Monday, October 18, 2010

बैंक ऑफ बडौदा डकैती प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एक लाख रूपये नगद ईनाम, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिये जाने की घोषणा

इन्दौर-दिनांक १८ अक्टूबर २०१०-पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा ने बताया कि पुलिस थाना पलासिया क्षैत्रांतर्गत स्थित गोयल नगर में आज दिनांक १८ अक्टूबर २०१० को बैंक ऑफ बडौदा में हुई डकैती के प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु जो कोई भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, सूचना देगा/गिरफ्तार करेगा या इससे सम्बधित सूचना देगा जिससे उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। ऐसे अधिकारी/कर्मचारी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिये जाने की घोषणा की जाती है साथ ही यदि आम जन में से कोई व्यक्ति इस संबंध में सूचना देता है तो उसे एक लाख रूपये नगद राशी का ईनाम दिया जावेगा। यदि सूचनाकर्ता चाहता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा।

०१ आदतन १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ गिरफ्तारी व २९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०५ गिरफ्तारी व २९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ गिरफ्तारी व २९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो मे लिप्त १७ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरूनानक ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जसवीरसिंह, इंद्रजितसिंह, कुलदीपसिंह, सूरजसिंह, रिंकू तथा कैलाश मालवीय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५७७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १५.४५ बजे दिपीका स्कूल के पास नेहरू नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले नितीन, पिंटू, विजय तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १९.०० बजे ग्राम बाक स्थित मदरसे के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले नौशाद, इमरान, अंसार, मोहम्मद शाकिर, फिरोज तथा मेहमूद खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १३.३० बजे गांधी चौक गोैतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम रलायता निवासी मुकेश पिता कनीराम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को ०७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ब्रह्‌मबाग कॉलोनी के सामने इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बापूलाल पिता कन्हैयालाल (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम राजपुरा कुटी निवासी विनोद पिता राधेश्याम भील (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
   

Sunday, October 17, 2010

जेबकटी करने वाले ६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०१० को १३०५ बजे भैरूबाबा मन्दिर के पास श्रीनगर कालोनी मैन इन्दौर से जेबकटी करने की फिराक मे घूमते हुए मिले ५५२ स्कीम नं० ७१ इन्दौर निवासी संजय पिता चॉदमल महाजन (५५), १०९/११ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी पप्पू उर्फ रमेश पिता जीवनलाल कुम्हार (५५), १५९ सुखदेवनगर ऐरोड्रम रोड इन्दौर निवासी राजेश पिता हरभजनसिह यादव (४०), ग्राम भैसनावल भीकनगांव खरगोन निवासी मुकेश पिता सकरूलाल राठौर (२२), आशाराम पिता तेजसिह (२५), तथा ग्राम नाहरखेडा सिवनी जिला होशंगाबाद निवासी विक्रम पिता रमेशचन्द्र (१९) को पकडकर इनके कब्जे से एक चाकू तथा जेब काटने के उपयोम मे लिये जाने वाली ६ ब्लेडें बरामद की गई है।
        पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ४०१ भादवि एवं २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

ट्रक लूटने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना मल्हारगंज पर दिनाक १५ अक्टूबर २०१० को रात्री ०२.४५ बजे फरियादी राजाराम पिता हीरालाल निवासी खरगोन की रिपोर्ट पर अज्ञात तीन आरोपियो के विरूद्ध धारा ३९४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी राजाराम अपना ट्रक क्रंमाक एमपी-०९/केडी/३३१७ को लक्ष्मीबाई अनाज मण्डी से माल खाली कर इन्दौर वायर फैक्टरी के पास से गुजर रहा था इसी बीच अज्ञात तीन आरोपियो ने ट्रक के सामने खडे होकर फरियादी को रोककर ड्रायवर से एक मोबाइल फोन, नगदी १३ हजार रूपये आदि लूट कर भाग गये थे। फरियादी राजाराम द्वारा पुलिस को आरोंपियो की मोटर सायकल के सम्बध मे भी जानकारी दी गई थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई सिनामक १५ अक्टूम्बर २०१० को इन्दौर वायर फैक्टरी के पास ट्रक ड्रायवर को लूटने वाले आरोपी हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी- ०९/जेएक्स/५७३० पर घूम रहे हैं इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मल्हारगंज जी.एस.गोलिया व उनकी टीम के उप निरीक्षक जयन्त मसकोले,ए,आर. पंवार, प्रधान आरक्षक हनुमानसिह जादौन, प्रधान आरक्षक टैकचन्द, आरक्षेक आकाश, तथा मुकेश द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए कल १३१ कण्डेलपुरा इन्दौर निवासी योगेश कौशल पिता देवकौशल (१९), १७२ कण्डलेपुरा इन्दौर निवासी राजा पिता ग्यारसीलाल कोशल, तथा मामू पिता जगन्नाथ को हिरासत मे लेकर बारिकी से पूछताछ की गई तो इन तीनो ने मिलकर उक्त ट्रक चालक को लूटना स्वीकार कर लिया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, १३ हजार रूपये नगद व घटना मे उपयोग की गई हीराहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रंमाक एमपी-०९/ जेएक्स/५७३० सहित कुल ७५ हजार रूपये का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा तीनो आरोपियो से अन्य लूट की बारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही हैं इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०२ आदतन ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० गिरफ्तारी व ५० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १० गिरफ्तारी व ५०जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० गिरफ्तारी व ५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियो मे लिप्त १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को १२.२० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सरकारी बगीचे के पास मुराई मोहल्ला  इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अकरम, सुरेश, रमेशचन्द्र, जितेन्द्र, शकील, सचिन, कपिल, निलेश तथा परवेज खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को ०५.५० बजे आजाद नगर कब्रस्तिान के पीछे इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले अक्कू, शहनाज, रसीद, तथा अप्सी खां को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार १०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को २२.२० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर पुराना बस स्टेण्ड के पास गोैतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही गोतमपुरा निवासी कैलाश पिता पूनमचन्द माली, नोशाद पिता छोटेखां (४०), तथा ग्राम रलायता निवासी बद्रीलाल पिता श्रवण नाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्दनगर खारचा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही २०१५ बाणगंगा मेन रोड इन्दौर निवासी जीतू पिता विक्रमसिह ठाकुर (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा बाणगंगा द्वारा आरोपी जीतू को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को २३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ७४३ न्यू गोैरीनगर इन्दौर निवासी सन्नी पिता राजू जसेरिया (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को २१.२० बजे पिपल्या कुम्हार चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोहनलाल पिता शान्तीलाल लोखण्डे (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०१० को १७.०० बजे बाजार चौक ग्राम बुरानाखेडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम हरनियाखेडी के रहने वाले जितेन्द्र पिता गजानन्द चौहान (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
   

Saturday, October 16, 2010

दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर यातायात का विषेष प्रबन्ध

दिनांक १६-अक्टू-२०१०- इन्दौर शहर के अन्नपूर्णा रोड स्थित दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम में अन्नपूर्णा क्षेत्र के यातायात मार्गो में यातायात व्यवस्था एवं जन-असुविधा की बचाव की दृष्टि से कतिपय परिवर्तन किया गया है। राजेन्द्र नगर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन वैशाली नगर से आगे नही आ सकेगें। इसी प्रकार नरेन्द्र तिवारी मार्ग पर रंजीत हनुमान मंदिर की ओर से दशहरा मैदान की ओर प्रवेश निषेध रहेगा तथा रंजीत हनुमान मंदिर की ओर से उषानगर एक्सटेंशन की ओर वाहनो का आना प्रतिबंधित रहेगा। मुधबन कॉलोनी, उषानगर की ओर वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा। प्रताप चौक से फूटीकोठी आने जाने का मार्ग खुला रहेगा। राजेन्द्र नगर से प्रताप चौक की ओर आने वाले वाहन वैशाली नगर से मुडकर फूटी कोठी होते हुए प्रताप चौक आ सकेगें। केशरबाग रोड वाहनो के आवागमन हेतु खुला रहेगा। महूनाका तरफ से राजेन्द्र नगर तरफ जाने वाले वाहन रंजीत हनुमान, फूटीकोठी चौराहा, गोपुर चौराहा वैशाली नगर होते हुए राजेन्द्र नगर की तरफ जा सकेगे।
पार्किग व्यवस्था - राजेन्द्र नगर की तरफ से आने वाले बडे वाहनो की पार्किंग वैशाली नगर चौराहे के पास स्थित खुले मैदान पर की जायेगी एवं दुपहिया व चार पहिया वाहनो की पार्किंग अन्नपूर्णा मंदिर के पूर्व विनय नगर स्थित मैदान पर की गई है। प्रताप चौक की ओर से आने वाले वाहनो के लिए थाना अन्नपूर्णा के सामने वाले मैदान में/मधुबन कॉलोनी मैदान पर की गई है तथा व्हीआयपी पार्किंग की व्यवस्था दशहरा मैदान के व्हीआयपी मेनगेट के सामने वाले क्षेत्र में की गई है।

रावण दहन कार्यक्रम स्थलों पर यातायात का विषेष प्रबन्ध यातायात पुलिस व्दारा ४३१ वाहनो ंपर किया ३६,७५० रूपये अर्थदण्ड

दिनांक १६-अक्टू-२०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह के निर्देषनुसार  इंदौर शहर के पूर्वी क्षेत्र में जहॉ पर वर्तमान में यातायात का दबाव अत्यधिक पड़ रहा है उन स्थानों के आस-पास प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के लिए यातायात के विषेष प्रबन्ध किये गये है, ताकि आम वाहन चालकों को सुगमतापूर्वक आवागमन करने के साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर भी यातायात जाम अथवा असुरक्षा जैसी कोई समस्या निर्मित न हो। इस सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम विषेष निम्नानुसार स्थानों पर आयोजित होने से उन स्थानों पर यातायात के विषेष प्रबन्ध किये गये है ।
१-चिमनबाग रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर पार्किग व्यवस्था महाराजा स्कूल परिसर के अन्दर रखी जाकर इस कार्यक्रम स्थल की सुगमता एवं सुरक्षा हेतु निम्नानुसार मार्ग परिवर्तन व्यवस्था की गयी है।
    अ-डीआरपी दरगाह से मार्ग परिवर्तन
    ब-स्नेहलतागंज टी से मार्ग परिवर्तन
    स-चिकमंगलूर चौराहे से मार्ग परिवर्तन
    द-नयापुरा घड़ी वाली मस्जिद से तथा
    च-खड़खडिया पुल आदि स्थानों से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले वाहनों का      
         मार्ग परिवर्तन किया जावेगा ।
२-जी.पी.ओ.रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर पार्किग व्यवस्था रेसीडेन्सी गेट नम्बर-१ के सामने रखी जाकर इस कार्यक्रम स्थल की सुगमता एवं सुरक्षा हेतु निम्नानुसार स्थानों से मार्ग परिवर्तन किया जावेगा ।
    अ-नौलखा चौराहे से मार्ग परिवर्तन
    ब-इन्द्रिागॉधी प्रतिमा से मार्ग परिवर्तन
    स-चिड़िया महेष्वरी धर्मषाला से मार्ग परिवर्तन
    द-बेकरी गली बैंक टी ए.बी. से मार्ग परिवर्तन
    च-भाया पैट्रोल पम्प से मार्ग परिवर्तन तथा
    छ-व्हाईट चर्च आदि स्थानों से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले वाहनों का मार्ग
         परिवर्तन किया जावेगा ।
३-तिलक नगर रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम स्थल के पास ही रखी गयी है।
४-सुभाष नगर रावण दहन कार्यक्रम स्थल के पास सुभाष नगर झोनल कार्यालय के पास रखी गयी है,कार्यक्रम स्थल की सुगमता एवं सुरक्षा हेतु निम्नानुसार स्थानों से मार्ग परिवर्तन किया जावेगा ।
    अ-परदेषीपुरा थाना टी से मार्ग परिवर्तन
    ब-सुभाष नगर पुलिया से मार्ग परिवर्तन
    स-विश्रांति चौराहे से मार्ग परिवर्तन इन स्थानों से कार्यक्रम स्थल तक जाने          
         वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया जावेगा ।
५-रिलायन्स ग्राउण्ड सयाजी  रावण दहन कार्यक्रम स्थल के पास ही पार्किग व्यवस्था रखी गयी है।
६-सुगनी देवी रावण दहन कार्यक्रम स्थल की पार्किग व्यवस्था कार्यक्रम स्थल के पास रखी गयी तथा मार्ग परिवर्तन तीन पुलिया से किया जावेगा ।
        उपरोक्त सभी स्थानों से कार्यक्रम स्थल तक वाहनों को अस्थाई रूप से परिवर्तित कर नजदीकी मार्गो से वाहनों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था  रखी गयी है,ताकि परिवर्तित यातायात सुगमतापूर्वक अपने-अपने गन्तव्य स्थल तक पहुॅच सके,और कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार का जाम अथवा असुरक्षा की भावना निर्मित न हो । मार्ग परिवर्तन व्यवस्था रावण दहन कार्यक्रम प्रारम्भ होने के एक धण्टे पूर्व से प्रारम्भ करते हुए कार्यक्रम समाप्ति के बाद तक जारी रहेगी बाद सामान्य यातायात होने की स्थिती में अस्थाई परिवर्तन व्यवस्था पूर्ववत संचालित हो सकेगी ।
           उपरोक्त व्यवस्था के साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा की गयी कार्यवाही की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व श्री प्रदीप सिंह चौहान बताया कि पूर्वी  क्षेत्र में पदस्थ यातायात थाने पर पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा आज ४३१ वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ३६,७५० रूपये अर्थदण्ड किया गया।यातायात पुलिस १६६ वाहनों पर रॉग पार्क, ९४ वाहन चालकों व्दारा चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंधन करने पर,दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलने पर ४७ वाहन चालकों पर अर्थदण्ड,यात्री वाहनों में ओव्हर लोड़िग करने पर १ तथा पायदान पर लटकते पाये जाने पर २ यात्री वाहनों के चालान,बिना लायसेन्स वाहन चलाने पर २ चालान तथा  ११८ चालान मो.व्ही.एक्ट अन्य संहिता पर किये गये है।

०३ आदतन १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २० गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, २० गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, २० गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए ८ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को १५.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नेहरू नगर मेनरोड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मनीष, पंकज, सुरेश, रोहित, अशोक तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२२५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को १९.०० बजे तेजपुर गडबडी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विवेक तथा सुनील को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को ०९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रानीसती गेट के पास यशवंत निवास रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ५६२/३ भागीरथपुरा इंदौर निवासी राजू पिता राजेन्द्र ठाकुर (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११४० रूपये कीमत की ३८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को ०९.२५ बजे ग्राम कोदरिया से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोहन पिता मजबूतसिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को १८.१० बजे साईकृपा ढाबे के सामने पालिया रोड हातौद से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम पालिया निवासी राधेश्याम पिता प्रताप बलाई (४८) तथा ग्राम बडा बांगडदा इंदौर निवासी सुभाष पिता राधेश्याम सुनार (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५२० रूपये कीमत की ४ लीटर देशी कच्ची शराब तथा २ बॉटल बियर बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को ०८.३० बजे ग्राम गोयारोड अम्बाचंदर से मोटरसायकल पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए ग्राम हरसोला निवासी विष्णु गवली को पुलिस द्वारा रोका गया तो आरोपी पुलिस को देखकर मोटरसायकल से ५५ लीटर कच्ची शराब कीमती ६ हजार रूपये की छोडकर मोटरसायकल से भाग गया। पुलिस किशनगंज द्वारा उपरोक्त ५५ लीटर देशी कच्ची शराब कीमती ६००० रूपये की बरामद की जाकर आरोपी विष्णु गवली निवासी हरसोला की तलाश की जा रही है।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंद्रगुप्त मोर्य चौराहा के पास हीरानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही अमरापुरी कॉलोनी इंदौर निवासी जगदीश पिता केसरसिंह केवट (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०१० को १०.०० बजे रिंगरोड खजराना चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दौलतगंज इंदौर निवासी शानू उर्फ रूस्तमराज पिता सरदार खॉ (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।