Friday, September 9, 2011

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०११ को ०८.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पोलो ग्राउन्ड पालिका प्रेस के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ३२ कुम्हारखाडी इंदौर निवासी संदीप पिता मोहनलाल जैन (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।

पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०११ को धम्मानी भवन के पास क्लाथ मार्केट इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले आदर्ष इन्द्रा नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता मिश्रीलाल (५५) तथा जनता कॉलोनी इंदौर निवासी नरोत्तम पिता गंगाप्रसाद सोनी (५७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५४ रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०११- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवा परिसर के पास नया बसेरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले ३०७ अरण्य नगर स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी राहुल उर्फ विक्की पिता अषोक ठाकुर (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११ हजार रूपये कीमत की ५६ लीटर देषी शराब बरामद की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार



इन्दौर -दिनांक ०९ सितम्बर २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ सितम्बर २०११ को १०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना थाना चौराहा चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ८६ डी प्रजापत नगर इंदौर निवासी मनीष पिता टूटाराम (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी रिवाल्वर मय ०६ राउन्ड बरामद की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 8, 2011

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, १२ मोटरसायकल कीमती करीबन ०३ लाख से अधिक की बरामद


इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०११- पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षैत्र इंदौर श्री राकेष सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर दिलीप सिंह चौधरी व उनकी टीम जिसमें सउनि ए.ए. अंसारी, प्रआर. बाबूसिंह, सौभागसिंह, आरक्षक महेन्द्र, प्रवीण, हुकुम तथा रितेष द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चोईथराम चौराहा इंदौर से संदिग्ध संतोष उर्फ डॉक्टर को पकड़ा व पूछताछ की तो उसने विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत से १२ मोटरसायकल चुराना स्वीकार किया ।

             पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा संदिग्ध का पूरा नाम पता पूछते उसने अपना नाम संतोष उर्फ डॉक्टर पिता जगन्नाथ जाति बलाई (४२) निवासी ग्राम तालमखेड़ी थाना टोंकखुर्द जिला देवास का बताया। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपी संतोष की निषादेही पर १२ मोटरसायकल कुल कीमती करीबन ०३ लाख रूपये से अधिक की धारा ४१(१)(४), १०२ जा.फौ. तथा ३७९ भादवि में जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी संतोष से बरामद उक्त मोटरसायकलो में थाना राजेन्द्र नगर क्षैत्र की ०२ मोटरसायकल है तथा शेष मोटरसायकल विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गतो से चुरायी गयी है। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उसे जे.आर. पर भेजा गया है।

०७ आदतन, २५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा २५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६३ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को ६३ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के अंदर नंदानगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले गर्वित उर्फ मोगली , दिनेष,रवि

,लोकेन्द्र, संजयसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को जंगमपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विकास नितिन तथा महेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को रेतीमंडी राजेन्द्र नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संजय पिता लक्ष्मण सोलंकी, सागर पिता गंगाराम , जितेन्द्र पिता किषोर भिलाला तथा पप्पू पिता बंधु भील को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल १४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वेक्रासिंग के पास पिगडम्बर से अवैध शराब बेचते हुये मिले चमार मोहल्ला पिगडम्बर निवासी संजय पिता बद्रीलाल (२७) तथा अम्बाचंदन गोया निवासी राजेष पिता नाथूलाल (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५४०० रूपये कीमत की ६५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ सितम्बर २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०७ सितम्बर २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्दौर उज्जैन रोड़ बायपास सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कायस्थखेड़ी निवासी जितेन्द्र पिता कमलसिंह (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरी बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 7, 2011

०७ आदतन, २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को ०१ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहे के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जितेन्द्र, ब्रजेष तथा संजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को १८.०० बजे मल्हार पल्टन इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले इमरान, सलीमुद्दीन, मुनव्वर तथा वाहिद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८१० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्द नगर खारचा से अवैध शराब बेचते हुये मिले बाणगंगा नाका इंदौर निवासी जीतू पिता विक्रम ठाकुर (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को १७.३० बजे पंचवटी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता नारायण (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को ०६.३० बजे गुर्जरखेड़ा महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये मिले पत्थरनाला महूॅ निवासी सुनील पिता शंकरलाल (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ सितम्बर २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०६ सितम्बर २०११ को १२.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम विजयपुर देवास निवासी गोपाल पिता सौदानसिंह (२३) तथा निमाड़ नगर उज्जैन रोड़ देवास निवासी हेमराज पिता जगदीष परमार (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः ०१ चाकू तथा ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 6, 2011


;k=h okguksa ds fo:/n l?ku psfdax vfHk;ku
bUnkSj &fnukad 06 flrEcj 2011& Mh-,l-ih-;krk;kr iwohZ{ks= Jh iznhi flag pkSgku us crk;k fd ;krk;kr foHkkx Onkjk ;k=h cl okguksa ds fo:} lapkfyr vfHk;ku ds vUrxZr vkt Hkh fcuk ijfeV@nLrkost ds vHkko esa 11 VkVk eSftd] fuEu okguksa ij dk;Zokgh dh x;h fooj.k fuEukuqlkj gS %&
dza-
okgu
lapkfyr LFkku
okgu dzekd
dk;Zokgh djus dk LFkku
dk;Zokgh dk dkj.k
1&
flVhosu
&
,eih09&Vh&4232
e/kqfeyu
ijfeV ugh
2&
vkVksfjD’kk
&
,eih09&Vh&5997
e/keqfeyu
ijfeV ugh
3&
flVhosu
&
,eih09&Vh&4274
iVsy fczt
ijfeV ugh
4&
VkVk bf.Mdk
&
,e,p04lhbZ&3335
NksVhXokyVksyh
ijfeV ugh
5&
VkVk lweks
&
,eih04&Vh,&0894
NksVhXokyVksyh
fcuk ijfeV
6&
1&VkVk eSftd
2&VkVk eSftd
3&VkVk eSftd
4&VkVk eSftd
5&VkVk eSftd
6&VkVk eSftd
7&VkVk eSftd
8&VkVk eSftd
9&VkVk eSftd
10&aVkVkeSftd
11&VkVkeSftd


jkeckx
jkeckx
jkeckx
uxjfuxexsV
jkeckx
jkeckx
jkeckx
thihvkspkSjkgk
fiiY;kgkuk
fiiY;kgkuk 
fiiY;kgkuk pkSjkgk
fcuk ijfeV] vU;
nLrkost ugh

१४ आदतन, २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए १४ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ७५ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को ०७ स्थाई, ७५ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०११- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को २२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूना रिसाला गली नं. १ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहम्मद साबिर, मोहम्मद रफीक तथा रईस को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २९५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटा बांगड़दा रोड से मोटरसायकल पर अवैध शराब ले जाते हुये मिले व्यंकटेष विहार इंदौर निवासी रंजीत पिता करणसिंह (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ हजार रूपये कीमत की २०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को १३.३० बजे भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले चिंतामण पिता रामप्रसाद भोई (६६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को २०.४५ बजे अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले निरंजन पिता दादाराव बिठकर (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को १५.०० छड़ोदा रोड़ गौतमपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले रूड़जी नाका गौतमपुरा निवासी राधेष्याम पिता हीरा कलोता (३८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ सितम्बर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को ०९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोदरिया इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता भागीरथ (३६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ सितम्बर २०११ को १९.३० बजे विष्वासनगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले साहिल पिता सईद (३६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।