Wednesday, December 2, 2020

दुकान से मोबाईल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश, पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त में,


आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये कीमत के 9 मोबाईल बरामद ।

 

इंदौर - दिनांक 02 दिसम्बर 2020- शहर मे सम्पत्ती सम्बंधी अपराधों की रोकथाम एवं इनमें संलिप्त अपराधियो की धरपकङ व इनके विरूद्ध विधिसंगत प्रभावी कार्यवाही हेतु, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन महोदय श्री योगेश देशमुख व पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सुश्री पुर्ती तिवारी के दिशा-निर्देशों में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना पलासिया द्वारा 4 शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

                            पुलिस थाना पलासिया पर फरियादी अभिषेक पिता राजेन्द्र कुमार निवासी 49 शक्ति नगर, तिलक नगर इन्दौर ने रिपोर्ट किया था कि दिनांक 07.11.2008.11.20 की दरम्यानी रात्री को उनकी मोबाईल की दुकान एलजी-12 सन व्यु रेसीडेंसी ओल्ड पलासिया इन्दौर से मोबाईल व नगदी रुपये चोरी हो गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 456/20 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मोबाईल चोरी की घटना को गम्भिरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया उप निरीक्षक माधवसिंह भदौरिया नेे मोबाईल चोरो की धरपकङ हेतु टीम का गठन कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया। टीम द्वारा सतत प्रयास कर सूचना संकलन करते हुए प्रकरण में चार आरोपी- 01. आकाश पिता महेश सोलंकी उम्र 21 साल निवासी 177 पंचायत क्षैत्र गांधी नगर मारुती नंदन हॅास्पीटल के पीछे इन्दौर, 02. शत्रु उर्फ सदगिरी बापु पिता मंजु सोलंकी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बजरंगपुरा थाना बेटमा हाल ग्राम अहिरखेङी काकङ नई बस्ती इन्दौर, 03.रोहित उर्फ रोहिसिया पिता मन्नु सोलंकी उम्र 29 साल निवासी 15 पटेल नगर गोमटगिरी इन्दौर हाल गांधी हाल ग्राउण्ड बगीचा इन्दौर तथा 04. रानु उर्फ राना पिता सुरेश सिसोदिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम बजरंगपुरा थाना बेटमा जिला इन्दौर हाल गांधी हाल ग्राउण्ड बगीचा इन्दौर को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से चोरी के कुल 09 मोबाईल किमती 1 लाख 42 हजार रुपये के बरामद किये गये। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी आकाश व शत्रु को जेल भेज दिया गया व आरोपी रोहीत व रानु का दिनांक 04.12.20 तक का पीआर प्राप्त हुआ है, जिनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिनसे और मोबाईल बरामद होने की सम्भावना है।

 

                            उक्त कार्यावाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया उप निरीक्षक माधवसिंह भदौरिया, सउनि एस एस रघुवंशी, सउनि आई सी राठौर, आर.1530 औमप्रकाश, आर.2022 वैभव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 11 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 02 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 02 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 11 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को 01 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास लोहा मंडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1009 श्रीनाथ केंप कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा इन्दौर निवासी विशाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को 11.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पटेल नगर खजराना निवासी सुमन बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 नाले के पास और एचडीएफसी बैंक के सामनें इंदांैर अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नगर निगम क्वाटर इन्दौर निवासी अमर और सीएम 84 सुखलिया इन्दौर निवासी सुभांषु मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महेश यादव नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाणगंगा छोटी कुम्हार खाडी महेश यादव नगर इन्दौर निवासी विक्की नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को 22.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नीम खेडा नहर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्यराम बारोद कसुदनगढ जिला गुना हाल ग्राम भैसलाय निवासी बबलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें 1800 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया की किराना दुकान के पास ग्राम घोसीखेडा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम घोसीखेडा निवासी कमलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें 1345 रूपयें कीमत की 11 क्वाटर व 5 केन बीयर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 दिसबंर 2020 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के सामनें पाटनीपुरा चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 122 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी मनीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, December 1, 2020

पुलिस वार्षिक निरीक्षण के तहत आयोजित पुलिस सम्मेलन मे, पुलिस की समस्याओं व सुझाव से रूबरू हुए, आईजी इंदौर

 

इंदौर -दिनांक 01 दिसंबर 2020-   पुलिस की कार्यप्रणाली में और कसावट लाने एवं उसमें कुछ कमियों हो तो उनमें सुधार करवाने व उन्हें और बेहतर करने के उद्देश्य से समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस इकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है, इसी के तहत आज दिनांक 01.12.2020 को पुलिस महानिरिक्षक इंदौर जोन इंदौर महोदय श्री योगेश देशमुख,  जिला पुलिस बल इंदौर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वार्षिक निरीक्षण हेतु डीआरपी लाइन इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां की पुलिस व्यवस्थाओं को देखा, जिसके तहत एमटी के वाहनों का निरीक्षण किया गया और जानकारी ली, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के कार्यों में कमियां पाए जाने पर संबंधित को फटकार भी लगाई वहीं जिन्होंने अच्छा कार्य किया उन्हें इनाम भी दिया गया। उन्होनें उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्न आउट को भी देखा, अच्छी वेशभूषा वाले पुलिसकर्मी की प्रशंसा की वहीं जिनमें कुछ कमियां पाई उन्हें हिदायत देकर फटकार भी लगाई।

 

            इस अवसर पर इंदौर पुलिस के वेलफेयर के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत बनाई गई एनजीओ मैस एवं बच्चों के लिए बनाए गए गार्डन का उद्घाटन भी आईजी इंदौर द्वारा किया गया, जिसका नाम इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा स्व. निरीक्षक श्री देवेंद्र चंद्रवंशी के नाम पर रखा गया है।

 

            इस दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों से रूबरू होने के लिए, डीआरपी लाईन में पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया। इस पुलिस सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री योगेश देशमुख की विशेष उपस्थिति में, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में इंदौर पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। उक्त सम्मेलन में खुलकर पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा, जिसमें मुख्य रूप से पुलिस के वेलफेयर से संबंधित पुलिस के आवासों में पानी आदि की समुचित व्यवस्था, पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग, पुलिस प्रमोशन आदि संबंधित विषयों की समस्याओं को बताया। जिस पर आईंजी sir द्वारा तत्समय ही उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।

           

                इस अवसर पर आईजी sir द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ऐसी सर्विस में है कि हमें हर समय किसी पीड़ित की सहायता करने का मौका मिलता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी सबसे पहले पुलिस के पास ही आते हैं, इसलिए हमें अपनी ड्यूटी के द्वारा लोगों की सुरक्षा व किसी भी अप्रिय स्थिति में उनकी मदद हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बेशक हम सख्त हो लेकिन जनसामान्य से हमारा व्यवहार संयमित एवं न्यायोचित हो यह हमेशा ध्यान रखें। हमें ऐसी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार प्रदर्शित करना चाहिए कि जनता में ये विश्वास पैदा हो कि वह किसी भी संकट, परेशानी एवं अप्रिय स्थिति में पुलिस को ही अपना दोस्त समझे।

            उन्होंने पुलिस के वेलफेयर के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत पुलिसकर्मियों के फाइनेंशियल प्लानिंग एवं पुलिस परिवार के बच्चों के एजुकेशन एवं उनके करियर काउंसलिंग से संबंधित कार्यों के लिए भी एक योजना बनाकर काम किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान इंदौर पुलिस द्वारा की गई अच्छी ड्यूटी एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की एवं कहा कि जिस प्रकार पुलिस ने इस दौरान एक सकारात्मक छवि निर्मित की है उसे हमें आगे भी निरंतर बनाए रखना है।

 

            कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए, डीआईजी इंदौर ने कहा कि, इंदौर पुलिस हर मोर्चे पर अच्छा काम कर रही है, चाहे वो अपराध नियत्रंण हो, माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हो, सायबर अपराधों की रोकथाम  हो, कानून व्यवस्था एवं शहर में शांति व सौहार्द कायम रखने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी हो, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किये जा रहे कार्य हो, इंदौर पुलिस हर स्थिति में स्मार्ट पुलिसिंग से कार्यवाही कर रही है। पुलिस के वेलफेयर के लिये भी जिला इन्दौर में कई कार्य किये जा रहे है, जिसमें डीआरपी लाईन में एनजीओ मैस, बच्चों के लिए गार्डन, जिम्नेशियम, आवासीय परिसर में सड़क, लाइट व्यवस्था, सीपीसी केन्टीन,  आदि बनाये गए है, और आगे भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

            आईंजी महोदय द्वारा इंदौर पुलिस द्वारा किये जा रहे वेलफेयर कार्यो की प्रशंसा भी की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 2 श्री प्रशांत चौबे द्वारा किया गया।














इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 25 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 01 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 25 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  30 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती एवं 02 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  30  नवंबर 2020 को 03 गैर जमानती एवं 02 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



 


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 30 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कुलदीप सिंह, सौरभ, विजय गुर्जर , राकेश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6165 रुपयें कीमत की 78 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 30 नवंबर 2020 को 23.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी के हरिजन मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बी के हरिजन मोहल्ला निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना  मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 नवंबर 2020 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबली नगर ईट के भट्टे के पास इंदांैर अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 72 महावीर नगर छोटा बांगडदा रोड निवासी परम पिता हरेन्द्र सिंह रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालीनी नगर सब्जी मण्डी के पास और पंचशील नगर देशी कलाली के पास इंदौर  से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 115 पुरानी कालाली के पास निवासी अवि उर्फ अविनाश और हम्माल कालोनी निवासी अर्जुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध  पृथक - पृथक चाकू जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।















Monday, November 30, 2020

थाना तेजाजी नगर के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार व 3000 रुपए का ईनामी आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त मे।

   ·        आरोपी करीब 2 साल से चल रहा था फरार।

 

·        आरोपी के विरूद्ध धोखा-धडी व कूटरचित दस्तावेज के मामले मे पूर्व से पंजीबद्ध था अपराध।

 

इंदौर- दिनांक 30 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध गंभीर प्रकृति के अपराधों में फरार तथा उदघोषित  ईनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशो के तारतम्य में इनामी बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा फरार  आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर, उसको योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिशा निर्देश दिये गये थे।

 

            थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर के माध्मय से सूचना मिली थी कि थाना तेजाजी नगर के अपराध क्रमांक 201/19 धारा 420,467,468,471,506 ,34 भादवि के प्रकरण में फरार व  ईनामी आरोपी विनोद वर्मा पिता स्व. चिरोंजीलाल उर्फ छोटेलाल वर्मा उम्र-55 वर्ष निवासी श्रीराम नर्सरी होली क्रास विध्यालय के पास 230 ग्राम लिम्बोदी खंडवा नाका तेजाजी नगर इंदौर, नेमावर रोड ब्रिज के पास घूम रहा है । सूचना की तस्दीक कर थाना तेजाजी नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये पकडा। जिसे बाद में अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना तेजाजी नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आरोपी लगभग 2 वर्ष से चल रहा था फरार जिसकी गिरफ्तारी हेतु  03 हजार रूपये के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 28 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 30 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  30 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 28 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


04 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  29 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गैर जमानती एवं 01 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  29 नवंबर 2020 को 06 गैर जमानती एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को 01.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी कालेज ग्राउंड परिसर दीवाल के पास परदेशीपुरा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, उमेश पिता बाबूलाल पाल, राहुल, वरूण उर्फ मनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रुपयें नगदी व 52 ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गांधीग्राम खजराना निवासी नरेंद्र उर्फ कुबडा और 61 तंजीम नगर खजराना निवासी शक्ति उर्फ इसरार और मित्र बंधु नगर कनाडिया निवासी भरत और 370 चमार मोहल्ला खजराना निवासी रेखाबाई सोलंकी और लीलाधर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी कल्लु का मकान के पीछे बाडा खटीक मोहल्ला बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 330 बडी ग्वालटोली खटीक मोहल्ला इन्दौर निवासी सुरेंद्र उर्फ कल्लु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 27000 रूपयें कीमत की 54 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 04 रोड स्वदेशी मिल भोलेनाथ मंदिर के पास इंदांैर अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 8/5 स्नेहलतागंज भंडारी मिल रेल्वे पटरी निवासी देवेंद्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रुपयें कीम की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीटखेडी इंदांैर अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 338 कबीटखेडी निवासी रितेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को 12.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोशन नगर खाली मैदान इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ईशाक कालोनी खजराना निवासी फिरोज शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्याय नगर पुलिया सुखलिया और रेडिमेड काम्पलेक्स इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 80/9 आदर्श मौलिक नगर निवासी सोहेल और विशाल पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 नवंबर 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम रोड बसांद्रा थाना हातोद इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बसंाद्र नगर इन्दौर निवासी राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, November 29, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 40 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 29 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  29 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 40 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  28 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती एवं 03 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  28 नवंबर 2020 को 05 गैर जमानती एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को 12.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिमरोल रोड ब्रिज के पास महुं पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, संतोष निनाम, दिपक, गोविन्द, शिव कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 340 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1528 रुपनगर गली नं 4 खातीपुरा निवासी राजेश पिता रामआशीष यादव और झुग्गी बस्ती निवासी सोनू तथा रमेशलाल वाधवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  08 लीटर व 25 क्वाटर  और अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मुसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कैलाश का मकान भील मोहल्ला निवासी शुभम उर्फ हनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम लिम्बोदापार और तकीपुरा मेन रोड इंदांैर अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम जलोदियापार निवासी धन्नालाल और ग्राम बरोदापंथ निवासी विष्णु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रुपयें कीम की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को बजें, 4.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहीरवार धर्मशाला के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 416 रुस्तम का बगीचा निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चुरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंग्रेजी वाईन शाप के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 132 /2 सुन्दर नगर निवासी कुतुबदीन बोरा पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त मौर्य चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 35 न्यू गौरी नगर निवासी आदर्श और 46/2 गौरी नगर निवासी भूपेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध  हथियार जप्त किये गये।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 नवंबर 2020 को 21.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौतमपुरा नाका इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें मंगलेश्वर मार्ग निवासी नरेन्द्र उर्फ कालू और करणसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध  तलवार जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, November 28, 2020

नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपी, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।

 नकली नोट बनाने के उपकरण सहित आरोपियों कुल 02 लाख 78 हजार रूपये के नकली नोट बरामद

 

दिनांक 27.11.20 को थाना कनाडिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उम्र करीब 25 वर्ष का दुबला - पतला , दाडी रखे हुए तथा हल्के नीले रंग की जिन्स व नीले रंग का जेकेट पहने हुए हैं जो बाजार में नकली नोट चलाने आया हैं जो कनाडिया ब्रिज के पास अंग्रेजी वाईन शॉप पर नकली नोट लेकर चलाने आया हैं । पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन महोदय श्रीमान योगेश देशमुख  एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा नकली नोटो की छपाई एवं बिक्री के संबंध में कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक  (पूर्व) श्री विजय खत्री एवं अति . पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन -2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक, खजराना श्री अनिल सिंह राठोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया द्वारा एवं उनकी टीम ने सूचना पर तत्परता एवं सूझ - बूझ से कार्यवाही करते हुए कनाडिया ब्रिज के पास अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने से एक व्यक्ति जिसका नाम विक्रम उर्फ विक्की पिता मोजीराम ढाका उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अतरसुम्मा स्टेण्ड के पास तहसील हण्डिया जिला हरदा को पकडा तथा उसके कब्जे से 500 रूपये के नकली नोटो की गड्डी कुल 50 हजार रूपये के नकली नोट जप्त किये जाकर उसे गिरफ्तार किया ।

                बाद पूछताछ पर विक्रम द्वारा ग्राम सवासडा नेमावर जिला देवास के लखन कचोले के घर से लखन व हरिओम नाम के व्यक्ति से उक्त नकली नोट लेना बताया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी लखन पिता रामप्रसाद कचोले जाति बलाई उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सवासडा थाना नेमावर जिला देवास एवं हरिओम पिता रामअवतार तवर जाति राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी कुमनगांव थाना हरणगांव तहसील खातेगांव जिला देवास को पकडा जाकर उनके कब्जे से कुल 2 लाख 28 हजार रूपये के नकली नोट एवं नकली नोट बनाने में उपयोगी उपकरण कम्प्यूटर , प्रिंटर , कागज एवं सामग्री जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं । इस प्रकार आरोपियों से 500 , 200 एवं 100 के कुल 02 लाख 78 हजार रूपये के नकली नोट मय छपाई उपकरण व सामग्री के बरामद किये गये हैं जिस पर थाना कनाडिया पर अपराध क्र . 535/20 धारा 489 - , 489 - बी , 489 - सी , 489 - डी भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों से पूछताछ जारी हैं ।

                उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा , उ.नि. अविनाश नागर , सउनि नितिन कुमार भालेराव , प्र.आर. 303 मनोज हिखे , आर . प्रदीप पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 28 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  28 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 43 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  27 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन अपराधी व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


09 गैर जमानती एवं 04 गिरफ्तार वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  27 नवंबर 2020 को 09 गैर जमानती एवं 04 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बापू मार्केट के अंदर खाली मैदान भागीरथपुरां पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अशोक, कालू, विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को  18.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एसबी आई बैंक के पास से सट्टे की गतिविधियांे मे लिप्त मिलें,  छोर्टा इंमामबाडा सावेर निवासी जाकीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



 


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटिका के पास खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 80 कैलाश का भट्टा बडी बमोरी विजय नगर निवासी घनश्याम उर्फ सोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 14.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदंेवी कालेज  और भण्डारी ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 12 सी सुभाष नगर इंदौर निवासी अनिल और 535 भवानी नगर बाणगंगा निवासी गोपाल आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1330 रुपयंे कीमत की  19 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 4 रेल्वे क्रासिंग के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 125 आर्दश विजासन नगर निवास राज उर्फ घनश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  किशनगंज नाका किरवानी मोहल्ला महु से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मालवीय नगर महु निवासी नवाब और किरवानी निवासी ईशुब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 12.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांधी हाॅल बगीचे के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 108 केशव नगर एरोड्रम रोड निवासी शाक्ति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चुरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैजिक स्टैड दरगाह रोड खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 20 गोहर नगर दरगार के पास निवासी मोहम्मद फजल उर्फ इमरान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गैस गोडाउन के पास बिचैली हप्सी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, रईशा बाई का मकान जल्ला कालोनी खजराना निवासी शेख इरफान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर 2020 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदीग्राम गा्रउण्ड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 100/11 लाल गली परदंेशीपुरा निवासी गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।