Friday, August 5, 2011

थाना एरोड्रम क्षेत्र के शातिर नकबजन क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में नकबजनी की ५ वारदातों का खुलासा, ३ लाख का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर में बढती नकबजनी व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व नकबजनों की पतारसी व गिरफतारी हेतु क्राईम ब्रांच में पदस्थ अधीनस्थ कर्मचारी/अधिकारियों को आदेशित किए जाने पर उप पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उनि किशन पंवार की टीम के प्रआर. गणेशराम सोलंकी, ओमप्रकाश तिवारी, आर महेन्द्रसिंह, विजयसिंह, जितेन्द्रसिंह, रामपाल, सुभाष सुर्यवंशी, रविंदसिंह एवं प्रेमचंद्र प्रजापति ने एरोड्रम क्षेत्र के नकबजन गणेश पिता सरदारसिंह भिलाला नि-ग्राम कटोरा थाना कसरावद, खरगौन हॉल बिचौली व उसके साथी पप्पु उर्फ प्रवीन पिता कैलाश शर्मा, नि-अंजनी नगर, मालवा हॉस्पिटल के सामने एरोड्रम रोड, इंदौर को पकडकर सख्ती से पूछताछ की तो उक्त दोनो आरोपी द्वारा थाना एरोड्रम क्षेत्र में अंबिकापुरी, कालानी नगर, सोमानी नगर, गुरूकृपा कॉलोनी, व्यंकटेश विहार, अशोक नगर व सुखदेव नगर इलाके में पिछले ७-८ महीने से रात्रि में एक से चार बजे के बीच खिडकी से हाथ डालकर दरवाजे की चिटकनी खोलकर दरवाजे में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन, नगदी तथा हाथघडी आदि चुराना कबुल किया।
        आरोपी गणेश व उसका साथी बडा गणपति से गांधीनगर तक दिन में टाटा मैजिक सवारी गाडी चलाते है। रात में एरोड्रम क्षेत्र में गाडी खडी कर मकान में घुसकर चोरी करते थे। उक्त दोनों आरोपी शराब पीने एवं लजीज खाने के शौकीन है। चोरी के सामान व नगदी मिले पैसो से दोनो आरोपी अय्याशी करते थे।
        पकडे गए आरोपीयों से एरोड्रम थाना क्षेत्र की पांच नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ, इनसे तीन लाख रू के सोने-चांदी के जेवरात व मोबाईल फोन बरामद किए गए है। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है इनसे अन्य नकबजनी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना हैं।
आरोपी द्वारा एरोड्रम क्षेत्र में की गई वारदातों का विवरण :-
क्रं.    थाना    अपराध क्रं.    दिनांक    धारा                      फरियादी का नाम/पता
१    एरोड्रम    ४२९/११    ०९.०७.११    ३८० भादवि    दिनेश पिता गिरधारी लाल वर्मा नि-२५७ ए बी अंबिकापुरी, कालोनी, इंदौर
२    एरोड्रम    २४६/११    २२.०४.११    ४५७.३८० भादवि    राजेश पिता प्रहलाद शर्मा नि-१७३, पलहर नगर, इंदौर
३    एरोड्रम    २५७/११    २५.०४.११    ४५७.३८० भादवि    चेतन पिता प्यारेलाल सिसौदिया, नि-२८ मनपसंद कालोनी, एरोड्रम रोड, इंदौर
४    एरोड्रम    ४४८/११    १८.०७.११    ४५७,३८० भादवि    अमरीश पिता अशोक कुमार चौरसिया, नि-१०२ व्यंकटेश विहार इंदौर
५    एरोड्रम    ३५०/११    २८.०५.११    ४५७, ३८० भादवि    मनोज पिता कालिका प्रसाद मिश्रा नि-१४३ कालानी नगर, इंदौर

०५ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को ०४ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २५ भिस्ती मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहमद, अब्दुल माजिद, हुसैन, सराफत खान, बाबूलाल, साकेत तथा कमल जैन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८ हजार रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को १५.०० बजे अलकापुरी मूसाखेड़ी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मेहराज, राहुल, आषीष, राजू तथा सुनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले कैलोद निवासी रोहित पिता नारायण जायसवाल (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९४० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को २१.०० बजे आईआईएम कॉलेज के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले रंगवासा निवासी राधेष्याम पिता रामरतन (५२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबीरोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम रसूलपुर देवास निवासी इरफान पिता वारिस अली (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को १२.०५ बजे लवकुष विहार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मेघदूत नगर इंदौर निवासी विट्ठल पिता अर्जुन मराठा (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 4, 2011

०१ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ अगस्त २०११ को ०५ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०११ को ००.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेमावर रोड़ ऑटो स्टैण्ड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मनोज चौहान, ललित, उमेष तथा मोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५६० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०११- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम हिंगोनिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेष पिता निहालसिंह (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 3, 2011

इंदौर के सार्वजनिक स्थलो को धूम्रपान मुक्त बनाया जायेगा

जिला इंदौर - दिनांक- ०३.०८.११ - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नोडल अधिकारी श्री राकेष कुमार सिंह ने बताया कि इन्दौर शहर के सभी सार्वजनिक स्थानो को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिय ेअब इंदौर पुलिस मुहिम छेड़ेगी। मध्यप्रदेष वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएषन और इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस अधिकारीयों के प्रषिक्षण में यह बात कही गई है।
        उल्लेखनिय है कि भारत सरकार द्वार सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम सन्‌ २००८ को लागू कर दिया गया है, जिसकी धारा ४ के अनुसार सभी सार्वजनिक स्थलो पर धूम्रपान प्रतिबंधित कर दिया गया है।
        इंदौर पुलिस द्वारा इस कानून का पालन करवाने के लिए एक टीम गठित कर ली गई है। इन्दौर शहर के ८ सब इन्सपेक्टर और नगर सुरक्षा समिती के १६ सदस्य अब सभी सार्वजनिक स्थलो पर निगरानी करेंगे और अगर कोई धूम्रपान करते हुए पाया जाएगा तो उसे २०० रूपये (दो सौ रूपये ) तक अर्थदण्ड करेंगे। इन सार्वजनिक स्थलो में शासकिय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, अस्पताल, स्टेडियम, होटल, शापिंग मॉल, कॉफी हाऊस, रेस्टोरेंट, सभागृह, बस स्टॉप, एयरपोर्ट, प्रतिक्षालय, लोक परिवहन, षिक्षण संस्थान एवं इन जैसे अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल है।
        कार्यक्रम में एम.पी.वी.एच.ए. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वाय.डी. सोहनी एवं बकुल शर्मा द्वारा धूम्रपान मुक्त इंदौर संभाग और तम्बाकू नियंत्रण कानून के बारे में जानकारी दी गई। कैंसर सर्जन डॉ. एस.एस. नैयर द्वारा धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्षिप्रा पुलिस द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन कम्प्यूटर कीमती करीबन ०१ लाख २० हजार के बरामद

जिला इंदौर - दिनांक- ०३.०८.११ - पुलिस अधीक्षक पष्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्रीमति कृष्णा वेणी देसावतु के निर्देषन में, एसडीओपी देपालपुर अनिल भट्ट के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी क्षिप्रा बी.डी.त्रिपाठी व उनकी टीम के मांगलिया चौकी प्रभारी राजेष साहू, आरक्षक जयसिंह तथा दषरथ द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दो शातिर चोरो को पकड़ा गया जिन्होने पूछताछ पर लांरेस पब्लिक स्कूल तलावली चांदा थाना लसूड़िया से कम्प्यूटर तथा अन्य सामग्री चोरी करना स्वीकार किया है।
        पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो चोरो के नाम पते पूछते इन्होने अपना नाम राजेष पाल पिता अमाधान पाल जाति गडरिया (३५) निवासी हाट मैदान चौराहा मांगलिया मूल निवासी पेटलावद जिला झाबुआ तथा दिलीप पिता बाबूलाल यादव (२२) निवासी २१८ तपेष्वरी कॉलोनी मालवीय पेट्रोल पंप के पीछे खजराना इंदौर मूल निवासी ग्राम कगकिया थाना षिवरतनगंज रायबरेली उत्तरप्रदेष का बताया। विवेचना पर पता चला कि राजेष पाल सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है तथा दिलीप यादव चपरासी का काम करता था । उपरोक्त दोनो आरोपी पूर्व में थाना लसूड़िया क्षैत्रांतर्गत उपरोक्त लांरेस पब्लिक स्कूल तलावली चांदा में क्रमषः सिक्युरिटी गार्ड व चपरासी का काम करते थे। दिनांक २६ जुलाई २०११ की रात्री में दोनो आरोपियो ने उक्त स्कूल से कम्प्युटर व अन्य सामग्री चोरी की थी जिसकी थाना लसूड़िया पर अपराध क्रं. ४९५/११ धारा ४५७,३८० भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। वर्तमान में आरोपी राजेष देवकाम संस्था तलावली चांदा पर सिक्युरिटी गार्ड का काम कर रहा था।
        पुलिस क्षिप्रा द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनकी निषादेही पर एलसीडी मानीटर- ०३, सीपीयु- ०३, की बोर्ड- ०३, माउस लीड सहित - ०३ आदि सामान कीमती करीबन ०१ लाख २० हजार रूपये का बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इनसे अभी और भी चोरी का सामान मिलने की प्रबल संभावना है।

०३ आदतन ११ संदिग्ध गिरफ्तार

जिला इंदौर - दिनांक- ०३.०८.११ - इंदौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाषो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी जीवीका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्व विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन, ११ संदिग्ध बदमाषो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत्‌ वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारंट तामील

जिला इंदौर - दिनांक- ०३.०८.११ - इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट व जमानतीय वारंटो की तामील करते हुए पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत में कल दिनांक ०२ अगस्त २०११ को ०९ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारंट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टॉफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत यह वारंट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

जिला इंदौर - दिनांक- ०३.०८.११ - पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०११ को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मुकेष पिता हीरालाल तथा बाबू पिता कल्लू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

जिला इंदौर - दिनांक- ०३.०८.११ - पुलिस थाना खुडै+ल द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०११ को १४.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेमावर रोड़ खुड़ैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम खुड़ैल के रहने वाले सुनिल पिता गयादीन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५७० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाष गिरफ्तार

जिला इंदौर - दिनांक- ०३.०८.११ - पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सत्यसाई चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम अमोना देवास निवासी जगदीष पिता तोलाराम सोलंकी तथा भगवानसिंह पिता अंतरसिंह (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०११ को कमला नेहरू कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले सचिन पिता जगदीष चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०११ को हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले पालाखेड़ी निवासी मोहन पिता बद्रीलाल भील (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरादम किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व २५ आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 2, 2011

कुख्यात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०११- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ०१.०८.११ को पुलिस थाना चंदननगर क्षेत्रांतर्गत ६२/२ गंगानगर इंदौर निवासी मनीष उर्फ काला पिता सतीष राठौर (२२) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुख्यात बदमाश असलम उर्फ मोटा को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया जाकर, सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि कुख्यात मनीष उर्फ काला पिता सतीष राठौर (२२) निवासी ६२/२ गंगानगर इंदौर के विरूद्व थाना चंदननगर तथा शहर के अन्य थानो पर मारपीट, अडीबाजी, छेडछाड, जुऑ, चोरी आदि जैसे कुल १३ प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज एस.एस.चौहान के निर्देषन में थाना प्रभारी चंदननगर पवन मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाष मनीष उर्फ काला को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुष लगाने तथा लोक परिषांति बनाये रखने के उद्देष्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

०२ आदतन, २६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ अगस्त २०११ को १० स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।