Sunday, December 14, 2014

06 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 25 गिरफ्तारी तथा 215 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 दिसम्बर 2014 को 02 स्थायी, 25 गिरफ्तारी तथा 215 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2014 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बंगाली कॉलोनी कनाड़िया रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले संदीप पिता सुनील शाह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4340 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिले राजमोहल्ला महूॅ निवासी विध्या पति भूरा तथा लुनियापुरा महूॅ निवासी कुलदीप पिता लक्ष्मीनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2014 को 19.00 बजे, रविदासनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले नरेद्गा पिता तोताराम गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2014 को बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले महाराणाप्रताप नगर इंदौर निवासी विजय पिता कैलाश जाट तथा गोविन्द नगर खारचा इंदौर निवासी रवि पिता महादेव बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 13, 2014

27 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 27 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 67 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को 01 स्थायी, 67 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, टिगरिया बादद्गााह इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले संजू पिता रामसिंह खरवर, जितेन्द्र पिता राधेद्गयाम बामनिया, अनिल पिता राधेद्गयाम बामनिया, अवंतिकानगरइंदौर निवासी राजेद्गा पिता हरीद्गांकर मालवीय तथा नंदबाग कॉलोनी इंदौर निवासी पवित्र पिता भूरेलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को 20.30 बजे, एबी रोड़ लसुड़िया से अवैध शराब ले जाते मिले निरंजनपुर इंदौर निवासी शंकर पिता बालाप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को 19.25 बजे, जोद्गाी मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले गौरव पिता कमल धानुक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को 14.00 बजे, कमल नगर राऊ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले द्गिावराम पिता हनुमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मार्डन चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, देवासनाका इंदौर निवासी दिनेद्गा पिता रामचरण फरकले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को 23.05 बजे, तपेद्गवरीबाग कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मेघदूत नगर इंदौर निवासी सूरज पिता मदनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
           पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2014 को 09.00 बजे, निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, एमआर-3 महालक्ष्मी नगर इंदौर निवासी संदीप पिता जगदीद्गा ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, December 12, 2014

मेगा लोक अदालत के दौरान यातायात व पार्किंग का डायवशन निम्नानुसार रहेगा

इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2014- माननीय जिला न्यायालय इन्दौर में दिनांक 13.12.2014 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उक्त लोक अदालत मे बड़ी संखया में प्रकरणों का निराकरण किया जाना है जिसके कारण न्यायालय परिसर एवं उसके आस-पास भारी संखया में जनमानस की उपस्थिति रहेगी। अतः लोक अदालत के दौरान वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एवं वाहनों के यातायात मार्ग का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा :-

1- जिला न्यायालय परिसर में किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं रहेगी। 
2- माननीय न्यायाधीशों के वाहन कमिश्नर कार्यालय गेट से प्रवेश कर इण्डियन कॉफी हाऊस के सामने, पार्क किए जाएगे । 
3- अभिभाषकों के वाहन कमिश्नर कार्यालय गेट से प्रवेश कर पार्किंग कमिशनर कार्यालय के सामने रहेगी ।
4- पक्षकारों के वाहन की पार्किंग गांॅधी हॉल एवं पोत्दार प्लाजा में रहेगी। पक्षकार गॉंधी हॉल के मुखय द्वार से प्रवेश कर पोत्दार प्लाजा के पिछले गेट से बाहर निकल सकेंगे।  यह रास्ता वन-वे रहेगा। 
5- दिनांक 13-12-2014 को प्रातः 10 बजे से सिटी बस मृगनयनी चौराहा से शास्त्री ब्रिज तरफ नही जा सकेगी इन्हें नगर निगम चौराहा, खड़खड़िया चौराहा, द्गिावालय मार्ग होकर वी.आई.पी. रोड़ नंबर 1 से राजकुमार ब्रिज होते हुये रीगल चौराहा भेजा जाएगा। 
6- लोक अदालत के लिये माननीय न्यायालय में आने वालो की सुविधा को देखते हुये न्यायालयीन स्टाफ वाहनों को प्रेस क्लब के पास स्थित नवीन पार्किग में निशुल्क पार्क कर सकते है । 
7- कोठारी मार्केट से गांधी हॉल तक मार्ग के दोनो तरफ वाहन पार्क नही हो सकेगे। 



08 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 01 फरारी, 61 गिरफ्तारी तथा 289 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को 04 स्थायी, 01 फरारी, 61 गिरफ्तारी तथा 289 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिसद्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सांवेर सुखलिया गांव निवासी रवि पिता जयंतीलाल रजक, डी सेक्टर झोपड़पट्‌टी बाणगंगा निवासी भीम पिता पप्पू तंवर, पेनजॉन कॉलोनी इंदौर निवासी लखन सिंह राय तथा सुखलिया गांव निवासी कैलाद्गा पिता रामसिंह भोई को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2420 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
      पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को 16.20 बजे, माणकचौक महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले ओमप्रकाद्गा पिता मदनलाल मकवाना को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लसुड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले देवास नाका निवासी राजकुमार पिता गज्जूसिंह साहू तथा पिपल्याकुमार निवासी प्रद्युम्न पिता विक्रमादित्य सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को 18.00 बजे, ग्राम बरौदा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले नवल पिता देवीसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 920 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को 19.40 बजे, चमार मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली सीमा पति जितेन्द्र बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भागीरथपुरा इंदौर निवासी अमित पिता हंसराज अहिरवार तथा परदेद्गाीपुरा निवासी योगेश पिता किशlरी राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल मय 02 कारतूस तथा 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को 21.00 बजे, जय भवानी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कड़ाबीन निवासी लखन पिता ओमप्रकाश जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 संतूर बरामद किया गया।
       पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2014 को 20.20 बजे, निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, धीरज नगर इंदौर निवासी अर्पित पिता विनोद मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जारही है।

Thursday, December 11, 2014

06 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 01 फरारी, 74 गिरफ्तारी तथा 215 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 06 स्थायी, 01 फरारी, 74 गिरफ्तारी तथा 215 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जय भवानी नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विजय, दीपक तथा हीरालाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से2100 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 19.00 बजे, जूनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले प्रजापति नगर इंदौर निवासी सुनील पिता डेलाराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले भारत पिता सुरेद्गा बानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले खुड़ैल निवासी प्रवीण पिता गोपाल मालवीय तथा असरावद बुजुर्ग निवासी मुकेश पिता रमेश मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 07.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जूनी इंदौर ब्रीज के नीचे इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जोद्गाी कॉलोनी इंदौर निवासी लक्की उर्फ लखन पिता राजेश भिलवारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल मय कारतूस बरामद की गयी।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 21.00 बजे, देवगुराड़िया बिचौली फाटा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गुरूजी कॉलोनी निवासी राजेश पिता नारायणदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा 12 बोर बरामद किया गया।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 18.40 बजे, रेशमगली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले महादेव पिता जानकीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कलदिनांक 10 दिसम्बर 2014 को 22.15 बजे, देद्गाी कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, वैभव लक्ष्मीनगर इंदौर निवासी महेश उर्फ डिम्पी पिता इन्दुसिंह मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 10, 2014

आत्महत्या क्यों बढ रही है ? पुलिस जब मेहनत करती है तो भी उसकी छबि खराब क्यों ?

इन्दौर 10 दिसम्बर 2014। यातायात पुलिस के तत्वावधान में शहर के बढ़ते अपराध एवं यातायात के नियमों की जागरूकता हेतु 'क्राइम प्रिवेंशन एण्ड ट्रेफिक अवेयरनेस' के अन्तर्गत लारेन्स इन्टरनेशनल स्कूल में एक अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, यातायात के उप पुलिस अधीक्षकगण श्री प्रदीपसिंह चौहान, श्री गोविन्द बिहारी रावत, श्री विजय सिंह पंवार श्री विक्रम रघुवंशी एंव लारेन्स इन्टनेशनल स्कूल के पदाधिकारी सहित सभी शिक्षकगण तथा 500 स्कूली विद्‌यार्थियों की उपस्थिती में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
  कार्यक्रम के दौरान विद्‌यार्थियों द्‌वारा कई रोचक प्रश्न पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी एवं अधिकारीगणों से अपराधों की रोकथाम तथा यातायात के नियम संबंधित पूछे गए, जिनके उत्तर उपरोक्त पदाधिकारियों द्‌वारा बच्चों को उदाहरण सहित दिए गए। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा सिटीजन कॉपतथा यातायात नियमों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विडियो फिल्में छात्र-छात्राओं को दिखाई गई जिसे उनके द्वारा काफी तन्मयतापूर्वक न केवल देखा गया अपितु जिज्ञासवंश फिल्म समाप्ति पर प्रश्न भी पूछे गये :-

प्रश्न क्र.1- आजकल युवाओं में आत्महत्या की दर बढ रही है, इसे कैसे कम किया जाये ? 
उत्तर- वर्तमान समय के बदलते परिवेश में युवाओं में धैर्य एवं आत्मविश्वास की कमी है। किसी भी परिस्थिति का सामना न कर पाने की क्षमता बच्चों में विकसित नही हो पा रही है तथा बच्चे विपरीत परिस्थिति में अपने माता-पिता एवं अभिभावकों से चर्चा नही करते है, इस कारण से बच्चों में आत्महत्या की दर बढ गई है। छोटी सी बात पर बच्चे आत्महत्या जैसे निर्णय ले लेते है। इसके लिये सुझाव है कि बच्चों को हर बात अपने माता-पिता एवं अपने अभिभावको को बताना चाहियें। अपने स्कूल में टीचरो से भी चर्चा की जा सकती है, क्योकि ये सब आपके सच्चे मित्र होते है। बच्चों को हमेशा खेल खेलते रहना चाहियें, खेलने से बच्चों का सर्वागिण विकास होता है और हार का सामना करने की क्षमता भी विकसित होती है। 

प्रश्न क्र.2- बाल श्रम रोकने के लिये आप क्या कर रहे है?
उत्तर- बाल श्रम अधिनियम की धारा 24 के अनुसार भारत में बाल श्रम पूर्णतः प्रतिबंधित है, फिर भी भारत में बहुत से परिवार गरीबी रेखा के नीचे रह रहे है, ऐसे परिवार के बच्चे मजदूरी पर चले जाते है, जो नियम विपरीत है। यदि कोई बच्चा फिर भी मजबूरीवद्गा कोई काम करता है तो यह संरक्षक का दायित्व है कि वे उसे स्कूल भेजे, उसके भरण पोषण का पूर्ण ध्यान रखे। 

प्रश्न क्र.3- पुलिस इतना श्रम करती है फिर भी उनकी छबि खराब क्यों है ?
उत्तर- यह सही है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी पुलिस की जो छबि होना चाहिये वह नही है।  पुलिस जनता के मदद के लिये ही बनी है और उनकी मदद के लिये 24 घन्टे अपनी सेवाएं देती है। समाज की पुलिस से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं है। पुलिस का सीधा संबंध जनता से होता है जिस कारण उसकी बडी-बडी अच्छाईया उसकी छोटी-छोटी बुराईयों से छिप जाती है। 

प्रश्न क्र.4- पुलिस से सभी डरते है ऐसी परिस्थिति में आप जनता की मदद कैसे करते है ?
उत्तर- पुलिस ने लोगो की सहायता के लिये सिटीजन कॉप नामक एक एप जारी किया है। आप इस एप की सहायता से आप किसी भी आपराधिक गतिविधियों या आपके विरुद्ध होने वाली घटना की सूचनापुलिस को दे सकते है, इसमें आपका नाम गोपनीय रखा जाता है। आम व्यक्ति में पुलिस तक पहुंचने का समय भी बचता है वे उसी स्थान से तत्काल सूचना दे सकते है।  वर्तमान तक इस एप में एक जनवरी से अभी तक 7481 शिकायतें पुलिस को सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त हुई है, जिनका निराकरण भी पुलिस द्वारा किया जा चुका है ।  पुलिस ने गत माह इस एप्लीकेशन में आटो फेयर से लेकर आपके मोबाईल गुमने की सूचना, कागजात गुमने की सूचना का प्रावधान भी जोडा गया है। 

प्रश्न क्र.5- इन्दौर शहर में खराब यातायात का एक कारण अतिक्रमण भी है, इसके लिये पुलिस क्या करती है ?
उत्तर- सार्वजनिक मार्गो पर अतिक्रमण हटाने का कार्य नगर निगम का है। नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार किया जाना चाहिये। इस कार्य के लिये वे जब भी पुलिस की मदद मांगते है तो हम उन्हें पुलिस बल उपलब्ध कराते है। 

प्रश्न क्र.6- रोड एक्सिडेन्ट क्यों होते है ?
उत्तर- सामान्यतः रोड एक्सिडेन्ट वाहन चालक की लापरवाही का ही परिणाम होता है, जैसे वाहन को तेज गति से चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना, हेलमेट नही पहनना आदि है। 

प्रश्न क्र.7- वर्तमान में कैमरे कितनेचौराहे पर लगे है? और हम इस प्रकार के चालान किस प्रकार भर सकते है ?
उत्तर- यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख 15 चौराहों पर कैमरों के माध्यम से चालान बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कैमरे द्वारा वाहन चालक का फोटो ले लिया जायेगा जिसे वाहन स्वामी के घर पर नोटिस भेजा जायेगा। वाहन स्वामी चालान प्राप्त होने पर यातायात थाने पर आकर इसे भर सकता है।

इसके अतिरिक्त सभी बच्चों के प्रश्नों की जिज्ञासाएं शांत की गई।  प्राचार्य द्‌वारा पुलिस पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा इंदौर पुलिस की ओर से पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा उत्कृष्ट प्रश्न पुछने वाले 5 बच्चो का पुरूस्कृत भी किया गया ।