Thursday, July 23, 2015

राहुलगांधी नगर में मारपीट कर लूट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत फरियादी राधेश्याम चौहान निवासी न्यू राहुलगांधी नगर इंदौर ने रिपोर्ट की कि, वह दिनांक 21.07.15 को शाम को करीब 5.00 बजे पैदल राहुल गांधी नगर जा रहा था तो, रास्तें में उसके साथ एकता नगर में रहनेवाले कालू, बबलू और अनिल ने मारपीट की व उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 1100 रूपयें तथा कागजात रखे थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भंवरकुआं पर अप. क्रं 579/15 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस थाना भंवरकुआं की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए, तीनों आरोपियों 1. कालू पिता चतरू सिंघाड़ (20), 2. बबलू पिता दिनेद्गा बामनिया (20), 3. अनिल पिता दिलाम सिंह (20) तीनो निवासी एकता नगर इंदौर को गिरफ्‌तार किया गया है तथा इनके कब्जे से लूटा गया मश्रुका भी बरामद किया गया है।
            आरोपी अनिल अपराधिक प्रवृत्ति का होकर इसके विरूद्ध अड़ीबाजी व मारपीट के दो अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है तथा इसके विरूद्ध 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
            उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में उनकी टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 23 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                               05 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          11 गैर जमानती वारन्टी, 37 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को 11 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                      सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को 19.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पालिया तिराहा सांवेर रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम सांवेर वार्ड नं. 5 निवासी आशिफ पिता नूरखां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गयी।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को 17.00 बजे, सांई मंदिर के सामने शिवाजी नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 45 शिवाजी नगर इंदौर निवासी दीपक पिता अशोक तागड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1020 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरणबरामद किये गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को 17.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूरी टेकरी मल्टी के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, डी-44 स्कीम नं. 140 आईडीए मल्टी निवासी रिंकू उर्फ विकास पिता मोहनसिंह लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2750 रूपये कीमत की 55 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवमंदिर के पास बदल का भट्‌टा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 207 बदल का भट्‌टा बाणगंगा निवासी पिन्टू उर्फ लालचंद पिता रामचंद्र जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 23 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 76 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                              03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              24 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 127 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को 24 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                     जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, स्वास्तिक सर्विस सेन्टर के सामने रूणजी नाका गौतमपुरा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, जितेन्द्र पिता देवीलाल गुर्जर, लोकेश पिता राधेश्याम विजयवर्गीय, चंदन पिता मोजीराम कतिया, पर्वतसिंह पिता बजेसिंह कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4220 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 22, 2015

प्लाट के नाम पर रूपयें लेकर धोखाधड़ी करने वाले कालोनाईजर को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 20-20 हजार का अर्थदण्ड

इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2015-जिला लोक अभियोजक अधिकारी इन्दौर श्री बी.जे. शर्मा ने बताया कि माननीय अपर मुखय न्यायिक मजिस्टे्रट महोदय श्री जितेन्द्र सिंह कुद्गावाह द्वारा प्रकरण क्रं 2396/02 में निर्णय पारित करते हुए, आरोपी रमेश पिता केदारमल अग्रवाल निवासी 2289 सुदामा नगर इन्दौर को धारा 420 (10 काउंट) भादवि में दोषी पाते हुए एक-एक वर्ष के सश्रम कारावास एवं 20-20 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है तथा कुल 2 लाखरूपयें का जुर्माना लगाया गया है।
           माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण के साक्ष्यों के आधार पर यह भी मान कि आरोपी रमेश ने लोगों से पैसे लेकर उन्हे प्लाट न देकर उन लोगों के साथ छल किया है और प्रतिकर के रूप में 1. केदारनाथ शर्मा को राशि 20 हजार, 2. धर्मेन्द्र जोशी को 17 हजार 500 रू, 3. सुनिल कुमार को 10 हजार, 4. माधोसिंह को 10 हजार रू., 5. राजेन्द्र कुमार को 18 हजार रू., 6. उषा गायकवाड़ को 20 हजार रू. तथा श्यामसुंदर के प्रतिनिधि को राशि 20 हजार रू. दिये जाने बाबत आदेश भी दिये गये है।
         संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि फरियादी मोतीशंकर एवं अन्य द्वारा वर्ष 1994 से 2002 के बीच चित्रकूट नगर, सुखनिवास कालोनी इंदौर में प्लाट बुक कराया था, जिसकी राशि किश्तों में पूर्ण कर दी गयी थी, परंतु कालोनाईजर रमेश अग्रवाल द्वारा किसी को भी प्लाट का कब्जा नहीं दिया गया और न ही पैसे वापस किये गये। इस पर आरोपी रमेश अग्रवाल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में विचारण उपरांत मान. न्ययालय द्वारा आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है।
         प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक लोकअभियोजक श्री हेमंत राठौर द्वारा की गयी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 152 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 22 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 64 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         16 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को 16 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                    अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आशियाना ढाबा सांवेर रोड इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिले 348 न्यू गौरीनगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता मांगीलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को 17.30 बजे, कल्याण मिल ग्राउण्ड इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिले 459 कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी विक्की उर्फ नीरज पिता राजकुमार बसोड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरापियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्वआबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 22 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 88 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                  07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   15 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक21 जुलाई 2015 को 15 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


                                             सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, एरोड्रम थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें 156 लोक नायक नगर इंदौर निवासी अनिल पिता रमेशचंद परमार तथा 165 लोक नायक नगर इंदौर निवासी सोनू पिता राजेश अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2630 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2015- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को 19.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुजरखेडा होली चौक आम रोड महू से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले फकीर मोहल्ला पीथमपुर निवासीविकास पिता मोहनलाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 75 हजार रूपये कीमत की 1500 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2015 को 22.15 बजे, कुडाना फाटा सांवेर बायपास से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिले ग्राम कुडाना सांवेर निवासी सुनील पिता मदनलाल प्रतापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरापियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 21, 2015

पुलिस थाना विजय नगर के अपराध में फरार 8 अपराधियों की गिरफ्‌तारी हेतु 10 हजार रूपये का ईनाम उद्‌घोषित



इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015-पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा पुलिस थाना विजय नगर के दो अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे है आरोपियों की गिरफ्‌तारी हेतु आज दिनांक 21.07.15 को 10 हजार रूपयें के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है-

.           1. पुलिस थाना विजयनगर के अपराध  क्रमांक 654/15 धारा 386,420,450,406,34 भादवि में फरार आरोपी फरदीन खान पिता मोहम्मद शाबिर खान निवासी 111 शालीमार कालोनी खजराना एवं परविन्दर सिंह की गिरफ्‌तारी पर 10000/-रूपये ईनाम की उदघोषणा जारी की गई।
           
2. पुलिस थाना विजयनगर के अपराध क्रमांक 543/15 धारा 307,452,427,294,34 भादवि में फरार आरोपी 1. लोकेश पिता अरूण खोपडे निवासी 5/9 परदेशीपुरा, 2. कान्हा पिता अरूण खोपडे निवासी 5/9 परदेशीपुरा, 3. राहुल पिता अशोक खोपडे निवासी 5/9 परदेशीपुरा, 4. अंशु पिता संजय गोले निवासी बंशीप्रेस की चाल इंदौर, 5. विक्की पिता जगन्नाथ रघुवंशी निवासी पाटनीपुरा बेकरी गली इंदौर तथा 6. आनंद पालपिता इंद्रपाल निवासी 406/1 पाटनीपुरा बेकरी गली इंदौर की गिरफ्‌तारी पर 10000/-रूपये ईनाम की उदघोषणा जारी की गई।

एनडीपीएस एक्ट में 02 आरोपियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2015- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा विशेष प्रकरण क्रमांक 02/11, में आरोपी नीरज कोरी तथा नरेन्द्र चौहान के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. नीरज पिता सुंदर कोरी (22) निवासी 2/8 शिवशक्ति नगर कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर तथा 2. नरेन्द्र उर्फ गोलू पिता दिनेश चौहान (22) निवासी 49 शिवशक्ति नगर कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौरको धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये दोनों आरापियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर दो माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गये।
             संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 04.01.2011 को तत्कालीन उनि वाय.आर. गायकवाड़ थाना पलासिया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी क्रं एमपी/09/जेएक्स/0471 से नीरज व गोलू उर्फ नरेन्द्र, कनाड़िया रोड़ से होकर संविद नगर गांजा लेकर जा रहे है। उक्त सूचना पर सक्षम पुलिस अधिकारी के साथ मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते इनके पास से स्कूटी के बीच में बोरी में रखा 10 किलोग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त गांजे को जप्त कर आरोपियों को धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल मिश्रा विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                            07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                  01 फरारी, 14 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को 01 फरारी, 14 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                       सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को 13.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नगर निगम चौराहा कुंज होटल के सामने से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला 56 सबनीस बाग इंदौर निवासी निर्मल लोधी पिता गजानंद लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 475 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को, 22.30बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा देशी कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 183 बी प्रजापत नगर हाल दुकान मुकान वृन्दावन कालोनी इंदौर निवासी राकेश पिता रामलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।



इन्दौर 21 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               03 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                13 गैर जमानती, 41 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को 13 गैर जमानती, 41 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें परसराम पिता कालूराम, पिन्टू पिता रामचंद्र, गणेश पिता अमरचंद्र, गगन पिता धन्नालाल, बिट्‌टू पिता मन्नू सुरागे तथा गोलू पिता राजाराम फुलपगारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1020 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2015 को, 22.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चंदू वाला रोड चंदननगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 271 ऋिषी बिहार कॉलोनी द्वारकापुरी निवासी अजय पिता रमेशचंद्र शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 20, 2015

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा 2 वाहन चोर गिरफ्तार, एक मोटर सायकिल बरामद

इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की वारदाते हो रही थी उक्त वारदातो पर अंकुश लगाया जाकर वाहन चोरो को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया कि देख रेख में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिन्होने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए वाहन चोरो को पकड़ने हेतु जाल बिछाया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर दो वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 मोटर सायकिल कीमती 15,000रूपये की बरामद करने में चंदन नगर पुलिस को सफलता मिली है।
            दिनांक 19.07.2015 को फरियादी शकील अब्बासी पिता अब्दुल रहीम अब्बासी निवासी चंदन नगर द्वारा थाना चंदन नगर पर उसकी मोटरसाईकिल हीरोहोंडा पेशन प्लस नंबर एमपी/09/एलएल/2521 दिनांक 18-19 की दरम्यानी रात को चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर की थी। जिस पर से अपराध क्रमांक 876/15 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी के अपराध में चोरी गई मोटरसाईकिल का पता लगाया जाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आऱोपी इखलाख पिता जफर खान निवासी बारोली इंदौर तथा गणेश पिता त्रिम्बकराव निवासी बारोली इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त अपराध में चोरी गई मोटरसाईकिल कीमती 15,000 रूपये जप्त की गयी है। आरोपियों से अन्य प्रकरण के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
           उक्त वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में सउनि राजेश त्रिपाठी, आर. आरिफ खान, आर. पंकज सांवरिया, आर. चंद्रशेखर काले तथा आर. विरेन्द्र सिंह चौधरी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।