Thursday, February 3, 2011

०९ आदतन ३८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा ३८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०३ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १० स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ फरवरी २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को २२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लगुन होटल के सामने एबी रोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले प्रतापनगर निवासी कमल पिता सतनामसिंह (७७) तथा ग्राम भडकिया निहालपुर मुण्डी निवासी सुनील पिता मदनलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४५० रूपये कीमत की ०९ नग बियर, ३ क्वाटर अंगे्रजी शराब तथा १५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १८.४५ बजे सिंगानिया हाऊस के पास झुग्गीझोपडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कैलाष पिता बाऊ वर्मा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १२.४० बजे १८ निचली कॉलोनी महावर नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विजय उर्फ गोलू पिता राजू चौधरी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १२ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ फरवरी २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रजापत नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले आकाष, टोनी उर्फ धीरज तथा सईद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १७.०० बजे नेमावर रोड इलाहबाद बैंक के पीछे इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राजा, गंगू, प्रभुदयाल तथा कैलाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२८० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १४.०५ बजे गोहर नगर ग्राउन्ड खजराना इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले हमीद पिता रफीक पठान (४०) तथा अयुब पिता बाबू खॉ (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १७.१० बजे नार्थ यषवंत रोड बगीचा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले पवन, महेष तथा पप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०३ फरवरी २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को ०९.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झुग्गीझोपडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रमेष पिता कन्हैयालाल प्रजापति (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को ११.२५ बजे बिजलपुरा फाटा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले आषीष पिता बाबूलाल पांचाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०२ फरवरी २०११ को १७.०० बजे बस स्टैण्ड रोड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लाला का बगीचा निवासी अनिल उर्फ काला पिता भानूदास मराठा (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 2, 2011

चोरी करने की नियत से घुसे ०३ बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०२ फरवरी २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ के ०१.४५ बजे फरियादी महेष पिता रतनलाल चौधरी (३२) निवासी १२ गायत्री नगर पालदा इंदौर की रिपोर्ट पर संतोष पिता उमरावसिंह, रवि पिता भूपेन्द्र, जीवन पिता पर्वतसिंह, हन्टिया तथा जीवन पिता देवराम के विरूद्व धारा ४५७,३८०,५११ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ के रात्री ०१.०० बजे फरियादी महेष अपने घर के बाहर के चैनल गेट में ताला लगाकर सो रहा था तभी चोरी करने की नियत से उपरोक्त आरोपियान ने फरियादी के घर के चैनल गेट का ताला तोडकर प्रवेश किया । फरियादी के जाग जाने पर तथा शोर मचाने पर उपरोक्त आरोपियान ने भागने का प्रयास किया। फरियादी व आसपास के लोगो की मदद से इनमें से तीन आरोपी संतोष पिता उमरावसिंह, रवि पिता भूपेन्द्र तथा जीवन पिता पर्वतसिंह बागरी को मौके पर ही पकड लिया गया।
        पुलिस भवरकुऑ द्वारा आरोपी संतोष पिता उमरावसिंह (१९) निवासी षिवनगर मूसाखेडी इंदौर, रवि पिता भूपेन्द्र (१९) निवासी सदर तथा जीवन पिता पर्वतसिंह बागरी (१९) निवासी शामटियाखेडी जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है तथा इनके फरार साथी हन्टिया तथा जीवन पिता देवराम की सरगर्मी से तलाष की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियान से पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

०४ आदतन ३४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा ३४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२० स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०२ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ को २० स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ फरवरी २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ को २३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांवेर तालाब के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गांजी पीठ रोड महूॅ निवासी सुजीत पिता लालताप्रसाद (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८७५ रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ को २३.२० बजे कुमेडी काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले आषीष पिता रमेष लोधी (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ०७ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ फरवरी २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हम्माल मोहल्ला गली महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहम्मद अफजल, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद शाकिर तथा मूसा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ को १८.४० बजे कोठारी मार्केट इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ४९/२ सिधीं कॉलोनी इंदौर निवासी धनराज पिता गगनलाल खाती (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०१ फरवरी २०११ को १४.५५ बजे सीपी नगर नाले के किनारे इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले हरपाल पिता शंकर बोदडे (३७) तथा मोती तबेला इंदौर निवासी बाबू भाट को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, February 1, 2011

फर्जी चैचिस नंबर से चला रहे लाखों रूपये के डम्फर एवं ट्रक क्राईम ब्रांच द्वारा बरामद, आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक ३१ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर महेश चंद जैन ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि पूर्व के ट्रक एवं डम्फर चोरो के गिरोह द्वारा पुनः ट्रक एवं डंफर को चोरी कर उनके चैचिस नंबर मिटाकर नये फर्जी चैचिस नंबर अंकित कर आरटीओ कार्यालय से पंजीयन कराकर चलाये जा रहे है। जिस पर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह द्वारा उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान की टीम आरक्षक राजभान, बसीर, रामपाल, दिनेश जैमन और रफीक व अमित को सूचना की तस्दीक हेतु लगाया गया था।
        मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक टाटा डम्फर क्रमांक एमपी-४७/एच/०१७८ व टाटा ट्रक २५१५ क्रमांक एमपी-०९/जीई/५५८६ फर्जी चैचिस नंबर से चलाये जा रहे हैं। जिस पर से क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना प्रभारी परदेशीपुरा संतोषसिंह भदौरिया के हमराह बल द्वारा घेराबंदी कर उक्त डम्फर व ट्रक को रोककर उसके रजिस्ट्रेशन के कागजातों के आधार पर टाटा कंपनी से तस्दीक करने पर उक्त डम्फर व ट्रक के चैचिस नंबर फर्जी होना पाये जाने से आरोपी डम्फर मालिक सोहराब उर्फ गब्बर पटेल पिता यासिन पटेल (२९) नि० केवटी गांव थाना किशनगंज जिला इन्दौर जो कि पूर्व में भी थाना जूनी इन्दौर में भी चार पहिया वाहन चोरी के अपराध में बंद हो चुका हैं, को गिरफ्तार किया गया जिसके तार पूर्व वाहन चोर गुरमुखसिंह व अनूप पौराणिक से जुड़े हैं जो वर्तमान में जेल में बंद हैं। एक अन्य ट्रक का रजिस्ट्रेशन गजेन्द्र के नाम पर भी है, उपरोक्त के संबंध में अग्रिम कार्यवाही थाना परदेशीपुरा इन्दौर द्वारा की जा रही हैं।

०८ आदतन २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२९ स्थाई, ५१ गिरफ्तारी व १९४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०१ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को २९ स्थाई, ५१ गिरफ्तारी व १९४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ फरवरी २०११- पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नांदेड फोरलेन से आयषर नं. एमएच-०४/डीएस/६८२६ में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ढोली नगर ढाणे महाराष्ट्र निवासी नरेन्द्र पिता कन्हैयालाल द्विवेदी (६९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०३ लाख ६० हजार रूपये कीमत की ३३५ बांबे व्हीस्की की पेटीयॉ बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १९.४० बजे हवा बंगला के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बुद्वनगर इंदौर निवासी श्रवण उर्फ नाना पिता फतेसिंह बंजारा (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ हजार रूपये कीमत की ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १४.३० बजे खजराना तालाब के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गांधीग्राम खजराना निवासी इमरान पिता गुलाम मोहम्मद (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले न्यू गोविंद नगर खारचा इंदौर निवासी लोकेष पिता सज्जनसिंह वर्मा (२१), वृदांवन कॉलोनी इंदौर निवासी विजय पिता दषरथ वर्मा (१९) तथा १३९ वाल्मिकी नगर इंदौर निवासी सुनील पिता दयाराम (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९७० रूपये कीमत की ५६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १९.०० बजे बजरंग नगर काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पाटनीपुरा इंदौर निवासी उमाकांत पिता अजबसुख मिश्रा (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १३.३० बजे माली मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राहुल पिता विनोद मोर्य (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १४ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ फरवरी २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहम्मद रिजवान, संजय, रमेष, विकास, राजू, वसीम, कन्हैयालाल, रामनाथ, गणेष तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १९.०० बजे बाजार चौक गोया सिमरोल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले घनष्याम तथा पवन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२८० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १४.१० बजे स्टेषन रोड राऊ इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अषोक पिता गेंदालाल चित्तौडा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३३५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १५.१५ बजे जोषी मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले दषरथ पिता शंकरराव जोषी (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०१ फरवरी २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ३१ जनवरी २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम घुरेरी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले हरी पिता भजनलाल जाट (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक धारिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 31, 2011

तीन माह पूर्व मिर्ची फेककर लोडिंग रिक्षा व मोबाईल लूटने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ जनवरी २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि फरियादी मनोज पिता रामसिंह कुषवाह निवासी प्रकाषचंद्र सेठी नगर इंदौर ने थाना मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत रिपोर्ट की थी कि वह दिनांक ०१ नवम्बर २०१० को अपने लोडिंग रिक्षा टाटा एस नं. एमपी-०९/एलपी/१५२१ से लक्ष्मी प्रतिमा के पास से जा रहा था कि उसे दो लडके मिले जिन्होने उसे नागदा चलने को कहा, वह उन लडको को अपने लोडिंग रिक्षा में बैठाकर ले जा रहा था कि नागदा कानवन रास्ते में दोनो लडको ने उस पर मिर्ची फेककर उसका लोडिंग रिक्षा, मोबाईल फोन व नगदी १५० रूपये छीनकर भाग गये। फरियादी मनोज की रिपोर्ट पर थाना मल्हारगंज पर अपराध धारा ३९३ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी मल्हारगंज जी.आर. गोलिया व उनकी टीम के उपनिरीक्षक एस.एस.पवार, आरक्षक सत्येन्द्र तथा नागेन्द्र तोमर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो संदेही लडको बिरजू उर्फ बंटू तथा तथा शेरू उर्फ शेलेन्द्रसिंह को पकडा व थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो उपरोक्त दोनो आरोपियो ने उक्त लूट करना स्वीकार किया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी बिरजू उर्फ बंटू पिता मोतीसिंह (२४) निवासी ३४९ व्यंकटेष विहार कॉलोनी इंदौर मूल निवासी बलियाखेडी चित्तोड राजस्थान तथा शेरू उर्फ शेलेन्द्रसिंह पिता विक्रमसिंह जाति राजपूत (२३) निवासी गुलजारी थाना कानवन हाल जावरा हुसैन टेकरी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से फरियादी से लूटा गया मोबाईल नोकिया कंपनी का तथा गाडी की स्टेपनी कुल कीमती ६००० रूपये का मश्रुका बरामद किया गया।
        उल्लेखनिय है कि फरियादी का लोडिंग रिक्षा नं. एमपी-०९/एलपी/१५२१ से उक्त आरोपी स्टेपनी निकालकर उसे छोडकर भाग गये थे जो पूर्व में जप्त किया जा चुका था। दोनो लडके आपस में मौसेरे भाई है, पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।

०५ आदतन २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

७२ स्थाई, ९६ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३१ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० जनवरी २०११ को ७२ स्थाई, ९६ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ जनवरी २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ३० जनवरी २०११ को १२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलसीकर कॉलोनी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मुकुन्द पिता बालाराम मराठा (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ३० जनवरी २०११ को १३.०० बजे पीठ रोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू उर्फ राजेष पिता राधेष्याम यादव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।