Monday, July 26, 2010

०५ आदतन अपराधी एवं २५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

८२ गिरफ्तारी व ६१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २६ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ८२ गिरफ्तारी व ६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ८२ गिरफ्तारी व ६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए दस युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० के २३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रूस्तम का बगीचा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले बहादुरसिह पिता देवीलाल,प्रकाश पिता रमेशचन्द्र, सुनील पिता नारायण, तथा हीरालाल पिता गुरूदयाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार १५२ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० के २३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत बजाज खाना चौक इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता मांगीलाल जैन, तथा कैलाश पिता शिवलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पॉच हजार ७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० के २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ऐलोरा टाकीज के सामने महारानी रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही चम्पाबाग इन्दौर निवासी विक्रम पिता कुन्दलाल तथा मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद याकूब को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० के १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत जाटव धर्मशाला के पास बालदा कालोनी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही बालदा कालोनी के रहने वाले सचिन पिता कमलसिह तथा दीपक पिता राजू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ जुलाई २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० को १२.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत सुदामानगर झोपडपट्टी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही सुदामानगर झोपडपट्टी इन्दौर निवासी राकेश पिता माधवसिह सोलंकी (२०) तथा रमेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक फालिया व एक चाकू बरामद किया गया पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ जुलाई २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रामानगर पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २/२ लोकनायक नगर इन्दौर के रहने वाले कालू उर्फ जीतू पिता रामेश्वर (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार २५० रूपये कीमत की ३५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० को १४ बजे सुन्दर नगर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही एकतानगर टिगरिया बादशाह रोड इन्दौर निवासी बन्टी उर्फ राजेन्द्र परमार (१८), तथा वृन्दावन कालोनी इन्दौर निवासी सुरेश पिता गोवर्धनलाल ठाकुर (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २५ जुलाई २०१० को १३.३० बजे राहुलगांधीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही नई बस्ती राहुल गांधीनगर इन्दौर निवासी योगेश पिता सुभाषचन्द (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 25, 2010

०४ आदतन अपराधी एवं १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

७३ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७३ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७६ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए नौ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के ०८.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत एम.आर.-९ दरगाह के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए श्रद्धाश्री कालोनी इन्दौर निवासी अजीम पिता मांगीलाल (२८), संतोष पिता बाबूलाल (२९), तथा आकाश पिता कामतराम कदम (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस समरोल द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रेल्वे क्रासिंग के पास ग्राम चौरल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले केशवकुमार तथा मुकेशकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।    पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १५.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत फूटी कोठी चौराहा टैक्सी स्टेण्ड के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले राजेश अग्रवाल, तथा सन्जू सेन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ४५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १४.२० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत डी.सी.आइ.ट्रान्सपोर्ट के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही जयश्री कालोनी एरोड्रम रोड इन्दौर निवासी श्यामलाल पिता मोतीलाल धीमा (३९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० के १५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत बक्षीबाग गोठी के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही अहिल्या पलटन इन्दौर निवासी सावन सेन पिता नरेन्द्र सेन (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
  

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० को १५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत बापट चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ७८ चन्दननगर इन्दौर निवासी बद्रीलाल पिता लीलाधर साहू (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक २४ जुलाई २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ग्राम कमदपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोहनलाल पिता बालूसिह (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो मे पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २५ जुलाई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक २४ जुलाई २०१० को १२ बजे श्रीमती रंजना पति महेन्द्र सिसोदिया (२४) निवासी १२८ पिपल्याराव इन्दौर की रिपोर्ट पर ७८६ गोविन्द कालोनी बाणंगगा इन्दौर निवासी इसके पति महेन्द्रसिह पिता रमेशसिह, ससुर रमेश, सास चन्दाबाई, तथा देवर संदीप के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३,५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया रंजना की शादी वर्ष २००५ में हुई थी, तब फरियादी को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था, इसके बावजूद फरियादिया के पति महेन्द्रसिह पिता रमेशसिह, ससुर रमेश, सास चन्दाबाई, तथा देवर संदीप द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट किया जाता हैं। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति महेन्द्रसिह पिता रमेशसिह, ससुर रमेश, सास चन्दाबाई, तथा देवर संदीप के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।इसी प्रकार पुलिस बाणंगा द्वारा दिनांक २४ जुलाई २०१० को १९ बजे श्रीमती किरणबाई पति बबलू जाटव (२३) निवासी सत्यसांई बाग इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति बबलू जाटव पिता मदनलाल जाटव के विरूद्ध धारा ४९८ ए.भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया किरण बाई को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था, इसके बावजूद फरियादिया के पति बबलू जाटव द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता हैं। पुलिस बाणगंगा द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति बबलू जाटव के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

Saturday, July 24, 2010

शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफॉश चोरी के १० वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अरविन्द तिवारी के निर्देशन मे उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे अपराध शाखा की टीम के उप निरीक्षक सोमा मलिक व उनके मातहत आरक्षक जितेन्द्रसिह, अमरसिह, सुरेश मिश्रा,  अरविन्द, एवं रफीक खान तथा अमित की टीम द्वारा सदिग्धो की चैंकिग हेतु लगाया गया जिस पर तुकोंगंज थाना प्रभारी डी.के.तिवारी के साथ मालवामील चौराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान एक लडका बिना नम्बर की वाईक चलाते रोका गया जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे उक्त टीम द्वारा पीछा कर पकडा गया जिसने अपना नाम हेमन्त पिता रामदयाल (२३) निवासी बाघपुरा उज्जैन हाल मुकाम हीरानगर थाने के पास लवकुश बिहार इन्दौर का रहना बताया, पुलिस द्वारा इसे थाने लाकर संघन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह वाईक चोरी की है, पुलिस द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ मे इसने बताया कि मेरा साथी उज्जैन निवासी दीपक पिता शिवा (२३) निवासी बाघपुरा जिला उज्जैन तथा इसके साथियो द्वारा उज्जैन से वाहन चुराकर इन्दौर एवं इन्दौर से वाहन चुराकर उज्जैन ले जाकर बेचा करते है, पुलिस द्वारा इसकी निशादेही पर दीपक को हिरासत मे लिया गया तो दीपक ने बताया कि उसका एक अन्य दोस्त विजय पिता राजेश (२३) निवासी लाला का बगीचा है जो इन्दौर मे निवास करता है, व पेशे से मैकेनिक है, वह वाहन चुराने व बेचने मे हमारी मदद करता है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे इसने बताया कि हम चोरी के वाहनो का रंगरोगन कर उन्हे नई जैसी बनाकर ग्राहको को सस्ते मे बेच दिया करते थे, पुलिस द्वारा इनके अन्य साथी राजू  जो कि इन्दौर से चुराये गये वाहनो को उज्जैन मे बेच दिया करता था, पुलिस द्वारा आरोपियो के कब्जे से अभी तक पुलिस थाना नीलगंगा जिला उज्जैन, पुलिस थाना हीरानगर , परदेशीपुरा, इन्दौर से वाहन चुराना स्वीकार किया है। जो पुलिस द्वारा इनके कब्जे से बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा अभी तक इनके कब्जे से १० दुपहिया वाहन जिसमे हीरो होण्डा पेशन प्लस, हीरोहोण्डा, कायनेटिक होण्डा, ग्लेमर होण्डा,बजाज सुपर स्कूटर आदि बरामद किये जा चुके है।  पुलिस द्वारा अभी इनसे और भी वाहन चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।  

०५ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५७ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २४ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५७ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५७ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० के १६ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत हनुमान मन्दिर के पास हातोद से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही हैदर कालोनी हातोद के रहने वाले संजय पिता भैरूलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।     पुलिस हातोद द्वारा आरोपी संजय को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
  

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को २२ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत मूसाखेडी मेन रोड चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही पुरानी कलाली के पास  मूसाखेडी के रहने वाले योगेश पिता गिरधारीसिह (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत नयापुरा रंगावासा राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली सुनीता पति संतोष हरिजन (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को ११.४५ बजे २ श्रीरामनगर शांपिंगकाम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले रामबक्स रेस्टारेन्ट शापिंग काम्पलेक्स के पास इन्दौर निवासी भवॅरसिह पिता गोतमसिह (४५)तथा श्रीरामनगर इन्दौर निवासी महेन्द्र पिता जगन्नाथ राठौर (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ बाटल एवं २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक २३ जुलाई २०१० को १८.३० बजे ग्राम गोकन्या सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाली लक्ष्मीबाई पति हेमराज (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक २४ जुलाई २०१०- पुलिस बेटमा द्वारा दिनांक २३ जुलाई २०१० को १०.५० बजे श्रीमती रीता पति महेशचन्द्र (२५) निवासी ग्राम अजन्दा बेटमा की रिपोर्ट पर ग्राम हरसोला जिला धार निवासी इसके पति महेशचन्द्र, ससुर अन्तरसिह, सास सरजूबाई, तथा ननद संगीताबाई के विरूद्ध धारा ४९८ ए.४९४,३२३,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया रीता की शादी वर्ष २००६ में हुई थी, तब फरियादी को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था, इसके बावजूद फरियादिया के पति पति महेशचन्द्र, ससुर अन्तरसिह, सास सरजूबाई, तथा ननद संगीताबाइ द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट किया जाता हैं तथा आरोपी महेशचन्द्र ने अपनी पहली पत्नी रीता के होते हुए भी दूसरी शादी कर ली। पुलिस बेटमा द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति महेशचन्द्र, ससुर अन्तरसिह, सास सरजूबाई, तथा ननद संगीताबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

Friday, July 23, 2010

१२ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३५ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २३ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३५ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।