Thursday, February 6, 2014

यातायात व्यवस्था के लिये पुलिस की क्या योजना है? बच्चों की जिज्ञासा एवं पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इंदौर के उत्तर







इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- यातायात व्यवस्था एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराध को कम करने के लिये आपकी क्या योजना है ? पुलिस हमेशा लेट क्यों पहुंचती है ? चोरी एवं डकैती के अपराधों में त्वरित कार्यवाही क्यों नही होती है ? कुछ इसी तरह के रोचक एवं गंभीर प्रश्न छात्राओं द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी से किये गये ।  
दिनांक 06.02.2014 को लोकमान्य बाल निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों से संवाद करने जब पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पश्चिम जोन-2, श्री विनय पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, श्री गोविन्द रावत, श्री विजय सिंह पंवार के साथ 400 छात्राओं से सम्मुख हुये ।  
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री माहेश्वरी ने अपने उद्‌बोधन में बताया कि वर्तमान समय परिवर्तन का समय है, पुरानीसंस्कृति एवं नई विचारधारा आपस में टकरा रही है। हमें अपने जीवन में अनुशासन रखना चाहियें। अनुशासन से अच्छे समाज का निर्माण होता है और समाज से राष्ट्र बनता है ।  
पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री कुशवाह ने बताया कि पुलिसकर्मी का जीवन अत्यंत कठिन होता है, पुलिस ही एक एजेन्सी है जो 24 घन्टे सप्ताह के सभी दिनों में लगी रहती है। एक पुलिसकर्मी प्रतिदिन 16 से 18 घन्टे का कार्य करते है। बच्चों ने अपने सवाल बड़े निर्भय होकर पूछे जिनका बडी ही शालीनता के साथ प्रतिउत्तर अधिकारीगण ने दिया।
प्रश्न :- साईबर क्राईम दिन पर दिन बढता जा रहा है इस हेतु हमे क्या सतर्कता बरनी चाहियें ? 
उत्तर :- समाज में इलेक्ट्रिानिक उपकरणों (मोबाईल, कम्प्यूटर, लेपटॉप इत्यादि) का आधुनिक समाज में उपयोग बढता जा रहा है ।  इन्टरनेट के माध्यम से बैकिंग और खरीदारी आदि काम अधिक होने लगे है। साईबर क्राईम से बचने के लिये सबसे अच्छा साधन अपने पासवर्ड एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी व्यक्ति से नही शेअर करना चाहियें। अपनी जानकारी की गोपनीयता ही सबसे बडी सुरक्षा है । 
प्रश्न :- यातायात नियम व्यवस्था के लिए भविष्य में क्या-क्या योजनाऍ है  ? 
उत्तर:- यातायात नियमों को प्रचार-प्रसार की कार्य योजना तैयार कर स्कुलों, कॉलेजो एवं समाज के प्रत्येक वर्ग में भिन्न-भिन्न प्रकारों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें इन्दौर शहर की कई संस्थाएं शामिल है तथा मीडिया भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भविष्य में एक चौराहा, एक संस्था को दिया जायेगा जिसपर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता के साथ-साथ यातायात का भी संचालन करेगे । 

प्रश्न :- महिला सुरक्षा हेतु प्रशासन की क्या-क्या योजनाऍ है यह कैसे कम हो इस हेतु आपकी क्या योजनाऍ है ?
उत्तर :- पिछले वर्ष 16 दिसम्बर 2013 में हुई घटना के उपरान्त कानून में महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुधार किये गये है । शहरों में एक पृथक से महिला थाना है, प्रत्येक थाने पर महिला डेस्क है, जहां पर केवल महिलाओं से संबंधित अपराधों पर ही कार्यवाही की जाती है। शासन द्वारा एक महिला हेल्पलाईन 1090 भी प्रारंभ की गई है, जिसपर त्वरित कार्यवाही की जाती है। सिटीजन कॉप के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। शहर में महिला पीसीआर संचालित की जा रही है, जो 24 घन्टे कार्य करती है। नगर पुलिस अधीक्षक  स्तर पर महिलापरामर्शदात्रियां है, जो महिलाओं की समस्याओं पर सुनवाई करती है और उनका निराकरण करती है । 
प्रश्न :- असली व नकली लायसेंस के बीच में फर्क कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर असली लायसेंस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है, जो एक टेस्ट पॉस कर प्राप्त किया जा सकता है।  इस लायसेंस पर आर.टी.ओ. के हस्ताक्षर भी रहते है । 
प्रश्न :- बच्चे 16 साल की उम्र से ही वाहन चलाना शुरू कर देते है फिर उन्हें लायसेंस 18 वर्ष के होने पर दिया जाता है ?
उत्तर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नाबालिग माना जाना है, ऐसा कानून बना हुआ है।  16 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे वाहन चलाना जरूर सीख लेते है लेकिन वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परिपक्व नही हो पाते है।  जब भीड वाली सड़को पर वाहन चलाते है तो यातायात के दबाव के कारण संतुलन खो देते है, जो यातायात दुर्घटनाओं का कारण बनती है। इसलिये 18 वर्ष की आयु पर लायसेंस दिया जाता है । 
प्रश्न :- बी.आर.टी.एस. पर दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, जब हम बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर पर गाडी चलाये तो हमे क्या सावधानिया रखनी चाहियें ?
उत्तर :- बी.आर.टी.एस. अभी नया बना है, इसलिये हमदुर्घटनाओं की तुलना नही कर सकते किन्तु बी.आर.टी.एस. कॉरीडोर पर चलते समय निम्नलिखित सावधानियां रखनी चाहियें :-
1. अपनी लेन में चले । 
2. अपने वाहनों को धीमे चलायें । 
3. कॉरीडोर में ओव्हर टेक न करें । 
4. कॉरीडोर की रेलिंग को कुदकर पार करने का प्रयास न करें नियत स्थानों से सड़क पार करें । 
5. अन्य सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करें । 
प्रश्न :- अपराध घटित होने पर पुलिस लेट क्यों पहुंचती है ? 
उत्तर ऐसा नही है, जैसे ही पुलिस को सूचना मिलती है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुचती है और अपनी कार्यवाही शुरू कर देती है । 
प्रश्न :- चोरी एवं डकैती के अपराधों में पुलिस तत्काल कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तरः- पुलिस कार्यवाही करती है, संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस एक टीमवर्क के रूप में काम करती है। पुलिस में ऐसे अपराधों के लिये विशेष टीमें है, जो लगातार इन्ही अपराधों की विवेचना करती रहती है। कई बार पुलिस की कार्यवाही की खबर अपराधियों को न लगे इसलिये विवेचना को गोपनीय रखा जाता है तथा समय आने पर अपराधियों को पकड कर पतारसी भी की जाती है। 
अच्छे प्रश्न पूछने वाले तीनबच्चों को पुरस्कार भी दिये गये ।

02 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी, 176 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 06 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 176 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 फरवरी 2014-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखलिया बगीचा, सुखलिया इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहन पिता कालीराम बंजारा निवासी-शीतलनगर, विजय पिता अमरसिंग मीणा निवासी-भमोरी, हीरश पिता कन्हैयालाल निवासी-नंदानगर एवं राजू पिता ढीमरलाल गौड़ निवासी- ईश्वर नगर इन्दौर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10270 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेजाजी मंदिर एवं बजरंग नगर कांकण इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले क्रमशः विज्जूखेड़ी इन्दौर निवासी-दयाशंकर पिता भेरूसिंह कीर (22) एवं बजरंग नगर निवासी-छोटेलाल पिता धरमदेव (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1720 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 17.20 बजे, ग्राम आवंलीपुरा जुलानी रोड़ मानपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी अमरसिंग पिता गंगाराम भील (45) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें कीमत की 15 बोतल अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 फरवरी 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 11.30 बजे, इन्दौर रोड़ पेट्रोल पंप के सामने बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम सुखेड़ा थाना-सादलपुर जिला धार निवासी आरिफ उर्फ गीला पिता शरीफ पठान(24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3100 रूपयें कीमत का एक 12 बोर का देशी कट्‌टा, मय एक जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
              पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को 15.40 बजे, कंजर मोहल्ला बियाबानी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के निवासी विनायक पिता राजेश उर्फ मोडिया कंजर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नगर निगम झोनल कार्यालय के पास एवं भूसामंडी सर्विसरोड़ इन्दौर  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी-मिलन पिता बाबूलाल चौहान (17) एवं कृष्णबाग कालोनी निवासी-राजेश मिल्टन पिता स्टीफन (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 5, 2014

अंधेकत्ल का बाणगंगा पुलिस द्वारा खुलासा

इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि बाणगंगा पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण अंधेकत्ल का राज खोलने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 16/12/13 की सुबह 08.00 बजे थाना बाणगंगा पर बाबू पिता महेश पाल निवासी मुखर्जी नगर बाणगंगा इंदौर द्वारा थाने पर आकर बताया गया कि पंचमोरी पुलिया के पास उसके खेत में एक 55 साल के आदमी की लाश पड़ी हुयी है। इस आधार पर बाणगंगा पुलिस ने जांच उनि मोहम्मद अली के नामांकित कर घटना स्थल पर रवाना किया गया। घटना स्थल का परिदृश्य कुछ अलग कहानी दर्शा रहा था और पुलिस के सामने कई प्रश्न खड़े कर रहा था वहां देखा गया घटना स्थल के पास एक झोपड़ी बनी हुई है पास में एक गंदा नाला बह रहा है आसपास कोई रिहायसी मकान नही है और अज्ञात मृतक के पास उसके गले से टूटी हुई माला के कुछ मोती उसकी गर्दन के नीचे पड़े है तथा पास में बनी हुई झोपड़ी मे कुछ संघर्ष के सबूत दिखाई पड़ रहे है जो बीती रात बनाये गये खाने और मृतक के साथ हुए संभावित विवाद की अनदेखी कहानी कह रहे है। जब इस तथ्य को पुलिसअधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी को बताया गया तो उन्होने कर्मचारियों की टीम तैयार कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान के नेतृत्व में इस प्रकरण की विवेचना करने के निर्देश दिये।
नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी बाणगंगा योगेशसिंह तोमर और उनकी टीम ने संपूर्ण परिदृश्य को कैमरे में कैद किया, सबूतों को इकट्‌ठा किया। आसपास के लोगो से चर्चा करना चाही तो मृतक के पंचनामें के लिये कुछ लोग उपस्थित हुये किन्तु घटना के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी सामने नही आई और न ही किसी व्यक्ति ने मृतक को पहिचाना। इस कारण पुलिस के पास सर्वप्रथम यह जिम्मेदारी थी कि अज्ञात मृतक की पहिचान की जावे तत्पश्चात्‌ संभावित आरोपी की पतारसी की जावे। इसी दौरान दिनांक 06/01/14 को मृतक का भतीजा पंकज मिश्रा विवेचना के दौरान पुलिस के संपर्क में आया और इसने मृतक की अपने चाचा नरेन्द्र मिश्रा के रूप में पहिचान की नरेन्द्र मिश्रा के बारे में जब थाने पर रिकार्ड को खंगाला गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था, इसके विरूद्व थाना तुकोगंज, एमआईजी व एरोड्रम रोड़ में करीब दो दर्जन सेअधिक अपराध पंजीबद्व है, जिसमें हत्या तथा लूट जैसे जघन्य अपराध भी शामिल है। इसी दौरान मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु को होमोसायडल प्रकृति का होना लेख किया जो यह दर्शाता है कि मृतक की मृत्यु हत्या की परिधी मे है। इस क्रम में थाना बाणगंगा पर हत्या का अपराध पंजीबद्व किया गया और विवेचना थाना प्रभारी द्वारा प्रारंभ की गयी।
इस अपराध में अज्ञात मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का होने से यह हत्या तमाम आशंकाओं को जन्म दे रही थी इसीलिये थाना प्रभारी बाणगंगा योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में विवेचक दल ने इसकी खोज इसके जीवन वृतांत से प्रारंभ की और प्रारंभ की और सर्वप्रथम घटना स्थल की पुनः संरचना की गई तो सर्वप्रथम इस तथ्य की तलाश की गयी कि पतीली में क्या बना था, पतीली के साथ दो ग्लास तथा एक चम्मच भी थी जिस खेत में झोपड़ी बनी थी उस झोपड़ी के बारे में पता किया तो ज्ञात हुआ कि यह झोपड़ी पिछले लम्बे समय से बनी हुई है, इस रेल्वे की जमीन को भरत पाल नाम का व्यक्ति जोतता है। इस जानकारी के आधार पर जब भरत पाल के परिवार से चर्चा की गयी तो ज्ञात हुआ कि इस झोपड़ी का उपयोगखेत के जानवर आदि भगाने के लिये रहने रूकने वाले व्यक्ति द्वारा किया जाता है और जब भरत पाल के परिवार को झोपड़ी के बर्तन दिखाये गये तो उस पतीली की पहिचान मनिया उर्फ मनोज पाल के घर के बर्तन के रूप में हुयी। मनिया उर्फ मनोज की जब तलाश की गयी तो वह आसानी से घर पर उपलब्ध हुआ और उसने मृतक के बारे में बताया कि नरेन्द्र मिश्रा मेरा दोस्त था हम लोग सेन्ट्रल जेल इंदौर में एक ही बैरक में साथ में रहे थे। दो दिन पहले ओकारेश्वर से मेरे पास मिलने आया था, मैने इसे झोपड़ी में रूकने के लिये स्थान बताया था किन्तु घटना दिन के बारे में मौन रहा। मनिया पाल भी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उसका घटना के दिन से अभी तक चुप रहना पहचान के लिये पुलिस के सामने न आना आदि प्रश्नों के उत्तर यह कुछ भी देता रहा। बहुत से लोगों से बातचीत करते झोपड़ी के पास से गुजर रहे एक पांच साल के बच्चे को अचानक थाना प्रभारी ने रोककर बातचीत प्रारंभ की तो उस बालक ने उम्मीद से परे घटना की कहानी थाना प्रभारी को सुना दी, उसने बताया कि घटना रात्री के समय वह भी मनिया के साथ खाना खाने झोपड़ी पर आ गया था जिसको कि यह जेल वाला दादाबोलता है। इस बालक की उम्र करीब 05 वर्ष है जो कि मनिया के भाई रामचंद्र का पोता है। मनिया अधिकांश जेल में रहा इसलिये बालक उसे जेल वाला दादा बोलता था, उसने बताया कि टापरी वाले ने मटन बनाया था हम खाना खाने जेल वाले दादा के साथ आये थे और जेल वाले दादा ने पहले चिलम पी फिर शराब पी और मटन खराब बना था तो जेल वाले दादा और पप्पू ने टापरी वाले को डंडे से पीटा। मै घर की तरफ जाने लगा रास्ते मे दादी मिली तो फिर उसके साथ होकर घर चला गया। इस घटनाक्रम को सुनते ही थाना प्रभारी ने बालक को इसके संरक्षक दादा रामचंद्र को बुलाया और समझाईश देकर उसके जिम्मे किया।
घटनाक्रम का लगभग दृश्य पुलिस के समक्ष आ चुका था और इस संपूर्ण घटनाक्रम को साक्ष्य की दृष्टि से संकलित करना था इसे किया गया और संदेही मनोज उर्फ मनिया तथा रामेश्वर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होने बालक द्वारा बताये गये घटनाक्रम के आसपास ही अपनी कहानी बतायी और बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा पुरूस्कृत करने कीघोषणा की गयी है। पुलिस टीम में सउनि के.के. मिश्रा, राजकुमार सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फर्जी मार्कशीट कांड में 2 आरोपी और गिरप्तार



इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- दिनांक 23/01/14 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें आज दिनांक 05/02/14 को 2 अन्य अरोपी 1. मो. सैफुल्ला उर्फ पिता अब्दुल हमीद (26) निवासी 12 लक्ष्मीबाग कालोनी खजराना 2. महाकालसिंह चंदेल पिता श्याम किशोरसिंह चंदेल (36) निवासी 91 बी राजेन्द्र नगर इंदौर को गिरप्तार किया गया । प्रारंभिक पूछताछ में उक्त आरोपियों में से सैफुल्ला के द्वारा आरोपी आफताब निवासी खजराना से 10वी. एवं 12वी. की राज्य ओपन स्कूल की मार्कशीटें बनवाने की जानकारी पता चली है । 
महाकालसिंह चंदेल अर्जुन कोचिंग क्लासेस का संचालक होकर 8वी. से लगाकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों को पढ़ाता है तथा स्वयं भी एम.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस में वैष्णव कॉलेज गुमाश्ता नगर इंदौर से पोस्ट ग्रेजुएट है । महाकालसिंह चंदेल के द्वारा आरोपी ब्रजवल्लभ माहेश्वरी निवासी ग्वालियर के माध्यम से जीवाजी यूनिर्वसिटी ग्वालियर कीविभिन्न पाठयक्रमों की फर्जी मार्कशीटें बनवाई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ।

06 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 43 गिरफ्तारी, 211 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 05 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 04 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 211 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 फरवरी 2014-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगजीवनराम नगर इन्दौर एवं एलआईजी चौराहा लाईफ लाईन अस्पताल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवनराम नगर निवासी-राजू पिता शंकरलाल झारिया (46) एवं गोमा की फेल निवासी-मनीष पिता राजेन्द्र जिंदल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 560 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 फरवरी 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भुट्‌टा चौराहा सांवेर बायपास, शीतलामाता नगर ग्राम कजलाना एवं ग्राम कजलाना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले क्रमशः भुट्‌टा चौराहा सांवेर बायपास निवासी-विजय पिता छोगालाल कहार (38), शीतलामाता नगर कजलाना निवासी-जीवन पिता गब्बूलाल भाट (19) एवं ग्राम कजलाना निवासी-तेजराम पिता सोमानी(70) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपयें कीमत की 54 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 21.30 बजे, संजय नगर केट रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं कीे निवासी रूकमा पति इन्दर  सोलंकी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 18.45 बजे, चाणक्यपुरी चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले साईंबाबा नगर द्वारकापुरी इन्दौर निवासी रोहित पिता तिलक शर्मा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 फरवरी 2014 को 11.30 बजे, गोशाला पुलिया के पास तेलीखेंडा महूं मोटर साईकिल क्रं-एमपी-09 एनवी-8153 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मुश्ताक पिता छोटे खान (36) निवासी-ग्राम मांचल बेटमा एवं पंकज पिता कन्हैयालाल दर्जी (27) निवासी-फकीरी मोहल्ला पीथमपुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 एवं 49-क आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 4, 2014

11 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी, 171 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 04 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 171 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 फरवरी 2014-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जाम का बगीचा गौरी नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें न्यू गौरी नगरनिवासी दीपक पिता रामचरण बैरवा, आकाश पिता रामदास चमकारे, दिनेश पिता रामनारायण मोर्य एवं दारासिंह पिता मांगीलाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 950 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 फरवरी 2014- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मांगलिया तिराहा कुशलगढ़ रोड़ पर महिद्रा पिकअप वाहन क्रं-एमपी-09 जीए-0246 से, ग्राम आड़ा पहाड़ मेण तिराहे पर महिद्रा बोलेरो वाहन क्रं-एमपी-07 सीए-0275 से तथा ग्राम चोरल डेम बड़ीजाम रोड़ पर वाहन क्रं-एमपी-09 सीएम-1711 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आरोपियों क्रमशः 1-संतोष पिता शिवराम राठौर (32) निवासी-सुभाष नगर रतलाम, 2-जसपाल पिता फूलसिंह सेंधव (30) निवासी-ग्राम देहरिया एवं 3-संतोष पिता मदनलाल जायसवाल (36) निवासी-मुलयान जिला देवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 65000 रूपयें कीमत की 30 पेटी देशी शराब, 03 पेटी बीयर एवं 02 पेटी अग्रेजी शराब, कुल 341 लीटर अवैध शराब मय वाहनों के जप्त की गयी।
              पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03फरवरी 2014 को 22.00 बजे, जोशी मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले पंचमूर्ति नगर निवासी प्रमोद उर्फ गोलू पिता रमेशचन्द्र वर्मा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
               पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को 18.00 बजे, ग्राम मुंडला बनेड़िया रोड़ देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम कांकवा निवासी ओमप्रकाश पिता मथुरा गिरी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को 18.35 बजे, ग्राम मांगलिया  से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी बलराम पिता संतोष जायसवाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
              पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को 12.35 बजे, बस स्टेण्ड ग्राम फरकोंदा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी भारत पिता भेरूसिंह राजपूत (62) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटरअवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
             पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को 17.40 बजे, ग्राम काली तिराहा साईराम ढाबे के पीछे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मण्डलेश्वर निवासी राजू पिता केलावा केथवास (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2014 को 18.40 बजे, सुदामा नगर झोपड़पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी विकास पिता सुरेश तोमर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 3, 2014

08 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 06 गिरफ्तारी, 76 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 03 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 06 गिरफ्तारी व 76 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 19 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2014-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनिल नगर गली नं.-03 से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें अशोक, मनोज, कांशीराम,सुरेश, भगवान, राकेश एवं कमलेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरविंदो अस्पताल के सामने सांवेर रोड़ एवं सी-सेक्टर सांवेर रोड़ इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, राहुल, राधेश्याम, किशन एवं कांता मालवीय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 15.20 बजे, गणेश गोडाउन शीलनाथ केम्प चौराहा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राजू फाल्के, नितिन उपाध्याय एवं महेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर इन्दौर से जुऑ खेलते मिलें विक्रम, कैलाश, हेमराज एवं विनोद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 फरवरी 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सात मील रोड़ के किनारे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी पंकज पिता नागराज सुनेल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 96 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 20.40 बजे, कुष्ठ आश्रम बाबूलपुरा बाणगंगा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी प्रेमनाथ पिता मांगीलाल (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1280 रूपयें कीमत की 33 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 14.40 बजे, ग्राम तलाई नाका से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी गोर्वधन पिता दुलीचन्द्र कुनबी(46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 14.00 बजे, बिचौली मर्दाना सरकारी स्कूल के पासइन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम सनवादिया निवासी चेतन पिता मांगीलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 29 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 12.50 बजे, रिंग रोड़ झोपड़पट्‌टी के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी भगवानदास पिता तेरसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 44 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2014 को 16.00 बजे, गुलजार कालोनी रोड़ श्याम नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले गणेश नगर इन्दौर निवासी नरेश पित मनाहेरलाल हार्डिया (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 एवं 49-क आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।