Saturday, April 12, 2014

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अप्रेल2014-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इमली बाजार कलाली के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सबनीस बाग निवासी-नारायण उर्फ पप्पू पिता बल्ला (42) तथा अमान्य नगर चंदन नगर निवासी-जाकीर पिता कुर्बान हुसैन (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 14.40 बजे, सांईबाबा नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता माणकचंद (37) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पालिया बगाना रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आलोक नगर मूसाखेड़ी इन्दौर निवासी अरविंद पिता राधेश्यामउपाध्याय(35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2640 रूपयें कीमत की 01 पेटी अवैध बीयर तथा 01 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, हरियाणा जम्मू  ढाबे के सामने मानपुर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मो. मुमताज पिता मो. समसुल(48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें कीमत की 12 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 23.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका सांवेर रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम ढाबादेह थाना-मोडक जिला कोटा (राज.) निवासी ज्ञानेश पिता काशीराम ओझा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 15.30 बजे, तलाई नाका सिमरोल से अवैध हथियारलेकर घूमते हुये मिले, बगोदा सिमरोल निवासी सुभाष पिता प्रधान सिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 11.00 बजे, सिंधी कालोनी बगीचे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हरिजन कालोनी निवासी अम्मू उर्फ अमित पिता राजू वैध (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 18.45 बजे, बेटमा नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तकीपुरा निवासी सोहन पिता देवीसिंह बंजारा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 18.20 बजे, ग्राम फंफूद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले गोपाल पटेल पिता समंदरसिंह राजपूत (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 11, 2014

यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों के परिवहन के सबंध में दिये स्कूल प्रबंधन को निर्देश

इन्दौर 11 अप्रैल 2014 ।  पुलिस नियंत्रण कक्ष इन्दौर में स्कूल प्रबंधकों एवं यातायात पुलिस इन्दौर की आयोजित बैठक में, यातायात पुलिस द्वारा स्कूल वाहनों में बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं एवं सीमा से अधिक बच्चों के परिवहन को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये। 
              यातायात पुलिस द्वारा इन्दौर के सभी स्कूलों एवं स्कूलों में परिवहन करने वाले वाहनों के संचालको के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में 45 स्कूलों के संचालक एवं परिवहन संचालक उपस्थित हुये । बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इन्दौर द्वारा की गई। बैठक में श्री जितेन्द्र रधुवंशी, आरटीओ इन्दौर, श्री गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी, इन्दौर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जिला इन्दौर एवं यातायात के उप पुलिस अधीक्षकगण श्री विक्रम सिंह रधुवंशी, श्री अरविन्द तिवारी, श्री गोविन्द रावत, श्री आर.एन. त्रिपाठी उपस्थित रहें।  
             बैठक में सभी स्कूल के संचालकों एवं परिवहन संचालकों को माननीय सुप्रीम कोर्ट,भारत सरकार एवं समय-समय पर जारी कलेक्टर जिला इन्दौर द्वारा दिये गये आदेशों के संबंध में जानकारी दी गई । सभी स्कूल प्रबंधको एवं संचालको को निर्देशित किया गया कि नवीन शिक्षा सत्र के दौरान नियमों का पालन किया जाये साथ ही आम जनता से अपील की जाती है कि सीमा से अधिक बच्चों को वाहनों में न भेजे। यदि स्कूल प्रबंधक अथवा संचालक कार्यवाही नही करता है तो वे पुलिस की हेल्पलाईन 0731- 2542572 एवं 2349103 पर इसकी जानकारी दें सकते है ।

जमीन के झगड़े हुई हत्या के प्रकरण में न्यायालय से 07 आरोपियों को सजा

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014 - जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी.शर्मा ने बताया कि श्री प्रियदर्शन शर्मा सा. माननीय ग्यारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर द्वारा थाना बेटमा इंदौर के सत्र प्रकरण क्रं 679/2008 के हत्या के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपियों-
   1- सरदार सिंह पिता बापूसिंह (55), निवासी-ग्राम खतेड़िया ।
   2- सत्यनारायण पिता गब्बूजी (28), निवासी-भेरूजी मंदिर के पीछे देपालपुर।
   3- शोभाराम उर्फ सुभाष पिता शंकरलाल (30), निवासी-ग्राम खतेड़िया।
   4- सायबसिंह उर्फ साहबसिंह, निवासी-खतेड़िया
   5- बहादर खां पिता सलीम खां (49), निवासी-गली न.-3 लोहे वाला गेट चंदन नगर।
   6- पीरबक्ष पिता हाजी शेरू पटेल, निवासी-सिरपुर बांक धार रोड़।
को धारा 302 भादवि सहपठित धारा 149 भादवि में आजीवन कारावास, धारा 148 भादवि में एक वर्ष सश्रम कारावास, धारा 25(1-बी) आयुद्ध अधिनियम में एक वर्ष के कारावास  एवं 500 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है तथा आरोपी-
   7- प्रेमसिंह पिता बापूसिंह को धारा 302, 149 भादवि में आजीवन कारावासएवं धारा 148 भादवि में 01 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया है। 

संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है नौशाद अली ने ग्राम खतेड़िया में जमीन खरीदी थी, जिस पर आरोपीगण ने उसे उक्त जमीन को छोड़ने के लिए उसे डरा धमका रहे थे। दिनांक 13.04.2008 को बहादर खां ने नौशाद को फोन कर बैठकर राजीनामा एवं लेनदेन हेतु ग्राम खतेड़िया बुलाया था, इस पर नौशाद अपने साथीगण के साथ ग्राम खतेड़िया पहुंचकर, आरोपी सरदार सिंह के घर में जमीन की बात कर रहे थे तो आरोपीगणो ने नौशाद को घेरकर, तलवार से उस पर हमला कर, उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर से इनके विरूद्व थाना बेटमा पर अपराध पंजीबद्व किया गया था एवं विवेचना उपरांत चालान माननीय में न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विमल मिश्रा द्वारा की गयी।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को राजरानी नगर निवासी अमित पिता बालकिशन सोनकर (23) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
          पुलिस द्वारा कीगई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी अमित सोनकर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा आदेश दि. 18.02.14 से इसे 03 माह के लिए जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी अमित सोनकर, निवासी-132 राजरानी नगर इन्दौर को 10 अप्रेल 2014 को 11.50 बजे उसके निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

37 आदतन, 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 37 आदतन तथा 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

48 स्थायी, 71गिरफ्तारी, 234 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 48 स्थायी, 71 गिरफ्तारी, 234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाथीपाला चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले पीपल्याहाना इन्दौर निवासी देवब्रत पिता लालनसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 18.15 बजे, फौजी ढाबे के पास ग्राम कुवाली से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले सुखदेव पिता गुरवेजसिंह (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बीयर की बॉटल एवं 03 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोंदवले धाम के पीछे आकाश नगर एव ई सेक्टर नंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, आकाश नगर निवासी-चापा उर्फ सतनाम पिता अमृतसिंह (23) तथा ई सेक्टर नंदन नगर निवासी-जुबेर पिता मोहम्मद युसुफ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः  01 देशी कट्‌टा तथा 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 10.30 बजे, 9 माईल दतोदा शराब दुकान के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शिवनगर निवासी कल्लू पिता सीताराम राजपूत (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी ।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 12.20 बजे, बेटमा नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भैरूमठ देपालपुर निवासी आरिफ शाह पिता निशार शाह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्तकिया गया।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 11.30 बजे, भोई मोहल्ला महूं एवं तांगाखाना चौराहा महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भोई मोहल्ला महूं निवाासी-रवि पिता मोहनलाल वर्मा (48) तथा यादव मोहल्ल महूं निवाासी-राजा पिता परमवीर यादव (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किए जा रहे है रेल्वे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर अजंना तिवारी ने बताया कि आमजनता की सुविधा के लिये यातायात पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन की बडी लाईन एवं छोटी लाईन पर आटो रिक्शा प्री-पेड सुविधा दिनांक 11.04.2014 से प्रारंभ की जा रही है । सभी आगन्तुकों से अपील है कि अधिक से अधिक संखया में प्री-पेड सुविधा का लाभ उठाये एवं परेशानियों से बचे ।



Thursday, April 10, 2014

राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एन.सी.आर.बी.) नई दिल्ली द्वारा इन्दौर जिले के उत्कृष्ठ कार्य की प्रशंसा की गई

इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, ने बताया कि उनके व पुलिस अधीक्षक-मुखयालय इन्दौर श्री अनिल शर्मा के निर्देशन में, कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा, इन्दौर शहर की क्राईम इन इण्डिया-2013 की जानकारी तैयार कर, निर्धारित समय-सीमा के पूर्व ही राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी), गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को पहुॅंचा दी गई। जिसके फलस्वरूप एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली द्वारा इन्दौर जिले का कार्य उत्कृष्ठ पाया जाने से कार्य की सराहना की गई है एवं इस कार्य को संपादित करने वाले कार्यालय के कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए, इन्हे उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है।
उक्त कार्य को संपादित करने में कार्यालय के उनि (अ) धनसिंह उमरेठिया, प्रआर. संजय सिसोदिया, आर. शिवप्रसाद पाटीदार एवं आर.लक्ष्मण खण्डागले की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

अवैध हथियार बेचने वाला गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर, श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी उप पुलिस महानिरीक्षक-शहर श्री राकेश गुप्ता एवं उनके द्वारा, लोकसभा चुनाव के दौरान इंदौर शहर में गंभीर अपराधो पर नियंत्रण रखने के लिए द्गाहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत एवं अवैध हथियार रखने वालो की धरपकड एवं अवैध हथियारो के सम्बंध में गिरफ्तार हो चुके पूर्व अपराधीयों से पूछताछ एवं इन पर निगरानी हेतु तथा अवैध शस्त्र से सम्बन्धित घटनाओं को रोकने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर, श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था।
          श्री दिलीप सोनी द्वारा इस कार्य हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान की टीम को लगाया गया था। उपरोक्त निर्देद्गाों के अनुसार टीम प्रभारी सउनि. ओमप्रकाद्गा तिवारी अवैध शस्त्र एवं विस्फोटक सामग्री में पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रहे थे कि इसी दौरान इन्हीं आरोपियों में से एक मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि भागीरथपुरा का रहने वाला सूरज उर्फ भाऊ उर्फगु्‌डिया अवैध रूप से रिवाल्वर, पिस्टल एवं कारतूस कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत में लाभ कमाने के उद्‌देद्गय से शहर के बदमाद्गाों को बेच रहा है एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र शहर के बदमाद्गाों को बेच चुका है।
       इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान एवं छोटी ग्वालटोली के थाना प्रभारी श्री आर.एन.शर्मा द्वारा थाना ग्वालटोली के स्टाफ एवं क्राईम ब्रांॅच के स्टाफ को समझाइद्गा देकर भाऊ को पकडने एवं इससे जुडे अन्य आरोपियों को पकडने की योजना बनाकर टीम को रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा बडी सूझबूझ, लगन ,मेहनत, एवं हिकमतअमली से त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखय आरोपी सूरज उर्फ भाऊ उर्फ गुडिया को धरदबोचा एवं इसके कब्जे से एक 32 बोर कंट्रीमेड पिस्टल चालू हालात में मिली।
         आरोपी सूरज उर्फ भाऊ उर्फ गुडिया के बताए अनुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए इसके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संदीप पिता घनद्गयाम वर्मा उम्र 18 साल नि. 74/1 नन्दानगर के कब्जे से एक .315 बोर का कंट्रीमेड कट्‌टा, गोलू पिता रामचरण चंदेल उम्र 19 साल नि. ग्राम रिजलाय हातौद के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, सज्जन सिंह उर्फ पिन्टू पिता बाबू सिंह ठाकुर उम्र 32 साल नि. मकाननं. 408, भागीरथपुरा वाले से छह .32 बोर के जिंदा कारतूस जब्त किए गए है। 
        आरोपी गणों से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि सादाकट्‌टा 3500/- रूपए में, घोडे वाला कट्‌टा 4000/- रूपए में एवं पिस्टल 8000/- रूपए में खरीदकर, कट्‌टा 5 से 10 हजार के बीच, पिस्टल 10 से 15 हजार रूपए में बेच दिया करते थे तथा एक बुलट 260 रूपए में देते थे। सभी पिस्टल, कट्‌टे लेनदेन का कारोबार मोबाईल से होता है। आरोपियों द्वारा अवैध हथियार बनाने वालो के बारे में भी जानकारीयांॅ दी गई है कि इनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाद्गा सरगर्मी से की जा रही है।    
       उक्त गिरोह की गिरफ्‌तारी एवं संपूर्ण कार्यवाही में अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान सउनि. ओमप्रकाद्गा तिवारी, सउनि ब्रिजेन्द्र जाट, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, प्रआर. रविन्द्र सिंह कुद्गावाह, आर. योगेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह, बलवन्त इंगले, सुनील सिंह बिसेन तथा थाना छोटी ग्वालटोली के थाना प्रभारी आर.एन.शर्मा एवं सउनि विनोद परिहार, सउनि प्रेम सिंह टैगोर तथां आर. जीतू सरदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहीं।

पुताई की आड में नकबजनी करने वाला शातिर बदमाश क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 10 अप्रेल 2014-पुलिस अधीक्षक-मुखयालय इन्दौरश्री अनिल शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम बा्रंच इन्दौर श्री दिलीप सोनी ने बताया कि, अपराध शाखा की टीम ने थाना खजराना क्षेत्र में दिनांक 02.04.2014 को हुई चोरी की वारदात के आरोपी को चोरी गये मश्रुका एवं नगद राद्गिा के गिरफतार किया जाकर चोरी की वारदात का खुलासा किया गया है। 
  श्री दिलीप सोनी ने बताया कि, खजराना क्षेत्र की चोरी की वारदातो का विद्गलेषण करने पर पाया गया कि, अधिकाद्गांतः चोरिया खिडकियों से हाथ डाल कर मोबाईल एवं नगदी राद्गिा चोरी करना पाई गई थी। इस हेतु अपराध शाखा की टीमों को निर्देद्गिात किया जाकर इस दिद्गाा में कडी कार्यवाही किये जाने हेतु पाबन्द किया गया था। 
         अपराध शाखा के सउनि नाथूराम दुबे की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की खजराना के बडला क्षेत्र में रहने वाला एक पेन्टर रात्रि को क्षेत्र में घुमते पाया गया है जिसकी गतिविधियां भी संदिग्ध है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना खजराना एवं अपराध शाखा की टीम द्वारा जानकारी हासिल की जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर दिनांक 02.04.2014 की दरम्यानी रात को खजराना क्षेत्र के एक घर से खिडकी से हाथ डालकर 3मोबाईल एवं 5100 रूपयें नगद चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गये 3 मोबाईल्स, 5100 रूपयें नगद एवं अन्य 3 मोबाईल फोन बरामद किये गये है आरोपी अब्दुल लतीफ पिता मुस्तफा उम्र 24 साल निवासी अमोना तिवारी ग्राम, थाना पथरा बाजार, तहसील डुमरियागंज, जिला सिद्वार्थनगर, उ.प्र. हाल खजराना बडला, राजीव नगर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी विगत 5-6 माह से इन्दौर में रहकर पुताई के काम की आड में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था तथा आरोपी पूर्व में उ.प्र., गुजरात, महाराष्ट्र, मुम्बई आदि प्रान्तों में भी रहा है जहां की गतिविधियों के संबंध में भी तस्दीक की जा रही है। 
 इस शातिर नकबजन की गिरफ्‌तारी व संपूर्ण कार्यवाही में अपराध शाखा के निरीक्षक पी.एस. कनोजे, सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह,  आर. रणवीर सिंह,  जितेन्द्र सेन, सुनील सिंह बिसेन की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

02 जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को महावर नगर अन्नपूर्णा निवासी सोनू पिता नरेन्द्र वर्मा (26) के विरूद्ध धारा 14म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सोनू वर्मा एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी सोनू वर्मा निवासी 88 महावर नगर इन्दौर को 09 अप्रेल 2014 को 18.10 बजे उसके निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को मराठी मोहल्ला आईपीएस स्कूल के पीछे रहने वाले राकेश पिता रामबहादुर प्रधान (35) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी राकेश एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीशमहोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी राकेश प्रधान निवासी 185 मराठी मोहल्ला इन्दौर को 09 अप्रेल 2014 को 01.05 बजे उसके निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

26 आदतन, 22 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन तथा 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

46 स्थायी, 65 गिरफ्तारी, 222 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को 46 स्थायी, 65 गिरफ्तारी, 222 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अप्रेल 2014- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मिर्जापुर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले देवीलाल पिता मनोहर, सुंदरलाल पिता गेंदालाल तथा बहादुर पिता कन्हैयालाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 855 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले भील कालोनी मूसाखेड़ी में रहने वाले संतोष पिता मेहताब (19) एवं शंकरलाल पिता ताराचंद सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3250 रूपयें कीमत की 65 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वाराकल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को संजय नगर राऊ एवं राजीव गांधी नगर केट रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले संजय नगर निवासी-दिनेश पिता राजाराम पटेल (43) तथा राजीव गांधी नगर निवासी-अमित पिता मांगीलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3250 रूपयें कीमत की 65 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को 16.45 बजे, ग्राम बान्याखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले मुकेश पिता आत्माराम (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को 15.45 बजे, पेंशनपुरा महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले हेमंत पिता बनवारीलाल वर्मा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अप्रेल 2014- पुलिस थानामहूं द्वारा कल दिनांक 09 अप्रेल 2014 को  07.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धान मंडी चौराहा महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हम्माल मोहल्ला महूं निवासी मो. इलियास पिता मो. सादिक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।