Thursday, May 30, 2013

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 04 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2013- माननीय विद्गोष न्यायाधीद्गा महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 15/10 में आरोपी मुन्ना उर्फ धन्नालाल पिता राधाकिशन राठौर (30) निवासी 27/1 बियाबानी, धार रोड, इंदौर को धारा 8 सहपठित धारा 21 (बी) स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम एवं 8 सहपठित धारा 21 (बी) (॥) (बी)  स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम में दोषी पाते हुये आरोपी को 02-02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 04-04 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा ना करने पर 02 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि सतीश कुमार अंधवान थाना छत्रीपुरा पर  तत्कालिन उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। दिनांक 16 अप्रेल 2010 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि आप लोगों ने आनंद कंजर को गांजे सहित पकडा है उसका एक साथी मुन्ना राठौर जो बियाबानी कंजर मोहल्ले में रहता है, वह कहीं से ब्राउन शुगर 50-100 ग्राम लेकर आया है तथा घर के सामने खडा है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंॅचने पर मुन्ना राठौर द्वारा पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की गयी जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। तलाशी लेने पर उसके पहने हुये पेंट के दाहिने जेब में से पोलीथीन में रखा 55 ग्राम ब्राउन शुगर होना पाया गया। उक्त ब्राउन शुगर को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने घर में प्लास्टिक की थैली के अंदर 3-4 किलो गांजा बाथरूम में छिपाकर रखा है जो कि वह बरामद करा देगा। आरोपी से उसके घर के बाथरूम से उक्त गांजे की थैली प्राप्त की गयी जिसे जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

थाना चंदननगर में जप्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2013- पुलिस थाना चंदननगर के द्वारा धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत लावारिस वाहनों को जप्त किया गया था। चूकि उक्त लावारिस वाहनों के संबंध में कोई भी व्यक्ति अपना सिद्ध करने हेतु उपस्थित नही हुआ है तथा इस अवधि को छः माह का समय पूर्ण हो चुका है इसलिए उक्त लावारिस सम्पत्ति दिनांक 13 जून 2013 को प्रातः 11.00 बजे नीलाम की जावेगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी में शामिल होने के लिये 1000 रूपये अर्नेस्ट मनी जमा कर नीलामी के लिये लगने वाली बोली में भाग ले सकता सकता है।

05 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

35 स्थायी, 48 गिरफ्तारी व 134 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 मई 2013 को 35 स्थायी, 48 गिरफ्तारी व 134 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 मई 2013 को 08.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तंजीम नगर खजराना खाली प्लाट से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें रईस, इनामु उर्फ रहमान, सादिक, मोह. कईम तथा राजा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 हजार 15 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2013- पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2013 को 08.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोशी कॉलोनी गली नं. 1 इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बीके हनिजर कॉलोनी निवासी लखन पिता किशन (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपये कीमत की 28क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 29 मई 2013 को 17.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उर्दु स्कूल के पास मोती तबेला से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नार्थ हरसिद्धी निवासी मोंटी पिता रवि (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 29, 2013

पति ही निकला पत्नी का कातिल

इंदौर दिनांक 29 मई 2013 - पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 22/5/13 को सुबह करीबन 08.00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्कीम नंबर 155 में खाली प्लाट में एक अज्ञात महिला की लाश पडी है। पुलिस द्वारा पंचनामा बनाते वक्त महिला के गले में स्कार्फ लगा पाया गया एवं ब्लाउज में 2 पेज का पत्र मिला जिसमें स्वयं एवं पति की तबियत खराब होना, आर्थिक तंगी होना लेख होना पाया गया। मृतिका की पहचान लीलाबाई पत्नी कमल पटेल के रूप मे हुई। पति कमल पटेल व्दारा भी कोई शंका जाहिर न कर आत्महत्या की घटना होना बताया गया। पी.एम.रिपोर्ट प्राप्त होने पर मृतिका की मृत्यु गला दबाने से होना पाया जाने पर हत्या का प्रकरण थाना एरोड्रम में कायम किया गया। पहचान के पश्चात्‌ लीलाबाई के संबध में जानकारी एकत्र की गयी। अरविंदो अस्पताल में ड्‌यूटी के दौरान किए गये सामान्य व्यवहार के पत्र में हस्तलिपि की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि जप्त पत्र मृतिका के द्वारा लेख नही किया गया है परंतु उसपर हस्ताक्षर मृतिका के द्वारा किए गये प्रतीत हुए। सर्वप्रथम पत्र किसके व्दारा लेख किया गया है यह जांच करने के लिए मृतिका के करीबी मित्रों केहस्तलिपि के व्यवहारिक नमुने एकत्र किये गये। परंतु दोस्तों एवं सहकर्मियों में से किसी की भी हस्तलिपि का मिलान नही होना पाया जाने पर गुत्थी उलझती ही नजर आयी। परंतु दो पेज के लंबे पत्र से यह अनुमान लगाया गया कि, पत्र लिखने वाला निश्चित ही बहुत करीबी व्यक्ति होगा। मृतिका की मृत्यु के पश्चात्‌ उसका पति कमल अंतिम क्रियाक्रम के लिए बीना चला गया। उसके वंहा से लौटने पर पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गयी एवं उसके हस्तलिपि का नमुना भी लिया गया जिसमें बडे बडे अक्षर लिखकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस के साथ घर की तलाशी लेने पर वैसे ही दो और पत्र घर में छुपाकर रखे हुए मिले जिन्हे प्राप्त कर इससे कडी पूछताछ की गयी। तो इन घर पर मिले पत्रों के संबध में कोई जबाब नही दे पाया। पूर्व में कमल पटेल व्दारा पत्नी का शाम को ड्‌यूटी हेतु अरविंदो अस्पताल जाना बताया गया था जो कि असत्य पाया गया। इस प्रकार दी गयी कई जानकारियॉ गलत पायी जाने पर कमल ज्यादा देर झूठ के सहारे न टिक सका और उसने कबूल किया कि, मेरी पत्नी और मेै दोनो बीमार रहते थे मेरी पत्नी को फिट (मिरगी) जैसी अकडन आती थी। मेरी पत्नी फिट के समय बोल नही पाती थी। वहहमेशा मुझे ना मर्द कहकर ताना मारती थी तुम आदमी नही हो इस तरह के शब्दों से प्रताडित करती थी। मैने 15-20 दिन पहले ही अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई और बच्चों को दादा-दादी के पास भेज दिया। पत्नी का बीमा भी कराया ताकि उसके मरने के पश्चात्‌ उसकी राशी बच्चों को पढाने के काम आये। अपनी पत्नी से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराये व उसे बताया कि इस पर वह अपनी बीमारी व परेशानी के संबध में लिखकर बीमा कंपनी व अस्पताल से सहायता राशी मांगेगा। दिनांक 20 मई को पत्नि की पुनः तबियत खराब होने पर अपनी योजना को असली रूप देने के लिये शाम को 07 बजे घूमने का कहकर साईकिल पर बैठाकर निकला व स्कीम नंबर 155 के खाली प्लाट पर नीचे की तरफ ले जाकर बैठा जैसे ही पत्नी को फिट का दौरा आया तो उसके स्कार्फ से उसका गला दबा दिया व उसकी छाती व योनि पर लात मारी व उसके मरने के पश्चात्‌ उसके जेवर उतारकर अपने घर जा कर सो गया। सुबह सूचना मिलने पर अरविंदो अस्पताल गया और अपना व्यवहार ऐसा रखा जिससे पुलिस को उस पर शक न हो। पत्नी लीलाबाई व्दारा नंपुसक कहने व अन्य पुरूषों से शारीरिक संबध होने की शंका के चलते हत्या की। कमल पटेल कीगिरफ्‌तारी कर उसके छुपाये गये जेवरात एवं सामान जप्त किया गया।

02 आदतन व 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 141 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मई 2013 को 25 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 141 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 29 मई 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नैनो सिटी कॉलोनी बापू गांधी नगर के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें प्रशांत, विष्णु, अनिल, सुमित, अशोक, देवेन्द्र तथा सोनू उर्फ सुनील को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 मई 2013 को 15.00 बजे लालगली परदेशीपुरा बेरवा समाज मंदिर के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 794 भागीरथपुरा निवासी हरिप्रसाद पिता गोरेलाल (70) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 610 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2013 को 19.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेकेनिक नगर माता मंदिर के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुयेमिले छोटी भमोरी थाना एमआईजी निवासी कल्ली पिता नाराचण उर्र्फ मनोज (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 350 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 मई 2013 को 16.05 बजे सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले दिग्विजय सिंह नगर निवासी आकाश पिता सोपाकर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 24 पाव देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 मई 2013 को 16.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोखण्डे पुल के सामने शांती पथ रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 79 सबनीस बाग इंदौर निवासी पंकज पिता राजेन्द्र (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 28, 2013

04 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 155 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मई 2013 को 13 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 155 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक27 मई 2013 को 16.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता भीम सिंह चौहान (21) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2013 को 08.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंदौर नाका से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जलोदियापंत निवासी उदय पिता मांगीलाल चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 12 बॉटल बियर बरामद की गयी।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 मई 2013 को 13.40 बजे प्रफुल्ल टॉकिज के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले इन्दिरा नगर इंदौर निवासी मोनू पिता गोर्वधन (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 10 बॉटल बियर बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 27 मई 2013 को 03.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रेड सेंटर के सामने साउथ तुकोगंज इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम जुलवानिया निवासी आशाराम पिता सुरला उर्फ सुरेश मंडलोई (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 27, 2013

03 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 10 गिरफ्तारी व 79 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मई 2013 को 11 स्थायी, 10 गिरफ्तारी व 79 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।