Thursday, August 1, 2013

थाना खजराना क्षैत्र के 07 चोरियो तथा राजेन्द्र नगर की चोरी का पर्दाफाश

आरोपी गिरफ्तार 4 फोरव्हीलर वाहन सहित सोने चादी के जेवरात, लेपटाप सहित करीबन 15 लाख                
         का माल बरामद पुलिस को मिली बडी सफलता।

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- सन 2012 से लगातार सन 2013 तक थाना खजराना क्षैत्र मे कादर कालोनी ,गोयल विहार ,व मानवता नगर ,संचार नगर मे चोरियो से पुलिस को छकाने वाला आरोपी अन्ततः हुआ गिरफ्तार सन 2012 मे साईकृपा कालोनी मे स्कार्पियो कार चोरी की विवेचना के दौरान आरोपी के साथीदारान बाबू खान आदि पुलिस खजराना द्वारा गिरफ्तार किया गया तभी से आरोपी अजहर की तलाश पुलिस टीम द्वारा मुम्बई चीता केम्प ,नवी मुम्बई वासी आदि जगहो पर जाकर की गई थी तथा अजहर के पैतृक निवास खांन कालोनी महू मे भी तलाश की गई लेकिन आरोपी नही मिला इसी बीच 2013 मे मे फरियादी आलोक नगर निवासी सुरेश यादव के यहाँ क्रेडिट कार्ड  जिसमे लाखो रुपये का बैलेन्स था की चोरी होने पर दुबई मे फरियादी का भाई निवासरत है सुरेश यादव द्वारा जब जब भी चोर द्वारा क्रेडिड क्रार्ड से पैसे निकाले जाते तब तब श्री यादव द्वारा पुलिस को जानकारी दी जाती रही उस जानकारी के आधार पर सी.सी टीवी  फुटेज निकाले गये जिसमे आईटेन लाल रंग की कार के साथ बडे बडे बालो वाला बदमाश द्वारा क्रेडिड कार्ड का उपयोग कर पैसे निकाले जाता पाया जाने पर उक्त कार एव व्यक्ति का पीथमपुर सहित हर सम्भावित जगह तलाश करने पर कनाडिया क्षैत्र आईटेन लाल रंग की कार MP09CB3436 सहित उक्त हुलिया का व्यक्ति के घुमने की सुचना प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक आर.पी.सिह आर.विजेन्द्र सिह एव आर. शिवप्रसाद मिश्रा एव आर.विष्णु मीणा को पकडने हेतू सीएसपी विजय नगर के के शर्मा एंव,टी.आई खजराना सी.बी.सिह एव टी.आई कनाडिया आर.डी कानवा द्वारा जाल बिछाया गया अन्ततः सफलता हाथ लगी एव कार सहित उक्त बदमाश को पकडने मे कामयाबी हाथ लगी नाम पता पूछने पर पहले बदमाश ने अपना नाम सब्बीर बताया तथा मुम्बई का रहना बताया लेकिन प्र.आर. राकेश सिह चौहान की नजर से आरोपी बच न सका व पूर्व से प्राप्त फुटेज के आधार पर प्र आर द्वारा पहचान कर बताया की यह अजहर शेख पिता शमसुद्दीन नामक व्यक्ति है इस पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना सही नाम कबूल करते हुवे बताया की उसका नाम अजहर शेख ही है तथा मूलतः खान कालोनी महू का रहने वाला है तथा बताया की वारदात करने के बाद वह मुम्बई अपने ससुराल मे चला जाता था पुलिस का दबाव पडने पर भाग जाता था बाद काफी दिनो से पीथमपुर की राजतिलक लाज मे कमरा लेकर रहना बताया खजराना पुलिस एंव कनाडिया पुलिस द्वारा टी.आई द्वय द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारियो की मदद से  पूछताछ करने पर उक्त आरोपी अजहर द्वारा थाना खजराना क्षैत्र की सात एव थाना राजेन्द्र नगर क्षैत्र की चोरी की वारदात करना कबूल किया अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश पुलिस द्वारा की गई महू खान कालोनी निवासी अजहर शेख पिता शमशुद्दीन शेख उम्र 24 साल को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की गई जिसने  कादर कालोनी खजराना ,गोयल विहार ,मानवता नगर व संचार नगर मे हुई चोरीयो की घटना घटित करना कबूल किया जिससे उक्त आरोपी द्वारा दो फोरव्हीलर वाहन  की चोरी करना कबूल किया तथा इसके कब्जे से सोना चाँदी के जेवरात जो की संचार नगर मानवता नगर वैभवनगर कादर कालोनी गोयलविहार से चोरी किया जाना पाया गया चोरी की रकमो से व नगदी रुपये से मुम्बई मे एशो आराम व अय्याशी मे खर्च करना बताया,सोना चाँदी के जेवरात आदि लेपटाप, टी.वी ,एलसिडी, घडी व चाँदी के सिक्के आदि आरोपी से जप्त हुए है,करीबन दस लाख नब्बे हजार रुपये का मश्रुका है जिसमे एक कार पूर्व मे जप्त की गई है सम्पूर्ण घटना क्रम का खुलासा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर जिला (पूर्व)श्री ओ.पी.त्रिपाठी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आबिद खान जिला इन्दौर (पूर्व)व तथा श्रीमान सी.एस.पी महोदय विजय नगर श्री.के.के.शर्मा के मार्गदर्शन मे टी.आई खजराना सी.बी.सिह टी.आई कनाडिया आर.डी कानवा व उपनिरीक्षक ए.के.शेषा ,उपनिरीक्षक आर.पी.सिहं उपनिरीक्षक उनि एस.के.त्रिपाठीसउनि के.के.शर्मा सउनि डी.एस.पवार प्रआर. राकेश चौहान आर.विजेन्द्र  आर. नरेन्द्र आर. शिवप्रसाद मिश्रा आर. विष्णु मीणा तथा आर सुरेश द्वारा उल्लेखनीय कार्य कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई ।  

थाना बाणगंगा के दो अंधे कत्लों का खुलासा-शातिर अपराधियों का गिरोह पुलिस की गिरफ्त में ।

हत्यारों द्वारा कई लूट, हत्या का प्रयास व चाकूबाजी की घटनांए करना भी स्वीकार किया गया । कुल 09 अपराधों मे पुलिस को सफलता ।
इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- थाना बाणगंगा के भागीरथपुरा क्षेत्र में दिनांक 29/7/13 को छात्र शुभम पिता सुबेदार चौहान उम्र 16 साल की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर अज्ञात आरोपी फरार हो गये थे । इसके अतिरिक्त पारले जी फैक्ट्री के सामने 06 जुलाई 2013 को हुई हत्या के अज्ञात आरोपियो की भी तलाश की जा रही  थी । इसके अतिरिक्त  भागीरथपुरा क्षेत्र व इसके आस पास के इलाके में चाकूबाजी व लूट की कई घटनांए विगत दो माह से घटित हो रही थी उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.के.गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.त्रिपाठी द्वारा आरोपियों का पता लगाकर शीघ्र ही गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे । अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आबिद खान तथा  सीएसपी श्री के.के.शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बाणगंगा योगेश सिंह तोमर द्वारा टीम का गठन कर मुखबिरों को तैनात किया गया । मुखबिर से सूचना मिली कि भागीरथपुरा के रवि व कालू , शुभंम की हत्या के बाद उस क्षेत्र में देखे गये थे । विवेचना में ज्ञात हुआ कि राजू का मृतक शुभंम से पूर्व में क्रिकेट खेलने की बात को लेकर विवाद भी हुआ था । दोनों ही अत्यन्त शातिर किश्म के बदमाश  हैं  इनके द्वारा अन्य दोस्तो के साथ मिलकर कई दूसरी वारदातें भी की गई है । सूचना पर रवि पिता बिहारीलाल विश्वकर्मा नि. शुक्ला जी की गली भागीरथपुरा व कालू उर्फ आतीश पिता राजू वर्मा नि. शुक्ला जी की गली भागीरथपुरा को हिरासत मे लेकर कडी पूछतांछ की गई तो दोनो ने अपना जुर्म कबूल  कर लिया व घटना मे प्रयुक्त दोनो चाकू बरामद करा दिये । आरोपियो व शुभम के बीच भागीरथपुरा भट्टा के पास क्रिकेट खेलने की बात पर कुछ दिन पूर्व झगडा हुआ था तब दोनो ही आरोपियो ने शुभम को आईन्दा देख लेने की धमकी दी थी । इसी बात को लेकर घटना वाले दिन जब शुभम सायकल से जा रहा था तो दोनो आरोपियो ने रास्ते मे रोककर उसे चाकुओं से गोदकर मार डाला । रवि व कालू दोनो ही अत्यन्त शातिर किस्म के अपराधी है इनके द्वारा अन्य साथियो  के साथ मिलकर चाकू मारकर लूटने की कई वारदातो के अतिरिक्त हत्या के प्रयास व चाकूबाजी की कई घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया गया है । रवि व कालू के अतिरिक्त आकाश पिता हीरालाल पंचोरे नि. भागीरथपुरा, विपिन पिता भगवानदास तावडे़ नि. भागीरथपुरा व गोलू अण्डा उर्फ पिस्सू उर्फ पवन पिता रमेशचन्द्र पटेल नि. भागीरथपुरा सहित कुल 5 आरोपियो  को गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना मे प्रयुक्त दो मोटर सायकिले होण्डा साईन व टीवीएस सहित चाकू भी बरामद कर लिये गये है ।
             दिनांक 6/7/13 को पारलेजी फैक्ट्री के पास सुन्दर नगर मे हाईटेक कम्पनी से काम कर सायकल से लौट रहे मजदूर ओमप्रकाश पिता सीताराम यादव उम्र 43 साल नि. सुन्दर नगर इन्दौर की अज्ञात आरोपियो द्वारा चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गई थी । शुभम की हत्या के आऱोपियो रवि व कालू से सख्ती से पूछतांछ की गई तो उन्होने ओमप्रकाश की हत्या करना भी कबूलते हुए मौके पर ले जाकर घटना स्थल की तस्दीक कराई । आरोपियो द्वारा मृतक से रुपये छीनने के दौरान विरोध करने पर चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गई थी ।
            दिनांक 13/6/13 को आरोपियो रवि व कालू द्वारा अन्य साथी आकाश पिता हीरालाल पंचोरे नि. भागीरथपुरा के साथ मिलकर मालती वनस्पति के पास भागीरथपुरा मे आटो चालक अजय पिता कमलकिशोर ओझा नि. 791 गौरी नगर इन्दौर को चाकू मारकर 800 रु व मोबाईल लूट लिये गये थे । उक्त घटना भी आरोपियो द्वारा घटित करना स्वीकार किया गया है ।
इसी प्रकार दिनांक 16/7/13 को रेल्वे माल गोदाम के पास फैक्ट्री से काम कर घर जा रहे मजदूर प्रिन्स उर्फ हर्षित साहू पिता प्रदीप साहू नि. नई बस्ती भागीरथपुरा इन्दौर को भी आरोपी रवि, कालू, आकाश व गोलू अण्डा उर्फ पिस्सू उर्फ पवन पिता रमेशचन्द्र पटेल नि. भागीरथपुरा द्वारा चाकुओ से गम्भीर रुप से घायल कर एक मोबाईल व रुपये लूट लिये गये । उक्त घटना को भी आरोपियो द्वारा अंजाम देना स्वीकार किया गया ।
            दिनांक 28/7/13 को थाना सदर बाजार क्षेत्र मे अहिल्या आश्रम स्कूल के सामने एक सायकल सवार विशाल पिता रामपाल उम्र 18 साल नि0 145/05 लोकनायक नगर इंदौर को आरोपियों द्वारा गंभीर रुप से घायल कर हत्या करेने का प्रयास किया गया था । उक्त घटना भी आरोपियों द्वारा किया जाना स्वीकार किया हैं। इसी तरह से सदर बाजर थाना क्षेत्र मे ही व्हीआईपी रोड अहिल्या आश्रम के सामने फरियादी भुवन पिता साईमन्ड डेविड नि0 स्कीम न0 78 ब्लाक एल मकान न0 02 को चाकू मारकर घायल किया था तथा थाना सदर बाजार क्षेत्र मे ही फरियादी राजेश पिता सुखदेव वर्मा नि0 द्रुर्गा माता मंदिर के पास जुना रसाला इदौर को चाकू मारकर उपरोक्त आरोपियो द्वारा घायल किया गया था उक्त दौनो अपराध भी आरोपियो द्वारा ही घटित किये गये थे।
थाना बाणगंगा मे दि0 07/07/13 को फरियादी देवेन्द्र बरेले पिता हीरालाल बरेले उम्र 35 साल नि0 190/4 भागीरथपुरा बौरासी वाली गली इंदौर को सेन्ट्रल बैक के सामने मालती वनस्पती के पास भागीरथपुरा  अज्ञात आरोपीगणो द्वारा  मारपीट कर चाकू से घायल किया गया था । इसी प्रकार फरियादी अमरदीप पिता चेतराम यादव उम्र 35 साल नि0 354 भागीरथपुरा इंदौर को रेल्वे माल गोदाम के पास पोलो ग्राउन्ड मे अज्ञात आरोपीगणो द्वारा चाकू मारकर घायल किया गया था । उत्त दौनो घटनायें भी आरोपीगण द्वारा किया जाना स्वीकार किया गया है ।

इस उल्लेखनीय सफलता मे थाना प्रभारी बाणगंगा , निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, उनि0 आर.एल. मिश्रा, सउनि0 जगदीश मालवीय, सउनि0 के.के.मिश्रा, प्रआऱ0 राजकुमार एवं प्रकाश व आर0 घनश्याम, जितेन्द्र, संतोष, राममिलन, उदयभान, नागेन्द्र का विशेष योगदान है । जिन्हे पुरुस्कृत किया जा रहा है । 

थाना राजेन्द्र नगर मे वाहनों की नीलामी

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2013- थाना राजेन्द्रनगर पर धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा वाहनों की नीलामी श्रीमान्‌ अनुविभागीय दण्डाधिकारी इंदौर द्वारा 07 अगस्त 2013 को की जाना है।

03 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 10 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 01 फरारी, 10 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मदनलाल साहू के मकान गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले मदन, लक्ष्मीनारायण, ललित, महेश तथा ब्रजेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 लाख 50 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 14.20 बजे तेजाजी मंदिर किशनगंज से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें विनोद, रामगोपाल, केदार, केशरसिंह तथा रामचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 425 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 12.45 बजे एमआर-9 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विश्वधाम कॉलोनी इंदौर निवासी दीपक पिता माखनलाल (21) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 17.00 बजे लाला का बगीचा इंदौर से सट्‌टे कीगतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले प्रवीण पिता लक्ष्मीनारायण बेरवा (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 270 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2013- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 15.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांगलाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मनोज पिता राजाराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंद्रलोक कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नेहरूनगर इंदौर निवासी रोहितपिता उमेश बोरासी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 11.50 बजे हीरानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जनता क्वाटर निवासी यश पिता विजयकुमार (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
            पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 18.45 बजे खातीवाला टैंक से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मुराई मोहल्ला इंदौर निवासी दिलीप पिता गोकुल प्रसाद (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 12.30 बजे नरेन्द्र तिवारी मार्ग से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रजापत नगर निवासी लखन पिता हल्केपाल (35) को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 11.35 बजे चोईथराम चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू प्रकाश नगर निवासी कैलाश पिता खेमराज (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुराजप्त किया गया।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 10.30 बजे बस स्टैण्ड देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भोई मोहल्ला निवासी लालसिंह पिता भागीरथ (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2013 को 13.15 बजे ग्राम कम्पैल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता गोपाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 31, 2013

"Wildlife Conservation- The Technological Bridge" विषय पर आयोजित सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ।

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013-"Wildlife Conservation- The Technological Bridge"विषय पर WWF-India  के साथ मिलकर पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला इंदौर द्वारा पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों के लिये आयोजित 2 दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज दिनांक 31.7.13 को होटल सयाजी में प्रदेश के प्रधान मुखय वन संरक्षक श्री आर.एस.नेगी के मुखय आतिथ्य में किया गया।
निदेशक/पुमनि पीआरटीएस श्री वरूण कपूर द्वारा बताया गया कि सेमिनार में पुलिस विभाग के उप निरीक्षक से अति. पुलिस अधीक्षक स्तर के 38 प्रतिभागियों ने एवं वन विभाग के 08 अधिकारियों ने भाग लिया । समापन अवसर पर पुलिस विभाग से श्री मनीष अग्रवाल, उप सेनानी, एवं वन विभाग के अधीक्षक, वन्य जीव सेंचुरी श्री सी.एस.दुबे ने अपने-अपने अनुभवों को बांटा व दोनों ही अधिकारियों ने पीआरटीएस इंदौर एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के इस प्रयास को सराहा व भविष्य में भी ऐसे सेमिनार आयोजित करने की आवश्यकता बताई जिससे दोनों विभाग के अधिकारियों काज्ञानवर्द्धन हो सकें ।
  इस अवसर पर WWF-India  के डायरेक्टर श्री नीरज शेखर द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने जिस गहनता व रूचि के साथ इस सेमिनार/प्रशिक्षण में भाग लिया वह सराहनीय है, और इस सेमिनार में आये विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को पूरी तन्मयता के साथा सुना व समझा वह प्रशंसनीय है । ऐसे सेमिनार का वास्तविक लाभ तभी दिखाई देगा जब इसको व्यावहारिक रूप में अपनाया जाएगा । वन्य जीव संरक्षण एवं वन्य सपंदा के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाऐंगे ऐसी आशा के साथ पीआरटीएस इंदौर के निदेशक/पुमनि पीआरटीएस श्री वरूण कपूर एवं उनकी पूरी टीम को तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया । 
निदेशक/पुमनि पीआरटीएस श्री वरूण कपूर द्वारा अपने समापन संबोधन में कहा गया कि पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने पूरी गंभीरता के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया । वन्य जीव संरक्षण एवं वन सपंदा के संरक्षण की दिशा में अपनी पूरी क्षमता, शक्ति व समन्वय के साथ उत्कृष्ट कार्य करेंगे । इस अवसर पर WWF-India  के डायरेक्टर श्री नीरज शेखर एवं उनकी पूरी टीम एवं सभी प्रतिभागियों कोधन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही श्री नीरज शेखर एवं उनके सहयोगी श्री ध्रुवा ज्योति दत्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । 
समापन कार्यक्रम को मुखय अतिथि श्री आर.एस.नेगी द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि पीआरटीएस इंदौर एवं WWF-India  की यह पहल निश्चित रूप से दोनों विभागों के अधिकारियों के लिये लाभकारी होगी । सेमिनार में प्राप्त ज्ञान के आधार पर ऐसे प्रयास होने चाहिये कि मूक-प्राणी का संरक्षण प्रभावी हो सकें । वन विभाग के पास पहले कोई आधुनिक तकनीक नहीं हुआ करती थी अब आधुनिक तकनीकें आई हैं जिससे वन्य जीव विशेषकर बाधों की गिनती आदि की जा सकती है । पुलिस विभाग की तरह मजबूत सूचना तंत्र वन विभाग के पास उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम से दोनों विभाग आपसी समन्वय से वन्य जीवों पर होने वाले अपराधों पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण कर सकते है, वन्य जीवों के संरक्षण का वास्तविक रूप से लाभ प्राप्त हो सकें । अंत में मुखय अतिथि द्वारा निदेशक/पुमनि पीआरटीएस श्री वरूण कपूर एवं उनकी  पूरी टीम को,  WWF-India  को तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया । 
समापन कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजलिशुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक एवं आभार     श्री सुदीप गोयनका, उपुअ द्वारा व्यक्त किया गया ।

03 बदमाश देशी कट्‌टे सहित, शराब ले जाते गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- इंदौर शहर मे मंदिरो व घरों मे लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम व बदमाशों को पकडने हेतु पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र श्री अनिल सिंह कुशवाह के निर्देश पर, अति पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आर एस घुरैया एवं थाना प्रभारी अन्नपूर्णा नागेन्द्र सिंह बैस द्वारा टीम बनाकर सक्रिय होकर तलाश मे थी कि इन्हे दिनांक 30 जुलाई 2013 को उस समय सफलता मिली की थाना अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा देवेन्द्र नगर नव निर्माणाधीन ब्रिज के पास एक मोटर साईकिल पर तीन बदमाश एक प्लास्टिक की केन मे कुछ ले जाते दिखे। टीम के द्वारा घेराबंदी पकडा गया। पूछतांछ करने पर इन्होने अपना नाम 1. कैलाश उर्फ चीना पिता जगदीश बंजारा 2. सुनील उर्फ बिट्‌ठल उर्फ काडा पिता कैलाश बलाई उम्र (25) 3. अंकित यादव उर्फ कैलाश यादव पिता सुरेश यादव बताया। तीनों बदमाशों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड है। इनके कब्जे से मोटर साईकिल क्रं. एमपी-09/एनएम/3600 से जाते हुए एम केन में विशेली शराब बरामद की गयी। तलाशी लेने पर कैलाश उर्फ चीना व अंकित के कब्जे से देशीकट्‌टे मय जिंदा कारतूस के जप्त किये गये है। ये पूर्व में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके है। मोटर साईकिल क्रं. एमपी-09/एनएम/3600 सुदामा नगर बी सेक्टर से चोरी करना बताया व उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाना स्वीकार किया तथा जिसका असल नं. एमपी-09/एमएच/2932 है। तीनो आरोपियों ने मंदिरों व घरों में चोरी करना भी स्वीकार किया है। 
अंकित यादव के पिता के साथ मारपीट की घटना होने पर अंकित द्वारा कट्‌टा व कारतूस बदला ने लेने के लिये रखना बताया। बदमाश कैलाश उर्फ चीना मंहगे मोबाईल फोन चोरी करना, अन्नपूर्णा क्षेत्र के 9 मंदिरों में चोरी की घटना में विगत 2 से 3 माह से फरार था। 
तीनो बदमाशों से वारीकी से पूछताछ कर पतारसी करने पर इनसे 13 मोबाईल फोन जिसमे तीन सेमसंग, तीन नोकिया, तीन स्पाईस, तीन चाईना व एम ब्लेकबेरी कंपनी का तीन कैमरे ओपटियों कंपनी के व मंदिरो से चोरी किये गये 250 रूपये चांदी की चिल्लर, 1750 रूपये, चांदी के चार दिये, चांदी के चार सिक्के, चांदी के तीन पायेजेब व एलसीडी बरामद की गयी। उक्त आरोपियो से बारीकी से पूछतांछ की जा रही है। 
बदमाशों को पकडने में थाना अन्नपूर्णा के सउनि बाबूसिंह कुशवाह,सउनि रामाधर यादव प्रआर. हुकुम शर्मा, आर मनोज औझा, सैनिक क्षिरसाबर की विशेष भूमिका रही है।

08 आदतन व 24 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 223 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 24 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 223 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 15.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आदर्श मौलिक नगरइंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले उस्मान, निलेश, नितिन, शकील, सलीम तथा नितिन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 21.25 बजे पाकिजा शोरूम के पास एबी रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नंदानगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता मुन्नालाल (53) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सोनू पिता गोपाल कौशल (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 830 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 18.30 बजेडोंगरगांव मंडी से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले मोहम्मद शेरू पिता अब्दुल कादिर (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 09.30 बजे पेडमी उदयनगर रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पेडमी निवासी हुकुमचंद्र पिता उमेश ठाकुर (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 10 लीटर महुऑ शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 20.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विदुर नगर इंदौर निवासी कैलाश पिता जगदीश (19) तथा आकाश नगर इंदौर निवासी अंकित पिता सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 देशी पिस्टल जप्त की गयी। 
               पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को21.00 बजे बिजासन तिराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोमटगिरी निवासी प्रभू पिता दुलीचंद्र (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल व 02 कारतूस जप्त किये गये। 
              पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2013 को 10.15 बजे ग्राम चायडीपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम चातिया निवासी सुभाष पिता हीरालाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 30, 2013

"Wildlife Conservation- The Technological Bridge" विषय पर आयोजित 'सेमिनार ' का शुभारम्भ

इन्दौर -दिनांक 30 जुलाई 2013-"Wildlife Conservation- The Technological Bridge" विषय पर WWF-India के साथ मिलकर पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला इंदौर द्वारा पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों के लिये 2 दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री के.सी.वर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) इंदौर के मुखय आतिथ्य में दिनांक 30.7.2013 को होटल सयाजी में किया गया । इस सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 38 एवं वन विभाग के 08 अधिकारी सम्मिलित हुए । 
कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर ने पीआरटीएस संस्था की ओर से मुखय अतिथि श्री के.सी.वर्मा, विशेष अतिथि श्री सुधीर शाही एवं WWF-India  के डायरेक्टर (ट्रेफिक) श्री नीरज शेखर का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर पीआरटीएस इंदौर के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। अपने संबोधन में इस नायाब सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम की आवश्यकता कोप्रतिपादित करते हुए श्री कपूर द्वारा बताया गया कि पीआरटीएस इंदौर द्वारा विगत डेढ़ वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में नये प्रयासों के साथ सायबर अपराध प्रशिक्षण व नवीन तकनीकों का उपयोग कर अपराधों के नियंत्रण में प्रशिक्षण के अनेकों कार्यक्रम संस्था द्वारा सतत्‌ चलाये जा रहे है । इसी कड़ी में WWF-India  के साथ मिलकर पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों के लिये यह 2 दिवसीय सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वन्य जीव संरक्षण एवं वन्य संपदा संरक्षण एवं इस क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों को आधुनिक तकनीक अपनाकर उनकी रोकथाम एवं उन पर प्रभावी नियंत्रण कैसे किया जाएं व विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने तक की कार्यवाही की जानकारी तकनीकी विशेषज्ञों के माध्यम से सिखाई जाएगी जो दोनों ही विभागों के अधिकारियों के लिये लाभकारी होगी। पीआरटीएस के इन प्रयासों को कई शासकीय संस्थाओं एवं निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया है । 
कार्यक्रम की 2 दिवसीय रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए WWF-India  के डायरेक्टर (ट्रेफिक) श्री नीरज शेखर द्वारा अपने उद्‌बोधन में सर्व-प्रथम इस सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रमके आयोजन के लिये श्री वरूण कपूर निदेशक/पुमनि एवं उनके स्टॉफ के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। श्री शेखर द्वारा अपने उद्‌बोधन में बताया गया कि प्रथम सत्र में वन्य जीवों के अवैद्य व्यापार एवं उनकी रोकथाम पर वह अपने विचार रखेंगे । दि. 30.7.13 को ही दूसरे सत्र में वन्य जीव खुफिया संग्रह, व्यापार में हाथी दांत व बाघों के खाल के नमूनों की पहचान आदि के बारे में वर्ल्ड क्राईम कंट्रोल व्यूरो, मुंबई से आये श्री एम.मरान्को द्वारा जानकारी दी जाएगी । इसी प्रकार तीसरे सत्र में श्री मोहन राज, सलाहकार WWF-India द्वारा वन्य जीव अपराध, मानचित्रण एवं उन पर नजर रखने के लिये जीआईएस सिस्टम के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जाएगी । तत्पश्चात्‌ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972, एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी   श्री ऋत्विक दत्त, वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा दी जाएगी । प्रथम दिन के समापन पर एक फिल्म शो- ''क्लोजिंग द गेटवे'' दिखाई जाएगी । 
दूसरे दिन के सत्र के प्रारंभ में डॉ एस.पी.गोयल, एचओडी फोरेन्सिक्स, डब्ल्यूआईआई, देहरादून द्वारा वन्य जीव फोरेन्सिक्स विषय पर, श्री आर.श्रीनिवास मूर्ति फील्ड डायरेक्टर, प्रोजेक्टटायगर द्वारा म.प्र. में बाघ संरक्षण प्रबंधन विषय पर एवं  श्री एस.पी.यादव, पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नईदिल्ली द्वारा भारत में बाघ संरक्षण एवं उपग्रह निगरानी प्रणाली के उपयोग की जानकारी दी जाएगी । इसी प्रकार श्री एम.सी.साहनी, से.नि. एसएसपी, सीबीआई, नईदिल्ली द्वारा मामले की जॉंच, खुफिया नेटवर्किंग का महत्व,ं अपराधियों से पूछताछ की तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी । सेमिनार के अंत में श्री रजत भार्गव, ट्रेफिक इंडिया नई दिल्ली द्वारा  पक्षियों की प्रजातियों के व्यापार एवं पहचान कौशल विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
  मुखय अतिथि श्री के.सी.वर्मा ने अपने उद्‌बोधन में बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य अपराधों पर नियंत्रण करने के लिये यह एक अभिनव प्रयोग प्रारंभ किया गया है । श्री वर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु WWF-India  व वन विभाग के साथ-साथ आम जनता व समाज की भूमिका की महत्वता को प्रतिपादित किया गया । विभिन्न गंभीर विषयों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, मादक पदार्थों आदि पर चर्चाएं होती है, परंतु उनका अनुकूल प्रभाव समाज पर हो रहा हो, ऐसा दिखाई नहीं दे रहाहै, अतः आम जनता को संवेदनशील विषयों पर जागरूक बनाना होगा तभी उसका प्रभाव दिखाई देगा । इसी कड़ी में वन संपदा के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पुलिस विभाग को भी जागरूक होकर कार्य करना होगा । इस 2 दिवसीय कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारीगण कानूनी पहलुओं के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे । इस अवसर पर पीआरटीएस के पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर, को धन्यवाद देते हुए उनके इस अभिनव प्रयोग की मुक्तकंठ से सराहना की ।
कार्यक्रम के अंत में WWF-India के निदेशक (ट्रेफिक) श्री नीरज शेखर द्वारा मुखय अतिथि अमनि श्री के.सी.वर्मा, विशेष अतिथि अमनि श्री सुधीर शाही एवं पीआरटीएस संस्था प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर को ''स्मृति चिन्ह'' भेंट किए गए ।
पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा बताया गया कि दिनांक 31.7.2013 को सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रदेश के प्रधान मुखय वन संरक्षक, भोपाल श्री आर.एस.नेगी द्वारा किया जाएगा । 
  शुभारम्भ कार्यक्रम का संचालन श्रीमती  बीना सिंह, सहायक सैनानी, प्रथम वाहिनीं विसबल, इंदौर, एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला,उप पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर द्वारा किया गया ।

09 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 11 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जुलाई 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 17.20 बजे मुखबिर से मिली सूचनाके आधार पर ग्राम छोटी खुड़ैल से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले जगजीवनराम पिता मोती सिंह (62) तथा जीवन पिता देवसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3800 रूपये कीमत की 91 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 21.50 बजे दिग्विजय नई मल्टी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले राजेन्द्र नगर निवासी अरूण पिता माधव (32) तथा संगम नगर निवासी मोहित पिता सुनिल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1520 रूपये कीमत की 34 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 12.50 बजे जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बाल्दा कॉलोनी निवासी रोहित पिता महेश (19), जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी नंदू पिता नत्थू धानक (40) तथा मुन्नीबाई पति बबली राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 12.30 बजे हिम्मत नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वालें गोलूउर्फ योगेन्द्र पिता सुरेश कुशवाह (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 19.00 बजे ग्राम वासन्धरा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वालें राजेश पिता भगवान कलोता (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 19.30 बजे किशनगंज नाका पुलिया से अवैध शराब बेचते हुये मिले किशनगंज निवासी सरदार पिता बद्रीलाल रावत (43) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 18.00 बजे सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले आकश पिता सौदागर सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जुलाई 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 15.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कलाली के सामनें इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गौरीनगर इंदौर निवासी मनोज पिता लक्ष्मणसिंह नरवरिया (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
            पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2013 को 12.15 बजे ग्राम खेड़ी सिहोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दरबार पिता बलवंत सिंह राजपूत (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
          पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 29, 2013

पीआरटीएस इंदौर- WWF-India का संयुक्त सेमिनार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2013- इंदौर स्थित पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल द्वारा विगत डेढ़ वर्षों से सायबर क्राईम के क्षेत्र में एवं नवीन तकनीकों का उपयोग कर अपराधों का नियंत्रण करने के क्षेत्र में अनेकों प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये गये है। इन कार्यक्रमों की संखयां 37 रही है। इसमें मध्यप्रदेश पुलिस एवं 11 अन्य राज्यों के पुलिस बलों के 903 उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। संस्था के निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर ने बताया कि इस मुहिम को नाम दिया गया है - **e-Investigator Development Project."  यह अपने प्रकार की पूरे देश भर में एक ही मुहिम है। इस मुहिम को देश भर के कई विशेषज्ञों ने सराहा है व इस संबंध में लिखित प्रशंसा पत्र भी संस्था को प्रेषित किए है। श्री कपूर ने आगे बताया कि इस मुहिम में एक नया अध्याय जोड़ते हुए विश्व की वन्य प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में सर्व-श्रेष्ठ संस्था   WWF-India  के साथ मिलकर एक अभिनव प्रयास की रूपरेखा तैयार की गई। 
इस नायाब पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर ने बताया किमध्यप्रदेश वन क्षेत्र के संबंध में 24.79 प्रतिशत के घने वन के साथ देश में सर्व-श्रेष्ठ स्थान पर है । मध्यप्रदेश को टायगर स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। यहॉं 09 नेशनल पार्क, 25 सेंचुरी स्थित है जिसमें से 05 क्षेत्रों में प्रोजेक्ट टायगर भी लागू है। अतः ऐसे राज्य में वन संपदा का संरक्षण भी प्रदेश पुलिस की एक बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अतः इस जिम्मेदारी को मध्यप्रदेश पुलिस में Cutting age level  के अधिकारी भलिभांति निभाए, इस हेतु उन्हें उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस परिकल्पना को साकार करने हेतु   WWF-India  से सहयोग प्राप्त किया गया, जिसके फलस्वरूप दिनांक 30 एवं 31.7.2013 को एक 2 दिवसीय सेमिनार इंदौर में पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल द्वारा आयोजित किया जाने वाला है। इस सेमिनार में   WWF-India  द्वारा पूरे देश भर से वन्य प्राणी संरक्षण के क्षेत्र के विशेषज्ञों को इंदौर लाया जा रहा है और यहॉं पर पीआरटीएस द्वारा आयोजित सेमिनार में मध्यप्रदेश के चुनिंदा पुलिस एवं वन अधिकारियों को ये विशेषज्ञ सघन प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस प्रशिक्षण में नवीन तकनीकों का उपयोग कर वन्य प्राणी संरक्षण कीजानकारी के साथ साथ घटित वन्य प्राणी अपराधों का अन्वेषण बेहतर ढंग से करने के गुर भी अधिकारियों को सिखाए जायेंगे । 
इस महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारम्भ मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री नंदन दुबे द्वारा दिनांक 30.7.2013 को किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने पीआरटीएस के निदेशक श्री वरूण कपूर एवं पीआरटीएस के संपूर्ण स्टॉफ को इस अभिनव प्रयास के लिये शुभ-कामनाएं प्रदान की है व यह विश्वास भी व्यक्त किया है कि आने वाले समय में प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रदेश के प्रधान मुखय वन संरक्षक श्री आर.एस.नेगी द्वारा दि. 31.7.13 को विधिवत किया जाएगा। 

08 आदतन व 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 141 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को 06 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 141 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 32 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को 16.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रद्वाश्री कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले ललित, नरेन्द्र, आशीष, किशोर, राजेश, गुरू उर्फ सूरज, राजेश, राकेश, दीपक, सुभाष, राजू तथा महेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 46 हजार 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को 18.30 बजे रेल्वे गोदाम के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले गंगाराम, मांगीलाल तथा रवि किशन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजाररूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को 14.50 बजे लोहा मंडी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले आकाश, मनोज, राजू तथा संदीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को सदरबाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले जितेन्द्र, विनोद, जीतू, मानसिंह, मनीष, अंकित, विक्रम तथा विमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1040 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को 16.30 बजे विकास नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले रोहित, दीपक, सचिन, अनिल तथा यशपाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 860 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2013- पुलिसथाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राजमहल कॉलोनी निवासी सुनिल, पिता शिवराम मराठा (35) तथा सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी संदीप पिता सुनिल दुबे (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1870 रूपये कीमत की 49 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को 14.10 बजे ग्राम अवलाय से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले यशवंत पिता रतनसिंह (40) तथा दिनेश पिता रामचंद्र (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1440 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को 21.30 बजे व्यास नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले जगदीश उर्फ जग्गा पिता अर्जुन माली (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुम्हारखाड़ी इंदौर निवासी संजय पिता श्यामलाल ठाकुर (25) तथा जयहिंद नगर इंदौर निवासी कालू पिता अर्जुन (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये। 
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 28, 2013

14 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 138 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को 05 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 138 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुए मिले 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जुलाई 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को 16.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालूराम दूध वाले का मकान वीणा नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिलेरामचन्द्र, अमित, योगेश, गणेश, आशीष, नितिन, जितेन्द्र, आदित्य, प्रेम, सचिन, नीलेश, मन्नू, दीपक, मोह. रईस तथा वहीद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 लाख 15 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जुलाई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को 12.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धार रोड बेटमा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले हीरा उर्फ हीरालाल पिता नगदीराम (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपये कीमत की 07 पेटी देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को 19.50 बजे आरोपी के मकान का आंगन गोकुलपुर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले दुलेसिंह पिता रामचन्द्र (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपये कीमत की 23 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को20.45 बजे सरस्वती नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 60 लुनियापुरा निवासी जीतू पिता किशनलाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को 20.15 बजे आशाराम बापू चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पालदा नाका इंदौर निवासी प्रदीप पिता बाबूलाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 778 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जुलाई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2013 को 13.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  अम्बेडकर चौराहा बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले छात्रावास के पास केट रोड बेटमा निवासी धमेन्द्र पिता बधेंसिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी। 
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 27, 2013

दो वाहन चोरों से 22 चोरी की मोटरसायकल बरामद



इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस.एम. जैदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी संयोगितागंज धैयशील येवले, उपनिरीक्षक व्ही.वी. मिश्रा, आरक्षक प्रवेश सिंह, विश्वास राव, सतीश अंजाना, शेरसिंह, जितेन्द्र सिंह सरदार, संजय मालाकर ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राज्य स्तरीय वाहन चोर रवि प्रसाद पिता गुलाबसिंह सोलंकी निवासी चररखेड़ तहसील सिवली मालवा जिला होशंगाबाद व राकेश पिता लखनलाल लोवंशी निवासी चतरखेड़ा तहसील सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद को कम कीमत में चोरी का वाहन बेचने के प्रयास में हिरासत में लिया जाकर कड़ी पूछताछ की गयी, फलस्वरूप उक्त दोनों वाहन चोरो ने इंदौर, होशंगाबाद, देवास, टिमरनी, इटारसी, हरदा, मंडीदीप से कई मोटर सायकले चुराना स्वीकार किया। 
पुलिस द्वारा दोनो कें कब्जे से 22 चोरी की मोटरसायकल सिलसिला क्रं. 09/13 धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गयी। जिनकी कुल कीमत करीबन 12 लाख रूपयें है। आरोपीगणों का पुलिस रिमांड लियाजाकर पूछताछ की जा रही है, अभी इनसे और भी चोरी के वाहन जप्त होने की प्रबल संभावना है। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी संयोगितागंज व उनकी टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है। 

पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध ने स्वंयसेवी संगठनों के साथ बनाई भविष्य की कार्य योजना

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रजातांत्रिक समाज में पुलिस के विविध कार्य विस्तार की अपेक्षा को पूर्ण करने के लिये और जनभागीदारी को सुनिश्चित किये जाने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ग्राम/नगर रक्षा समीति, पारिवारिक परामर्श केन्द्र, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण केन्द्र गठित किये हैं। अन्य बहुविध प्रयास जिलों में निरंतर किये गये हैं। महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराधों को रोकने और इस वर्ग विशेष के प्रति विशेष संवेदनशीलता का प्रमाण है कि विगत वर्षो में महिला थाना, महिला डेस्क, पारिवारिक परामर्श केन्द्र, महिला सुनवाई के अंतर्गत अपराध और हिंसा को रोकने के साथ ही पारिवारिक विघटन को रोकने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है । पुलिस महानिरीक्षक, (महिला अपराध) के 04 पदइन्दौर/भोपाल/जबलपुर/ग्वालियर में सृजित किये गये हैं । 
प्रजातंत्र में समग्र विकास के लिये आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामाजिक बुराईयों की रोकथाम करने के लिये और महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध हिंसा और अपराधों को रोकने के लिये पुलिस विभाग के साथ प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी संलग्न किये जाने की आवश्यकता है। इस परिदृश्य में स्वैच्छिक संगठनों की अहम भूमिका है, इनका अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता और प्रभाव होता है, अतः विभाग और स्वैच्छिक संगठन अपनी स्वस्थ भागीदारी में कार्य करते हुये अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं ।  
इसी परिप्रेक्ष्य में आज पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध इन्दौर जोन डॉ0 आशा माथुर ने इन्दौर जिले में सक्रिय रूप से कार्यरत स्वंयसेवी संगठनों (महिलाओं एवं बच्चों के क्षैत्र में) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, इसमें जिले के लगभग 34 स्वंयसेवी संगठनों के 50 पदाधिकारी सम्मिलित हुए । 
बैठक में विभिन्न क्षैत्रों में कार्य कर रहे स्वंयसेवी संगठनों ने अपने-अपने कार्यक्षैत्र में पुलिस के साथ जुड़कर किस तरह महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिये बेहतर कार्यकर सकते हैं, बहुमूल्य सुझाव दिए। एक सुनिश्चित कार्ययोजना बनाकर अतिशीघ्र संगठित रूप से कार्यवाही की जाएगी। 
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध इन्दौर के अलावा पुलिस अधीक्षक अजाक इन्दौर जोन श्री राजेश रघुवंशी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय इन्दौर जिले के महिला सशक्तिकरण केन्द्र इन्दौर की उपसंचालक डॉ. मंजुला त्रिपाठी उपसंचालक अभियोजन श्री आर.के. सक्सेना भी उपस्थित रहे। 

एनडीपीएस एक्ट में 02 आरोपियों को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 13/09 आरोपी रामेश्वर पिता हरलाल व लक्ष्मणदास पिता अमरदास के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. रामेश्वर पिता हरलाल (47) निवासी ग्राम दलोदा रेल, तह. दलोदा, जिला मंदसौर तथा लक्ष्मणदास पिता अमरदास (51) निवासी सदर को धारा 8/15(सी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01वर्ष के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
               उपरोक्त आरोपियों को धारा 467 भादवि कें अपराध में भी दोषी पाते हुये आरोपियों को 02 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें, उक्त दोनों सजाये एक साथ चलेगी।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 04.04.09 को तत्कालिन निरीक्षक प्रतीक राय, थाना प्रभारी नारकोटिक्स सेल इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ट्रेक्टर क्रं. एमपी-14/8872 की ट्राली में टाटा की 07 बोरियों में डोडाचूरा एवं एक मोटरसायकल रखकर ला रहे हैं, जो डोडाचूरा इंदौर में बेचने हेतु आ रहे है। निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त आयोपियों को बायपास खजराना परा पकड़ा तथा संदोहियों की तलाशी लेते ट्रेक्टर क्रं. एमपी-14/8872 के साथ लगी ट्राली में 07 बोरे डोडाचूरा तथा एक मोटरसायकल एमपी-44/बीए/0181 होना पायी गयी। उक्त ट्रेक्टर ट्राली मय डोडाचूरा तथा मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8 सहपठित धारा 15(सी)एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

21 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जुलाई 2013 को 06 स्थायी, 57 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2013 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुन्नी का मकान के सामने ओटले चंदन गुुरू का बगीचा किशनगंज से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले राकेश, कन्हैया, मोहन तथा कुन्नी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3130 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2013 को 16.00 बजे जबरन कॉलोनी से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले यही के रहने वाले दीपक पिता बालू तथा यही के रहने वाले पुष्कर पिता नाथूलाल वर्मा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2090 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2013 को 12.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नसिया रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 6 मालीपुरा इंदौर निवासी कैलाशपिता सोमाजी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 21क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2013 को 12.30 बजे आरोपी का घर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले एसआर कम्पाउण्ड देवास नाका निवासी नरेश पिता तोताराम (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2013- पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2013 को 14.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  देवश्री टॉकीज के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 532 न्यू लोहामण्डी इंदौर निवासी तन्नु पिता बैसना (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 26, 2013

थाना छत्रीपुरा में धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा 52 दो पहिया वाहनों की नीलामी दिनांक 13 अगस्त 2013

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना छत्रीपुरा जिला इंदौर में धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्तशुदा कुल 52 दो पहिया वाहनों की नीलामी दिनांक 13.08.13 के 11.00 बजे से 02.00 बजे के बीच थाना यातायात पश्चिम इंदौश्र एमओजी लाईन (महू नाका चौराहा) इंदौर में की जावेगी।
इच्छुक व्यक्ति बोली लगाने हेतु उक्त दिनांक व समय को उक्त परिसर में उपस्थित होकर बोली लगा सकता हैं एवं जो भी व्यक्ति नीलामी के वाहनों से संबंधित आपत्ति पेश करना चाहता है वह 13/08/13 के पूर्व एसडीएम कार्यालय के समक्ष में पेश कर सकता है। समयावधि के बाद आपत्ति मान्य नही की जावेगी तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले को उक्त वाहन का कब्जा जहां है एवं जैसा हैं के तहत नियमानुसार प्रदाय किया जावेगा। अंतिम निर्णय अनुविभागीय दण्डाधिकारी छत्रीपुरा इंदौर के प्राधिकार में सुरक्षित रहेगा एवं वही मान्य होगा।

02 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 74 गिरफ्तारी व 233 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 03 स्थायी, 74 गिरफ्तारी व 233 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षे़त्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 378/5 महेश यादव नगर इंदौर निवासी विनोद पिता बिन्दादीन (28), सदर निवासी नारायण पिता श्यामलाल, 78 वृन्दावन कॉलोनीइंदौर निवासी पंकज पिता सुरेश (35), सदर निवासी सचिन पिता सुरेश (24), सदर निवासी सुरेश पिता बाबूलाल (58) तथा सदर निवासी  राहुल पिता जमनालाल (19) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9740 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 00.30 बजे शिव नगर पानी की टंकी के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले भगवान सिंह, गोदुला, भूपेन्द्र तथा अविनाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2013- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम चिकली निवासी मुकेश पिता भागीरथ (25) तथा नया गांव सिमरोल निवासी मांगीबाई पति सुभाष (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशीशराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 13.00 बजे सुभाष मार्ग बडवाली चौकी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 2 जूना रिसाला इंदौर निवासी कैलाश पिता जगदीश (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 20.00 बजे कमलाकान्त अस्पताल के सामने मैन रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी संतोष पिता नामदेव (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 18.30 बजे चितावद का खुला मैदान से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अभिनव नगर पालदा निवासी नीलेश पिता हरीकिशन (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कलाली के सामने भागीरथपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संदीप पिता रामचन्द्र (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 11.20 बजे गुरूकृपा होटल के सामने पिगडम्बर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम पिपलिया चौकी निसपुर निवासी रोहित पिता टन्ट मानपकर (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 13.30 बजे बस स्टेण्ड खुर्दी मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सकेडियापुरा सिमरोल निवासी आनंद पिता वंशीलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त किया गया। 
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2013 को 15.50 बजे आईटीआई गेट नं. 2 नाका आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 122 राम नगर खण्डवा निवासी संतोष पिता मनपूल (37) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 25, 2013

इंदौर शहर के महिला थाने के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं 03 नवनिर्मित थानों का शुभारंभ







इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2013- आज दिनांक 25/07/13 को माननीय गृहमंत्री महोदय, म.प्र. शासन श्री उमाशंकर गुप्ता जी द्वारा महिला थाने के पलासिया चौराहे स्थित नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।
     इसके उपरांत पीटीसी के मुखय प्रशासनिक भवन में नवनिर्मित आजाद नगर थाना, पुलिस थाना कनाड़िया एवं पुलिस थाना तेजाजी नगर का विधिवत शुभारंभ किया गया। 

11 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 61 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जुलाई2013 को 11 स्थायी, 61 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुए मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को 20.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रघुनाथ बाग सांई मंदिर के पास बिजली के खंबे के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिले लक्ष्मण, धर्मराज, सतीष, कप्तान, मदन तथा मुन्ना को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2013- पुलिस थाना भंरवकुआ द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चितावद कांकड इंदौर निवासी संजय पिता रामसाही (30), 179 खण्डवा रोड संत नगर इंदौर निवासी दमनजीतपिता पालसिंह (35) तथा त्रिवेणी नगर चिदावद इंदौर निवासी अन्नू पिता तोताराम (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4440 रूपये कीमत की 108 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बडी ग्वालटोल इंदौर निवासी संजय पिता रमेश (35) तथा एकता नगर गली नं. 2 आजाद नगर इंदौर निवासी राकेश उर्फ पिंटू पिता रूपचन्द्र (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को 09.45 बजे स्नेह नगर झोपडपट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राजा उर्फ फाल्से पिता गुलाब (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को 13.00 बजे संभू के घर के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गिट्‌टी हाउस बगीचा धार नाका महू निवासी स्वयं पिता मोहन भील (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को 09.40 बजे तिरूपति नगर झोपडपट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 278 बी सेक्टर राज नगर चंदननगर निवासी संजय पिता मनीष (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 870 रूपये कीमत की 29 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को 12.35 बजे जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले महावर नगर इंदौर निवासी मौसम पिता पंढरीनाथ (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी। 
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को 13.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर रोड पेट्रोल पंप के पास बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रूपेश उर्फ मुकेश पिता जगदीश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा मय 01 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया। 
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2013 को 16.30 बजे ग्राम कांकरिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामकिशन पिता बद्रललाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 24, 2013

माननीय गृहमंत्री द्वारा इंदौर शहर के 03 नवनिर्मित थानों का शुभारंभ एवं महिला थाने के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2013- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेन्ज शहर, श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 25/07/13 को 16.00 बजे माननीय गृहमंत्री महोदय, म.प्र. शासन श्री उमाशंकर गुप्ता जी द्वारा महिला थाने के पलासिया चौराहे स्थित नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जायेगा।
       इसके उपरांत 16.30 बजे पीटीसी के पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवनिर्मित आजाद नगर थाने का शुभारंभ एवं पीटीसी के मुखय प्रशासनिक भवन में नवनिर्मित आजाद नगर थाना, पुलिस थाना कनाड़िया एवं पुलिस थाना तेजाजी नगर का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा। नवनिर्मित तीनो पुलिस थानों का शुभारंभ समारोह का मुखय कार्यक्रम पीटीसी के मुखय प्रशासनिक भवन के आयोजन में इंदौर शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधी, मीडीयाकर्मी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में ''जेंडर सेंसिटाईजेशन एंड जेंडर जस्टिस टे्रनर कोर्स'' एवं ''जेंडर सुग्राह्‌ता तथा कानून प्रवर्तन'' वर्कशॉप

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2013- इन्दौर, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में दिनांक 25 जुलाई 2013 को ''जेंडर सेंसिटाईजेशन एंड जेंडर जस्टिस टे्रनर कोर्स'' एवं ''जेंडर सुग्राह्‌ता तथा कानून प्रवर्तन'' वर्कशॉप बी.पी.आर.एन्ड डी. के तत्वावधान में आयोजन का शुभारंभ किया जावेगा।  
इस अवसर पर मुखय अतिथि श्रीमती ममता शर्मा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. चारू वलीखन्ना, सदस्या एवं म.प्र. प्रभारी, राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली के साथ ही श्री राजेन्द्रकुमार, भापुसे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुमु भोपाल, श्री विपिन माहेश्वरी, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर, श्री राकेश गुप्ता, भापुसे, उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इन्दौर, श्री विनीत कपूर, एडीसी टू गवर्नर म.प्र.भोपाल एवं श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यशाला का शुभारंभ किया जावेगा ।  
उक्त कार्यशालाओंमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारीगण प्रतिभागी होंगे। इस कार्यशाला का उद्‌देश्य राष्ट्रीय स्तर के मानद व्याखयानदाताओं के द्वारा जेंडर सेंसिटाईजेशन प्रशिक्षण एवं महिला विरोधी अपराध नियंत्रण सम्बन्धी प्रशिक्षण की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाकर जेंडर सुग्राह्‌यता तथा पुलिस कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिये पुलिस बल को तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान मैदानी इकाईयों एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में पदस्थ अधिकारियों को प्रशिक्षक के तौर पर विकसित किया जावेगा ताकि वे अपनी इकाईयों में पदस्थ अधीनस्थ स्टॉफ को महिलाओं के विरूद्ध घटित होने वाली हिंसा में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं सार्थक कार्यवाही करने के लिये प्रशिक्षित कर सकें । 

03 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदनव 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 11 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2013- पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 11.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निर्मल लॉन्ड्री के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 23/4 बीके सिंधी कॉलोनी निवासी राजकुमार पिता गुरूमुख (55) तथा सदर निवासी मनोज पिता गुरूमुख (37) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 23जुलाई 2013 को 13.30 बजे बरलाई जागीर रेल्वे क्रासिंग के पास गुमटी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेंशक्कर फेक्ट्र बरलाई जागीर क्षिप्रा निवासी लाखन पिता बाबूलाल (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 870 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 09.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंदौर धार रोड झलाडा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले झलाडा निवासी कमल पिता रामसिंह (23) तथा कुम्हार कराडिया पीथमपुर निवासी मांगीलाल पिता अनूपसिंह (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 60 लीटर शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले डबल चौकी निवासी विजय पिता सुभाष (28), 8 मील निवासी सुभाष पिता रमेश (30) तथा ग्राम 8 मील इंदौर निवासी दिनेश पिता बेहराजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1710 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी तथा 15 लीटर कच्ची शराब बरामद कीगयी।
              पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 19.20 बजे आराधना नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 105 आमृकुंज कॉलोनी निवासी रविन्द्र पिता दुलीचन्द्र गहलोद (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1620 रूपये कीमत की 54 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 19.30 बजे गणेश नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राहुल पिता बाबूलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना संदरबाजार द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 21.30 बजे साउथ गाडराखेडी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 186 साउथ गाडरा खेडी इंदौर निवासी संतोष पिता ठाकुर सिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                 पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 19.30 बजे बरलाई जागीर चौराहा क्षिप्रा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता गंगाराम (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटरदेशी शराब बरामद की गयी। 
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 23, 2013

डीवीडी प्लेयर, हाथ घड़ी तथा 03 मोबाईल फोन सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2013- कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को पुलिस थाना एमआईजी की टीम के पीएसआई विजय राजपूत, सउनि सुरेन्द्र व्यास, डी.डी.बघेल, आरक्षक देवेन्द्र, प्रवीण तथा शिवकुमार द्वारा बीट गस्त के दौरान क्रिस्चियन एमीनेन्ट स्कूल के सामनें दो संदिग्ध लड़के खड़े दिखायी दिये जिनके हाथ में एक बैग था। बैग में रखे डीवीडी प्लेयर तथा हाथ घड़ी के बारे में पूछताछ करने पर बिल नही होना बताया, विस्तृत पूछताछ करने पर उक्त मश्रुका थाना विजयनगर क्षैत्रांतर्गत दो सप्ताह पूर्व अनुराग नगर के फ्लेट से चुराना स्वीकार किया। 
आरोपियों से नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम अनुराग पिता अशोक ताहीर (23) निवासी 15/17 नेहरूनगर इंदौर तथा जून कुमार पिता मनबहादुर गुरंग (20) निवासी सी-21 इंद्रपुरी कॉलोनी स्थायी पाकिन सिक्कीम गंगटोक बताया। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 01 डीवीडी प्लेयर फिलिप्स कंपनी का, 02 हाथ घड़ी, तीन मोबाईल फोन जिसमें 01 स्पाईस कंपनी, 01 नोकिया तथा 01 सेमसंग कंपनी का कुल कीमती करीबन 15 हजार रूपयें का जप्त किया गया। उक्त मोबाईल फोनएमआईजी थाना क्षैत्रांतर्गत श्रीनगर से चुराना स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

अज्ञात मृतक की जानकारी


इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2013- पुलिस थाना खुड़ैल क्षैत्रांतर्गत दिनांक 20/07/13 को प्रातः 10.30 बजे इंदौर नेमावर रोड़ ग्राम दुधिया पाईप फैक्ट्ररी के सामने वाहन दुर्घटना होने से एक अज्ञात व्यक्ति को उपचार हेतु एमव्हायएच में भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान घटना दिनांक को ही उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी, जिसका शव एमव्हायएच कें मरचुरी रूम में रखा गया है। उक्त व्यक्ति का हुलिया इस प्रकार है - अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 40 वर्ष, चेहरा गोल, रंग सांवला, एक नीली बनियान, सफेद शर्ट, सफेद क्रीम रंग की पेन्ट पहने है। गले में काला धांगा तथा बाये हाथ में आई. बी. का निशान है। उक्त अज्ञात व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी होने पर थाना खुड़ैल के मोबाईल नं. 94799-93664 अथवा जांचकर्ता अधिकारी सउनि बिहारी सांवले के मोबाईल नं. 98260-88699 पर जानकारी दे सकते है।

03 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को शहरमें अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2013 को 08 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को 00.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुरा नई वस्ती मार्थोमा स्कूल के आगे से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले यशवन्त पिता राजेश (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2200 रूपये कीमत की 49 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को 19.00 बजे जीरा फेक्ट्री के पास स्कीम नं. 71 झोपडपट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गाडी अड्‌डा निवासी कृष्णकांत पिता सुभी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को 13.30 बजे मिर्जापुर फांटा देपालपुर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बदरखा हातोद निवासी गुलाब सिह पिता मनीराम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1040 रूपये कीमत की 26 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                  पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को 11.30 बजे रणजी पेट्रोलपंप के पास आम रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले वार्ड नं. 02 गौतमपुरा निवासी दीपक पिता लक्ष्मी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                 पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को स्नेह नगर झोपडपट्‌टी मंदिर के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुये मिले झोपडपट्‌टी राजेन्द्रनगर निवासी भूपेन्द्र पिता राजूनाथ (20) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 26 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को 19.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर पुलिया के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामा नगर झोपडपट्‌टी निवासी सन्नी पिता नत्थूलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को 10.45 बजे बडी भमोरी आटा मील के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 36 ए बडी भमोरी निवासी शैलेन्द्र पिता बालकिशन (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
                 पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2013 को 22.10 बजे लालबाग लाईन इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुनमुन उर्फ अनिल पिता किशोर (18) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
             पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को 11.20 बजे गंगवाल बस स्टेण्ड प्रतीक्षालय के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लाभरिया भेरू झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी विक्रम पिता बाबूलाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
                 पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 22, 2013

यातायात दुर्घटना मे पीडितों/घायलो के प्रति संवेदनशीलता हेतु सेमिनार का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 22 जुलाई 2013- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी ने बताया कि ंिदनांक 23 जुलाई 2013 तथा 24 जुलाई 2013 को प्रीतमलाल सभागृह में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्‌देश्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात दुर्घटना में पीडितों/घायलों के प्रति संवेदनशीलता के संबंध में बताया जावेगा। इस सेमिनार का उद्‌घाटन उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेज शहर श्री राकेश गुप्ता द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2013 को सुबह 10.00 बजे किया जावेगा, सेमिनार में उपनिरीक्षक से लेकर समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित होगें। इस सेिमनार मे 108 टीम द्वारा यातायात दुर्घटना में संवेदनशीलता के संबंध मे व्याखयान दिया जावेगा तथा श्री अकरम (एडीपीओ) द्वारा कानूनी प्रावधान संबंधी व्याखयान दिया जावेगा। सेमिनार का समापन पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा 24 जुलाई 2013 को 16.00 बजे किया जावेगा।

05 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।