Tuesday, December 18, 2018

लूट करनें वालें तीन आरोपी, पुलिस थाना गाँधीनगर द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जें से लूटा हुआ पर्स बरामद।




इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना गांधीनगर पर दिनांक 18.12.18 को फरियादी मन्तोष पिता मोहनलाल तिवारी उम्र 33 साल निवासी 218 सुखदेव नगर एक्सटेंसन 1 गुरुकृपा गार्डन के सामने 60 फीट रोड एरोड्रम इंदौर ने सूचना दी कि मैं उपरोक्त पते पर रहता हूँ तथा दर्शना प्लायवुड की दुकान 60 फीट रोड एरोड्रम रोड पर  है। मैं  दिनाक 17.12.18  को रात करीब 10.15 बजें अपनी कार क्रमांक एमपी-09/सीवाय-1430 से अपनी पत्नि के साथ सुपर कारीडोर सर्विस रोड के पास बगीचा बडा बांगडदा चौराहा इंदौर पर गाडी खडी कर गाडी में बैठे थे, तभी एक बिना नम्बर की मोटर सायकल में तीन अज्ञात व्यक्ति आये और फरियादी का पर्स लूट कर भाग गये। जिस पर थाना गाँधीनगर पर अपराध क्रमांक 365/18 धारा 392 भादवि का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
         इस प्रकार की चोरी व लूट की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इस प्रकार के अपराधों में लिप्त आरोपियों की पतारसी कर, शीघ्र उन्हें गिरफ्तारी के निर्देश दिये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन मे  नगर पुलिस अधीक्षक गाँधी नगर श्री अखिलेश रेनवाल के द्वारा थाना प्रभारी गाँधी नगर सुश्री नीता देअरवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों कि तलाश हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 18.12.18 को आरोपी 1. गोलू उर्फ विजय पिता औंकारलाल मोर्य उम्र 20 साल निवासी, धरमराज कालोनी सर्विस सेन्टर वाली गली यादव जी का मकान एऱोड्रम इन्दौर, 2. संदीप पिता मनोज बागवान उम्र 19 साल निवासी, लंगापुरा वार्ड नं.6 आष्टा जिला सिहोर, 3. अभिषेक उर्फ बाबु पिता राजु वानखेडे उम्र 19 साल निवासी, गंगानगर रमेश दुबे कि गली इन्दौर को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके पास से फरियादी से लूटा गया पर्स बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधी नगर सुश्री नीता देअरवाल, सउनि पी.एस.चौहान, आरक्षक मनोज व आर. जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 55 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

05 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी एवं 123 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 18 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को 05 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी एवं 123 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैकेनिक नगर झंडा चौक के सामनें इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 936 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी शैलेष उर्फ सोनू साल्वी पिता अरूण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1150 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गुमटी के पीछे सुखलिया इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेलिप्त मिलें, 18 श्रीपति कंज कालोनी इन्दौर निवासी मनोहर हार्डिया पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।
अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2018 के 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 342 चमार मोहल्ला इंदौर निवासी सुलोचना पिता राहुल नरवरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 9 टावर के पास खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 299 नैनो सिटी शालीमार टाउनशीप केपीछे स्कीम न 114 पार्ट 2 लसुडिया इन्दौर निवासी सचिन पिता भवंरलाल भोवरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, December 17, 2018

शास. हा.सें. स्कूल मूसाखेड़ी के बच्चों ने भी लिया, पुलिस से संबंधित व सामाजिक बातों की व्यवहारिक जानकारी का प्रशिक्षण



इंदौर 17 दिसंबर 2018- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 17.12.18 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मूसाखेड़ी इंदौर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पुलिस संगठन, बाल अधिकार के कानूनी प्रावधान एवं बाल यौन शोषण के बारें में बताते हुए, समाज में पुलिस की भूमिका एवं कार्य जैसे कानून व्यवस्था बनाए रखना व आम जनता के साथ हो रहे अपराधों को रोकना आदि बातों की समझाइश दी गयी। वर्तमान में तकनीकी बढ़ने के साथ-साथ साइबर क्राइम भी बढ़ रहे हैं, ऐसे में उन्हे इस प्रकार के साइबर अपराधों से सतर्क रहने व इनसे बचने के उपाय भी बताये गये तथा उन्हे नशें के दुष्परिणाम बताते हुए, कि नशा जीवन को नष्ट कर देता है, अतः किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे और अपने दोस्तों व परिवारजनों को भी इससे दूर रहने की नसीहत देनें के बारेंमें बताया गया।
इस दौरान डॉ. श्रीमती प्रीति पुरी द्वारा बच्चों को जीवन में पोषक आहार के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि, पोषक आहार से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास सुचारू रूप से होता है, इसलिये हमें अपने भोजन में पोषक आहार पर विशेष ध्यान देना चाहियें। पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को यातायात नियमों के बारें में जानकारी देते हुए, इनका पालन करने व इनका उल्लघंन नहीं करने हेतु समझाईश दी गयी।
उपरोक्त व्याखयान के दौरान, डॉ. श्रीमती प्रीति पुरी, चाइल्ड केयर सदस्य श्रीमती मंजू चौधरी, निरीक्षक रेडियों श्रीमती दुर्गा गर्ग, उनि. रेडियो जितेंद्र शाक्य, प्रआर. रेडियों राकेश गुप्ता, म.आर. रेडियो  सोनाली  सिंह उपस्थित रहे।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 23 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 23 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 दिसम्बर 2018 को 03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर 2018 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के पास हरिजन मोहल्ला गौतमपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, राम मंदिर के पास हरिजन मोहल्ला गौतमपुरा इन्दौर निवासी दिनेश पिता रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 16, 2018

▪अवैध नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले उज्जैन के दो तस्कर क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।* *▪पिता पुत्र कर रहे थे नशीली दवाओं की तस्करी, आरोपियों के कब्जे से 5600 नशीली गोलिया बरामद।* *▪ आरोपीगण लम्बे समय से कर रहे थे नशीले पदार्थों का व्यापार, दोगुनी कीमत में सीमावर्ती जिलों में भी कर रहे थे सप्लाय।* *▪आरोपीगण बस पर रखकर सीधे ग्राहकों तक भिजवातें थे अवैध नशीली दवाईयां।*

*

इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2018- शहर मे अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईमब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/खरीदी बिक्री करने वाले आरोपियों की लम्बे समय से पतारसी की जा रही थी खास तौर पर ऐसे आरोपियों की जो नशीली दवाईयां अल्प्राजोलम, बीकॉम व एनआरएक्स, जैसी प्रतिबंधित दवाईयों को युवाओं को बेचकर उन्हें नशा करने का आदी बना रही थी तथा उनके भविष्य को गर्त में ले जाने का काम कर रहे थे ज्यादातर ऐसे नशा करने वाले आरोपी नशे की हालत में कई बार जघन्य अपराधों को भी अंजाम देते हैं अतः इस दिशा में मादक पदार्थों के विरूद्ध क्राईम ब्रांच द्वारा प्रभावी कार्यवही करने हेतु एक टीम का गठन किया गया थाजिसके द्वारा दिनांक 06.12.2018 को मोहम्मद शादाब हुसैन पिता मो0 सलीम उम्र 19 साल निवासी 145 ग्रीन पार्क कालोनी चंदन नगर इंदौर को पकड़ गया था जिसके विरूद्ध थाना चंदन नगर मे अपराध क्रमांक 981/18  धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर एनआरएक्स अल्प्राजोलम बीकाम के 23 पत्ते जप्त कियेगये थे।
 इसी कड़ी मे आरोपी मोहम्मद शादाब हुसैन से पूछताछ के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि शुभम जैन नामक युवक भी इंदौर में नशीली गोलियों की खपत करता है जोकि उज्जैन से दवाईयां लाकर इंदौर के विद्यार्थियों तथा युवाओं को सप्लाय करता है। प्राप्त सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपी शुभम के बारे में जानकारी एकत्रित कर उसकी पतासाजी शुरू की जिसके संबंध में सूचना मिली कि आरोपी शुभम जैन काले रंग का बस्ता लेकर, शिवकंठ नगर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम टेबलेट बेचने के लिये घूम रहा हैं, क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के घेराबंदी कर आरोपी शुभम जैन पिता राजीव जैन उम्र 24 साल नि. 2 मेघदूत परिसर उज्जैन (स्थायी पता- डग राजस्थान)को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास अवैध नशीली दवाईयों के पैकेट के 09 डब्बे मिले जिसमें प्रत्येक डिब्बे मे 10 पत्ते थे तथा प्रत्येक पत्ते मे 60 गोलियां कुल 5600 गोलियां बरामद हुई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के बेचे जाने के परिपेक्ष्य मेंथाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक  1345/18  धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी अधीनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
         आरोपी शुभम ने पूछताछ में पुलिस टीम को बताया कि इस प्रकार का वयापार लम्बे समय से उसके पिताराजीव जैन पिता हुकुमचंद्र जैन उम्र 47 साल निवासी 2 मेघदूत परिसर उज्जैन कर रहे थे जोकि इंदौर के अलावा अन्य सीमीवर्ती जिला में भी अवैध मादक पदार्थो तथा नशीली गोलियों की तस्करी करते थे, आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके पिता को भी पुलिस टीत ने कार्यवाही करते हुये धरबदोचा। आरोपी शुभम पे पूछताछ में बताया कि वह महाकाल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी कालॅेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है तथा उसके पिता राजीव जैन की पदमवती मेडिकल शॉप पर भी वह काम दिखवाता है। आरोपी विगत एक साल से इस प्रकार से युवाओं तथ्ज्ञा उसके साथी विद्याार्थियों को अल्प्राजोलम टेबलेट बेचने का काम कर रहा
था। आरोपी इस व्यापार में मोटी कमाई के चलते तस्करी करने लगा था। आरोपी ने बस संचालको से भी सांठ गांठ कर रखी थी जोकि कभी कभीदवाईयों को बस पर रखकर सीधे ग्राहक तकपहुंचाता था। आरोपीगण उपरोक्त नशीली दवा किन किन लोगों को सप्लाय करते थे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर पूरे नेटवर्क का पता किया जा रहा है जिनके संबंध में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा पूरी चैन पर कार्यवाही की जायेगी जिससे अवैध नशीले पदार्थो के व्यापार पर पुलिस रोक लगा सकने में सफल हो सके।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 42 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 दिसम्बर 2018 को 03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2018 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सोनू पिता राजाराम यादव, रमेश पिता गणपति बाबर, मुकेश पिता बजरंग रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2018 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई मल्टी के पास खंबे के नीचे जिंसी बस स्टेंड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हारजीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नितेश पिता सत्यनारायण तिवारी, कुमार पिता केशर अश्विनी, जीतु पिता गणेशदास सुर्यवंशी, जुनैद पिता इफ्तेखार अहमद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपरसिटी कालोनी बिजली के खंबें के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अंकुश पिता ओंकार वर्मा, धीरज पिता कैलाश रंघुवंशी, आशीष पिता भुटेंसिंह गौड, गौरव पिता विधंश शर्मा, विनय पिता कमलसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4430 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2018 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोलेनाथ मंदिर के पास लाबरिया भेरू इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, भेरू मंदिरके सामनें लाबरिया भेरू इन्दौर निवासी बबलू पिता अमरसिंह रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।