Monday, May 18, 2015

लूट की वारदात के आरोपी गिरफ्‌तार 09 मोबाइल फोन, 01 इण्डिको कार बरामद



इन्दौर-दिनांक 18 मई 2015- पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 14-15 के मध्य रात्रि पलासिया, पिपल्याहाना सर्विसरोड इंदौर एवं खरगोन मे हुई आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदातो का पर्दाफाश कर इंदौर पुलिस ने आजाद नगर निवासी चार ऐंसे शातिर बदमाशो को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिन्होने पिपल्याहाना सर्विस रोड, तीन इमली चौराहे के पास, खण्डवा रोड विन्धयाचल कॉलेज के सामने इंदौर तथा जिला खरगोन के देशगांव के आगे खण्डवा रोड, सनावद रोड तथा कुछ अन्य स्थानों पर 6 से अधिक लूट की वारदातें घटित की थी। आरोपियो से लूटे गये एवं आरोपियों से लूटे गये 09 मोबाई फोन एवं इण्डिका गाडी तथा घटना मे प्रयुक्त होण्डा शाइन बरामद कर ली गयी है।
        उपरोक्त घटित लूट की घटनाओं के अपराधियों की त्वरित पतारसी कर पकडे जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी त्रिपाठी, तथा अपुअ सुश्री सिमालाप्रसाद द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज एस.एम. जैदी के नेतृत्व मे एक विद्गोषटीम गठित कर अनुसंधान हेतु निर्देशित किया गया। जिनके द्वारा विशेष परिश्रम एवं गहन अनुसंधान, घटनाओं का खुलासा करने हेतु किया गया। जिसके आधार पर शीघ्र ही महत्वपूर्ण सुराग अपराधियों के बारे मे मिल गया तथा मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी रेहान पिता फिरोज खान उम्र 23 वर्ष निवासी 169-बी आजाद नगर जो इस गिरोह का मुखिया था, को उस समय धर दबोचा जब वह अपने अन्य गिरोह के तीन सदस्यों की प्रतिक्षा कर रहा था। आरोपी से कडी पूछताछ कर उसने अपने तीन साथियों जाहिद उर्फ गन्जू, सोनू उर्फ मोहम्मद अली तथा रिजवान उर्फ माका के साथ मिलकर आधा दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं को करना स्वीकार किया। पुलिस की त्वरित घैराबंदी के फलस्वरूप् अन्य दो बदमाशो जाहिद उर्फ गंजू पिता जाकीर खान उम्र 19 वर्ष निवासी गोप कॉलोनी आजद नगर, रिजवान उर्फ मामा पिता अब्दुल रऊफ निवासी चार नल चौराहा आजाद नगर को गिरफ्‌तार कर लिया गया। आरोपी सोनू की तलाद्गा की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके द्वारा बताया गया कि चारो ने उक्त दिनांक को 10.00 बजे के लगभग आजाद नगर हॉकी ग्राउण्ड मे बैठकर शराब पी थी और रिजवार उर्फ मामा कीमोटर साइकल होण्डा शाइन पर रेहान, रिजवान तथा जाहिद निकले थे तथा पिपल्याहाना सर्विस रोड एवं स्कीम नंबर 4 के सामने तीन इमली के पास लूट की वारदाते घटित की है। इण्डिका विस्टा में सोनू को भी लिया और घटनाऐं घटित करते हुये खरगोन तक गये। आरोपियों से उक्त दिनांक को लूटे गये 09 मोबाईल फोन, जिसमे लावा, स्पाइस कार्बन एवं माबक्रयोमेक्स कपंनी के है जिन्हे रिहान के धर से बरामद किया गया है। साथ ही 01 छुरा, लूटी हुई इण्डिा विस्टा जिसकी एमपी-09/सीएफ/0286 की नंबर प्लेट आरापियों द्वारा हटा दी गयी थी भी बरामद की गयी है। आरापियों से अभी और घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
        आरोपियों द्वारा दिनांक 14-15 की मध्य रात्रि लगभग 12.30 बजे दो अज्ञात साइकिल सवार लडको ने हनुमान मंदिर के सामने पिपल्याहाना सर्विस रोड खडे एक मोरम के ट्रक के ड्राइवर रमेद्गा पिता हीरालाल मेवाडी निवासी ग्राम मांगलिया इंदौर को चाकू अडाकर एक स्पाइस कंपनी का मोबाइल फोन तथा 1500 रूपये नगद व कागजात छीन लिये। घटना करने के उपरांत दोनो बदमाद्गा फरार हो गये। इस संबंध में थाना पलासिया मे लूट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
        उक्त दिनांक कोही दोनो बदमाशो के साथ एक अन्य बदमाद्गा शामिल हो गया तथा लगभग 12.45 बजे स्कीम नंबर 54 पानी की टंकी के सामने रिंग रोड इंदौर पर तीनो बदमाशो ने श्रीमती हिमानता पति जोसवा भजनजी निवासी सी-204 मोनार स्कीम नंबर 140 की इण्डिका विस्टा मारपीट कर उस समय छीन ली जब वह कार चलाना सीख रही थी तथा एक मोटर साइकल चालक शुभम पाल की मोटर साइकल क्र. एमपी-09/क्यूए/3642 छीन ली तथा भाग गये। इस पर थाना आजाद नगर में लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
        इसी रात में लगभग 01.30 बजे खण्डवा रोड विन्धयाचल कॉलेज के सामने एक लोडिंग गाडी के व्यापारी सतीद्गा पिता सत्यनारायण त्रिवेदी निवासी ब्रम्हमणपुरी खरगोन को इण्डिका गाडी से आकर तीन बदमाशो ने चाकू की नोक पर उसके जेब से दो मोबाइल फोन नोकिया एवं माइक्रोमेक्स कंपनी का तथा 700 रूपये नगदी व कुछ कागजात छीन लिये थे। इस थाना तेजाजीनगर मे लूट का अपराध दर्ज किया गया है।
        बदमाद्गाो ने आगे जाकर देद्गागांव से आगे खरगोन जिला क्षेत्र मे एक टाटा एस ट्रक को इण्डिका विस्टा गाडी से ओवरटेक करके रोका एवं उसके ड्राइवर परसराम प्रजापति को मारपीट कर तथा चाकू अडाकर उसका माइक्रोमेक्समोबाइल फोन तथा कुछ कागजात तथा ट्रक की चाबी छीन कर बापस इंदौर आ गये।
        इसी रात्रि में बदमाद्गाों द्वारा रात्रि लगभग 03.35 बजे रेवा फेब्रीकेद्गान के सामने सनावद रोड पर इण्डिका विस्टा कार में आये तीन बदमाशो ने ओमकारेद्गवर से मोटर साइकल पर आ रहे कपिल पिता छोटेलाल निवासी सुभाष नगर परदेद्गाीपुरा एवं उसके मित्र महेद्गा पिता विकास से चाकू से घायल कर, तीन मोबाइल फोन, 01 लावा कंपनी, दो माइक्रोमेक्स कंपनी एवं 400 रूपये नगद लूट लिये थे। घटना के संबंध में थाना बडवाह जिला खरगोन में लूट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
        उपरोक्त घटनाओं के अतिरिक्त एक माइक्रोमेक्स एवं एक कार्बन मोबाइल फोन भी बदमाशो द्वारा इस दौरान लूटा गया है जिसके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज एस.एम. जैदी के नैतृत्व मे गठित टीम के थाना छोटीग्वालटोली में पदस्थ आर. सचिन सोनी, महेन्द्र यादव, थाना संयोगितागंज के आर. किद्गाोर, रमेद्गा, अमरपाल तथा आरक्षक संदीप की प्रमुख भूमिका रही है।
        गिरफ्‌तार किये ये उपरोक्त तीनो बदमाश गांजे एवं शराब के नशे के आदी है इनका मुखिया रेहान ड्राइवर हैतथा इसके विरूद्ध बलात्कार का एक प्रकरण आजाद नगर थाना में पंजीबद्ध है तथा जाहिद उर्फ गंजू के विरूद्ध मारपीट का एक प्रकरण थाना संयोगितागंज थाना में पंजीबद्ध है। तीनो आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है तथा तथा इनसे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। शेष आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद अली की तलाश जार ही है।

29 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 29 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 , 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 115 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 18 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मई 2015 को 04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 115 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्नप्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मई 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मई 2015 को  20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अलवासा आम रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, हरिजन मोहल्ला ग्राम अलवासा में रहने वाले कमल पिता मुन्नालाल राठौर तथा मनोज पिता वासुदेव चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 मई 2015 को 22.05 बजे, देवेन्द्र नगर की निर्माणाधीन पुलिया के नीचे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, सिल्वर ऑक्स कालोनी निवासी नितिन पिता विष्णु बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 मई 2015 को राजकुमार सब्जी मण्डी शिवाजी नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, 30 काछी मोहल्ला निवासी जितेन्द्र पिता चिमनलाल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मई 2015 को   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 239/3 शीतल नगर निवासी-विशाल पिता रमेश कुशवाह, 39 शिव नगर निवासी-लाखन पिता विक्रम चौहान तथा 309/3 भवानी नगर निवासी-गोपाल पिता दिलीपसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके  कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 17, 2015

01 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 , 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गिरफ्तारी तथा 100 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 17 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 मई 2015 को 20 गिरफ्तारी तथा 100 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 17 मई 2015-पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 16 मई 2015 को मोरसली गली सराफा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 2020 सेक्टर डी सुदामा नगर निवासी-विनोद पिता बंसत जगदाले तथा 533 अशोक नगर एरोड्रम निवासी-नानादेवपिता गणपति देशमुख को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 मई 2015 को सौरभ टेक्सटाईल के सामने सी-सेक्टर सांवेर रोड़ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, यहीं रहने वाले मंद्गााराम पिता परसराम मर्शोले को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 मई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 मई 2015 को सुखलिया गांव इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, सुखलिया निवासी सुनिल पिता तेजराम जाटव तथा मोहन पिता लघीसा जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 मई 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 16 मई 2015 कोराजनगर सेक्टर एफ बगीचे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 42/4 पंचमूर्ति नगर निवासी राहुल उर्फ झटका पिता काशीराम मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 16, 2015

02 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 , 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 80 गिरफ्तारी तथा 238 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 16 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मई 2015 को 10 स्थायी, 80 गिरफ्तारी तथा 238 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 16 मई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 मई 2015 को प्रजापति धर्मशाला के पास कुम्हारखाड़ी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 249 कुम्हारखाड़ी निवासी मन्नुलाल पिता साहेबदीन प्रजापति को पकड़ा।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा  आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 मई 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 15 मई 2015 को न्यू लोहामंडी पानी की टंकी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, ग्राम झिननिया थाना मूंदी जिला खण्डवा हाल राहुलगांध्ीा नगर निवासी मुकेश पिता सेवाराम राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 मई 2015 को चमार मोहल्ला खजराना एवं कर्बला कुएं के पास खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं, चमार मोहल्ला खजराना निवासी केशरबाई पति जगदीश तथा कलीबाई पति रवि बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 15 मई 2015 को केद्गारबाग ब्रिज के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, सिल्वर ऑक्स कालोनी निवासी नितिन पिता विष्णु बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेअवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 मई 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 15 मई 2015 को   चितावद चौराहा पेट्रोल पंप के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम तरसिंगा थाना टांडा जिला धार हाल छावनी बाजार झोपड़पट्‌टी निवासी दीपक पिता मुकेश मेहड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 15, 2015

07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 67 गिरफ्तारी तथा 235 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 15 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मई 2015 को 13 स्थायी, 67 गिरफ्तारी तथा 235 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 15 मई 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 मई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शिवमंदिर के पीछे कुएं के पास सोमनाथ की जूनी चाल से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, यहीं के रहने वालेराजेन्द्र कुशवाह, अजय कुशवाह तथा लखन कुद्गावाह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 मई 2015 को थाना क्षेत्रान्तर्गत नंदा नगर एवं फिरोजगांधी नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 139/2 नंदा नगर निवासी-नवनीत पिता किशनलाल बुर्रा तथा 149/1 फिरोजगांधी नगर निवासी-नितिन पिता शिवनारायण विश्वकर्मा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 14 मई 2015 को गेस्ट हाउस के पास नादिर चाय वाले की दुकान के सामने सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं रहने वाले नादिर हुसैन पिता ईशाक खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 मई 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 14 मई 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, स्कीम नं. 136 चौराहे से स्विफ्‌टकार क्रं एमपी-09 सीसी-6972 से अवैध शराब ले जाते मिले, 1259-बी स्कीम नं.114 पार्ट-1 निवासी अमन पिता दर्शनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
    पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 मई 2015 को पोस्ट आफिस के पास कुम्हारखाड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, कुम्हारखाड़ी निवासी अजय पिता प्रीतमसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 मई 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 मई 2015 को   21.00 बजे, एमआर-9 रोड़ खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 72/2 उषागंज निवासी अनीस पिता निजामुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 14, 2015

04 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 67 गिरफ्तारी तथा 241 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 14 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 मई 2015 को 05 स्थायी, 67 गिरफ्तारी तथा 241 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 14 मई 2015-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवली द्वारा कल दिनांक 13 मई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रेल्वे स्टेशन बड़ी लाईन वीआईपी गेट के सामने से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, जल्ला कालोनीखजराना निवासी-मो.अय्‌यूब पिता बाबू खां तथा मराठी मोहल्ला अहिल्या पल्टन निवासी-दिलीप पिता मोहनसिंह तोमर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1060 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 मई 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 मई 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 95 जीत नगर बिलावली से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यहीं रहने वाले राधेश्याम पिता तारचंद कोकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपये कीमत की 98 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2015 को आकाद्गा नगर बिजली की डीपी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं, आकाश नगर निवासी नीतू उर्फ कमला पति रतन खत्री को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 मई 2015-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नयापीठा उर्दू स्कूल के पास एवं मोचीपुरा गली के सामने जवाहर मार्ग से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सगायलपरुा बैंगलोर निवासी-आरिफ अहमद पिता अनिश अहमद तथा आमवाला रोड़ चंदन नगर गली नं. 12 निवासी अज्जू उर्फ अजरूद्‌दीन पिता अभीबुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 मई 2015 को 18.30 बजे, अम्बेडकर नगर आटो रिक्शा स्टेण्ड के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जितेन्द्रे पिता रामनारायण बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 13, 2015

03 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 79 गिरफ्तारी तथा 192 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 13 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 मई 2015 को 04 स्थायी, 79 गिरफ्तारी तथा 192 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 मई 2015- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 मई 2015 को  19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रणजीत हनुमान मंदिर चौराहे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 66 द्वारकापुरी निवासी राजेश पिता गोवर्धनतेजवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5500 रूपये कीमत की 12 बोतल अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 मई 2015 को 20.30 बजे कासलीवाल का खेत स्कीम नं. 155 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, गोविंद नगर बाणगंगा निवासी रमेश पिता रामसूचित यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2840 रूपये कीमत की 61 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 मई 2015 को 20.30 बजे ग्राम लोहारपिपल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यहीं के रहने वाले राहुल पिता राधेश्याम मालवीय तथा आत्माराम पिता सुखराम मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 मई 2015- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 मई 2015 को   22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, डॉ. मंत्री क्लिीनिक के सामने बाराभाई इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले डी-42 अर्जुनपुरा मल्टी लालबाग केसामने रहने वाले विक्की उर्फ विकास पिता ओमप्रकाश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 12, 2015

व्यापंम पीएमटी परीक्षा के साल्वर ब्रजेश एवं आशीष उत्तम को एसआईटी इन्दौर द्वारा पकड़ा गया।

इन्दौर-दिनांक 12 मई 2015-अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि पीएमटी फर्जीवाडे में जिला इंदौर एसआईटी टीम द्वारा थाना संयोगितागंज इंदौर के अपराध क्रमांक 1137/11 में आरोपी अमर सिंह मेढा को पीएमटी परीक्षा वर्ष 2009 में पास कराने वाले साल्वर ब्रजेश पिता रामाशीष अग्रहरी उम्र 28साल नि. ग्राम मखदूमपुर पोस्ट लालपुर थाना समनपुर जिला अम्बेडकर नगर यूपी हाल कानपुर को गिरफ्‌तार किया गया। अमर सिंह मेढा वर्ष 2009 के बैच में एमजीएम कालेज इंदौर में प्रवेश लिया था। स्कूटनी के दौरान वर्ष 2011 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में अमर सिंह मेढा की गिरफ्‌तारी पश्चात मध्यस्थता करने वालों में राजवीर सिंह पिता विजय सिंह मोर्य नि ग्वालिर, व नरेन्द्र सिंह तोमर पिता कैलाश सिंह तोमर नि. मुरैना, नरेन्द्र जाटव उर्फ नरेन्द्रदेव आजाद पिता चरणलाल चोधरी, रामकुमार धाकड पिता रमेशचंद धाकड, बंटी उर्फ शिवकुमार धाकड पिता रमेशचंद धाकड, प्रवीण कुमार पिता शारदाप्रसाद कुर्मी, अवधबिहारी शर्मा पिता रामनारायण शर्मा, आलोकगंगवार पिता सुरेन्द्रसिंह गंगवार, आशीष उत्तम पिता स्व. गयालाल उत्तम निवासी ग्राम बोहारा जिला कानपुर नगर यूपी का नाम बताया था जो कि पूर्व में गिरफ्‌तार किये जा चुके है।
           आरोपी आलोक गंगवार को एसआईटी इंदौर द्वारा पूर्व में गिरफ्‌तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी आलोक गंगवार ने आशीष उत्तम नि. कानपुरका नाम बताया है जिसको एसआईटी टीम इंदौर द्वारा दिनांक 01.05.2015 को गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी आशीष उत्तम द्वारा पीएमटी परीक्षा 2009 में अमर सिंह मेढा के स्थान पर साल्वर ब्रजेश का परीक्षा दिलाना बताया, ंिजस पर कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी ब्रजेश को आज दिनांक 12.05.2015 को गिरफ्‌तार किया गया है।
        आरोपी आशीष उत्तम से अन्य पीएमटी प्रकरणों के संबंध में पूछताछ करते आरोपी आशीष उत्तम द्वारा जबलपुर में आशीष नाम के छात्र के लिये साल्वर अजीत एवं भोपाल में दिनेद्गा मुजाल्दे के लिये साल्वर चंद्रेद्गा नि. अंबेडकर को उपलब्ध कराना बताया तथा स्वयं के द्वारा साल्वर के रूप में थाना संयोगितागंज, इंदौर के अपराध क्रमांक 1203/09 में आरोपी छात्र रविन्द्र दुलावत के स्थान पर परीक्षा देना बताया। उक्त प्रकरण में भीआरोपी साल्वर आशीष उत्तम को गिरफ्‌तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है एवं पीएमटी परीक्षा के अन्य प्रकरणों तथा आपराधिक श्रृंखला के संबंध में पूछताछ जारी है।
                                                 
   
                                                                   ब्रजेश अग्रहरी           

 
                                                              आशीष उत्तम

10 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 82 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 मई 2015 को 04 स्थायी, 82 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 मई2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 11 मई 2015 को  1920 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, निरंजनपुर चौराहा एबीरोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यहीं रहने वाले रवि पिता अजय ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 मई 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 11 मई 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, तलावली चान्दा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इन्द्रानगर मांगीलाल रेलवे स्टेद्गान के पास इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता मकूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 मई 2015 को 10.10 बजे,  यामाहा शोरूम के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 51 मदीना नगर इंदौर निवासी इकबाल पिता जाफार खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिसथाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 11 मई 2015 को 11.00 बजे, ऊषागंज छावनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जितेन्द्र आटा चक्की लक्ष्मीलाज के सामने हरदा निवासी जितेन्द्र पिता दीपक सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 11, 2015

नगर सुरक्षा समिति की सदस्यता हेतु विशेष अभियान
इन्दौर-दिनांक 11 मई 2015-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल श्री एस. एस. गौर ने बताया कि इन्दौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्लो एवं बीटों में नगर सुरक्षा समिति की सदस्यता हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत नगर सुरक्षा समिति की सदस्यता हेतु इच्छुक व्यक्ति जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष हो एवं कोई असामाजिक या अपराधिक पृष्ठभूमि न हो वे, इन्दौर शहर के निम्नलिखित थानों के मोहल्लों के बीट प्रभारियों से दिनांक 13 मई 2015 को संपर्क कर आवेदन देकर सदस्य बन सकते है।
क्रं    थाना                                                         बीट/मोहल्ला
                                                     1                           2                           3                         4
1    सेन्ट्रल कोतवाली          महारानी रोड़           तारादेबी गली          तेल गली                सियागंज
2    एमजी. रोड़                   नयापुरा                  उषा फाटक              सिख मोहल्ला          काछी मोहल्ला
3    तुकोगंज                       कंचन बाग              साउथ तुकोगंज       डायमंड कालोनी       ग्रीन पार्क
4    संयोगितागंज               पारसी मोहल्ला        मुराई मोहल्ला         उषागंज                  कलाली मोहल्ला
5    पलासिया                     गीतानगर                साकेत नगर            तिलक नगर           आनंद बाजार
6    छोटीग्वालटोली            रेल्वे कालोनी           मधुमिलन               मुराई मोहल्ला         फिल्म कालोनी
7    परदेशीपुरा                   कुलकर्णी भट्‌टा       पीपल की चाल         नंदा माली का खेत   शंकर काबगीचा
8    हीरानगर                      मेघदूत नगर           बजरंग नगर            डा. कालोनी             सुयश विहार
9    बाणगंगा                      शिवकंठ नगर          भवानी नगर            नरवल                    गणेशधाम
10    एमआईजी                 रूस्तम का बगीचा    लाला का बगीचा       पाटनीपुरा               एमआईजी कालोनी
11    विजय नगर               राम नगर                स्कीम नं. 54            विजय नगर            भमौरी
12    खजराना                    खजराना                 रिद्धिसिद्धि कालोनी   गणेशपुरी                सूरज नगर
13    लसूडिया                    स्कीम नं. 78           अरण्य                   राजीवआवास विहार    राहुलगांधी नगर
14    तेजाजी नगर             अनुराधा नगर          कैलोद करताल        न्यू रानीबाग             मचला
15    आजाद नगर             आजाद नगर            मदीन नगर            शान्ति नगर              न्यू एकता नगर
16    कनाड़िया                  बिजली नगर            मंगल नगर            रेवेन्यू नगर               नीर नगर
17    जूनी इन्दौर               नवलखा                  स्नेह नगर              खातीवाला टैंक           सिंधी कालोनी
18    रावजी बाजार            गाड़ी अड्‌डा              शंकर बाग              नवलखा                     नारायन बगीचा
19    भंवरकुआं                 इन्द्रपुरी                   विघा नगर             अम्बिकापुरी               ब्रह्‌मपुरी कालोनी
20    सराफा                      बड़ा सराफा              मोरसली गली        शक्कर बाजार             खजूरी बाजार
21    पंढरीनाथ                 कबूतर खाना            गौतमपुरा              नंदलालपुरा                 रेशम गली
22    छत्रीपुरा                   छत्रीबाग                   लोधीपुरा               अर्जुनपुरा                     बाराभाई
23    मल्हारगंज              रामगंज जिंसी           मल्हारगंज            तम्बोली बाखल            शांति नगर
24    सदर बाजार            जूना पीठा                  कुंवर मंडली          जूनी कसेराबाखल         इमली बाजार
25    एरोड्रम                   रामचंद्रनगर              जयभवानी नगर    हुकुमचंद कालोनी         नगीन नगर
26    अन्नपूर्णा               परस्पर नगर             वैशाली नगर         सूर्यदेव नगर                 गुरूनानक नगर
27    चंदन नगर             स्कीम नं. 71              द्वारकापुरी           प्रजापत नगर               गीता नगर
28    राजेन्द्र नगर          राजेन्द्र नगर              धनवंतरी नगर       भगवानदीन नगर         विदुरनगर

01 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 93 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 मई 2015 को 03 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 93 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपीगिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 11 मई 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शिवपार्वती नगर गुमटी के पीछे पालदा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, संतोष यादव, सुभाष यादव, जगदीश यादव, भरत यादव तथा ओमप्रकाश यादव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7 हजार 510 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को पी.डब्ल्यू.डी. गोडाउन स्नेहलतागंज से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, मोहन जरिया, बलवीर सिंह तथा महेश गोयल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को कृष्णा किराना के पास जीवन की फेल से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, किशोर, दीपक तथा रिक्की को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 मई 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 25/1 जोशी मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यहीं रहने वाले विनोद पिता प्रकाश तम्बोली तथा 8/1 सिंधी कालोनी निवासी अमर पिता परसराम खुमानी एवं अशोक पिता भगवानदास नंदवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 800 रूपये कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को आगरा जंगल अहीरखेड़ी रोड़ किनारे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, ग्राम अहीरखेड़ी निवासी दिनेश पिता रामचंद्र धाकड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को भोलेनाथ मंदिर के पास चितावद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, चितावद निवासी रवि पिता मुकेश तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपये कीमत की 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को शास. स्कूल के पास ग्राम रूणजी से अवैध शराब लेजाते/बेचते मिले, ग्राम रूणजी निवासी अक्कू उर्फ हुकुमचंद पिता हरिनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1150 रूपये कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को तांगाखाना महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 2159 जोशी मोहल्ला महूं निवासी गौरव पिता कमल धानुक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को ग्राम जामोदी सांवेर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यहीं के रहने वाले नारायण पिता बजेसिंह तथा श्रीराम पिता पन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 मई 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नोबल पब्लिक स्कूल के पास वक्रतुण्ड नगर खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मुमताज बाग कालोनी निवासीशिवा पिता कालूराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 10, 2015

सुपर कोरीडोर में लूट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्‌तार 02 मोटरसाइकिल, 03 एलसीडी बरामद

इन्दौर-दिनांक 10 मई 2015- पुलिस अधीक्षक (पशचम) श्री आबिद खान ने बताया कि विगत कई दिनों सुपर कोरीडोर पर कुछ बदमाशो द्वारा लूट की घटना की जा रही थी जिसमें पूर्व में  एरोड्रम पुलिस द्वारा उक्त घटनाओ को चुनौती के रूप में लेते हुये स्कार्पियो लूट, ओला टेक्सी लूट का पर्दाफाश त्वरित गति से कर आरोपियों की गिरफ्‌तारी की थी परन्तु उसके बाद भी अन्य आरोपियों द्वारा लगातार सुपर कोरीडोर पर लूट की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा था। जिसको देखते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा आरोपियो की गिरफ्‌तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज आर.सी. राजपूत तथा थाना प्रभारी एरोड्रम कन्हैयालाल दांगी को निर्देशित किया गया। जिस पर से थाना एरोड्रम में एक टीम का गठन किया गया।
    घटना दिनांक 17.04.15 को फरियादी मनोज पिता पूनमचंद पिछोलिया उम्र 32 वर्ष निवासी गांधीनगर के साथा दो बदमाशो ने मारपीट करके कट्‌टा अडाकर 09 हजार 500 रूपये व दो मोबाइल फोन छीन लिये थे। इसी प्रकार दिनांक 21.04.15 को फरियादी रवि चौहान पितारतनलाल चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी गांधीनगर के साथ छोटा बांगडदा रोड से अपने घर गांधीनगर जाते समय तीन अज्ञात लुटेरो द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर से गिराकर, कट्‌टा चाकू अडाकर फरियादी से 5400 रूपये छीन लिये थे। इसी प्रकार घटना दिनांक 24.04.15 की रात में 11.00 बजे फरियादी इंदर ंिसह पिता कालुंिसह निवासी ग्राम पंचदेहरी सांवेर रोड थाना सांवेर के साथ शादी समारोह से घर जाते समय सुपर कोरीडोर पर चार अज्ञात बदमाद्गाों द्वारा कट्‌टा चाकू अडाकर 23 हजार 500 रूपये लूट लिये थे तथा उक्त तीनों घटनाओ पर थाना एरोड्रम में अपराध पंजीबद्ध किये तथा विवेचना में लिये गये।
    टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया। जिनमें 1. जितेन्द्र पिता रमेद्गा जाति भोई उम्र 20 वर्ष निवासी भानगड थाना हीरानगर, 2. गणेश पिता देवीराम उम्र 19 वर्ष निवासी गणेशपुरी थाना खजराना तथा 3. रोद्गान पिता जगदीशचंद्र खाती निवासी ग्राम बगडी थाना नालछा जिला धार है। आरोपियों के कब्जे से तथा एक 315 बोर का कट्‌टा मय जिंदा कारतूस, 01 चाकू जप्त किये गये है तथा  02 मोटर साईकिल क्र. एमपी-09/एनएक्स/4263 बजाज पल्सर तथाक्र. एमपी-09/एमजे/5227 बजाज डिस्कबर, अन्नपूर्णा एवं राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से चोरी की 03 एलसीडी आदि बरामद किये गये है। आरोपियो पूछतांछ की जा रही है।
    आरोपियो की गिरफ्‌तारी में आर. कमलेद्गा, दीनदयाल, पंकज तथा आशीष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

08 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 109 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2015 को 07 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराबसहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 मई 2015-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 09 मई 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हिम्मत नगर ईंट भट्‌टे के पास पालदा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिले हिम्मत नगर निवासी रूपेश पिता आशाराम प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपये कीमत की 27 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 09 मई 2015 को स्कीम नं. 136 चौराहे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, राजीव आवास विहार स्कीम नं. 114 पार्ट-1 निवसी शेखर श्रेष्ठ पिता राजबहादुर श्रेष्ठ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 मई 2015 को मुमताज बाग खाली मैदान खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, रामकृष्णबाग खजराना निवासी शिवा पिता कालूराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2015 को संजय नगर केट रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं, यहीं की रहने वाली रूक्माबाई पति इंदरसोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मई 2015 को कुलकर्णी भट्‌टा पुल के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यहीं के रहने वाले संतोष पिता रमेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
   पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 मई 2015-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 09 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुशवाह टेंट हाउस के सामने काछी मोहल्ला से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 72 सबनीस बाग निवासी अमित पिता लक्ष्मण जरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 9, 2015

12 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 202 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 09 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2015 को 02 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 202 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

01 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक 09 मई 2013 - पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 मई 2013 को 16.30 बजे 16सौ प्लाट अकोला महाराष्ट्र हाल ममता कॉलोनी जुबेर भाई का मकान जाहिदा बी किराना दुकान के पास खजराना निवासी बब्बू शेख पिता चांदशेख के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
    पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालका मंदिर के सामने गणेद्गा मंदिर पार्किंग की रोड खजराना इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस खजराना द्वारा उपरोक्त आरोपी बब्बू शेख को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 मई 2015-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 08 मई 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले भावना नगर झापेडपट्‌टी इंदौर निवासी पवन पिता कैलाद्गा टटवारे तथा सदर निवासी मनोज पिता धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2430 रूपये कीमत की 54 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 08 मई 2015 को लसुडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, निपानिया, लसुडिया इंदौरनिवासी जितेन्द्र पिता प्रमोद सिंह तथा ग्राम रहमबीघा जिला ओरंगाबाद बिहार हाल निपानिया, लसुडिया निवासी राहुल पिता विद्गवनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 मई 2015-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 08 मई 2015 को 12.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परफेक्ट बैकरी के सामने स्कीम नं. 54 विजयनगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेद्गाीपुरा लालगली इंदौर निवासी रवि पिता लक्ष्मण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अंर्तप्रांतीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में 40 लाख के चार पहिया वाहन जप्त

इन्दौर-दिनांक 09 मई 2015- पिछले दिनों शहर में हो रही चार पहिया वाहन चोरी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर श्री राकेश गुप्ता ने अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिलीप सोनी व श्री विनय प्रकाद्गा पॉल को निर्देशित किया इस पर उनि अद्गाौक सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया ।
        टीम द्वारा पुराने चार पहीया वाहन चोरो की तलाश की इसी दौरान टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बलाई मोहल्ला रावजी बाजार निवासी अब्दुल हफीज एंव विजय पैलेस निवासी मोह0 फारूख नामक व्यक्ति  विष्णुपुरी पानी की टंकी के पास एबी रोड इंदौर पर एक टवैरा व एक बैगनार गाडीयां बिना कागजात के सस्ते भाव में बेचने की बात कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुचंकर खुफिया तौर पर पता करते टवैरा एमपी 09 बीसी 1841 एंव एक बैगनार गाडी एमपी 09 एचई 2705 खडी दिखी। जिसके पास दो व्यक्ति खडे मिले उन्होने अपने नाम अब्दुल हफीज व मोह0 फारूख बताया। जिनसे गाडी खरीदने केसंबंध में बातचीत की गई तो बिना कागज के सस्ते भाव में देने के लिये तैयार हो गये। जिनसे गाडी व कागजों के संबध में बातचीत करने पर संतोष जनक उत्तर न देने पर टीम के माध्यम से दोनों गाडीयां पुलिस कब्जे में ली जाकर दोनो उपरोक्त व्यक्तियों से हिकमत अमली से पूछताछ करते टैवेरा देैवास एवं बैगनार राजेंद्र नगर क्षैत्र से चोरी करना बताया। दोनो व्यक्तियों से टीम द्वारा संघन पूछताछ पर मोह0 फारूख ने एक गाडी टवैरा जूनारिसाला निवासी रसीद को बैचना तथा अब्दुल हफीज ने एक टवैरा चोरी कर कबूतर खाने की पार्किंग में खडी करना बताने पर जूनारिसाला में रसीद की तलाश करते मिला जिसके पास टवैरा एमपी 09 सीजे 2100 सफेद रंग की मिली जिसका इंजन व चैचीस नंबर चैक करते चैचीस नंबर अलग से बैलडिंग किया हुआ दिखा तथा गाडी इंजन व चैचीस नंबर संदिग्ध होने पर चोरी की शंका में जप्त की गई तथा अब्दुल हफीज के बताये अनुसार कबूतरखाने की र्पांिर्कंग में एक गाडी जिसका नंबर जीजे 06 डीजी 6314 मिली। जो अब्दुल हफीज ने पलासिया क्षैत्र से चोरी करना बताई तथा अब्दुल हफीज से पुन; पुछताछ करने पर बताया की दैवास का मनीष पिता रमेद्गा ठाकुर निवासी मुखर्जी नगर दैवासके पास भी एक टवैरा गाडी एमपी 30 बीसी 0816 भी चोरी की है। जो मुझे बिना पैपर की देने की बात कर रहा था। इस पर मनीष ठाकुर की तलाद्गा की गई। तो मनीष मुखर्जी नगर में अपने घर पर मिला दरवाजे पर एक टवैरा सिल्वर रंग की जिस पर एमपी 30 बीसी 0816 नंबर लिखा होकर इंजन नबंर ग्रांईड्रर से घीसा होकर इंजन नंबर पृथक मिला। जिस पर गाडी हरदा में पूर्व में ग्वालियर के रामपाल नामक व्यक्ति से दिलवाई थी। जो पार्टी को शंका होने पर उसने पुन; मुझे गाडी वापस कर पैसे मांगने की बात बताई। गाडी चोरी की होने की शंका में मनीष ठाकुर से जप्त की गई तथा मोह0 फारूख ने गाडी एमपी 09 सीजे 2100 के चैचीस का काटा हुआ टुकडा अपने गैरेज से जप्त करवाया इस प्रकार यह पूरा गैंग बीमा कंपनी से टोटल लास गाडी खरीदकर उनके चैचीस नंबर चोरी की गाडीयों पर अकिंत व बैल्डिंग करवा कर गाडी चोरी कर बेचना बताने पर मोह0 फारूख पिता मोह0 याकूब 32 साल निवासी 198 विजय पैलेस कालोनी इंदौर व अब्दुल हफीज पिता बाबू निवासी 29/2 बलाई मोहल्ला रावजी बाजार इंदौर एंव मनीष पिता रमेद्गा ठाकुर निवासी मुखर्जी नगर दैवास को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से उपरोक्त 05 वाहन कईलाखों रूपये की किमत के जप्त कर वैधानिक कार्यावाही की गई है। मोह0 फारूख का भंवरकुआ में विष्णुपुरी पानी की टंकी के पास फारूख आटो गैरेज के नाम से गैरेज है उक्त गैरेज से ही वह चोरी की गाडीयों पर एक्सीडेंटल गाडीयों के इंजन व चैचीस नंबर बदलता था। अब्दुल हफीज आटो एमपी 09 टी 8770 खातीवाला टेंक माणिकबाग ब्रिज इंदौर के आटो स्टेैंड से आटो चलाता है। गैंग के मुखिया संजू नागदा, समीर धार एवं बंटी गुजर व रामपाल गुजर जो की चार पहिया वाहन चोरी करने की गैंग संचालित करते हैं की तलाद्गा की जा रही है मिलने पर अन्य कई वाहन जप्त होने की संभावना है। संजू निवासी नागदा पूर्व में भी कई बार वाहन चोरी में गिरफ्‌तार हो चुका एवं प्रदेश के बाहर के वाहन चोर गिरोह से भी इसके संबध है। रामपाल गुजर एंव बंटी गुजर ग्वालियर में गैरेज की आड में चोरी के वाहन खरीदने- बेचने का काम करते है। वर्तमान में मनीष ठाकुर इंदौर की चौलामंडलम विजयनगर ब्रांच में काम करता है। मनीष ठाकुर से पूर्व में भी 17 चार पहिया वाहन क्राईम ब्राचं इंदौर द्वारा जप्त किये जा चुके हैं। गेैंग की तलाश जारी है ।
        यह वाहन चोर गैंग बीमा कंपनीयों से टोटललॉस गाडीयां खरीदकर उनके पैपर प्राप्त करते थे उसके बाद उसी माडल व कंपनी की गाडी चोरी कर चोरी की गाडी पर टोटल लॉस गाडी के इंजन व चैचीस नंबर काटकर चोरी की गाडीयों पर लगा बेचने का कार्य करते थे। इन चोरी की गाडीयों का उपयोग ट्रेवल्स व टैक्सी में किया जाता था।
            इस कार्यवाही में अपराध शाखा इंदौर के उनि अद्गाौकसिंह चौहान, प्रआर चंदरसिंह, नाथूराम दुबे प्रआर रणवीरंिसह, ओमनारायण शुक्ला, अजीत यादव, सुनिल बिसेन व रितेश चौहान की महत्तवपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Friday, May 8, 2015

16 आदतन व 27 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आतदन व 27 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 205 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 08 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मई 2015 को 01 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 205 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 08 मई 2015- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 21.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मकान नं 400 के सामने आराधना नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही केरहने वाले मोहन पिता अजय जैन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 हजार रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को रावजीबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 01 राधागोविन्द का बगीचा इंदौर निवासी सोहन पिता मोहनलाल सोलंकी तथा 26 आलापुरा इंदौर निवासी चेतन पिता प्रदीप बागौर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 हजार 695 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मई 2015-पुलिस थाना होताद द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले ग्राम धरनावद निवासी भेरूसिंह पिता सिद्वू तथा सदर निवासी रामकिद्गाोर पिता रणछोड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 हजार रूपये कीमत की 60 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 कोभंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, चितावद कांकड फूलिया बाई के मकान के पास इंदौर निवासी राकेद्गा पिता स्व. रामा सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 13.30 बजे, सुदामानगर झोपडपट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यही के रहने वाले चिराग उर्फ नक्कम पिता नाजु मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 हजार रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 21.30 बजे, मुर्गी पालन केन्द्र एमओजी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 374-सी द्वारकापुरी इंदौर निवासी योगेद्गा पिता कैलाद्गा बडोनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 20.45 बजे, नगर निगम गंजी कम्पाउण्ड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 123 देवी अहिल्या मार्ग जेल रोड इंदौर निवासी भारत पिता जयपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 हजार रूपये कीमतकी 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 11.00 बजे, छीपा बाखन इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यही के रहने वाले रघुवीर पिता ओंकार ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 300 ग्राम अवैध भांग जप्त की गयी।
    पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 10.05 बजे, आडी धारनाका महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यही के रहने वाले स्वय भील पिता मोहन लाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपये कीमत की 12 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 15.50 बजे, फूलमण्डी चौराहा सीपी शेखर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, तातिया सरवटे नगर पागनीसपागा इंदौर निवासी पिण्टू पिता राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 19.30 बजे, एबी रोड सांई कृपा ढाबे के पास राऊ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, नेहरूनगर राऊ निवासी शुभम पिता नंदू कोबरे को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 01 हजार रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मई 2015-पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, डमरू उस्ताद चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 60/2 अर्जुनसिंह गौहर नगर परदेद्गाीपुरा निवासी चर्चित उर्फ अभिचर्चित पिता नागेद्गा गोहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस के जप्त की गयी। 
    पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 15 बटालियन व्हीआईपी रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले महेद्गवर हाल 156 द्गिावाजी मार्केट शारदा कुंज होटल के पास नगर निगम इंदौर निवासी आकाद्गा उर्फ भोला पिता दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
    पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 19.15 बजे, सुपर कॉरीडोर गांधीनगर रोड तिराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिले झाबुआ हाल पल्लहर नगर पानी की टंकी के पास इंदौर निवासी कालू पिता थावडिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
    पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 20.40 बजे, चेतन धाम के पास नंदबाग कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले करन पिता कबर लाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 07 मई 2015 को 13.00 बजे, कालका मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शंकर कुम्हार का बगीचा 42/2 परदेद्गाीपुरा निवासी विद्गााल उर्फ भय्यू पिता रामू यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 7, 2015

05 आदतन व 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 17 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 63 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 07 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मई 2015 को 09 स्थायी, 63 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 07 मई 2015- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 15.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 300 कन्नू पटेल की चाल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहनेवाले उमेद्गा पिता गजराज तथा यही के रहने वाले राहुल पिता जमना प्रसाद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 14.10 बजे, कालानी नगर सब्जी मण्डी के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 31 परिहार कॉलोनी इंदौर निवासी घनद्गयाम पिता लक्ष्मीनारायण को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 15.30 बजे, लालजी की बस्ती महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजू पिता लक्ष्मण यादव तथा 1209 बूटगली महू निवासी गणेद्गा पिता किद्गाोर जाटव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 11.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 40/1 जूना रिसाला से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, लियाकत पिता निजाम अली, रत्नाकर पिता पुण्डलीक, जावेद पिता मोहम्मद ईस्माईल तथा रविन्द्र पिता धन्नालाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 1600 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


220 ग्राम गांजा बरामद, आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक 07 मई 2013 - पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 मई 2013 को 17.40 बजे नया बसेरा गांधी नगर इंदौर निवासी नजमा पति आरिफ (38) के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
    पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया बसेरा गांधी नगर इंदौर से अवैध रूप से गांजा रखे उपरोक्त आरोपिया को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 220 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा उपरोक्त आरोपियो नजमा को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 22 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 20.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शुभम नगर कासलीवाल के खेत के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 9/1 संगम नगरनिवासी धनराज पिता द्गिावराम, कर्मा नगर इंदौर निवासी मोहन पिता सूरजमल तथा जबरन कॉलोनी खण्डवा हाल राजनगर इंदौर निवासी राजेन्द्र पिता छज्जू ओसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपये कीमत की 200 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को भंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, चितावद कांकड पालदा निवासी महेद्गा पिता मनोज सिलावट तथा सोनिया गांधी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता राज बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना सेण्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को सेण्ट्रल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 134 नार्थ तोडा इंदौर निवासी समीर उर्फ गबरू पिता अज्जु उर्फ अजहर तथा 796 भागीरथपुरा इंदौर निवासी मनीष पिता अनिरूद्ध यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 67 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, द्वारकापुरी कॉलोनीनिवासी जितेन्द्र उर्फ पिण्टू पिता अद्गाोक पटेल तथा द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी मनीष पिता रमेद्गाचंद्र गगवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को रेल्वे पटरी के पास हरिजन कॉलोनी जूनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी राकेद्गा वर्मा पिता अद्गाोक वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 13.50 बजे, इन्द्ररा नगर सामुदायिक भवन के बाहर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, इन्द्ररा नगर झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी कविता पति दीपक सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को लसुडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, ग्राम दावली इंदौर निवासी तेजराम पिता धन्नालाल परमार, श्रीराम कांकड देवासनाका इंदौर निवासी अजय पिता रामदीन मालवीय तथा ग्राम बिज्जूखेडी इंदौर निवासी राजेन्द्र पिताराधेद्गयाम राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200 रूपये कीमत की 69 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, ग्राम बालीपुर मनावर जिला धार हाल बृजबिहार कॉलोनी वैद्गााली नगर इंदौर निवासी सोनू पिता नरसिंह पटेल, सोनवाय टंकी के पास इन्डस्ट्रीज एरिया राऊ इंदौर निवासी कमला बाई पति सीताराम पंवार, बाडी मोहल्ला राऊ इंदौर निवासी रवि उर्फ तुलसीराम पिता नंदकिद्गाोर, बाडी मोहल्ला राऊ इंदौर निवासी कविता उर्फ शारदा बाई पति बद्रीलाल जाटव तथा भीमनगर झुग्गी झोपडी एबी रोड इंदौर निवासी मुन्नी बाई पति कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को रावजीबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, लुनियापुरा इंदौर निवासी कमला बाई पति भैरूलाल सोनकर, 07 गाडी अड्‌डा इंदौर निवासी कृष्णकांत पिता सुम्मी धेबी तथा 03 लुनियापुरा इंदौर निवासी राजू पिता धन्नालाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2800 रूपयेकीमत की 58 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मई 2015-पुलिस थाना सेण्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 19.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पटेल ब्रिज के नीचे कान्हा लॉज के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 32 महेद्गा नगर सियागंज इंदौर निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता सुरेद्गा वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 मई 2015 को 06.30 बजे टेम्पो स्टेण्ड खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले तंजीम नगर खजराना निवासी बाबर पिता दिलावर शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 छुरी जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 6, 2015

एस.बी.आई. बैंक कर्मियों के फर्जीवाडे का क्राईम ब्रांच द्वारा पर्दाफाश

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2015- पुलिस अधीक्षक (पद्गिचम) श्री आबिद खान ने बताया कि आवेदक भगवानदास द्वारा आवेदन के माध्यम से मोबाईल पर उसके खातें से ट्रांसफर हुई राशि का एस.एम.एस. आने पर, घटना की सूचना दी जिस पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय पॉल को अपराधियों की तलाश हेतु निर्देशित किया। इस पर से अति. पुलिस अधीक्षक द्वय्‌ अपराध शाखा द्वारा टेक्निकल सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्रद्धा यादव एवं उनकी टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। आवेदक द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र की जांच के दौरान एवं तकनीकी कार्यवाही पर पाया गया कि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा अजनोद रोड सांवेर में करीब 45 साल पहले दिनॉक 16/09/1970 को सांवेर कालेज के नाम से एक बचत खाता खोला गया था जिसका खाता क्रमांक 53032277890 है उक्त खाता जब से खोला गया था तब से आज दिनॉक तक इस खाता में कोई भी ट्रांजेक्द्गान नही ंकिया गया था। दिनांक 30/09/11 को के.वाय.सी. दस्तावेजों के अभाव में इस खातें में होल्ड लगादिया गया था। जब होल्ड लगाया गया था तब इस खाते में 160000 रूपये का बैलेंस था, दिनांक 29/05/14 को उक्त बैंक शाखा में भगवान सिंह माली निवासी बालोद के द्वारा एक बचत खाता खोला गया जिसका खाता क्रमांक 20215331713 था खाता खोलने बाद भगवान सिंह माली द्वारा उसके खाते का वेलकम किट जिसमें एटीएम कार्ड पिन नंबर चैकबुक व पासबुक रहती है, उक्त किट भगवान सिंह माली द्वारा बैंक से नहीं ली गयी और उसकी वेलकम किट बैंक में थी। भगवान सिंह माली ने खाता शून्य बैलेंस से खोला था। दिनॉक 30/11/14 को भगवान सिंह माली ने बैंक जाकर जानकारी दी की उसके मोबाईल में बैंक से एस.एम.एस. अलर्ट आया है कि उसके खाते में दिनॉक 29/10/14 को 40000 रूपये दिनॉक 30/10/14 को 40000 व दिनॉक 31/10/14 को 19500 रूपये निकाले गये हैं जो कि मेरे द्वारा नही ंनिकाले गये ओर न ही जमा किये गये। क्राईम ब्रांच को पहले लगा कि किसी व्यक्ति द्वारा संबधित अकाउण्ट को हैक कर संबधित ट्रांजक्शन किया गया है परंतु जब आई.पी. एड्रेस की जानकारी निकाली गई तो पता चला कि संबधित ट्रांजक्शन बैंक के कम्प्यूटर के आई.पी. एड्रेस है इस पर घटना की विस्तृत जानकारी निकालीगयी तो पता चला कि खाता क्रमांक 53032217890 जो कि सांवेर कॉलेज के नाम से था उससे दिनॉक 28/10/14 को कैद्गा अधिकारी के.के. शर्मा की आई.डी. 1143794 से भगवान सिंह के खाते में रूपये 55000 जमा किये गये। सांवेर कॉलेज के खाते में होल्ड लगा हुआ जिसे हटाने के लिये क्यू अकाउण्टेंट सचिन गोखले द्वारा बनाकर अपनी आई.डी. से होल्ड हटाई गयी। इसी प्रकार 29/10/14 को भी कैद्गा अधिकारी के.के. शर्मा द्वारा 45000 रूपये भगवान सिंह के खाते में सांवेर कॉलेज के खाते से निकालकर जमा किये गये। बैंक शाखा में सी.सी. टी.वी. कैमरे लगे है जो कि कैश अधिकारी के.के. शर्मा एवं अकाउण्टेंट सचिन गोखले द्वारा खातों में फर्जी ट्रांजक्शन के दौरान सभी कैमरों को बंद कर दिया जाता था एवं बैंक से क्राईम ब्रांच द्वारा ट्रांजक्शन व्हाउचर मांगने पर संबधित ट्रांजक्शन का व्हाउचर नहीं मिला जिससे मामला पूरी तरह से फर्जी लगा । अधिक जानकारी निकालने पर पता चला कि भगवान सिंह के खाते के ए.टी.एम. व पिन नंबर का उपयोग कर किसी व्यक्ति ने भगवान सिंह के खाते में जमा किये कुल 100000 रूपये में से 99500 रूपये क्रमशः नयापुरा व मल्हारगंज स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया,ए.टी.एम. से दिनांक 29,30 व 31/10/14 को निकाल लिये गये हैं। उक्त ए.टी.एम. की सी.सी. टी.वी. फुटेज को देखने पर एक व्यक्ति मुंह पर कपडा बांधकर रूपये निकालते हुये दिखाई दे रहा था । उक्त ए.टी.एम. के सी.सी. टी.वी. फुटेज के तकनीकी विश्लेषण एवं जांच पर पाया गया कि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा अजनोद रोड सांवेर के अकाउटेंट सचिन गोखले एवं केश अधिकारी के.के. शर्मा द्वारा इस प्रकार के होल्ड किये खातों पर निगरानी रखकर काफी समय से जिन खातों में किसी प्रकार का लेन-देन नहीं होता है ऐसे खातों की रकम को अन्य खोले गये नये खातों में ट्रांसफर कर संबधित खातों के खातेदारों को वेलकम किट न प्रदाय कर उनके ए.टी.एम. एवं पिन का उपयोग कर उसमें ट्रांसफर की गई रकम को निकाल ली जाती है । इस पर आरोपियान अकाउटेंट सचिन गोखले एवं केश अधिकारी के.के. शर्मा को पकड़ा गया जिन्होंने अपने एक साथी की मदद से सांवेर कॉलेज के अकाउण्ट से होल्ड हटाकर खाता धारक भगवानसिंह के खातें में कुल रकम 1 लाख रूपये ट्रांसफर कर ए.टी.एम. के माध्यम से कुल रकम 99500 निकाल ली गई । उक्त दोनों आरोपियों पूछताछ कर उनके द्वारा किये गये इस प्रकारके अन्य फर्जीवाड़ो की जानकारी ली जा रही है । उक्त फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने में उप निरीक्षक श्रद्धा यादव ,सउनि बिजेन्द्र जाट ,रोहित डेविड ,प्र.आर. ओंकार पाण्डे ,आर. शैलेन्द्रसिंह ,विवेक मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा । प्रकरण में आरोपियान के.के. शर्मा एवं सचिन गोखले के विरूद्व थाना सांवेर जिला इंदौर पर अपराध क्रमांक 214/15 धारा 409 ,120बी भादवि का पंजीबद्व किया गया है । 

मालवा उत्सव मेला पर यातायात व्यवस्था

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2015- दिनांक 07.05.15 से दिनांक 11.05.2015 तक लालबाग पैलेस मैदान में शाम 18:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक मालवा उत्सव का मेला लगना प्रस्तावित है। यहॉ मेले मे शहर के लोगों का अधिक मात्रा मे आना-जाना रहता है इसी दौरान व्हीआईपी गणों का भी आना-जाना बना रहता है। वर्तमान मे लालबाग के पास कर्बला पुल का निर्माण कार्य एवं जयरामपुर क्रासिंग पर बांयी ओर आगे पुलिया का निर्माण कार्य चलने से यातायात मे मेला के समय आम जनता को आने-जाने मे असुविधा न हो, सुविधा के लिए यातायात का डायवर्सन आवद्गयकतानुसार मेला के समय किया जावेगा।
        मेला के समय जो यातायात महूनाका से जो लोडिंग वाहन कलेक्ट्रेट की ओरजाना चाहते है उसका डायवर्सन महूनाका से एवं नई दुनिया दरगाह टी से आरटीओ रोड़ के पीछे से माणिकबाग ब्रीज की ओर जा सकते है। तथा केद्गारबाग रोड़ से नई सब्जीमण्डी चौराहे होकर भंवरकुआ की ओर जा सकते है। यह यातायात रंजीत हनुमान रोड़, अन्नपूर्णा रोड़ एवं आरटीओ रोड़ से आ-जा सकेगा। बड़े वाहन नवलखा बस स्टेण्ड से ;बसेंद्ध भंवरकॅुआ चौराहा सब्जीमण्डी चौराहा राजेन्द्रनगर का्रसिंग, गौपुर चौराहा, फुठी कोठी चौराहा होते हुए गंगवाल बस स्टेण्ड आ-जा सकेगे।
      मेला के समय जो यातायात कलेक्टे्रट से महूनाका की ओर आना चाहता है उसका डायवर्सन पलसीकर से एवं कलेक्टे्रट तिराहे से जो लोड़िंग वाहन महूनाका कि ओर आना चाहते है वो महूनाका की ओर न आते हुए पलसीकर से माणिकबाग ब्रीज होकर आरटीओ के पीछे से आ सकते है। यह यातायात पलसीकर से गुलजारपुर चौकी, रिंगरोड़ की ओर एवं कलेक्टे्रट तिराहे से मोतीतबेला, मच्छी बाजार, पढरीनाथ से तथा ग्राम पंचायत गली से कडावघाट से छत्रीबाग की तरफ आ-जा सकेगा।
उपरोक्तानुसार निजी वाहन जो मेले मे आना चाहते है वह कलेक्टे्रट होते हुए लालबाग तथा महूनाका, नईदुनिया दरगाह टी आ-जा सकते है।
       आमजनता से अनुरोध है कि सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए आवद्गयकतानुसार डायवर्सन होने पर उपरोक्त मार्गो का प्रयोग करे। किसी प्रकार की परेद्गाानी होने पर फोन नम्बर 0731-2349103 पर संम्पर्क करे।

07 आदतन व 41 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आतदन व 41 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 218 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मई 2015 को 13 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 218 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2015-पुलिस थानाअन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2015 को 22.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुदामानगर झोपडपट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, शांति नगर छोटा बांगडदा इंदौर निवासी मोनू पिता राजेन्द्र तथा वंदना नगर छोटा बागंडदा इंदौर निवासी शरद पिता अद्गाोक चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपये कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2015 को भवानी नगर चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, धोबी मोहल्ला बाणगंगा निवासी अरविन्द्र पिता रामप्रसाद यादव तथा 66 महाराणा प्रताप नगर बाणगंगा इंदौर निवासी दीपक पिता कल्याण वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2450 रूपये कीमत की 65 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 मई 2015 को खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, अजय बाग कॉलोनी जयनारायण यादव का मकान इंदौर निवासी गोपाल पिता राजकुमार थापा, चमार मोहल्ला खजराना निवासी गेनाबाई पति श्याम सोलंकी, चमार मोहल्ला खजराना निवासी गौरी बाई पति शुवराम मोची तथाचमार मोहल्ला खजराना निवासी सुगन बाई पति मुर्कस सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 05 मई 2015 को 18.00 बजे दुर्गा नगर लसुडिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यही के रहने वाले नंद किद्गाोर पिता राधेद्गयाम प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 मई 2015 को पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी ललित पिता गणपत राव मराठा तथा मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी दीपक पिता लक्ष्मण सालवी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 05 मई 2015 को संयोगितागंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, ग्राम मुडला पिपलयाराव जिला देवास हाल पवनपुरी कॉलोनी गली नंबर 6 इंदौर निवासी राजा पिता मनोहर चौहान तथा 25/5 पारसी मोहल्ला इंदौर निवासी सतीद्गा पिता बाबूलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2350 रूपये कीमत की 57क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 5, 2015

25 आदतन व 54 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आतदन व 54 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 17 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मई 2015 को 09 स्थायी, 17 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

01 किलो 420 ग्राम गांजा कीमती 15000 रूपये की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक 05 मई 2013 - पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 04 मई 2013 को 16.40 बजे 163 घनद्गयामदास नगर आरटीओ रोड अन्नपूर्णा निवासी प्रदीप वर्मा पिता रमेद्गाचंद्र वर्मा (38) के विरूद्ध धारा 8/21एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
    पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एम-3 ढाबे के सामने रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 01 किलो 420 ग्राम गांजा कीमती 15000 रूपये की बरामद की गयी। पुलिस भंवरकुआ द्वारा उपरोक्त आरोपी प्रदीप वर्मा को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2015-पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रेलवे पटरी के किनारे जय हिन्द नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 1/33 राधा गोविन्द का बगीचा इंदौर निवासी संजय पिता दयाराम को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 20.05 बजे, नंदानगर रोड नंबर 3 किराना दुकान के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 18 कन्हैयालाल की चाल नेहरू नगर इंदौर निवासीनीलेद्गा पिता प्रकाद्गा साहू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कासलीवाल का खेत सुभम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, नंदबाग महेद्गा यादव कामकान सदगुरू स्कूल के पास इंदौर निवासी राजो पिता गंगाराम माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 21.45 बजे सुदामानगर झोपडपट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, यही के रहने वाले गोलू उर्फ नंदकिद्गाोर पिता रमेद्गाचंद नाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1760 रूपये कीमत की 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 22.30 बजे शासकीय हिन्दी स्कूल कबूतर खाना ग्राउण्ड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 9/1 तातिया सरवटेनगर पागनीसपागा इंदौर निवासी विद्गााल उर्फ पिण्टू पिता राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मार्डन चौराहा अंग्रेजी शराब दुकान के सामने आमरोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बगडी थाना नालछा जिला धार हाल 31 जती कॉलोनी इंदौर निवासी रोद्गान पिता जगदीद्गाचंद्र कामदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 20.00 बजे गौरीनगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले खडेरी थाना अटेर जिला भिण्ड हाल न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी प्रदीप पिता दिनेद्गा सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 11.30 बजे राजीव आवास बिहारपानी की टंकी के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 141 डीएस- 3 स्कीम नंबर 78 इंदौर निवासी नीतू उर्फ नितिन पिता पंचम ंिसह बुन्देला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू जप्त किया गया।   
            पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 22.05 बजे मालवामील देद्गाी कलाली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 676 गोटू महराज की चाल इंदौर निवासी राजेद्गा पिता हेमराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 मई 2015 को 21.00 बजे झलारिया रोड सुपर पैलेस के पास खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले फरहान पिता अनवर अहमद सिद्‌दकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 4, 2015

11 आदतन व 34 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 34 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 115 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 04 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मई 2015 को 02 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 115 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

आम रोड़ पर शराब पीते 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 मई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मार्डन तिराहा बाणगंगा से आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, गुड्‌डू अहिरवार, सोनू अहिरवार, छगनलाल गौड़तथा सतीश यादव को पकडा गया।
       पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को 13 गायत्री नगर से आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, रोहित यादव, राहुल यादव तथा जितेन्द्र यादव को पकडा गया।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को पत्थर गोदाम देशी कलाली के सामने एवं चिमनबाग नूतन स्कूल के सामने से आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, भरत धोबी, बालकृष्ण धोबी, जहीरउद्‌दीन तथा सूर्यकांत वर्मा को पकडा गया।
      पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को जीपीओ वाईन शॉप के सामने एवं एचजीएच स्कूल क्रं 1 के सामने से आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, जावेद खान, राजाराम बंसल, आशीष बाथम, जितेन्द्र सिलावट तथा गौरव शर्मा को पकडा गया।
        पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को स्कीम नं. 54 वाईन शॉप के सामने से आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, अब्दुल जब्बार तथा फिरोज खान को पकडा गया।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपीगिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 मई 2015-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मच्छी मार्केट भेरू मंदिर के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, 185 सबनीस बाग निवासी आकाश पिता धन्नालाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 10 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूं़ द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को गुजरखेड़ा महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले, देवपुरी कालोनी गुजरखेड़ा महूं निवासी अरविंद पिता बालकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 मई 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, एमआईजी खजराना लिंक रोड़ एवं श्रीनगर कांकड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 378 कृष्णबाग कालोनी निवासी-देवेन्द्र उर्फ विक्की पिता शिवकुमार राठौर तथा 222सेक्टर-ए स्लाईस 4 स्कीम नं. 71 निवसी-अखिलेश उर्फ बिट्‌टू पिता राकेश खाण्डेकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 तलवार तथा 02 छुरे जप्त किये गये।
    पुलिस थाना हीरा नगग द्वारा कल दिनांक 03 मई 2015 को तिरूपति किराना स्टोर श्यामनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोला मोहल्ला हरदा हाल मुकाम 11 श्यामनगर निवासी शुभम उर्फ चोटी पिता शिवराम शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 3, 2015

02 जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मई 2015-पुलिस थाना महूं एवं रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 02 मई 2015 को अपने थानाक्षेत्रों से क्रमशः राहुल वर्मा तथा गौरव भाट के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुल पिता भूरा वर्मा निवासी-1221 राजमोहल्ला महूं तथा आरोपी गौरव भाट पिता बाबूलाल भाट निवासी-19/1 मोती तबेला दोनों सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इनके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इनकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इन्हे जनवरी 2015 से जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी राहुल पिता भूरा वर्मा को 02 मई 2015 को 10.55 बजे, उसके घर से तथा आरोपी गौरव भाट को 02 मई 2015 को 02.15 बजे मोती तबेला चौराहे से घूमते हुऐ पुलिस द्वारा इन्हे गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना महूं एवं रावजी बाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहतकार्यवाही की जा रही है।

14 आदतन व 45 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आतदन व 45 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 108 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 03 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2015 को 03 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 108 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 10 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 03 मई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 मई 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 69-सी संगम नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑखेलते मिलें, राकेद्गा वर्मा, अजय तिवारी, निक्की गुप्ता, संतोष मोदी, बाबूलाल जैन, हरिनंद, धीरज यादव, लवकुमार सेन तथा जितेन्द्र सेन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 27 हजार 500 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 02 मई 2015 को नवलखा नेमावर रोड़ मनीष मामा की दुकान के पीछे से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सांवरिया नगर छोटा बांगड़दा निवासी संजय पिता रामबाबू मेड़तवाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब पीते 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2015 को थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, चंदरसिंह चौहान, नरेश साहू, सागर मालवीय, मुकेश पटेल, शरदचंद बैरवा, बबलू बैरवा तथा नरेन्द्र अकोदिया को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मई 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शक्ति मंदिर नाका गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले हमीद उर्फ पुम्बा पिता बशीर खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2015 को कुड़ाना चौराहा इंदौर उज्जैन बायपास रोड़ सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विजय नगर इंदौर निवासी-शंकर पिता नारायण मराठा तथा भानगढ़ अमरापुरी कालोनी थाना हीरानगर निवासी-मुकेश पिता बाबूपुरी गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 2, 2015

दिन दहाडे़ व्यक्ति का बैग लूटकर भागने वाला आरोपी रंगेहाथों गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015-अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 सुश्री सिमाला प्रसाद ने बताया कि आज दोपहर में गांधी हाल के सामने भीड़ भाड़ वाले इलाके से फरियादी का बैग लूटकर भागने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को रंगेहाथों पकड़ने में सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
        आज दिनांक 02.05.15 को दोपहर 12-12.30 बजे के करीबन फरियादी सैय्‌यद कासिफ अली पिता सैय्‌यद साजिद अली (22) निवासी 121 इन्द्रा नगर बीएनपी रोड़ देवास, मक्सी टे्रन से उतरकर, अपने काम पर नगर निगम स्थित जिंस की दुकान पर जा रहा था, कि तभी गांधी हॉल के सामने जीजी टावर के पास 03 व्यक्ति मोटर सायकल से आये और उसका बेग छीन लिया तब फरियादी द्वारा इनका विरोध कर, बदमाशों से संघर्ष किया व शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोग आ गये, जिन्होने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तभी वहां से गुजर रहे सेन्ट्रल कोतवाली के आरक्षक मनोज भीड़ देखकर वहां पहुंचा और आम लोगो की मदद से एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब रहे, शेषदोनो आरोपीगण बैग लेकर भाग गये, बैग में 20 हजार रूपयें नगदी व एक एटीएम कार्ड था। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतोष शर्मा पिता रामजन शर्मा निवासी शिवाजी नगर परदेशीपुरा इन्दौर बताया तथा अपने दोनो साथियों के नाम धमेन्द्र व बबलू निवासी देवगुराड़िया बताया। पुलिस द्वारा फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है तथा पकड़े गये आरोपी संतोष से घटना के संबंध में और पूछताछ की जा रही है।
        उक्त घटना के आरोपी को पकड़ने में आम जनता के सहयोग से सेन्ट्रल कोतवाली के आरक्षक मनोज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।