Thursday, July 28, 2011

३१ जुलाई रविवार को इन्दौर शहर के समस्त पुलिसकर्मियों के लिए यलो कार्ड नि:शुल्क बनाये जायेंगें।

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- अति. पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के आदेशानुसार ३१ जुलाई को इन्दौर शहर के समस्त पुलिस कर्मियो के वाहनों के यलो कार्ड नि:शुल्क बनाये जावेंगें।  नि:शुल्क यलो कार्ड बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को अपना आई डी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। यह सुविधा यातायात थाना, एम टी एच कम्पाउण्ड मे प्रात: १० बजे से शामं ५ बजे तक रहेगी।
          श्री सिंह ने बताया कि यलो कार्ड से वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस कर्मियों को सुविधा होती है एवं वाहन चालक को वाहन के पेपर रखने की आवश्यकता नही होती, जिससे वाहन चालक के ओरिजन पेपर खराब नही होते व पेपर के चोरी या गुम होने का डर नही रहता इसके अलावा परिवार अथवा किसी संस्थान में एक से अधिक वाहन चालक हो तो एक से अधिक कार्ड बनवा कर समस्त चालक को कार्ड दिया जा सकता है। निजी वाहनों के अलावा व्यवसायिक वाहन (ऑटो, बस, लोडिंग, परिवहन वाहन, माल वाहक वाहन आदि) के भी कार्ड बनाये जाते है।
            व्यवसायिक वाहनो के कार्ड में फिटनेस, बीमा, परमिट, सत्यापन, पाल्युशन, लायसेंस आदि जानकरी एक ही कार्ड में होती है अत: कार्ड के अतिरिक्त वाहन चालक को अन्य किसी पेपर को साथ रखने की आवश्यकता नही होती।
            यलो कार्ड महू नाका स्थित यातायात थाना एवं एम टी एच कम्पाउण्ड यातायात थाने पर बनाये जाते है। वर्तमान में निजी वाहनों के कार्ड की कीमत १२ रु. व व्यवसायिक वाहनो के कार्ड की कीमत २५ रु. है।

०५ वैन, ०१ टाटा मैजिक बिना परमिट, स्कूली बच्चों को लाते-ले जाते पकड़ी गयी, ०४ बस वाहनों एवं ०३ आटोरिक्षा वाहनों को ओव्हर लोड संख्या में स्कूली बच्चों को लाते-ले जाते पकड़ा गया

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा आज  नगर के विभिन्न षिक्षण संस्थान से सम्बध्द स्कूली बस,मिनीबस,आटोरिक्षा, में होने वाली ओव्हरलोड़िग एवं बिना परमिट स्कूली बच्चों को लाने एवं ले जाने में संलग्न वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग कार्यवाही की गयी। बिना परमिट के वेन नम्बर एमपी.०९ वी-९८४७,एम.पी.०९एस-६६३८,एमपी०९वी-७७०७,एम.पी.०९वी-८११५,एमपी-३८-९२२० तथा टाटा मैजिक वाहन एमपी१७टीए-०२७६ बिना परमिट के स्कूली बच्चो परिवहन करते सिक्का स्कूल के सामने से पकड़ी गयी । इसी षिक्षण संस्थान के सामने से एमपी०९एफए-२३७८,जिसमें ४३ बच्चे, एमपी०९एफए-२३७९ में ४२ बच्चे, तथा एमपी०९एफए-२०७५ में ४३ बच्चे बैठे पाये गये जो क्षमता से अधिक होने से उपरोक्त सभी वाहनों को जप्त कर उनके चालान न्यायालय पेष किये गये ।  कार्यवाही के दौरान डी.पी.एस. स्कूल की बस क्रमांक एमपी०९एफए-२९०४ को चेक करने पर इसमें ६८ बच्चे बैठे पाये गये । सेन्टपाल एवं सेन्ट रिफिल्स स्कूल पर अभियान के दौरान चेक करते हुए आटोरिक्षा वाहन क्रमाक एमपी०९ केबी-४८९०,एमपी०९टीए-०४५०,एमपी०९केसी-३३५८ में ओव्हरलोड़ बच्चे बैठे पाये जाने पर इन तीनों आटोरिक्षा वाहनों को भी जप्त कर यातायात थाने लाया गया जिनके चालान पेष न्यायालय किये गये ।

१५ से अधिक देशो से आये छात्रों के दल ने थाना छत्रीपुरा के संजीवनी बाल मित्र केंद्र के बच्चों को वहा की शिक्षा पद्धति एवं संस्कृति से परिचय कराया


इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- दिनांक २७-०७-११ को थाना छत्रीपुरा पर १५ से अधिक देशो से शैक्षणिक प्रंबधन हेतु इंदौर आये अंतराष्ट्रीय छात्र दल ने थाना छत्रीपुरा पर संचालित गरीब कमजोर वर्ग के उपेक्षित एवं अपराधियों एवं कैदियो के बच्चों हेतु संचालित संजीवनी बाल मित्र परामर्श केदं्र पर आकर इनसे मिले एवं इन बच्चों के बारे में अधिक से अधिक जानने की कोशिश की एवं उनके देश कि शैक्षिणक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों को रूबरू कराया बच्चें भी विदेशो से आये अतिथि छात्रों के दल से थोडी देर में ही घुलमिल गये एवं छात्रांें के दल ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया तथा बच्चों को अतिथि छात्रों ने चायना, कोरिया , चेक गणराज्य , स्लोविया , जापान , जर्मनी , पोलेंड इंग्लेंड आदि देशो की शिक्षा पद्धिति एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बताया । विभिन्न देशों से आये सभी छात्रों ने पुलिस द्वारा इस प्रकार का स्कुल पहली बार देखा उन्होने इन्दौर पुलिस के इस कार्य की काफी प्रशंसा की।  इस अवसर पर थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूध वाधिया, चेतन चौहान व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे आरक्षक संजय राठौर संचालक ने बच्चों के बारे में बताया एवं अतिथियों का सम्मान किया ।

०२ आदतन, ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ फरारी, १३ स्थाई, ७७ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को ०१ फरारी, १३ स्थाई, ७७ गिरफ्तारी व १५७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेषीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी बाबू पिता मोहनलाल भोई (२५) तथा जगजीवन रामनगर इंदौर निवासी उमेष पिता गजराज (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९२० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७४३ न्यू गौरीनगर इंदौर निवासी शनि पिता राजू (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा १२ बोर बरामद किया गया।
         पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०११ को १७.१५ बजे ग्राम आम्बा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अर्जुन पिता चंदरसिंह राजपूत (२१) तथा दिनेष पिता चंदरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०९ एमएम पिस्टल बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 27, 2011

कुख्यात बदमाश लोडेड रिवाल्वर सहित पकड़ाया

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय को मुखबीर से सूचना सूचना प्राप्त हुई थी कि रावजी बाजार क्षेत्र का सूचीबद्ध गुण्डा दीपू काला अवैध हथियार लेकर घूम रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर जितेन्द्रसिंह द्वारा उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, आर० अमरसिंह, सुरेश मिश्रा, राजेश राठौर व योगेशसिंह परमार की टीम को उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था, जो मुराई मोहल्ला में तलाश करते आरोपी दीपू उर्फ दिलीप काला पिता गोकुल प्रसाद कुशवाह  (२६) नि० ३२/३ मुराई मोहल्ला इन्दौर को पकड़ा जिसके पास से देशी रिवाल्वर एवं ६ जिंदा राउण्ड पाये। आरोपी के विरूद्ध थाना रावजी बाजर में हत्या का प्रयास, मारपीट, अड़ीबाजी व चाकूबाजी के मामले पंजीबद्ध हैं।

नकबजन गिरोह गिरफ्तार, टीवी, डीवीडी प्लेयर आदि करीब ५० हजार से अधिक का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा, इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को शहर में बढ़ती हुई चोरी/नकबजनी के अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देश दिये गये, जिस पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर जितेन्द्रसिंह के निर्देषन में निरीक्षक उम्मेदसिंह बोराना की टीम के राजभान, ओंकारनाथ शुक्ला, रामप्रकाश बाजपेयी, राजेश पाटिल व सैनिक रफीक खान को उक्त अपराधों की रोकथाम हेतु लगाया गया।
        मुखबीर की सूचना पर अपराध शाखा की उपरोक्त टीम द्वारा सुदामा नगर झोपड़ पट्टी में रहने वाले रवि पिता बाबूलाल जाति मानकर को पकड़ा व अपराध शाखा लाकर सख्ती पूछताछ करने पर आरोपी अपने साथियों १. रवि पिता रमेश गामड़ जाति भील नि० व्यासनगर चंदन नगर, इन्दौर २. रवि पिता अशोक मराठा नि० सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इन्दौर ३. बीजू उर्फ विजय पिता सुभाष मानकर नि० सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इन्दौर ४. गोना पिता राजू मानकर नि० सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इन्दौर के साथ मिलकर थाना चंदन नगर के द्वारकापुरी क्षेत्र में चोरी की बारदात करना कबूल किया।
        उपरोक्त आरोपियों से अपराध शाखा एवं थाना चंदन नगर की टीम द्वारा अलग-अलग सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि द्वारकापुरी, सुदामानगर, अन्नपूर्णा क्षेत्र के सूने मकानों में टामी की सहायता से दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया व गाड़ियों की डिक्की से पर्स भी चुराना बताया तथा अन्नपूर्णा क्षेत्र से कार के कांच फोड़कर बैग में रखे नगद रू० चुराना कबूल किया हैं।  आरोपियों के कब्जे से टी.वी.,डीवीडी प्लेयर, चांदी व सोने के बिछोड़ी, चैन, लाकेट, चांदी के सिक्के आदि जप्त किये गये। चुराया गया कुल मश्रुका करीब ५० हजार रूपये का बरामद किया जा चुका हैं। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना चंदन नगर सुपुर्द किया जाकर पूछताछ जारी हैं। आरोपी रवि पिता अशोक पूर्व में थाना अन्नपूर्णा में चोरी, व चोरी की योजना बनाने में तथा रवि पिता रमेश थाना अन्नपूर्णा में चैन स्नैचिंग के अपराध में बंद हो चुके हैं।

०५ आदतन, २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१३ स्थाई, ८६ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को १३ स्थाई, ८६ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को १५.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ओडी का बगीचा खेत धार नाका महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले धारनाका निवासी लालबहादुर पिता चुन्नीलाल तथा गोपाल पिता षिवकुमार (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९४०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ जुलाई २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २६ जुलाई २०११ को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बीबीखेड़ी सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बहादुर पिता दुलीचंद्र (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 26, 2011

०१ आदतन, १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२२ स्थाई, ९९ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ जुलाई २०११ को २२ स्थाई, ९९ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०११ को १६.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहयोग नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मोहम्मद पिता बाबू खॉ, इकबाल पिता अयुब, नौषाद पिता इकबाल तथा आषीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०७० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पत्थरनाला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शंकर उर्फ नित्या पिता मांगीलाल (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रूपये कीमत की ०३ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा दिनांक २४ जुलाई २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी मनीष पिता विनोद (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 25, 2011

महारानी रोड़ के व्यवसायियो ने एकमत होकर पहल की कि कोई भी दुकानदार दुकान सीमा से अधिक सीमा में सामान फैलाकर मार्ग का अतिक्रमण नही होने देंगे

इन्दौर -दिनांक २५ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि उपपुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीपसिंह चौहान के मार्गदर्षन में यातायात विभाग द्वारा नगर के सघन व्यापारिक बाजार महारानी रोड़, सियागंज एवं इसके आसपास के व्यस्त क्षैत्र की यातायात व्यवस्था सुधार के संबंध में जन भागीदारी के अंतर्गत यातायात सुधार के प्रयास किये जाने सम्बन्धी एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। यातायात विभाग व्दारा यातायात सुधार के सम्बन्ध में की गयी पहल का महारानी रोड़ व्यापारी संगठन एवं क्षेत्रिय पार्षद श्री अंसारी व्दारा स्वागत योग्य बताया जाकर ऐसी यातायात सुधार कार्यवाही की प्रषंसा की है ।
           इसी परिपेक्ष्य में आज सांयकाल समय महारानी रोड़ व्यापारी संगठन के अध्यक्ष,सचिव,दुकानदार एवं क्षेत्रिय पार्षद श्री अंसारी के नेतृत्व में यातायात कार्यालय में उपस्थित होकर महारानी रोड़ की यातायात व्यवस्था सुधार के सम्बन्ध में उनके व्दारा सर्वसम्मिति से तैयार किये गये प्रस्ताव जिसमें विषेष रूप से सभी दुकानादारों ने सहयोग करते स्पष्ट किया कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान सीमा से अधिक सीमा में अपने व्यवसाय से सम्बधित सामान फैलाकर मार्ग एवं फुटपाथ का अतिक्रमण नहीं करेगा । रोड़ से संस्थान तक सुगम प्रवेष की दृष्टि से रखी गयी जालिया पर यातायात विभाग व्दारा निर्देषित लाल कलर रोगन कर रखा जावेगा । महारानी रोड़ एवं सियागंज को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग/गलियॉ बाधित न हो उसके सुगम यातायात हेतु मार्गो के प्रवेष पर निःषुल्क मार्ग संकेतक (स्टापर) प्रदान करें एवं प्रयोग सफल होने पर स्थायी मार्ग संकेत लगाये जावेगें। इन व्यस्त बाजारों के प्रतिदिन परिवहन किये जाने वाले सामान से सम्बधित वाहनों का भी नियोजन करते हुए यातायात व्यवस्था के मान से आवागमन सुनिष्चित किया जावेगा । इन बाजारों की पार्किग व्यवस्था में सुधार यातायात विभाग की मदद से की जावेगी  ।

चाकू अड़ाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा, इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को रिंग रोड़ व  एमआर-१० बायपास रोड़ पर बढ़ती हुई लूट की घटनाओं की पतारसी हेतु निर्देश दिए गए। इसी तारतम्य में उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री जितेन्द्रंिसंह को रिंग रोड़ व एमआर-१० बायपास रोड़ पर सतत निगरानी रखने हेतु एक टीम गठीत कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। टीम के प्रभारी निरीक्षक उम्मेदसिंह बोराना ने आरक्षक रामप्रकाश वाजपेयी, राजभान, औंकारनाथ शुक्ला,राजेश पाटील, अमरसिंह व मनोज राठौड़ को रिंग रोड़, बायपास व  एमआर-१० रोड़ पर सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया गया।
          टीम द्वारा सतत निगरानी रखते हुए एक मोटर सायकल पेशन नं. एम.पी.-०९/एमएच/४९३९ पर तीन संदिग्ध बदमाशों को घुमते हुए देखा गया। टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त मोटर सायकल पर सवार तीनों बदमशों को गाड़ी रोकने का बोला तो वे अपनी मोटर सायकल तेजगति से चलाते हुए भागने लगे तब टीम ने अपनी मोटर सायकलों से पीछा कर घेराबंदी कर उनको पकड़कर चेकिंग की तो गाड़ी चालक के पास से एक बड़ा चाकू (तड़तड़ी) मिली। तीनो बदमाशों को टीम द्वारा पकड़कर थाना खजराना लाया गया। नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम १. कादर पिता बूंदू कुरैशी (२२) निवासी ४२/२,प्रकाश का बगीचा थाना रावजीबाजार २, सज्जाद पिता शब्बीर हुसैन (१९) निवासी कल्लू खां का बगीचा ३. सल्लू उर्फ सलीम पिता निसार खां (१८) निवासी इलियास कॉलोनी खजराना बताया। अपराध शाखा की टीम द्वारा उक्त बदमाशों से अलग अलग पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दिनांक २२ मई २०११ की रात्रि में एमआर-१० बायपास पर सीएनजी पेट्रोल पम्प के सामने वाली रोड़ पर मोबाइल पर बात कर रहे एक लड़के को चाकू अड़ाकर मोबाइल व पर्स जिसमें नगदी ५०० रूपयें तथा ४ एटीएम कार्ड रखे थे छीन लिये थे। टीम द्वारा बदमाशों द्वारा लूटा गया मोबाइल घटना में प्रयुक्त पेशन मोटर सायकल तथा चाकू जप्त किया गया।
        पूछताछ में बदमाशों द्वारा बताया गया कि घूमने फिरने व नशा करने के लिए रात में रिंग रोड़,बायपास व एमआर-१० पर अकेले आने जाने वाले लोगों को रोककर चाकू दिखाकर डरा धमका कर नगद रूपयें छिन लिया करते थें। आरोपियों द्वारा छिना झपटी की कई वारतादों को अंजाम दिया गया है। थाना खजराना व अपराध शाखा टीम द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।