Monday, April 11, 2011

क्राईम ब्रांच द्वारा दो नकबजन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ अप्रेल २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर में हो रही नकबजनी व चोरी के वारदातों के नियंत्रण हेतु क्राईम ब्रांच को पुराने अपराधियों को पकड़कर पूछताछ करने के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान, आरक्षक राजभान, बसीर खान, रामपाल को पुराने अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया था जो आरक्षक राजभान को सूचना मिली कि महेश उर्फ मोटा पिता देवीलाल जाति मालवीय बलाई नि० अरनिया गांव एवं अखिलेश पिता हरदेश नारायण द्विवेदी (३२) नि० ८१ विदुर नगर इन्दौर पैदल-पैदल अन्नपूर्णा कलाली की ओर जाते हुए देखे गये हैं। सूचना पर आरक्षक बसीर व रामपाल ने जाकर घेराबंदी कर दोनों पकड़ा ।
        आरोपी महेश मोटा थाना राजेन्द्र नगर का निगरानी बदमाश हैं, जिस पर झगड़े शराब, चोरी के १५-१७ अपराध पंजीबद्ध हैं तथा अखिलेश भी ३-४ बार थानों में बंद हुआ हैं। पूछताछ पर आरोपियों ने चोरी की बारदातें कबूल की हैं, २ गैस की टंकी व चोरी का सामान बरामद हुआ हैं तथा चोरी की कुछ मोटर साइकिलें मिलने की संभावना हैं। आरोपीगण फूटी कोठी क्षेत्र में हम्माली तथा टाईल्स लगाने का काम करते हैं, उसी की आड़ में घरों में घुसकर चोरियां करते हैं। थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

कुख्यात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक ११ अप्रेल २०११- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक ११.०४.११ को पुलिस थाना देपालपुर क्षेत्रांतर्गत आजाद मार्ग देपालपुर निवासी नौषाद उर्फ नौषा पिता नाहर खॉ (३८) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुख्यात बदमाश नौषाद उर्फ नौषा को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया जाकर सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश नौषाद उर्फ नौषा पिता नाहर खॉ (३८) निवासी आजाद मार्ग देपालपुर के विरूद्व थाना देपालपुर तथा अन्य थानो पर मारपीट, अडीबाजी, अवैध वसूली, सांप्रदायिक गतिविधियों आदि जैसे कुल १० प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात क्षेत्र पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देषन, एसडीओपी देपालपुर दिलीप भंडारी के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी देपालपुर अनिल शर्मा तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाष नौषाद उर्फ नौषा को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुष लगाने तथा लोक परिषांति बनाये रखने के उद्देष्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

छात्रा को फोन तथा एसएमएस कर परेशान करने वाला युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अप्रेल २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि आज दिनांक ११ अप्रेल २०११ को पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक छात्रा ने वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे विपुल पटेल पिता नरसिंह भाई पटेल निवासी ८२८ स्कीम नं. ७१ गुमाष्तानगर इंदौर का ब्लैकमेल कर रहा है तथा अष्लील संदेष भेजकर धमकी देता रहता है।                         षिकायत पत्र की जांच करते पता चला कि आवेदिका व अनावेदक इंग्लिष सीखने कोचिंग क्लास में जाते थे। वही पर आवेदिका व अनावेदक की मित्रता हुई थी। अनावेदक ने आवेदिका के छायाचित्र खिंचकर आवेदिका पर खर्च किये रूपयो की मांग करता रहता था। आवेदिका को अनावेदक ने कई बार मारा पिटा तथा मोबाईल से कॉल कर अष्लील संदेष भेजकर धमकी देता था। पुलिस वी केयर फॉर द्वारा आरोपी विपुल पटेल को हिरासत में लेकर पुलिस थाना छत्रीपुरा पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

०१ आदतन २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१३ स्थायी, ५९ गिरफ्तारी व ९१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ११ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को १३ स्थायी, ५९ गिरफ्तारी व ९१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले २८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ अप्रेल २०११- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कपडा मार्केट इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अनिल, अनवर, नौषाद, अनवर, सोहेब, अविनाष, इमरान, भूरू तथा बाबू खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८१०० रूपये, ०९ मोबाईल फोन तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक ११ अप्रेल २०११ को २१.३० बजे ज्योति टॉकिज के सामने इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अमृत, मनोज, सुनील तथा मोहन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४९५० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ११ अप्रेल २०११ को १६.३० बजे सोलंकी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जितेन्द्र, इंदौरीलाल, विजय, काषीराम, लखन, प्रदीप तथा राकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५२० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ११ अप्रेल २०११ को १९.४५ बजे सरवटे बस स्टैण्ड के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले कन्हैया, धर्मेन्द्र तथा मोहन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अप्रेल २०११ को १२.०० बजे ग्राम खडोतिया से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले कालू, अर्जुन तथा मदन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ११ अप्रेल २०११ को १७.१५ बजे इकबाल कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अब्दुल गफूर तथा मोहम्मद इमरान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३५ रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ११ अप्रेल २०११- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम अटाहेडा निवासी शंकर पिता अंबाराम खाती (४०), बानियाखेडी निवासी मुकेष पिता आत्माराम (२३) तथा देपालपुर निवासी कमल पिता रामेष्वर कलोता (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२४० रूपए कीमत की ७३ क्वाटर तथा १६ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को रालामंडल बायपास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नंदानगर इंदौर निवासी अषोक पिता रामचंदर जाट (४०), रालामंडल इंदौर निवासी सरदार पिता प्रतामसिंह (४५), दीपक पिता मंषाराम (२२) तथा अजय पिता रामचंद्र (५२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २९४० रूपए कीमत की ८४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
           पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को १७.१५ बजे नैनोद पुलिया के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही नैनोद के रहने वाले उमराव पिता रामजी माली (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को १२.४५ बजे मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राकेष पिता बाबूलाल गोयल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ११ अप्रेल २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूडिया थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अषरफी नगर खजराना इंदौर निवासी विक्की उर्फ विवेक पिता राजेष सोनी (२३), मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद शरीफ (२१) तथा झुमरू कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी ताज मोहम्मद पिता इषाक (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ तलवार तथा ०२ छुरे बरामद किये गये।
              पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १० अप्रेल २०११ को १९.१५ बजे साहू नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोनू उर्फ राजेन्द्र सिंह राजपूत (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ खंजर बरामद किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 10, 2011

डॉ० ओ.पी. अग्रवाल के नाम से पैसे ठगने वाला नकली डॉ०, क्राईम ब्रांच द्वारा पकडा गया

इन्दौर - दिनांक १० अप्रेल २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि ४ माह पूर्व से अज्ञात व्यक्ति डॉ० ओ.पी. अग्रवाल बनकर बम्बई और गुजरात से इन्दौर के किसी भी व्यक्ति को फोन करके कहता हैं कि मैं डॉ० ओपी अग्रवाल बोल रहा हूं, मेरा सामान, पर्स और मोबाईल चोरी हो गये हैं, मैं मुम्बई के रेल्वे स्टेशन पर खड़ा हूं, अपने किसी परिचित या रिश्तेदार से मुझे मुम्बई में ४-५ हजार रूपये दिलवा दीजिये मैं इन्दौर में आकर लौटा दूंगा। इस प्रकार की सूचना डॉ० ओ.पी. अग्रवाल आई स्पेशलिस्ट को तब पता चली जब इन्दौर के लोगों ने उनसे पैसे मांगे। इसकी सूचना उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को दी जिस पर से उन्होंने इस अज्ञात व्यक्ति को ट्रेस करने की जबावदारी क्राईम ब्रांच इन्दौर को सौंपी।
        उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान, आर० राजभान, बसीर खान, रामपाल को अज्ञात व्यक्ति की पहचान हेतु तैनात किया गया। सूत्रों के माध्यम से क्राईम ब्रांच इन्दौर ने पता लगाया कि यह व्यक्ति ग्रांड होटल रोड मुम्बई में रहता हैं, जिसकी उम्र करीब ४५-५० साल हैं। उक्त व्यक्ति को ट्रेप करने के लिये जनवरी माह में जाल बिछाया, किन्तु वह नहीं फंसा और उसने फोन करना भी बंद कर दिया। करीब २ सप्ताह पूर्व उसने पुनः इन्दौर के डॉ० ओ.पी. अग्रवाल के परिचितों को फोन करके पैसे मांगने शुरू कर दिये, जिसकी जानकारी डॉ० ओ.पी. अग्रवाल को प्राप्त हुई, उन्होंने क्राईम ब्रांच के माध्यम से मुम्बई में एक विश्वसनीय व्यक्ति के माध्यम से पैसा दिलाना निश्चित किया और क्राईम ब्रांच की टीम मुम्बई रवाना हो गयी, किन्तु निर्धारित समय पर वह व्यक्ति बताये गये स्थान पर नहीं पहुंचा और अगले दिन दिनांक ०९.०४.११ को शाम ०४.०० बजे पहुंचने का बताया।
              क्राईम ब्रांच की टीम एवं विश्वसनीय व्यक्ति के माध्यम से मुम्बई में पैसा लेने आये ठगोरे नरेश साहनी उर्फ डॉ० ओपी अग्रवाल को पकड़ा गया, उसके पास से ०२ मोबाईल व उपयोग की जाने वाली सिम मिली हैं, उक्त व्यक्ति ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना पूरा नाम नरेश साहनी पिता गुलाब साहनी (४६) नि० ग्रांड होटल रोड मुम्बई का होना बताया, आरोपी ने कुछ माह पूर्व इन्दौर आना स्वीकार किया हैं व इन्दौर की यलो पेज डिक्शनरी का उपयोग कर डॉ० ओपी अग्रवाल बनकर लोगों से पैसा ऐठने की योजना बनाना बताया हैं, आरोपी की शादी बैरागढ़ मध्यप्रदेश में हुई थी जो एक माह पश्चात ही टूट गयी। उक्त व्यक्ति को क्राईम बं्राच की टीम ने अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किया है।

१६ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १६ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३६ स्थायी, ०१ फरारी, १३० गिरफ्तारी व १०९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १० अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को ३६ स्थायी, ०१ फरारी, १३० गिरफ्तारी व १०९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० अप्रेल २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को ०१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लखन सिलावट सायकल स्टैण्ड के पीछे महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संदीप, रोहित, जितेन्द्र तथा धर्मेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए दो महिलाओ सहित ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० अप्रेल २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भवरकुऑ थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले भावना नगर इंदौर निवासी सुनील पिता धन्नालाल (३२), सोनिया गांधी नगर इंदौर निवासी ममता बाई पति कमल (२७) तथा ग्राम पालदा निवासी सुधीर पिता नंदकिषोर खटीक (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७९० रूपए कीमत की ६२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                 पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को बडगौंदा थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले केलोद निवासी संतोष पिता सीताराम (३५), गांगलाखेडी निवासी राजाराम पिता चुन्नीलाल (६५) तथा डोंगरगॉव निवासी जगदीष पिता मदनसिंह भील (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपए कीमत की ६० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                  पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को १९.५० बजे भील कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मयूर नगर मूसाखेडी निवासी सुनील पिता अषोक (२६) तथा केषव पिता राजकुमार (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                   पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को २१.०० बजे ग्राम बुरानाखेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले देवकरण पिता बुरकीलाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपए कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
                 पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को २०.१५ बजे सुगंधा नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुरेष पिता प्रितम यादव को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपए कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
               पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को २१.३० बजे न्यू भीम नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली भागवंती बाई पति राजा चौहान (५४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १० अप्रेल २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ अप्रेल २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पॉवर हाऊस रेल्वे क्रासिंग के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी मुकेष पिता पूनमचंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 9, 2011

फर्जी मेडीक्लेम के माध्यम से बीमा कंपनी को लाखों रूपये का चूना लगाने वाले गिरोह का क्राईम ब्रांच द्वारा पर्दाफाश

इन्दौर - दिनांक ०९ अप्रेल २०११-अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर में बीमा कंपनियों को फर्जी मेडीक्लेम प्रस्तुत कर क्लेम प्राप्त करने वाला गिरोह सक्रिय हैं, जिनमें शहर के कई नर्सिग होम, अस्पताल, पैथोलाजी लैब व मेडीकल स्टोर्स शामिल हैं, इस संबंध में आई.सी.आई.सी. लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेंस कंपनी द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था।
             उप पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दौर जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक किशन पंवार, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, आरक्षक अमरसिंह, जितेन्द्रसिंह, विजयसिंह चौहान को जांच पड़ताल हेतु लगाया, जांच के दौरान आई.सी.आई.सी. लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेंस कंपनी में पेश किये गये मेडीक्लेम दावा प्रकरण के संबंध में बीमा एजेण्ट सोनू पिता पोहूमल रूपानी नि० २९३७ सुदामा नगर, इन्दौर के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि सोनू का नार्थ हरसिद्धी में बीमा सेवा केन्द्र के नाम से आफिस हैं, जिसमें वह आर.टी.ओ. कार्य लायसेंस, रजिस्ट्रेशन, गाडियों का बीमा करने के साथ साथ आई.सी.आई.सी. लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेंस कंपनी का मेडीक्लेम का काम भी करता हैं। सोनू ने आई.सी.आई.सी. लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेंस कंपनी में अभी तक करीब ४५० लोगों का मेडीक्लेम बीमा करवाये हैं, इसके अलावा अपने भतीजे तरूण रूपानी के साथ बजाज जनरल इन्श्योरेंस कंपनी तथा अपने साथी लोकेश शर्मा के साथ ओरिएण्टल इन्श्योरेंस कंपनी का काम भी करता हैं।
             आई.सी.आई.सी. लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेंस कंपनी में पेश किये दावा प्रकरणों के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि मैनें अभी तक अपने ग्राहकों में से करीब ८०-८५ ग्राहकों का मेडी क्लेम पेश कर चुका हूं जिनमें से १०-१५ केस वास्तविक थे बाकी सभी दावे फर्जी थे। सोनू ने बताया कि शहर के करीब ८-९ अस्पतालों के डॉक्टरों, पैथोलाजी लैब व मेडीकल स्टोर्स की मिली भगत से अस्पताल के फर्जी भर्ती व डिस्चार्ज का रिकार्ड तथा मरीज के ईलाज का रिकार्ड पैथोलाजी रिपोर्ट तथा फर्जी मेडीकल बिल बनवाकर क्लाइंट का पेश करता हूं। मेडीक्लेम दावा मंजूर होने पर क्लाइंट को अदायगी राशि का ४० प्रतिशत देता था व डॉक्टरों, पैथोलाजी लैब व मेडीकल स्टोर्स के बीच ५० प्रतिशत का बटवारा होता था तथा १० प्रतिशत राशि मैं स्वयं अपने लिये रखता था और एक हजार रूपये पार्टी से लेता था।
                मेरे द्वारा आई.सी.आई.सी. लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेंस कंपनी में पेश किये गये प्रकरणों में से करीबन २० प्रकरणों में अदायगी कंपनी द्वारा की जा चुकी हैं जो करीब ६ लाख रूपये हैं तथा अन्य मेडीक्लेम प्रकरणों में प्रक्रिया जारी हैं।    क्राईम ब्रांच द्वारा अभी तक की जांच से सोनू रूपानी के अलावा शहर में अन्य बीमा एजेण्टों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई हैं जो अपने क्लाइंटों को लालच देकर फर्जी मेडीक्लेम दावा प्रकरण बीमा कंपनी में पेश कर बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर राशि प्राप्त करते हैं। इस धोखाधड़ी में शहर के कई छोटे बड़े अस्पताल, पैथोलाजी लैब व मेडीकल स्टोर्स संचालकों के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।

०२ आदतन १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थायी, ४० गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०९ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को ०६ स्थायी, ४० गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ अप्रेल २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को १७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमवाला रोड चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले मोहम्मद उमर पिता अब्दुल जब्बार (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५२० रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
               पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को २०.३० बजे अन्नपूर्णा रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले उषानगर एक्सटेंषन इंदौर निवासी अष्विनी पिता धन्नालाल गुप्ता (६६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६१५ रूपये तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ अप्रेल २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चरवाडा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूसिंह पिता नरपतसिंह कलोता (४२), कालू पिता पद्मसिंह कलोता (३५) तथा ग्राम अरावदा निवासी निर्भयसिंह पिता हिन्दूसिंह गारी (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१५० रूपए कीमत की ९० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
              पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को १८.४५ बजे पिथमपुर रोड आईआईएम कॉलेज के पास तथा राऊ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले क्रमषः नीमखेडा निवासी महेन्द्र पिता शेरसिंह (३३) तथा सर्वहारा नगर इंदौर निवासी भूषण पिता अषोक राय (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०० रूपए कीमत की ६५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०९ अप्रेल २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदूत गार्डन के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले छोटी खजरानी इंदौर निवासी राजेष पिता गेंदालाल भालेराव (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी रिवाल्वर बरामद की गई।
              पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को १२.०० बजे पिगडम्बर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दिनेष पिता बाबूसिंह चौहान (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को २१.४५ बजे नौलखा बस स्टैण्ड के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सीआरपी लाईन इंदौर निवासी निर्मल पिता राधेष्याम (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को १७.३० बजे भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेष पिता पूनमचंद्र यादव (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०८ अप्रेल २०११ को १३.०५ बजे देवास नाका चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी विजय पिता माधवसिंह (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।