Monday, February 8, 2021

★ रास्ते में पड़ी मिली सिम से मनचले ने महिलाओं को मैसेज/कॉल से अश्लील बातें कर किया परेशान, व्ही केयर फॉर यू की कार्यवाही में धराया।

 

★ कोरियर कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता है आरोपी।

 

★ जिन युवतियों को डिलीवरी देने गया उनके नम्बरों पर रास्ते में मिली सिम से करता था कॉल/मैसेज, करता था अभद्र अश्लील बातें।

          

इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री गुरूप्रसाद पारासर द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

 

           फरियादिया सुनीता (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया था कि दिनांक 31/01/2021 को उसकी बेटी के मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया जिसे अज्ञात नंबर होने की वजह से बेटी ने कट कर दिया उसके बाद उसके स्वयं के मोबाईल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया और अश्लील बातें करने लगा अतः आवेदिका ने कॉल कट कर दिया। परन्तु अज्ञात आरेपी ने दुस्साहस दिखाते हुये युवति को अश्लील टैक्सट मैसेज किये।

 

              उपरोक्त प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान यह ज्ञात किया गया कि अनावेदक ‘‘गजानंद गोलप उम्र 43 वर्ष निवासी  इंदौर‘‘ द्वारा आवेदिका को अज्ञात नंबर से कॉल कर अश्लील बातें कर परेशान किया जा रहा था आवेदिका द्वारा कॉल रिसीव नहीं करने पर अश्लील टेक्सट मैसेज कर परेशान किया जा रहा था। बाद आरोपी को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रावजी बाजार के सुपुर्द किया गया है।

आरोपी एक कोरियर कंपनी में कार्य करता है जिसे सड़क पर एक सिम पड़ी मिली थी जिसको उसने उपयोग में लिया तथा कोरियर बांटने के दौरान उसे जिन युवतियों के नंबर प्राप्त होते थे उन नंबरों पर मैसेज व कॉल कर वह अशलील बातें करता था। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना रावजी बाजार पुलिस द्वारा की जा रही है


★ ई कामर्स बेबसाईट के माध्यम से लाखों रूपये की ठगी करने वाला एक और आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ा।

 ★ तकनीकी रूप से दक्ष, बीसीए पड़ा है आरोपी।

 

★ अमेजन/फ्लिपकार्ट से आनलाईन पेमेण्ट कर मंहगे फोन मंगाकर, उसमें नकली फोन रखकर वापस करता था आरोपी।

 

★ फोन वापस करने पर ई-कॉमर्स बेवसाईट कर देती थी पैसा रिफण्ड।

 

★ ब्राण्डेड मंहगे फोन निकालकर डिब्बे में नकली या डमी मोबाईल रखकर वापस करता था आरोपी।

 

★ क्राईम ब्रांच द्वारा पूर्व में पकड़ा गया था सरगना।

 

★ नकली मोबाईल पर साफ्टवेयर की मदद से आईएमईआई टेंपरिंग भी करता था आरोपी।

 

इंदौर-  दिनांक 08 फ़रवरी 2021- पुलिस उमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा ई कामर्स बेबसाईट के जरिये होने वाली आनलाईन ठगी से संबंधित प्राप्त शिकायतों में कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर द्वारा एक स्पेशल टीम का गठन कर उसको इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके सें आसूचना संकलन कर कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

 

           ज्ञातव्य है कि दिनांक 28.01.2021 को क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपी वसीम अकरम को पकड़ा था जोकि अमेजन/फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाईन असली फोन खरीदने के बाद साफ्टवेयर के माध्यम से डूप्लीकेट/डमी फोन में असली फोन की आईएमईआई टेम्परिंग कर उसे ई-कामर्स बेव साईट पर फोन में खराबी होने का हवाला देकर वापस कर देता था, जिसके बाद अमेजन/फ्लिपकार्ट द्वारा आरोपी को खरीदे गये फोन की राशि वापस कर दी जाती थी तथा आरोपी द्वारा मार्केट में असली फोन को बेचकर दोहरा लाभ प्राप्त किया जाता था। इस प्रकार के कृत्य से आरोपी द्वारा कई ग्राहकों, व्यापारियों एवं ई कॉमर्स कंपनियों के साथ फर्जी सिम व आईडी का उपयोग मोबाईल हेंडसेट में कर कूटरचित इलेक्ट्रानिक दस्तावेजो के आधार पर स्वंय की पहचान छुपाते हुये लाखों रूपये के मोबाईल हेंडसेट को क्रय विक्रय कर धोखाधडी कर चुका था जिसे थाना अपराध शाखा इंदौर के अपराध क्रमांक 03/21 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि एवं 66 आई.टी. एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें तालिब हुसैन जयपुर राजस्थान को पकड़ा गया है। आरोपी शातिर किस्म का है जिसके पास कई चाईनीज लैपटॉप मिले है जिसमें मोबाईल टेंपरिंग तथा आईएमईआई बदलने संबंधी कई टूल व सॉफ्टवेयर हैं। आरोपी तकनीकी रूप से दक्ष है तथा बीसीए की पड़ाई की है। पूर्व में गारमेण्ट का कार्य करता था लेकिन घर बैठे अवैध लाभ अर्जन के चलते आरोपी ने उपरोक्त ठगी के कारोबार को अपनाया तथा अहमदाबाद व दिल्ली के कई व्यापारियों से सांठ गांठ कर इसने सस्ती कीमतों में डमी फोन खरीदना आरंभ किये। बाद जिसके डमी फोन उपलब्ध होते उसी मॉडल को ई कॉमर्स बेवसाईट के जरिये खरीदकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी ने अब तक विगत तीन वर्षों से उपरोक्त कृत्य को अंजाम दिया जा कबूला है जिसने बताया कि वह 50 से अधिक फोन अपने परिचितों के माध्यम से बेच चुका है तथा कुछ फोन उसने ओ0एल0एक्स0 पर भी बेचे हैं। आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है।

शहर में यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण चौराहो पर चलाया जाएगा विशेष अभियान।

 ·        शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर संबधित थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर किए जाएंगे, यातायात व्यवस्थित करने के विशेष प्रयास।

 

इन्दौर दिनांक 08 फरवरी 2020 - शहर को सफाई की तरह सुव्यवस्थित यातायात में भी नबंर-1 बनानें के लिए इन्दौर पुलिस द्वारा नित् नये प्रयोग किये जाते रहे है। इसी कडी में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया के द्वारा शहर के व्यवस्तम् चौराहो पर जहां पर यातायात दबाव अधिक रहता है एवं जाम की स्थिति बनती है वहा पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनानें हेतु इन्दौर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी एवं अति पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रणजीत सिंह देवके के मार्गदर्शन में इन्दौर यातायात पुलिस एवं सबंधित क्षेत्र की थाना पुलिस द्वारा शहर के अधिक दबाव वाले चौराहों पर आज दिनांक 08.02.21 से शाम 05.00 बजें से रात 08.00 बजें तक विशेष अभियान चलाकर यातायात को सुगम व व्यवस्थित  बनाने हेतु एक कार्ययोजना तैयार की गई है।

      उक्त कार्य योजना के तहत शहर के विभिन्न चौराहो पर यातायात व्यवस्था को सुगम व सुव्यवस्थित करने एवं सडक दुर्घटनाओं को रोकनें के लिए संबंधित थानें के पुलिस के बल के साथ समन्वय स्थापित करके ऐसे चौराहो पर जहां वाहनों का मूवमेंट अधिक रहता है, लम्बी लाईनें लगती है, रास्ता सकरा होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। वहां पर यातायात को आसानी से चलाने हेतु पुलिस व्यवस्था लगाई जाएगी एवं लोगो को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा।

      यातायात पुलिस द्वारा शहर के ऐसे चौराहों को चिंहित किया गया है जहां पर वाहनों का अधिक दबाव होने एवं मार्ग संकरे होने व अन्य कारणों से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा जिन चौराहो पर सिग्नल नही होने से चारो तरफ के वाहन गुजरने से वह आपस मे फसते है। कई चौराहो पर रोड के किनारे फल/सब्जियां की दुकान/ ठेले आदि होने तथा उस क्षेत्र मे वाहनों के अधिक दबाव के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इंदौर पुलिस द्वारा ऐसे चौराहों पर अब आज से प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक पुलिस व्यवस्था लगाकर व लोगों को समझाइश देकर इन  चौराहों की यातायात व्यवस्था को सुगम व सरल बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

      इंदौर यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्राॅफ्रिक कार्यक्रम का आयोजन कर शहरवासियों को यातायात के प्रति जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे है, जिससे शहर को यातायात में भी नबंर 1 बनाया जा सके।

 

शहर के पूर्वी क्षेत्र के निम्न चौराहो पर अभियान चलाया जाऐगा -

 पलासिया टी, पलासिया चौराहा, इंड्रस्ट्रिज हाउस चौराहा, धाबीघाट पूल के आगे, छावनी चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, आस्था टाकीज, मालवामिल, बाणगंगा ब्रीज रेल्वे क्रासिंग, बंगाली चौराहा, नवलखा-अग्रसेन चौराहा, लसुडिया, मांगलिया, देवास नाका (पंचवटी के सामनें)।

 

पश्चिम क्षेत्र के निम्न चौराहो पर अभियान चलाया जाऐगा -

यशवंत रोड चौराहा, आडा बाजार चौराहा, सुभाष चौक, गंगवाल चौराहा, नृसिंह बाजार चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, चदंन नगर चौराहा, चैईथराम चौराहा, राऊ गोल चौराहा, कालानी नगर चौराहा, राजबाडा चौक।

 

इंदौर पुलिस आम नागरिकों से भी अनुरोध करती है कि वह यातायात नियमों का पालन कर अपने शहर के यातायात को सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 08 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 71 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


18 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को 01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कों 18.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विमल श्री सगुन मल्टी आलोक नगर इंदौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, सिद्धार्थ जोशी, पियुश सुर्यवंशी, संतोष सियोटा, राजेंद्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3500 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कों 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शनि मंदिर के पीछे विश्रांति चैराहा इंदौर ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, अरूण, जयप्रकाश, लोकेश, मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2060 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 के पास सर्विस रोड के पास और कुमेढी मसानिया मैदान इंदौर ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, कैलाश, कमल, अनिल और धर्मेंद्र पिता ओंकार सिंह, विमल, अनारसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1130 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कों 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चबंल रोड आटो पार्ट की दुकान के पास गौतमपुरा इंदौर ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, दुलेसिंह, फारूख हुसैन, बाबू, लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2000 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी खजरानी पुलिया के पास और अहिरवार धर्मशाना के पास रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 613 लाला का बगीचा इन्दौर निवासी निलेश उर्फ नीलु और 30/31 अमर टेकरी निवासी आकाश पिता मनोज करोसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 19 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 114 पार्ट 1 बगीचा मन 1150 एच के सामनें इंदौर से अवैध रूप  शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कबीट खेडी पुलिया के पास स्कीम न 136 निवासी इन्दौर निवासी अभिषेक जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 132880 रूपयें कीमत की 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 2 दौलतबाग खजराना इन्दौर निवासी सलमान टक्कल और छोटी शिवबाग कालोनी खजराना इन्दौर निवासी सचिन और खजराना पैलेस खजराना इन्दौर निवासी शाहिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 600 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया बायपास ब्रिज के पास गुमटी की आड में से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 456/3 शांति नगर मुसाखेडी थाना आजाद नगर इन्दौर निवासी दीपक भीडोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नैनोद मल्टी के सामनें गांधीनगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, आशाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोशनगांव डोगंरगांव इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, डोंगरगांव निवासी रोशनलाल को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कांें 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 237 नया बसेरा इन्दौर निवासी नितिन पिता मंशामरा कोचले कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदुर चैक नंदानगर और एनटीसी कलाली का खाली मैदान इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 142/11 लाल गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी विक्की और 146/2 टापु नगर इन्दौर निवासी सूरज उर्फ रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू व छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माडर्न चैराहा बाणगंगा और दीपमाला चैराहा बाणगंगा इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गैस वाला गली भवानी नगर इन्दौर निवासी लोकेश शर्मा और हरिओम तौल कांटे के पास जिला उज्जैन निवासी शाहरूख उर्फ कालू उर्फ जमील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार एवं चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 कांे 23.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाथीपाला चैराहा इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, महल कचहरी इन्दौर निवासी सागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2021 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह मैदान खजराना इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, म न 502 मानसरोवर इन्दौर निवासी देवगुराडिया इन्दौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


Sunday, February 7, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 159 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 07 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 159 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

23 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को 06 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोंगजं द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 कों 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  कवीट के पास गोमा फैल के सामनें इंदौर सट्टे की गतिविधियांे  मे लिप्त मिले, धर्मेन्द्र , सुनिल, रामनारायण, रामभरोसंे , सुरेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2070 रुपयंे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 कों  23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमर पैलेस के खाली मैदान के पासं इंदौर ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, 189 गलह नं 1 अमर पैलेस कालोनी इंदौर निवासी विनोद मंसार, किशन भालसे, राजा गर्ग वियज दावडदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 कों  18.15  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राममंदिर के पास इंदौर ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, तुलसीराम, जितेन्द्र, मुस्तकीन, दुर्गेश, पुनम, अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना  एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  लाल बाग निवासी अमित उर्फ मक्का को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप  शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 107 पंजीम नगर खजराना निवासी सारिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वाराकापुरी  द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस कालोनी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, .ऋषि कालोनी निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3000 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बदरखा निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 कांें 14.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हजारी बाग चैराहा खजराना से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 90 बडी शिव बाग कालोनी निवासी राहुल इन्दौर निवासी असलम कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 कांे 15.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना  क्षेत्रंातर्गत विभिन्न स्थानो इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, इन्दर सिंह ,सागर और प्रशांत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 कांे 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिरवार धर्मशाला के पास इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें लाला का बगीचा निवासी सूरज उर्फ बंगाली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना  द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 कांे 1.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पवन पुत्र नगर इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  आनंद बोरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त कि गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टैण्ड सुलभ काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2021 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रंगून गार्डन के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, इम्तियाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं









Saturday, February 6, 2021

दो शातिर वाहन चोर, 02 चोरी की मोटरसाइकिल सहित पुलिस थाना एमआईजी की गिरफ्त में।

 

इंदौर - दिनांक 06 फ़रवरी 2021- शहर में वाहन चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया व पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर श्री आशुतोष बागरी द्वारा मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियो को शहर मे हो रही वाहन चोरियों के संबंध निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी के संबंध में पुराने वाहन चोरो की चैकिगं तथा उनकी दैनिक कार्यशैली / जीवन यापन के संबंध में जानकारी एकत्रित की जाये ।

 

           इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद कुमार दीक्षित द्वारा टीम का गठन कर, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से कार्य हेतु लगाया गया ।टीम द्वारा पुराने वाहन चोरो तथा गुंडे / बदमाशो की चैकिगं करते मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि थाने का एक पुराना वाहन चोर व निगरानी बदमाश है जो वर्तमान में हो रही वाहन चोरियो में संलिप्त है। इस संबंध में निगरानी बदमाश की तलाश की गई तो जानकारी प्राप्त हुई की वाहन चोर अपने साथी के साथ चोरी की गई मोटर सायकल क्रमांक MP4IMZ5136 को बेचने के लिए एमआर-09 रोड इंदौर पर खडा है जिसे उनि रामकुमार कोरी मय हमराह टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया जिसने पुछताछ पर उक्त वाहन अपने साथी के साथ मिलकर तुषार डेकोरेशन दुकान के सामने पाटनीपुरा इंदौर से चोरी किया है । बाद दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर मय चोरी गया वाहन के थाने लाए तथा आरोपियो ने पुछताछ पर एक अन्य मोटर सायकल MP09NW3877 को भी चोरी करना बताया जिसे मय हमराह टीम के उक्त दोनो आरोपियो से जप्त किया गया । उक्त दोनो आरोपियो के अन्य थानो में कई आपराधिक रिकार्ड है । उक्त दोनो गिरफ्तार शुदा आरोपियो को आज माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । इंदौर शहर मे हो रही अन्य वाहन चोरियो के संबंध में पुछताछ हेतु माननीय न्यायालय से दोनो आरोपियो का पी.आर. लिया जावेगा ।

 

            उक्त सराहनीय कार्य उनि रामकुमार कोरी , आर 1644 धर्मेन्द्र , आर 957 आनंद , आर 3021 गोविन्द आर 3431 राधवेन्द्र के द्वारा किया गया है ।

v 03 हजार रुपए का इनामी व फरार आरोपी, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।

 

v चोरी के एक प्रकरण में आरोपी 01 वर्ष से था फरार।

 

इंदौर- दिनांक 06 फरवरी 2021- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु  विभिन्न प्रकरणाों में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिए गए हैं। है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-2 श्री राजेश रघुवंशी तथा नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर द्वारा अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं।

        उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना प्रभारी कनाडिया श्री राजीव भदौरिया द्वारा थाना क्षेत्र के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को योजनाबद्ध तरीके से लगया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए, थाना कनाडिया पुलिस टीम ने चोरी के एक प्रकरण में 01 वर्ष से फरार चल रहे तीन हजार रुपए के इनामी आरोपी छगन कीर पिता गंगाराम कीर नि लोधा संतूबर  राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

            उक्त आरोपी ने अपने दो अन्य सह आरोपियों के साथ मिलकर पिछले वर्ष16 फरवरी को प्रकृति एनक्लेव में चोरी की वारदात घटित कर सोने चांदी के आभूषण सहित लगभग 16 लाख रुपए की चोरी की घटना घटित की थी जिसमें दो आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किये जाकर  उनसे चोरी किए गए माल की बरामदगी की गई थी। आरोपी छगन घटना दिनांक से ही फरार था जिसे गिरफ्तार करने हेतु कनाडिया पुलिस लगातार प्रयासरत थी।आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व ) द्वारा 03 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।  उक्त फरार आरोपी की तलाश के क्रम में मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा बीती रात उक्त आरोपी को पलासिया क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है व उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

        उक्त कार्यवाही मे थाना कनाडिया के उप निरी. बलवीर रघुवंशी,आर. जगजीत जाट एवं आर.अमित भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 06 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 06 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 66 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


15 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को 04 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 कों 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर सुलभ काम्पलेक्स के सामनें इंदौर सट्टे की गतिविधियांे  मे लिप्त मिले, विजय पैलेस माणिक बाग रोड थाना जुनी इन्दौर निवासी इमरान उर्फ भय्यु पिता मो इसहाक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 540 रुपयंे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिरवारा धर्मशाला के सामनें रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 1093/30 नंदा नगर शुक्ला सदन के सामने इन्दौर निवासी पंकज पिता बालकिशन वारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को 0.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश मंदिर वाली गली जुना रिसाला इंदौर से अवैध रूप  शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 6/3 कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1440 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां शक्ति ढाबा पीथमपुर रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 120 गायकवाड इन्दौर निवासी शैलेंद्र और शेखर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 460 रूपयें कीमत की 02 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया मंहु इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नयामंहु इन्दौर निवासी कोमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 कांें 20.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहरशाह वली दरगाह मैदान खजराना इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, हबीब कालोनी पठान होटल के पीछे खजराना इन्दौर निवासी असलम कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 कांे 12.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाकोडा चैक के पास स्कीम न 71 इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 951 सेक्टर बी स्कीम न 71 इन्दौर निवासी तेजदत्त पिता राजीद शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, February 5, 2021

इंदौर यातायात पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जा रहा है लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक

 

इंदौर- दिनांक 05 फरवरी 2021- 32 वाॅ सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत इंदौर यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में आज दिनांक 05.02.2021 को ग्रामीण क्षेत्रो में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन से यातायात थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार अपनी टीम के साथ बेटमा के राजवाड़ा चैक पर पहुॅचे और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता में कमी, कई लोगों को सड़क सुरक्षा के आधारभूत नियमों का नहीं है ज्ञान  साथ ही  अक्सर यह देखा जाता है कि इन्दौर की शहरी सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रो में यातायात नियमो के प्रति जागरूकता कम देखी जाती है जबकि उन लोगो का रात दिन काम काज के लिए इन्दौर शहरी सीमा में आवागमन रहता है और नियमो की अनदेखी की वजह से वह हादसो का शिकार हो जाते हैं।कई ग्रामीण गाँव मुख्य रोड से सटे हुए है इसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा बेटमा में रोड सेफ्टी पज़ल गेम , यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , साँप सीढ़ी खेल द्वारा यातायात के नियमों के पालन से होने वाले फायदे व उलंघ्घन  करने से होने वाले नुकसान बताये गए । इस खेल को खेलने में काफी बच्चो ने रुचि दिखाई और सड़क सुरक्षा नियमो की भी सीख ली ।

            यातायात सिपाही रंजीत सिंह ने जब वहां मौजूद लोगो से पूछा कि स्टॉप लाइन का मतलब आप जानते हो ?तो लोग एक दूसरे का चेहरा देखने लगे। कुछ लोग बताने के लिए हाथ भी खड़ा किया मगर गलत न बोल दे इस डर से जवाब नही दिया। जब यही सवाल यातायात सिपाही सुमन्त सिंह कछावा ने आशी नाम की 7 साल की बच्ची से पूछा तो बच्ची ने उत्साह के साथ बताया कि जब रेड सिग्नल हो जाता है तो स्टॉप लाइन के पीछे अपना वाहन खड़ा रखते है, वही 8 साल के लड़के चैत्य ने सबको जेब्रा क्रोसिंग का मतलब भी बताया। 10 साल की बच्ची माही जो कि साँप सीढ़ी गेम में चैम्पियन बनी थी उसने गाँव वालों से माइक में कहा कि हमे ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने चाहिए , ये हमारी सुरक्षा के लिए है। यातायात थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार , बेटमा थाना प्रभारी संजय शर्मा  ने विजेताओं को गिफ्ट प्रदान किये एव सड़क सुरक्षा नियमो की पुस्तक सभी बच्चो को प्रदान की। यातायात पुलिस की टीम द्वारा वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को पम्पलेट बांटकर समझाया कि तेज गति में वाहन न चलाये, ट्रक चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी । बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर उन्हें हेलमेट के फायदे बताये और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी । यातायात रथ द्वारा बेटमा से इन्दौर तक पोस्टर व सड़क सुरक्षा गीत  के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। पुलिस का इस तरह गाँव तक आकर लोगो को जागरूक करना काफी चर्चा का विषय रहा और लोगो ने सराहना की। इसके अलावा यातायात पुलिस पुलिस इन्दौर एवं संकरा आई सेंटर के तत्वाधान में थाना यातायात पूर्व एम.टी.एच कम्पाउण्ड में वाहन चालकों के लिए निःषुल्क नेत्र परीक्षण षिविर का आयोजन किया गया जिसमें 250 से अधिक वाहन चालकों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया। इस दौरान संकरा आई सेन्टर के नेत्र विषेषज्ञ नीती अग्रवाल, साची साधवानी, विवेक राज सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमरीष गुप्ता और विक्रम ठाकुरजी का उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकान्त चैधरी एवं सूबेदार चन्द्रेष मरावी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

इंदौर यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी।