Monday, November 7, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 41 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 नवम्बर को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2016-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को 01.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंदासन कॉम्पलेक्स के सामने, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, अरविन्द पिता कन्हैयालाल, अनूप पिता बाबूलाल वर्मा तथा शैलेन्द्र पिता तुलसीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2460 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 07 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याणचक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2016- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैंक ऑफ इण्डिया वाली गली महू से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पंडित मोहल्ला तेलीखेडा महू निवासी अमीन पिता मुस्ताक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1360 रूपये कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2016 को, 14.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आरोपी के घर के सामने, रज्जाक कॉलोनी बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम खतेडिया हाल रज्जाक कॉलोनी बेटमा निवासी वासुदेव पिता कनीराम कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

No comments:

Post a Comment