Sunday, June 6, 2021

दो पहिया वाहन चोरी करनें वाला आरोंपी पुलिस थाना महू की गिरफ्त में


o कुल 05 लाख रुपये कीमत की 06 मोटरसाईकिल जप्त

इन्दौर दिनांक 06 मई 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचन्द जैन द्वारा दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों पतारसी कर धरपकड हेतू निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पुनित गेहलोद द्वारा एस डी ओ पी महू श्री विनोद शर्मा को सम्पत्ति संबंधी अपराधो में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए है।

दिनाँक 04.06.2021 की मध्य रात्रि फरियादी शाहिद खान निवासी सात रास्ता महू की मोटरसाईकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 घर के सामनें से कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना महू पर अपराध क्रं 215/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। थाना प्रभारी महू निरीक्षक दिलीप पुरी के नेतृत्व में महू थाना पुलिस टीम गठित कि गई जिसनें लगातार महू शहर में स्थान बदल बदल कर चेकिंग की गई। किशनगंज चेकिंग पाईंट पर चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को आरोपी 01. आकाश पिता दीपक वर्मा उम्र 18 साल निवासी बंगीचा न. 30 गुजरखेडा महू के पास देखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। और आरोपी के पास से मोटरसाईकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 जप्त की गई तथा आरोपी से विस्तृत पुछताछ की गई जिसमे उसने अपने साथ एक अन्य साथी का भी होना बताया। जिसने मंहू शहर मे कई स्थानों से वाहन चोरी करना एवं उन वाहनो से घूमना बताया तथा जब उस वाहन को चलाते चलाते जिज्ञासा खत्म होने पर कही सुनसान इलाके में छोड देना व दूसरा नया वाहन चोरी कर उसका उपयोग करना बताया। आरोपी द्वारा शहर के अन्तर्गत कुल 06 मोटरसाईकिल चोरी की थी जिनकी कीमत लगभग 05 लाख रूपयें है। आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। घटना के विस्तृत विवरण निम्नानुसार है - 

1. दिनांक 04.06.2021 की रात्रि गोकुलगंज से मोटरसाईकल पल्सर 160 सीसी क्र. एम पी.09 व्हीसी 5635 चोरी की गई। जिसे चलाते समय पुलिस द्वारा पकडा गया । 

2. दिनांक 02.06.2021 की रात्रि फरियादी शाहीद खान निवासी सात रास्ता महू की मोटरसाईकल पल्सर 200 एनएस क्रमाँक एम पी09 क्यू ई 1203 को फरियादी के घर के बाहर सात रास्ता से चोरी की गई। जिसे थाना महू के अपराध क्र 215/2021 धारा 379 भादवि के तहत आरोपी द्वारा बताये जाने पर किशनगंज ब्रीज के नीचे से जप्त किया गया । 

3. दिनांक 02.06.2021 की रात्रि फरियादी शाहीद खान निवासी सात रास्ता महू के परिचित मुकेश वर्मा की मोटरसाईकल पेशन प्लस एम पी.09 एमएक्स 1427 को फरियादी के घर के बाहर सात रास्ता से चोरी की गई। जिसे थाना महू के अपराध क्र 215/2021 धारा 379 भादवि के तहत आरोपी द्वारा बताये जाने पर किशनगंज ब्रीज के नीचे से जप्त किया गया । 

4. दिनांक 12.05.2021 की रात्रि फरियादी ताह फिरोज शाह निवासी मेन स्ट्रीट महू की मोटरसाईकल बजाज पल्सर 200 सीसी क्रमाँक एमपी. 09 एनयू 0652 को आईडीबीआई् बैंक के सामनें से चोरी की गई। जिसे दो दिन चलाने के बाद शनि मंदिर के सामनें आँटा चक्की के पास रख दिया था ।  

5. दिनांक 16.05.2021 की रात्रि फरियादी संजय अग्रवाल निवासी सिमरोल रोड महू की मोटरसाईकल हीरो होण्डा स्प्लेडर क्रमाँक एम पी .09 एमपी.3812 को फरियादी के घर के सामनें से चोरी की गई । जिसे एक दिन चलाने के बाद दिनाँक 17.05.2021 को शनि मंदिर के सामनें रख दिया था । 

6. दिनांक 23.05.2021 की रात्रि फरियादी रुपेश चैधरी निवासी बगीचा नं 57 सिमरोल रोड महू की मोटरसाईकल बजाज डिस्कवर क्रमाँक एमपी. 09 एनआर 0589 को फरियादी के घर सामनें चोरी करते समय पुलिस गस्त मोबाईल आने पर वाहन छोडकर मौके से भाग गये थे। उक्त वाहन को पुलिस द्वारा पता तलाश कर फरियादी रुपेश चैधरी के सुपुर्द कि गई थी । 

 उक्त वाहन चोर अलग अलग वाहनों से घूमने की आदत के कारण रात्रि में वाहन चोरी करते है आरोपी आकाश दिन में शहर में घूमकर नये नये वाहन पसंद करता है व वाहन कि रेकी कर रात्रि में उसका साथी दोनो मिलकर उसे चोरी करने जाते है। स्पेशल चाबी से वाहन का लाँक खोलकर उसे डायरेक्ट कर स्टार्ट कर चोरी करते है। विगत दो माह से उक्त दोनो आरोपी महू में लगातार इस प्रकार की घटनायें कर रहे थे।  


उक्त वाहन चोरों द्वारा की गई अनेक वाहन चोरी का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी महू निरीक्षक दिलीप पुरी, उनि देवेश पाल, प्रआर 590 राकेश चैहान, प्रआर 553 विजय यादव,  प्रआर 2858 सज्जन सिह, आर 3937 शंकर, आर 1014 अलोक, आर 229 श्याम, आर 239 ब्रम्हानंद, आर 3757 धर्मेन्द्र, आर 3624 वसीम खान, का सराहनीय योगदान रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 185 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 06 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 06 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 185 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 163 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 163 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2021 को 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को 0.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली झंडा चैक बिजली के खंबे के नीचे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेजतें हुए मिलें, विनय पिता इंदल वर्मा, दीपक पिता रामभरोसे वर्मा, नितेश पिता ओमप्रकाश, रोशन पिता कमलसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1000 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिल्यापुरा गजानंद टावर के पास इन्दौर से सटट्े की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 अहिल्यापुरा इन्दौर निवासी गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें। 


आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था टाकिज के पास मेन रोड और सुलभ काम्पलेक्स के पास रूस्तम का बगीचा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 60 मांगीलाल की चाल इन्दौर निवासी मयुर पिता शांतिलाल धाकड और 122/2 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी सोनु पिता ओमप्रकाश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास लोहा मंडी निरजंनपुर और रेल्वे पटरी के पास केलोद कांकड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, प्रिंस शरद जैन और रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3800 रुपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किराना दुकान के पास ग्राम बिसनखेडा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बिसनखेडा इन्दौर निवासी संदीप पिता राजेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 125 भानगढ चैराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 125 भानगढ चैराहा निवासी खुबचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा और बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चांदनी चैक रंगवासा निवासी रीनाबाई और बाडी मोहल्ला राऊ निवासी सीताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 11.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 103 के पास स्थित नाले के किनारे इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 157 अमितेष नगर इन्दौर निवासी संजय उर्फ संजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 01.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भुसामंडी तिराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 72 सुन्दर नगर बर्फानी धाम के पीछे निवासी आकाश पिता जियालाल कौचक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 16.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह मैदान सुलभ काम्पलेक्स के पास खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 12 हबीब कालोनी खजराना निवासी संतोष सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, June 5, 2021

· पुलिस परिवार की माहिलाओं ने भी बढ़ाया, जरुरतमंद लोगों के लिए मदद का हाथ।

 

·        पुलिस अधिकारियों की पत्नियों द्वारा रक्षा शक्ति समूह के माध्यम से की जाएगी जरूरतमंदों की सहायता।

·        विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीआरपी लाईन में वृक्षारोपण कर, पुलिस परिवारों ने ली पर्यावरण संरक्षण व अपने पौधों की देखभाल करने की शपथ।

 

इंदौर -दिनांक 05 जून 2021- पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए कई   कल्याणकारी कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जिसके लिए म प्र पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन गठित हैं, इसी प्रकार इंदौर में भी पुलिस अधिकारियों की पत्नियों का एक क्लब है। इसी के तहत वर्तमान के इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रक्षा शक्ति नाम के एक ग्रुप का गठन श्रीमती अनुपमा विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में और श्रीमती मीनाक्षी हरिनारायणचारी मिश्र की अध्यक्षता में किया गया है, जिसकी  सह अध्यक्ष श्रीमती नवनीता मनीष कपूरिया हैं व कार्यकारी सचिव अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती पाठक सोनी हैं तथा इसमें सीनियर रैंक के कई पुलिस अधिकारी व रिटायर्ड अधिकारियों की पत्नियां भी सक्रिय सदस्य रूप में जुड़ी हुई हैं।

 

            रक्षा शक्ति समूह द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस अभियान की शुरुआत आज दिनांक 05.06.2021 को डीआरपी लाईन इंदौर में जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकेट वितरण कार्यक्रम से हुई, जिसे पूरे कोविड नियमो का पालन करते हुए आयोजित किया गया । जिसके तहत रक्षा शक्ति समूह की ओर से श्रीमती मीनाक्षी हरिनारायणचारी मिश्र, श्रीमती नवनीता मनीष कपूरिया, श्रीमती काकोली अरविंद तिवारी, श्रीमती उषा महेश जैन, श्रीमती प्रतिमा आर.पी. सिंह, श्रीमती ऋतु अखिलेश झक, श्रीमति आराधना देवेंद्र पाटीदार, श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित अन्य सदस्यों व पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक सामग्रियों के राशन पैकेट 56 जरूरतमंद सीनियर सिटीजन व लोगों के परिवारों को  वितरित किए गए। रक्षा शक्ति समूह द्वारा इस प्रकार के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगे।

           

            आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्षा शक्ति समूह के उपरोक्त उपस्थित माननीय सदस्यों व पुलिस परिवारों द्वारा डीआरपी लाइन इंदौर अंतर्गत शासकीय आवासो के सामने स्थित मैदान में वृक्षारोपण भी किया गया। इसमें वहां रहने वाले प्रत्येक पुलिस परिवार ने अपने नाम का एक पौधा लगाया जिसकी देखभाल आदि की जिम्मेदारी भी उसी परिवार द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ निभाने व पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ भी सभी ने ली।

           

            इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि, हम पुलिस परिवार के सदस्य है तो पुलिस की तरह ही जनसेवा की हमारी भी जिम्मेदारी बनती है, और वर्तमान महामारी के इस कठिन दौर में जरूरतमंद लोगों के हम कुछ काम आ सके, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, हमारे रक्षा शक्ति समूह का यह छोटा सा प्रयास है। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होनें पौधारोपण करते हुए कहा कि, पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखना व पर्यावरण संरक्षण हम सभी की एक नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिये हम सभी को अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे ही नहीं लगाने है वरन उनकी देखभाल के साथ पर्यावरण के हित में अपने स्तर पर जो संभव हो सके वो करें।









बाजार में खड़ी गाड़ी में से दिनदहाड़े रूपये चोरी करने वाला बदमाश, पुलिस थाना महूँ की गिरफ्त में


इंदौर- दिनांक 5 जून 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में चोरी/नकबजनी व संपत्ति संबंधी अपराधों में पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचन्द जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/महूं श्री पुनित गेहलोद द्वारा एस डी ओ पी महू श्री विनोद शर्मा को सम्पत्ति संबंधी अपराधो में प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

           दिनाँक 04.06.2021 को थाना महू पर फरियादी राजकुमार परमार पिता श्री बीरी सिह परमार  निवासी 160 बी अयोद्यापुरी कालोनी कोदरिया नें रिपोर्ट किया था कि मिलेक्ट्री अस्पताल महू केंट मेन गेट के सामने से  उसकी गाडी में रखे पचास हजार रुपये नकदी कोई अज्ञात चुराकर ले गया । जिस पर थाना महू पर अपराध क्रं. 211/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी  पारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर आरोपी की पतारसी हेतू रवाना गिया गया ।

            पुलिस टीम ने  घटनास्थल मिलेक्ट्री अस्पताल महू मेन रोड , मालरोड एवं एस बी आई बैक टाउन हाल शाखा महू व अन्य इलाको के सी सी टी व्ही फुटैज देखे जिन्हे चेक करते पाया की एक व्यक्ति फरियादी की मोटरसाईकिल जिस पर पैसो का बैग बंधा था उसके आसपास घुम रहा है तथा उक्त व्यक्ति का आचरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है उक्त संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाईकिल से घुमता हुआ दिखा जिसकी मोटरसाईकिल का नम्बर सी सी टी व्ही फुटैज मे अधुरा सा 9021 दिखाई दे रहा है । उक्त मोटरसाईकिल की तलाश हेतु नंबर की गाड़ी की हर जगह तलाश की गई तथा  कस्बा महूं में जगह जगह चेकिंग लगाई गई। दौराने चेकिंग के ड्रीमलैंड पाईंट पर एक मोटरसाईकिल क्रमांक  एमपी 09 वी डी 9021 सिमरोल तरफ से आती हुई दिखी जिसे उनि देवेश पाल , आरक्षक 88 हितेष, आरक्षक 1482 नीरज द्वारा रोककर चालक का नाम पता पूछते उसने अपना नाम मनीष मालीवाड पिता जसवंत सिह उम्र 26 साल निवासी ग्राम सेंडल सिमरोल महू का होना बताया, उससे उक्त घटना के संबंध में काफी हिकमातमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया । जिससे प्रकरण में चोरी गये 50 हजार रुपये नगदी जप्त कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी से अन्य चोरीयों के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।

            उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महूं निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी ,उ नि देवेश पाल , आरक्षक 88 हितेष , आरक्षक 1482 नीरज यादव का सराहनीय योगदान रहा ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 05 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 05 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जून 2021 को 02 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धीरज नगर मेन रोड और श्रध्दा कालोनी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, महालक्ष्मी नगर निवासी संजय सिंह जाटव और संदीप बातिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1320 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 को, 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दौलता बाद मेन रोड के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्रा्रम दौलताबाद निवासी अकील पिता वहीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 को 13.30 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 411 ए ब्लाक निरंजनपुर निवासी प्रिन्स शरद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 कों 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचैली हप्सी चैराहा के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 23 राम बलराम नगर निवासी कुलदीप शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 कोंे 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बगोदा के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नयागांव बगोदा निवासी बाताराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रुपयें कीमत की 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 कोंे 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क सर्विस रोड के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, सुन्दर नगर निवासी विकार्श उॅॅर्फ बिक्की केसरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 कोंे 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मयुर अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 18/2 नेहरु नगर निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना गांधीनगर  द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 कोंे 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा गोमटगिरी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 201 निवासी कन्नू उर्फ करण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2021 को 20.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  सुभाष नगर निवासी परदेशीपुरा इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 81/2 पंचमुर्ति नगर निवासी संदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





























17 वर्षीय नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी, क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


आरोपी करीब चार-पांच माह से छिपकर काट रहा था फरारी।

पुलिस ने 5000 रुपये के उदघोषित फरार आरोपी को गिरफ्तार कर, अपहर्ता  को किया दस्तयाब


इंदौर - दिनांक 5 जून 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा (शहर) में फरार एवं ईनामी अपराधियों धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार एवं ईनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । 


इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बाणगंगा क्षेत्र में थाना बाणगंगा के अपराध क्रमांक 498/ 2021 धारा 363 भादवि की अपहर्ता एवं अज्ञात फरार आरोपी छिपकर रह रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर योजना अनुसार आरोपी जतिन उर्फ सोनू पिता अशोक बैरागी उम्र 21 वर्ष नि 161/2 महेश यादव नगर थाना बाणगंगा जिला इंदौर को पकडा  तथा  उसके कब्जे से 17 वर्षीय नाबालिक अपहर्ता   को दस्तयाब किया । 

आरोपी नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया था व जब से ही फरार हो छिपकर रह रहा था।  था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत थी। उक्त आरोपी की गिरफ़्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर द्वारा 5000/- रुपये नगद पुरस्कार देने की उदघोषणा की गई थीं ।  


थाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक 498/2021 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध होने से अपह्रता को दस्तयाब किया गया तथा आरोपी जतिन उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया हैं । प्रकरण में पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 4, 2021

· कुख्यात गुण्डा व जिलाबदर बदमाश, क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना आज़ाद नगर की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्त्तार।

 ·        आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2010 से वर्ष अब तक 14 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिसमे कई गंभीर अपराध तथा 08 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां हैं शामिल।

·        आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु किया गया था 06 माह के लिये जिलाबदर, जिसका उल्लंघन करने पर क्राईम ब्रांच इंदौर ने लिया गिरफ्त मे।

 

इंदौर -दिनांक 04 जून 2021- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपुरिया द्वारा शहर मैं फरार, ईनामी एवं जिलाबदर अपराधियों धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार ईनामी एवं जिलाबदर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

             इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना आज़ाद नगर क्षेत्र मे एक जिलाबदर मुसाखेड़ी कलाली के सामने घूम रहा है, मुखबिर की सुचना पर विश्वास करते थाना आज़ाद नगर व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को घर मे घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम नितेश सिद्दू उर्फ निप्पी पिता कैलाश  उम्र 32 साल निवासी शांति नगर इंदौर का होना बताया।

     उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद नगर  के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला-इन्दौर द्वारा दिनांक 08.03.2021 से 06 माह की अवधि के लिये जिला-इन्दौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खण्डवा जिलों की सीमा से बाहर चले जाने का निष्काषन आदेश पारित किया गया था किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश की अवहेलना करने पर क्राईम ब्रांच व आजाद नगर पुलिस द्वारा पकडा गया । उक्त बदमाश के विरूद्ध थाना आज़ाद नगर में अपराध क्र. 405/21 धारा-म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि. 1990 की धारा 14 के तहत् कार्यवाही की गई। आरोपी पर पहले से 14 आपराधीक रिकार्ड होना पाया गया है, जिसमे  हत्या , अवैध वसूली , भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी करना ,अवैध हथीयार, रखना , मारपीट ,आदि गंभीर अपराध तथा 08 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां शामिल है। आरोपी से पूछताछ जारी है।


कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों की सेहत व सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन इंदौर मे स्थापित पुलिस कोविड केयर सेंटर के अंतर्गत एंबुलेंस सर्विस के सफल क्रियान्वयन में निरंतर रूप से अपनी अभिन्न सेवा देने के लिए आरक्षक 3224 श्री पवन जाट एवं आरक्षक 766 श्री कुलदीप बिरला को किया गया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित।

 

CHAMPION OF THE DAY

04 JUNE, 2021

DRP line Covid Care Centre, Ambulance team

Mr. Pawan Jaat

Mr. Kuldeep Birla

 


 

इनके द्वारा वर्तमान समय के इस महामारी के कठिन दौर में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की स्वास्थ्यगत समस्याओं के निदान व उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बनाए गए पुलिस कोविड केयर सेंटर में सक्रिय रहते हुए दिन रात मेहनत कर संक्रमित मरीजों को सही समय पर उचित उपचार एवं  देखभाल हो सके, इसके लिए पूरी तरह से अलर्ट रहते हुए, सेंटर के लिए संचालित एंबुलेंस सर्विस में   निरंतर रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

 

इस गंभीर बीमारी से संक्रमित मरीजों को सही समय पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो जाए,  यह अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती हैं और इस चुनौती को इन्होनें सहर्ष स्वीकार किया और सभी ने इस कार्य में तत्परता दिखाते हुए दिन-रात अपने घर परिवार की चिंता किए बिना 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए अलर्ट मोड पर हमेशा उपस्थित रहे। इनका यही उद्देश्य था कि हमें मानव जीवन की रक्षा करनी है। इसी बात को अपने मन में रखते हुए पूरी लगन एवं मेहनत से इस कार्य में लगे रहे।

               

                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में कोविड केयर सेंटर की एम्बुलेंस सेवा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पूरी टीम द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए इन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 04 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 46 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 46 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जून 2021 को 03 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कोंे 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सोनगीर थाना हातोद इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेनतें हुए मिलें, लाखन, अरविंद, गोपाल, राहुल, भूपेंद्र, बहादुरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 5200 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाट मैदान पानी की टंकी के नीचें मंहु इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शेषराव, सुनिल वर्मा, रंजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 440 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

  पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम के पेड के नीचे तालाब के पास बजरंगपुरा थाना मानपुर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, उमेश, सतीश, आम्बाराम, रवि और बबलु, राजु, मानसिंह, धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1190 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईओसी डिपो पार्किंग के अंदर मांगलिया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, नंदा नगर परदेशीपुरा इन्दौर निवासी आयुश पिता अजय सिंह जादौन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 9770 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 को 19.30 बजंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 318 चमार मोहल्ला खजराना निवासी मंजू सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 700 रुपयें कीमत की 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कों 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौरी नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी अमन उर्फ ऋषिराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कोंे 10.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नयापुरा रंगवासा निवासी संजुबाई सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कोंें 20.0 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाबरिया भेरू झोपड पट्टी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लाबरिया भेरू झोपड पट्टी निवासी राहुल पिता राजेश खतादिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2500 रूपयें कीमत की 255 देशी मसाला अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कोंे 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम नगर भोलेनाथ मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 66 रामनगर निवासी अर्जुनसिंह और पंचशील नगर निवासी करण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3000 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कोंे 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सानमें ग्राम श्याणा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, श्याणा निवासी रमेश पिता बापु परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कोंे 17.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैईथराम चैराहा अंग्रेजी शराब दुकान के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, अमर पैलेस कालोनी चैथी गली निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2021 कोंे 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा गोम्मटगिरी मल्टी के सामनें रोड पर गांधी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 207 गोम्मटगिरी मल्टी गांधी नगर निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, June 3, 2021

▪️ *कुख्यात गुण्डा व जिलाबदर बदमाश, क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना तुकोगंज की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।*

 


▪️ *आरोपी के विरुद्ध वर्ष 1996 से वर्ष अब तक 56 अपराध हैं पंजीबद्ध , जिसमे कई गंभीर अपराध हैं शामिल।*


▪️ *आरोपी के विरूद्ध तीन बार म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् की भी गई हैं कार्यवाही ।*


▪️ *आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु किया गया था 06 माह के लिये जिलाबदर, जिसका उल्लंघन करने पर क्राईम ब्रांच इंदौर ने लिया गिरफ्त मे।*


इंदौर -दिनांक 3 जून 2021-  पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में फरार, ईनामी एवं जिलाबदर अपराधियों धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार ईनामी एवं जिलाबदर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था ।


  इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना तुकोगंज क्षेत्र मे एक जिलाबदर अपने घर 31/2 गोमा की फेल, इन्दौर पर पत्नी से मिलने आने वाला है, मुखबिर की सुचना पर विश्वास करते थाना तुकोगंज व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को घर मे घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम *विक्की उर्फ विक्रम उर्फ विक्का पिता बद्रीलाल भामी, निवासी 31/2 गोमा की फेल, इन्दौर* का होना बताया।


     उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना तुकोगंज के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला-इन्दौर द्वारा दिनांक 21.12.2020 से 06 माह की अवधि के लिये जिला-इन्दौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खण्डवा जिलों की सीमा से बाहर चले जाने का निष्काषन आदेश पारित किया गया था किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश की अवहेलना करने पर क्राईम ब्रांच व तुकोगंज पुलिस द्वारा पकडा गया । उक्त *बदमाश के विरूद्ध थाना तुकोगंज में अपराध क्र. 1266/21 धारा-म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि. 1990 की धारा 14 के तहत् कार्यवाही की गई*। आरोपी पर *पहले से 56 आपराधीक रिकार्ड होना पाया गया है, जिसमे हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध हथीयार, लूट, डकेती की योजना आदि गंभीर अपराध आदि शामिल है*। आरोपी से पूछताछ जारी है।

प्लाट दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के प्रकरण में, वर्ष 2018 से फ़रार आरोपी इमरान खान, पुलिस थाना सिमरोल की गिरफ्त में ।

 

आरोपी की गिरफ्तारी पर उदघोषित था 5000 रूपये का ईनाम।

 

इंदौर- दिनांक 3 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा फरार/इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम)  श्री महेश चन्द्र जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गहलोद एंव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री अजय बाजपेयी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सिमरोल द्वारा प्लाट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के प्रकरण में 3 वर्ष से फरार एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार थाना प्रभारी सिमरोल धमेन्द्र शिवहरे द्वारा क्षेत्र के धौखाधडी कर फरार आरोपियो की पतारसी व धरपकड करने हेतु टीम बनाकर थाना सिमरोल के अपराध क्रमांक 86/2018 धारा 420,467,468 भादवि में फरार आरोपी इमरान पिता अ. रशीध उम्र 29 साल निवासी ग्राम भौरासा सोनकक्ष देवास हाल 55 सिकन्दराबाद कालोनी खजराना इंदौर को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 2-6-2021 को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ़्तारी पर पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम द्वारा 5000-5000 का ईनाम घोषित किया गया था ।

 

      आरोपी ने पूछताछ में बताया है आरोपी इमरान के रिश्तेदार शाबिर पटेल पिता सकूर पटेल व आसिफ पटेल द्वारा ग्राम घोसीखेडा में प्राईम प्रगति टाउनशिप के नाम से वर्ष 2012 में एक कालोनी बनाई थी जिसका आफिस नवरंग प्लाजा में था जहां से आरोपियो ने विज्ञापन के माध्यम से प्लाट खरीदने के इच्छुक ग्राहको को अपने जाल में फंसाकर उन्हे कम दामो में प्लाट उपलब्ध कराने ओर इंदौर शहर की सबसे विकसित कालोनी उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर ग्राहको से बुकिंग कराकर रुपये लेकर उनके साथ धोखाधडी की आरोपी इमरान से पूछताछ में बताया कि वह सपना संगीता के आफिस में रिसेप्शन पर बैठता था एंव ग्राहको साईड विजिट कराता था एंव बुकिंग के रुपये एंव माह की किश्ते लेकर उन्हे रशीद काटकर देता था  तथा ग्राहको के साथ की गई धोखाधडी से प्राप्त रुपये कम्पनी के अकाउंट में जमा कराता था । आरोपी प्लाट धारको के साथ वर्ष 2012 से 2018 तक धोखाधडी करते रहे एंव उसके बाद फरार हो गये थे।  पुलिस द्वारा आरोपी इमरान से धोखाधडी के रुपये एँव साथी आरोपी शाबिर पटेल ,आसिफ पटेल के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

 

आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी सिमरोल धमेन्द्र शिवहरे , उनि विकास शर्मा , आर 3753 रीतेश ,आर. 3239 रफीक खान , आर.1310 सुमित की सराहनीय भूमिका रही ।

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों की सेहत व सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन इंदौर मे स्थापित पुलिस कोविड केयर सेंटर व विभिन्न पुलिस के कार्यालयों के सैनिटाइजेशन में निरंतर रूप से अपनी अभिन्न सेवा देने के लिए आरक्षक 439 श्री विजय सिंह तोमर, आरक्षक 570 श्री धर्मेन्द्र उचाडिया, आरक्षक 1752 श्री रजत जाट, आरक्षक 525 श्री रामराजा राठौर को किया गया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित।

 

CHAMPION OF THE DAY

 

03 JUNE, 2021

 

District Police Indore, DRP line entire team that plays a key role in the successful operation of the Sanitization of Hospital & police Offices

 


                इन सभी के द्वारा वर्तमान समय के महामारी के कठिन दौर में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की स्वास्थ्यगत समस्याओं के निदान व उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बनाए गए पुलिस कोविड केयर सेंटर में  दिन रात मेहनत कर, वहां भर्ती मरीजों को संक्रमण मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने में सक्रिय भूमिका में रहते हुए, पूरी टीम द्वारा निरंतर रूप से कोविड केयर सेंटर, यूनिट हॉस्पिटल व पुलिस के विभिन्न कार्यालयों के सैनिटाइजेशन में  अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

 

                इस गंभीर बीमारी से बचाव इसके संक्रमित क्षेत्र से बचे रहना ही है, इसी को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की उक्त सैनिटाइजेशन टीम द्वारा विगत वर्ष 2020 से लगातार पुलिस विभाग के सभी शासकीय कार्यालय जैसे आईजी ऑफिस, डीआईजी ऑफिस, डीआईजी ऑफिस ग्रामीण, एसपी ऑफिस पूर्व/ पश्चिम, पीटीसी, कंट्रोल रूम, न्यू कंट्रोल रूम, नारकोटिक्स, डीआरपी पुलिस लाइन, यूनिट हॉस्पिटल, सहित कोरोना से संक्रमित शासकीय कर्मचारियों के ऑफिस व परिजनों के आवासों को भी, कोरोना से जंग जीतने व सुरक्षा को देखते हुए सभी अधिकारीगण के अधीन सेनेटाईज करते आ रहे हैं।  ये सभी अपने घर, परिवार की परवाह न करते हुए उक्त सभी ऑफिस के साथ वर्तमान में कोविड केयर सेंटर में दिन रात लग कर सेनेटाइज़ करते आ रहे हैं। सभी का यही उद्देश्य हैं कि हमें मानव जीवन की रक्षा करनी है। इसी बात को अपने मन में रखते हुए पूरी लगन एवं मेहनत से इस कार्य में अनवरत रूप से पूरे कोरोना काल से लगे हुए हैं।

                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में कोविड केयर सेंटर, यूनिट हॉस्पिटल एवं पुलिस के विभिन्न कार्यालयों के सैनिटाइजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पूरी टीम द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।