Wednesday, November 26, 2014

पुलिस महानिरीक्षक श्री वी.के. माहेश्वरी के सानिध्य में एडवांस एकेडमी के विद्‌यार्थियों ने सीखे अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा के गुर

इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2014- इन्दौर 26 नवम्बर। यातायात पुलिस के तत्वावधान में शहर के बढ़ते अपराध एवं यातायात के नियमों की जागरूकता हेतु एक अवेयरनेस प्रोग्राम क्राइम प्रिवेंशन एण्ड ट्रेफिक अवेयरनेस' आयोजित किया गया। जिसमें आय.जी. श्री विपिन माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, डी.एस.पी. श्री प्रदीपसिंह चौहान, डीएसपी श्री अरविन्द तिवारी तथा डीएसपी श्री विक्रम रधुवंशी,एवं सी.एस.पी. श्री के.के. शर्मा तथा एडंवास एकेडमी के पदाधिकारी सहित शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षकगण तथा 500 स्कूली विद्‌यार्थियों की उपस्थिती में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान विद्‌यार्थियों द्‌वारा कई रोचक प्रश्न आय.जी.श्री विपिन माहेश्वरी से अपराधों की रोकथाम तथा यातायात के नियम संबंधित पूछे गए जिनके उत्तर उपरोक्त दोनों ही पदाधिकारियों द्‌वारा विद्‌यार्थियों को उदाहरण सहित दिए गए।  कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्‌वारा सिटीजन कॉप तथायातायात नियमों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विडियो फिल्में विद्‌यार्थियों द्‌वारा काफी तन्मयतापूर्वक देखी गई।  
कार्यक्रम के दौरान विद्‌यार्थियों द्‌वारा पूछे गए प्रश्न जिनमें से कुछ पुरस्कृत सराहनीय प्रश्न निम्नानुसार हैः-
1-पुलिस का व्यवहार दोस्ताना क्यों नही होता है - अक्षत कक्षा 9 वी 
उत्तर- पुलिस का व्यवहार पहले जैसा नही रहा । हम लोग आपके साथ है और आपके सभी प्रश्नों का उत्तर दे रहे है, इसका मतलब हम लोग अब आपसे जुडना चाहते है ।  

2-सभी लोग हेलमेट क्यों नही धारण कर रहे है ?
उत्तरः- लोगो को समझना चाहियें हेलमेट सुरक्षा के लिये है, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अधिकतर दो पहिया दुर्घटनाओं में वाहन चालक की मौत सर पर चोंट लगने पर होती है ।   पुलिस ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है और इस अभियान में आप लोगो की सहायता की आवश्यकता है । 

3-क्या आप मान सकते है कि पुलिस न्याय संगत कार्यवाही करती है ?
उत्तर जी हॉ ।  पुलिस बदल गई है ।  अब सभी लोगो के पास भी अधिकार है, पहले जनता जागरूक एवं अशिक्षित थी, जिससे उन पर होने वाली कार्यवाही का ज्ञान नही होता था किन्तु अब समय बदल गया है । प्रत्येकव्यक्ति कों अपने अधिकारों का ज्ञान है । 

4-पुलिस अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग क्यों नही करती जैसे विदेशों में पुलिस करती है ?
उत्तर आप लोगों को जानकार खुशी होगी कि इन्दौर यातायात पुलिस भी विदेशों के समान अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग कर रही है ।  वर्तमान में कैमरों के माध्यम से चालान बनाये जा रहे है इसी कडी में भविष्य में 15 प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाये जा रहे है, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कडाई से कार्यवाही की जा सके । 

5-एक लडकी को बलात्कार जैसी घटना न हो इसके लिये क्या सावधानी रखना चाहियें ?
उत्तर यह आपकी नही समाज की समस्या है, ऐसा कृत्य करने वाले लोग मानसिक रूप से विकृत होते है, किन्तु सावधानी बतौर आपको हर बात अपने पालकगण/सहयोगी को बताना चाहियें ।  आपको किसी से भी डरने की आवश्यकता नही है ।  पुलिस एवं परिवार आपके हमेशा दोस्त ही होते है । 

6- आपको हम लोगो से क्या अपेक्षाएं है ? 
उत्तर बच्चे नये समाज का निर्माण होता है, आप यदि छोटी-छोटी बातों को आत्सात कर लेगे को हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर पायेगे ।  आप यातायात नियमों कापालन करें, यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक या पुलिस द्वारा भी गलती करने की कोई शिकायत मिलती है, तो तत्काल फोटो खेचकर सिटीजन कॉप पर डाले ।  

7- क्यों किसी पुलिस वाले को देखते ही आमजनता डरने लगती है ?
उत्तर आपको शायद जानकर आश्चर्य होगा कि 90 प्रतिशत इसमें ऐसे है तो कभी पुलिस से संपर्क में ही नही आये है और हम इस डर को कम करने के लिये ही आपके समक्ष आये है । 

8-गुण्डा अभियान बन्द क्यों हो गया है ? अमन चौधरी
उत्तर नही यह निरन्तर चल रहा है ।  

9- क्या आप हमें साईबर क्राईम के संबंध में कुछ बता सकते है ? अमिमा
उत्तर कम्प्यूटर से किये जाने वाले अपराध साईबर क्राईम की श्रैणी में आते है, जिसमें प्रमुखता किसी अज्ञात व्यक्ति का ई-मेल, पासवर्ड, पिन जानकर पैसे निकाल लेना आदि अपराध होते है ।  इसकी रोकथाम आपके द्वारा सावधानी बरत कर की जा सकती है ।  कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी शेयर न करें ।  

10- इन्दौर पुलिस सखत क्यों नही है ? कार्तिक चौधरी 
उत्तर इन्दौर पुलिस काफी सखत है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमने लगभग 3 करोड की चालानी राशि वसूल की है  ।

11-ग्रामीण क्षेत्र या जिनके पास स्मार्ट फोन नही है, वे कैसे पुलिस से संपर्क कर सकते है ?  आकृति शुक्ला
उत्तर 100 नम्बर पर कोई भी कही से भी कॉल कर सकता है ।

12-कन्या भ्रूण हत्या पूर्णतः प्रतिबंधित क्यों नही हो जाती है ? क्रिस्टन फेयर
उत्तर वैसे तो कन्या भ्रूण हत्या कानून अपराध है, किन्तु यह तभी समाप्त होंगा जब डॉक्टर, अस्पताल या परिवार के किसी सदस्य द्वारा हमे सूचित किया जायें । तभी पुलिस कार्यवाही कर सकती है । 


प्राचार्य द्‌वारा पुलिस पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा इंदौर पुलिस की ओर से पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा उत्कृष्ट प्रश्न पुछने वाले 5 बच्चो का पुरूस्कृत भी किया गया ।

05 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 256 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 नवम्बर 2014 को 04 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 256 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2014- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मिश्रावाला रोड़ इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जावेद तथा यासीन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तेंबरामद किये गये। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बाम्बे बाजार निवासी मोहम्मद नायाब उर्फ मोंटी पिता मोहम्मद जुल्फकार तथा ग्रीनपार्क कॉलोनी इंदौर निवासी मोईन मलिक उर्फ खोकन पिता रमजान मलिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमद्गाः 01 चाकू तथा 01 देद्गाी पिस्टल बरामद की गयी।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2014 को रामकृष्णबाग चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, धीरजनगर इंदौर निवासी अर्पित पिता विनोद मिश्रा तथा न्यू हरसिद्वीनगर निवासी अमित पिता रामखिलावन राजावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू बरामद किये गये।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2014 को 18.00 बजे, रूणजी चौपाटी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम चांदखेड़ी निवासीछोटू उर्फ हजरत पिता अकबर नायता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2014 को 11.05 बजे, एमआर-10 चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, श्यामनगर इंदौर निवासी शुभम पिता द्गिावप्रसाद शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 25, 2014

08 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन, 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 71 गिरफ्तारी तथा 267 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 71 गिरफ्तारी तथा 267 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गली नं. 02 नंदानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदानगर इंदौर निवासी राकेश पिता विजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भानगढ़ रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, काद्गाीपुरी इंदौर निवासी आकाश उर्फ मयंक पिता संजय जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2590 रूपयें कीमत की 62 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, बड़ी रेल्वे लाईन के पास बाणगंगा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, कुशवाह नगर इंदौर निवासी लक्की उर्फ ललीत पिता हरीश कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 11.30 बजे, श्यामाचरण शुक्ल नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले संतोष उर्फ संतू पिता दिनेश वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 18.35 बजे, ग्राम अहिरवास से अवैध शराब ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले जगदीश पिता रहन भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बेकरी गली इंदौर निवासी आकद्गा पिता प्रेमदास अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से देशl कट्‌टा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
      पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 20.35 बजे, हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गौरीनगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता द्गिावराम तथा सुंदरनगर इंदौर निवासी गोलू उर्फ राहुल पिता मुकेश बैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 24, 2014

18 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 23 गिरफ्तारी तथा 62 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 23 गिरफ्तारी तथा 62 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शंकर किराना की गली बाराभाई इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले राम गावड़े तथा कैलाद्गा मंचारे को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 3210 रूपयें नगदी तथा  ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 19.00 बजे, माताजी मंदिर के पास राहुलगांधी नगर इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मिश्रीलाल, भरत, जय बंजारा, गुड्‌डू, तथा देवकरण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 14.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भावना नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, द्गिावपार्वती नगर निवासी सुनील पिता मांगीलाल टटवाड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 14.10 बजे, रसौमा चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, कन्नू पटेल की चाल थाना एमआईजी निवासी अजित पिता गजराज सिंह राय को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना देपालपुर  द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 15.30 बजे, ग्राम मिर्जापुर से अवैध शराब ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले रमेद्गा पिता भैरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कालका माता मंदिर जीवन ज्योति कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जस्साखेड़ी थाना नीलगंगा उज्जैन हाल जीवन ज्योति कालोनी निवासी लवकुद्गा पिता हटेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 12 बोर बंदूक मय 18 कारतूस के बरामद की गयी।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 18.55 बजे, नार्थ तोड़ा कलाली के सामने जवाहर मार्ग से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जबरन कालोनी थाना रावजी बाजार निवासी राजेद्गा उर्फ गब्बर उर्फ चिकना पितालालसिंह उर्फ लीलाधर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के बरामद की गयी।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 16.00 बजे, कमेटी हाल के सामने देवनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, देवनगर निवासी राहुल पिता छोटेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 23, 2014

500 ग्राम गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक 23 नवम्बर 2014 - पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 2 नवम्बर 2014 को 15.10 बजे विशlल करोसिया निवासी बाबू घनशयाम दास नगर इंदौर के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
 पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबाग बगीचे में बाउन्ड्री के चढ़ाव के पास इंदौर से अवैध रूप से गांजा लिये हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा कीमती 1500 रूपये का बरामद किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा उपरोक्त आरोपी विशlल पिता रमेश करोसिया निवासी 217 बाबू घनशयामदास नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

08 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 52 गिरफ्तारी तथा 177 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को 03 स्थायी, 52 गिरफ्तारी तथा 177 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शुक्ला नगर तिराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, शुक्ला नगर इंदौर निवासी सुमित पिता द्गिावकरण गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नरवल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गंगानगर बड़ी लाईन के पास बाणगंगा निवासी सोनू उर्फ सोनिया सिसोदिया पिता कैलाश सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।