इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- दिनांक 05-06-13 को सूपरकारिडोर के पास टिगरिया बादशाह रोड़ पर यूनिकाँन मोटर सायकल से आये दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अशोक शर्मा पिता प्रेमशरण शर्मा
नि- 183 सोमानी
नगर एरोड्रम रोड़ इन्दौर की हत्या करने की नियत से चाकुओं से वार कर दिया व भाग गये ।दिन दहाड़े चाकू बाजी की इस प्रकार घटना होने से एस.पी.पूर्व श्री ओ.पी.त्रिपाठी व अति.पुलिस
अधीक्षक श्री आबिद खान तथा सी.एस.पी.श्री
के.के.शर्मा द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा योगेशसिंह तोमर
को आऱोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । फरियादी अशोक शर्मा द्वारा घटना का कोई कारण नही बता पाने से आरोपियों की पतारसी करने मे पुलिस को अतिरिक्त प्रयास करना पड़ा आखिरकार दोनो ही आरोपी राजकमल उर्फ कमल पिता गोकुल प्रजापत नि. आदर्श इंदिरा नगर व महेश पिता कालूराम उम्र 36 साल
नि. जूनी
मस्जिद के पास ग्राम अंज़ड़ जिला बडवानी को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपियो द्वारा प्रापर्टी के व्यवसाय मे दलाली की बात को लेकर फरियादी पर हमला कर दिया। घटना मे प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल भी बरामद कर लिये गये है। उक्त विवेचना मे उनि राजललन मिश्रा, प्रआर
राजकुमार भदौरिया, आर, घनश्याम, आर
जितेन्द्र, आर
राममिलन, आर
लोकेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही ।
Saturday, July 6, 2013
चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार चोरी का माल बरामद
इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- न्यायालय परिसर इन्दौर से पूर्व मे दो बार फरार हुए आरोपी विक्रम पिता बनवारीलाल नि. भागीरथपुरा द्वारा
गुण्डागर्दी के साथ साथ चोर गिरोह भी तैयार किया गया था इसके चार साथी भूरा पिता लालताप्रसाद सूर्यवंशी, मोंटी
पिता सुरेन्द्र पाल गौर, द्वारका
पिता भगवानदास पथरिया, व
राहुल पिता प्रकाश सभी निवासी भागीऱथपुरा को चोरी के माल सहित गिरप्तार किया गया है ।
भागीरथपुरा मे पिछले कुछ समय से लगातार चोिरयां हो रही थी, इस पर एस.पी.पूर्व श्री ओ.पी.त्रिपाठी व अति.पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान तथा सी.एस.पी.श्री के.के.शर्मा द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा योगेशसिंह तोमर को हर हाल मे आऱोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया ।चोरो को पकड़ने हेतु मुखबिरो को लगाया गया तब एक मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चारो आरोपियो को गिरप्तार कर इनसे चोरी किये गये चार मोबाईल, नगदी दो हजार रुपये, एक गैस सिलेण्डर, व एक मोटर सायकल नम्बर एमपी 09एलएम 5023बरामद किये गये है । इनका सरगना विक्रम पिता बनवारीलाल पूर्व से जेल मे है,गिरफ्तार सुदा चोरो के साथ विक्रम का भी पुलिस रिमांड लिया जाकर चोरियों के सम्बन्ध मे गहन पूछतांछ की जावेगी साथ ही गिरप्तार सुदा चारो चोरो द्वारा क्षेत्र की कई चोरियां करना स्वीकार किया गया है । जिसका माल भी शीघ्र ही जप्त किया जावेगा । इनको पकड़ने मे सउनि जगदीश मालवीय,प्रआर राजकुमार,प्रआर प्रकाश, आर जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है ।
पुलिस संचार विद्यालय का दीक्षांत समारोह 2013
इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- दिनांक 6.7.2013 को प्रातः 11 बजे पुलिस संचार विद्यालय, इंदौर का दीक्षांत समारोह श्री अन्वेष मंगलम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार), महोदय के मुखय आतिथ्य में एसजीआईटीएस, इंदौर के सभागृह में संपादित हुआ । इस समारोह में विशेष अथिति के रूप में श्री एस.एस. भदौरिया, निदेशक, एसजीआईटीएस, इंदौर, डॉ. आशा माथुर, पुलिस महानिरीक्षक, महिला अपराध, इंदौर एवं श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इंदौर भी उपस्थित थे ।
पुलिस संचार विद्यालय इंदौर के निदेशक श्री वरूण कपूर ने बताया कि इस समारोह के शुभारम्भ में एरिना एनिमेशन इंदौर के माध्यम से, पुलिस संचार विद्यालय की कार्यप्रणाली पर बनाई गई लघु फिल्म दिखाई गई । इस हाईटेक प्रस्तुति को सभी ने सराहा व संस्था की गतिविधियों को प्रस्तुत करने की इस नई तकनीक ने उपस्थितजनों का दिल जीत लिया।
पुलिस संचार विद्यालय इंदौर में संपादित बुनियादी रेडियो ऑपरेटर एवं बुनियादी रेडियो तकनीशियन के 141 प्रशिक्षुओं को माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) द्वारा पदीय कर्तव्यों केनिर्वहन के प्रति शपथ दिलाई गई ।
पुलिस संचार विद्यालय के निदेशक श्री वरूण कपूर ने अपने उद्बोधन में संस्था का परिचय दिया एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया । साथ ही इकाई द्वारा विकसित एवं बीपीआरएंडडी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित ''दूरसंचार वर्कशॉप मैन्युअल- जिज्ञासा'' पुस्तक का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया । यह पुस्तक तकनीकी शाखा के कर्मियों को उपकरणों के संचालन, सुधार व उपयोग के बारे में एवं प्रदेश भर में एकरूपता के साथ प्रायोगिक अभ्यास करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी ।
मुखय अतिथि के रूप में पधारे श्री अन्वेष मंगलम, अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) मध्यप्रदेश ने अपने उद्बोधन में सभी नव आरक्षकों एवं नव प्रधान आरक्षकों को आर्शीवचन देते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया कि जीवन में सीखना कभी खत्म नहीं होता, और सीखने के लिये हमेशा तत्पर रहे व उसकी निरंतरता बनाए रखें। दूरसंचार के क्षेत्र में होने वाले तेज बदलाव से अपने आप को अद्यतन रखें तभी आपकी व विभाग की प्रासंगिकता बनी रह सकती है । नव प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें संदेश दिया कि टेलिफोन /वायरलैसएटीकेट्स सीखना होगा, बातचीत का रवैया मृदुल होना चाहिये, अपनी व्यावसायिक दक्षता को हमेशा बढ़ाते रहे व जनता के बीच कार्य करते समय सहनशील बने रहे । उनके द्वारा संस्था के निदेशक एवं पूरे स्टॉफ को भी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई ।
विशेष अतिथि के रूप में श्री एस.एस.भदौरिया, निदेशक जीएसटीआईएस इंदौर ने अपने उद्बोधन में नव प्रशिक्षुओं को संदेश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारे व उसमें निरंतरता बनाये रखे ।
पुलिस संचार विद्यालय के निदेशक श्री वरूण कपूर ने बताया कि संस्था के लिए लघु फिल्म तैयार करने में एरिना एनिमेशन के डायरेक्टर श्री संजय खिमसेरा एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया, इकाई की वेब-साईट तैयार करने में एसजीएआईटीएस के प्रोफेसर श्री राजेश धाकड़ एवं उनकी टीम एवं एसबीआई प्रशि. संस्था इंदौर के प्रबंधक श्री रमेश रामनानी, एवं श्री गोविंद शर्मा, एडीपीओ इंदौर श्री संजीव पाण्डे द्वारा सायबर प्रशिक्षुओं के कोर्सेज में अह्म योगदान दिया गया । इन सभी को माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही पुलिस संचारविद्यालय में वर्ष 2012-2013 की अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किये गये।
बुनियादी प्रशिक्षण कोर्सेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं जिसमें बीआरओ कोर्स क्र. 54 में प्रथम स्थान पर रही नव आरक्षक(रेडियो) सुनीता टेकाम, द्वितीय स्थान पर रहे नव आर. (रेडियो) अभिलाष सिंह, बीआरओ कोर्स क्र. 55 में प्रथम स्थान पर रहे नव आरक्षक(रेडियो) सत्यपाल डोनेरिया, द्वितीय स्थान पर रहे नव आर (रेडियो) राकेश खन्ना, एवं बी.आर.टी. कोर्स में प्रथम स्थान पर रहे नव प्रधान आरक्षक (रेडियो) इंद्रजीत प्रजापति को पुरस्कृत किया गया ।
पुलिस संचार विद्यालय के निदेशक श्री वरूण कपूर ने अंत में बताया कि कार्यक्रम में माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) ने इस दीक्षांत समारोह में पधारकर प्रशिक्षण संस्था के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, नव-प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्द्धन किया । भविष्य में पुलिस संचार विद्यालय में आने वाले प्रशिक्षुओं को और भी बेहतर सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु कार्य-योजना की जानकारी माननीय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) को दी गई ।
01 आदतन व 04 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 फरारी, 08 स्थायी, 50 गिरफ्तारी व 166 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 01 फरारी, 08 स्थायी, 50 गिरफ्तारी व 166 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधारपर पिपलियाहाना चौराहा कालका मंदिर के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सहारा सिटी के पास इंदौर निवासी गोलू उर्फ विकास पिता नारायण (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले फलीकांकड नेमावर रोड इंदौर निवासी संतोष पिता सत्यनाराचण (24) तथा उमरिया खुर्द निवासी सोनू पिता गोकुल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 16.40 बजे अपना ढाबा के सामने फोरलेन रोड टिही गांव से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अविनाश पिता वासुदेव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराबबरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सिरपुर कांकड फ्रेन्ड्स कॉलोनी चंदननगर निवासी सईद अली पिता रूआब अली (20) तथा मंगलेश्वर मार्ग सेलानी जिम देपालपुर निवासी मोह. इरसाद पिता निशाद खान (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 12.30 बजे बंदी छोड दरगाह के पास लालबाग के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महू नाका सेठी नगर इंदौर निवासी ओम प्रकाश पिता सिक्वा (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, July 5, 2013
सरपंच से मोटी रकम वसूलने हेतु डेढ़ वर्ष से इंदौर में पहचान छुपाकर रहने वाला काशीराम मिला
इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मुसाखेडी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपना हुलिया बदलकर पहचान छुपाकर रह रहा है। इस सूचना पर सउनि नाथूराम दुबे अपराध शाखा की टीम को लगाया गया । टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार व्यक्ति की पतारसी की तो बताये हुलिये का व्यक्ति बलाई मोहल्ला मुसाखेडी में मिला । जिससे नाम पता पुछने पर वह गुमराह करता रहा पंरतु टीम के पास उक्त व्यक्ति की पूर्ण जानकारी होने से वह टीम को चकमा नही दे पाया । पूछताछ पर उसने अपना नाम काशीराम पिता रामरतन लोधी (40) निवासी ग्राम खाकनोर थाना कोलारस जिला शिवपुरी का होना बताया । काशीराम ने बताया कि वह लगभग ढेड वर्ष पूर्व ग्राम के सरपंच मनमोहन से झगडा होने के बाद पुलिस मुझे पकडकर थाने ले जा रही थी परंतु मैं पुलिस को चकमा देकर इंदौर आ गया था तथा मुसाखेडी क्षेत्र में एक बैलदार का परिचय देकर बलाई मोहल्ला मुसाखेडी में कमरा लेकर रह रहा था। मैंने व मेरे घर वालो ने मिलकर योजना बनाई कीपुलिस व सरपंच से मोटी रकम लेना है, इस योजना के तहत मेरे पिता व मेरे भाई के द्वारा श्रीमान डीजीपी महोदय एवं गृहमंत्री महोदय तथा सीएम महोदय से मिलकर मेरे अपहरण व हत्या की शिकायत की गई थी, परंतु मुझे व मेरे परिवार को मोटी रकम सरपंच व पुलिस से नही मिल पा रही थी इसलिये मैं भेष बदलकर इंदौर में रह रहा था। सूचना की तस्दीक हेतु जरिये दूरभाष थाना कोलारस से संपर्क किया गया । सूचना सत्य पाई गई जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना कोलारस जिला शिवपुरी के सुपुर्द किया गया ।
उक्त व्यक्ति की पतारसी में सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह ,आर. रणवीरसिंह ,जितेंद्र सेन ,अजीत यादव तथा सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा ।
एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड
इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- माननीय विद्गोष न्यायाधीद्गा महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विद्गोष प्रकरण कं्र. 11/11 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी बाबूलाल पिता कबीर (20) निवासी- लक्खु पिपल्या, जिला मंदसौर को धारा 18 (सी) स्वा.औ. एवं मनः प्रभावी अधिनियम में 05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि सुनील कुमार गुप्ता स्वापक नियंत्रण ब्यूरो क्षेत्रीय ईकाई इंदौर में तत्कालीन आसूचना अधिकारी के पद पर थे। दिनांक 28 अप्रेल 2011 को सुबह 07.30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम बालूराम है जो दिनांक 28 अप्रेल 2011 को रतलाम महू पैसेजंर ट्रेन से लगभग 2 से 3 किलोग्राम अवैध अफीम लेकर चढा है। सूचना पर एक टीम का गठन किया गया तथा टीम का दायित्व बीएस चंदेल आसूचना अधिकारी इंदौर सौंपा गया। टीम द्वारा 10.30 बजे लक्ष्मीबाई स्टेशन पर उक्त व्यक्ति कोप्लेटफार्म न. 01 पर एक हाथ में प्लास्टिक का सफेद रंग का थैला लिये दिखाई दिया जिसे पकडा गया तथा पूछतांछ करते उसने अपना नाम बालूराम पिता कबीरलाल बताया। उससे प्राप्त थैले में 02 किलो 415 ग्राम गांजा होना पाया गया जिसे जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विद्गोष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।
03 आदतन व 05 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 164 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 05स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को 21.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खयका ढाबा के आगे बायपास रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 13/1 श्रद्धानंद मार्ग छावनी निवासी रामलाल पिता हीराजी (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3620 रूपये कीमत की 15 क्वाटर, 02 बाटल तथा 02 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को 19.00 बजे भगोरा भील मोह. से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले जीवन पिता केशरसिंह (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 640 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को 19.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्हीआईपी रोड गाडरा खेडी की गली से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 99/3 सत्यसांई बाग कॉलोनी निवासी अजय पिता रमेश (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, July 4, 2013
लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर बरामद
इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- दिनांक 29/05/13 की रात्री 01.00 बजे अज्ञात 04 बदमाशों ने यूनानी कॉलेज के चौकीदार सुखराम पिता गेंदालाल भील की टापरी पर जाकर बाहर खटिया पर सोये सुखराम व उसकी पत्नि रेखाबाई के साथ लाठी से मारपीट कर रेखाबाई के पैर के चांदी के एक जोड़ कड़े नगदी 15 हजार तथा एक मोबाईल फोन लूट लिया तथा टापरी में पेटी पर रखे एक जोड़ चांदी के कड़े, एक जोड झुमकी, करदनी, पायजेब लूटकर ले गये। रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 381/13 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया, दौराने विवेचना गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर रेवसिंह पिता दिव्या भील, मुकेश रड़ू भील, भड़कसिंह पिता करमसिंह भील फरार मिले, जिन्हे तलाश कर पूछताछ की तो साथी रड़ू के साथ अपराध करना स्वीकार किया। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चांदी के जेवर वजनी 1290 ग्राम कीमत करीबन 59 हजार रूपयें जप्त किये गये। आरोपी रड़ू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी रेवसिंह, मुकेश, भड़कसिंह का पुलिस रिमांड लिया गया है, इनसे अन्य अपराधों में पूछताछ की जा रही है।
02 आदतन व 01 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 09.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरविंदो अस्पताल के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मांगलिया निवासी किट्टू पिता रामजी(19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 13.45 बजे ग्राम मांगलिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मोहन सिंह पिता दशरथ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 15.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अगरबत्ती कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मारूती नगर इंदौर निवासी राजवीर पिता बलवीर सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 19.00 बजे राजवाड़ा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आदर्श इन्दिरा नगर इंदौर निवासी राहुल पिता प्रदीप (20) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, July 3, 2013
06 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Subscribe to:
Posts (Atom)









