Saturday, April 11, 2015

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्‌तार, 1 पिस्टल, 02 देशी कट्‌टे, 27 कारतूस व 03 खंजर बरामद

इन्दौर-दिनांक 11 अप्रेल 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय, पूर्व व पद्गिचम श्री अनिल शर्मा, श्री ओ.पी. त्रिपाठी तथा श्री आबिद खान द्वारा समय-समय पर इन्दौर शहर में, अवैध हथियारों द्वारा की जाने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, इनकी खदीत फरोखत करने वाले व अपराध करने वालों को पकड़ने के संबंध में निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में आज थाना भंवरकुआं को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 11.04.2015 को दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जानकी नगर गेट पर कुछ संदिग्ध है जिनके पास पिस्टल व चाकू सहित अवैध हथियार है। पुलिस द्वारा टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर वहां दबिश दी गई तो वहां से दो बदमाशों को पकड़ा, जिनके पास से 1 देशी पिस्टल व उसके 24 कारतूस, दो 315 बोर के कट्‌टे व उसके 03 कारतूस तथा 03 बड़े खंजर मिलें, जिसके बारे में पूछने पर इनके द्वारा कोई संताषजनक जवाब नहीं दिया। इन्होने अपना नाम शुभम पिता दिलीप सैनी (21) निवासी-शंकरबाग इन्दौर एवं दूसरेआरोपी ने अपना नाम रोहित पिता श्यामलाल कश्यप् (23) निवासी-चितावद इंदौर बताया इनका तीसरा साथी प्रभात रत्नाकर वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इनके विरूद्ध प्रकरण कायम कर, दोनो आरोपियों से पूछताछ जारी है।
         इस कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में उनि बाबूलाल, सउनि रजनीकांत अवस्थी, सउनि बामनिया, आर. अरविंद, आर. अभिनव, आर. गब्बरसिंह तथा सैनिक अनिल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अप्रेल 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को केशव उर्फ भूरा के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी केशव उर्फ भूरा पिता विष्णु यादव निवासी-2921 जोशी मोहल्ला मोतीमहल टॉकीज के पीछे महूं एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो कीपरिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी केशव उर्फ भूरा पिता विष्णु यादव को 10 अप्रेल 2015 को 13.30 बजे, मोतीमहल टॉकीज के पीछे जोशी मोहल्ला से घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस महूं द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 63 गिरफ्तारी तथा 158 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 11 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को 13 स्थायी, 63 गिरफ्तारी तथा 158 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वाराविभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 11 अप्रेल 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को 18.30 बजे, 72/2 रावजी बाजार से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनीष, मुकेश, अजय, महेन्द्र तथा अभय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को नवलखा चौराहे से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें श्रीराम नगर पालदा निवासी राजेश पिता रामसिंह मीणा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अप्रेल 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 25 जोशी कालोनी ंइंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, मराठी मोहल्ला निवासी-राजूपिता ग्यारसीला रायकवार तथा जोशी कालोनी निवासी-मोंटी सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार 440 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राजमोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं के रहने वाले अलकेश पिता महेन्द्र सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अप्रेल 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अगरबत्ती कॉम्पलेक्स पानी की टंकी के पास बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुगंधा नगर निवासी करण पिता सुरेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 रिवाल्वर मय जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2015 को 23.05 बजे, सुभाष नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिले आदर्श बीजासन नगर निवासी मोहन पिता हीरालाल  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 10, 2015

यातायात पुलिस इंदौर ने चलाया विशेष अभियान आटो रिक्शा चालकों पर की रात्रि में चालानी कार्यवाही

इन्दौर-दिनांक 10 अप्रेल 2015-अति. पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी ने बताया कि इन्दौर यातायात पुलिस को निरन्तर ऑटो रिक्शा चालको द्वारा रात्रि के समय मीटर से अधिक किराये लेने, बिना लाइसेन्स वाले चालकों द्वारा वाहन चलाने एवं बिना परमिट के ऑटो रिक्शा का चालन करने की शिकायत मिल रही थी। इस  पर यातायात पुलिस द्वारा दिनांक  9 अप्रैल 2015 को रात्रि में ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत 43 ऑटो रिक्शा चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 17 ऑटो रिक्शा फिटनेस एवं परमिट के अभाव में, 21 वाहन चालकों के पास लायसेंस नही थे, 21 वाहन चालकों के पास कोई भी कागजात नही थे। यातायात पुलिस इंदौर द्वारा 17 वाहनों को यातायात थाने पर जप्त किया गया है। यह कार्यवाही आगे भी समय बदल-बदल कर की जाती रहेगी।

01 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशोंतथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 230 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अप्रेल 2015 को 24 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 230 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अप्रेल 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2015 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, छोटी कुम्हारखाड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं रहने वाले अक्षय उर्फ सन्नी पिता रामअवतार वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार 500 रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अप्रेल 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पाटनीपुरा माता मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नया बसेरा इंदौर निवासी पंकज पिता भागीरथ अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 315 बोर का जप्त किया गया।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2015 को 22.15 बजे, राजीव गांधी चौराहा शिव मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं रहने वाले सुनिल उर्फ आजाद उर्फ मनोज पिता नानूराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 9, 2015

05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 233 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अप्रेल 2015 को 27 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 233 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2015 को 21.05 बजे, लोहागेट चंदन नगर चांद होटल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें साजिद उर्फ भैय्‌यू मो.जावेद तथा आरिफ को पकड़ा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4800 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2015 को ग्राम किठोदा रामप्रसाद चौधरी की किराने दुकान के सामने, से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजकुमार, कल्याणसिंह तथा कमल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा अन्य उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद् कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पांच महुआं सिमरोल रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गढ़ी मोहल्ला दतौंदा निवासी अनिल उर्फ भूरिया उर्फ शेरसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 8, 2015

शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, राजस्थान छोड़ इन्दौर को बनाया चोरी का ठिकाना

इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2015-अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय ने बताया कि थाना हीरा नगर की टीम ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
          थानाक्षेत्र में बढ़ती बाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा अजय जैन तथा थाना प्रभारी हीरानगर शशिकान्त चौरसिया को बाहन चोरी पर अंकुश लगाने व पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था। इस पर थाना प्रभारी हीरा नगर द्धारा एक टीम का गठन किया गया और उन्हे थाना क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उसी तारतम्य में टीम को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के पास संदिग्ध हालात में मोटर साईकिल लेकर खडे हैं और इधर उधर टहल रहे है जो चोरी की हो सकती है। मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के पास देखा तो दो व्यक्ति अलग-अलग मोटर सायकल वाहन को लेकरखडे हैं। जिनसे गाडी के कागज की पूंछताछ करते संतोषजनक जबाव नहीं दिया। नाम पता पूंछने पर एक ने अपना नाम कपिल पिता नन्दकिशोर सोनी (24) निवासी-डाक बंगला एम.पी.ई.बी. के पास सुसनेर जिला आगर हाल रेखाबाई का मकान कबीटकेडी इन्दौर एवं दूसरे ने अपना नाम राहुल पिता रमेशचन्द (28) निवासी-केथुनी कोल राजस्थान हाल रेखाबाई का मकान कबीटखेडी इन्दौर का होना बताया।
        संदिग्धो को थाना लाकर पूछताछ करने पर उन्होने गाडी चोरी का होना बताया। करते आरोपियों से सखती से पूछताथ पर उन्होने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई गई 09 मोटर सायकलें चुराना बताया। उपरोक्त आरोपी शातिर वाहन चोर है, चुराए गये वाहनो को सायबर केफे से नकली रजिस्ट्रेशन बनाकर ग्राहको को विश्वास में लेकर ऊँचे दामो पर बेचते थे। रजिस्टेरशन देखकर ग्राहक इन पर विश्वास कर लेता था। ग्राहको द्धारा खरीदी गई गाडियों की जप्ती की कार्यवाही भी पुलिस द्धारा की जा रही है। आरोपीयों के पूर्व रिकार्ड निकालने पर पता चला कि आरोपीगण पूर्व में सुसनेर थाना अंतर्गत करीब 45 मोटर सायकल चोरी में बन्द हो चुके है तथा वहां से जमानत के बाद फरार होकर इन्दौर में अपना ठिकानाबनाया। आऱोपी राहुल जो की राजस्थान का रहने वाला है राजस्थान में वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है, उसने आरोपी कपिल के साथ मिलकर इन्दौर में वाहनचोरी करना प्रारम्भ कर दी। कपील सोनी का मित्र सुमित पिता प्रेमनारायण व्यास निवासी-गायत्री नगर उज्जैन सायबर केफे का इस्तेमाल कर फोटोग्राफी में काम आने वाले साफ्टवेयर के जरिये गाडी के फर्जी रजिस्ट्रेशन की हुबहुं कापी निकालकर ग्राहको को अपने जाल में फंसा लेता था। पीथमपुर का रहने वाला राकेश पिता बालुसिंह फर्जी रजिस्ट्रेशन की कापी व दस्तावेज लेकर ग्राहको को अपनी जाल में फसाकर ऊँचे दामों पर चोरी की गाडिया बेच देता था। आरोपियों के कब्जे से तथा ग्राहको को बेची गई कुल 10 मोटर सायकल हीरानगर पुलिस द्धारा जप्त की जाकर आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य प्रकरण तथा और अधिक बरामदगी की सम्भावना है॥
        इस संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर शशिकान्त चौरसिया के नेतृत्व में सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआऱ. रमजान, आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आर. देवेन्द्र जादौन, आर. प्रवीण सिंह तथा आर. विनोद पटेल का महत्वपूर्ण एंव सराहनीययोगदान रहा।
        पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली उक्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 218 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अप्रेल 2015 को 19 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 218 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2015 कोलाला का बगीचा छोटे कुएं के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले रितेश पिता किशनलाल मरमट को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2015 को ओल्ड पलासिया ऑटो स्टेण्ड के पीछे से पासे द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सरफराज तथा नितिन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा अन्य उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।