Tuesday, November 17, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 17 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन अपराधी व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन अपराधी व 69 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 021गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 30 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 23.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्लाट न. 526 तुलसीनगर बिजली के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, आशाराम ,राकेश , रामसिहं, राकेश, शेभाराम , चेतन लोकेश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9520 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली प्लाट नन्दबाग इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सुरज, नीरज, दिनेश, राजा ,नीलेश, ओमप्रकाश चन्द्रभान , शिवम, नीरज, खुमान धाकड , प्रीतम, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुमताज बाग के पास अली मैदान के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मोहम्मद नजीबुल , मोहम्मद परवेज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 0.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाम का बगीचा गौरी नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, राजेन्द्र ,बलराम , समर पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ए स्ेाक्टर प्रजापत नगर नीम के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, 197 ए प्रजापत नगर इंदौर निवासी उमेश और राहुल  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना  सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  तलाईनाका सिमरोल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम हरसोला निवासी हीरालाल और रुकमणई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 1800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर  द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला लिम्बोदी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील मोहल्ला लिम्बोदी निवासी शांतिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना जूनी इंदौर  द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बापू नगर साई मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें 283 द्वारकापुरी इंदौर निवासी दीवान चावला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध हथियार सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय गांॅधी नगर तिराहा एमआर 09 रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 62 संजय गांधी नगर निवासी हर्ष उर्फ लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध खंजर जप्त किया गया।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिटी बस डिपी के पास सर्विस रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बब्लू ठाकुर का मकान कृष्णा बाग कालोनी निवासी अकिंत पिता रामपाल  जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, प्रदीप , सुनील, शंकर डंगरेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त किया गया। 

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास विदुर नगर और ताडी सेठ के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 14 गली नं 08 कुन्दन नगर निवासी दिनेश और रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 12.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनदेवी कालेज के पास परदेशीपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 1542/21 नंदा नगर निवासी जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 15.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल बगीचा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, नायता मुडण्ला इंदौर निवासी शाहरुख पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2020 को 21.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास गेट के पास मालवा मील के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शिवाजी नगर भोलेनाथ मंदिर के पास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Monday, November 16, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 54 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 16 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 54 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 02 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 29 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महादेव सहारा काकड और मायाखेडी ओमेक्स सिटी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रोशनलाल, रामरजत, किशोर, बलराम मिश्रा और गजानन, दिनेश, हरिओम, बिजेश, धर्मेंद्र, संजेश, शंकर सिंह, संजु चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13820 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाई नगर रेल्वे स्टेशन के सामनें एम आर 4 रोड के पास खाली मैदान भागीरथपुरा और झाड के नीचे मारूति नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, राजेंद्र, राजु पिता मनोहरलाल कोरी, शोभालाल, महेश, दीपक और रोहित, रामभगत, अनिकेत, नारायण, राजेश पिता मन्नु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3490 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोहा मंडी ब्रीज के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अमृत, धर्मेंद्र, पंकज, रिंकु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणगौर नगर शिव मंदिर के पीछे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, प्रकाश, मुकेश, मिथुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 85 ममता नगर कालोनी खजराना निवासी सईद और लाइफ केयर अस्पताल के पास खजराना इन्दौर निवासी सोहेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 11.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवेर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोपाल उर्फ गोपी, अंकित सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 264000 रूपयें कीमत की 432 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास देवास नाका चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 246 बापु गांधी नगर इन्दौर निवासी देवनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को 23.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नासा वाली दरगाह के पास खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 11 राजीव नगर बडला पानी की टंकी के गेट के पास खजराना निवासी शोएब पठान उर्फ भोला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, November 14, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 14 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को 01 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास परदेशीपुरा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, बंटी, राजेश, मनोज गुप्ता, विक्रांत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को 03.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनमोल चिकन जवाहर मार्ग बंबई बाजार इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मो इस्तयाक, कमलेश सेन, भगवानदास, नरेश यादव, पर्वत, मो इमरान, गोलु, सद्दाम शेख, साहिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8800 रूपयें नगदी व सट्टा उपरकण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम खटवाडी गुर्जर ढाबे के पीछे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम खटवाडी निवासी जीवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1575 रूपयें नगदी व 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी दरगाह गेट के सामनें खजराना और नाहर शाह वली दरगाह मैदान खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, विनय नगर बंजारा नगर खजराना निवासी पन्ना राठौर और 10 गौहर नगर खजराना निवासी राजु उर्फ विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक पृथक अवैध चाकू जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।












Friday, November 13, 2020

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा किया अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

 शराब के नशे में विवाद होने पर आरोपी ने अपने साथ काम करने वाले साथी की ही कर दी हत्या

 

इंदौर दिनांक 13 नवंबर 2020-  पुलिस थाना सदर बाजार को दिनांक 12.11.2020 को  सूचना मिली की एक व्यक्ति मृत अवस्था मे इमली बाजार कलाली के पास पडा है सूचना पर थाना प्रभारी मय बल के घटना स्थल पर पहुँचे घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया शव को देखा प्रथम दृष्टया शव को देखने पर यह मालूम हो रहा था की मृतक की हत्या हुई है लाश को पी.एम.हेतु जिला अस्पताल भेजा ।  उक्त हत्या की जानकारी मिलने पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक महोदय इंदौर ( पश्चिम ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जोन -02 , नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज द्वारा घटना की खुलासा हेतु उचित मार्ग दर्शन दिया गया एवं टीम गठीत करने के निर्देश दिये गये।

            जिस पर से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अज्ञात मृतक के वारिसान एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज ली गई, जिसमे नजर आये संदिग्ध व्यक्ति की आसपास के लोगो से पहचान कराई गई, जिसमे उक्त व्यक्ति राजेन्द्र प्रजापति पिता नंनकाऊ प्रजापत उम्र 30 साल नि.भारत टेलर की मल्टी मे मरीमात चौराहा इंदौर के रुप मे पहचान हुई।  जिसकी तलाश की गई जो मरीमाता चौराहे पर पुनम साईकिल पर मिस्त्री का काम करता  हैं पता चला। जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि मृतक अन्ना उर्फ रामसेवक पिता बिपाती राजपूत उम्र 38 साल नि.माता मंदिर के पासक भवानी नगर इंदौर उसी के साथ काम करने वाला है। आरोपी से पूछताछ पर हत्या करने का कारण  बताया कि, आरोपी के साथ दिनांक 11.11.2020 की रात शराब पीने के बाद नशे मे गाली गलोच हो जाने के कारण उत्पन्न हुए विवाद से आरोपी राजेन्द्र ने उत्तेजित होकर राम सेवक को पत्थर से गंभीर चोंट चेहरे पर पहुँचाई जिससे हेड इंजरी आ जाने के कारण रामसेवक की मौत हो गई। 

            उक्त घटना के खुलासे मे थाना सदरबाजार के थाना प्रभारी निरी.अजय कुमार वर्मा , प्रआर .2623 हाबूसिंह , आर .1719 सुधीर राय , आर .892 भावेश चौहान , आर , 1208 शैलेन्द्र , आर .3639 घनश्याम ठाकोर , आर .2943 रवि , आर .3946 शिवराज , आर .3969 ब्रजेन्द्र का घटना के समय से सतत प्रयास करने पर अंधे कत्ल का खुलासा करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय  भूमिका रही।

वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त में।

 आरोपियों के कब्जे से चोरी की  04 मोटर साईकल बरामद

 

इंदौर दिनांक 13 नवंबर 2020- शहर मे सम्पत्ती सम्बंधी अपराधों की रोकथाम एवं इनमें से संलिप्त अपराधियो की धरपकङ व अरोपीयो के विरुद्द विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री योगेश देशमुख, पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सुश्री पुर्ती तिवारी द्वारा थाना प्रभारी पलासिया को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

 

            थाना पलासिया पर दिनांक 17/10/20 को फरियादी दीपक पिता मांगीलाल गीरवार उम्र 26 नि 14 संजय गाँधीनगर पालदा इन्दौर ने,  354 साकेत नगर गीता पेलेस के गेट के पास इन्दौर से मो सा क्र MP09QX1304 माँडल 2018 किमत 20000/- चोरी जाने की रिपोर्ट किया था,जिस पर से थाना पलासिया पर अपराध क्रमांक 433/20 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया । वाहन चोरी की घटना को गम्भिरता से मे लेते हुवे थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजयसिंह बैस ने वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे वाहन चोरो की धरपकङ हेतु टीम का गठन कर वाहन चोरो की तलाश हेतु लगाया गया। टीम द्वारा सतत प्रयास कर आरोपी- 1.सौभीक पिता सुरेश शर्मा उम्र 18 साल निवासी बी 210 स्कीम न.114 पार्ट 2 आईडिया मल्टी थाना लसुङिया इन्दौर , 02.अंकीत पिता संजय पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी 49 बापु गांधी नगर देवास नाका थाना लसुङिया इन्दौर, को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा के कब्जे से थाना पलासिया ,थाना परदेशीपुरा,थाना लसुङिया  व थाना रावजी बाजार से से चुराई गई चोरी की गई कुल 04 मोटर साईकल बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अन्य वारदातों व वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

            उक्त कार्यावाही मे थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिह बैस, पी एस आई किर्ती तोमर, सउनि एस एस रघुवंशी,आर.1749 देवेन्द्र,आर.2320 औमप्रकाश,आर.2022 वैभव सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 14 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 13 वंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 14 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गिरफ्तार ,02 गैर जामानती 01 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 को 01 गिरफ्तार ,02 गैर जामानती 01 जामानती वारण्ट तामीलकिये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।




अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अगरबत्ती काम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 44/5 सुन्दर नगर इंदौर निवासी शुभम और 194/4 गोंविन्द नगर निवासी आकाश  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 12 नंवबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  गोलू उर्फ नितीन के घर के पास मालवीय मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मालवीय नगर निवासी गोलू उर्फ इन्दौर निवासी गोलू उर्फ नितीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 लाख 18000 रुपयें कीमत की 33 पैटी और 396 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 12 नवंबर 2020 को 11.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला लिम्बोदी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम हरजन मोहल्ला लिम्बोदी इंदौर निावासी जुगल किशोर  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 























Thursday, November 12, 2020

बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु किया गया सेफ चैम्प मोबाईल एप्लीकेशन का शुभारंभ


 

इंदौर- दिनांक 12 नंवबर 2020- लोगो में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लानें एवं हमारा सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, यातायात की दृष्टि से सबसे सुरक्षित शहर भी बनें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, आयशर गु्रप फाउण्डेशन के तत्वाधान में इंदौर यातायात पुलिस व रिजर्व इंदौर ग्रुप (आर.आई. गु्रप) के सहयोग से बच्चों में बचपन से ही सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करने हेतु एक मोबाईल एप्लीकेशन सेफ चैम्प का शुभारंभ आज दिनांक 12.11.20 को पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

 

                आयशर सी.एस.आर. एक्टीवीटिज सेफर रोड़ बेटर इंडिया आॅनलाईन गतिविधि सैफ्टी चैम्प  एप्लीकेशन के शुभारंभ अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मुख्य आतिथ्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक यातयात इंदौर श्री रणजीत सिंह देवके, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष उपाध्याय व आर.आई गु्रप की श्रीमती आरती मोर्य व उनकी टीम उपस्थित रहीं, वहीं उक्त आॅनलाईन कार्यक्रम में विशेष रूप से अति. पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. उज्जैन सुश्री अंजना तिवारी, श्री सुदीप कुमार देव-(वाइस प्रेसिडेंट, एचआर वी.ई.सी.वी.), श्री. जे.पी. वर्मा- (वाइस प्रेसिडेंट,आॅफ्टर मार्केट), श्री अजय गुप्ता (सीनियर मैनेजर, आयशर मोटर्स), श्री तनवीर जावेदी (मैनेजर, आयशर गु्रप फाउण्डेशन) सहित विभिन्न 50 स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक व स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना से जुड़े स्कूलों के शिक्षकगण सहित आर.आई. गु्रप के सदस्यगण भी आॅनलाईन रूप से इसके साक्षी बनें।

               

                आयशर गु्रप व आर.आई. गु्रप द्वारा पिछले कई वर्षो से लगातार लोगों व बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने व उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति पे्ररित करने हेतु निरतंर रूप से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने अभी तक 5 लाख छात्रों एवं लोगों को सुरक्षित यातायात हेतु जागरूक किया गया है। इनके द्वारा भविष्य में भी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए तकनीक के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुए आॅनलाईन के माध्यम से भी विभिन्न गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रह है, इसके तहत ही इस मोबाईल एप्लीकेशन का निर्माण किया गया है।

               

                इस मोबाईल ऐप्प में विभिन्न वीडियों, गेम्स क्वीज आदि के माध्यम से बच्चों को बढ़े ही सरल तरीके से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जावेगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से एक लाख स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। आयशर गु्रप व आर.आई. गु्रप द्वारा सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम आदि माध्यमों से विभिन्न चित्रकला, कविता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, आॅन एयर (रेडियो क्वीज) आदि प्रतियोगिताओं द्वारा अभी तक एक लाख बच्चों व लोगों को जागरूक किया गया है, जिसमें भी लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

                इस अवसर पर डीआईजी इंदौर द्वारा आयशर गु्रप व आर.आई. गु्रप द्वारा यातायात सुरक्षा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, सुरक्षित यातायात का होना हम सभी के लिये अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुत ज्यादा तादात में लोग अपनी जान गंवा देते है, जो किसी भी गंभीर बीमारी से ज्यादा है। अतः सुरक्षित यातायात के लिये लोगों को जागरूक कर, सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ साथ आप जो पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे है वह प्रशंसनीय है। उक्त एप्लीकेशन के शुभारंभ पर उन्होने कहा कि इसके द्वारा इस सीखने की उम्र से ही बच्चों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता आयेगी तो हम एक सुरक्षित समाज का निर्माण की दिशा में बढ़ेगे।

                उक्त कायक्रम के दौरान कोरोना के प्रति जागरूकता हेतु इंदौर पुलिस के साथ मिलकर वाक् प्राडक्शन एवं माया एकेडमी द्वारा बनाये गये दो वीडियों सान्ग्स का प्रदर्शन किया गया। उक्त वीडियों सान्ग व विभिन्न अवसर पर पुलिस के सहयोग में अभिन्न योगदान देने पर, इन्दौर पुलिस की ओर से धन्यवाद स्वरूप डीआईजी इंदौर द्वारा वाक् प्राडक्शन की श्रीमती रचना जौहरी, श्री अभिषेक सिसोदिया, श्री सौरभ, को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

 

                कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा पाठक सोनी एवं श्रीमती आरती मोर्य द्वारा किया गया तथा अंत में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागी बने सभी लोगों का आभार श्री रणजीत सिंह देवके द्वारा किया गया।

· क्राईम ब्रांच इन्दौर व थाना खजराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे लूट की योजना बनाते हुए 06 सदस्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार।


·        आरोपियों की पेट्रोल पंप लूटने की थी योजना।

·        आरोपियों से पूर्व मे हुई थाना छत्रीपुरा, पलासिया व तुकोगंज की चोरी की अन्य तीन घटनाओं का भी हुआ खुलासा।

·        आरोपीगणों के कब्जे से एक देषी कट्टा, जिन्दा कारतूस-01, एक चाकू, एक फरसा, एक लोहे की राड, चाबियों का गुच्छा आदि मश्रुका जप्त।

 

इंदौर - दिनांक 12 नवम्बर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर शहर में चोरी/नकबजनी, लूट, अवैध हथियार आदि से संबंधित घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देषत किया गया है। उक्त निर्देषों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्षन में क्राईम ब्रांच व थाना खजराना की संयुक्त टीमों का गठन किया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु समुचित दिषा निर्देष दिये गये थे।

             इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना खजराना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति कनाडिया बायपास,सर्विस रोड इंस्लाम होटल के पिछे के पास सुनसान जगह में हथियार लेकर बैठे है  तथा पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुये आपस में चर्चा कर रहे हैं कि यदि किसी ने रोकटोक की तो उसे जान से मार देंगें। इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना खजराना पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की गई जहां पर 06 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठकर हथियार लिये लूटपाट करने की चर्चा कर रहे थे।

           सभी संदिग्द्यों को पकड़कर नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम 1.अकरम उर्फ चीना पिता मुन्ना खाॅ निवासी 35, ताज नगर ,खजराना इंदौर, 02. आरिफ उज्जैनी पिता अब्दुल हमिद निवसी- 160 हीना काॅलोनी, खजराना,इंदौर, 03. शाहबाज पिता सईद अंसारी निवासी-81/2 जूनारिसाला,इंदौर, 04- छोटू उर्फ एहमद अलि पिता हैदर अली निवासी-100 गणेष नगर,चंदन नगर इंदौर 05- मोहसिन पिता सईद निवासी-19 सी असरफ नगर खजराना इंदौर, 06 सुल्तान उर्फ इमरान पिता शाकिर अली निवासी- 76 बिलाल मस्जिद के पिछे खजराना इंदौर बताया        

            मौके पर आरेापियों की संदेह के आधार पर तलाषी लेने पर उनके कब्जे से देषी कट्टा-01, जिन्दा कारतूस-01, चाकू-01, फरसा-01, लोहे की राड-01, चाबी का गुच्छा-01 बरामद हुआ आरोपियों द्वारा डकैती की योजना बनाने का जुर्म कबूलने पर उनके विरूद्ध थाना खजराना मे अपराध क्रं. 1071/2020 धारा 399, 402 भादवि तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

          सभी गिरफ्तारषुदा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा निम्नलिखित घटनाओं का खुलासा किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

 

1.         थाना छत्रीुपरा के अपराध क्रमांक 125/18 धारा 380 मे चोरी हुए मश्रुका बरामद कर चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ है। 

2.         थाना पलासिया के अपराध क्रमांक 445/20 धारा 379 मे चोरी हुए मोटर साईकल बरामद हुई व वाहन चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ है। 

3.         थाना तुकोगंज के अपराध क्रमांक 449/20 धारा 379 मे चोरी हुए मोटर साईकल बरामद हुई व वाहन चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ है। 

 

            आरोपीयों से अन्य घटनाओं के संबंध मे भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।