Tuesday, July 12, 2011

महिला को फोन तथा एसएमएस कर परेशान करने वाला युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके मोबाईल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर अष्लील बाते व एसएमएस कर परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया तथा नाम पता पूछते उसने अपना नाम सईद पिता सरफराज खान (३२) निवासी ५/२ जूना रिसाला इंदौर का बताया। पुलिस वी केयर फॉर द्वारा आरोपी सईद पिता सरफराज खान को हिरासत में लेकर पुलिस थाना सदर बाजार पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

०३ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१४ स्थाई, ७२ गिरफ्तारी व १५४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ११ जुलाई २०११ को १४ स्थाई, ७२ गिरफ्तारी व १५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
         पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०११ को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदूवाला रोड़ नाले पार इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ई सेक्टर चंदननगर इंदौर निवासी मुस्तकीम पिता अब्दुल जहूर (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पीरनलवासा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले टीकम पिता जालमसिंह राजपूत (३५) तथा राहुल पिता बद्रीलाल जायसवाल (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११२७ रूपये कीमत की ३६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०११ को १६.२० बजे ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गंगानगर इंदौर निवासी संजू पिता चेतराम (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०११- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०११ को २०.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाथीपाला चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कबूतरखाना इंदौर निवासी आकाष पिता महेष (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०११ को ११.३५ बजे स्कीम नं. ७१ झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अमूल पिता धर्मा माली भील (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 11, 2011

०१ आदतन, ०३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ११ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १० जुलाई २०११ को ०७ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
     पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ जुलाई २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दयाखेड़ा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोटसीन पिता तेजराम (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६० रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०११ को १३.३० बजे बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू पिता चंगीराम कोरी (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ जुलाई २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गिरधारी उर्फ अषोक पिता रामरतन (४६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०११ को १४.३० बजे भोलेनाथ कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मनीष पिता लक्ष्मणसिंह सिखावत (३३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०११ को १८.०० बजे नाहरखेड़ी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बद्री उर्फ बजरसिंह पिता बाबूलाल (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ धारिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 10, 2011

०३ आदतन, ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व ८० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १० जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ जुलाई २०११ को ०५ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व ८० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
             पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ खेलते हुए मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० जुलाई २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०११ को १७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नायता मंडला से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले रवि, राजू, राधेष्याम तथा रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०७० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०११ को १५.०० बजे बापू गांधी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विजय, मुकेष तथा ईष्वर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०७० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० जुलाई २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०११ को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शमसान घाट तिराहा गुर्जरखेड़ा महूॅ से मोटरसायकल क्रं. एमपी-१०/ई/०१२५ पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही गुर्जरखेड़ा महूॅ के रहने वाले शोभाराम पिता जानकीलाल (३०) तथा पीठ रोड़ महूॅ निवासी किरण पिता रविन्द्र (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४२० रूपये कीमत की १२० बॉटल देषी तथा १४ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 9, 2011

५०० ग्राम गांजा कीमती ०४ हजार रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक ०९ जुलाई २०११ - पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को १९.३० बजे इन्दिरा एकता नगर इंदौर निवासी पुरूषोत्तम पिता करणसिंह (७०) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
    पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंगरोड़ मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी पुरूषोत्तम को पकडा गया तथा इसके कब्जे से ५०० ग्राम गांजा कीमती ०४ हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी पुरूषोत्तम पिता करणसिंह (७०) निवासी इन्दिराएकता नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १५४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०९ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को ०७ स्थाई, ५९ गिरफ्तारी व १५४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ जुलाई २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को १०.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पाटलीपुरा राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुदंर पिता मांगीलाल (३८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ हजार रूपये कीमत की ०७ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को २२.३० बजे गुर्जरखेड़ा महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम अवलाय किषनगंज निवासी शोभाराम पिता जानकीलाल (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को २१.०५ बजे ग्राम छोटा बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नौषाद पिता नन्हे खॉ (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३५० रूपये कीमत की १० क्वाटर अंग्रेजी, १० क्वाटर देषी शराब तथा ०५ बियर बरामद की गई।
          पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को १८.१० बजे ग्राम बिचोली हप्सी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष उर्फ छोटू पिता बाबूलाल बेरवा (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को १०.३० बजे गंगागोया कम्पैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोटिया पिता जोगिया बारेला (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०८ जुलाई २०११ को १९.३० बजे वेटनरी कॉलेज के सामने से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही किषनगंज के रहने वाले राजाराम पिता सुखराम यादव (६५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की १२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 8, 2011

तीन दिवसीय यातायात सम्बन्धी कार्यषाला का समापन






इन्दौर -दिनांक ०८ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज शाम ०६.०० बजे यातायात पुलिस इंदौर के व्दारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यषाला का समापन  श्री प्रीतमलाल दुआ सभागृह में इंदौर की सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।  कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज्रोन इंदौर, श्री संजय राणा, पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव भी उपस्थित थे ।  कार्यक्रम समापन के पूर्व प्रषिक्षण सत्र के दौरान आज दिन में श्री प्रफुल्ल जोषी,यातायात निरीक्षक श्री एच.एस.रधुवंषी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेष ज्वेल के व्दारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित किया गया । वक्ताओं ने ट्रेफिक प्रबन्धन के साथ ही साथ मीडिया एवं पुलिस के सम्बन्ध में मैदानी कार्यवाही में आने वाले अड़चनों  के बारे में विस्तृत परिचर्चा की  । श्री राजेष ज्वेल के व्दारा आम जनता की अपेक्षाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से विभिन्न पहलूओं पर प्रकाष डाला ।  इसके साथ ही साथ आम पुलिस कर्मी को होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की और एक दूसरे की समस्याओं को जाना तथा अपने विचार साझा किये ।
           पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव के व्दारा आमजन की षिक्षा के साथ ही साथ पुलिस कर्मियों को भी अच्छी तरह प्रषिक्षित होने और अपना कर्तव्य  समुचित ढंग से करने की समझाईष दी गई । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज्रोन इंदौर श्री संजय राणा के व्दारा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाष डाला गया साथ ही पुलिस कर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करके उदाहरण प्रस्तुत करने के लिये प्रोत्साहित  किया गया उन्होने प्रषिक्षण के सम्बन्ध में उनके विचार भी जाने साथ ही अन्य वक्ताओं में श्री अखिलेष जोषी, प्रफुल्ल जोषी श्री राजेष ज्वेल,श्री अभिजीत सिंह आदि के व्दारा भी यातायात के सुधार के सम्बन्ध में अपने विचार रखे।
             इंदौर की सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन के व्दारा भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य  में और भी आयोजित किये जाये । उन्होनें शहर की यातायात की समस्या को इंगित किया और उन्होने आम जनता  के यातायात के विषय पर सिखलाई पर जोर दिया  । चालकों के व्दारा की जाने वाली छोटी-छोटी गल्तियों की ओर भी ध्यान  दिलाया । उन्होनें  ट्रेफिक  सुधार में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिये हमेषा तत्पर रहने की बात कही ।
            कार्यक्रम में यातायात पुलिस के व्दारा सेमीनार के दौरान अपना सहयोग देने वाले वक्ताओं को स्मृति चिन्ह  भेंट किये गये तथा वरिष्ठ वार्डन श्रीमती निर्मला पाठक को भी सम्मानित किया गया । 

०३ आदतन, २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०७ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।