Sunday, November 22, 2020

*बर्तन व्यवसायी के एजेंट से की गई लूट का थाना छतरीपुरा ने 2 घंटे में किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार।*

 आरोपियों के कब्जे से लूट के 2 लाख रूपये बरामद।


दिनांक 21/11/2020 को 10.30 बजे रात्रि में फरियादी कमल प्रजापति ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि बर्तन की मार्केटिंग के कलेक्शन का रूपया हरदा , होशंगाबाद , पिपरिया , इटारसी , बेतूल इत्यादि स्थानों से किया जाकर 3 लाख रूपये नगदी  को बैग में रख लिया था जिन्हें लेकर हरदा से बस में बैठकर नवलखा बस स्टैण्ड पर उतरा तया मेरे साथ राजेश लड्डा के यहां काम करने वाला नौकर अभिषेक मुझे एक्टिवा से लेने आया। मैं उसकी एक्टिवा पर पीछे बैठ कर नवलखा से महू नाका होते हुए लक्ष्मीनगर सिरपुर जा रहा था, जैसे ही एमओजी लाईन वैष्णव पालटेक्निक के पास पहुंचा पीछे से तेजी से एक स्कूटर जिस पर तीन लड़के सवार होकर आये व हमारी एक्टिवा को ओवरटेक कर लिया व मेरे कंधों पर पीछे टंगा मेरा काला बैग छिनने की कोशिश करने लगे । मैने बैग नहीं दिया तो मुझे गाली गलौच कर लात घुसों से मारने लगे तथा मेरा काला बैग मुझ से जबरन छीन लिया तथा तीनो स्कूटर सवार लडके गंगवाल बस स्टैण्ड की तरफ तेजी से भाग गये । उक्त घटना की रिपोर्ट पर थाना छत्रीपुरा पर लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख , उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र मिश्र द्वारा आरोपियों की पता रस्सी कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन व्दारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नाकेबंदी एवं बदमाशों की परपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास , नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा पवन सिंघल को टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए गए।


थाना प्रभारी छत्रीपुरा द्वारा दो अलग अलग टीमों का गठन किया, इसमें एक टीम फरियादी व्दारा आने वाले रास्तों के सीसीटीव्ही एवं दूसरी टीम फरियादी के साथ आ रहे अभिषेक से पूछताछ हेतू गठित की गई । थाना प्रभारी छत्रीपुरा पवन सिंघल एवं सउनि हरि गुजरभोज , प्र.आर .1314 सुभाष , आर . 855 मनोहर , आर . 1374 जोगेश लश्करी , आर . 1062 सुल्तान राणा , आर . 250 राजूसिंह , व्दारा संदिग्ध अभिषेक से विस्तृत पूछताछ की गई जिसने बताया कि वह एवं कमल एक साथ में ही राजेश मुंदडा की दुकान में बर्तन बाजार में काम करते हैं तथा अभिषेक आये दिन लोगो से रूपये लेने - देने की बात पूर्व से करता रहा है । रूपयो की आवश्यकता होने से उसके व्दारा कमल पर निगाह रखी गई जिसमें उसके आने की जानकारी होने पर कमल को फोन लगाकर घर छोड़ने का बोलकर कमल को लेने पहुंचा। अभिषेक व्दारा अपराध घटित करने वाले आरोपियो के साथ षड़यंत्र किया एवं मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी मोहित बिजोलिया के घर पर रूपयो का बैग रखना बताया। पुलिस टीम व्दारा रितिक बाघमारे , अभिषेक , मोहित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी हुई राशि 2 लाख रूपये जप्त की गई एवं फरार आरोपी कालू वालेकर तथा दीपक दवे व्दारा 50-50 हजार रूपये लेकर फरार है । आरोपी रितिक की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त वाहन जूपिटर क्र MP09UP1259  भी जप्त की गई । इस प्रकार उक्त टीम व्दारा गंभीर लूट की घटना का खुलासा 2 घंटे किया गया । पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मित्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री महेशचन्द्र जैन व्दारा सभी अधिकारियो की तत्काल कार्यवाही एवं गंभीर लूट का खुलासा करने पर प्रशंसा की गई तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक व्दारा टीम को 20,000 / - रूपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 38 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 21 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 22 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 38 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


09 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन अपराधी व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छीपा बाखल भाया वाली गली इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मोहनलाल उर्फ दिनेश पिता गोविंद, गोपीकृष्ण पिता बंशीलाल, मृत्युजंय पिता भगवति प्रसाद, पुष्पेंद्र पिता श्रीकृष्ण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 13.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 30 हबीब कालोनी खजराना इन्दौर निवासी हैदर शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे  से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रालामंडल चैराहा एबीरोड और तेजाजी नगर ब्रिज के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पेडमी थाना खुडैल निवासी राजासिंह और भावना नगर इन्दौर निवासी राकेश लिमोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तम्बोली बाखल इंदौर से अवैध रूप से भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1/3 तम्बोली बाखल निवासी अंकित पिता नरसिंग यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिमरोल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ट्रायकाॅन सिटी ग्राम दतोदा निवासी तेजकरण उर्फ तेजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बछोडा रास्ते के पास गौतमपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कांकवा थाना गौतमपुरा निवासी कृपाराम प्रतापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रावद गिट्टी खदान के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम दौलताबाद थाना बेटमा निवासी कपिल भेरूलाल धाकड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 12.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हेमिलटन रोड हनुमान मंदिर के सामनें इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 636 कलानी नगर इन्दौर निवासी नितेश बैरागी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास देवास नाका चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 177 गुलाब बाग कालोनी निवासी ईशान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहा खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, एम आर 11 के पास निपानिया काकड लसुडिया निवासी सोनू उर्फ सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फिरोज गांधी नगर आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 24 पुरानी जीवन की फेल निवासी लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध खजंर जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


Saturday, November 21, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 46 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 21 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 21 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 46 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन अपराधी व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती, 01 जमानतीएवं 03 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 01 जमानती 03 गैर जमानती एवं 02 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 1.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला पानी की टंकी के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, योगेश ,ऱिऋ केश ,को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किला मैदान स्कुल न. 15 के पास और सिंकन्दरवाद पुल धोबीघाट के पास इंदौर    से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, हफीज खान, नवाब खाॅं ,मोहम्मद शकील, राकेश अहिरवार , फारुख खान, मोहम्मद आसाीफ ,वाहीद खान , इमरान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किला मैदान स्कुल न. 15 के पास और सिंकन्दरवाद पुल धोबीघाट के पास इंदौर    से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, हफीज खान, नवाब खाॅं ,मोहम्मद शकील, राकेश अहिरवार , फारुख खान, मोहम्मद आसाीफ ,वाहीद खान , इमरान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 11.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  मकान न. 29 लाला राम नगरं से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 203 अंसल अपार्टमेन्ट भोपाल निवासी प्यारे मिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे  से  120000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीटीसी पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मुसाखेडी इंदौर निवासी सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, धमेन्द्र ,सोंलकी , कुसुम सोंलंकी , जजवीर , रानू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त किये गये।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल्डन गेट के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें,  49 शिवाजी नगर इदंौर निवासी ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा  द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर नंदी ग्राम के सामनें इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 25/6 टापु नगर इंदौर निवासी शाहरुख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त मौर्य चैराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 50 कैलाशपुरी कालोनी निवासी विकास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मोहम्मद अरबाज , वसीम, पिता अब्दुल जहूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरे जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


Friday, November 20, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 20 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन अपराधी व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती एवं 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 05 गैर जमानती एवं 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रजापति मोहल्ला सेवकलाल के घर के सामनें धारनाका मंहु इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, ललीत, गौरव, प्रवीण प्रजापति, अजय यादव, राजु, मनीष, विनित, सुमित, आशुतोष, चेतन, अमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे  से 27650 रूपयें कीमत की 230 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बी पटेल नगर खजराना इंदौर निवासी लालसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे  से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मुसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 309 भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी गब्बर उर्फ संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 330 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 12.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुटकेश्वर मंदिर के पीछे मैदान में से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 43/3 अर्जुन सिंह जुना रिसाला इन्दौर निवासी राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति पथ रोड मच्छी मार्केट के सामनें इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 163 गोविंद नगर खर्चा बाणगंगा निवासी तुलसीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास सयाजी होटल के पीछे इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 370 रूस्तम का बगीचा निवासी लखन उर्फ धुत पिता सुदंरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के सामनें खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 51 सांई बाग कालोनी खजराना निवासी मो रहीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 हनुमान जी का मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 128 भौंरासला रिद्दी सिद्दी होंडा शोरूम के पीछे थाना बाणगंगा निवासी राजेश रमवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा यादव के घर के पास भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 715 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी अमित पिता हंसराज उर्फ हंसु सुर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनियापुरा कब्रस्तान के पीछे वाली गली इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 48 महल कचहरी मुकाती का बाडा इन्दौर निवासी सागर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन पल्टन माता मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 45 अर्जुन पल्टन निवासी प्रदीप उर्फ बब्बु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 नवंबर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाई अनाज मंडी की दिवार किनारें छोटा बांगडदा रोड पर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 16 कडाबिन बडा गणपति कुएं वाली गली इन्दौर निवासी शिव पिता हरिनारायण यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


Thursday, November 19, 2020

फरार भूमाफिया कृष्ण कांत पिता प्रभुदयाल गोयल क्राईम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में।

 ▪️आरोपी के विरूध्द पंजीबध्द है विभिन्न थानों मे अपराध, गिरफ्तारी हेतु ईनाम भी है उद्घोषित।


▪️ आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से था फरार, चोरी छुपे इंदौर, जबलपुर में जगह बदल बदल कर काट रहा था फरारी, क्राइम ब्रांच ने कड़ी नजर रख किया इंदौर से गिरफ्तार।


▪️ आरोपी के विरूद्द जिला इन्दौर के कई थानों मे दर्ज है जमीन संबधी धोखाधडी की कई FIR ।


▪️ आरोपी के विरूध्द थाना संयोगितागंज मे दर्ज है, लंबित चेक अनादरण के दर्जनो वारंट ।

                  

इंदौर - दिनांक 18 नवंबर 2020-    श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी भूमाफिया एवं इनामी बदमाश /भूमाफिया की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री गुरूप्रसाद पाराशर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।  इसी तारत्मय में थाना अपराध शाखा की टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा समुचित कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश दिए एवम क्राइम ब्रांच की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा पतारसी हेतु विश्वसनीय आसूचना संकलन कर दबिश देकर फरार आरोपी कृष्णकांत पिता प्रभुदयाल गोयल को तीन ईमली चौराहा से  हिरासत मे लिया गया एवम अग्रिम कार्यवाही करते हुये आऱोपी  की गिरफ्तारी थाना राऊ जिला इन्दौर में पंजीबद्ध अपराध में सुनिश्चित कराई गई । 


    उक्त फरार आरोपी पूर्व मे थाना लसुडिया क्षैत्र की वक्रतुंण्ड टाउनशिप मे कंपनी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत था एवं लसुडिया क्षेत्र मे ही ज्ञानशिला टाउनशिप मे भी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत था। उक्त दोनो टाउनशिप मे आरोपी ने प्लाट धारकों से रूपए लेकर एक ही प्लाट कई लोगों को देकर नोटरी/रजिस्ट्री करवा दी थी जिस पर प्लाट धारकों व्दारा प्लाट देने या राशि देने के लिए मांग की तो आरोपी फरार भूमाफिया कृष्ण कांत पिता प्रभुदयाल गोयल व्दारा ना ही प्लाट आबंटित किए ना ही राशि वापस की जिस पर थाना लसुडिया जिला इन्दौर मे दिनांक 09/01/2019 को अपराध क्रमांक 39/20 धारा 420 भादवि मे एवं दिनांक 23/08/2019 को धारा 420,467,468,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द होकर विवेचना मे लिया गया था उक्त प्रकरणों मे आरोपी गोयल फरार था । आरोपी के विरूध्द इन प्रकरणों मे इनाम राशि की उदघोषणा भी की गई थी।


    इसी प्रकार आरोपी कृष्ण कुमार गोयल द्वारा राजलक्ष्मी स्टेट रंगवासा मे काटी थी कालोनी एवं कई लोगों को एक ही प्लाट आबंटित कर की थी धोखाधडी, जिस पर आरोपी गोयल के विरूध्द थाना राऊ पर दिनांक 09/03/2019 को अपराध क्रमांक 104/2019 धारा 420,34 भादवि एवं दिनांक 11/11/2020 को अपराध क्रमांक 480/20 धारा 420,34 भादवि के पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिए गए थे उक्त दोनो मामलों मे भी आरोपी फरार था।


    आरोपी कृष्ण कुमार गोयल को थाना राऊ के अपराध में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और अन्य थानों के व्दारा भी अन्य मामलों में पूछताछ कर  वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में,

 36 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 18 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 19 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 36 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


13 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन अपराधी व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती, 02 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 नवंबर 2020 को 02 गैर जमानती, 02 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 18 नवंबर 2020 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मधुरमिलन गार्डन के पास पिपल्याराव तालाव के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सनावद हाल मुकाम एकता नगर शिवपाल का मकान पिपल्या राव इंदौर निवासी विक्की उर्फ डोनर पिता तोताराम डोनर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे  से 27650 रूपयें कीमत की 230 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 नवंबर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तम्बोली बाखल से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1/3 तम्बोली बाखल इंदौर निवासी अंकित पिता नरसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 18 नवंबर 2020 को 18.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधी कालेनी कवरराम बगीचा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 122/4 बी के सिंधी कालोनी निवासी सुनील अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, November 18, 2020

o चोरी की योजना बनातें हुए 06 आरोपी पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा गिरफ्तार।

 


o        आरोपियों के कब्जें सें दो मोटर सायकल, एक तलवार, एक चाकू, एक पेचकस, एक सरिया लोहें का बरामद किये गये।

o        कमला नेहरू नगर इन्दौर मे चोरी करने की बना रहे थे योजना।

इन्दौर दिनांक 18 नवंबर 2020 - शहर में चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर माल मश्रुका जप्त करनें के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री योगेश देशमुख एवं उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन एवं अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 2 श्री प्रशांत चैबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत राठौर के द्वारा थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री प्रीतम सिंह ठाकुर को प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए समुचित दिशा निर्देश दिये गयें।

                पुलिस थाना मल्हारगंज पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भोलेनाथ मंदिर के पास लटुरबाग मैदान मे कुछ लोग चोरी करने की फिराक में योजना बना रहे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मुखबिर द्वारा बतायें स्थान पर पहुचकर दिवाल की आड मे से देखनें पर कुछ लोग बैठकर आपस मे कमला नेहरू नगर में चोरी करनें की योजना बना रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया। पृछताछ करनें पर अपना नाम 1. चोचु उर्फ सुमित पिता अशोक भिंड उम्र 19 वर्ष निवासी जिला अस्पताल सुलभ काम्पलेक्स थाना चदंन नगर इंदौर,   2. सचिन पिता परमानंद उपध्याय (उठावत) उम्र 19 वर्ष निवासी नगीन नगर थाना एरोड्रम इंदौर, 3. बबलू पिता संदिप पिता संतोष भार्गव उम्र 20 वर्ष निवासी नंदन नगर नगीन नगर के पास थाना चदंन नगर इन्दौर, 4. रवि उर्फ भैय्यु पिता पन्नालाल डाबरदे उम्र 21 वर्ष निवासी नदंन नगर थाना चदंन नगर इन्दौ, 5. अंकित पिता कमलसिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी राजनगर थाना चदंन नगर इन्दौर, 6. निक्कु उर्फ निखिल पिता शेखर सोलंकी उम्र 19 वर्ष निवासी दामोदर नगर थाना चदंन नगर इन्दौर का होना बताया। पूछताछ करनें पर आरोपियों ने कमला नेहरू नगर में चोरी करनें की योजना बनाना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जें से दो मोटर साइकल पल्सर सफेद निले रंग की रजिस्ट्रेशन क्र एम पी 09 वीजे 4108 एवं होंडा लिवों रजिस्ट्रेशन नं एमपी 11 एमएस 0120 एंव एक धारदार तलवार, एक लोहे का सरिया, एक तडतडीदार चाकू, एक पेचकस बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को थानें लाकर असल अपराध क्र 463/20 धारा 401 भादवि 25 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                 उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री प्रीतमसिंह ठाकुर, उनि नरेंद्र अमकरें, प्रआर भगवंत गुर्जर, आर अर्जुन यादव, आर दीपू यादव, आर कृष्ण कुमार त्रिपाठी, आर शैलेंद्र सिंह राजावत, आर जितेंद्र सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है।

 

o धनतेरस त्यौहार के दिन विध्याचंल नगर में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपियों को थाना मल्हारगंज पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।

 


o      पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जें से 10 लाख 38 हजार रूपयें बरामद।

 

 

इन्दौर दिनांक 18 नवबंर 2020 - शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री योगेश देशमुख एवं उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा शहर में सक्रीय गुंडो असामाजिक तत्वों की धरपकड हेतु विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन एवं अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 2 श्री प्रशांत चैबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत राठौर के द्वारा थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री प्रीतम सिंह ठाकुर को प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए समुचित दिशा निर्देश दिये गयें।

                उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस थाना मल्हारगंज पुलिस टीम द्वारा थानें पर पंजीबद्ध अपराध क्र 463/20 धारा 401 भादवि एवं 25 आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार सुधा आरोपियों से दिनांक 13.11.20 को पंजीबद्ध हुए अपराध क्र 456/20 धारा 457, 380 भादवि मे 222 विघाचंल नगर जिला इन्दौर में हुई चोरी की घटना के बारे मे सख्ती से पुछताछ करनें पर उक्त दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया। जिसमें बताया कि विघाचंल नगर पानी की टंकी के पास के मकान में लोहे का गेट की जाली तोडकर मकान के अंदर घुसकर अलमारी मे रखे रूपयें एवं दो मोबाइल फोन, एक क्रेडिट कार्ड चुरायें थें, एवं नगदी व मोबाईल फोन आपस मे बाट लिए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशादेही पर आरोपियों के घर से प्रथक-पृथक राशी 10 लाख 38 हजार रूपयें बरामद किये गये है। शेष राशी, मोबाईल एवं क्रेडिड कार्ड के सबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा -

                1. चोचु उर्फ सुमित पिता अशोक भिंड उम्र 19 वर्ष निवासी जिला अस्पताल सुलभ काम्पलेक्स थाना चदंन नगर इंदौर से 4 लाख 76 हजार रूपयें ।

                2. सचिन पिता परमानंद उपध्याय (उठावत) उम्र 19 वर्ष निवासी नगीन नगर थाना एरोड्रम इंदौर के घर से 1 लाख 92 हजार रूपयें।

                3. बबलू पिता संदिप पिता संतोष भार्गव उम्र 20 वर्ष निवासी नंदन नगर नगीन नगर के पास थाना चदंन नगर इन्दौर के घर से 44 हजार रूपयें।

                4. रवि उर्फ भैय्यु पिता पन्नालाल डाबरदे उम्र 21 वर्ष निवासी नदंन नगर थाना चदंन नगर के घर 42 हजार रूपयें।

                5. अंकित पिता कमलसिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी राजनगर थाना चदंन नगर से 46 हजार रूपयें ।

एवं

                6. एक अपचारी बालक के घर से 2 लाख 38 हजार रूपयें जप्त किये गये। 

 

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री प्रीतमसिंह ठाकुर, उनि अरविंद मचार, प्रआर भगवान सिंह गुर्जर, आर अर्जुन यादव, आर दीपू यादव, आर कृष्ण कुमार त्रिपाठी, आर शैलेंद्र सिंह राजावत, आर जितेंद्र सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 28 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 18 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 28 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन अपराधी व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को 02 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेशनल पब्लिक स्कुल के पास जल्ला कालोनी खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 480 जल्ला कालोनी खजराना निवासी आरिफ बेग को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को 23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी ग्राउंड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 14/1 म न 18 विजय नगर इन्दौर निवासी अजय उर्फ अजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू वन ग्राम मोरोद थाना तेजाजी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नेहरू वन ग्राम मोरोद इन्दौर निवासी कल्याण और विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कासम बाबडी के पास छोटा बांगडदा रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गरीब नवाज कालोनी छोटा बांगडदा रोड इन्दौर निवासी लक्की पिता संजय शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बरोदापंथ फाटा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बरोदापंथ निवासी विष्णु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहु फाटा तलाईनाका सिमरोल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम उमठ निवासी किशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2020 को 18.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 159/11 लालगली परदेशीपुरा निवासी अब्दुल रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Tuesday, November 17, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 17 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन अपराधी व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन अपराधी व 69 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 021गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 30 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 23.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्लाट न. 526 तुलसीनगर बिजली के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, आशाराम ,राकेश , रामसिहं, राकेश, शेभाराम , चेतन लोकेश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9520 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली प्लाट नन्दबाग इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सुरज, नीरज, दिनेश, राजा ,नीलेश, ओमप्रकाश चन्द्रभान , शिवम, नीरज, खुमान धाकड , प्रीतम, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुमताज बाग के पास अली मैदान के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मोहम्मद नजीबुल , मोहम्मद परवेज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 0.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाम का बगीचा गौरी नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, राजेन्द्र ,बलराम , समर पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ए स्ेाक्टर प्रजापत नगर नीम के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, 197 ए प्रजापत नगर इंदौर निवासी उमेश और राहुल  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना  सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  तलाईनाका सिमरोल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम हरसोला निवासी हीरालाल और रुकमणई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 1800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर  द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला लिम्बोदी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील मोहल्ला लिम्बोदी निवासी शांतिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना जूनी इंदौर  द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बापू नगर साई मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें 283 द्वारकापुरी इंदौर निवासी दीवान चावला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध हथियार सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय गांॅधी नगर तिराहा एमआर 09 रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 62 संजय गांधी नगर निवासी हर्ष उर्फ लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध खंजर जप्त किया गया।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिटी बस डिपी के पास सर्विस रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बब्लू ठाकुर का मकान कृष्णा बाग कालोनी निवासी अकिंत पिता रामपाल  जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, प्रदीप , सुनील, शंकर डंगरेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त किया गया। 

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास विदुर नगर और ताडी सेठ के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 14 गली नं 08 कुन्दन नगर निवासी दिनेश और रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 12.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनदेवी कालेज के पास परदेशीपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 1542/21 नंदा नगर निवासी जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 15.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल बगीचा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, नायता मुडण्ला इंदौर निवासी शाहरुख पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 21.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास गेट के पास मालवा मील के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शिवाजी नगर भोलेनाथ मंदिर के पास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Monday, November 16, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 54 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 16 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 54 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 02 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 29 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महादेव सहारा काकड और मायाखेडी ओमेक्स सिटी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रोशनलाल, रामरजत, किशोर, बलराम मिश्रा और गजानन, दिनेश, हरिओम, बिजेश, धर्मेंद्र, संजेश, शंकर सिंह, संजु चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13820 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाई नगर रेल्वे स्टेशन के सामनें एम आर 4 रोड के पास खाली मैदान भागीरथपुरा और झाड के नीचे मारूति नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, राजेंद्र, राजु पिता मनोहरलाल कोरी, शोभालाल, महेश, दीपक और रोहित, रामभगत, अनिकेत, नारायण, राजेश पिता मन्नु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3490 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोहा मंडी ब्रीज के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अमृत, धर्मेंद्र, पंकज, रिंकु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणगौर नगर शिव मंदिर के पीछे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, प्रकाश, मुकेश, मिथुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 85 ममता नगर कालोनी खजराना निवासी सईद और लाइफ केयर अस्पताल के पास खजराना इन्दौर निवासी सोहेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 11.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवेर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोपाल उर्फ गोपी, अंकित सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 264000 रूपयें कीमत की 432 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास देवास नाका चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 246 बापु गांधी नगर इन्दौर निवासी देवनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 23.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नासा वाली दरगाह के पास खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 11 राजीव नगर बडला पानी की टंकी के गेट के पास खजराना निवासी शोएब पठान उर्फ भोला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, November 14, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 14 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को 01 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास परदेशीपुरा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, बंटी, राजेश, मनोज गुप्ता, विक्रांत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को 03.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनमोल चिकन जवाहर मार्ग बंबई बाजार इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मो इस्तयाक, कमलेश सेन, भगवानदास, नरेश यादव, पर्वत, मो इमरान, गोलु, सद्दाम शेख, साहिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8800 रूपयें नगदी व सट्टा उपरकण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम खटवाडी गुर्जर ढाबे के पीछे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम खटवाडी निवासी जीवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1575 रूपयें नगदी व 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी दरगाह गेट के सामनें खजराना और नाहर शाह वली दरगाह मैदान खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, विनय नगर बंजारा नगर खजराना निवासी पन्ना राठौर और 10 गौहर नगर खजराना निवासी राजु उर्फ विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक पृथक अवैध चाकू जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।












Friday, November 13, 2020

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा किया अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

 शराब के नशे में विवाद होने पर आरोपी ने अपने साथ काम करने वाले साथी की ही कर दी हत्या

 

इंदौर दिनांक 13 नवंबर 2020-  पुलिस थाना सदर बाजार को दिनांक 12.11.2020 को  सूचना मिली की एक व्यक्ति मृत अवस्था मे इमली बाजार कलाली के पास पडा है सूचना पर थाना प्रभारी मय बल के घटना स्थल पर पहुँचे घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया शव को देखा प्रथम दृष्टया शव को देखने पर यह मालूम हो रहा था की मृतक की हत्या हुई है लाश को पी.एम.हेतु जिला अस्पताल भेजा ।  उक्त हत्या की जानकारी मिलने पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक महोदय इंदौर ( पश्चिम ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जोन -02 , नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज द्वारा घटना की खुलासा हेतु उचित मार्ग दर्शन दिया गया एवं टीम गठीत करने के निर्देश दिये गये।

            जिस पर से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अज्ञात मृतक के वारिसान एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज ली गई, जिसमे नजर आये संदिग्ध व्यक्ति की आसपास के लोगो से पहचान कराई गई, जिसमे उक्त व्यक्ति राजेन्द्र प्रजापति पिता नंनकाऊ प्रजापत उम्र 30 साल नि.भारत टेलर की मल्टी मे मरीमात चौराहा इंदौर के रुप मे पहचान हुई।  जिसकी तलाश की गई जो मरीमाता चौराहे पर पुनम साईकिल पर मिस्त्री का काम करता  हैं पता चला। जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि मृतक अन्ना उर्फ रामसेवक पिता बिपाती राजपूत उम्र 38 साल नि.माता मंदिर के पासक भवानी नगर इंदौर उसी के साथ काम करने वाला है। आरोपी से पूछताछ पर हत्या करने का कारण  बताया कि, आरोपी के साथ दिनांक 11.11.2020 की रात शराब पीने के बाद नशे मे गाली गलोच हो जाने के कारण उत्पन्न हुए विवाद से आरोपी राजेन्द्र ने उत्तेजित होकर राम सेवक को पत्थर से गंभीर चोंट चेहरे पर पहुँचाई जिससे हेड इंजरी आ जाने के कारण रामसेवक की मौत हो गई। 

            उक्त घटना के खुलासे मे थाना सदरबाजार के थाना प्रभारी निरी.अजय कुमार वर्मा , प्रआर .2623 हाबूसिंह , आर .1719 सुधीर राय , आर .892 भावेश चौहान , आर , 1208 शैलेन्द्र , आर .3639 घनश्याम ठाकोर , आर .2943 रवि , आर .3946 शिवराज , आर .3969 ब्रजेन्द्र का घटना के समय से सतत प्रयास करने पर अंधे कत्ल का खुलासा करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय  भूमिका रही।