Monday, November 22, 2010

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तलावलीया खुडैल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले शाकीर खान पिता शाबीर खान (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ भरमार बंदूक बिना लायसेंस बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १२.४० बजे पंचम की फेल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बंटी पिता सुदंरलाल (२०) तथा अमरटेकरी इंदौर निवासी सचिन पिता महेषचंद्र (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू  बरामद किया गया।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १९.०० बजे निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सरसई जिला नरसिंहपुर निवासी जगदीष पिता सेतुराम केवट (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, November 21, 2010

रिंगरोड की व्यवस्थाओ के संबंध में जिला/पुलिस अधिकारीयो के साथ एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स द्वारा समस्याओ के संबंध मे बैठक सम्पन्न

इन्दौर -दिनांक २१ नवम्बर २०१०- जिला प्रषासन व्दारा पूर्वी रिंगरोड़ को तीन ईमली से देवास नाका तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगाये प्रतिबंध के विरोध में एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स व्दारा दिनांक २२-११-२०१० से  समस्त ट्रान्सर्पोट व्यवसाय बंद करने बाबत्‌ दिये गये ज्ञापन के सम्बन्ध में जिला प्रषासन व्दारा संबंधित पक्षो की एक बैठक आज दिनांक दिनांक २१-११-२०१० को आहुत की गयी ।
                स्थानीय पुलिस कन्ट्रोल में सम्पन्न मीटिंग में एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स के अध्यक्ष भरत राठौर,राजेन्द्रसिंह त्रेहान,परविन्दर सिंह भाटिया,मोती परिहार एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस कन्ट्रोल में जिला/पुलिस प्रषासन अधिकारी जिसमें ए.डी.एम.श्री नारायण पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संजय सिंह, पूर्वीक्षेत्र के डी.एस.पी.यातायात प्रदीपसिंह चौहान,पष्चिम क्षेत्र के डी.एस.पी.यातायात एम.के.जैन, क्षेत्रिय परिवहन विभाग के निरीक्षक सुनील तिवारी तथा फूड कन्ट्रोल के अधिकारी उपस्थित थे।
                एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स व्दारा रिंगरोड़ पर दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु एवं भार वाहनों की सुरक्षा सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रिंगरोड़ पर स्थित रिंगरोड़ के चौराहों पर स्थित कलालियों को हटाने,रिंगरोड़ को अतिक्रमण मुक्त करने,सर्विस रोड़ को शहरी सामान्य वाहनों के आवागमन हेतु दुरूस्त कराने,रिंगरोड़ पर पर्याप्त प्रकाष व्यवस्था,एवं पर्यावरण बनाये रखने हेतु लगाये गये पेड़ पौधों की नियमित रूप से कटाई तथा भार वाहनों के पार्किग हेतु समुचित स्थान का निर्धारण करने की मॉग की गयी । इसके साथ ही साथ रिंगरोड़ पर जिला प्रषासन व्दारा दिन के पूरे समय लगाये गये भार वाहनो के प्रतिबंध को समाप्त करते हुए केवल स्कूल लगने एवं बंद होने के समय तक प्रतिबंधित रखी जाने की मॉग की गयी ।
                एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स के अध्यक्ष श्री भरत राठौर व्दारा जिला प्रषासन व्दारा रिंगरोड़ पर भार वाहनों के आवागमन पर लगाये गये प्रतिबंध से उत्पन्न समस्याओं पर ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि ट्रान्सर्पोट व्यवसाय हेतु लोड़िंग-अनलोड़िग के लिये रात्रि में हम्माल उपलब्ध नहीं होने से,टोल टैक्स का अतिरिक्त प्रभार का भार ट्रान्सर्पोट व्यवसायियों पर पड़ेगा,अतः जिला प्रषासन व्दारा रिंगरोड़ पर लगाये गये प्रतिबंध को समाप्त कर दिया जावे,संगठन के पदाधिकारी व्दारा उपरोक्त समस्याओं का समर्थन करते हुए रिंगरोड़ पर पूरे दिन का प्रतिबंध समाप्त कर उसके  स्थान पर दो धण्टे का प्रतिबंध लगाया जाना उचित बताया । इसके साथ ही साथ रिंगरोड़ पर आय.डी.ए.व्दारा जो जाली लगाये गयी थी,वह क्षतिग्रस्त होकर निकल गयी है,उनको दुरूस्त कराया जावे तथा सर्विस  रोड़ की कम्पलीट डामरीकरण,प्रकाष व्यवस्था,तथा अतिक्रमण मुक्त कर सामान्य यातायात के आवागमन की सुरक्षा हेतु बनाया जावे ।
                जिला प्रषासन व्दारा स्पष्ट किया गया कि १९९५ रिंगरोड़ का निर्माण किया गया था,उस समय इंदौर शहर का पूर्वीक्षेत्र पर रहवासी कॉलोनी,षिक्षण संस्थान,तथा बड़े-बड़े व्यवसायिक केन्द्र की संख्या लगभग न के बराबर थी,उस समय इंदौर नगर के आन्तरिक मार्गो पर यातायात का दबाव  भी काफी कम होने से शहर का आन्तरिक यातायात का रिंगरोड़ पर कोई प्रभाव नहीं था,वर्तमान में रिंगरोड़ के आस-पास ३१ से अधिक छोटे बड़े शैक्षणिक संस्थान,९९ आवासीय कॉलोनिया जो कि रिंगरोड़ के दोनों किनारों से लगकर निर्मित है,नगर के प्रमुख लगभग १० चिकित्सालय कायम होने से दिन का पूरा समय इनसे जुड़े वाहन तथा स्कूली वाहनों एवं स्कूली बच्चों का आवागमन बना रहता है । विगत वर्षो में तेजी से रिंगरोड़ पर दुर्धटनाएॅ बढ़ रही थी,जिस पर नियन्त्रण लगाने हेतु बाय-पास का निर्माण किया गया,और भार वाहनों के आवागमन हेतु बाय-पास का निर्माण होने से उपरोक्त प्रतिबंध जनसुरक्षा एवं जनहित की दृष्टि में उचित होने से प्रतिबंध हटाया जाना संभव नहीं है । अन्य मांगों के संबंध में जिला प्रषासन के अधिकारियों ने आष्वस्त किया कि रिंगरोड़ पर एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स व्दारा बतायी गयी अन्य समस्याओं पर शीध्रातिषीघ्र कार्ययोजना बनाकर निराकरण किया जावेगा । जनसुरक्षार्थ एवं जनहित एवं बढ़ती दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु तीन ईमली चौराहे से देवास नाके तक लगाये गये प्रतिबंध एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स  से सहयोग हेतु अपील करते हुए मीटिंग समाप्त हुई ।  ट्रक एसोसियेषन अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है और संभवतः कल से वह प्रस्तावित हड़ताल करेगा । जिला प्रषासन व्दारा इस सम्बन्ध में पर्याप्त  एहतियात रखे गये है आम जनों को कोई अव्यवस्था तथा असुविधा न हो इस हेतु छोटे माल वाहक वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है और आवष्यक वस्तुओं का अदान-प्रदान उनसे किया जा सकता है ।    

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० के १८.१० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी मानव पिता मोतीलाल सोलंकी (४५) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मानव सोलंकी थाना अन्नपूर्णा का एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक २३ अक्टूबर २०१० से ६ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मानव पिता मोतीलाल सोलंकी (४५) निवासी सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर को २० नवम्बर २०१० को १६.०० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१३ आदतन १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व ७३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २१ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व ७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व ७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०५ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ नवम्बर २०१०-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले १५६ देवेन्द्र नगर इंदौर निवासी राहुल पिता देवेन्द्र लम्बाते (२१) तथा सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी शंकर पिता नानसिंह (२०), गोपाल पिता अषोक दिक्षीत (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१५० रूपये कीमत की ६२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० को १४.३० बजे ऋषिनगर खारचा बाणगंगा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले १९७ न्यू दुर्गानगर इंदौर निवासी अक्कू पिता रमेष यादव (२२) तथा बाणगंगा नाका इंदौर निवासी आषीष पिता विजय गुप्ता (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रकाष का बगीचा जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बी.के. हरिजन कॉलोनी जूनी इंदौर निवासी रिंकू पिता ओमप्रकाष सारवान (१९) तथा गाडी अड्डा हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी रणजीत पिता शांतिलाल विष्वनाथ (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० को १२.४५ बजे चोईथराम अस्पताल गेट के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३/२ ग्वाला कॉलोनी प्रजापत नगर इंदौर निवासी सुभाष पिता कमल यादव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू  बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० को १५.३० बजे ग्राम झलारिया फाटा बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रमेष पिता गेंदालाल नायक (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, November 20, 2010

०५ आदतन १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ फरारी, ३ स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २० नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ फरारी, ३ स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ फरारी, ३ स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० नवम्बर २०१०- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंग नगर काकड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले छोटेलाल पिता रामेष्वर कुर्मी (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२१० रूपये कीमत की ७७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को २०.०५ बजे मालवा मील सब्जी मंडी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले नंदानगर इंदौर निवासी विजय पिता पे्रमनारायण कुषवाह (४४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८५० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १३.३० बजे विरेन्द्र गार्डन के पास झोपडपट्टी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली अनिता बाई पति दिलीप बलाई (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १८.३५ बजे चोईथराम सब्जी मंडी चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिली कुषवाह नगर बाणगंगा इंदौर निवासी अनिता बाई पति राजेन्द्र मराठा (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये २३ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २० नवम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को २१.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेस्टीज स्कूल के पीछे स्कीम नं. ७४ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले नंदकिषोर, रामसेवक, मणीराम, रोषनलाल, दामोदर, मनोज कुमार, काषीराम, रामचरण, निरज तथा पूरणलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५ हजार ९० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १३.३० बजे माचल ढाबे के पास से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले लीलाधर, मुंषीलाल तथा भैरूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार २८० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को २२.४० बजे भगतसिंह नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले राजाराम, कैलाषचंद्र तथा कालूराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३३० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १०.५० बजे माताजी मंदिर के पास रविनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले विनोद, राजू, दीपक तथा मानसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १८.५० बजे बैरवा समाज बगीचे के पास परदेषीपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले नारायण, रवि तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० नवम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिंक सिटी के सामने मूसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शांतीनगर मूसाखेडी के रहने वाले मंगलसिंह पिता शंकरलाल (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को २२.०५ बजे गौरीनगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी दीपक पिता मदनलाल कुषवाह (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा  बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को २०.३० बजे नीम चौक बिजलपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मराठी मोहल्ला राजेन्द्र नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता प्रेमनाथ (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १९ नवम्बर २०१० को १७.०० बजे हाट मैदान मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले श्रेयास मोदी फार्म हाउस खंडवा रोड इंदौर निवासी मुन्नाराम पिता गंगाराम नायक (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, November 19, 2010

०७ आदतन १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १९ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को २०.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय नगर राऊ इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगन्नाथ पिता रामसिंग बागरी (६०) तथा ग्राम रंगवासा निवासी रामप्रसाद पिता कालूजी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर, ०५ लीटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को ०९.३० बजे ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शेखर पिता जूझारसिंह (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को ०८.३० बजे ग्राम कटकटखेडी से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रामचंद्र पिता मांगीलाल कुलमी (५७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को १०.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरूनगर मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले विजय, पप्पू तथा गोलू उर्फ रविराज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार ९१५ रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को २२.१० बजे मुकेरी मोहल्ला महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले मोहम्मद अकरम, इलियास खान तथा अकरम खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को १६.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरसिद्वी बगीचे के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७७ लाबरिया भैरू इंदौर निवासी जसवंत पिता गणेष पांचाल (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को १०.२० बजे काली बिल्लोद चौराहा बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम अहिरखेडी इंदौर निवासी रामचंद्र पिता जयराम बलाई (५२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा  बरामद किया गया।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक १८ नवम्बर २०१० को १२.१० बजे ग्राम सेमल्या चाउ बस स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इदरिष नगर इंदौर निवासी कमलंिसह पिता गंगाराम बलाई (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, November 18, 2010

चेन लुटेरा गिरोह संयोगितागंज पुलिस की गिरफ्‌त में, २५ चेने व ५ चोरी की मोटर सायकले जप्त, ५ लुटेरे गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ नवम्बर २०१०-    पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि शहर में महिलाओं से चेन लूटने की घटनाओं पर अंकुष लगाने के लिए चेन लुटेरों की पतारसी करने बाबत अति० पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ के निर्देषन में मोटरसायकल सवारों व पुराने चेन स्नेचरों को चेक करने बाबत टास्क दिया गया था । नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि १. मनीष पिता लीलाधर शर्मा (३१) निवासी १०७ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर २. ष्याम पिता रमेष पण्डित (२९) निवासी ५६/२ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर चेनस्नेचिंग करने में लिप्त है, जिन्हें पुलिस द्वारा पकडा जाकर लगातार दोनों आरोपियों सें विस्तृत पूछताछ की गई, जिन्होने अपने साथी हर्षित बुन्देला, सोनू डागर व चेनसिंह के साथ चैनस्नैचिंग व मोटरसायकल चोरी की अनेक घटनाओं का खुलासा किया । उपरोक्त दोनो आरोपियो की निषादेही से हर्षित बुन्देला, सोनू डागर व चेनसिंह को पकड़ा गया ।
        उपरोक्त चेन स्नेचर गिरोह से २५ सोने की चेन व ५ चोरी की मोटरसायकले बरामद की गई। उक्त घटनाएॅ थाना संयोगितागंज, पलासिया, तुकोगंज, एमआयजी, खजराना व राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे अन्य घटनाएॅ खुलासा होने की उम्मीद है। पूछताछ व जप्ती में थाना संयोगितागंज के उपनिरीक्षक प्रदीप वाल्टर, आर० दिनेष, आर० शांतिलाल, आर. योगेन्द्र, आर. रमेष, आर. शेरसिंह तथा थाना महूॅ के आर. देवेन्द्र का विषेष योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर व्दारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

आरोपियों के नामः-
१. मनीष पिता लीलाधर शर्मा (३१) निवासी १०७ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर
२. ष्याम पिता रमेष पण्डित (२९) निवासी ५६/२ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर
३. हर्षित पिता रामगोपाल बुन्देला (१९) निवासी बजरंग मौहल्ला उज्जैन ।
४. सोनू उर्फ भरत पिता रामप्रसाद डागर (१९) निवासी शांतिनगर साउथ महू ।
५. चेनसिंह पिता लक्ष्मीनारायण मालवीय (२७) नि० ८७/१ यादवनंदनगर बाणगंगा।

मोबाईल छीनकर भागने वाला बदमाष गिरफ्तार, छीना गया मोबाईल बरामद

इन्दौर - दिनांक १८ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १७ नवम्बर २०१० के १२.१० बजे ३३ श्रीराम नगर पाल्दा इंदौर निवासी रवि पिता फूलचंद सिलावट (२८) की रिपोर्ट पर हवाबंगला स्थित ग्राम अहिरखेडी इंदौर निवासी सुनील पिता रामेष्वर मोची के विरूद्व धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक १७.११.१० को जगन्नाथ स्कूल के सामने इंदौर पर फरियादी रवि सिलावट किसी काम से गया था उसी समय आरोपी सुनील द्वारा मौका पाकर फरियादी का एक मोबाईल फोन मोटरोला कंपनी का कीमती ५ हजार रूपये का छीनकर भागा जिसे आम जनता की मदद से मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी सुनील से फरियादी का उक्त मोटरोला कंपनी का मोबाईल फोन बरामद किया जाकर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।