉलोनी में घर के सामने खडा था तभी मौका पाकर आरोपी शरीफ कुरैषी ने ट्रक की बैटरी तथा सेल्फ चुरा लिये थे, जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को २३.४० बजे फरियादी सुरजीत कुमार पिता महेष त्रिवेदी निवासी धार नाका महूॅ की रिपोर्ट पर रमेष पिता रायसिंह भीलाला निवासी पूंजापुरा देवास के विरूद्ध धारा ३७९,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० के २२.३५ बजे आरोपी रमेष भीलाला ने मौका पाकर तार ऑफिस आर्मी की नई बिल्डिंग महूॅ से तार चुरा लिये थे, जिसे देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन २९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३१ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३१ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३१ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १६.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमईन गार्डन के पास इंदौर से मारूती कार नं. एमपी-०९/एचबी/६३७६ में अवैध रूप से शराब ले जाते हुये मिले ४/४ कटकटपुरा इंदौर निवासी अनवर पिता वाहिद खॉ (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०४ हजार रूपये कीमत की ९४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १२.५५ बजे हुकमाखेडी राजेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले षिवराम पिता मोतीलाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये कीमत की १३ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १८.२० बजे चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले चम्पाबाई पति बंषीलाल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १४ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १४.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के पास कुलकर्णी भट्टा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र, पप्पू, नारायण तथा प्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को २३.१५ बजे अषरफीनगर खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले बाबू, दिलषाद तथा गुलाम रसूल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६६५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १४.१० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले विक्की, नरेन्द्र तथा अनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १७.३० बजे नाला पार मैदान चंदननगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले अनवर तथा लालू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे ३५ राणा कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अखिलेष पिता रामप्रसाद शर्मा (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७८०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे भण्डारी पुल के नीचे स्नेहलतागंज इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही स्नेहलतागंज के रहने वाले दीपक पिता रघुनाथ पाटील (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नालापार चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ई सेक्टर चंदननगर इंदौर निवासी लालू पिता अजीज (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।