Saturday, April 25, 2015

26 आदतन व 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आतदन व 05 संदिग्ध बदमाद्गा को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 42 गिरफ्तारी तथा 182 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अप्रेल 2015 को 07 स्थायी, 42 गिरफ्तारी तथा 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 25 अप्रेल 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2015 को 20.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भेरूबाबा मंदिर के पास दशहरा मैदान से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, डी-312एमओजी लाईन्स निवासी विजय पिता श्रीधर धर्माधिकारी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7055 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 अप्रेल 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बारोली चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, ग्राम अलवासा निवासी कमल पिता मुन्नालाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 810 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 अप्रेल 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नयापुरा रंगवासा तिराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नयापुरा रंगवासा निवासी माखन पिता आशाराम ढोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकूजप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 24, 2015

एनडीपीएस एक्ट में 02 आरोपियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01-01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर-दिनांक 24 अप्रेल 2015-माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 03/14 आरोपी शेख जावेद व अब्दुल हफीज के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. शेख जावेद पिता शेख मंजूर (37) निवासी-07 हाजी कालोनी खजराना, इन्दौर तथा 2. अब्दुल हफीज पिता अब्दुल हामिद (62) निवासी-38 कबीट कालोनी जिला देवास को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (2) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये दोनों आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास एवं एक-एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 वर्ष के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें।
        संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 20.09.2013 को कार्यालय अधीक्षक, निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ट इन्दौर के निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 20.09.13 को दो व्यक्ति अब्दुल माजिद और शेख जावेद, देवास से एक काली कलर के दुपहिया वाहन क्रं एमपी-11सी-5841 पर करीब चार-पांच किलोग्राम चरस लेकर क्षिप्रा आ रहे है, जो एक महिला तस्कर को बेचेंगें। मुखबिर ने दोनों का हुलिया बताया। मुखबिर की सूचना के आधार पर निरीक्षक राजेन्द्र कुमार द्वारा मय टीम के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहीयों को पकड़ा तथा तलाशी लेते उनके पास से 08 पीले रंग के पैकेट (प्रत्येक में 500 ग्राम) में 04 किलो चरस होना पाया गया। उक्त आरोपियों को मय चरस के पकड़ कर आरोपियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की गई जिसमें उन्होने यह चरस अब्दुल हफीज पिता अब्दुल हामिद निवासी कबीट कालोनी देवास से खरीदना बताया तथा इसे एक महिला तस्कर जुबैदा बी को बस स्टेण्ड इंदौर पर बेचने वाले थे ऐसा बताया। पकड़े गये दोनों आरोपियों में से आरोपी अब्दुल माजिद विभागीय अभिरक्षा से फरार हो गया, जिस पर प्रकरण दर्ज है। चरस बेचने वाले अब्दुल हाफीज को देवास से गिरफ्‌तार किया गया लेकिन महिला तस्कर जुबैदा बी के संबंध में जानकारी नहीं मिलने के कारण उसके खिलाफ अनुसंधान खुला हुआ है तथा फरार आरोपी अब्दुल माजिद की तलाश जारी हैं। शेष दोनों आरोपियों शेख जावेद तथा अब्दुल हफीज के विरूद्ध प्रकरणमें अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया, अभियुक्तों के विरूद्ध लगायें गये आरोप प्रमाणित पाये जाने से उन्हे दण्डित किया गया।  प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

18 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाद्गा को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 175 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अप्रेल 2015 को 08 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 175 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 अप्रेल 2015-पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2015 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रोड नं. 4 नंदानगर गणेद्गामंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 52/7 नंदानगर इंदौर निवासी सावन उर्फ बिट्‌टू पिता राजेन्द्र तथा 112 जनता क्वाटर इंदौर निवासी यद्गा पिता विजय कुमार कद्गयप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 23, 2015

गोडाउन मे चोरी करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार 4.50 लाख रुपये का माल बरामद

इन्दौर-दिनांक 23 अप्रेल 2015- पिछले 04 माह से लसुडिया थाना क्षेत्र मे c\f के गोडाऊन मे हो रही बडी-बडी चोरिया को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर जोन इन्दौर, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय शहर इन्दौर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्व, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्व जोन-1 व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय विजय नगर इन्दौर के द्वारा माल बरामदगी के लिये तथा आरोपियों की गिरफ्‌तारी के लिये निर्देश दिये गये। इसी सन्दर्भ मे लसुडिया पुलिस के द्वारा मुखबिरी विकसित कर माल ले जाने के लिये चोरो को वाहन की व्यवस्था इसी गैंग के एक व्यक्ति से मिलकर करवाई।
           कल दिनांक 22.04.15 को पुलिस को सफलता मिली, मुखबिर की सूचना मिली की दो लडके बजाज कम्पनी के कूलर जो चोरी के हो सकते है बेचने का प्रयास कर रहे है तब इनको रंगे हाथो पकडा, पूछताछ करने पर इनके द्वारा एस.डी.ए कम्पाउण्ड मे स्थित गोडाउन के शटर का ताला तोडकर चोरी करना बताया कुल 16 कूलर जो 01 लाख 86 हजार के है चोरी करना बताया इनके स्वीकारने के बादआरोपी राधेश्याम उर्फ राजे चौहान और अर्जुन के अतिरिक्त इनके साथीगण पवन पकासरे, संतोष सिहं, राजेश, योगी उर्फ योगेश, और सोनू राठौर सहित 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके द्वारा चुराया गया माल 15 कूलर जप्त किये गये है ।
           इनसे और पूछताछ करने पर इनके द्वारा दिनांक 31.12.2014 की रात्री को बजाज कम्पनी के गोडाउन मे से पार्टस आदि चुराना दिनांक 24.01.15 को गोडाउन के शटर के ताले तोडकर सूकाया कम्पनी की 37 बैटरी चुराना, दिनांक 22.04.15 के पूर्व मेट्रो टायर के गोडाउन के शटर तोडकर टायर चुराना और उक्त वारदात दिनांक 19.04.15 को शटर का ताला तोडकर कूलर चोरी करना बताया इनके कब्जे से 02 लोडिंग वाहन भी जप्त किये गये जिसका प्रयोग मे लोग माल को ले जाने मे करते थे।
उक्त सभी आरोपियो का माननीय न्यायालय से पी.आर प्राप्त कर चुराये हुये टायर, बैटरी और बजाज कम्पनी के लोहे के पार्टस लगभग 15 लाख रूपये का माल और बरामद होना शेष है जिनकी स्वीकरोत्ति आरोपियो द्वारा की गई है ।
           इसी प्रकार कुल बरामदगी लगभग 20 लाख रुपये की होना एवं एक वाहन भी बरामद होना शेष है। इस कार्यवाही मे अभी तक एक आरोपी ऋषभ यादव कीगिरप्तारी शेष है ।
           बरामदगी व चोरो की धरपकड से क्षेत्र के गोडाउन व व्यापारियो मे हर्ष व्याप्त है ।
          वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा पुलिस टीम मै सम्मिलित थाना प्रभारी पी.एस. राणावत, प्रआर चन्द्रशेखर पटेल, आर. मुकेश, आर. सन्तोष, आर प्रकाश को पुरुस्कृत करने की धोषणा की गई है।

09 आदतन व 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आतदन व 02 संदिग्ध बदमाद्गा को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 स्थायी, 54 गिरफ्तारी तथा 201 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अप्रेल 2015 को 15 स्थायी, 54 गिरफ्तारी तथा 201 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये,यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 23 अप्रेल 2015-पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2015 को 17.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कर्बला मैदान धीरज यादव के मकान के पीछे इंदौऱ से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, पुनासा डेम नर्मदा नगर खण्डवा हाल कर्बला मैदान धीरज यादव के मकान के सामने इंदौर निवासी अभिनाद्गा पिता कन्हैयालाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                   पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 22, 2015

03 आदतन व 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 03 आतदन व 06 संदिग्ध बदमाद्गा को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 44 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 22 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अप्रेल 2015 को 05 स्थायी, 44 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 अप्रेल 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2015 को 19.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम भांगिया अद्गाोक मौर्य के भट्‌टे के पास इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते मिले, यही के रहने वाले द्गिावनारायण पिता गनपत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार 02 सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22अप्रेल 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2015 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुखलिया तिराहा बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 303 राजाराम नगर द्गिाव हनुमान मंदिर के पास इंदौर निवासी अवधेद्गा उर्फ रज्जन पिता जगदेद्गा यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2015 को 20.45 बजे कालका माता मंदिर के पास गौरी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 51/1 गौरी नगर निवासी शुभम पिता राजू जतोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सीरीयल चाकू बाजी कर लूट की वारदाते करने वाली गैंग का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, लखन जाट गैंग के है गुर्गे, सीरीयल चाकू बाजी कर बनना चाहते थे कुखयात क्राईम ब्रांॅच द्वारा जाट गैंग पर फिर कसी गई नकेल

इन्दौर-दिनांक 22 अप्रेल 2015- शहर में 17 व 18 अप्रेल की दरम्यानी रात को हुई चाकू बाजी व लूट की घटना को दृष्टिगत रखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय पॉल को शहर में हो रही चाकू बाजी व लूट की वारदातो की रोकथाम हेतू निर्देशित किया इसमें क्राईम ब्रांच के निरीक्षक श्री अनिल बामनिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 17 व 18 अप्रेल की दरम्यानी रात को हुई चाकू बाजी व लूट की घटनाओ को करने वाला एक व्यक्ति थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में लालबाग गेट के पास इमली के झाड के नीचे खडा है। इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना अन्नपूर्णा की टीम के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये हुलिया के अनुसार घेराबंदी की जिसमें एक व्यक्ति को पकडा जिससेपूछताछ करते उसने अपना नाम बलराम पिता धनसिंह परमार उम्र 24 साल नि. रेल्वे फाटक के पास काला पीपल मंडी शाजापुर हाल पता 52/5 परदेद्गाीपुरा लखन जाट का मकान इंदौर का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लेदर के पर्स में विजेन्द्र सोनगरा नाम के व्यक्ति के आईडी कार्ड व अन्य कागजात मिले तथा एक एच.टी.सी कम्पनी का मोबाईल भी मिला जब बलराम से इन कागजातो के बारे में पूछताछ की गई तो पहले तो बलराम पुलिस को गुमराह करता रहा परन्तु बाद में उसने बताया कि अत्याधिक शराब के नद्गो में शुभम और मैंने रात भर चाकूबाजी व लूट की वारदाते की है। इन दोनो  केसर बाग रोड, मालवीय नगर सर्विस रोड , सेंगर चौराहे एवं सुपर कांॅरीडोर पर भी लूट पाट की थी। बलराम व उसके दोस्त शुभम पंडित नि. परदेशीपुरा ने पर्स, घडी, मोबाईल व नगदी केसर बाग रोड पर एक लडके से चाकू व पिस्टल दिखाकर लूटा था। घडी व नगदी शुभम पंडित के पास है। वारदात में बलराम व शुभम ने नीली मेस्ट्रो मोपेड का इस्तेमाल किया था जब आरोपी से और बारिकी से पूछताछ की तो आरोपी बलराम ने बताया कि वह पिछले 5 सालो से जाट गैंग का सदस्य है तथा अभी लखन जाट केघर पर ही रह रहा था। बलराम और शुभम दोनो अपराध की दुनिया के बेताज बादद्गााह बनना चाहते थे इसलिए बलराम व शुभम ने एक रात में सनसनीखेज वारदाते कर अखबारो की सुर्खियों में छा जाना चाहा। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2012 में लखन जाट नाम के गुंडे ने होली के दिन इसी तरह चाकू बाजी की घटनाए की थी। क्राईम ब्रांॅच की टीम के उनि अभिषेक चौबे, प्र.आर. रमेद्गा योगेश्वर, भगवान सिंह, बलवंत इंगले, आर. श्याम पटेल व मनीष तिवारी ने शुभम पंडित के घर जाकर दबीद्गा दी तो शुभम घर पर नहीं मिला। शुभम की तलाद्गा जारी है। आरोपी को पकडने में क्राईम ब्रांॅच टीम के निरीक्षक अनिल बामनिया उनि अभिषेक चौबे, प्र.आर. रमेद्गा योगेश्वर, भगवान सिंह, बलवंत इंगले, आर. श्याम पटेल व मनीष तिवारी व थाना अन्नपूर्णा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा है।

Tuesday, April 21, 2015

01 आदतन व 01 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 01 संदिग्ध बदमाद्गा को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 192 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 21 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अप्रेल 2015 को 12 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 192 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।