इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-इन्दौर शहर में वाहन चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा एक शातिर वाहन चोर को चोरी के 10 दोपहिया वाहन सहित पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की वारदातों में अपराधियों की पतारसी हेतु, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 इन्दौर श्री रूपेश द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में पुलिस थाना राजेन्द्रनगर की टीम को लगया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार वाहन चोरों की धरपकड के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान दिनांक 02.11.16 को मुखबिर की सूचना परचौईथराम चौराहा के पास से एक संदिग्ध संजय पिता हंसराज पाटीदार (32) निवासी ग्राम बिखरोन थाना धामनोद जिला धार को संदिग्ध अवस्था में मोटर सायकल .क्र. एमपी-09/क्यूसी-0601 के साथ पकड़ा गया। गाड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल चौईथराम मण्डी से चुराना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी संजय से गहन पुछताछ पर उसके द्वारा चौईथराम मण्डी, नावेल्टी मार्केट, नवलखा, पीतमपुर, उज्जैन तथा अन्य कई स्थानो से दुपहिया वाहनों की चोरी करना बताया। चोरी की हुई 10 मोटर साईकिलों को उसने इदौर शहर मे अलग अलग स्थानो पर छुपाकर रखना बताया है। आरोपी की निशादेही पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अभी तक कुल 10 मोटर साईकिले कीमती करीब चार लाख रूपये बरामद की है। आरोपी संजय शातिर वाहन चोर है जिससे गहन पुछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय मे पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ पर, चोरी की मोटर साईकिले बरामद होने के संभावना है ।
उक्त शातिर वाहन चोर को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री आर.एस.शक्तावत, उनि जी.एस.रावत, सउनि. रामअधार यादव, आर. 2958 प्रदीपसिंह तथा आर. 3234 स्वदीप का सहरानीय योगदान रहा।
iqfyl }kjk
tIr eksVj lk;dy ds jftLVªs'ku uEcj] baftu uEcj o psfpLk uEcj&
|
क्रं.
|
वाहन क्रं.
|
इंजिन नं.
|
चेचिस नं.
|
वाहन
का
प्रकार
|
|
01
|
MP09MV7780
|
HA10EA9HH38947
|
MBLHA10EE9HH51220
|
स्प्लेन्डर
|
|
02
|
MP13DQ4278
|
HA10ELCHM19554
|
MBLHA10ASCHM42032
|
स्प्लेन्डर प्रो
|
|
03
|
-
|
00L18M29797
|
00L20C29754
|
स्प्लेन्डर
|
|
04
|
MP09NX3580
|
HA11EFD9V44734
|
MBLHA11EWD9V41935
|
डिलक्स
|
|
05
|
MP09LF0916
|
04K08M38630
|
04K09C38413
|
पेशन प्रो.
|
|
06
|
MP09NW3861
|
HA11EFD9A32570
|
MBLHA11EWD9A27608
|
डिलक्स
|
|
07
|
MP09MZ 7964
|
HA10EDAGV27436
|
MBLHA10ERAGC00108
|
पेशन प्रो.
|
|
08
|
MP09 QC0601
|
HA11EFD9V28179
|
MBLHA11EWD9V43292
|
डिसक्स
|
|
09
|
MP09NB8693
|
HA11ECA9G24223
|
MBLBHA11ENA9G270
|
डिलक्स
|
|
10
|
MPQA6040
|
HA10ELDHJ10936
|
MBLHA10ASDHJ11153
|
स्प्लेन्डर प्रो.
|

No comments:
Post a Comment