Sunday, February 23, 2014

फर्जी जमानतदार गिरोह, फर्जी ऋण पुस्तिकाओं, सील मुद्रा व अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014- एम.जी.रोड़ पुलिस को न्यायालय में फर्जी जमानतदारों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली हैं जिसमें पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कूट रचित कुल 35 ऋण पुस्तिकायें 218 न्यायालय में आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत कराने के दस्तावेज व तहसीलदार उज्जैन की सील मुद्रा जप्त की गयी है। आरोपी दुर्गाप्रसाद पिता बैजलाल निवासी प्रेस्टीज कॉलेज कंपाउंड विजय नगर इंदौर की प्रकरण क्रं. 5822/13 में जमानतदार मनमोहन पिता बीरबल जाटव निवासी ग्राम चापला खेड़ी तहसील देवास जिला देवास के द्वारा न्यायालय योगेन्द्र कुमार त्यागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इंदौर के न्यायालय में 25000 की जमानत दी गयी थी। आरोपी द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका न्यायालय को फर्जी लगने के कारण से उक्त ऋण पुस्तिका की पुलिस द्वारा तहसीलदार देवास से जांच करायी गयी जहॉ आरोपी की उक्त ऋण पुस्तिका को जारी करना बताया गया था, जांच पर तहसीलदार देवास द्वारा उक्त ऋण पुस्तिका क्रं. जे 014799 की जांच करने पर यह ऋण पुस्तिका की उक्त सीरीज तहसील देवास को प्राप्त नही होना व न ही वहॉ से जारी होना पाया गया। इस प्रकारजमानतदार मनमोहन द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका क्रं. 014799 फर्जी होने के कारण जमानतदार मनमोहन के विरूद्व थाना एमजी रोड़ पर अपराध क्रं. 184/13 दिनांक 26.04.13 धारा 205,420,467,468,471 भादवि का पंजीबद्व किया गया। जिसमें आरोपी फर्जी जमानतदार मनमोहन लंबे समय से फरार चल रहा था। 
 जिसको दिनांक 20/02/14 को गिरफ्तार कर विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने न्यायालय में आरोपियों की फर्जी जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया और इस कार्य में ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने वाले गिरोह के सरगना राजू उर्फ राजेश पिता मोतीसिंह ठाकुर निवासी 114 सुदामानगर बालाराम कॉलोनी उज्जैन थाना देवास गेट को गिरफ्तार कर उसके पास पास से भारी मात्रा में फर्जी जमानत के दस्तावेज, ऋण पुस्तिकायें, न्यायालय व तहसील की सील मुद्राये, सील पेड, स्टेपलर, कैची आदि बरामद किये गये है। जिसमें उक्त फर्जी जमानत के गिरोह के सरगना राजेश द्वारा ऋण पुस्तिका व जमानतदार बदल-बदल कर पिछले 6 माह में जिला उज्जैन व इंदौर के न्यायालयों में करीब 248 आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत करायी है। 
        उक्त गिरोह का सरगना फर्जी कूट रचित ऋण पुस्तिकायें तैयार कर उन पर गिरोह केफोटो चस्पा कर जमानत कराता था तथा जमानत के पश्चात्‌ ऋण पुस्तिका के जिन पन्नों पर न्यायालय जमानत का आदेश कराता था, उसको निकाल कर पुनः उसी अनुक्रमांक के पृष्ठ को लगा कर दूसरे प्रकरण में जमानतें कराता था। आरोपी के इस कार्य में कुछ वकील व दलाल भी संलिप्त है जो इस कार्य में फर्जी जमानत कराने में सहयोग करते थे। पुलिस को ऐसे सभी वकील, दलाल व फर्जी जमानत कराने वाले लोगो की आरोपियों से जानकारी ली जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों के द्वारा कहॉ से सील व ऋण पुस्तिकायें तैयार की जाती थी आदि की जानकारी लेकर कार्यवाही की जा रही है। जिन प्रकरणों में उज्जैन न्यायालय में उक्त गिरोह द्वारा फर्जी तरीके से न्यायालय से जमानत करायी गयी है, उन प्रकरणों की संबंधित न्यायालय को जानकारी भेजी जाकर गिरोह पर प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है। पकड़े गये आरोपियों के पास से मिली ऋण पुस्तिकाओं के जमानतदारों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

स्थानांतरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में केविएट

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014-   म.प्र. शासन गृहविभाग के अधिकारियों की दिनांक 07 फरवरी 2014 को बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है-
1. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चूकि जिसमें सशस्त्र बल को भी चुनाव संबंधी कार्यो के लिये चिन्हित किया गया है, अतः स्थानांतरित प्राधिकारियों को तत्काल अन्य पद पर पदस्थ किया जाकर प्रमाण पत्र सी.ई.ओ. भोपाल भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये।
2. दिनांक 31 मार्च 2014 को 03 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतर होने संबंधी प्रमाण पत्र 15 फरवरी 2014 तक सी.ई.ओ. को भेजा जाना है।
3. यह भी प्रमाण पत्र सी.ई.ओ. को 15 फरवरी 2014 तक भेजा जाना है कि चुनाव कार्य में संलग्न सभी पुलिस अधिकारियों के विरूद्व किसी न्यायालय में आपराधिक प्रमाण प्रचलित नही है।
स्थानांतरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में केविएट दायर की जा रही है।

02 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी, 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 23 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 फरवरी 2014- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 17.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नसिया रोड़ पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले मालवीय नगर निवासी राजेशपिता अर्जुन मंडलोई (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 17.00 बजे, मलेण्डी रोड़ कोदरिया से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली हेमलताबाई पति रमेश (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 फरवरी 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले दीनू उर्फ दिनेश पिता रामचंदर (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 11.50 बजे, साधु वासवानी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जोशी कॉलोनी निवासी लक्की उर्फ लखन पिता राजेशखटिक (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 10.20 बजे, कलालकुई रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भाट मोहल्ला जूनी इंदौर निवासी ललीत पिता मदनलाल जोशी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 11.45 बजे, हेमू कॉलानी बगीचा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गुरू गोविन्द कॉलोनी निवासी अर्जुन पिता दशरथ मोर्य (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 22, 2014

स्थानांतरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में केविएट

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014-   म.प्र. शासन गृहविभाग के अधिकारियों की दिनांक 07 फरवरी 2014 को बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है-
1. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चूकि जिसमें सशस्त्र बल को भी चुनाव संबंधी कार्यो के लिये चिन्हित किया गया है, अतः स्थानांतरित प्राधिकारियों को तत्काल अन्य पद पर पदस्थ किया जाकर प्रमाण पत्र सी.ई.ओ. भोपाल भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये।
2. दिनांक 31 मार्च 2014 को 03 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतर होने संबंधी प्रमाण पत्र 15 फरवरी 2014 तक सी.ई.ओ. को भेजा जाना है।
3. यह भी प्रमाण पत्र सी.ई.ओ. को 15 फरवरी 2014 तक भेजा जाना है कि चुनाव कार्य में संलग्न सभी पुलिस अधिकारियों के विरूद्व किसी न्यायालय में आपराधिक प्रमाण प्रचलित नही है।
स्थानांतरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में केविएट दायर की जा रही है।

फर्जी जमानतदार गिरोह, फर्जी ऋण पुस्तिकाओं, सील मुद्रा व अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014- एम.जी.रोड़ पुलिस को न्यायालय में फर्जी जमानतदारों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली हैं जिसमें पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कूट रचित कुल 35 ऋण पुस्तिकायें 218 न्यायालय में आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत कराने के दस्तावेज व तहसीलदार उज्जैन की सील मुद्रा जप्त की गयी है। आरोपी दुर्गाप्रसाद पिता बैजलाल निवासी प्रेस्टीज कॉलेज कंपाउंड विजय नगर इंदौर की प्रकरण क्रं. 5822/13 में जमानतदार मनमोहन पिता बीरबल जाटव निवासी ग्राम चापला खेड़ी तहसील देवास जिला देवास के द्वारा न्यायालय योगेन्द्र कुमार त्यागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इंदौर के न्यायालय में 25000 की जमानत दी गयी थी। आरोपी द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका न्यायालय को फर्जी लगने के कारण से उक्त ऋण पुस्तिका की पुलिस द्वारा तहसीलदार देवास से जांच करायी गयी जहॉ आरोपी की उक्त ऋण पुस्तिका को जारी करना बताया गया था, जांच पर तहसीलदार देवास द्वारा उक्त ऋण पुस्तिका क्रं. जे 014799 की जांच करने पर यह ऋण पुस्तिका की उक्त सीरीज तहसील देवास को प्राप्त नही होना व न ही वहॉ से जारी होना पाया गया। इस प्रकारजमानतदार मनमोहन द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका क्रं. 014799 फर्जी होने के कारण जमानतदार मनमोहन के विरूद्व थाना एमजी रोड़ पर अपराध क्रं. 184/13 दिनांक 26.04.13 धारा 205,420,467,468,471 भादवि का पंजीबद्व किया गया। जिसमें आरोपी फर्जी जमानतदार मनमोहन लंबे समय से फरार चल रहा था। 
 जिसको दिनांक 20/02/14 को गिरफ्तार कर विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने न्यायालय में आरोपियों की फर्जी जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया और इस कार्य में ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने वाले गिरोह के सरगना राजू उर्फ राजेश पिता मोतीसिंह ठाकुर निवासी 114 सुदामानगर बालाराम कॉलोनी उज्जैन थाना देवास गेट को गिरफ्तार कर उसके पास पास से भारी मात्रा में फर्जी जमानत के दस्तावेज, ऋण पुस्तिकायें, न्यायालय व तहसील की सील मुद्राये, सील पेड, स्टेपलर, कैची आदि बरामद किये गये है। जिसमें उक्त फर्जी जमानत के गिरोह के सरगना राजेश द्वारा ऋण पुस्तिका व जमानतदार बदल-बदल कर पिछले 6 माह में जिला उज्जैन व इंदौर के न्यायालयों में करीब 248 आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत करायी है। 
        उक्त गिरोह का सरगना फर्जी कूट रचित ऋण पुस्तिकायें तैयार कर उन पर गिरोह केफोटो चस्पा कर जमानत कराता था तथा जमानत के पश्चात्‌ ऋण पुस्तिका के जिन पन्नों पर न्यायालय जमानत का आदेश कराता था, उसको निकाल कर पुनः उसी अनुक्रमांक के पृष्ठ को लगा कर दूसरे प्रकरण में जमानतें कराता था। आरोपी के इस कार्य में कुछ वकील व दलाल भी संलिप्त है जो इस कार्य में फर्जी जमानत कराने में सहयोग करते थे। पुलिस को ऐसे सभी वकील, दलाल व फर्जी जमानत कराने वाले लोगो की आरोपियों से जानकारी ली जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों के द्वारा कहॉ से सील व ऋण पुस्तिकायें तैयार की जाती थी आदि की जानकारी लेकर कार्यवाही की जा रही है। जिन प्रकरणों में उज्जैन न्यायालय में उक्त गिरोह द्वारा फर्जी तरीके से न्यायालय से जमानत करायी गयी है, उन प्रकरणों की संबंधित न्यायालय को जानकारी भेजी जाकर गिरोह पर प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है। पकड़े गये आरोपियों के पास से मिली ऋण पुस्तिकाओं के जमानतदारों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते हैतथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 60 गिरफ्तारी, 191 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 22 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2014-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2014 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमओजी लाईन इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेन्द्र, पंकज, पवन, अनिल, देवकरण तथा श्याम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2130 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2014 को 14.30बजे, गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें लतीफ, मुंशी उर्फ उमराव तथा राहुल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1870 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2014 को 03.10 बजे, उषानगर चौराहा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहसीन, रफीक, जावेद, विक्रम, कैलाश तथा शरीफ को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यशवंत सागर के पास देपालपुर रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम आगरा निवासी शेखर उर्फ चंद्रशेखर पिता सुनेरसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 160 रूपयें कीमत की 150 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा 18 बॉटल बियर जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2014 को 10.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेती मंडी राजेन्द्र नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, छोटी खजरानी इंदौर निवासी सोनू पिता बालकिशन (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 21, 2014

वाहनों की नकली एफआईआर कांड में 01 आरोपी और गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 फरवरी 2014 -फर्जी एफ.आई.आर. प्रकरण में आज अपराध शाखा इंदौर ने फर्जी एफ.आई.आर. बनवाने वाले आयशर क्रमांक एम.पी. 09 जी.एफ. 1862 के मालिक भरत पिता लक्ष्मणसिंह यादव (35) निवासी संदलपुर थाना खातेगांव जिला देवास को गिरप्तार किया है । इस आयशर मालिक ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से फर्जी बीमा लेने के उद्‌ेश्य से आरोपी नितिन सागर तथा वकील विनोद दांगी के साथ मिलकर उपरोक्त आयशर क्रमांक एम.पी. 09 जी.एफ. 1862 के चोरी होने की फर्जी एफ.आई.आर. थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदौर के अपराध क्रमांक 792/13 धारा 379,406 की बनाकर उक्त फर्जी एफ.आई.आर. के आधार पर श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी में लाखों रूपये का वाहन चोरी संबधी बोगस क्लेम प्रकरण प्रस्तुत किया है। आरोपी भरत यादव को न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

ब्राउन शुगर तस्कर कों 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 21 फरवरी 2014 - माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विद्गोष प्रकरण कं्र. 15/13 आरोपी शाबिर अली तथा अब्दुल समाद के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. शाबिर अली पिता सरदार अली (65) निवासी शेर सराय, हाट की चौकी, रतलाम को 8/21(सी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। इसी प्रकार प्रकरण के अन्य आरोपी 2. अब्दुल सलाम पिता मोहम्मद तस्लीम (31) निवासी बनउल थाना मानपुर जिला सीतामढ़ी हाल निवासी 26/2 मोती तबेला इंदौर को धारा 8/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक14.03.13 को तत्कालिन उपनिरीक्षक डी.पी.शर्मा को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जिला चिकित्सालय के पास दो आदमी ब्राउन शुगर लिये खड़े है। सूचना पर मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा शाबिर अली की तलाशी लेते उसके दाहिने हाथ में सफेद रंग की पॉलिथीन की थैली में 330 ग्राम ब्राउन शुगर तथा संदेही अब्दुल सलाम के पठानी सूट के दाहिने जेब में सफेद पॉलीथीन में 150 ग्राम ब्राउन शुगर होना पाया गया। उक्त ब्राउन शुगर को जप्त कर आरोपियों को 8 सहपठित धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

04 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

54 गिरफ्तारी, 176 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 21 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को 54 गिरफ्तारी व 176 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2014-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेवाती मोहल्ला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें द्वारकापुरी निवासी राजेश पिता शांतीलाल जैन (45),बालू उर्फ बालकिशन पिता नत्थूलाल (52), स्नेहलतागंज निवासी छोटेलाल पिता लालारामजी (73), मुकेश पिता रघुनंदन तथा एकनाथ पिता विठ्‌लनाथ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 26 हजार 206 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को 15.30 बजे, उत्कृष्ट विहार की पुलिया खजराना इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें स्वर्णबाग कॉलोनी निवासी राहुल पिता नारायण राव पाटील (23) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 फरवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भौरासला चौराहा से अवैध शराब ले जाते मिले नया बसेरा निवासी रितेश पिता नरेन्द्र शर्मा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार 400 रूपयें कीमत की 310 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कलदिनांक 20 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, कालासूर फाटा बेटमा से अवैध शराब ले जाते मिले चिराखान बेटमा निवासी जगदीश पिता मनीराम भील (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को 05.00 बजे, ग्राम गाजिया से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली जानकीबाई पति धूलसिंह भीलाला (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को 20.30 बजे, भोई मोहल्ला से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली शारदाबाई पति गिरधारी गौड़ (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 फरवरी 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को 12.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचनाके आधार पर पी व्हाय रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कड़ावघाट झोपड़पट्‌टी निवासी कमाल उद्‌दीन पिता जलालउद्‌दीन (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2014 को 12.30 बजे, कनाड़िया चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, खजराना गांव निवासी शाहरूख पिता उस्मान पटेल (19) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।