Sunday, August 8, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 



इन्दौर-दिनांक 08 अगस्त 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 के सुबह से आज दिनांक 08 अगस्त 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

31 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 31 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 43 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 43 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 कांें 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बसेरा खजरानी के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, महेश संतोष, सुभाष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 कांें 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाखल के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, हप्पु सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 310 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 कांें 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदनदनगर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, गगन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 760 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।




गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को 23.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें,  देवीसिंह चौहान और दिलीप चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को 12.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूनारिसाला के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें स 1530 रुपयें कीममत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खडला गवालीपलासि के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें स 250 रुपयें कीममत की अवैध शराब जप्त की गई। 

पुलिस थाना सावंेर  द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को 22.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोती टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें स 1200 रुपयें कीममत की 12 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों सें इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, गुलशन, राजु, दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें स 1200 रुपयें कीममत की 12 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना ंसेट्रल कांेतवाली द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को ें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों सें  इंदौर सें सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें,  चंद्रशेखर, मनीष , मयुर, रोशन, विकाश को पकडा गया।

पुलिस थाना ंतंुकोगंज द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों सें इंदौर सें सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, अजय ,मदनलाल, दुर्गेश ,पंकज, शुभम, आशीस को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 कांें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचवटी कालोनी के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, कार्तिक, कुनाल को कडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त की गई।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना क्राइम ब्रांच द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2021 कों 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवेर के पास से इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, अय्यूब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।







Saturday, August 7, 2021

· घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला शातिर नकबजन, पुलिस थाना चन्द्रावतीगंज की गिरफ्त में

 

·        सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की मदद से पकड़ में आया आरोपी।

 

·        आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद।

 

इंदौर दिनांक 7 अगस्त 2021 शहर में चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चन्द्रावतीगंज द्वारा घर में घुस कर मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी पारदी को पकड़कर उससे 3 मोबाईल बरामद किये गये हैं ।

         विगत दिनो थाना क्षेत्र में रात्रि में घर में घुस कर 3 मोबाईल चोरी होने की सूचना फरियादी द्वारा दी गई थी।  जिस पर थाना चन्द्रावतीगंज पर अपराध क्र 76/2021 धारा 457,380 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी चंद्रावतीगंज द्वारा टीम का गठन कर उसे लगाया गया था। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के कई CCTV फुटेज को बारिकी से देखते टी शर्ट के कलर के आधार पर आरोपी मुकुन्द पिता शंकर पंवार जाति पारदी निवासी पोटलोद रोड चन्द्रावतीगंज को पकड़ा गया । बाद  पुछताछ कर उससे चोरी गये  3 एंड्रॉयड मोबाईल क़ीमती 30200 रू बरामद किये गये । आरोपी मुकुन्द पंवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

         उक्त कार्यवाही में  थाना चंद्रावतीगंज के सउनि राधेश्याम परमार , प्र आऱ 1593 सुरेन्द्र शर्मा , आर 3037 कृष्ण कुमार, आर 927 नरसिह का सराहनिय योगदान रहा।

· साफ्टवेयर इंजिनियर के साथ लूट करने वाले लुटेरे, आए पुलिस की गिरफ्त में।

·        लूट करने वालो तीनों आरोपियों में एक अपचारी बालक भी हैं शामिल।

 

·        पुलिस थाना जूनी इन्दौर ने चंद घण्टो मे लूट के आऱोपियो को किया गिरफ्तार।

 

·        आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल व पर्स सहित घटना में प्रयुक्त चाकू एवं जुपिटर गाड़ी भी बरामद।

 

इंदौर दिनांक 07 अगस्त 2021 –पुलिस थाना जूनी इंदौर पर दिनांक 07/08/2021 को फरियादी जितेश ओचानी पिता रविन्द्र  ओचानी उम्र 22 वर्ष निवासी प्रेमनगर इन्दौर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 05/08/21 के रात्री करीब 9/30 बजे आफिस से घर जाते समय जैकब आवाद धर्मशाला के पास एक स्कूटर क्रमांक एमपी09यूके5578 पर सवार तीन लडको ने चाकू की नोक पर मोबाईल व पर्स छीन लिया था।  जिस पर तत्काल थाना जूनी इन्दौर में अपराध क्रं. 333/21 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

            पुलिस थाना जो इंदौर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 07/08/2021 को मुखबीर की सूचना पर प्रकऱण के आरोपी 1. सागर उर्फ निखिल पिता मोहनलाल सोनेर उम्र 19 साल नि. 100 मुराई मोहल्ला थाना रावजी वाजार इंदौर 2. प्रमोद जादौन पिता स्व. भूरे सिहं जादौन उम्र 19 साल नि. 36 व्याल फाला थाना रावजी बाजार इंदौर  व एक अपचारी बालक को गिऱफ्तार किया गया ।

            प्रकऱण मे आरोपियो से लूटा हुआ मोबाईल , पर्स व घटना मे प्रयुक्त वाहन जूपीटर क्रमांक एमपी09यूके5578 जप्त किया गया तथा धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया ।

      उक्त कार्य मे थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया , उनि दीपक जामौद , आऱक्षक 1105 शैलेन्द्र व आऱक्षक 2429 विनित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

अंतराष्ट्रीय मूल्य 01 करोड़ 10 लाख की 01 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग के साथ मंदसौर के एक बड़ा तस्कर, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत इन्दौर क्राईम ब्रांच की दूसरी सबसे बड़ी कार्यवाही ।

 ·        पूर्व में 70 किलो से भी अधिक जप्त हुई एम.डी ड्रग्स में गिरफ्तार आरोपियों से है उक्त तस्कर का कनेक्शन ।

 

·        आरोपी स्थानीय मन्दसौर व आस-पास के जिलों में व सीमावर्ती राज्य राजस्थान व अन्य राज्य मुम्बई(महाराष्ट्र) व चैन्नई (तमिलनाडू) में दलालों के माध्यम से एम.डी ड्रग्स की करता था तस्करी  ।

 

·        अब तक करोड़ो रुपये कीमत की ड्रग्स मुम्बई व अन्य शहरों में खपा चुका है आरोपी, 2-5 किलो एम.डी ड्रग्स के क्रय-विक्रय की पुष्टी हुई है ।

 

इंदौर- दिनांक 07 अगस्त 2021- मध्यप्रदेश में शासन के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थां की तस्करी करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तोजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। उपरोक्त संबंध में योजनाबध्द तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गये थे एवं ड्रग्स माफिया की  गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।

    

            इसी अनुक्रम में थाना क्राईम ब्रांच की टीमों को अवैध मादक पदार्थ के संबंध में असूचना सकंलन हेतु निर्देशित किया गया था इसी तरतम्य में आज दिनांक 06/08/2021 को थाना क्राईम ब्रांच पर मुखबिर द्वारा उपस्थित आकर सूचना दिया कि मंदसोर जिले का एक बड़ा तस्कर अय्युब कल्लू शाह निवासी श्यामगढ जिला मंदसौर का अवैध मादक पदार्थ एम.डी ड्रग्स की बड़े पैमाने की  तस्करी में लिप्त है जो एम.डी माल लेकर मंदसौर से लेकर इन्दौर ग्राहको की तलाश में आने वाला है और छत्रीपति शिवाजी चैराह (भुट्टा चौपाटी ) सावेंर वायपास इन्दौर उज्जैन रोड पर डिलेवरी लेकर आयेगा और यदि माल डिलिवर हो गया तो तत्काल निकल भी जायेगा । जो सूचना पर स्वतंत्र साक्षियों के हमराह होकर एक चार पहिया वाहन पार्टी व दो मोटर साईकिल पार्टी तैयार की गई और रेड कार्यवाही के संबंध में  समझाईश देकर विवेचना किट के साथ थाना प्रभारी अपराध शाखा व उनकी टीम को तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए ।

           

            मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल छत्रपती शिवाजी चैराहा (भुट्टा चैराहा) सांवेर बायपास इन्दौर उज्जैन रोड थाना सावेंर जिला इन्दौर के पास पंहुच कर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति का इंतजार करने लगे तभी क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40 से 45 साल के आसपास लग रही थी यात्री प्रतिक्षायल घटना स्थल पर घेराबंदी कर उक्त  सन्देही को हिरासत व कब्जे मे लिया गया । पूछने पर अपना नाम अय्यूब पिता कल्लू शाह उम्र 40 साल निवासी एकलव्य स्कूल के पास माकडी रोड श्यामगढ तहसील श्यामगढ थाना श्यामगढ जिला मंदसौर होना बताया । इसी क्रम में  समक्ष पंचान संदेही अय्यूब पिता कल्लू शाह के आधिपत्य वाला भूरे मटमैले रंग का पीट्टू बैग से बरामद थैली मे रखे क्रिस्टल नुमा व पाउडर नुमा संदिग्ध पदार्थ डम्च्भ्म्क्त्व्छम् डक् क्त्न्ळै को थैली सहित तोला गया जो कुल वजन 1.100 (01 किलो 100 ग्राम) होना पाया गया जिसकी समक्ष पंचान सैपल की कार्यवाही की गई । उक्त अवैध मादक पदार्थ के अलावा आरोपी के कब्जे से उपयोग किये जाने वाले 2 मोबाईल हैंडसेट नगदी 1450/- रुपये जप्त किये गये । उक्त कार्यवाही कर वापसी कर थाना अपराध शाखा जिला इन्दौर में अपराध क्र 22/2021 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंचीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

             प्रकरण की विवेचना की दौरान आरोपी अय्युब उर्फ मारसाहब पिता कल्लु शाह उम्र 42 साल नि तहसील रोड एकलव्य स्कुल के सामने श्यामगढ जिला मंदसोर से पुछताछ की गई जो बताया कि वह 70 किलो एम.डी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी रईसउद्दीन खान व दिनेश अग्रवाल को अच्छे से जानता है और एम.डी ड्रग्स के संबंध में इन्ही से बात-चीत होती थी और जेल जाने से पुर्व है दिनेश अग्रवाल और रईस व अन्य के माल दिया था जिसमें से उसके द्वारा स्थानीय व अन्य राज्यों में दलालों के माध्यम से खपाना बताया इसके पास दूसरे राज्यों के तस्कर संपर्क कर आते रहते है और उनके माध्यम से दिनेश व रईस के द्वारा दिया गया माल खपाया गया है । क्राईम ब्रांच द्वारा पुर्व में की गई कार्यवाही के बाद उक्त आरोपी अपने क्षेत्र से फरार हो गया था और बचे माल को इन्दौर तरफ ग्राहको की तलाश हेतु खापने आया था । उक्त आरोपी पर क्राईम ब्रांच की सतत् निगरानी में था और मुखबिर की सूचना की पुष्टी होने पर बड़ी कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी मूल रुप से बैंड बाजे का कामकाज है और इसी काम के दौरान टैंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल से मुलाकात हुई थी और एम.डी ड्रग्स के सिलसिले में रईस से मुलाकात हुई थी और आरोपी से जप्त माल का संबंध पुर्व में गिरफ्तार आरोपी वेदप्रकाश व्यास से भी है। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड ,चल-अचल संपति ,सौरत की जानकारी निकाली जा रही है । इन्दौर क्राईम ब्रांच के द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत दुसरी बड़ी कार्यवाही की गई है और एक और बड़े रैकेट को तोड़ने में इन्दौर क्राईम ब्रांच को सफलता मिली है जो उक्त आरोपी से जुड़े सभी लोगों का जानकारी निकाली जा रही है कि उक्त माल को किन किन व्यक्तियों के माध्यम से कहां-कहा खपाया गया।



पुलिस मित्र हेतु राजेंद्र नगर थाना इलाके में विभिन्न रहवासी संघ तथा सुरक्षा एजेंसी और उनके कर्मचारियों के बीच बैठक

 

                जनता-पुलिस सहयोगी होकर रोकेंगी अपराध


 इंदौर -दिनांक 07 अगस्त 2021-  शहर में सुरक्षित वातावरण हेतु जनता व पुलिस के बीच बेहतर आपसी संवाद व सामंजस्य का निर्माण हो इसी उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा   सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस को आम जनता से जुड़ाव हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में थाना प्रभारी राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 6/8/2021 को थाना क्षेत्र में स्थिति विभिन्न कॉलोनी में रहने वाले रहवासी और रहवासी संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

 

 इस बैठक का मूल उद्देश्य यह था कि इलाके में अपराध पर नियंत्रण हो और पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय और चर्चा का दौर बना रहे,  रहवासी संघ से जुड़े लोगो को थाना प्रभारी अमृता सोलंकी के द्वारा यह सुझाव दिया गया कि जब भी उन्हें घर के आसपास कोई संदिग्ध नजर आता है जो यह प्रतीत होता है कि वह इलाके या किसी घर की रैकी कर सकता है तो उसे तत्काल वहा से हटाएँ तथा पुलिस को सूचना दे, इसके साथ ही अपने घरो में लगे सीसीटीव्ही कैमरे ठीक कार्य कर रहे या नही ये सुनिश्चित कर कालोनियो में सीसीटीवी कैमरे हो इस हेतु प्रयास करेंगे, इलाके में मौजूद सुरक्षा कर्मियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसी को यह समझाइश दी की जब भी कोई नया गार्ड किसी टाउनशिप में काम करने आएगा उसका सत्यापन थाने में कराया ही जाए, साथ ही चौकसी से काम करे, पुलिस के साथ मिलकर गतिविधि पर नजर भी रखे।


 इस दौरान थाना प्रभारी ने इलाके के लोगो को अपना मोबाइल नंबर दिया, ताकि वह अपने रहवासी संघ के बने ग्रुप में जोड़े, इसमें महत्त्वपूर्ण सूचना का आदान प्रदान करे, तथा रात्रि गस्त में रहने वालों से समन्वय कालोनी के पुलिस मित्र से हो व किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल फोन कर सम्पर्क कर सकेताकि इलाके में किसी भी तरह की कोई बड़ी वारदात न हो सके , इस दौरान विभिन्न रहवासी संघ से जुड़े लोगो ने थाना प्रभारी को आश्वश्त किया, साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया की वह भी पुलिस के साथ मिलकर रात के वक़्त कुछ घंटे रात्रि गश्त में शामिल होंगे, ताकि रात में होने वाली वारदात पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 152 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 के सुबह से आज दिनांक 07 अगस्त 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 152 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

42 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 42 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

002 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2021 को 02 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कांें 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर बडला के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अरशद, आमीन, आसिफ, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 430 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कांें 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया चैराहे के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, खातीपुरा निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिज्जुखंेडा कांकड पुलिया के पास और 769 निरंजनपुर गांव इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लसुडिया कांकड निवासी बलवंत और 769 निरंजनपुर गांव निवासी मुकेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रुपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 को 10.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह के पास नेहरु नगर राऊ के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, नंेहरु नगर निवासी निवासी सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 को 19.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तालाब पाल के पास ग्राम मुकाता सांवेर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम मुकाता सांवेर निवासी अंिकंत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें स 400 रुपयें कीममत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुंकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल के पास इंदौर सें सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 58/01 फिरोज चैहान को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कांें 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पास पार्ट के आफिस के पास स्कीम नं0 140ं इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, स्कीम नं 140 निवासी मोईन पिता शंेख को कडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेश्ंाीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कांें 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोंतीबाबा मंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, लाला का बगीचा बडा कुआं के पास से निवासी सूरज और पवन ठोसरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कांें 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल माॅकेट गौरी नगर के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, 347 गौरी नगर निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कांें 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एकता नगर सरकारी स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, एकता नगर निवासी रितीक और मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध पृथक- पृथक छुरे जप्त किया गया।

पुलिस थाना चंदननगरं द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कांें 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडापति हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, चंदननगर निवासी सलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।




पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना जुनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कों 4.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी के  सिंधी कालोनी के पास से इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, मोहित जैसवानी और जयदीप कुकरेजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, पप्पु, निलेश, सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Friday, August 6, 2021

· माननीय उच्च न्यायालय ने, खतरनाक तरीके से कार चलाकर कई लोगो की जान से खिलवाड़ करने वाले आरोपी फैजान की रासुका निरस्त करने की याचिका को किया खारिज।

 ·        आमजन की सुरक्षा को सर्वाेपरी रखते हुए पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही को विधिसंगत पाकर, माननीय न्यायालय ने आरोपी के वकीलों के सभी तथ्यों को मानने से किया इनकार।

 

इंदौर - दिनांक 06 अगस्त 2021-शहर में अपराध एवं अपराधियों परे नियंत्रण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा सनसनीखेज वारदातो पर अंकुश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री शशीकांत कनकनेजी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा दंडाधिकारी इंदौर के आदेश से,  दिनांक 06.04.21 को सनसनीखेज अपराध घटित करने वाले कार चालक फैजान पटेल पिता इसाक पटेल निवासी आजाद नगर के विरूद्ध दिनांक 29.06.21 को रासुका की कार्यवाही के तहत निरूद्ध कर जेल भेजा गया था।

 

                उक्त रासुका की कार्यवाही के विरूद्ध इसे निरस्त करने के लिये आरोपी फैजान द्वारा अपने वकील के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका लगाई गयी थी, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा सभी तथ्यों का अवलोकन करते हुए, पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से संतुष्ट होकर, आरोपी की उक्त याचिका को सिरे से खारिज किया गया है।

               

                ज्ञातव्य है कि दिनांक 06.04.21 को कार चालक फैजान पटेल पिता इसाक पटेल उम्र 25 साल निवासी आजाद नगर के द्वारा जिस खतरनाक तरीके से अपने कार को इंदौर की सड़कों पर दौड़ा कर आतंक फैलाकर सनसनीखेज अपराध घटित किया था। आरोपी फैजान ने तेज गति से खतरनाक तरीके से इंदौर की सड़कों पर अपनी गाड़ी चलाकर थाना आजाद नगर से थाना क्षिप्रा तक 8 लोगों की गाड़ियों में टक्कर मारी थी, जिससे 8 लोग घायल हुए एवं एक व्यक्ति के पैर पर अपनी कार चढ़ा कर पुनः रिवर्स कर उसके पैर पर दोबारा गाड़ी चलाकर अपराधिक मानव वध का प्रयास किया था। आरोपी ने जिस व्यक्ति के पैर पर गाड़ी चलाई थी उस व्यक्ति का पैर ठीक नहीं हुआ है और उसका पैर काटना पड़ा है। उक्त घटनाक्रम में फरियादीगणों की रिपोर्ट पर से थाना आजाद नगर, थाना खजराना व थाना क्षिप्रा पर अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी के उक्त विभत्स व सनसनीखेज अपराध घटित करने पर पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर के माध्यम से प्रस्तुत रासुका के प्रकरण पर जिला दण्डाधिकारी इंदौर के आदेश से फैजान पटेल के विरुद्ध रासुका 1980 की धारा 3 के उप धारा 2 के अधीन वारंट जारी कर सेंट्रल जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया था।

                 आरोपी की तरफ से माननीय उच्च न्यायालय इंदौर में उक्त रासुका की कार्यवाही को निरस्त कराने हेतु याचिका दायर की थी जिसमे  शासन की ओर से अतिरिक्त्त महाधिवक्ता महो श्री विवेक दलाल द्वारा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विस्तृत व्योरा प्रस्तुत किया,घटना के समय की समाचार पत्रों की न्यूज़ एवं घटना से संबंधित सभी प्रपत्र प्रस्तुत किये गए जिसमे माननीय न्यायालय द्वारा प्रशासन द्वारा आरोपी फैजान पिता इशाक पटेल निवासी आजाद नगर इंदौर के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा की गई रासुका की कार्यवाही को विधिसंगत पाया एवं आरोपी की ओर से लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया।

                माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी आरोपी का कृत्य गंभीर प्रकृति का मानकर उसकी याचिका खारिज की है, जिससे आम जनमानस में जहां अच्छा संदेश गया है कि कोई कितना भी प्रभावशाली व्यकि हो लेकिन वह अपराध करके बच नही सकता है और उसके अपराध करने पर पुलिस हरसंभव प्रयास कर उसकी अपराध करने की मनोवृत्ति पर अंकुश लगाएगी।जिससे कोई व्यकि ऐसा अपराध न कर सके एवं आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित समझे व कानून का भय व सम्मान बराबर बना रहे।

जहरीली व अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध पुलिस प्रशासन सख्त। आरोपी जिम्मी असरानी के विरूद्ध रासुका के तहत की गई कार्यवाही

 

 

इंदौर दिनांक 06 अगस्त 2021- इन्दौर शहर मे अवैध व जहरीली शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान उप-पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौर (पश्चिम) ,  अति0 पुलिस अधीक्षक  जोन-1  इन्दौर (पश्चिम), नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग जूनी इन्दौर के नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन मे जूनी इन्दौर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 323/21 धारा 328,308,34 भादवि , 49(क),34 म.प्र आबकारी अधिनियम मे अवैध व जहरीली शराब कारोबारी जिम्मी असरानी पिता स्व किशोर असरानी उम्र 34 वर्ष निवासी 95 जयरामपुर कोलोनी इन्दौर को गिरफ्तार किया गया तथा आऱोपी जिम्मी के विरूद्ध रासुका कार्यवही हेतु जिला दंडाधिकारी इन्दौर के समक्ष प्रकरण तैयार कर प्रतिवेदन भेजा गया  था। जिला दंडाधिकारी इन्दौर द्वारा आऱोपी जिम्मी के विरूद्ध रासुका के तहत् कार्यवाही करते हुए जेल वारंट जारी किया गया पर पुलिस थाना जुनी इंदौर द्वारा आऱोपी जिम्मी असरानी रासुका की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।

o सूनसान रोड पर चाकू मारकर मोटर सायकल लूटने वाले आरोपी 24 घंटे मे पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा गिरफ्तार

 o   घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद।

o   आरोपियों के कब्जें से लुटी हुई मोटर सायकल, मोबाईल व 500 रूपयें जप्त कियें।

 

इन्दौर दिनांक 06 अगस्त 2021 - शहर मे संपत्ति संबधी अपराधों को रोकने एवं आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गांधीनगर श्री जयंत राठौर के निर्देशन मे थाना प्रभारी गांधीनगर श्री संतोष सिंह यादव एवं उनकी टीम द्वारा लूट की घटना का पर्दाफाश करनें मे सफलता प्राप्त की है।

                पुलिस थाना गाँधीनगर मे दिनांक 05.08.2021 को फरियादी जगदीश लौवंशी पिता रघुनाथ लोवंशी उस 42 निवासी राऊ इन्दौर ने रिपोर्ट किया कि अपनी मो.सा.क्रमांक एमपी 09 क्यु आर 2040 टीवीएस स्पोर्टस से अपने घर राऊ से हातोद कोल्ड स्टोरेज पर ड्यूटी पर जा रहा था। तभी नैनोद गांव के शमशान घाट के पास रोड पर तीन लोग एक मो.सा.लिये मिले जब उनके पास पहुँचा तो मुझसे पेट्रोल मांगा मैने कहा पेट्रोल नहीं है। और मैं आगे बडा तभी पीछे से मोटर सायकल से आकर मेरा रास्ता रोककर मेरा मुंह दबा दिया मुझसे धक्का मुक्की की।  तब एक व्यक्ति ने मुझे बाये हाथ पर चाकू मार दिया, जिससे मेरे हाथ से खून निकलने लगा। तीनो ने मिलकर मेरा पर्स निकाल लिया जिसमे 1800 रुपये व कागज थे मेरा वीवो कंपनी का मोबाईल झुमाझटकी मे गिर गया। मुझसे लूटेरो ने मोबाईल मांगा तो मैंने मना कर दिया तो धमकी देकर मोबाईल नम्बर पूछकर लूटेरो ने अपने मोबाईल से मेरा मोबाईल नम्बर डायल कर मेरा मोबाईल उठाया और मेरी मोटर सायकल उठाकर ले गये। दो व्यक्ति लंबे एक मोटा तथा ठिंगने कद का था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 315/21 धारा 394 भादवि का दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरु कर अज्ञात आरोपीयों की गिरफ्तारी एवं लूटे गये माल की बरामदगी के प्रयास गंभीरता से किये गये।

                घटना स्थल के आसपास नैनोद गांव रिजलाय फाटा नावदा पंथ शराब दुकान, गांधीनगर शराब दुकान सुपर कारिडोर टी, एरोड्रम क्षेत्र गाँधीनगर क्षेत्र तथा लवकुश चौराहा, टोल टेक्स उज्जैन रोड पर लगे 100 कैमरो को अलग अलग चार टीमे बनाकर सभी को कार्य का वितरण कर तकनीकी रूप से प्रयास शुरु किये। तथा मुखबीर तंत्र को घटना क्रम बताकर मुस्तेदी से पतारसी के लिये लगाया गया। तभी विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी 1. अर्जुन पिता बनेसिंह राजपूत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम महाराज गजखेडा सांवरे इन्दौर, 2 . आकाश पिता शंकरलाल भील उम्र 27 वर्ष निवासी, हतुनिया थाना क्षिप्रा इन्दौर  3. श्रवण पिता पप्पू भील उम्र 19 वर्ष निवासी हतुनिया क्षिप्रा इन्दौर को ग्राम हतुनिया थाना क्षिप्रा से गिरफ्तार कर आरोपी अर्जुन से घटना मे लूटी गई मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्टस क्रमाकं एमपी 09 क्यु आर 2040 तथा आकाश से घटना में प्रयोग किया गया चाकू, मोबाईल व 500 रुपये जप्त किये गये। आरोपी जितेन्द्र से पूछताछ करते बताया कि मैं अपनी बहन के घर घाटा बिलोद से वापस अपने घर जा रहा था रास्ते में मैंने तथा अर्जुन व आकाश ने उक्त घटना का प्लान बनाया था। आरोपी अर्जुन घटना का मास्टर माईन्ड है अर्जुन के विरुध्द चोरी के तीन अपराध अन्य थानों पर दर्ज है।

                उक्त सराहानीय कार्य मे थाना प्रभारी गांधीनगर श्री संतोष सिंह यादव, उनि पवन कुमार, सउनि पुष्पराज सिंह, सउनि पी.एस.चौहान, प्र.आर.कौशल, आर सुनिल आर रवि तथा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सउनि देवीसिंह, आर.विजय, थाना मल्हारगंज के प्र.आर.भगवत, आर.जितेन्द्र गुर्जर व आर. शेलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

· सीसीटीवी कैमरे फिर बने पुलिस के मददगार

 


·         लड़का लड़की को डरा धमका कर उनसे मोबाइल व रुपए लेने की वारदात का, पुलिस थाना राजेंद्र नगर ने 12 घंटे के अंदर ने किया खुलासा।

·         वारदात को अंजाम देने वाले 2 शातिर बदमाशों को उनके 2 नाबालिक साथियों के साथ पुलिस थाना राजेंद्र नगर ने किया गिरफ्तार।

 

इंदौर-दिनांक 06 अगस्त 2021- इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक  इन्दौर (शहर ) श्री मनीष कपूरिया द्वारा अपराधों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री बी पी एस परिहार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना राजेंद्र नगर ने उद्दीपन की एक  वारदात का 12 घंटे के अंदर  खुलासा कर आरोपियों को पकड़ा गया है

 

    पुलिस थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र अंतर्गत केसर बाग ब्रिज के पास  दिनांक 04.08.2021 को शाम के समय बारिश से बचने के लिए एक लड़का अपनी दोस्त के साथ साइड में खड़े हुए था। उन्हें अकेला खड़ा देखकर वहां से निकलने वाले 4 बदमाश उनके पास आए और उन्हें डरा धमका कर उनसे उसका मोबाइल व कुछ रुपए लेकर भाग गए थे। फरियादी शोर्यप्रताप सिंह सिसोदिया द्वारा इसकी शिकायत पुलिस थाना राजेंद्र नगर में करने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्रीमती अमृता सोलंकी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एक टीम गठित कर फरियादी के बताएं हुलिए होली के अनुसार थाना क्षेत्र घटनास्थल के आसपास व अन्नपूर्णा तक के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया जिसमें चार कम उम्र के संदिग्ध बदमाश नजर आए। पुलिस द्वारा जानकारी निकालने पर आरोपियों की पहचान पप्पू पिता ईश्वर नि अहिरखेड़ी मल्टी इंदौर एवं संतोष पिता रूपसिंह नि अहिरखेड़ी मल्टी इंदौर तथा उनके दो नाबालिग साथियों के रूप में हुई। पुलिस थाना राजेंद्र नगर में सीसीटीवी फुटेज की मदद से 12 घंटे में वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया।  पकड़े गए आरोपी संतोष को पप्पू आदतन अपराधी हैं जिसमें से संतोष अभी कुछ समय पहले ही हत्या के प्रयास के अपराध में जमानत पर छूटकर आया है तथा पप्पू के विरुद्ध भी चोरी के अपराध पंजीबद्ध पाए गए हैं जिनके बारे में और जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना राजेंद्र नगर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।