Monday, April 5, 2021

· सराफा मार्केट में रिचार्ज की दुकान से बैग चुराने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

·        आरोपी गण से चोरी किया गया बैग,05 मोबाइल तथा नगदी करीब ₹ 01 लाख रुपए बरामद


·        सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार रूट को ट्रैककर एवं पूछताछ कर गोमटगिरी गांधीनगर से पकड़े गए दोनों आरोपी

 

इंदौर दिनांक 05 अप्रेल 2021 -पुलिस थाना सराफा पर दिनांक 10 मार्च 2021 को फरियादी संकेत गुप्ता द्वारा रिपोर्ट की गई कि उसके पिताजी रात 9:00 बजे अपनी रिचार्ज तथा किओस्क की दुकान बंद कर ताला लगा रहे थे तथा उन्होंने अपना बैग अंदर दुकान में काउंटर पर रख दिया था। ताला लगाने के बाद बैग देखा तो काउंटर पर बैग नहीं मिला । काफी तलाश करने के उपरांत थाने पर रिपोर्ट की गई जिस पर से अपराध क्रमांक 36 /21 धारा 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें शीघ्र गिरफ्त में लेने के निर्दश दिए गए।

 

            पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल तथा उसके आसपास के समस्त सीसीटीवी कैमरे देखे गए व फुटेज प्राप्त किए गए फुटेज में दो लड़के दुकान की बगल वाली शटर में से काउंटर पर से बैग उठाते हुए दिखाई दिए । उक्त दोनों लड़कों का आने तथा जाने का रूट सीसीटीवी के माध्यम से ट्रेक किया गया जो गोमटगिरी गांधीनगर तक उनकी उपस्थिति पाई गई। इसी आधार पर उक्त क्षेत्र में थाना स्टाफ द्वारा लगातार पतासाजी की गई व मुखबिर मामूर किए गए एवं फुटेज तथा फोटोग्राफ वितरित किए गए। मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकरण में आरोपी 01 संदीप पिता महादेव दाभाड़े निवासी गोमटगिरी मल्टी गांधीनगर इंदौर तथा 02 राजू पिता रमेश बरडे निवासी ग्राम हिवरखेड जिला अकोला महाराष्ट्र  को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा आरोपीगण से प्रकरण में चोरी किया गया बैग, दस्तावेज, 05  मोबाइल तथा करीब ₹01 लाख सहित मशरूका जप्त किया गया है । शेष मशरूका की जब्ती हेतु आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जावेगी।

 

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी सराफा निरीक्षक सुनिल शर्मा व उनकी की टीम के एएसआई गजेंद्र सिंह, एएसआई जितेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षक बलराम, आरक्षक दीपक, आरक्षक रोहित तथा आरक्षक सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लंदन से एक वरिष्ठ नागरिक ने सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत इन्दौर को फोन लगा कर बताई, इंदौर में रहने वाले अपने वरिष्ठ मित्र की व्यथा और मांगी उसके लिये पुलिस सहायता

 

इन्दौर पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत ने इंदौर स्थित उक्त बुजुर्ग की सहायता कर दी उसके परिवार को आवश्यक समझाईश

 

इंदौर - दिनांक 05 अप्रेल 2021- इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन किया जा रहा है इसी के तहत इंदौर पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के माध्यम से निरंतर रूप से वरिष्ठ नागरिकजनों के हितों के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इन्दौर पुलिस की उक्त सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की सेवा को हाल ही में फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग 2020 अवार्ड भी मिला है। इसी ख्याति से प्रभावित होकर तीन दिन पूर्व लंदन में रहने वाले एक 78 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के नोडल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे को फोन लगाकर बताया कि, इन्दौर के भंवरकुआं क्षेत्र में उनका एक 80 वर्षीय बुजुर्ग मित्र रहता है जो कि बहुत परेशान है, उन्हें उनके बेटा, बहूं व बच्चें परेशान करते है, समय पर खाना-पानी व दवाईयां नहीं देते है व बात भी नहीं सुनते तथा उनके मकान को हथियाना चाहते है।

 

      उक्त शिकायत पर सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की ओर से प्रआर. सुश्री सुनिता शर्मा व अन्य सदस्यगण इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले उक्त 80 वर्षीय बुजुर्ग के घर पहुंचे व उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके परिजनों को उनका ध्यान रखने व परेशान नहीं करने की समझाईश दी गयी साथ ही उनके परिजनों को बताया कि वरिष्ठ नागरिक अधिनियम-2007 के अंतर्गत घर के बुजुर्ग व्यक्तियों का ध्यान रखना उनके बच्चों का उत्तरदायित्व है, जिसका पालन नहीं करने पर उनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।



इन्दौर पुलिस द्वारा कैम्प कॉप योजना के माध्यम से शहर के नागरिकों के सीसीटीवी कैमरों को जोड़कर, लगाएगी अपराधों पर रोकथाम

 

‘‘एक कैमरा मेरा भी शहर की सुरक्षा मे’’


इन्दौर दिनांक 05 अप्रेल 2021- शहर वासियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में शहर में स्थित सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर में अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सभी सीसीटीवी कैमरों का एक केन्द्रीय डेटाबेस उपलब्ध हो और पुलिस जरूरत पड़ने पर उस पर त्वरित कार्यवाही कर सके इसी को ध्यान में रखते हुए एक योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत ही ‘‘कैम्प- कॉप’’ नामक एक ऑनलाईन फार्म बनाया गया है। इन्दौर पुलिस के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की शुरूआत आज दिनांक 05.04.21 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में की गयी।

 

            उक्त प्रोजेक्ट के बारें में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-2 श्री प्रशांत चैबे ने बताया कि, कैम्प कॉप के माध्यम से शहर में सारे शासकीय सीसीटीवी कैमरों के साथ निजी घर, दुकान व संस्थान में बाहर रोड़ साईड लगे नागरिकों के कैमरों को उनकी सहमति लेकर जोड़ने की योजना है। इसके लिये उक्त कैमरों वालों से एक लिंक फार्म को भरवाया जावेगा, जिसमें कुछ आवश्यक जानकारी आदि ली जावेगी, इसके प्रथम चरण में सभी का डाटा इकट्ठा किया जावेगा तथा द्वितिय चरण में सभी की मैपिंग की जावेगी। इस योजना के तृतीय चरण में शहर की सभी रोड़, रिंग रोड़, कॉलोनी की मुख्य व साईड की सड़कें आदि सभी रोड़ों व गलियों के सीसीटीवी कैमरों का एक नाका प्लान तैयार किया जावेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि शहर का कोई भी क्षेत्र कैमरा विहिन न हो। जिससे भविष्य में इन सभी का एक केन्द्रीय डेटाबेस तैयार किया जा सके। भविष्य में उक्त सभी सीसीटीवी कैमरों की जानकारी के आधार पर इन सभी को पुलिस के कंट्रोल में जोड़ने की योजना है, जिससे शहर में होने वाले किसी भी अपराधिक घटना पर पुलिस नागरिकों की मदद लेकर त्वरित कार्यवाही कर सकेगी। इन्दौर पुलिस द्वारा आमजन से अनुरोध करती है कि, शहर हित में ‘‘एक कैमरा मेरा भी शहर की सुरक्षा मे’’ के ध्येय को रखते हुए सभी एक कैमरा रोड़ साईड भी लगाये तथा इस योजना से जुड़कर, अपना अभिन्न योगदान दें, जिससे शहर में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। शहर हित में आपका ये प्रयास इन्दौर को स्वच्छता में नबंर वन के साथ सुरक्षा में भी नबंर वन बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।




कुख्यात गुण्डा व जिलाबदर आरोपी, क्राईम ब्रांच व थाना मल्हारगंज की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।


    आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे 08 अपराध पंजीबद्ध है  ।

     आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए किया गया था, उसे 6 माह के लिए                 जिलाबदर ।


इन्दौर– दिनांक 05 अप्रेल 2021-  श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा फरार/ स्थाई वारण्टियों व जिलाबदर बदमाशों की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को फरार तथा स्थाई वारण्टियों एवं जिलाबदर बदमाशों के संबंध में सूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

इसी अनुक्रम में फरार स्थाई वारण्टियों व जिलाबदर आरोपी की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना मल्हारगंज क्षेत्र मे एक जिला बदर बदमाश संदिग्ध अवस्था मे सुलभ काम्प्लेक्स के पास टाटा स्टील चौराहा के पास इन्दौर खड़ा है, जिसे थाना मल्हारगंज व क्राईम ब्रांच की टीम  द्वारा  घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी का नाम व पता पुछने पर उसने अपना नाम अकिंत उर्फ बाबा कौशल पिता रामराज कौशल उम्र 23 साल निवासी- 223 लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर का होना बताया । बदमाश अकिंत कौशल थाना मल्हारगंज का सूचीबद्ध बदमाश हैं, जिसके विरुध थाना मल्हारगंज ,एरोड्रम में हत्या का प्रयास ,अवैध बसूली ,तोड़फोड ,मारपीट ,चोरी व अवैध हथियार रखने के प्रकरण पंजीबध्द होकर माननीय न्यायलय में विचाराधीन है । जिस  पर कुल 8 अपराध पंजीबध्द पाये गये है जिसके विरुध थाना मल्हारगंज के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला इन्दौर द्वारा दिनांक 26/11/2020 से 6 माह की अवधि के लिये इन्दौर ,उज्जैन,देवास ,धार , खरगोन एवं खण्डवा जिलो की सीमा से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश की अवेलना करने पर  पुलिस द्वारा पकड़ा गया । बदमाश अकिंत उर्फ बाबा कौशल विरुद्ध थाना मल्हारगंज पर अपराध क्र. 196/21 दिनांक 04/04/2021 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि.1990 की धारा 14 के तहत् गिरफ्तार कर  कार्यवाही की गई

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 121 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 05 अप्रैल 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 के सुबह से आज दिनांक 05 अप्रैल 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 121 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

                                     26 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गिरफ्तारी एवं 30 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 02 गिरफ्तारी एवं 30 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएंे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 35 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कर्बला कुआं के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कर्बला कुआं के पास निवासी शेख जमील , साबिर को पकडा गया। इसके कब्जे संेें340 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटीदार पैट्रोलपंप के पास कनाडिया से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, फहीम, अलताफ, शाहनवाज, रियाज, जिसान, को पकडा गया। इसके कब्जे संेें 1500 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थनो इन्दौर से, ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मेवरती, शाशिकांत गोंपाल, नितिन ,सतीश, सुरज, गणेश ,अजीत ,कोे पकडा गया। इनके कब्जे संेें 1150 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोनीबाबा आश्रम के पास और पटरी के पास भवानी नगर इन्दौर से, ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जितेन्द्र मुकेश ,भगवान , प्रीतम, राजकुमार, अयोध्या प्रसाद, मंजीत, आनंद कोे पकडा गया। इसके कब्जे संेें 1300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कृष्णापुरी कालोनी के पास मुसाखेडी के पास इन्दौर से, ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, महेन्द्र, धीरज, द्वारकापुरी ,शिवनारायण, अजय, दिनेश, कबुल, ठाकुर, इंदरसिंह कोे पकडा गया। इसके कब्जे संेें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 13.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुटकेश्वर मंदिर के पास दरगाह के पास इन्दौर से, ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आविद , सिकन्दर, सादिक, कोे पकडा गया। इसके कब्जे संेें 800 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 22 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन प्याऊ के पास श्रध्दामार्ग के पास सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, श्रध्दानगर निवासी मंगल सिंलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2420 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 कों 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरण्डिया बायपास रोड के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ओमेक्स सिटी के पास निवासी जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2300 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 0़.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुमटी के पास कनाडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संविद नगर निवासी शाक्ति ंिसहं, नवीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6500 रुपयें कीमत की 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 19.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी भमौरी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  प्रकाश नगर निवाी सन्तोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रुपयें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानोे इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सन्नी ,रमेश, विकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4365 रुपयें कीमत की 56 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानोे इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मुकेश, अमृत, दिनेश, सोनू, मुकेश पिता रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रूपयें कीमत की 12 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानोे इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नितिन, पवन, सोनवीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4000 रूपयें कीमत की 52 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को, 13.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमर पैलेस कालोनी के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 31 गणगौर नगर निवासी चंदन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से की 2530 रुप्यें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को, 21.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिरखेडी कांकड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अहिरखेडी कांकड इन्दौर निवासी कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से की 2000 रुप्यें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को, 13.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संेन्टर पाईन्ट राउखेडी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 183 छोटी खजरानी एल.आई.जी निवासी सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से की 18000 रुप्यें कीमत की 12 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरु नगर और रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  अजय और राधाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से की 550 रुप्यें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीरथ बाई और भाट मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अजय और राधाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 कांें, 23.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्द स्कुल के पास गया रोड इन्दौर अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, स्वर्ण कालोनी के पास निवासी संतोष को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, संतोष, कुणाल और पंकज को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया ब्रीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, सनावद निवासी दिलीप केवट को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, 223 लक्ष्मीपुरी कालोनी के पास निवासी अंकित को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।


पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबू मुराई कालोनी के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, 20 बाबूमुराई कालोनी निवाीी ललित नामदंेव को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।


आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास औश्र बाबी छाबडा के पास राजगृही कालोनी पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  जितेन्द्र पटेल, विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना परदेंशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार हनुमान मंदिर के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, राजाराम और विक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को 0़.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाबरिा भेरु मटन मार्केट के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सोहेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानोें इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, रोहित, अमर, सोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानोें इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, जशवन्त, राजेन्द्र, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना किशनगंज की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार ।

 

आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध हथियार( 01 देशी पिस्टल व 01 देशी कट्टा मय 02 जिन्दा कारतूस के)         जप्त ।

    आरोपियो के है पुराने अपराधिक रिकार्ड, जो अपना प्रभाव जमाने के लिए अक्सर रखते थे अवैध                 हथियार।


इंदौर दिनांक 5 अप्रैल 2021 पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के संबंध में पतारसी एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इस दिशा में तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु टीमों को निर्देशित किया गया था ।

इसी कड़ी में थाना क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति थाना-किशनगंज क्षेत्र में डीमार्ट के सामने पांदा रोड पर अवैध हथियार 01 देशी पिस्टल लेकर घुम रहा है । मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच व किशनगंज पुलिस द्वारा सम्मिलित रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के आरोपी को पकड कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित उर्फ मोहित उर्फ राजा उम्र-30 वर्ष निवासी- अरूण किराना के पास गोटु महाराज की चाल मालवामील इन्दौर का होना बताया, उक्त आरोपी की विधिवत तलाशी लेते आरोपी के कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 01 जिंदा कारतुस के जप्त किया गया । जिस पर से थाना-किशनगंज में अपराध क्रमांक-226/21 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । उक्त आरोपी से अन्य अवैध हथियार रखने वालों के संबंध में पूछताछ की गई जिसने अपने साथी सचिन का नाम बताया  जिसके पास एक देशी कट्टा मय 01 जिंदा कारतुस है । आरोपी रोहित उर्फ मोहित उर्फ राजा के बताये अनुसार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सचिन उर्फ शशिकांत पिता मोहन ठाकुर उम्र- 27 वर्ष निवासी-देवधर्म टंकी पितृ पर्वत, गांधीनगर जिला-इन्दौर का होना बताया, उक्त आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा मय 01 जिंदा कारतुस के बरामद किया गया, जिस पर से थाना-किशनगंज पर अपराध क्रमांक-227/21 धारा-25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । उक्त दोनो आरोपियो से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा व 02 जिंदा कारतुस कुल किमती-20,000/- रूपये के जप्त किया गया । आरोपी सचिन पिता मोहन ठाकुर के विरूद्ध थाना-हातोद अवैध वसूली, मारपीट व आर्म्स एक्ट सहित 03 अपराध व आरोपी राज उर्फ रोहित पिता रामसिंह के विरूद्ध थाना-एम.आई.जी पर आर्म्स एक्ट व मारपीट सहित 03 अपराध है । 

उक्त आरोपियो ने किन-किन से और कितने अवैध हथियार खरीदे-बेचे है इस संबंध में पूछतांछ की जा रही है, इस कडी में अन्य और अपराध खुलने की संभावना है ।

Sunday, April 4, 2021

• 5 वर्ष के बालक के अपहरण के संवेदनशील प्रकरण का, पुलिस थाना गांधी नगर ने 24 घंटे में सुलझाया।



•  बच्चे का अपहरण कर महिला की मांग करने वाले आरोपी को, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में 24 घंटे मे किया गिरफ्तार

 

• पुलिस की टीम ने खरगोन के पास जंगल से आरोपी को पकड़कर, अपहरण किए गए बालक को 24 घंटे में सुरक्षित वापस लौटाया।


• आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार की वारदात कर चुका है 


इंदौर - दिनांक 4 अप्रैल 2021- पुलिस धाना गांधीनगर पर दिनांक 3 अप्रैल को निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट की, कि उसके 5 वर्षीय बच्चे को कोई उठाकर ले गया है , बच्चे के साथ उसका मोबाइल भी गायब है।  पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 155/2021 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा तकनीकी तथा अन्य आधारों पर विवेचना प्रारंभकर दी। इसी दौरान थोड़ी देर में पीड़ित के फोन नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति का पड़ोसी के मोबाइल पर फोन आया कि फरियादी का बेटा और मोबाइल मेरे पास है, यदि बेटे को जिंदा चाहते हो तो तथाकथित महिला को मेरे पास लेकर आओ नहीं तो बच्चे को नहीं छोडूंगा । 


इस प्रकार की सूचना पर मामला अत्यधिक संवेदनशील होने से उप पुलिस महा निरीक्षक शाहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया व पुलिस अधीक्षक इंदौर पशिम श्री महेश चंद्र जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉ प्रशांत चौबे नगर पुलिस अधीक्षक गांधीनगर श्रीमती सौम्या जैन तथा धाना प्रभारी गांधीनगर संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर विशेष कार्य योजना के तहत कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 पुलिस की तकनीकी टीम तथा ऑपरेशन टीम ने एक साथ कार्य प्रारंभ किया जैसे ही आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई उसे लोकेट करते हुए ऑपरेशन टीम रवाना हुई। आरोपी अपने आप को छिपाने के लिए लगातार विभिन्न प्रयास करता रहा। आरोपी के बारे में पतारसी की गई तो पता चला कि आरोपी ने पूर्व में भी थाना गाँधीनगर से 07 वर्ष के बच्चे का अपहरण दिनांक 03.12.2020 को किया था , जिस पर अपराध क्रमांक 459/2020 धारा 363,364 भादवि का दर्ज कर जेल भेजा गया था । अतः आरोपी के द्वारा बचने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए लेकिन पुलिस टीम की हिकमत अमली तथा सूझ बूझ से आरोपी को बच्चे सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई ।  पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को खरगोन के पास जंगल से गिरफ्तार कर 5 वर्ष के मासूम बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।


उक्त सराहनीय कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में   थाना प्रभारी गाँधीनगर श्री संतोष सिंह यादव व उनकी टीम उ नि केपी पाराशर , सउनि पुष्पराज , सउनि योगेश कुमार , प्र.आर .1209 , आर .3177 , आर .3432 आर .1544 , आर .3247 , आर 3942 एवं महिला आर राखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । श्रीमान डीआईजी इन्दौर शहर व्दारा उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही पर पूरी पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 04 अप्रैल 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 के सुबह से आज दिनांक 04 अप्रैल 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 108 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

29 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 29 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 86 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को 05 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 86 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएंे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी कालेज के ग्राउंड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मयंक पिता महेश मिश्रा, चिराग, ईशान को पकडा गया। इसके कब्जे संेें 310 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलई के पास नायता मुंडला खाली मैदान और ग्राम पत्थर मुंडला डीपी के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शाहरूख पटेल, जावेद पटेल, आमीन पटेल, कैलाश डांडिया और मुकेश बागडी, रवि बागरी, राजेश को पकडा गया। इसके कब्जे संेें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लेबड फोरलेन रोड चाय की दुकान ग्राम नयापुरा थाना मानपुर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, रोहित, गुड्डु और सुनील, गुड्डू कोे पकडा गया। इसके कब्जे संेें 2520 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को 09.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालीवाल नगर के पास खजराना सर्विस रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 136 रामकृष्णबाग कालोनी यादव शोरूम के पास वेलोसिटी टाकिज इन्दौर निवासी आकाश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 कों 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह वली दरगाह खाली मैदान खजराना इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुपर पैलेस खजराना निवासी मो इकबाल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को 14.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीआरपी तिराहा के पास बिचैली हप्सी रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 157 टीन शेड भुरी टेकरी इन्दौर निवासी आकाश बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को 13.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाम का बगीचा गौरी नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जाम का बगीचा गौरी नगर इन्दौर निवासी वरूण जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग ब्रिज के नीचे देवेंद्र नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, काली मल्टी के सामनें तेजपुर गडबडी थाना राजेंद्र नगर निवासी राजु उर्फ राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2090 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 कांें 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजय नगर चैराहें के पास भमौरी इन्दौर अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, एक बाल अपचारी बालक को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 कांे 23.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईश्वर नगर सुखलिया इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 100 ईश्वर नगर इन्दौर निवासी प्रदीप चैहान को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 अप्रैल 2021 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, एम मल्टी अहीरखेडी निवासी पप्पु जमदार को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, April 3, 2021

अवैध रूप से गांजा बेचने वाले आरोपी को पुलिस थाना पलासिया ने किया गिरफतार


इंदौर दिनांक 3 अप्रैल 2021 शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ खरीदी बिक्री एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी द्वारा विशेष तौर पर  क्षेत्र के सभी थानो को आदेशित किया गया था, जिनके मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती पूर्ति तिवारी द्वारा दिए गए  दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना पलासिया द्वारा अवैध गांजा बेचने वाले एक बदमाश को गिरफतार किया गया हैं।

 

 थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। इसी अनुक्रम में दिनांक 03.04.2021 को थाना पलासिया के सउनि सुरेन्द्रसिंह रघुवंशी को मुखबीर तंत्र से सूचना मिलीं कि थाना क्षैत्र मे आरोपी अजीत सिलावट अपने बाडे नाले किनारे एक झोला जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा बेच रहा है । मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस ने संज्ञान मे लेते हुए एक टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। टीम मुखबीर के बताये स्थान 322 बङीग्वालटोली खटिक मोहल्ला बाडे नाले किनारे इन्दौर पर पहुचे,जहा पर उक्त बदमाश हाथ मे एक झोला लिये हुए दिखा , जो पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबन्दी कर पकडा । जिससे उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम अजीत पिता अर्जुन सिलावट उम्र 36 साल निवासी 322 बडीग्वालटोली खटिक मोहल्ला इन्दौर का होना बताया। बाद तलाशी लेने पर उक्त बदमाश के पास से अवैध रूप से झोले मे रखा गांजा 1 किलो 900 ग्राम किमती 19000 रूपये का मिला जो आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 161/21 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। । आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस ,सउनि सुरेन्द्रसिंह रघुवंशी ने प्र.आर.1749 देवेन्द्र, आर. आर.465 सतीष , आर.1540 अरविन्द , आर.2210 गोवर्धन , आर.चालक 3131 धीरज की सराहनीय भूमिका रही।

फ्लैट की रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण में तीन साल से फरार व उदघोषित इनामी आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


आरोपी की गिरफ्तारी पर  उदघोषित था, 10,000 रु का था इनाम।

 

इंदौर दिनांक 03 अप्रैल 2021 - इंदौर जिले तथा आसपास के फरार व उदघोषित इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु लगाया गया।

         इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना एमआईजी जिला इंदौर के अप.क्रं. 277/17 धारा 420,34 भादवि  के अपराध में फरार आरोपी जितेन्द्र पिता पुरूषोत्तम पाराशर नि. 121 सीएम पिंक फ्लावर स्कूल के पास नंदा नगर इंदौर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है। आरोपी पर 10000 रु का इनाम उद्धघोषित किया गया था। उक्त फरार इनामी की मुखबिर द्वारा इंदौर क्षेत्र में देखे जाने की सुचन प्राप्त हुई। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा इंदौर द्वारा उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी जितेन्द्र पिता पुरूषोत्तम पाराशर ने पूछताछ में बताया कि वह विभिन्न बैंको से लोन सेंक्शन कराने का काम करता है। इसके पहले टीएनसी आफिस में दस्तावेज लेखक (प्रायवेट) काम करता था। आरोपी के द्वारा सन् 2016-2017 में कल्याण पिता जगदीश अग्रवाल नि. 201 रायल राज विलास 579 एमजी रोड पंजाब ज्वेलर्स के पास इंदौर से उनके ओशियन पार्क स्थित फ्लैट की रजिस्ट्री कराने हेतु 3 लाख रू. लिये थे जिसकी रजिस्ट्री मैं नहीं करा पाया था एवं आरोपी जितेन्द्र पैसे लेने के बाद कहीं चला गया था। जिस पर से फरियादी कल्याण अग्रवाल द्वारा थाना एमआईजी पर धोखाधड़ी करने का अपराध पंजीबद्ध कराया था। आरोपी जितेन्द्र पाराशर घटना दिनांक से ही फरार था । आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) द्वारा 10000 रू. का ईनाम भी घोषित किया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे थे जिसमें आज क्राइम ब्रांच को सफलता हाथ लगी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना एमआइजी द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

· अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 5 तस्कर जिसमें उनकी महिला साथी भी है शामिल, क्राईम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में।

                 --अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर पुलिस का लगातार प्रहार जारी--

 

·        आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 लाख 20 हजार रुपए कीमत का 52 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद ।

·        आरोपियो से एक पल्सर मोटर सायकल व एक छोटा हाथी पिकअप वाहन भी जप्त

·        आरोपियों ने गद्दो के नीचे चार बोरो मे छिपा रखा था अवैध गांजा ।

·        उज्जैन से इंदौर सुपर कारीडोर पर अंधेरे मे देने आये थे डिलेवरी , पल्सर मोटर सायकल से की जा रही थी आगे आगे रैकी ।

·        आपरेशन प्रहार के तहत क्राईम ब्रांच इंदौर की बडी कार्यवाही,वाहनो से पीछा कर सभी आऱोपियो को पकडा गया  ।

·        गांजा के स्त्रोत व खपत की चैन के संबंध मे पी आऱ लेकर की जायेगी पुछताछ, गांजा तस्करो के तार राजस्थान राज्य से जुडे है ।

                                   

इंदौर -दिनांक 3 अप्रैल 2021- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के विरुध्द आपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री गुरु प्रसाद पाराशर को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय में इस दिशा मे कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी व थाना अपराध शाखा की टीम को गठित किया गया एवं प्राप्त निर्देश के पालन मे लगाया गया ।

                        उक्त तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी अपराध शाखा  व उनकी टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व उपयोग मे संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असुचना संकलन करते टेक्निकल डाटा का उपयोग किया गया। जिस पर उज्जैन से इंदौर मे बडी मात्रा मे अबैध मादक पदार्थ गांजा के सप्लाय होने की जानकारी लगी थी। जिसे कई मुखबीरो के माध्यम से उक्त डिलेवरी होने की सुचना की पुष्टी की गई और दिनांक 02/04/21   को मुखबीर के द्वारा उज्जैन से टाटा पिकअप मे 50 किलो गांजा चार बोरो मे इंदौर सुपर कारीडोर के आसपास दिनांक 03/4/21 की दरमियानी रात करीब 12/00 से 01/00 बजे के बीच के समय सुपर कारीडोर टी सी एस रोड से आगे गांधी नगर न्यु बायपास रोड के आसपास थाना गांधीनगर अंतर्गत  डिलीवर करने की सुचना की पुष्टी होने पर अपराध शाखा की एक टीम को तैयार किया गया और डिलेवरी के पूर्व ही क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी  व वाहनो से पीछा कर उक्त स्थान से चार पुरुष व एक महिला को एक टाटा पिकअप, एक पल्सर मोटरसायकल तथा चार बोरो मे 52 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ पकड़ा।

            मौके पर पकडे गये आऱोपियो से पूछताछ पर अपने नाम (1) सिद्धु सिंह सुजान सिंह सोंधिया उम्र 22 सा लनि ग्राम मउडिया थाना बडोद जिला आगर (2) सुजान सिंह उर्फ शमभु सिंह  पिता बनेसिंह जाति सोंधिया उम्र 30 साल नि ग्राम आसनदिया थाना बडौद जिला आगर (3)सपना सर्यवंशी पति विक्रम सुर्यवंशी उम्र 35 साल नि गलपुरा कालोनी मक्सी रोड उज्जैन (4) अब्दुल समद पिता अब्दुल कदीर उर्म 27 साल नि अहमद नगर आगर रोड उज्जैन एवं (5) रेहान पिता सलीम अली उम्र 21 साल नि नाका नंबर 5 आगर रोड उज्जैन होना बताया ।

        प्रकरण मे आरोपीगणो से जप्तशुदा मश्रुका का विवरण इस प्रकार है अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 52 किलो (कुल किमती 5 लाख 20 हजार रूपए) चार पुराने इस्तेमाली गद्दे एवं चार पुराने रंगीन रजाईयां।  (कुल किमती 10 हजार रूपए )नगदी कुल 11,500 (ग्यारह हजार पांच सौ रूपए ) एक चार पहिया वाहन टाटा कंपनी का हल्का क्रीम रंग का मिनी पिकअप क्रमांक एमपी-08/जीए-0590 (किमती 5 लाख रूपए )एक दो पहिया वाहन काले रंग का बिना नंबर का बजाज पल्सर कंपनी की (किमती 80 हजार रूपए ) जब्त की गई ।  आरोपीगणो द्वारा गांजे को पिकअप वाहन मे गद्दो के निचे छुपा रखा था । आरोपीगणों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इन्दौर पर अपराध क्रमांक 09/21 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

            प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ गांजा के स्त्रोत व क्रय विक्रय के संबंध मे पूछताछ की जा रही है और आरोपियो का पुलिस रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायलय के समक्ष आज दिनांक को प्रस्तुत किया जायेगा। आरोपिगणो ने पूछताछ पर राजस्थान राज्य से इंदौर शहर मे डिलेवरी करने हेतु लाना बताया है जिस संबंध मे सघन पूछताछ जारी है ।

 

जप्ती मश्रुका/कीमतः-

(1) अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 52 किलो (कुल किमती 5 लाख 20 हजार रूपए)

(2) चार पुराने इस्तेमाली गद्दे एवं चार पुराने रंगीन रजाईयां।  (कुल किमती 10 हजार रूपए )

(3)नगदी कुल 11,500 (ग्यारह हजार पांच सौ रूपए )

(4)एक चार पहिया वाहन टाटा कंपनी का हल्का क्रीम रंग का मिनी पिकअप क्रमांक एमपी-08/जीए-0590  (किमती 5 लाख रूपए )।

(5)एक दो पहिया वाहन काले रंग का बिना नंबर का बजाज पल्सर कंपनी की (किमती 80 हजार रूपए )

-कुल जप्त मश्रुका कीमत-11,21,500/- रूपये