Thursday, November 6, 2014

जुऑ खेलते मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत ग्राम खुडै़ल बुजुर्ग एवं ग्राम बड़िया कीमा से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, हिम्मत, शाहरूख, राहुल, सुरेद्गा, अब्दुल हबीब, विजय, बबलू, महेन्द्र तथाप्रदीप को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11840 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 02.20 बजे, स्कीम नं. 94 इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें ग्राम ललारिया भोपाल के रहने वाले चन्दू उर्फ चांद खां, शाहनू, अमीर तथा सोहेब को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम बोरिया बेटमा रोड़ से इंडिगो कार क्रं एमपी-09 सीके-6422 से अवैध शराब ले जाते मिलें, ग्राम दौलताबाद थाना बेटमा निवासी-कपिल पिता भेरूलाल धाकड़ तथा बेटमा निवासी-करन पिता धन्नालाल मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20250 रूपयें कीमत की 07 अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 09.00 बजे,राजेन्द्र नगर नाका एबी रोड़ इंदौर से आटो रिक्द्गाा क्रं एमपी-09 आर-3368 से अवैध शराब ले जाते मिले, आकाद्गावाणी के सामने राऊ निवासी-कृष्णा पिता राजेद्गा तथा दीपश्री होटल सिलिकान सिटी निवासी-द्गिाव चौरसिया पिता श्रीरामसनेही चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 52.65 लीटर (75 बोतल अंग्रेजी) अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 20.35 बजे, कल्याण मिल इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें कुलकर्णी भट्‌टा निवासी-मनीष पिता रमेद्गासिंह बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 19.30 बजे, बजरंग नगर कांकड़ बिहारी बस्ती इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें यहीं के रहने वाले छोटेलाल पिता धर्मदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपीगिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बड़ी पुलिया के पास धारनाका महूं एवं जेजे स्कूल पीठ रोड़ महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सरस्वती नगर विजय नगर इंदौर निवासी-मोनू उर्फ खुद्गबू पिता सुभाष मिश्रा तथा पीठ रोड़ महूं निवासी-राहुल पिता नारायण बसोड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा बरामद किया गया।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 17.30 बजे, मरीमाता चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अंबिकापुरी कालोनी थाना एरोड्रम निवासी नीरज पिता कल्याण पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खंजर बरामद किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2014 को 18.30 बजे, मानसिक चिकित्सालय के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गली नं. 4 द्गिावकंठ कालोनी निवासी सोनू पिता मोहनलाल मालवीय  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 5, 2014

सूने मकानों में नकबजनी करने वाला शातिर गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014-पुलिस अधीक्षक पlशचम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि पिछले कई दिनों से चंदन नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों को पकड़ने के लिये अति. पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन-2 श्री आदित्य प्रताप सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया के निर्देशन में, थाना प्रभारी चंदन नगर विनोद दिक्षित के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इन वारदातों का पता लगाने के लिये पूर्व के निगरानी बदमाद्गाों पर भी नजर रखी गई, तो मुखबिर से सूचना मिली की थानाक्षेत्र के निगरानी बदमाश जावेद पिता सईद(24) निवासी-डायमण्ड पैलेस सिरपुर एवं शहजाद उर्फ चीना पिता कल्लू शेख (32) निवासी-गली नं.10 चंदूवाला रोड़ चंदन नगर, विगत कई दिनों से लगातार चोरी की वारदात कर रहे है तथा इनके साथ इनका एक ओर साथी सोहन पिता आत्माराम (25) निवासी-सिरपुर कांकड़ है, जो चोरी किये गये माल को ठिकाने लगाता है।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो इन्होने चंदन नगर थाना क्षेत्र से 23 नकबजनी व राजनगर एवं नावदापंथ के 02 मंदिरो से चोरी तथा हातोद थाना क्षेत्र में 02 जगहो से चोरी करना कबूला। पुलिस ने इन चोरियों में अपराधियों द्वारा चुराये गये साढे़ तीन किलो चांदी व सोने के जेवरात, जिसमें चांदी की पायल, बिछिया, सोने के टाप्स, मंगलसूत्र आदि जेवरात व 7 गैस की टंकियां, 1 एलईडी टीवी, मोबाईल एवं मंदिर की मूर्ति तथा चांदी का मुकुट बरामद किया है। ये आरोपीगण सूने मकानों की रैकी करते थे व मौका मिलते ही उन घरों में जो सामान मिलता, उसे उठाकर ले जाते थे। आरोपी जावेद व शहजाद थाने के निगरानी बदमाश जिनके खिलाफ क्रमश पूर्व के 4 तथा 11 अपराध दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे अन्य चोरियां व माल बरामद होने की संभावना हैं।
इस कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चंदन नगर विनोद दिक्षित के नेतृत्व में थाना चंदन नगर के आर. चंद्रशखर काले, आर. आरीफ खान, आर. अभिषेक पंवार, आर. वीरेन्द चौधरी तथा आर. पंकज सांवरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

02 आदतन, 13 संदिग्धगिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 36 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 36 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 00.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चौरसिया धर्मशlला गौरी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अशlक, नन्दू, कपिल, हरिराम, विवेक, राकेश तथा बखत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 23.00 बजे, देद्गाी कलाली के पास निरंजनपुर चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मुज्जफर, हसीब, अकील तथा संजय कुशवाह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुदामा नगर झोपड़ पट्‌टी के पास से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले अनिल पिता माधव सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 770 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 18.45 बजे, पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली सुद्गाीला बाई पति अरविंद जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराबजप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मैजिक स्टेण्ड खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गांधीग्राम खजराना निवासी गोलू उर्फ अकबर शेख पिता दिलावर शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 4, 2014

पुलिस के नाम पर खुद को एथीकल हैकर व सायबर फोरेसिंक इन्वेस्टीगेटर बताने वाला जालसाज क्राइम ब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014-अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी ने बताया कि स्वयं को म.प्र. पुलिस का एथीकल हैकर व सायबर फोरेसिंक इन्वेस्टीगेटर बताने वाला फर्जी जालसाज हर्षिल पिता राजबहादुर जैन व उसके साथ रहने वाले 02 गनमैनो को पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
       पुलिस को सूचना मिली थी कि श्री वैष्णव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान बारोली सांवेर रोड इंदौर में बी.ई. कम्प्यूटर सांईस में पढ़ने वाला थर्ड ईयर का छात्र हर्षिल पिता राजाबहादुर जैन (24) निवासी ओल्ड पलासिया इंदौर खुद को म.प्र. पुलिस का एथीकल हैकर बताता है और अपने साथ 2 गनमेन लेकर रंगदारी करता है। इस पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा कार्यवाही हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक द्वय श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय प्रकाश पॉल की टीमों को पतारसी हेतु निर्देशित किया। इस पर क्राईम ब्रांच की उप निरीक्षक श्रद्धा यादव एवं उनकी टीम द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक कीगई जिस पर पाया गया कि हर्षिल जैन पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों के फर्जी लेटरपेड तैयार कर खुद को एथीकल हैकर एवं सायबर फारेंसिक इंवेस्टीगेटर बताता है, साथ में दो प्रायवेट गनमेन भी रखता है जिन्हें वह  म.प्र. पुलिस द्वारा प्रदाय सिक्योरिटी गार्ड बताता है। इस पर हर्षिल जैन एवं उसके दो साथियों के विरूद् थाना क्राईम ब्रांच में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। 
विवेचना के दौरान आरोपियान- 
1. हर्षिल पिता राजाबहादुर जैन (24) निवासी ओल्ड पलासिया इंदौर
2. विनोदसिंह पिता स्व. श्री बाबूसिंह परिहार (43) निवासी 149 ए स्लाईस नंबर 3 सेक्टर डी. स्कीम नंबर 78         विजयनगर इंदौर 
3. भानुप्रताप पिता उमाशकर थापक (32) निवासी 146 ए अनिल नगर, मालवीय नगर के पास इंदौर
         को विधिवत गिरप्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से पुलिस के फर्जी आई.डी. कार्ड, फर्जी लेटर, फर्जी रूप से तैयार किये गये मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन एण्ड इंर्फोमेशन टेक्नालॉजी के कॅप्यूटर हैकिंग फारेंसिक इन्वेस्टीगेटर के नेशनल आई.डी. कार्ड बरामद हुये है। आरोपियों की पतारसी के दौरान पाया कि आरोपी हर्षिल जैन ने खुद को म.प्र. पुलिस के ऑफिसर के रूप में काम करने का बताकर कॉलेज में भी पढ़ाई के लिये नहीं जाता था और रंगदारी करता था। आरोपियों द्वारा प्रयुक्त वाहन इनोवा नंबर एम.पी. 09 एस.बी. 0072 तथा आरोपी गनमेनों द्वारा प्रयुक्त हथियार 1 पिस्टल एवं 1 स्नाईपर गन भी जप्त की गई है। आरोपी हर्षिल जैन के पास से कई बैंको के ए.टी.एम. कार्ड चेकबुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुये है जिनकी जांच की जा रही है। आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से गैंग तैयार किया गया है, इस गैंग की गतिविधियों के बारे में पतारसी जारी है। 
         इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के उनि सुश्री श्रद्धा यादव, उनि वाय.बी. मिश्रा, उनि अशोक चौहान, सउनि बिजेन्द्र जाट, प्र.आर. विजयसिंह चौहान, प्र.आर. ओंकार पाण्डे, आर. योगेन्द्र चौहान, महेन्द्रसिंह, विवेक मिश्रा ,शैलेन्द्रसिंह एवं आर. जीवन बारिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

04 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 03 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 178 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 178 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, छोटा बांगड़दा रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, दीपक तथा हेमन्त को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 22.30 बजे, हाथीपाला रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनील, अशlक, नीलेश, विजय, जय, तरून तथा धर्मेन्द्र को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2030 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को, थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें न्यू गौरीनगर इंदौर निवासी दीपक पिता किशनराव नेवसे तथा जगजीवनरामनगर इंदौर निवासी हनी पिता फूलचंद्र मोरे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 10.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम रोलाय से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले भूरालाल पिता अंबाराम परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 13.05 बजे, रघुनंदन बाग इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली लक्ष्मीबाई पति गौरीशकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 नवम्बर 2014 को 18.45 बजे, पटेल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली डालीबाई पति राकेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 3, 2014

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 नवम्बर 2014 - पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 के 11.30 बजे गोलू धानुक उर्फ मॉडल के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
        पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी गोलू धानुक एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत मारपीट, अवैध वसूली, बलवा, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि जैसे 12 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे  जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी गोलू उर्फ मॉडल पिता मुरलीधर धानुक निवासी 122 जय हिंदनगर इंदौर को 02 नवम्बर 2014 को 11.15 बजे, जय हिंदनगर पानी की टंकी इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाणगंगा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

03 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 81 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 14 गिरफ्तारी तथा 81 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सांवेर रोड़ इंदौर निवासी जलसर पिता नेताब खान तथा संजय पिता गोपाल श्रीमाली को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को 13.15 बजे, एमव्हाय टेम्पो स्टैण्ड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सोनू उर्फ रहीस, अब्दुल रद्गाीद, उमेश तथा मंजूर हुसैन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भंवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, बिलावली जीतनगर इंदौर निवासी राधेशयाम पिता ताराचंद बलाई तथा द्गिावपार्वती नगर इंदौर निवासी संतोष पिता तुलसीराम गोखले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को 16.00 बजे, ग्राम जमनिया से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले महेश पिता मानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1575 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, 82 न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी लोकू उर्फ लोकेन्द्र पिता राजू जाटव तथा 87 महाराणा प्रताप नगर निवासी राजू उर्फ भांजा पिता बालकृष्ण कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमश: 01 देश कट्‌टा मय 01 जिंदा कारतूस तथा 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को 19.15 बजे, एलआईजी वाईन शॉप के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी वीरू उर्फ प्रकाश पिता सेवाराम अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा 12 बोर मय 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2014 को 12.20 बजे कालका माता मंदिर के सामने खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी डैनी पिता नित्यलाल अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 2, 2014

कर्बला मेला इंतजाम व्यवस्था के दौरान दिनांक 04, 05 एवं 06 नवम्बर 2014 यातायात डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा


इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2014- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मोहर्रम के मौके पर शहर के कई इलाकों से निकलकर ताजिये कर्बला पहुंचेगें तथा मोहर्रम का सरकारी ताजिया जब कर्बला पर आयेगा तथा कर्बला पर मेला एवं मंगलवार की आरती के दौरान कर्बला पर भीड़ होने पर बड़े वाहन चार पहिया, दो पहिया वाहनों का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा। 

1. भारी वाहन एवं लोक परिवहन वाहन का डायवर्शनः- जो भारी वाहन एवं लोक परिवहन भॅवरकुआ से गंगवाल की ओर जाना चाहते है वह भंवरकुआं से राजीव गांधी चौराहा से राजेन्द्र नगर, उत्सव होटल, गोपुर चौराहा, फूटीकोठी, चंदननगर से गंगवाल की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार जो भारी वाहन एवं लोक परिवहन वाहन गंगवाल से भॅवरकुआ तरफ जाना चाहते है वह गंगवाल से चंदन नगर, फूटीकोठी, उत्सव होटल, राजेन्द्रनगर रेतीमंडी, गोपुर चौराहा, राजीव गांधी से भंवरकुआं की ओर जा सकेगें। 
2. प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहन जो पलसीकर तरफ से महॅूनाका, अन्नपूर्णा, फूटीकाठी तरफ जाना चाहते है वह पलसीकर सेमाणिकबाग ब्रिज, चोइथराम सब्जी मण्डी होते हुये केसरबाग रेल्वे क्रांिसंग से अन्नपूर्णा, फूटीकोठी एवं महूनाका की ओर जा सकते है।
3. जब सभी ताजिये करबला के अंदर प्रवेद्गा कर जायेगे तब यातायात के दबाब को देखते हुये प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहनो को जो महूनाका की ओर जाना चाहते है उन्हे हेमू कालोनी, हरसिद्धि, मच्छीबाजार, यद्गावंत रोड़, राजमोहल्ला होते हुये महूनाका की ओर भेजा जा सकता है।
4. फूटीकोठी, अन्नपूर्णा रोड़ तरफ से आने वाले लोक परिवहन के वाहन महूनाका से राजमोहल्ला, यद्गावंत चौक होते हुये भंवरकुआं की तरफ जा सकते है।
5. अन्नपूर्णा रोड़ तथा फूटीकोठी तरफ से यद्गावंत रोड़ तरफ जाने वाले प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहन महूनाका से छत्रीपुरा, मालगंज, नरसिंह बाजार से यद्गावंत रोड़ की ओर जा सकते है।
6. चार पहिया, दो पहिया प्रायवेट वाहन चालक जो महूनाका से भंवरकुआ, टॉवर की तरफ जाना चाहते है वह महूनाका से आरटीओ रोड़ होते हुये केद्गारबाग रेल्वे क्रासिंग से चोइथराम होते भॅवरकुआ एवं टॉवर की ओर आवागमन कर सकेंगे।
7. लालबाग के पीछे स्थित त्रिवेणी कालोनी पुलिया निर्माणधीन होने केकारण सामान्य यातायात पूर्णतः बन्द रहेगा केवल दो पहिया वाहन के आवागमन की अनुमति रहेगी।
अतः जनता से अनुरोध है कि वह असुविधा से बचने के लिये परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें एवं व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।

01 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 109 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम जनकपुर से अवैध शराब ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले मुकेद्गा पिता कैलाद्गा भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1280 रूपयें कीमत की 32 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत लवकुद्गा चौराहा सांवेर रोड़ एवं नरवल सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, व्यंकटेद्गा विहार कालोनी इंदौर निवासी-मोहनलाल पिता देवीसिंह बामनिया तथा रोद्गानबाग कालोनी बाणगंगा निवासी-मंगलसिंह पिता रामचंद्र कुर्मी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमद्गाः 01 चाकू तथा 01 तलवार बरामद की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके े विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 1, 2014

गुरूनानक जयन्ती के उपलक्ष्य में दिनांक 02.11.14 को निकलने वाले प्रकाश पर्व जुलूस के दौरान मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी


इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2014-प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गुरूनानक जयन्ती (प्रकाश पर्व) का जुलूस दिनांक 02 नवम्बर 2014 को निकाला जाना प्रस्तावित है। जुलूस यशवन्त रोड़ गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर राजवाड़ा, किशनपुरा, मृगनयनी चौराहा, जेलरोड़, कोठारी मार्केट, शास्त्री ब्रिज, गांधी चौक, आरएनटी मार्ग होकर मधुमिलन चौराहा, पटेल प्रतिमा, पटेल ब्रिज, बड़ौदा बैंक, सैफी चौराहा, संजय सेतु, जवाहर मार्ग, व नन्दलालपुरा चौराहा होकर यशवन्त रोड़ चौराहा गुरूद्वारा पर समाप्त होगा। पूरे जुलूस मार्ग को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिसके प्रभारी सेक्टर वाइज उप पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर के रहेंगे। इसके अतिरिक्त शहर यातायात व्यवस्था एवं डायवर्शन प्वॉइन्ट के प्रभारी अधिकारी पृथक से उपुअ यातायात इन्दौर रहेंगे। 

1. प्रकाश पर्व जुलूस हेतु यद्गावन्त रोड़ गुरूद्वारा पर भीड़भाड़ होते ही कलेक्ट्रेट एवं हरसिद्धि की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्शन जूनी इन्दौर एवं महू नाका की ओर किया जायेगा। इसी प्रकारअन्य गलियों से आने वाले वाहन जो मच्छी बाजार चौराहे तक पहुंच जायेगे वह वाहन मच्छी बाजार से यशवंत रोड की ओर नही जा पायेगे ।  राजमोहल्ला की ओर जाने के लिये बम्बई बाजार के रास्ते का उपयोग करना होगा साथही जो वाहन पटेल ब्रिज या जवाहर मार्ग आना चाहते है वह थाना पंढरीनाथ, आडा बाजार चौराहा, नन्दलालपुरा चौराहा से आगे जा सकेगे । 
2. इसी प्रकार राजमोहल्ला चौराहे से जवाहर मार्ग पर आने वाली बसें, लोडिंग वाहन आदि को बड़े गणपति की ओर डायवर्ट किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य गलियों से आकर जवाहर मार्ग पर मिलने वाले वाहन नृसिंग बाजार से डायवर्ट होगे ।  तथा बर्तन बाजार चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन यशवंत चौराहे पर नही आ सकेगे । यह वाहन बर्तन बाजार पिपली बाजार होते हुये आगे जायेगे । 
3. पटेल प्रतिमा से सिटी बस, मैजिक, सिटी वैन आदि का डायवर्शन छोटी लाईन रेल्वे स्टेशन की ओर किया जायेगा जोकि छोटी लाईन शास्त्री अण्डर ब्रिज जीएसटीआईटीएसटी, राजकुमार ओव्हर ब्रिज व डीआरपी दरगाह चौराहा होकर अन्य स्थानों की ओर जा सकेंगे।
4. संजय सेतु जवाहर मार्ग से चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन एवं आवद्गयकता पड़ने परदो पहिया वाहनों का डायवर्शन संजय सेतु रिवर साइड की ओर मृगनयनी चौराहा होकर नगर निगम व सुभाष मार्ग किया जावेगा।
5. जुलूस राजवाड़ा पर आने की स्थिति में गोराकुण्ड एवं सुभाष चौक से सभी प्रकार के वाहनों का राजवाड़ा की ओर आना प्रतिबंधित रहेगा व साथ ही मृगनयनी चौराहे से भी वाहनों का राजवाड़ा की ओर जाना प्रतिबंधित किया जावेगा।
6. जुलूस आगे बढ़कर मृगनयनी चौराहा पर आने की दद्गाा में नगर निगम चौराहे से मृगनयनी चौराहे की ओर वाहनों का आना प्रतिबंधित रहेगा व साथ ही लाल अस्पताल टी से सिटी मैजिक, सिटी वैन आदि का डायवर्शन शास्त्री मार्केट टी, पत्थर गोदाम, श्रम द्गिाविर होकर नगर निगम चौराहा व डीआरपी दरगाह चौराहा से होकर अन्य स्थानों पर किया जावेगा।
7. जुलूस जेल रोड़ चौराहा, कोठारी मार्केट चौराहा पहुॅचने पर खातीपुरा उतार, एक्साइज चौराहा सिख मोहल्ला टी से जुलूस मार्ग पर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे व लोडिंग व बड़े वाहनों का डायवर्शन चिमनबाग व सैफी चौराहे से किया जावेगा। काछी मोहल्ला एवं सिख मोहल्ला चौराहे से आने वाले वाहन कोठारी मार्केट में नही आ सकेगे ऐसे वाहनोंको सिख मोहल्ला माता मंदिर चौराहे से नयापुरा की ओर डायवर्ट किया जायेगा । सिख मोहल्ला से पानी बताशे वाली गली में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे । 
8. जुलूस शास्त्री ओव्हर ब्रिज होकर गॉधी चौक पहुॅचता है उस समय मृगनयनी की ओर से गोविन्द प्याऊ पर आने वाले ट्रैफिक को लाल अस्पताल टी तरफ डायवर्शन किया जावेगा जो शास्त्री मार्केट टी, पत्थर गोदाम होकर नया पुरा, दुर्गा चौराहा, राजकुमार ब्रिज होकर अन्य स्थानों पर जा सकेगा।
9. जुलूस गॉधी चौक से आरएनटी मार्ग तरफ जाने पर हाईकोर्ट की ओर से गॉधी चौक की ओर आने वाला ट्रैफिक लेन्टर्न चौराहे की ओर डायवर्ट किया जावेगा ।  यह वाहन  जीएसआईटीएस, राजकुमार ब्रिज व डीआरपी दरगाह चौराहा होकर जा सकेगे ।   रेल्वे स्टेशन आने वाले जीएसआईटीएस से अन्डर ब्रिज होते हुये अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे ।  साथ ही हाईकोर्ट की ओर से आकर आरएनटी मार्ग, मधुमिलन व छावनी चौराहा की ओर जाने वाले छोटे वाहन जा सकेंगे।
10. समस्त यात्री बसें, जो सरवटे बस स्टेण्ड आना चाहती है, वे शिवाजी वाटिका से एम.व्हाय.एच. के सामने होते हुये मधुमिलन टॉकीज के सामने से सरवटे आ सकेगी ।11. इसी प्रकार सरवटे बस स्टेशन से बाहर जाने वाली बसें शारदा ट्रेवल्स, लुनिया पुरा, लोहा मण्डी, अग्रसेन चौराहे से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगी । 
12. रेल्वे रिजर्वेशन के सामने से जाने वाली बसे, बस स्टैण्ड से छोटी लाईन, शास्त्री ब्रिज के नीचे से जी.एस.आई.जी.एस., लेन्टर्न चौराहा, रेसकोर्स रोड, जंजीरा चौराहा, घण्टाघर चौराहा, कंचन पैलेस से गीता भवन होते हुए माय होम के सामने से होते हुए पीपल्याहाना चौराहा जाएगी, जहां से अपने गतंव्य की ओर जा सकेगी । उज्जैन जाने वाली बसे शास्त्री ब्रिज के नीचे से राजकुमार ओव्हर ब्रिज से होते हुये मरीमाता से जा सकेगी । 
13. आवद्गयकता पड़ने पर छावनी चौराहा, बाफना स्टैच्यू, ढक्कन वाला कुॅआ से मधुमिलन चौराहा की ओर आने वाले वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा।
14. जुलूस पटेल प्रतिमा पहुॅचने पर अपना होटल (सरवटे बस स्टैण्ड) छोटी लाईन रेल्वे स्टेद्गान, बड़ौदा बैंक, राम मंदिर गली, पटेल ब्रिज के दोनो ओर की रोड से पटेल प्रतिमा की आने वाले ट्रैफिक को बन्द किया जायेगा।  
15. जुलूस बड़ौदा बैंक व सैफी चौराहा आने पर हाथीपाला टी, बॉम्बे रेस्टोरेन्ट, सियागंज टी, एक्साइस चौराहा, संजय सेतुजवाहर मार्ग की ओर से जवाहर मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
16. सैफी चौराहे पर जुलूस पहुंचने पर हाथीपाला चौराहे से आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।  इस ओर आने वाले वाहन अर्जुन प्याउ से वेयर हाउस रोड से सियागंज की ओर आ सकेगे । 
17. जुलूस झण्डा चौक होकर संजय सेतु जवाहर मार्ग, नन्दलालपुरा, यद्गावन्त रोड़, गुरूद्वारा आने पर व जुलूस समाप्ति तक गौतमपुरा टी फ्रूट मार्केट, राजवाड़ा, संजय सेतु रिवर साइड, हरसिद्धि, हेमु कॉलोनी चौराहा व राजमोहल्ल चौराहा से बड़े छोटे व आवद्गयकतानुसार सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्शन किया जावेगा।
18. साथही एम.जी. रोड, आर.एन.टी., जवाहर मार्ग, मधुमिलन चौराहे से सरवटे बस स्टेण्ड तक दुकानों/व्यवसायिक भवनों/भवनों के सामने वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।  कृपया वाहन पार्क करने हेतु वाहन स्वामी नियत पार्किग स्थलों का उपयोग करें ।


सिख समाज (प्रकाशोत्सव पर्व) जुलूस समय विवरण

fl[k lekt ¼izdk'kksRlo ioZ½ tqywl le; fooj.k


dz-
tqywl LFky
tqywl dk vxyk fgLlk le;
fiNyk fgLlk le;
1
tsyjksM
11-30

2
cSd Vh

11-30
3
jktckMk

11-35
4
dksBkjh ekdsZV
11-35

5
dksBkjh ekdsZV
11-42

6
x.ks'k dSi ekVZ

11-45
7
nksuk iRry xyh

11-55
8
xq:}kjk
11-55

9
dksVZ xsV
11-57

10
xka/kh gkWy xsV
12-05

11
e`xu;uh

12-20
12
xka/kh pkSd
12-32

13
oUnuk iai
13-05

14
iqjkuk ikoj gkml
15-05

15
iVsy izfrek

15-20
16
lat; lsrw tokgj ekxZ
15-20

17
uUnyky iqjk
15-35

18
vkMk cktkj
15-50

19
;'koar jksM
15-51

20
lSQh pkSjkgk

16-25
21
iqjkuk ikoj gkml

17-10
22
lkmFk rksMk ¼isVªksy iai½

17-20
23
lat; lsrw dzkl

17-35
24
uUnyky iqjk pkSjkgk dzkl

17-45

05 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 234 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2014 को 06 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2014- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2014 को 13.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लाल गली कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भागीरथपुरा इंदौर निवासी मुन्ना पिता गंगाधर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2014 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रामकृष्णबाग चौराहा सब्जी मण्डी के सामने खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गुरूनगर सनराईज स्कूल के सामने थाना विजयनगर निवासी लोकेद्गा बागवन पिता राधेद्गयाम बागवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवारबरामद की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक कल दिनांक 31 अक्टूबर 2014 को बाणगंगा थाना क्षेन्तार्गत बाणेद्गवर कुंड के पीछे तथा कुद्गावाह नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर मे रहने वाले राजेद्गा पिता मोतीलाल चौधरी तथा पिंटू उर्फ अजय पिता कमल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 31, 2014

चंदननगर थाने का 4 वर्ष से फरार बदमाश, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 31 अक्टूबर 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति0 पुलिस अधीक्षकद्वय श्री दिलीप सोनी व श्री विनय प्रकाश पाल को शहर में गुंडागर्दी व मारपीट के अपराधों की रोकथाम हेतू निर्देशित किया इस क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.सी.राजपूत व उनि कैलाश पाटीदार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि अन्नपूर्णा थाना क्षेैत्र में एक फरारी बदमाश घूम रहा है । टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को पकडा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम  शंकर पिता नानसिह भील उम्र 22 साल निवासी अर्जुन नगर, मांडव जिला धार  का होना बताया। शंकर से टीम द्वारा कडी पुछताछ की गई तो उसने बताया कि  श्रीमति अलका पति अशोक दीक्षित नि. सुदामा नगर को थाना चंदन नगर क्षेत्र के ऋषि पेलेस में पिस्टल से फायर कर घायल कर दिया था। जिस पर थाना चंदन नगर पर अप.क्रं. 1078/10 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्व होकर आरोपी घटना दिनांक वर्ष 2010 से उक्त अपराध में फरार होना बताया। आरोपी पूर्व में थाना राजेन्द्र नगर के धारा 307 एवं थाना अन्नपूर्णा में 3 अपराध आबकारी एक्ट के अपराध में बंद हो चुका है । आरोपी पर पूर्व में हत्या का प्रयास, आबकारी जैसे कुल 5 अपराध पंजीब़़द्ध है । आरोपी थाना अन्नपूर्णा एवं चंदन नगर का कुखयात बदमाश है । आरोपी शंकर से टीम द्वारा पुछताछ की जा रही है । जिससे अन्य मामलों के खुलाशा होने की संभावना है । 
            आरोपी को पकडने में उनि कैलाश पाटीदार, उनि विनोदसिह राठौर, सउनि(अ) अशोक गुर्जर, प्रआर 2604 राजभान, आर. विनोद शर्मा, आर सुभाष सुर्यवंशी  का सराहनीय योगदान रहा । 

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

63 गिरफ्तारी तथा 232 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 31 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अक्टूबर 2014 को 63 गिरफ्तारी तथा 232 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2014 को 17.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जीएनटी मार्केट से अल्टो कार क्रं एमपी-09 सीई-6117 से अवैध शराब ले जाते मिलें, महावर नगर निवासी-लाला उर्फ अविनाद्गा पिता नारायण गुप्ता तथा जीएनटी मार्केट निवासी-अनिल पिता अर्जुनसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 हजार रूपयें कीमत की 400 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2014 को 17.00 बजे, जोद्गाी कालोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, वहीं के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू पिता राजेद्गा भिलवारे तथा रजनीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 06 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, द्गिाव मंदिर के सामने गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले राधेद्गयाम पिता बद्रीसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गंढासा बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 30, 2014

04 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 73 गिरफ्तारी तथा 232 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 02 स्थायी, 73 गिरफ्तारी तथा 232 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणेद्गवर कुंड के पीछे बाणगंगा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नया पावर हाउस के पास बाणगंगा में रहने वाले राकेद्गा पिता गणपत सिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 21.25 बजे, शुभम अपार्टमेंट के नीचे उषा नगर एक्सटेंद्गान से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें रफीक, कैलाद्गा, शकील, साबिर तथा यद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 15 बटा. पेट्रोल पंप के सामने से आटो रिक्द्गाा क्रं एमपी-09 आर-0120 से अवैध शराब ले जाते मिलें, कर्मानगर बाणगंगा निवासी विकास उर्फ विक्की पिता कमल सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 36 हजार रूपयें कीमत की 900 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 21.00 बजे, ग्राम मोरोद हाट से अवैध शराब ले जातेमिलें, वहीं के रहने वाले गोविंद पिता मुद्गिाया डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 17.00 बजे, ग्राम जलोदिया ज्ञान से अवैध शराब ले जाते मिलें, वहीं के रहने वाले मदन पिता बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 21.00 बजे, त्रिवेणी नगर के पीछे से अवैध शराब ले जाते मिलें, कलाली मोहल्ला छावनी निवासी रामा उर्फ रामबाबू पिता भैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को 10.20 बजे, इन्दिरा नगर नाले के किनारे से अवैध शराब ले जाते मिलें, वहीं के रहने वाले करण पिता राजकुमार उचारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 840 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जारही है।

Wednesday, October 29, 2014

दुर्घटनाएं कम क्यों नही होती ?

इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2014- तेज गाडी चलाने वालों पर क्या कार्यवाही होती है ? अपराधों के संबंध में जानकारी देने पर हमें कोई खतरा तो नही है ? यातायात नियम तोडने पर क्या दण्ड है ? दुर्घटनाएं कम क्यों नही होती ? गाड़िया ओव्हरलोड होती है, उन पर कार्यवाही क्यों नही होती ? फुटपाथ पर सामान बेचने पर गिरफ्‌तारी क्यों नही होती ?  लोगो में यातायात की जागरूकता कैसे पैदा की जायें । कुछ ऐसे ही प्रश्नों का सामना श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर और उनकी टीम को करना पडा जब वे महर्षि विद्या मंदिर, प्रेरणा बाल निकेतन एवं ईश्वर प्रेम विद्या मंदिर के बच्चों से क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत समुख हुये ।  उक्त कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर के साथ सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, श्री विजय सिंह पंवार एवं अरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात उपस्थित थे ।   कार्यक्रम में स्कूल के 500 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुये ।  कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोनइन्दौर द्वारा अपराधों के रोकथाम में सहयोग एवं नवीन पीढी द्वारा कैसे समाज सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा सकता है, बच्चों को बताया गया ।  इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासा को भी शांत किया गया ।   बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
प्रश्न 01 :- कई बार ऐसा देखने में आया है कि शादीशुदा महिलाओं द्वारा दहेज मांग करने की गलत शिकायत की धमकी दी जाती है, क्या उनकी शिकायत पर ही अपराध दर्ज हो जाएगा ? 
उत्तर शिकायत किये जाने के बाद पुलिस द्वारा जांच किये जाने के उपरान्त ही कार्यवाही की जाती है मात्र शिकायत के आधार पर किसी के विरुद्ध चालान नही किया जाता।  अनुसंधान के बाद ही साक्ष्य के अनुसार कार्यवाही की जाती है । 
प्रश्न 02 :- कई बार पुलिसकर्मी भी नियमों का उल्लंघन करते है, उन पर क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर नियम सभी के लिये समान है, उनके विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जाती है इसके अतिरिक्त विभागीय दण्डात्मक कार्यवाही की जाती है । 
प्रश्न 03 :- यातायात सिग्नल तोडने एवं तेज गाडी चलाने पर क्या दण्ड है ?
उत्तर मोटर व्हीकल एक्ट में प्रत्येक यातायात नियम हेतु पृथक-पृथक दण्ड है, औरयातायात सिग्नल तोडने पर न्युनतम 500/- रूपये एवं तेज गति से वाहन चलाने पर न्युनतम 1000/- रूपये का दण्ड है । 
प्रश्न 04 :- दुर्घटना कम क्यों नही होती है जो वाहन ओव्हरलोड होते है उन पर कार्यवाही क्यों नही होती है ? 
उत्तर पुलिस द्वारा ओव्हर लोडिंग वाहनों पर प्रतिदिन कार्यवाही की जाती है औसतन 300 चालान प्रतिदिन विभिन्न नियमो के उल्लंघन पर बनाये जाते है और दुर्घटना कम केवल यातायात नियमों का पालन करने से ही संभव है । जिसके लिये आप सभी को अपने स्तर से प्रयास करना होगा यदि आप लोग सहयोग करेगे तो निश्चित ही हम कुछ समय बाद इसे कम भी कर सकेगे  
प्रश्न 05 :- फुटपाथ पर सामान बेचने पर गिरफ्‌तारी क्यों नही होती ?
उत्तर :- इस संबंध में गिरफ्‌तारी का कोई प्रावधान नही है ।  नगर निगम द्वारा छोटा रोजगार करने वालों को शुल्क लेकर चलते-फिरते सामन बेचने का अधिकार दिया जाता है और नगर पालिका निगम की रिमूव्हल गैग इन पर नियंत्रण करती है । 
प्रश्न 06 :- लड़कियों के साथ छेडछाड अथवा अपराधियों के संबंध में जानकारी देने के लिये क्या करना चाहियें ?
उत्तर :- आप 100 नम्बर एवं सिटीजन कॉप पर इसकी शिकायत कर सकते है । सिटीजनकॉप एक एन्ड्रायड मोबाइल एप्लीकेद्गान है, इस एप्लीकेद्गान में मदद हेतु सम्बंधित पुलिस थाना, बीट अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों से सम्पर्क के लिए पदनाम व दूरभाष/मोबाइल नंबर की जानकारी रहती है ।  इसमें आप असामाजिक तत्वों की जानकारी एवं अपराधों की जानकारी, शिकायत आदि भी कर सकते है ।  जिसका सीधा संपर्क पुलिस नियंत्रण कक्ष से होता है ।  शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाती है । हम इसका विन्डो वर्जन भी शीघ्र ही लान्च करेंगे । 
इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी प्रश्न पूछे गये, जैसे :-
1. शराब की दुकानों पर लोग खडे होकर शराब पीते है, सरकार इसे बन्द क्यों नही करवाती है ?
2. सीए, इंजीनियर में कैरियर होता है, लेकिन आई.पी.एस./आईएस में नही क्यों ?
3. ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण क्यों नही हटता ?
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के समाप्ति पर अच्छे प्रश्न पुछने वाले निम्नलिखित बच्चों  को पुरूस्कृत भी किया गया ।  
1. उपासना चावला
2. कृतिका 
3. यश जोशी
4. मुस्कान जैन
5. अंशिता खयूरिया