Tuesday, February 16, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा पासपोर्ट संबंधी कार्यवाही के बेहतर क्रियान्वयन हेतु, किया गया सेमिनार का आयोजन


 

इन्दौर दिनांक 16 फरवरी 2021 - इन्दौर पुलिस द्वारा शहर के पुलिस थानों में पासपोर्ट संबंधी आ रही समस्याओं के निदान एवं पासपोर्ट के लंबित मामलों के निराकरण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में  आज न्यू पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

                उक्त सेमिनार में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक प्रोटोकोल/जिविशा श्री अनिल पाटीदार के द्वारा जिले के सभी थानों में पासपोर्ट का कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों से पासपोर्ट के संबंध मे आ रही समस्याओं व पासपोर्ट के लंबित मामलों  के बारे मे जानकारी प्राप्त की गई तथा  उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु समाधान बताये गये। पासपोर्ट की वेबसाईट या एप्लीकेशन मे आ रही तकनीकि समस्याओं लागिन करने, पासपोर्ट फाइल फाॅरवर्ड करने, थानें से पासपोर्ट शाखा एवं अन्य थानें मे स्थांतरित करने मे आने वाली समस्याओं के बारे जाना एवं समस्या का निदान किया गया। इसी प्रकार सभी थानों के पासपोर्ट के अधिकारियों/कर्मचारियों से पासपोर्ट के लंबित प्रकरणो की जानकारी ली एवं लंबित होने के कारणों के बारे में जाना था। तथा उन्हे उचित निर्देश देकर समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव दिये गये।

                उक्त सेमिनार में निरीक्षक जिविशा श्री सुनिल गुप्ता, उनि रामआसरे केसकर एवं पासपोर्ट शाखा के कर्मचारी सहित शहर के सभी थानों के पासपोर्ट अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए।




 

 


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 209 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 16 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 209 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 11 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


35 गिरफ्तारी एवं 108  जमानती  ,06 गैर जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को   35 गिरफ्तारी एवं  108 जमानती 06 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 19 आरोपी गिरफ्ता

पुलिस थाना  बेटमा द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  ग्राम माचल चैराह इन्दौर से सटृटे की गतिविधियों मे लिप्त  मिलें, ग्राम माचल निवासी धारा ंिसहं को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1250 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को मुखबिर 17.0 बजें से मिलीं सूचना के आधार पर कालेज के पास कस्तूरबा ग्राम खण्डवा से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कस्तूरबा निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 150 रुप्यें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधास्वामी सतसंग के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, खुडैल निवासी दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3850 रुपसें कीमत की 5 लीटर व एमपी 41क्यूजी4461 डीलक्स अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर ं द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  छोटी कलमेर फाटा के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  छोटी कलमेर निवासी शैलेन्द्र मोर्य कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रुप्यें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानपुर इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  शिवम राणा , सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  20000 रुपयें कीमत की 7200 लीटर व एमपी 09 यू एन 3951 स्कूटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 कांें  13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुस्तम का बगीचा के पास सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, रुस्तम का बगीचा निवासी राज पिता विनोद कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 कांें 22.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 हनुामान मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, परदेशीपुरा निवासी रामेश्वर राउत कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 कांें 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बांठिया अस्पताल पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम कोटला खोडी निवाी विवेक कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना खुडेैैल द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 कांें 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सनाविदया इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सनादिया निवासी चंकी ंसेलीवाल कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध  छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2021 को 2.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्यायनगर पुलिया भैरव बाबा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  49 ए मां शारदा नगर निवासी रामेश्वर राउत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।






Monday, February 15, 2021

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला आरोपी पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त मे


 

इन्दौर दिनांक 15 फरवरी 2021 - म.प्र.शासन द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान के तहत, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मे अवैधानिक गतिविधियों मे संलिप्त लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री निहित उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर अभय नेमा उनकी टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु लगाया गया था। 

इसी अनुक्रम मे दिनांक 15.02.2021 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पंहुची, जहां पर मुखबिर के बताये स्थान पुलिया के पास न्याय नगर मे पहुचकर आड मे छिपकर देखनें पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति न्याय नगर पुलिया तरफ आते दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम तथा पंचानो की मदद से घेराबंदी कर रोका गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज पिता सुभाष कदम उम्र 24 साल नि.49ए मां शारदा नगर सुखलिया इन्दौर का रहना बताया। मौके पर ही उपस्थित पंचानो के समक्ष जामा तलाशी लेने पर सूरज के कब्जे से पेंट की जेब मे रखी हुई पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मे भूरे रंग का पावडर होना पाया गया। बरामद मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होना पाया गया इस पर गिरप्तार अभियुक्त सूरज कदम के विरुद्ध धारा 8/21 एन.डी.पी. एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा उक्त जप्त ब्राउन शुगर किस व्यक्ति को देने जा रहा था के संबंध मे जांच की जा रही है। 

उक्त समस्त कार्यवाही मे उपनि. संजय धुर्वे, आरक्षक इमरत यादव, आर. विनोद पटेल, आर.सुनील बाजपेयी, आर.मुकेश जादोन, आर.विजय सिंह गौर की सराहनीय भूमिका रही है।  


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 15 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 15 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 91 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


20 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गिरफ्तारी एवं 12 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को   01 गिरफ्तारी एवं 12 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 19 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना  द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अग्रवाल शोरुम के पास खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अनिल, कुमार, लक्ष्मीनारायण ,राहुल, संजीव पंकज, अनिल, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3440 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश गोदाम परिसर मैदान इन्दौर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, जयप्रकाश चैहान, आकाश, मोहनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1050 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा शिवकंठ नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, राहुल, सचिन, मोनू, कुलदीप, जसवंत,  प्रकाश, मोतीलाल ,छोटेलाल रामदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 860नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तंुकोगंज द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को मुखबिर  14.30 बजें से मिलीं सूचना के आधार पर 8/2 गांेमा की फेल के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 8/2 गोमा की फेल के पास निवासी किरण यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2300 रुप्यें कीमत की 20 क्वाटर व 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर  द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को  19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झान्जर मोहल्ला के पास पावर हाउस इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, खण्डवा निवासी माया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपसें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश नगर चैराहा खण्डवा से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संतोष यादव कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 6000 रुप्यें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को 1.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शाहादा के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम शाहदा जूझाार मोहन ,वासुदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  34875 रुपयें कीमत की क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बांणगगा द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 कांें  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वर कुण्ड के पास सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 04 रिषि नगर रिया निवासी अभय पटेल कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, मयूर, विनय, हर्ष सुनील, नितीन कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, लालाराम नगर निवासी मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना एमआईजी  द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  बैरवा धर्मशाला के पास और खजराना इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, राहुल पिता गेदालाल ओर अमन पिता सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना मल्हारगंज  द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 0.35 बजें को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिल्ड वाटर हुकुमचंन कालोनी इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, महेश शर्मा, अमित ,को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह और न्याय नगर खाली प्लांट खजराना इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, अमन आकाश ,को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।












Sunday, February 14, 2021

★ खाद्य विभाग अधिकारी बनकर व्यापारियों से ठगी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



★ नमकीन व्यापारी को जुर्माना भरने हेतु डरा धमका कर पैसों की मांग कर रहा था आरोपी।


दिनांक 14 फरवरी 2021- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया  द्वारा जिले में अवैध रूप से प्रतिरूपण कर शासकीय कर्मचारी अधिकारी बनकर विभिन्न लोगों तथा व्यापारियों को डरा धमका कर ठगी की वारदातों करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी द्वारा इस विषय में कार्य करने हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम प्रभारियों को आसूचना संकलन करने तथा योजनाबद्ध तरीके से विधि संगत कार्रवाई करने हेतु समुचित निर्देश जारी किए गए थे।


इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना एरोड्रम के अपराध क्रमांक 84/21 धारा 419 भारतीय दंड विधान के मामले में एक व्यक्ति फरार है जोकि मोबाइल फोन से कॉल कर व्यापारियों को डरा धमका ता था मामले का विवरण इस प्रकार है कि एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर से स्वयं को खाद्य विभाग का अधिकारी बताते हुए एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर में एक नमकीन व्यापारी को फोन से कॉल किया जिसने व्यापारी को बताया कि उसकी दुकान के संबंध में खाद्य विभाग में एक शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है जिस हेतु उसको ऑनलाइन जुर्माना भरना होगा व्यापारी द्वारा उपरोक्त मोबाइल धारक पर मिलने हेतु संपर्क किया गया तो वह है फर्जी खाद्य अधिकारी बनकर व्यापारी की दुकान पर पहुंच गया तथा जुर्माना भरने की बात कही, व्यापारी द्वारा उपरोक्त व्यक्ति से परिचय पत्र तथा शिकायत आवेदन पत्र दिखाने का आग्रह किया गया जिस पर फर्जी खाद्य अधिकारी बनकर पहुंचा व्यक्ति वहां से घबराकर रफूचक्कर हो गया इसके बाद व्यापारी द्वारा थाना एरोड्रम में मामला दर्ज कराया गया था जिसमें उपरोक्त मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता तथा दुकान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  उपरोक्त व्यक्ति की पहचान नरेंद्र कौशल के रूप में की गई अतः क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पतासाजी करते हुए आज उपरोक्त प्रकरण के आरोपी नरेंद्र कौशल निवासी एरोड्रम को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया गया है आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है जिससे पूर्व में अन्य किन किन लोगों को फोन कर अथवा स्वयं को फर्जी अधिकारी बताकर ठगी कारित की गई है इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 84 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 14 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 84 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


22 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 102 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को  05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 102 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल कबीट चैक के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, धर्मेंद्र, रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 190 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सी 21 माल के पीछे सांची पार्लर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 258 एस 2 सेक्टर ए स्कीम न 78 इन्दौर निवासी धर्मेंद्र पिता बाबूलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 180 रूपयें सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 19.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोलंकी नगर खाली मैदान लाईट की रोशनी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रोहन पिता प्रेमचंद्र भरदले, रविंद्र पुहार पिता जोहरी पुहार, विक्की पिता नारायण कौशल, सचिन पिता भीमराव वनतुडे, अजहर पिता बाबू खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 675 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रोफेशर कालोनी झुग्गी झोपड कालू की झोपडी के सामनें और त्रिवेणी नगर ब्रिज नीचे भेरू बाबा मंदिर भंवरकुआं इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, कालू पिता नत्थु धाधू, सर्कस पिता बाबुलाल गोस्वामी, रविंद्र पडियार पिता रमेश और राजेश पिता कालू, मिथुन पिता महेंद्रसिंह, राज पिता विजय बागले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 366 चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर निवासी सुनीता, यशोदाबाई, पूजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 600 रुप्यें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा स्वामी ग्राउंड हिम्मत नगर पालदा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राजा एग्रो फर्म हनुमान मंदिर के पास पालदा निवासी आत्माराम गौतम पिता कमलसिंह और चितावद त्रिवेणी निवासी रोहित पिता धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईडीए मल्टी के पास खाली भुमी स्कीम न 51 इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, महावीर नगर इन्दौर निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 21.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मौर्या सरिया की दुकान के सामने द्वारकापुरी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 401/बी ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी अनिल पिता प्रकाश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी कलमेर खेत के पास थाना हातोद इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बडी कलमेर थाना हातोद निवासी विक्रम केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1440 रुपयें कीमत की 18 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 17.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयागांव सिमरोल इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नयागांव सिमरोल निवासी प्रकाश पिता प्रेम मावी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 22.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजासन मंदिर के पीछे सुपर कोरीडोर रोड थाना गांधीनगर इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, अमित चैकसे को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 कांें 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचम की फेल तीन कुआं के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 418 पंचम की फेल चंदा बाबा वाली गली इन्दौर निवासी विवेक उर्फ काना कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 कांें 5.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी प्लाजा चैराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 26 स्वर्ण बाग कालोनी इन्दौर निवासी सोहेल अली पिता हैदर अली कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 कांें 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आइडिया मल्टी कब्रस्तान के पास खजराना इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 27 आईडीए मल्टी खजराना इन्दौर निवासी अस्सु उर्फ अभिषेक कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 कांें 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वंदना नगर सांई मंदिर के गार्डन के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, शमशान घाट के सामने विनोबा नगर इन्दौर निवासी पप्पु उर्फ पुडी कैथवास कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कांकरिया रोड देशी कलाली के सामने तालाब किनारे खाली स्थाना हातोद और मरीमाता चैराहा हातोद थाना हातोद इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 150 संजय गांधी नगर इन्दौर निवासी प्रवीण और 64 संजय गांधी नगर इन्दौर निवासी अनिकेत कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा व तलवार जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2020 को 13.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगा गार्डन के पास लिम्बोदी इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, जयराम नागर को मकान ग्राम लिम्बोदी इन्दौर निवासी दीपक हीरवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


12 वर्षीय नाबालिक बालिका को, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर ने त्वरित कार्यवाही कर, किया 3 घण्टे के अन्दर दस्तयाब

 

 


इन्दौर -दिनांक 13 फरवरी 2021- शहर में गुम/अपह्त बालक/बालिकाओं तथा महिलाओ की दस्तयाबी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्रीमान महेशचंद जैन द्वारा नाबालिक बच्चों के गुमने पर अत्यंत संवेदनशीलता के साथ  कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) जोन-2 श्री प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा  श्री बी पी एस परिहार के मार्गदर्शन मे पुलिस  थाना राजेन्द्र नगर में दिनाक 12 /02/21 को पिता के खेलने से मना करने पर नाराज  होकर घर से चले जाने वाली 12 वर्षीय नाबालिक मुस्कान  को 3 घण्टे में तलाशने में सफलता प्राप्त हुई हैं।

 

 पुलिस थाना राजेन्द्र नगर में कल रात्रि क़रीब 10 बजे फरियादी माँ द्वारा बताया कि 12 वर्षीय बेटी तेजपुर गड़बड़ी अपने घर पर नही है और कहीं मिल नहीं रही हैं।  जिस पर थाना प्रभारी द्वारा 2 टीम का गठन किया रात्रि में आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाशे,बालिका की सहेलियों के घर पर देखा बाद cctv कैमरो में कही बच्ची नजर नहीं आई। फिर पुलिस टीम द्वारा आस पास की बड़ी मल्टियों की छत दिखवाई जिस पर बालिका छुपी बैठी मिली। जिससे पूछने पर उसने बताया कि पापा खेलने जाने को मना करते हैं इसलिये घर से गुस्से में निकल गई  थी और रात के अंधेरे में समझ न आने से छत पर आकर बैठी रही,अंधेरे से डर लग रहा था, इसलिए यहीं बैठी रही।

 

पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया तथा बच्ची और माता पिता की काउंसलिंग उन्हें उचित समझाइश भी दी गई। 

 

उपरोक्त कार्यवाही में  थाना राजेंद्र नगर के उनि.गोकुल अजनेरिया,उप नि.सचिन त्रिपाठी आरक्षक प्रदीप, रवि द्वारा अत्यंत तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर बालिका की दस्तयाबी में सराहनीय कार्य किया गया।

गैस सिलेंडरों से अवैधानिक रूप से गैस निकालकर खाली सिलेंडर में गैस भरकर, बेचने वाला गैस एजेंसी का डिलीवरी ब्वॉय, पुलिस थाना हीरा नगर की गिरफ्त मे।


 

इंदौर दिनांक 13 फरवरी 2021-     मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिलावट खोरो के विरुद्ध अभियान के तहत, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपुरिया द्वारा शहर में इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी ,अति.पुलिस अधीक्षक श्री शशिकान्त कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निहित उपाध्याय के  मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर अभय नेमा अपने थाने की टीमों को इस दिशा में कार्रवाई हेतु लगाया गया था।

 

इसी अनुक्रम में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12/02/2021 को मुखबीर की सूचना के आधार पर 51-भानगढ इन्दौर मे दविस दी तो,  प्रवीण पिता नारायण सिंह कुशवाह उम्र 34 साल, जो पगारे इण्डियन गैस एजेन्सी भानगढ सुखलिया का डिलेवरी ब्वाय है वह एजेन्सी के सीलबंद गैस सलेन्डरो को अपने घर मे लाकर विशेष प्रकार के हांथ से बनाये गये नोजल से भरे हुये गैस सलेन्डर से खाली गैस सलेण्डर मे गैस भरते हुये पकडा गया। उसके पास से एक खाली गैस सलेण्डर व दो भरे गैस सलेण्डर तथा गैस भरने का नोजल मौके से जप्त हुआ।

 

पूछताछ मे प्रवीण पिता नारायण कुशवाह ने बताया की वह एजेन्सी के सीलबंद गैस सिलेण्डरो से नोजल की मदद से खाली गैस सलेण्डरो मे गैस भरता था व भरे हुये गैस सलेण्डर पुनः सीललबंद कर एजेन्सी के ग्राहको को कम गैस वाला सलेण्डर डिलेवरी करता था और भरे हुये गैस सलेण्डरो को प्रथक  से दुकान दारो को बेच देता था।

 आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जाकर उसके विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं एल.पी.जी.अधिनियम वर्ष 2000 की धारा 4(1)(क) व 4(2)(क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। इस संबंध मे पगारे गैस एजेन्सी की संचालक की भूमिका क्या है इस बात की भी जांच की जा रही है।

 

इस कार्यवाही मे थाना हीरानगर के उपनिरीक्षक कमल सिंह, आर.रेवाशंकर शंकर, आर.सुनील परमार, आर.इमरत यादव, आर.विशाल सिंह जादोन की सराहनीय भूमिका रही ।

एक्टिवा/ज्यूपिटर जैसी गाडियों की डिक्की तोडकर लाखों रुपये की चोरी करने वाली गैंग पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में



दिनांक 04/01/2021 को फरियादी नितीश जैन ने रिपोर्ट की थी कि वह अपने नौकर जीत के साथ एक्टिवा में 3.89,000 / - रुपये लेकर राजमोहल्ला मे पेमेन्ट करने गया था , तो में एक्टिवा गाडी पर जीतू को छोड़कर पैमेंन्ट देने उपर आफिस गया तो, एक मोटर सायकल पर एका पुरुष तथा महिला में जीतू को पता पूछने के लिये बुलाया तथा दूसरी मोटर सायकल से दो लड़के आकर डिक्की का ताला तोडकार उसमें रखे 3,89,000 / रुपये चोरी करकर भाग गये।  जिसकी रिपोर्ट पर थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रमाक 05/2021 धारा 379 भादवि . का अज्ञात लोगों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


 प्रकरण में दौराने विवेचना फरियादी नितीशा जैन से पूछताछ की तो उसने श्रीवर्धन काम्पलेक्स आर एन टी मार्ग इंदौर से उक्त रुपये 3,89,000 / - रुपये लेना बताया तथा लक्ष्मीबाई नगर अनाज मण्डी के पास , श्री आदिनाथ ट्रेडिंग कम्पनी फर्म के नाम से प्लास्टिक तिरपाल का व्यवसाय करना बताया । दौराने विवेचना श्रीवर्धन काम्पलेक्स तथा घटना स्थल नार्थ राजमोहल्ला के आसपास से आरोपियों की फुटेज प्राप्त किये गये तो पाया कि , घटना स्थल नार्थ राजालोहल्ला से फरियादी नितीश जैन के पेमेन्ट देने जाने के बाद उसके ड्रायवर जीतू उर्फ जितेन्द्र को मोटर सायकल से आये एक पुरुष एवं महिला ने पता पुछने के लिये बुलाया तथा एक्टिवा से दो लोग आये जिनमें एक लुगी पहना हुआ था , जिन्होंने फरियादी की एक्टिवा को कवर किया तथा दो अन्य लडके मोटर सायकल से आकर एक्टिवा गाडी का लाक तोडकर एक्टिवा में रखें पैसे चोरी कर ले गये । 


बाद घटना के एक दिन बाद सरवटे बस स्टेण्ड थाना छोटीग्वाल टोली में इसी प्रकार की घटना जिसमें ज्यूपिटर गाडी का लाक तोडकर फरियादी को ऐसे ही पता पूछने के बहाने उल्झा कार दो लाख रुपये चोरी कर ले गये थे जिस पर से थाना छोटी गवाल टोली में अपराध  पंजीबद्ध किया गया था । 

इस प्रकार की घटना लगातार होने के कारण आरोपीगण की पतारसी हेतु पुलिस महानिरीक्षक , इंदौर ज़ोन इंदौर , तथा उप पुलिस महानिरीक्षक , इंदौर एव पुलिस अधीक्षक इदौर ( सचिस ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , पश्चिम जोन - 2 , इंदौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हार राजा इंदौर द्वारा धाना प्रभारी थाना मल्हार गज को उक्त घटना की पतारसी एच आरोपियान को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । दौराने विवेचना उक्त दोनो घटनास्थल एवं श्रीवर्धन काम्पलेक्स आर.एन.टी मार्ग से प्राप्त किये गये फुटेज के आधार पर संदेहियों की जानकारी प्राप्त हुई , जो श्रीवर्धन काम्पलेक्स में कार्यरत लोगों को उक्त फूटेला दिखाये गये । जिसमें फुटेज दिखाकर संदिग्ध आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई तो आरोपी राजपाल इन्दरकर नि . छारा नगर , कुबेर नगर , अहमदाबाद ( गुजरात ) के बारे में जानकारी मिली कि , वह इसी तरीका वारदात से गाड़ियों से डिक्की का लाक तोडकर अपनी टुकाडी ( रोग ) के साथ चोरी करता है ।


दौराने विवेचना पाना मल्हार गंज पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस थाना सरदारनगर अहमदाबाद गुजरात की सहायता से आरोपी राजपाल पिता लालजी इन्दरका जाति छारा निवासी छारा नगर , कुबेर नगर , अहमदाबाद ( गुजरात ) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उक्त घटना को अपने साथियों रोजनीश खुमाने ( भांजा ) बटी इन्दरकर , विशाल सिंधी , प्रतीक पानवेकर तथा लच्छी नेतलेकर के साथ घटना करना बताया . तथा सभी लोग कुबेर नगर से ही अपनी दो पहिया वाहन से आना एवं घटना करने के उपरात जाना बताया । तथा आरोपियों द्वारा इदौर आने के पश्चात अपनी गाड़ियों पर इदौर की फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेते थे , जो फर्जी नम्बर पहले से ही प्रिंट करा कार अपने पास रखते थे । आरोपी राजपाल इन्दरकर द्वारा घटना में अपने हिस्से में मिले 89,000 / - में से 74,600 / - रुपये एवं घटना में उपयोग की एक्टिवा को पेश किया . जिसे अपराध सदर में जप्त किया गया है , तथा शेष हिस्से के 14,400 / - रुपये खर्च होना बताया , एवं शेष 3,00,000 / - रुपये उक्त साथियों के हिस्से में होना बताया । बाद आरोपी को छारा नगर कुबेर नगर अहमदाबाद ( गुजरात ) से गिरफ्तार किया गया , बाद अन्य आरोपियान की तलाश की गई जो फरार होना पाये गये । पूछताछ में आरोपी द्वारा सरवटे बस स्टेण्ड की घटना भी अपने इन्ही साथियों के साथ कारित करना बताया है , अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ जारी है । आरोपी का विवरण : आरोपी का नाम : राजपाल पिता लालजी इन्दरकर जाति छारा उम्र 45 साल निवासी छारा नगर , कुबेर नगर , अहमदाबाद ( गुजरात ) जप्तशुदा माल : ( 1 ) नगदी 74,600 / - रुपये ( 2 ) ग्रे रंग की एक्टिवा नम्बर GJ01 - VB - 3675 ( 3 ) आईटेल कम्पनी का काले रंग का मोबाईल फोन उक्त अपराध की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी , प्रीतम सिंह ठाकुर , उप निरी , राजकुमार पवार , प्र.आर. 1967 भगवंत सिंह , आर 1066 जितेन्द्र , आर . 3336 अर्जन , आर . 801 मो . मुसदिक , आर . विजय वछानिया की सराहनीय भूमिका रही है जिन्हे पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर ( पश्चिम ) श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है ।

Saturday, February 13, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 174 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 13 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 174 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

17 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 86 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को  02 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 86 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना गांधंीनगर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश  मंदिर के पास लिम्बोदी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम लिम्बोदी निवासी तेजराम तिप निहाल सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को 16.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईटी आई चैराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 78 इंदौर निवासी राजा चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को 16.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनियापुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  लुनियापुरा इंदौर निवासी राजा चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 705 रुपयंे व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना देपालपुरा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को 18.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देपालपुर के पास इंदौर सें ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, मुख्तीयार ,असजम, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवनगर कम्यूनिटी हाल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 222 संजय गाधीें नगर निवासी राज शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रुप्यें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, इमरान खान और शकील खान तथा मोहम्मद तालिव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 600 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राहुल गाधी हनुमान के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राहुल गांधी हनुमान निवासी किरण पति रवि मानकर और रवि पिता राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3800 रुपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को 12.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  ग्राम खरसौडा कांकड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम खरसौडा निवासी जीवन चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रुपयें कीमत की 25 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 कांें  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव गांधी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सांवेर रोड निवासी अनिकेत, और दीपक पिता दुर्गेश कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरे जप्त किया गया ।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 कांें 12.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरुद्वरे के पास गांधी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गांधीनगर निवासी विजय सांेलंकी कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 कांें  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, मल्हार रोड निवासी साजिद शेख कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया 


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2021 को 23.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह के पास खाली मेैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  बंगाली कालोनी के पास निवसी तरुण विश्वास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।















Friday, February 12, 2021

तुकोगंज पुलिस की सजगता व तत्परता से आंध्रप्रदेश की गुम महिला को उसके परिजनो के किया सुपुर्द

 

गुमशुदा महिला हिंदी भाषा नहीं जानती थी, फिर भी टीम द्वारा संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर उसे पहुंचाया उसके घर।

 

इन्दौर -दिनांक 12 फरवरी 2021- शहर में गुम  बालक/बालिकाओं तथा महिलाओ की दस्तयाबी हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय,इन्दौर झोन,इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री हरीश मोटवानी द्वारा अनुभाग के थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया था। जिस पर थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा द्वारा अपनी टीम को इस दिशा में कार्यवाही हेतु लगाया गया था। 

 

              इसी अनुक्रम मे थाना तुकोगंज टीम द्वारा गुम बालिकाओं तथा महिलाओ की गुमशुदगी की दस्तयाबी हेतु थाना क्षेत्र मे तथा इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्रो मे काफी गंभीरता तथा तत्परता से कार्य किया जा रहा है । इसी दौरान थाना तुकोगंज टीम को रोड के किनारे भीक्षावृत्ति करते वाली महिलाओं के साथ एक महिला मिली उससे बातचीत की गयी, जो कि हिन्दी भाषा ना बोलते हुए दक्षिण भारतीय भाषा बोलते नजर आई , जिससे सुरक्षार्थ पुलिस महिला थाना इन्दौर मे रखा गया है । उक्त महिला के द्वारा बोली जा रही भाषा का हिन्दी रुपांतरण करने हेतु द्विभाषी व्यक्ति की व्यवस्था कर उक्त महिला से पूछताछ की गयी, जिसने पूछताछ के दौरान जिसने अपना नाम धनलक्ष्मी पिता गंज कुंदा रामना तथा पति का नाम कुंदन बताया जो मूलतः आंध्रप्रदेश राज्य की होना बताया । उसके पति के द्वारा दूसरी महिला रख लिये जाने के कारण विगत 2—3 दिन पूर्व घर से चली गयी थी , जिसके छोटे भाई से फोन पर संपर्क करते उसने थाना वेयरवर्ली में गुमशुदगी होना बताया । संबंधित थाने से भी संपर्क किया जाकर उक्त महिला के संबंध मे जानकारी प्राप्त की गयी । उक्त महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त है।  पुलिस थाना तुकोगंज की टीम द्वारा तस्दीक कर, उक्त महिला को उसके परिजन व उसके छोटे भाई व उसके पति को सुपुर्द किया गया।

 

     उक्त सराहनीय व उल्लेखनीय कार्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा  व उनकी टीम के आर 1221 किशोर सांवलिया, आर 1500 लोकेश गाथे, आर 3414 रामकृष्ण पटेल ,आर 2362 शैलेन्द्र चौहान व महिला आरक्षक 1048 रीना मालवीय एवं महिला थाने से आरक्षक यशोदा और रितु की अहम भूमिका रही ।

o राजमार्ग पर लूट की वारदात करने वाले आरोपीयो को थाना किशनगंज पुलिस द्वारा पकडा गया ।


o   लूट की वारदात मे लुटी गई मोटर सायकय, मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त चाकु व मश्रुका जप्त किया गया ।

o   लूट व चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद किये गये ।

o   चोरी के वाहन खरीदने वाले दो व्यक्ति भी पुलिस के हत्थे चढे ।

 

इन्दौर दिनांक 12 फरवरी 2020 - पुलिस थाना किशनगंज क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गों पर लूट की वारदात घटित करने वाले अपराधियों की धरपकड करतें हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया के द्वारा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचन्द जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी महू श्री विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व मे प्रभावी कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना किशनगंज द्वारा इस तरह की वारदात करने वाले बदमाशो की पतारसी कर थाना किशनगंज पर पंजीबद्ध लूट के अपराध क्रमाकं 42/21 धारा 392 भादवि के अज्ञात आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है ।

                उक्त निर्देशों के तारतम्य में राजमार्गों पर लूट की घटनाओ को रोकने हेतु थाना किशनगंज के पुलिस टीम के द्वारा सतत् पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक एमपी 09 वीक्यु 2588 की नम्बर प्लेट में काले रंग की टेप चिपका कर लूट की नियत से संदिग्ध अवस्था में मोटर सायकल सवारो को रोकने की कोशिश करते गंभीर नदी पुलिया राउ पीथमपुर मेन रोड पर ग्राम भैसलाय के पास दिखाई पडे।

                                संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हे रोकनें का प्रयास किया तो उनके द्वारा दोनो आरक्षको के साथ झूमा झटकी कर चकमा देकर नावदा पंथ रोड पर भागने लग।े जिससे दोनो आरक्षक दोनो आरोपियो के सहित रोड किनारे स्थित गहरे गढ्ढा व झाडियो में गिरे परन्तु फिर भी उक्त आरक्षको के द्वारा अपनी सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए उक्त दोनो आरोपियो को धर दबोचा। परन्तु आरोपीगण अपने आप को पुलिस वाला बताने लगे और एक ऐसा मोबाईल हैण्ड सेट आरोपी कपिल ने अपने पास से निकाला जो हुबहु वायरलेस मेन पेक सेट जैसा दिखाई दे रहा था। आरक्षको ने बडी मुश्किल से इलाके में तैनात अन्य पुलिस टीमों को मौके पर बुलाकर आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की । नाम पता पुछते दोनो आरोपीगण ने अपना नाम रवि पिता किशोर यादव उम्र 22 साल नि.नावदा पंथ चन्दन नगर जिला इन्दौर तथा कपिल पिता गंगाराम सोलंकी उम्र 20 साल नि.श्रीराम तलावली थाना चन्दननगर जिला इन्दौर का होना बताया। जिनसे पुछताछ करनें पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिये राजमार्ग पर घूमना बताया। आरोपियो के कब्जे से थाना किशंगज के अपराध क्रमाकं 42/21 धारा 392 बादवि में लूटी गई मोटर सायकल स्टार सीटी प्लस क्र.एमपी-09 क्युएन-9210 व मोबाईल सेमसंग कंपनी एम-11 माडल व घटना में प्रयुक्त चाकू तथा मोटरसायकल क्र. एमपी-09 वीक्यु-2588 जप्त की गई है।

                उक्त आरोपियो से थाना किशनगंज के अन्य अपराधो में पुछताछ की गई जिसमें आरोपियो के द्वारा थाना क्षेत्र के राउ पीथमपुर राजमार्ग पर ही फरियादियो से पेशाब करने के दौरान चोरी की गई मोटर सायकलो के बारे में पूंछतांछ करने पर अपराध क्रमांक 577/20 धारा 379 भादवि व अपराध क्रमांक 467/20 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक डच् 09 टत् 6175 एवं डच् 09 फग् 2411 को बरामद किया गया।  उक्त दोनो मोटर सायकले आरोपी कपिल व रवि ने अपने रिस्तेदारों मुकेश उर्फ बालमुकंद बागरी तथा अंतर सिंह बागरी को बेचना बताया था। सूचना की तस्दीक करने पर मुकेश तथा अंतर सिंह बागरी दोनो से चोरी की मोटर सायकले बरामद की गई। दोनो को चोरी की मोटर सायकल खरीदने के अपराध में गिरफ्तार किया गया ।

                                 आरोपीगण पिछले 08 माह से लगातार थाना क्षेत्र व आसपास लूट व मोटर सायकल चोरी का अपराध कर रहे थे। आरोपी कपिल डायल 100 की गाडी का चालक रह चुका है। पुलिस के तोर तरिके से वाकिफ होने के कारण आरोपी गण को पकडने व पूंछताछ के दौरान काफी हुज्जत व कठनाई का सामना करना पडा है। पूंछतांछ के बाद आरोपियो  के द्वारा चोरी की गई अन्य 08 मोटर सायकलो को बरामद करने में पुलिस थाना किशनगंज की अलग अलग टीमों को सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही पुलिस द्वारा चोरी के वाहन ओने -पोने दामो पर खरीदने वाले बदमाश बालमुकुन्द उर्फ मुकेश पिता राजाराम परमार उम्र 29 निवासी ग्राम देवराखेडी देपालपुर हाल सिरपुर काकड बजरंग नगर व अंतर सोलंकी पिता कल्याण सोलंकी उम्र 30 निवासी ग्राम अचाना जिला धार को भी गिरफ्तार किया गया है।

                इस प्रकार पुलिस के द्वारा सूझबूझ व साहस पूर्वक कार्य करते हुए ना सिर्फ लूट की घटना को होने से रोका साथ ही पूर्व में की गई लूट व चोरियों के अपराधों की पतारसी एवं लगभग 4 लाख रूपये के मश्रुका की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया ।

 

                उक्त कार्यवाही में आर. 594 सुभाष चैहान व आर. 1888 रामेश्वर गुर्जर का विशेष सराहनीय योगदान रहा है । दोनो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पश्चिम) श्री महेशचन्द जैन द्वारा उनके साहस और जुझारूपन के लिये 10,000/- रूपये के नगद इनाम से पुरूष्कृत किया गया  है ।